MP में बढ़ी ठंड, कई जिलों में 18 डिग्री तक लुढ़का पारा, जानें आपके जिले का हाल

भोपाल मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मौसम तेजी से बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में गुलाबी ठंड (Pink Winter) ने दस्तक दे दी है। राजधानी भोपाल (Bhopal) में दिनभर तेज धूप के बावजूद रात का तापमान गिरता जा रहा है, जिससे लोगों को ठंड का अनुभव होने लगा है। पचमढ़ी (Pachmarhi) में तो रात का तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। तापमान में भारी अंतर मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश के कई जिलों में दिन और रात के तापमान में भारी अंतर देखा जा रहा है। भोपाल, इंदौर (Indore), ग्वालियर (Gwalior) सहित अन्य जिलों में दिन में तेज धूप रहती है, जबकि रात के तापमान में तेज गिरावट हो रही है। यह अंतर खासतौर पर पर्वतीय और जंगल से घिरे इलाकों में ज्यादा महसूस किया जा रहा है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई है। ट्रफ (Trough) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) सिस्टम के प्रभाव से भोपाल, नर्मदापुरम (Narmadapuram), बैतूल (Betul), हरदा (Harda), बुरहानपुर (Burhanpur) और खरगोन (Khargone) में हल्की बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में और अंतर देखने को मिल सकता है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान शनिवार को पचमढ़ी में रात का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह इस सीजन में अब तक का सबसे कम तापमान है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तापमान में गिरावट देखी जा रही है, जिससे ठंड की शुरुआत हो चुकी है। खजुराहो में दिन का तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस जहां एक ओर ठंड का असर दिख रहा है, वहीं खजुराहो (Khajuraho) में सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा गुना (Guna) में 36.2 डिग्री, रीवा (Rewa) और सतना (Satna) में 35.6 डिग्री, तथा ग्वालियर में 35.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने नीमच (Neemuch), धार (Dhar), बड़वानी (Barwani), खरगोन, खंडवा (Khandwa) और बुरहानपुर में सोमवार-मंगलवार की रात को बिजली के साथ हल्की आंधी और बारिश की संभावना जताई है। इन इलाकों में ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के प्रभाव से मौसम का बदलाव देखने को मिलेगा। recent visitors 106

ICC चेयरमैन का कार्यकाल अब 3 साल, टेस्ट और वनडे को बढ़ावा देने WTC श्रृंखला में कम से कम तीन टेस्ट मैच आयोजित करने

नई दिल्ली  टी-20 के रोमांच के बीच टेस्ट और वनडे फॉर्मेट को बढ़ावा देने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के पास सिफारिशें पहुंची है। आईसीसी क्रिकेट कमिटी ने इन सुझावों के तहत हर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) श्रृंखला में कम से कम तीन टेस्ट खेलने और वनडे मैच के शुरुआती 25 ओवर में सिर्फ दो नई डे-नाइट टेस्ट और तीन मैच की सीरीज हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी की क्रिकेट समिति ने हाल ही में दुबई में बोर्ड बैठक में ये सुझाव दिए थे। समिति ने ये भी सुझाव दिया है कि मेजबान देशों को अगले साइकिल में घरेलू सीजन के लिए शेड्यूल बनाते समय ज्यादा से ज्यादा डे-नाइट टेस्ट मैच को शामिल करना होगा। दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और श्रीलंका जैसे कुछ देश ज्यादातर सिर्फ दो टेस्ट मैच की ही सीरीज खेलते हैं। केवल भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ही लंबी टेस्ट सीरीज खेलते हैं। इससे WTC पॉइंट्स वितरण में असमानताएं आ जाती है। वनडे के 25 ओवर में दो गेंद एकदिवसीय मैचों के पहले 25 ओवर्स में सिर्फ दो गेंदें ही इस्तेमाल की जाएं इसके बाद एक गेंद का उपयोग हो। बीते दिनों इस बात की चिंता जाहिर की गई थी कि पिछले एक दशक में एकदिवसीय मैचों में दो गेंदों से खेलने से गेंदबाज खेल से बाहर हो गए थे, लेकिन रिवर्स स्विंग और फिंगर स्पिनरों को खेल में वापस लाने के लिए यह सबसे अच्छा विकल्प दिखता है। अब 3 साल का कार्यकाल, शाह को सीधा फायदा अगर सिफारिशों की माने तो ICC चेयरमैन का कार्यकाल दो से बढ़कर तीन साल हो जाएगा। एक बड़े घटनाक्रम में ICC क्रिकेट समिति ने ICC चेयरमैन और स्वतंत्र निदेशक के कार्यकाल को दो-दो साल से बढ़ाकर तीन-तीन साल में बदलने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि बीसीसीआई के निवृतमान सचिव जो 1 दिसंबर से आईसीसी अध्यक्ष का पद संभालने जा रहे हैं, अब तीन-तीन साल के दो कार्यकाल पूरा करते हुए छह साल तक इस पद पर रह सकते हैं। शाह अगले साल बीसीसीआई में अनिवार्य कूलिंग-ऑफ अवधि में जाने वाले हैं। ICC क्रिकेट समिति में कौन-कौन हैं?आईसीसी क्रिकेट समिति के अध्यक्ष भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली हैं और इसमें पूर्व खिलाड़ी महेला जयवर्धने, वीवीएस लक्ष्मण, शॉन पोलक, डैनियल विटोरी और रोजर हार्पर के अलावा बीसीसीआई सचिव और जल्द ही आईसीसी अध्यक्ष बनने वाले जय शाह भी शामिल हैं। जहां तक डे-नाइट टेस्ट की बात है, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकमात्र बोर्ड है जो अपने घरेलू सीजन के दौरान नियमित रूप से गुलाबी गेंद टेस्ट की मेजबानी करता है। बीसीसीआई ने बीते दो साल में एक भी पिंक बॉल टेस्ट मैच की मेजबानी नहीं की है। recent visitors 84

हथियार सप्लायर आरोपी को क्यों मिल रहा VIP ट्रीटमेंट, फोन पर कर रहा बातचीत और रिश्तेदार मिल रहा

रायपुर राजधानी रायपुर में हथियार सप्लाई करने वाले लोकेश अग्रवाल (सोनू) को न्यायिक हिरासत में वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है। इस पर ड्रग्स सप्लायर प्रोफेसर गैंग को भी हथियार सप्लाई करने का आरोप है। आरोपित सांस की बीमारी बताकर 19 अक्टूबर से अंबेडकर (मेकाहारा) अस्पताल के वार्ड नंबर 8 में भर्ती है, जबकि जांच में जब सभी रिपोर्ट नार्मल आई है। अस्पताल में लोकेश बिना हथकड़ी रिश्तेदारों के साथ मुलाकात करता है। पुलिसकर्मियों के सामने खुलेआम फोन पर बात करता है, जबकि उसकी निगरानी के लिए दो पुलिसकर्मी वार्ड के बाहर तैनात किए गए हैं, लेकिन आने वालों के जांच नहीं होती। 23 सितंबर को पकड़ा था पुलिस ने आरोपी लोकेश अग्रवाल को टिकरापारा और एसीसीयू की टीम ने 23 सितंबर को पकड़ा था। लोकेश पर प्रोफेसर गैंग के सदस्य शुभम को एक लाख रुपये में पिस्टल बेचने का आरोप था। आरोपित शुभम को कस्टडी में लेने के दौरान पुलिस ने ड्रग्स के साथ पिस्टल भी बरामद किया था। पुलिस की पूछताछ में लोकेश अग्रवाल ने शुभम को पिस्टल देने की बात कही थी। सांस लेने में तकलीफ होने की बताई थी शिकायत मेकाहारा पहुंचते ही आरोपित सोनू ने डाक्टरों से सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत की थी। सोनू की शिकायत के बाद डाक्टरों ने बीपी, चेस्ट और आक्सीजन लेवल की जांच की थी। सोनू की रिपोर्ट के अनुसार उसका बीपी 110, आक्सीजन लेवल 100 प्रतिशत है। जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट बंद सेंट्रल जेल रायपुर में कोयला, शराब घोटाले के मामलों में जेल में बंद आरोपितों को वीआईपी सुविधा बंद कर दी गई है। बताया गया है कि ईडी के आरोपी सूर्यकांत तिवारी, अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा और समीर बिश्नोई समेत महिला रूपों भी जेल में जाने के बाद वहां की स्पेशल बैरक में रखे गए थे। जहां इन्हें विप सुविधा मिल रही थी। अब यह सुविधा समाप्त करते हुए इन चारों को सामान्य बैंक में भेज दिया गया है। अब अस्पताल में रसूख का खेल चल रहा है। recent visitors 66

पूर्व विश्व नंबर 1 ओसाका चोट के कारण हांगकांग ओपन से हटीं

हांगकांग  चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका ने चोट के कारण हांगकांग ओपन टेनिस चैंपियनशिप से हटने की घोषणा की है। हालांकि वह खेलेंगी नहीं, लेकिन टूर्नामेंट की अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेंगी। आयोजकों ने सोमवार को यह जानकारी दी। हांगकांग, चीन टेनिस संघ ने एक बयान में कहा, हालांकि, नाओमी ने पुष्टि की है कि वह अभी भी टूर्नामेंट में भाग लेंगी और इस आयोजन के दौरान कई गतिविधियों में भाग लेंगी, जिसमें अपने हांगकांग टेनिस प्रशंसकों से मिलना भी शामिल है। नाओमी के हवाले से कहा गया, मुझे वास्तव में खेद है कि मुझे प्रूडेंशियल हांगकांग टेनिस ओपन और इस टेनिस सत्र के बाकी हिस्सों में प्रतिस्पर्धा करने से हटना पड़ा है। मुझे टूर्नामेंट में जाना बहुत पसंद है और खेल न पाने की स्पष्ट निराशा के बावजूद, मैं अपने सभी अद्भुत हांगकांग प्रशंसकों को आश्वस्त करना चाहती हूँ कि मैं अभी भी इस आयोजन में भाग लूँगी। मैं आप सभी से मिलने के लिए बहुत उत्सुक हूँ। ओसाका, जिन्होंने 2019 और 2021 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2018 और 2020 में यूएस ओपन जीता, ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली जापानी खिलाड़ी हैं और एकल की शीर्ष रैंकिंग हासिल करने वाली एशिया की पहली खिलाड़ी हैं, उन्होंने जनवरी 2019 में नंबर 1 स्थान हासिल किया, जिसे उन्होंने 21 सप्ताह तक अपने पास रखा। 27 अक्टूबर से 3 नवंबर तक होने वाले डब्ल्यूटीए 250 टूर्नामेंट में रूस की डायना श्नाइडर और अनास्तासिया पोटापोवा, कनाडा की गत चैंपियन लेयला फर्नांडीज, दो बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन और रोमानिया की पूर्व विश्व नंबर 1 सिमोना हालेप और ब्रिटेन की सर्वोच्च रैंकिंग वाली खिलाड़ी केटी बौल्टर जैसे सितारे शामिल होंगे। चीन की पेरिस ओलंपिक मिश्रित युगल रजत पदक विजेता वांग झिन्यू और उभरते सितारे युआन यू और वांग झियू भी मैदान में उतरेंगे।     recent visitors 104

पाक नौसेना ने ऑपरेशन ने दो हजार KG हशीश, 370 KG बर्फ और 50 KG हेरोइन की जब्त

इस्लामाबाद पाकिस्तान की नौसेना ने नशीली गोलियों की एक बड़ी खेप सहित बड़ी मात्रा में ड्रग्स को सफलतापूर्वक जब्त कर लिया है। सेना ने सोमवार शाम एक बयान में यह जानकारी दी। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा कि नौसेना ने ऑपरेशन के दौरान दो हजार किलोग्राम हशीश, 370 किलोग्राम बर्फ (क्रिस्टल मेथ) और 50 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। सेना ने कहा कि नशीले पदार्थों के अलावा, अवैध गोलियों का एक बड़ा जखीरा भी जब्त किया गया, जो क्षेत्र में नशीली दवाओं की तस्करी की बढ़ती चुनौती को उजागर करता है। आईएसपीआर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में दवाओं का कुल अनुमानित मूल्य लगभग साढ़े चौदह करोड़ अमेरिकी डॉलर है। आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए दवाओं को एंटी-नारकोटिक्स फोर्स को सौंप दिया गया है। आईएसपीआर ने कहा, “पाकिस्तानी नौसेना क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने, क्षेत्र के समुद्री क्षेत्र में सभी प्रकार की अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए हमेशा सतर्क और प्रतिबद्ध है।” recent visitors 72

सीएम साय ने सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में सदस्यों से मांगे सुझाव

जशपुर छत्तीसगढ़ में साय सरकार के गठन के बाद आज जशपुर में पहली बार सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक आयोजित की गई है. इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर रहे हैं. बैठक की शुरुआत होते ही सीएम साय ने प्राधिकरण के सदस्यों से उनके सुझाव रखने को कहा. जिसके बाद एक सदस्य की मांग पर उन्होंने सरगुजा जिले में गन्ना उत्पादन के घटते रकबे पर चिंता जाहिर की और गन्ना उत्पादन बढ़ाने का प्रयास करने के निर्देश दिए. सदस्य ने बैठक में बताया कि लुण्ड्रा में सब्जी की बहुत खेती होती है. लेकिन लोग निजी बाजार से महंगे में पौधे खरीदते हैं. इस समस्या को सुनकर सीएम साय ने सरकारी स्तर पर नर्सरी लगाकर सस्ते में पौधे उपलब्ध कराने की बात कही. उन्होंने बंद नर्सरी को शुरू करने के निर्देश दिए. साथ ही सदस्यों को उनकी मांग के सन्दर्भ में पत्र प्रस्ताव देने की भी बात कही है. इस बैठक में सीएम साय ने प्राधिकरण अंतर्गत नए काम जनप्रतिनिधियों से सलाह लेकर स्वीकृत करने के निर्देश दिए. इसके अलावा पुराने काम, जो अभी तक प्रारंभ नहीं हुए हैं, उन्हें निरस्त करने के भी निर्देश दिए हैं. सीएम ने कहा कि छोटे छोटे काम को जल्द पूरा करें. कार्य पूर्ण होने में विलंब नहीं होना चाहिए. recent visitors 76

भाजपा में बढ़ी अंदरूनी कलह, राजस्थान-अलवर की रामगढ़ सीट से कांग्रेस से आर्यन खान तय!

अलवर. रामगढ़ उपचुनाव में भाजपा की तरफ से प्रत्याशी घोषित होने के बाद एक तरफ जहां पार्टी में खुलकर बगावत शुरू हो गई है, वहीं कांग्रेस में बिना किसी विवाद के आर्यन जुबेर खान के नाम पर मोहर लग गई है। पार्टी ने यह फैसला कल देर शाम रामगढ़ की बैठक में लिया। इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह, सांसद भंवरलाल जाटव, विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली के अलावा कांग्रेस के संभाग प्रभारी रमेश खंडेलवाल ओर और जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा सहित अनेक नेता मौजूद थे। बैठक में रामगढ़ से पार्टी टिकट के दावेदार आर्यन खान भी शामिल हुए। राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र सिंह ने कहा कि रामगढ़ में जो भी विकास कार्य हुआ है, वह जुबेर खान की बदौलत ही हुआ है। बीजेपी केवल धर्म के नाम पर वोट मांगती रही है। उन्होंने सरकार को चैलेंज देते हुए कहा कि वो दस महीने के शासनकाल में एक काम बता दें और रामगढ़ से वोट ले ले। इस सरकार ने केवल कांग्रेस सरकार के कामों को बंद करने काम किया है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि दस महीने से प्रदेश में यह लग ही नहीं रहा कि सरकार है भी या नही। दस महीने से सरकार नहीं सर्कस चल रहा है। इस अवसर पर आर्यन जुबेर खान ने कहा कि ये चुनाव उनके पिता को श्रद्धांजलि के तौर पर लड़ा जाएगा क्योंकि उन्होंने रामगढ़ को अपना घर समझकर जो काम किए हैं, वे किसी से छिपे नहीं हैं।इस बैठक के बाद आर्यन के नाम पर पार्टी ने  लगभग अपनी मोहर लगा दी है और यह तय नजर आ रहा है कि कांग्रेस की ओर से वे ही चुनाव लड़ेंगे। अब रामगढ़ में चुनावी मुकाबला कांग्रेस के आर्यन खान और भाजपा के सुखवंत सिंह के बीच ही होगा। इधर सुखवंत को टिकट देने से जय आहूजा बगावत पर उतरे हुए हैं। अब उनका ये विरोध भाजपा के सामने क्या मुसीबत पैदा करता है यह तो समय ही बताएगा। recent visitors 69