Saturday, July 4, 2026 11:10 am

सात नग साल की लकड़ी बरामद, छत्तीसगढ़-बलरामपुर के जंगल से आधी रात को पकड़ी पिकअप

बलरामपुर-रामानुजगंज. बलरामपुर-रामानुजगंज गेम रेंज कोदौरा के अंतर्गत इमारती लकड़ी अंबिकापुर अवैध रूप से पिकअप में लोड कर बिक्री के लिए ले जाने की सूचना पर देर रात्रि वन अधिकारियों की मिली। तत्काल रेंजर अजय सोनी के नेतृत्व में सरगावा जंगल से तस्करी करते पिकअप वाहन को पकड़ा। जिसमें साल प्रजाति का सात नग लट्ठा था। जिसकी कीमत करीब 60 हजार रुपये के करीब आकी जा रही है। अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार के मध्य रात्रि गेम रेंज कोदौरा के रेंजर अजय सोनी के द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो टीम का गठन किया। देर रात सरगावा जंगल से एक पिकअप आता दिखाई दी। जिसे ग्रामीणों की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसमें सात नग साल प्रजाति का लट्ठा था। जिसकी कीमत 60000  रुपए के करीब आकी जा रही है। अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार हो गए। वन अधिनियम के तहत वन विभाग के द्वारा कार्रवाई की जा रही है। recent visitors 95

सुप्रीम कोर्ट ने एनसीपीसीआर की सिफारिशों पर लगाई रोक, मदरसों को मिली राहत

Relief to Madrassas: Supreme Court bans stop funding and transfer order नई दिल्ली ! सुप्रीम कोर्ट का आदेश: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) की उन सिफारिशों पर रोक लगा दी, जिनमें शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 (RTE Act 2009) का पालन न करने वाले मदरसों की मान्यता रद्द करने, उनकी सरकारी फंडिंग रोकने और सभी मदरसों का निरीक्षण करने की बात कही गई थी। इसके साथ ही, कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गैर-मान्यता प्राप्त और सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों में पढ़ने वाले गैर-मुस्लिम विद्यार्थियों को सरकारी स्कूलों में स्थानांतरित करने के आदेश पर भी रोक लगा दी है। NCPCR की सिफारिश क्या थी?NCPCR ने सिफारिश की थी कि जो मदरसे शिक्षा के अधिकार अधिनियम का पालन नहीं करते, उनकी सरकारी मदद बंद कर दी जानी चाहिए। आयोग ने सभी मदरसों का निरीक्षण करने की भी सिफारिश की थी, ताकि यह देखा जा सके कि वे शिक्षा के मानकों का पालन कर रहे हैं या नहीं। सुप्रीम कोर्ट में इस सिफारिश के खिलाफ जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने याचिका दायर की थी, जिस पर चीफ जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़, जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने सुनवाई की। कोर्ट ने इस मामले में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पक्षकार बनाने की अनुमति भी दी है, ताकि व्यापक रूप से सभी मदरसों की स्थिति पर विचार हो सके। पूरा मामला क्या है?एनसीपीसीआर ने उत्तर प्रदेश और त्रिपुरा सरकार को पत्र लिखकर सभी मदरसों का निरीक्षण करने और उनकी जांच करने का निर्देश दिया था। यूपी के मुख्य सचिव ने इस पत्र के जवाब में सभी जिलाधिकारियों को मदरसों की विस्तृत जांच का आदेश दिया था। इसी तरह त्रिपुरा सरकार ने भी अगस्त में मदरसों की जांच के निर्देश दिए थे। उत्तर प्रदेश सरकार को दूसरा झटका:यह उत्तर प्रदेश सरकार को मदरसों के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट से मिला दूसरा बड़ा झटका है। इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने मदरसा अधिनियम, 2004 को रद्द करने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाई थी। उस मामले की याचिका अभी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के इस अंतरिम आदेश से स्पष्ट है कि मदरसों की फंडिंग फिलहाल जारी रहेगी और गैर-मुस्लिम विद्यार्थियों को जबरन सरकारी स्कूलों में ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। मामले की अगली सुनवाई तक, मदरसे अपनी वर्तमान स्थिति में कार्यरत रहेंगे। recent visitors 101

भाई-बहन और भांजे की मौत, छत्तीसगढ़-दुर्ग में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए तीन बाइक सवार

दुर्ग. जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में तीन लोगो की मौत हो गई। सीमेंट से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे सीएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों आक्रोशित हो गया है। शव को उठाने नहीं दिया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मोटर साइकिल पर सवार होकर कचंदूर से बासीन जा रहे थे। इसी दौरान सीएम मेडिकल कॉलेज रोड पर मांडले ढाबा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दो साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी एक बाइक में सवार थे। हादसे के बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में आक्रोशित होकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया है। इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। सड़क पर सुरक्षा के इंतजाम, मुआवजा समेत ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मृतकों में राजेश साहू 32 वर्ष उसकी बहन ऋतु साहू 28 वर्ष और 12 साल भांजा शामिल है। वहीं दो साल की भांजी की हालत नाजुक है। ये सभी कचान्दूर में बासीन जा रहे थे। इसी दौरान रामेश्वरम महादेव मंदिर के पास ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल घटना पर मौजूद है। वहीं जिला प्रशासन के अधिकारियों भी पहुंचे है। जहां अक्रोशित ग्रामीणों को समझाइश देने का प्रयास कर रहे हैं। recent visitors 139

सलमान खान नहीं होंगे अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ का हिस्सा

रोहित सैमुअल की फिल्म 'सिंघम अगेन' अगले महीने सुपरस्टार में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में स्टार्स की फौज है, जिसमें चुलबुल पैजेंड यानि सलमान खान भी शामिल थे। उनके कैमियो रोल की खूब चर्चा हो रही थी, लेकिन अब चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर है। ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि सुरक्षा बिंदुओं से अब भाईजान इस फिल्म में नजर नहीं आएंगे! बॉलीवुड की सुपरस्टार रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान अब सिंघम अगेन फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। सलमान ने ये फैसला लगातार मिल रहे जान से मारने की धमकियों के बीच लिया, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गईं। मुंबई में हुई थी शूटिंग, बाबा की हत्या के कारण हुई थी शूटिंग इसके बाद रोहित और अजय ने फिल्मी बातचीत की और महसूस किया कि इस विवाद के बीच सलमान खान से शूटिंग करने का मौका असंवेदनशील होगा। फिल्म अभी सेंसर बोर्ड के पास भी है, इसलिए उन्होंने सलमान की गैर मौजूदगी में ही इसे सीबीएफसी में सबमिट करने का फैसला किया है।' हालाँकि, सूत्र ने बताया कि पोस्ट-क्रेडिट सीन में चुलबुल पेंडेज़ का बैकशॉट भी हो सकता है। हालाँकि, ये अभी स्पष्ट नहीं है। बाजीराव सिंघम के साथ होते हैं चुलबुल पैंडे! सलमान खान ने 'चुलबुल पैजेंड' का किरदार 'दबंग' फिल्म और इसके सीक्वल में डाला है। उनका स्टाइल और स्वैग प्रेमी को बहुत पसंद है। 'सिंघम अगेन' फिल्म कॉप यूनिवर्स का हिस्सा है। इसमें सभी स्टार पुलिस के रोल में हैं। अजय अपनी बाजीराव सिंघम का किरदार निभा रहे हैं तो दीपिका को 'लेडी सिंघम' बनी हुई हैं। 'सिंबा' के इंस्पेक्टर भालेराव यानरावण सिंह, 'सूर्यवंशी' के वीर सूर्यवंशी यानी अक्षय कुमार भी नजर आने वाले हैं। ऐसे में रोहित शेट्टी अपनी फिल्म में चुलबुल पैंडेस को भी कैमियो रोल के लिए लाना चाहते थे। बाबा की हत्या के बाद 12 अक्टूबर को बाबा की हत्या कर दी गई। इसके जिम्मेदार वन्यजीव लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य ने ली। सलमान के करीबी रहने वाले लोगों को भी मिली आग। इस हमले के बाद सलमान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। अब उनकी किताब में शेरा के साथ 40 गार्ड और Y+ के कमांडो तक शामिल हो गए हैं। recent visitors 78

थाने में नहीं की शिकायत, छत्तीसगढ़-रायपुर की पहली विधायक बेटे ने घर में घुसकर की तोड़फोड़ और सड़क पर मारा थप्पड़

रायपुर. जिस ताई ने रायपुर की पहली महिला विधायक होने का गौरव हासिल किया। आज उसी के दो बेटे उनके राजनीतिक विरासत और छवि पर दाग लगा रहे हैं। घर की लड़ाई सड़क पर लाकर रिश्तों को बदनाम कर रहे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं रायपुर की पहली महिला विधायक 92 वर्षीय रजनी ताई की। दरअसल, छत्तीसगढ़ बीजेपी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने और उनके बड़े भाई जगदीश उपासने का विवाद अब सड़क पर पहुंच गया है। जगदीश का आरोप है कि उनके भाई और बीजेपी नेता सच्चिनानंद ने रायपुर के टिकरापारा स्थित अपने ही घर में कुछ लोगों के साथ पहुंचकर ऑफिस और घर का ताला तोड़कर डकैती डालने की कोशिश की है। सारा सामान लूटने की कोशिश की। बीते दिनों सच्चिदानंद को उनके बड़े भाई जगदीश ने बीच सड़क पर सबके सामने थप्पड़ जड़ दिये। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। दूसरी ओर इस मामले में सच्चिदानंद का आरोप है कि कि उनके बड़े भाई जगदीश पूर्व सीएम भूपेश बघेल के मित्र हैं। वो कांग्रेसियों के साथ मिलकर बीजेपी को बदनाम करने में लगे हैं। उन्होंने मुझे दो थप्पड़ मारे हैं, लेकिन वह थाने में नहीं जायेंगे क्योंकि परिवारिक मामला है। जानें पूरा मामला मामले में जगदीश का कहना है कि टिकरापारा का मकान हमारी ताई रजनी ने बनवाया है। सच्चिदानंद पहले यहीं रहा करते थे। यहीं पर उनकी ऑफिस थी, जो अभी भी है। कुछ सालों से वे यहां नहीं रहते हैं। प्रोफेसर कॉलोनी में उन्होंने अब अपना अलग से मकान बनवा लिया है। वो 20 अक्टूबर की रात में आठ से दस लोगों के साथ पहुंचकर शटर का ताला तोड़कर सामान निकाले की कोशिश की। इस पर मैंने विरोध जताते हुए कहा तुम अपने ही घर में इस तरह से ताला तोड़कर क्यों घुस रहे हो? चाबी लेकर ताला खोलो और ताई से मुलाकात कर लो। वो तीन साल से ताई से मिलने तक नहीं आया। recent visitors 83

इंदौर का जल संरक्षण पर नया मुकाम: राष्ट्रपति से चौथा सम्मान

After cleanliness, Indore also tops in water conservation… President honored for the fourth time in Delhi इंदौर (water conservation in Indore)। मध्य प्रदेश के इंदौर को एक और राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त हुई है। फिफ्थ नेशनल वाटर अवॉर्ड में इंदौर जिला वेस्टर्न जोन में बेस्ट डिस्ट्रिक्ट कैटेगरी में प्रथम स्थान पर रहा है। मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जिला कलेक्टर आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा और जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन को यह पुरस्कार प्रदान किया। गौरतलब है कि इंदौर को वर्ष 2018 व 2022 में पश्चिम जोन में प्रथम स्थान का पुरस्कार मिला था। वहीं वर्ष 2023 में बेस्ट नगरीय निकाय श्रेणी में इंदौर को दूसरा स्थान मिला था। चौथा अवार्ड लेते ही पांचवें की तैयारी में जुटा इंदौरचौथी बार वाटर अवार्ड लेने के साथ ही इंदौर ने पांचवीं बार भी पुरस्कार लेने की तैयारी कर ली। जिला पंचायत के सीईओ सिद्धार्थ जैन के मुताबिक अब जिले की सभी नदियों, तालाब व कुओं की जीआईएस मैपिंग की जाएगी।इसके माध्यम से जलाशयों की सतत निगरानी कर जल संरक्षण किया जाएगा। शहरी क्षेत्र में भूजल पुनर्भरण की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। अभी शहरी क्षेत्र में जहां एक लाख घरों में जल पुनर्भरण इकाइयां लगाई गईं, अगले एक वर्ष में दो से तीन लाख घरों में यह इकाइयां लगाई जाएंगी।इसके अलावा जिले में हरित क्षेत्र बढ़ाया जाएगा। कान्ह व सरस्वती नदियों के कैचमेंट एरिया को बढ़ाने के साथ इन नदियों के पानी को किसी नए तालाब में ले जाकर सहेजने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। recent visitors 104

हादसे में भाभी की गई जान, छत्तीसगढ़-कोरबा में बाइक को भीषण टक्कर मारकर हवा में पलटी कार

कोरबा. राष्ट्रीय राजमार्ग में तेज रफ्तार कार और बाइक के मध्य आमने- सामने टक्कर हो गई। कार में सवार छुरी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हीरानंद पंजवानी की भाभी की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कटघोरा के आगे रजकम्मा के पास कार और बाइक में जबरदस्त आमने-सामने भिड़ंत हो गई। ग्राम छुरी निवासी पंजवानी के बड़े भाई नानक पंजवानी अपनी पत्नी साधना और पुत्र हितेश के साथ किसी कार्य से अपनी कार में सोमवार की सुबह बिलासपुर गए थे। जहां मंगलवार की सुबह काम निपटाने के बाद तीनों कार से वापस लौट रहे थे। कार उनका पुत्र हितेश चला रहा था। ग्राम रजकम्मा के पास पहुंचे थे। तभी बाइक क्रमांक सीजी 12 एपी 3261 के साथ टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार तीन बार पलट कर पुन: सीधी होकर खडी हो गई। वहीं बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार कुलदीप सिंह के सिर पर गंभीर रूप से चोट लगी है। साथ ही बाइक में सवार महिला समेत कार सवार नानक पंजवानी, उनकी पत्नी साधना व पुत्र भी घायल हो गए। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। राहगीरों ने आनन-फानन में एबुलेंस एवं डायल 112 को फोन किया। एंबुलेंस के पहुंचने पर घायलों को उपचार के लिए कटघोरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां चार लोगों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी। उन्हें कोरबा के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान साधना की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दो की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद परिजनों और शुभचिंतकों की भीड़ अस्पताल में एकत्रित हो गई। recent visitors 77