Monday, July 6, 2026 12:19 am

आर.अश्विन डब्ल्यूटीसी के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए

पुणे भारत के स्टार ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन गुरुवार को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। अश्विन ने पहले दिन के शुरुआती सत्र में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम, सलामी बल्लेबाज विल यंग और डेवोन कॉनवे को आउट करके यह उपलब्धि हासिल की। ​​इन तीन विकेटों के साथ, अश्विन ने 2019 से 2024 तक विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के इतिहास में 39 मैचों में 189 विकेट लिए हैं और ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 43 टेस्ट में 187 विकेट हैं। ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस 42 मैचों में 175 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर हैं। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 30 मैचों में 124 विकेट लेकर सातवें स्थान पर हैं। अश्विन ने अब तक 104 मैचों में 24 से कम की औसत से 530 विकेट लिए हैं, जो उन्हें भारत की सर्वकालिक टेस्ट विकेट लेने वाली सूची में दूसरे स्थान पर रखता है, जो कि केवल दिग्गज अनिल कुंबले से पीछे है, जिन्होंने 619 विकेट लिए हैं। अपनी शानदार गेंदबाजी के अलावा, इस ऑलराउंडर ने 26.44 की औसत से 3,438 रन बनाए हैं, जिसमें छह शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। recent visitors 68

फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ की नई रिलीज डेट आई सामने

मुंबई फिल्म Pusha 2 की तेजी से शूटिंग की जा रही है। इसने ₹1085 करोड़ का टोटल प्री-रिलीज कलेक्शन भी कर लिया है। डायरेक्टर सुकुमार पूरी कोशिश कर रहे हैं कि इसे एक शानदार सिनेमाई अनुभव बनाने में कोई कमी न रह जाए। फिल्म का म्यूजिक पहले ही चार्टबस्टर बन चुका है, जो हर जगह दर्शकों का दिल जीत रहा है। रिलीज से पहले बिजनेस के आंकड़े भी ये दिखा रहे हैं कि फिल्म रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल कर सकती है। 'पुष्पा 2' इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी रिपोर्ट के अनुसार, थिएट्रिकल राइट्स को ₹640 करोड़ में बेचा गया है। साथ ही नेटफ्लिक्स ने फिल्म के राइट्स 275 करोड़ में खरीद लिए हैं। अब फैंस अपने आइकन स्टार अल्लू अर्जुन को बड़े पर्दे पर उनके फुल स्टाइल में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल स्टारर इस फिल्म का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है और इसे मैथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है, जिसमें टी-सीरीज का म्यूजिक है। अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' की कहानी 'पुष्पा' के लिए बेस्ट एक्टर कैटगरी में नेशनल अवॉर्ड जीत चुके अल्लू अर्जुन अब एक बार फिर से पर्दे पर गर्दा उड़ाने वाले हैं। इस बार फिल्म में फहाद फासिल और एक्टर के किरदार के बीच टशन देखने को मिलेगा। वहीं, रश्मिका मंदाना से शादी के बाद उनके जीवन में उथल-पुथल भी देखने को मिलेगी। 5 दिसंबर को ये थिएटर्स में रिलीज होगी। पहले पार्ट ने तो ताबड़तोड़ कमाई की थी और कोविड-19 के बाद इंडस्ट्री को उम्मीद दी थी। recent visitors 75

करोड़ों की संपत्ति का खुलासा, राजस्थान-उदयपुर में रसद अधिकारी के घर एसीबी की छापा

उदयपुर. एसीबी की टीमों ने गुरुवार सुबह उदयपुर के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के संभागीय उपभोगता सरंक्षण अधिकारी जयमत सिंह राठौड़ के ठिकानों पर छापा मारा। जयमल सिंह राठौड़ करोड़ों के संपत्ति के मालिक निकले। उनके उदयपुर और राजसमंद में होटल, रिसोर्ट, कई भूखंड, मकान और लग्जरी वाहन हैं। एसीबी टीमें सभी संपत्तियों के दस्तावेज खंगाल रही है और ब्योरा निकात रही हैं। जयमल सिंह राठौड़ के उदयपुर के सरदारपुरा स्थित मकान, सीसारमा स्थित होटल मान विलास रिसोर्ट संभागीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी के ऑफिस एसीबी टीमों की सर्च कार्रवाई जारी है। एसीची महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहराड़ के बताया कि उदयपुर में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारी संभागीय उपभोका संरक्षण अधिकारी जयमल सिंह राठौड़ के बारे में गोपनीय शिकायत मिली थी कि इन्होंने राजकीय सेवा में रहते हुए आय से कहीं अधिक सम्पत्ति है। सूचना के आधार पर टीम ने शिकायत का सत्यापन किया तो जयमल सिंह राठौड़ का उदयपुर और राजसमंद में विभिन्न भूखंडों, मकान, होटल और लग्जरी वाहनों सहित अन्य परिसंपत्तियों में इनवेस्टमेंट के सबूत मिले। इस पर जयमत सिंह राठौड़ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। कोर्ट से सर्च वारंट प्राप्त कर आज एसीबी टीमों ने जयमल सिंह राठौड़ की इन संपत्तियों पर छापा मारा है। recent visitors 79

सीहोर के करीब खड़े ट्रक में घुसी यात्री बस, एक की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल, सूरत से आ रहे थे पैसेंजर

सीहोर  जिले के सैकड़ा खेड़ी गांव के पास इंदौर-भोपाल हाईवे पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से भोपाल की ओर जा रही एक यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में बस में सवार एक यात्री की मौत हो गई, वहीं एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए सीहोर अस्पताल रवाना किया गया है। जानकारी के अनुसार ट्रक ड्राइवर सड़क किनारे अपना वाहन खड़ा कर उसका टायर बदल रहा था, तभी अचानक तेज रफ्तार से आ रही बस ट्रक में जा घुसी। हादसे की वजह से बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। खड़े ट्रक में घुसी बस यह दर्दनाक हादसा सीहोर के सैकड़ा खेड़ी इलाके में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस बहुत तेज गति से आ रही थी और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए सीहोर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। ट्रक का टायर बदल रहा था ड्राइवर पुलिस ने बताया कि हादसे के समय ट्रक ड्राइवर सड़क किनारे खड़े होकर अपने ट्रक का टायर बदल रहा था। प्रारंभिक जांच में बस चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार हादसे का कारण लग रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। बस चालक मौके से फरार पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इस घटना के बाद से इलाके में मातम का माहौल है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। इस हादसे में घायल हुए लोगों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है। उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टर उसकी और उसके बच्चे की सेहत पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस ने शुरु की पूछताछ पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज भी खंगाल रही है ताकि हादसे की असली वजह का पता चल सके। recent visitors 59

हिंदी और तमिल में बनेगी गजनी 2

मुंबई, बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की सुपरहिट फिल्म गजनी की सीक्वल गजनी 2, हिंदी और तमिल भाषा में बनायी जा सकती है। वर्ष 2008 में प्रदर्शित आमिर खान की सुपरहिट फिल्म गजनी का सीक्वल बनने जा रहा है। निर्माता अल्लू अरविंद और मधु मंटेना ने इस फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है। फिल्म निर्माताओं ने तय किया है कि गजनी 2 को हिंदी और तमिल, दोनों भाषाओं में एक साथ बनाया जाएगा। साथ ही इसे एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज़ भी किया जाएगा। हिंदी में गजनी 2, आमिर खान जबकि तमिल में यह फिल्म सूर्या के साथ बनायी जा सकती है। गजनी 2 को लेकर मेकर्स आमिर खान से मिले थे. उन्हें सीक्वल का आइडिया भी शेयर किया था। हाल ही में सूर्या ने भी कहा था कि गजनी 2 प्रोसेस में हैं और ये बन सकती है।अभी स्क्रिप्ट पर काम हो रहा है। recent visitors 59

एससी-एसटी के बीच फंसीं जनरल सीटें, राजस्थान-दौसा से डीडी बैरवा बने कांग्रेस के उम्मीदवार

दौसा. दौसा सहित राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने सात सीटों पर अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है, जिसमें दौसा विधानसभा उपचुनाव सीट पर कांग्रेस ने दीनदयाल उर्फ डीडी बैरवा के रूप में एससी कार्ड खोल दिया है। उधर, भाजपा एसटी कार्ड खेलते हुए जगमोहन मीणा को चुनावी समर में उतार चुकी है। इन सभी के बीच अब दौसा विधानसभा सामान्य और ओबीसी वर्ग के मतदाता निर्णायक भूमिका में आ गए हैं। ऐसे में दौसा से डीडी बैरवा को कांग्रेस टिकट मिलने के बाद जनरल मतदाताओं साधने के लिए अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ सकती है। ध्यान रहे देवी सिंह दौसा इस विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उपचुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं। जो कहीं न कहीं भाजपा और कांग्रेस की जीत में रोड़ा बन सकते हैं। लामबंद भी होने लगे मतदाता दौसा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस का टिकट लेकर आए डीडी बैरवा जनरल को मतदाताओं को साधने के लिए अच्छा खासा पसीना बहाना पड़ सकता है, क्योंकि सामान्य और ओबीसी वर्ग के मतदाताओं को भाजपा के वोट बैंक के रूप में माना जाता है। दौसा विधानसभा में होने जा रहे इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस का टिकट वितरण होने के साथ ही जातिगत समीकरण के हिसाब से मतदाता लामबंद भी होने लगे हैं। राजनीतिक पृष्ठभूमि के उम्मीदवार हैं बैरवा दीनदयाल बैरवा उर्फ डीडी बैरवा राजनीतिक पृष्ठभूमि के उम्मीदवार हैं। इनके पिता किशन लाल बैरवा वर्ष 2005 से 2010 तक दौसा पंचायत समिति के कांग्रेस टिकट पर प्रधान रहे हैं। कोरोना काल से पूर्व डीडी बैरवा भी दौसा पंचायत समिति के प्रधान रह चुके हैं। वर्तमान में इनकी धर्मपत्नी बीना देवी लवाण पंचायत समिति की प्रधान हैं। डीसी बैरवा सामान्य और शील प्रभाव के नेता माने जाते हैं और सामाजिक स्तर पर इनकी पकड़ भी है। पहले से थे आश्वस्त डीसी बैरवा साल 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान सिकराय विधानसभा क्षेत्र से खुद के टिकट की दावेदारी की थी, जिसके बाद अब इन्हें दौसा विधानसभा उपचुनाव के दौरान कांग्रेस ने भरोसा करके टिकट दिया है। ऐसे में एससी और एसटी के बीच फंसीं यह जनरल सीट किसको मिलेगी फिलहाल यह कहना मुश्किल होगा। इधर, डीडी बैरवा खुद का टिकट आने से पूर्व ही अपने टिकट के प्रति आश्वस्त थे। इसलिए ही तो बीते दिन सुबह देव दर्शन यात्रा के साथ इन्होंने अपने प्रचार की शुरुआत भी कर दी थी, जबकि डीडी बैरवा के हाथ में टिकट देर रात को आया है। अब कल नामांकन की तारीख खत्म होने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के बीच फंसी दौसा विधानसभा की यह सामान्य सीट पर कोई नया और मजबूत कैंडिडेट इस चुनावी समर में आएगा या यह मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही रहेगा। recent visitors 128

गांदरबदल में आतंकियों के हाथ में US आर्मी में इस्तेमाल होने वाली राइफल, जानिए इसकी ताकत

नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में 20 अक्टूबर की शाम टनल कंस्ट्रक्शन में लगे मजदूरों पर आतंकवादियों ने नाटो असॉल्ट राइफल M-4 से हमला किया था। बेहद अडवांस इस राइफल का इस्तेमाल अमेरिकी सेना करती है। एक्सपर्ट मानते हैं कि इससे एक मिनट में 970 गोलियां दागी जा सकती हैं और इतने के बाद भी राइफल गर्म नहीं होती। जांच में जुटे सुरक्षा बलों को घटनास्थल पर लगे CCTV कैमरों की एक फुटेज भी मिली है, जिसमें 2 आतंकी दिखे हैं। हालांकि हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों की संख्या 2 से 3 बताई जा रही है। कैमरे में कैद हुए आतंकियों की तलाश में कई जगह दबिश दी जा रही है। खून-खराबे का इरादा रखते हुए मजदूरों के कैंप में दाखिल हुए सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि दोनों आतंकी बड़े पैमाने पर खून-खराबे का इरादा रखते हुए मजदूरों के कैंप में दाखिल हुए थे। अंदर पहुंचने पर लोगों को देखते हुए उन्होंने ओपन फायरिंग शुरू कर दी थी। घटना में 7 लोग मारे गए थे और कई घायल हुए। आतंकियों ने जिस तरह से इस हमले को अंजाम दिया उसे देखते हुए आशंका यह भी जताई जा रही है कि कहीं दोनों या इनमें से किसी एक का रियासी हमले से भी संबंध है। ठीक इसी तरह से आतंकवादियों ने इसी साल 9 जून को जम्मू के रियासी में तीर्थ यात्रियों की बस में ओपन फायरिंग की थी। लगभग वही पैटर्न आतंकवादियों ने इस हमले में भी अपनाया। रियासी अटैक वाले आतंकवादी भी अभी खुले घूम रहे हैं। चेहरा छुपाने की कोशिश नहीं की, शॉल से राइफल छिपाई गांदरबल हमले के बारे में एजेंसियों का कहना है कि फिलहाल दो आतंकियों के बारे में ही जानकारी मिल रही है। दोनों ने अपना चेहरा ढकने की कोई कोशिश नहीं की थी। यानी वह अपनी पहचान ना छिपाते हुए एक तरह से यह मेसेज देना चाह रहे थे कि हिम्मत है तो हमें पकड़कर दिखाओ। दोनों ने शॉल ओढ़े हुए थे। शॉल शायद राइफल छिपाने के लिए लिए थे। दोनों आतंकियों की उम्र 22 से 30 साल के बीच की लग रही है। दोनों ने कमर पर पिट्टू बैग थे। शायद उस बैग में गोली और खाने-पीने का सामान भरा हो। हमले को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से भाग गए थे। 100 से ज्यादा लोगों से हुई पूछताछ मामले की जांच जम्मू-कश्मीर पुलिस के हाथों में है। लेकिन, आने वाले समय में यह मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को ट्रांसफर होने की बात कही जा रही है। फरार आतंकियों और स्थानीय स्तर पर उनकी मदद करने वालों की धर-पकड़ के लिए पुलिस, सेना, सीआरपीएफ और अन्य फोर्सेज तलाशी अभियान चला रही हैं। अभी तक 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। एजेंसियों को शक है कि फरार आतंकियों की मदद स्थानीय स्तर पर की गई थी। नहीं तो इतना सटीक और टाइमिंग के हिसाब से हमला नहीं हो पाता। शक है कि आतंकियों ने कुछ दिन पहले यहां मजदूर के रूप में काम भी किया हो या उनका कोई साथी मजदूरों या कंस्ट्रक्शन साइट से संबंधित अन्य ग्रुप में शामिल हो। पता था कि मजदूर कहां मिलेंगे आतंकियों को यह अच्छे से पता था कि दिनभर काम करने के बाद अब मजदूर कहां मिलेंगे? उसी स्पाट को आतंकियों ने निशाना बनाया। हालांकि, जम्मू-कश्मीर पुलिस सूत्रों का कहना है कि स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि शुरुआत में लगा कि पटाखे जलाए जा रहे हैं। क्योंकि घटनास्थल के पास में ही सोमवार को लड़की की शादी थी। हमले के समय वहां घर पर ढोल-नगाड़ों पर डांस चल रहा था। लेकिन चंद मिनटों में लग गया कि यह हमला है। हमले के दौरान एक बात यह भी सामने आ रही है कि यहां की लाइट ऑफ हो गई थी। अब लाइट को आतंकवादियों ने बंद किया या फिर मजदूरों ने या फिर बिजली विभाग द्वारा ही बंद की गई। इसकी भी जांच की जा रही है। M-4 राइफल के बारे में जानें     1980 के दशक में इसका शुरुआती वर्जन अमेरिका ने बनाया।     गैस से चलने वाली यह एयर कूल्ड असॉल्ट राइफल है।     एक मिनट में 700 से 970 राउंड गोलियां दाग सकती है।     इसकी प्रभावी रेंज 500-600 मीटर है और अधिकतम रेंज 3,600 मीटर है।     इसे चलाने के लिए बहुत ज्यादा मिलिट्री ट्रेनिंग की जरूरत नहीं होती।     अब 60 से ज्यादा देशों के सुरक्षा बल भी इसका इस्तेमाल करती है।     इससे ग्रेनेड भी लॉन्च किया जा सकता है। recent visitors 56