लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर पर एक करोड़ का इनाम, राजस्थान के क्षत्रिय करणी सेना अध्यक्ष का ऐलान

जयपुर. जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर के लिए क्षत्रिय करणी सेना ने कथित तौर पर इनाम की घोषणा की है। संगठन के अध्यक्ष राज शेखावत एक इस संबंध में एक वीडियो जारी करके कहा कि लॉरेंस बिश्नोई को मारने वाले किसी भी पुलिस अधिकारी को 1,11,11,111 रुपये का इनाम देंगे। राज शेखावत ने घोषणा करते हुए कहा कि लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को इनाम की यह राशि दी जाएगी। वीडियो में शेखावत ने जोर देते हुए कहा कि एनकाउंटर करने वाले बहादुर पुलिसकर्मी के परिवार की सुरक्षा एवं संपूर्ण व्यवस्थाओं का दायित्व भी हमारा ही रहेगा। बिश्नोई को देश के लिए खतरा बताते हुए क्षत्रिय करणी सेना प्रमुख ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई हमारे अनमोल रत्न और विरासत अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी का हत्यारा है। गौरतलब है कि करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 5 दिसंबर 2023 को जयपुर में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और उसके कुछ घंटों बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उनकी हत्या की जिम्मेदारी ली थी। लॉरेंस इस समय ड्रग तस्करी के एक मामले में गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। अप्रैल में मुंबई में सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी और उसके बाद एनसीपी नेता बाबा सिद्दिकी की हत्या में उसका नाम सामने आया है। बहरहाल क्षत्रिय करणी सेना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। recent visitors 139

पुतिन से बोले PM मोदी, यूक्रेन संघर्ष सुलझाने में भारत पूरा सहयोग करने को है तैयार

कज़ान  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (22 अक्टूबर) को 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर कजान में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने कई अहम मुद्दों पर द्विपक्षीय बैठक की। पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपकी मित्रता और गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं। इस शहर के साथ भारत के गहरे और ऐतिहासिक संबंध रहे हैं। कजान में भारत के नए कांसुलेट खुलने से ये संबंध और मजबूत होंगे। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 3 महीनों में मेरा दो बार रूस आना हमारे करीबी समन्वय और गहरी मित्रता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले एक वर्ष में BRICS की सफल आवश्यकता के लिए मैं आपको बधाई देता हूं। 15 वर्षों में BRICS ने अपनी विशेष पहचान बनाई है और अब विश्व के सफल देश इससे जुड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कल (23 अक्टूबर) मैं BRICS सम्मलेन में हिस्सा लेने के लिए उत्सुक हूं। बता दें कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 22 से 24 अक्टूबर तक रूस के शहर कजान में आयोजित किया जा रहा है। बैठक के दौरान पीएम मोदी ने आगे कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष के विषय पर हम लगातार संपर्क रहे हैं। जैसा कि मैंने पहले कहा है, हमारा मानना ​​है कि समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम शांति और स्थिरता की जल्द से जल्द बहाली का पूरा समर्थन करते हैं। हमारे सभी प्रयास मानवता को प्राथमिकता देते हैं। भारत आने वाले समय में हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है। वहीं, इस दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अंतर सरकारी आयोग की अगली बैठक 12 दिसंबर को नई दिल्ली में होने वाली है। हमारी परियोजनाएं लगातार विकसित हो रही हैं। उन्होंने पीएम मोदी ने कहा कि आपने कजान में भारतीय वाणिज्य दूतावास खोलने का फैसला किया है। हम इसका स्वागत करते हैं। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत की नीतियों से हमारे सहयोग को फायदा होगा। हमें आपको और आपके प्रतिनिधिमंडल को रूस में देखकर बहुत खुशी हुई। इस दौरान पुतिन ने पीएम मोदी से कहा, "हमारे ऐसे रिश्ते हैं कि मुझे ऐसा लगा कि आपको किसी अनुवाद की जरूरत नहीं है।" पुतिन की बात पर पीएम मोदी ठहाका लगाकर हंसने लगे। पीएम मोदी का मेगा स्वागत प्रधानमंत्री मोदी 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए मंगलवार को कजान पहुंचे। पीएम मोदी ने मॉस्को से लगभग 900 किलोमीटर पूर्व में स्थित कजान की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होने से पहले एक बयान जारी कर कहा कि भारत ब्रिक्स के भीतर करीबी सहयोग को महत्व देता है जो वैश्विक विकास एजेंडे से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बातचीत और चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में उभरा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले साल नए सदस्यों को जोड़कर ब्रिक्स का विस्तार करने से इसकी समावेशिता बढ़ी है जिससे वैश्विक भलाई होगी। पीएम मोदी ने कहा कि वह शिखर सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा को लेकर आशान्वित हैं। रूस द्वारा आयोजित इस शिखर सम्मेलन को यूक्रेन में संघर्ष और पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात के बीच गैर-पश्चिमी देशों द्वारा अपनी ताकत दिखाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। पीएम मोदी के होटल पहुंचने पर भारतीय प्रवासियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने भारतीय तिरंगा थामकर नारे लगाए और संस्कृत में एक स्वागत गीत गाया। पारंपरिक भारतीय परिधान पहने रूसी कलाकारों के एक समूह ने रूसी नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे मोदी ने बड़ी दिलचस्पी से देखा। पीएम मोदी द्वारा ब्रिक्स (ब्राजील-रूस-भारत-चीन-दक्षिण अफ्रीका) सम्मेलन से इतर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ भी बैठक सहित कई द्विपक्षीय बैठकें किए जाने की संभावना है। ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका ब्रिक्स के मूल सदस्य हैं। इसमें अब मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को भी शामिल कर इस समूह का विस्तार किया गया है। recent visitors 84

दिवाली से पहले जानें दीपक जलाने के ये महत्वपूर्ण नियम

2024 कार्तिक अमावस्या की रात को दीवाली मनाई जाती है, जो इस साल 31 अक्टूबर 2024 को पड़ रही है। मां लक्ष्मी के आगमन के लिए दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। लेकिन इसके लिए जरूरी है सही तरीके का दीपक नियम को जला दिया जाए। घी का दीपक धर्म और वास्तु शास्त्र के अनुसार, माँ लक्ष्मी के सामने जले दीपकों में एक दीपक घी का जरूर जलता है। यह दीपक घी का हो और बाकी दीयों से बड़ा हो। साथ ही यह चौमुखी हो। इन्हें मां लक्ष्मी प्रसाद कहते हैं। दक्षिण दिशा में जरूर जलाएं दीपक दीपावली के दिन एक दीपक दक्षिण दिशा में जरूर जलाएं। इससे घर में जमा पूंजी नहीं रहती है और धन-संपत्ति बहुतायत होती है। कलावे वाला दीपक यदि आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो कलावे वाला घी का दीपक जलाएं। यानी कि रुई की बाती की जगह कलावे का उपयोग करें। इससे सौभाग्य की प्राप्ति होती है. मुख्‍यमन्‍तु द्वार पर भी एक घी का दीपक यदि सफलता प्राप्त करने में महान आ रही है तो दीपावली के दिन मुख्‍यमन्‍तु द्वार पर भी एक घी का दीपक रहता है। इस अनुसूची में काम पूरा होगा. साथ ही सफलता के रास्ते खोलेंगे। दीपक जलाने के नियम कभी भी एक दीपक से दूसरा दीपक ना जलाएं। बल्कि मोमबत्ती जलाने के लिए, माचिस की तिल्ली या लीटर का उपयोग करें। अन्य एक दीपक से दूसरे दीपक के जलने से कर्ज़ बढ़ गया है। धन हानि होती है. recent visitors 144

टेढ़े पैर वाले तीन सौ बच्चों का सफल ऑपरेशन, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में सिम्स अस्पताल के डाक्टरों का कमाल

बिलासपुर. बिलासपुर के सिम्स हॉस्पिटल मे हड्डी रोग विभाग के डाक्टर दिपक जांगडे और टीम ने बडी उपलब्धी हासिल की है टेढे मेढे पैर वाले 300 बच्चो का सफल ऑपरेशन कर उनके जीवन को सवारने का काम किया है। साथ ही परिजनो का निजी अस्पताल मे होने वाले लाखो रूपये के खर्च होने से बचाया जा रहा है। दरअसल बिलासपुर के सिम्स हॉस्पिटल मे हड्डी रोग विभाग व शिशु रोग विभाग के डाक्टरो ने मिलकर टेढे मेढे पैर वाले 300 बच्चो को का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया है जो बच्चे ढंग से चल फिर पाने मे असमर्थ थे वो बच्चे ऑपरेशन के बाद अब बच्चे दौड भाग कर रहे है सिम्स अस्पताल के हड्डी रोग विभाग के डाक्टर दिपक जांगडे और अस्पताल के टीम के द्वारा ये संभव हुआ है। डाक्टर दिपक जांगडे ने बताया की टेढे मेढे पैर वाले बच्चो का यह जन्मजात बिमारी है।किसी बच्चो का एक पैर तो किसी का दो पैर पर यह विकृति रहती है शुरूआती समय मे लोगो को जानकारी नही रहती थी इसलिए इसतरह की समस्या पर किसी प्रकार इलाज भी नही करवाते थे इस वजह से बच्चो का पैर वैसे ही रह जाता था।  लेकिन कुछ समय बाद अस्पताल मे इन समस्याओ का इलाज शुरू हुआ जिसके बाद 300 बच्चो का सफलतापूर्वक इलाज कर उनके पैर सीधा किया गया।जन्म से दो वर्ष के बच्चो को प्लास्टर लगाकर बाद मे छोटा ऑपरेशन कर जुता पहनाया जाता है।जिससे उनके पैर सीधे हो जाते हैं। फिलहाल सिम्स अस्पताल के ओपीडी मे रोज 1 से 2 मरीज पहुंच रहें हैं। recent visitors 99

अध्यक्ष नड्डा ने मप्र भाजपा के ‘I am BJP Future Force’ अभियान की तारीफ की और उन्होंने अन्य राज्यों को भी इसे अपनाने को कहा

भोपाल मध्य प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करने के उद्देश्य से 'आई एम बीजेपी फ्यूचर' नामक अनूठे सदस्यता अभियान का आयोजन किया। इस अभियान की सफलता ने राष्ट्रीय स्तर पर भी पार्टी का ध्यान आकर्षित किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस अभियान की प्रशंसा की और कहा कि मध्य प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने में अग्रणी भूमिका निभाई है। 'आई एम बीजेपी फ्यूचर' कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गैर-राजनीतिक युवाओं और प्रोफेशनल्स को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना था। मध्य प्रदेश के भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, और इंदौर में आयोजित इन कार्यक्रमों के जरिए 5000 से ज्यादा प्रोफेशनल्स ने भाजपा की सदस्यता ली। इस अनूठी पहल के तहत मध्य प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप एक सशक्त और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नड्डा ने की तारीफ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश भाजपा का यह कदम एक मिसाल है। प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने में मध्यप्रदेश भाजपा अग्रणी भूमिका निभा रहा है। सभी राज्यों को भी इस तरह के प्रोग्राम आयोजित करने चाहिए, ताकि युवा और प्रोफेशनल्स राजनीति में शामिल हो सकें और 2047 के विकसित भारत के सपने को साकार कर सकें। चार प्रमुख शहरों में सफलता का सफर भोपाल (5 अक्तूबर): सफल लांच भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित इस अभियान का लांच 5 अक्तूबर को हुआ, जहां 150 प्रोफेशनल्स ने भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस कार्यक्रम का नेतृत्व किया और पार्टी के मूल्यों व दृष्टिकोण को साझा किया। जबलपुर (11 अक्तूबर): जोश और उमंग जबलपुर में 11 अक्तूबर को 300 से अधिक प्रोफेशनल्स भाजपा से जुड़े। वीडी शर्मा ने इस अवसर पर कहा, "युवा प्रोफेशनल्स का जुड़ना पार्टी के लिए एक नई ऊर्जा का संचार है।" उज्जैन (13 अक्तूबर): मुख्यमंत्री का नेतृत्व उज्जैन में 13 अक्तूबर को 500 से अधिक प्रोफेशनल्स ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस कार्यक्रम का नेतृत्व किया और प्रोफेशनल्स को भाजपा की विचारधारा से अवगत कराया। इंदौर (15 अक्तूबर): ग्रैंड फिनाले इंदौर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में 1500 से अधिक प्रोफेशनल्स भाजपा से जुड़े। वीडी शर्मा ने इस मौके पर कहा, "यह कार्यक्रम हमारे भविष्य की राजनीति की दिशा तय करेगा। recent visitors 97

दो हजार किलो सिंथेटिक कलाकंद करवाया नष्ट, राजस्थान- में मिलावटी मावा बनाने में अलवर सबसे आगे

अलवर/जयपुर. त्योहारी सीजन को देखते हुए जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल जयपुर एवं अलवर के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की ओर से संयुक्त छापे मारे गए, जिसमें 2200 किलो मिलावटी तथा सिंथेटिक कलाकंद नष्ट कराया गया। राज्य सरकार के शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग के संयुक्त आयुक्त डॉ. एस एन धौलपुरिया के सुपरविजन में केंद्रीय दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों एवं अलवर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। संयुक्त रूप से कार्रवाई बेडा का बास (किशनगढ़बास) स्थित सरफराज मिल्क केक में तैयार हो रहे  मिलावटी कलाकंद के विरुद्ध कार्रवाई की। यहां पर मिल्क पाउडर, रिफाइंड तेल एवं सूजी से कलाकंद बनाया जा रहा था। मौके पर एफएसएसए के तहत सैंपल लिए गए और 2200 किलो मिलावटी कलाकंद नष्ट करवाया गया। जांच में पता चला कि वहां कार्यरत मजदूरों और मौजूदा कर्मचारियों का मेडिकल भी नहीं करवाया गया था। फर्श टूटा हुआ पाया गया एवं चारों तरफ गंदगी भी फैली हुई थी और अनहाइजीनिक कंडीशन में कलाकंद बनाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि लिए गए नमूनों की प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल से खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद शर्मा, लोकेश शर्मा, देवेंद्र राणावत ओर अलवर से खाद सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव मौजूद रहे। गौरतलब है कि त्योहारी सीजन को देखते हुए अलवर जिले में मिलावटी मावे की खपत काफी बढ़ जाती है और धड़ल्ले से मिलावटी मावा और कलाकंद तैयार किया जाता है। हालात इतने खराब हैं के दिवाली जैसे बड़े त्योहार के बावजूद लोग इस अवसर पर मावे की मिठाई खरीदना पसंद नहीं करते हैं। राज्य के किसी शहर में मिलावटी मावा इतने बडे़ पैमाने पर नहीं बनाया जाता, जितना अलवर में बनाया जाता है। recent visitors 65

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल पहुंचे रवि परमार, प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया की पूरी

भोपाल एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष और नर्सिंग घोटाले के व्हिसलब्लोअर रवि परमार ने आज मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) पहुंच कर एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी की यह कदम हाईकोर्ट के आदेश के बाद उठाया गया , जिसमें परमार को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई थी , भले ही उनके खिलाफ राजनीति से प्रेरित आपराधिक मामले दर्ज थे । फॉर्म के लिए आवेदन करने के बाद रवि परमार ने कहा , "मैं माननीय उच्च न्यायालय का आभारी हूं जिसने मेरे शिक्षा के अधिकार की रक्षा की आज का दिन मेरे लिए और उन सभी छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है जो न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं।" वहीं, रवि परमार ने अपने अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय का भी विशेष धन्यवाद किया, जिन्होंने उनके पक्ष को न्यायालय के समक्ष मजबूती से रखा मैं अपने अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय जी का आभार व्यक्त करता हूँ, जिनकी मेहनत और प्रयासों से मुझे न्याय मिला । हाईकोर्ट ने 16 अक्टूबर 2024 को रवि परमार को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी थी, जिसके तहत उन्होंने फिजिकल फॉर्म जमा कर अपनी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। रवि परमार ने यह भी कहा कि वे छात्रों और युवाओं के अधिकारों के लिए अपनी लड़ाई को जारी रखेंगे ।   recent visitors 125