अनूपपुर जैतहरी एवं चचाई में ट्रैफिक पुलिस द्वारा स्कूली वाहन चालकों की गई आकस्मिक चेकिंग

अनूपपुर जैतहरी एवं चचाई में ट्रैफिक पुलिस द्वारा स्कूली वाहन चालकों की गई आकस्मिक चेकिंग  3 स्कूलों के 13 वाहन चालकों को किया गया चेक, कोई चालक शराब के नशे में वाहन चलाते नहीं पाया गया ड्रिंक एंड ड्राइव पर अंकुश लगाने हेतु चलाया जा रहा है अभियान अनूपपुर अनूपपुर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा अनूपपुर, चचाई, एवं जैतहरी क्षेत्र मे स्थित  प्राइवेट स्कूल के स्कूली वाहन चालकों को चेक करने हेतु अभियान चलाया गया। जिसमे महर्षि एंग्लो जर्मन हायर सेकेंडरी स्कूल अनूपपुर, बाल भारती पब्लिक स्कूल जैतहरी, एवं आरसी स्कूल चचाई सहित कुल 03 स्कूल के 13 स्कूली वाहन चालकों को  ब्रीथ एनालाइजर से चेक किया।                 *वाहन चालकों को दी गई समझाइश* आकस्मिक चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को सुरक्षित वाहन चलाने के संबंध में समझाएं देते हुए बताया गया कि वाहन हमेशा निर्धारित गति में चलाएं, नशे की हालत में वाहन ना चलाएं, ओवरटेक करने से बचे ,यदि आवश्यक की हो तो हमेशा दाहिने तरफ से ओवरटेक करें, ब्रेकिंग डिस्टेंस का ध्यान रखें, बच्चों को  वाहन से उतारते समय सावधानी रखते हुए वाहन को रोड के बाएं साइड खड़ा करे उसके  बाद उन्हें उतरने दे।क्षमता से अधिक बच्चे ना बिठाये, बच्चों के अभिभावक बहुत विश्वास के साथ आपकी गाड़ी में उन्हें स्कूल भेजते हैं ।कृपया सावधानीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए उन्हें घर से स्कूल और स्कूल से घर तक पहुंचाए। सावधानी से ही सुरक्षा है. वाहन चालकों को बताया गया कि सावधानी और सतर्कता से सड़क दुर्घटना को घटित होने से रोका जा सकता है ।चेकिंग में  सउनि. आनंद तिवारी, प्रआर. रामधनी तिवारी, आर. गणेश यादव उपस्थित रहे शराब के नशे में वाहन चलाना सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण है* इससे बचे स्वयं की एवं अन्य व्यक्तियों के जीवन को संकट में ना डालें। यातायात पुलिस अनूपपुर recent visitors 61

पुलिस की छह स्पेशल टीमें बदमाशों की तलाश में जुटीं, राजस्थान-जयपुर में ज्वेलर्स से लूट

जयपुर. जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में देर रात एक ज्वेलर्स के साथ लूट की घटना सामने आई है। पुलिस की करीब आधा दर्जन स्पेशल टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हुई हैं। जानकारी के अनुसार, ज्वेलर्स रामकरण प्रजापत जब अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी सुनसान इलाके में बदमाशों ने उनकी कार को रोककर लाठी-डंडों से हमला किया और लूटपाट की। हमलावर ज्वेलर्स से सोने-चांदी से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बैग में करीब एक किलो सोने के आभूषण और 30-35 किलो चांदी थी। इस घटना के बाद पुलिस ने ए-श्रेणी की नाकाबंदी की, लेकिन अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है। वारदात के समय ज्वेलर्स का बेटा भी बाइक से पीछे-पीछे आ रहा था। हालांकि वह कुछ दूरी पर ही था और वारदात के बाद जब वह मौके पर पहुंचा, तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस कर रही बदमाशों की तलाश डीसीपी साउथ दिगंत आनंद के अनुसार मुहाना थानाधिकारी मदन कड़वासरा के नेतृत्व में कई टीमों का गठन किया गया है, जो घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। इसके अलावा, ऐसी घटनाओं में लिप्त गैंग के बदमाशों के मूवमेंट्स की भी जांच की जा रही है। recent visitors 62

बात करते -करते मौत के मुंह में चला गया युवक, दोस्तों के समझने तक हो चुकी थी देर

रीवा जिंदगी और मौत के बीच में एक पतली सी डोर है, जैसे ही वह डोर टूट जाती है, मौत आ जाती है। इसका सटीक उदाहरण मध्य प्रदेश के रीवा से सामने आया है, जहां दोस्तों के साथ बैठकर बात कर रहे युवक अचानक से जमीन पर गिरता है और उसकी मौत हो जाती है। इस घटना को देखकर वह कहावत भी सच साबित हो रहा कि मौत कब-किस रूप में आ जाए, इसका कोई भरोसा नहीं है, क्योंकि कुछ ऐसा ही हुआ रीवा के नौजवान शख्स के साथ, जिसकी दोस्तों के साथ हंसते-बोलते हुए न जाने कब जान निकल गई। वहां मौजूद लोगों को भी पता नहीं चला। एमपी की रीवा की है घटना आपको बता दें कि यह घटना रीवा शहर के ही सिरमौर चौराहे की बताई जा रही है। यहां बीते दिन बजरंग नगर निवासी प्रकाश सिंह बघेल चौराहे पर ही स्थित एक दुकान के अंदर अपने दोस्तों के साथ हंसी मजाक कर रहे थे, तभी अचानक से वह जमीन पर गिर गए और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सीसीटीवी में वीडियो कैद जानकारी के अनुसार, यह घटना 20 अक्टूबर की बताई जा रही है, जिसका यह हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया में अब वायरल हो रहा है। बताया गया कि रीवा शहर के युवा व्यापारी विनय सिंह बघेल के भाई प्रकाश सिंह बघेल बीते दिवस दोस्तों के साथ बैठे हुए थे। सभी आपस में मौत जैसी अनहोनी घटना से बेखबर होकर बातचीत कर रहे थे, तभी प्रकाश सिंह बघेल जमीन पर गिर गया। इससे पहले कि उनके दोस्त कुछ समझ पाते, तब तक उसकी मौत हो गई। आनन-फानन में उसके दोस्त उसे अस्पताल लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने दिल का दौरा होना बताया, जिसके चलते प्रकाश की मौत हुई। प्रकाश को नहीं थी कोई बीमारी, वर्क आउट भी करता था विनय सिंह बघेल ने बताया कि मेरा भाई प्रकाश सिंह बघेल पूरी तरह से ठीक था उसे कोई बीमारी नहीं थी। वह रोज वर्कआउट करता था और हेल्दी डाइट लेता था। अचानक उसे अटैक आना हैरानी की बात है। वहीं डॉक्टर यत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि युवक की मौत सडन अटैक से हुई है। कार्डियक अरेस्ट एक आपातकालीन स्थिति है। जिसमें व्यक्ति का दिल अचानक से धड़कना बंद कर देता है, इसलिए इसे सड़न कार्डियक अरेस्ट भी कहते हैं। अगर मस्तिष्क और अन्य अंगों को रक्त की आपूर्ति में कमी का तुरंत इलाज नहीं किया जाता है, तो व्यक्ति बेहोश हो सकता है। डॉक्टर ने बताया कि इससे विकलांगता आ सकती है, या शायद उसकी मृत्यु भी हो सकती है। जब हृदय अचानक और अप्रत्याशित रूप से रक्त पंप करना बंद कर देता है, तो व्यक्ति में कार्डियक अरेस्ट होता है। और इसकी वजह से मस्तिष्क और अन्य अंगों को रक्त की आपूर्ति में रुकावट आ जाती है।ह्रदय की बीमारी कि वजह से कार्डियक अरेस्ट होना एक आम कारण है। कई बार यह भी संभव है की कार्डियक अरेस्ट बिना किसी चेतावनी के व्यक्ति में अचानक से आ जाए। वंशानुगत कारण भी हो सकते हैं। recent visitors 79

बोमन ईरानी ने ‘द मेहता बॉयज़’ के लिए इफ्सा टोरंटो में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता

मुंबई, बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता बोमन ईरानी ने 'द मेहता बॉयज़' के लिए प्रतिष्ठित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिबल ऑफ साउथ एशिया (इफ्सा) टोरंटो सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता है। बोमन ईरानी ने अपने निर्देशन की पहली फिल्म 'द मेहता बॉयज़' के लिए लगातार दो पुरस्कार जीते हैं। उन्हें इस फिल्म में उनके बेहतरीन काम के लिए इफ्सा टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया गया है। द मेहता बॉयज़ को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ किया जाएगा। कहानी एक पिता और बेटे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक-दूसरे से 48 घंटे तक एक-दूसरे के साथ रहने को मजबूर हैं। द मेहता बॉयज़ में बोमन ईरानी, अविनाश तिवारी और श्रेया चौधरी मुख्य भूमिका में हैं और यह बोमन ईरानी और ऑस्कर विजेता लेखक एलेक्स दिनलेरिस द्वारा सह-लिखित है तथा ईरानी मूवीटोन के दानेश ईरानी और चकबोल्ड लिमिटेड की अनिकता बत्रा ने इसे निर्मित किया है।   recent visitors 103

4744 रोजगार के आए प्रस्ताव, राजस्थान-सिरोही में ‘राइजिंग इन्वेस्टर्स मीट’ में 1569.64 करोड़ के 80 एमओयू

सिरोही. आबूरोड स्थित सन होटल एवं रिसोर्ट में बुधवार को जिलास्तरीय राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में 1569.64 करोड़ के निवेश के 80 एमओयू हुए। इसके साथ ही 4744 बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने का भी प्रस्ताव किया गया है। इस दौरान सिरोही जिला प्रभारी एवं उद्योग राज्य मंत्री केके विश्नोई मुख्य अतिथि, पंचायतीराज राज्य मंत्री  ओटाराम देवासी एवं जिले की प्रभारी सचिव पूनम विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह में प्रभारी मंत्री केके विश्नोई ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विकसित राजस्थान के संकल्प के साथ 4 लाख 90 हजार करोड़ का बजट प्रस्तुत किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार एवं प्रत्येक जिले में उद्योगों की स्थापना के लिए राइजिंग राजस्थान के माध्यम से शानदार कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत एवं राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के विकसित राजस्थान के संकल्प को पूर्ण करने में उद्योगपतियों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है, जिसके तहत सरकार उद्योगपतियों की समस्याओं के निसिरोही स्तारण के लिए सकारात्मक रूप से कार्य कर रही है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं विभिन्न मंत्रियों द्वारा विश्व भर में विभिन्न देशों की यात्रा कर उद्योगपतियों को प्रेरित किया जा रहा है, ताकि वे प्रदेश में निवेश करें और राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सकें। विकसित राजस्थान सबकी सामूहिक संकल्पना उन्होंने बताया कि विकसित राजस्थान सबकी सामूहिक संकल्पना है और हम सभी को इसमें सहयोग करना है। उन्होंने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में किए गए विभिन्न प्रयासों से राज्य में शानदार निवेश होने वाला है। साथ ही रोजगार के विभिन्न अवसर भी सृजित होने वाले हैं। वहीं, स्किल्ड युवाओं के लिए विदेश में नौकरियों के भी अवसर मिलने वाले हैं। उन्होंने जिले में हुए विभिन्न एमओयू के लिए सभी निवेशकों का धन्यवाद दिया। साथ ही विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार उद्योगपतियों की सुविधा और सहयोग के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर हैं। साथ ही इन्वेस्टमेंट समिट जैसे कार्यक्रमों से क्षेत्र में विकास एवं रोजगार के विभिन्न अवसर पैदा होंगे। निवेशकों को दी शुभकामनाएं उन्होंने जिला स्तरीय इन्वेस्टमेंट समिट के बेहतरीन आयोजन के लिए प्रशासन की प्रशंसा की। साथ ही बताया कि उद्योगों की स्थापना, निवेश सहित विभिन्न प्रक्रियाओं में आने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिए सरकार गंभीरता से प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की मंशा है राज्य को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त करने की, जिसकी दिशा में सभी सामुहिक रूप से कार्यरत हैं। उन्होंने सभी निवेशकों को शुभकामनाएं दी। पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया ने उद्योगपतियों को जनप्रतिनिधियों के साथ सदैव संवाद करने एवं समस्याएं बताने की बात कही ताकि उनका निस्तारण हो सके।उन्होंने उद्योगपतियों को विभिन्न उद्योगों के माध्यम से लोगों को रोजगार देने के लिए धन्यवाद दिया तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने जिले में निवेश के लिए किए गए एमओयू के लिए उद्योगपतियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप सकारात्मक विचारों के साथ कार्य करने के लिए सभी को प्रेरित किया।पूर्व विधायक जगसीराम कोली ने अपने संबोधन में उद्योगपतियों एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं पर विशेष ध्यान देने की बात की। वहीं सुरेश कोठारी ने अपने संबोधन में क्षेत्र के विकास के संबंध में निवेशकों के सहयोग की प्रशंसा करते हुए बताया कि इससे विकास को गति मिलेगी। विभिन्न क्षेत्रों में हुए 80 एमओयू जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक सहीराम ने बताया कि राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर मीट के तहत 23 अक्तूबर तक विभिन्न क्षेत्रों में 80 एमओयू हुए है, जिसके तहत एग्रोप्रोसेसिंग और फुड प्रोसेसिंग में 5, बायोएनर्जी में 1, केमिकल और पेट्रोकेमिकल में 3, काॅमर्शियल काॅम्पलेक्स में 1, शिक्षण संस्थओं में 3, इलेक्ट्रोनिक में 1, रिन्यूएबल तथा नाॅन रिन्यूएबल में 5, आयरन और स्टील में 12, मेडिकल और हेल्थ केयर में 3, मांईन्स और मिनरल में 10, फार्मास्यूटिल में 1, प्लास्टिक में 2, रियल स्टेट में 1, रिन्यूएबल एनर्जी में 1, रिटेल में 1, टेक्स टाइल में 2, टूरिजम में 27 तथा वेस्ट मेनेजमेंट में 1 एमओयू के साथ कुल 80 एमओयू किए गए है जिसमें 4744 लोगों को रोजगार के अवसर तथा 1569.64 करोड़ का निवेश प्रस्तावित हैं। दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुई। उसके पश्चात आदर्श विद्या मंदिर की छात्राओं के नेतृत्व में सभी ने वन्देमातरम का गान किया। कार्यक्रम के दौरान सिरोही जिले पे आधारित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। उन्होंने जिला स्तरीय इन्वेस्टर्स मीट की जानकारी दी। साथ ही जिले में निवेश की संभावनाओं के बारे में अवगत करवाया। कार्यक्रम के दौरान एनआरआई उद्योगपति रमेश पाटीदार, आबू मार्बल एसोसिएशन के प्रतिनिधि भगवान अग्रवाल, मावल स्टील एसोसिएशन के नरपतसिंह, आबू चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रहलाद  चौधरी, लघु उद्योग भारती के वाइस प्रेसिडेंट रमन बंसल एवं केसरपुरा उद्योग संघ के प्रेजिडेंट दिनेश बिंदल ने भी संबोधित किया। वही चार्टर्ड अकाउंटेंट रौनक ओरिया ने टैक्स की प्रक्रिया के बारे में बताया। इस दौरान नगरपालिका चैयरमेन मगनदान चारण, पूर्व जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, जिला परिषद सदस्य किरण राजपुरोहित, पुलिस अधीक्षक अनिल बेनिवाल, माउंट आबू उपखंड अधिकारी गौरव रविन्द्र सांलुखे, रीको के ईकाई प्रभारी मनोज त्यागी, उप प्रबंधक वित्त भरत सुथार, क्षैत्रिय प्रबंधक संदीप पंवार, क्षैत्रिय प्रबंधक चेतनराम, वरिष्ठ प्रारूपकार पवनेश आर्य, निजी सचिव दीपक शर्मा सहित उद्योगपति, जनप्रतिनिधी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।  recent visitors 69

छतरपुर में पूर्व सरपंच को दो आरोपियों ने तीन गोलियां मारकर उतारा मौत के घाट

छतरपुर छतरपुर में पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। दो आरोपियों ने पूर्व सरपंच ब्रजगोपाल राजपूत को तीन गोलियां मार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना जिले के जुझारनागर थाना अक्षेत्र की है, जहां देर रात इस घटना को अंजाम दिया गया है। छतरपुर जिले के जुझारनगर थाना के बनियानी गांव में 45 वर्षीय पूर्व सरपंच बृजगोपाल राजपूत की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह के बारे में पता चला है कि तालाब में मछली डालने को लेकर पूर्व से आपसी रंजिश चल रही थी जिसके फलस्वरूप इस घटना को अंजाम दिया गया है। मृतक के भाई का आरोप है कि दो लोगों ने अलग-अलग कट्टे से फायर कर 3 गोली मारी और हत्या कर दी। आरोप हैं कि उक्त आरोपी मृतक से जलन भावना रखते थे जिसके चलते सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।  recent visitors 49

अयोध्या में ADM Law and Order सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में म‍िला शव

अयोध्या अयोध्या। यूपी के अयोध्या जिले में एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका खून से लथपथ शव कमरे में पाया गया है। कोतवाली नगर के सुरसरि कालोनी सिविल लाइन स्थित आवास पर उनका शव मिला। फ़िलहाल मौत के कारणों का अभी सही ढंग से पता नहीं चला है। सूचना मिलते ही मौके पर मण्डलायुक्त, डीएम व जिला प्रशासन के सभी अधिकारी पहुंचे हैं। मामले में विधिक कार्रवाई प्रचलित है। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम भी मौजूद है। मौत की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस की तरफ से अभी मामले में कोई बयान नहीं दिया गया है। एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह कोतवाली नगर के सुरसरि कालोनी सिविल लाइंन में रहते थे। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि कमरे की फर्श पर खून फैला हुआ मिला है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। मौके पर मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी व जिला प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद हैं। मौके पर पुलिस के साथ पहुंची फोरेंसिक विभाग की टीम ने साक्ष्‍य एकत्रित किए हैं। अभी मौत का कारण स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है। पुलिस हत्‍या और आत्‍महत्‍या दोनों एंगल से जांच में जुटी है। एडीएम का शव संदिग्‍ध हालात में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। कानपुर से आ रहे परिजन बताया जा रहा है कि एडीएम सुरजीत सिंह कानपुर के रहने वाले थे। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। वे लोग दोपहर तीन बजे तक अयोध्‍या पहुंच जाएंगे। तीन बजे के बाद स्‍थानीय पुलिस अफसर प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी देंगे।   recent visitors 146