Tuesday, July 7, 2026 6:56 am

शिविर में 267 आवेदन हुए प्राप्त, जिनकी मौके पर की गई सुनवाई

अनूपपुर प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने कहा है कि समाज के अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु सरकार प्रतिबद्ध है। जिले में किसी उद्देश्य के पूर्ति हेतु जिला स्तरीय राजस्व एवं जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिससे शासकीय योजना के लाभ से वंचित हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके तथा ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया जा सके। राज्य मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने दो बार विशेष राजस्व अभियान चलाकर राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया है और जो प्रकरण अभियान के अंतर्गत छूट गए हैं, उनका निराकरण इन शिविरों के माध्यम से किया जा रहा है। प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री दिलीप जायसवाल आज जनपद पंचायत कोतमा के ग्राम पंचायत पथरौडी में आयोजित जिला स्तरीय राजस्व एवं जनकल्याण शिविर को संबोधित कर रहे थे। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री जायसवाल ने कहा कि  हमारा भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत का निर्माण करने तथा हमारे देश को विश्व गुरु एवं सोने की चिड़िया वापस बनाने का सपना देख रहे हैं, परंतु यह सपना साकार सिर्फ सरकार अकेले पूरा नहीं कर सकती उसमें सभी नागरिकों की बराबर सहभागिता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दीपावली के दूसरे दिन हम गोवर्धन पूजा करते हैं। जिसमें हम गौ माता की पूजा करते हैं, उन्होंने कहा है कि जिले में ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए जिससे हाईवे एवं सड़कों पर जो गौ माता बैठी रहती हैं, वह दुर्घटनाग्रस्त ना हो सके। जिले में ऐसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित किया जाए, जिससे गौ वंश का संरक्षण एवं संवर्धन किया जा सके। जिले के जनपद पंचायत कोतमा के ग्राम पथरौडी में आज जिला स्तरीय राजस्व एवं जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल एवं  कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने ग्राम पंचायत पथरौडी सहित नगरीय निकाय कोतमा तथा ग्राम पंचायत कल्याणपुर, गोहन्ड्रा, चंगेरी, पैरीचुआ, बसखली, ठोड़हा के ग्रामीणों के आवेदन प्राप्त करते हुए समस्याएं सुनी तथा समस्याओं के त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभाग के विभागीय अधिकारियों को दिए। शिविर में 267 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से अधिकांश आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष आवेदनों के निराकरण हेतु समय सीमा निर्धारित करते हुए कलेक्टर ने समय सीमा में आवेदनों के निराकरण संबंधी निर्देश विभाग के अधिकारियों को दिए।      शिविर में एसडीएम कोतमा श्री अजीत तिर्की, जनपद पंचायत कोतमा के सीईओ श्री एल.बी. वर्मा, तहसीलदार श्री ईश्वर प्रधान, ग्राम पंचायत पथरौड़ी की सरपंच श्रीमती सोमवती सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में कृषि विभाग, ऊर्जा विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, पशुपालन विभाग, मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन, राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, शिक्षा विभाग, जल संसाधन विभाग सहित अन्य विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए थे। जिनके माध्यम से ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।       शिविर में प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री श्री दिलीप जायसवाल एवं कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने 10 हितग्राहियों को राशन पर्ची एवं 10 हितग्राहियों को मसूर दाल बीज के पैकेट का वितरण किया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का मौके पर आयोजन किया गया, जहां लगभग 92 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई। recent visitors 62

राजस्थान में शिक्षा विभाग में स्कूल टीचर की बंपर भर्ती, RPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन

जयपुर टीचिंग की सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए राजस्थान में बंपर भर्ती आ गई है। जी हां, हाल ही में राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए स्कूल लेक्चरर की वैकेंसी निकाली हैं। इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो गया है। वहीं आवेदन की प्रक्रिया 05 नवंबर 2024 से शुरू हो रही है। राजस्थान की इस सरकारी भर्ती में उम्मीदवार 04 दिसंबर 2024 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। RPSC School Lecturer Notification 2024: वैकेंसी डिटेल्स राजस्थान स्कूल लेक्चरर की यह वैकेंसी माध्यमिक शिक्षा विभाग में कुल 24 विषयों के लिए निकली है। इसमें हिन्दी, इंग्लिश, संस्कृत, राजस्थानी, पंजाबी, इतिहास, उर्दू, भूगोल समेत अन्य विषय शामिल हैं। किस सब्जेक्ट के लिए कितनी रिक्तियां निकाली गई हैं? इसकी डिटेल्स अभ्यर्थी नीचे टेबल में देख सकते हैं। Rajasthan Lecturer Subject Wise Vacancy 2024: लिस्ट विषय का नाम वैकेंसी हिन्दी 350 संस्कृत 64 पंजाबी 11 इतिहास 90 भूगोल 210 समाजशास्त्र 16 केमिस्ट्री 36 गणित 153 कॉमर्स 340 संगीत 06 कोच कुश्ती 01 कोच हॉकी 01 इंग्लिश 325 राजस्थानी 07 उर्दू 26 राजनीतिक विज्ञान 225 अर्थशास्त्र 35 गृह विज्ञान 16 फिजिक्स 147 बायोलॉजी 67 ड्राइंग 35 फिजिकल एजुकेशन 37 कोच खो खो 01 कोच फुटबॉल 03 कुल 2202   School Lecturer Eligibility: योग्यता राजस्थान की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय से मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही (बी.एड/डीएलएड) डिप्लोमा होना भी जरूरी है। योग्यता संबंधित जानकारी अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं।   PGT Teacher Latest Govt Jobs: सैलरी स्कूल टीचर की इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्गों को छूट दी जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को मे मैट्रिक्स लेवल L-12 (ग्रेड पे-4800) के मुताबिक प्रति माह वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के जरिए किया जाएगा।   RPSC Vacancy 2024 Apply Online: आवेदन शुल्क आवेदन के दौरान सामान्य और अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को 600 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं ओबीसी/बीसी/एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है। फॉर्म में सुधार करने का चार्ज 500 रुपये है। भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। recent visitors 120

दुल्हन को पता ही नहीं चला और पति ने बना लिया सुहागरात का वीडियो

शाहजहांपुर.  प्री-वेडिंग, शादी ही नहीं, अब सुहागरात की वीडियो बनाना भी आम बात हो गई है। लेकिन यहां एक व्यक्ति ने अपनी सुहागरात की वीडियो रिकॉर्ड की। इतना ही नहीं, उसने अपनी पत्नी को बिना बताए यह वीडियो रिकॉर्ड की। दरअसल, यह उसके करीबी दोस्त की फरमाइश थी। दोस्त ने उससे सुहागरात की वीडियो बनाने और भेजने की गुजारिश की थी। इस पर उसने हामी भर दी और पहली रात की वीडियो रिकॉर्ड कर भेज दी। लेकिन वीडियो मिलते ही दोस्त का रवैया बदल गया। इससे परिवार संकट में फंस गया। यह घटना उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की है। दोनों गहरे दोस्त थे। इनमें से एक की शादी तय हुई। तभी दोस्त शिवम मिश्रा ने एक अजीबोगरीब मांग रख दी। उसने कहा कि सुहागरात की एक छोटी सी वीडियो रिकॉर्ड करके भेज दो। शुरुआत में दोस्त की मांग को ठुकरा दिया, लेकिन बाद में मान गया। शादी की पहली रात पत्नी को बिना बताए वीडियो रिकॉर्ड कर भेज दी। वीडियो देखकर खुश हुए शिवम मिश्रा ने अगले दिन पलटी मार दी। इस वीडियो से ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने की धमकी देकर पैसे वसूलने लगा। शुरुआत में ही 50,000 रुपये ऐंठ लिए। कुछ दिनों बाद फिर 1 लाख रुपये की मांग की। इसमें से कुछ हजार रुपये देने के बाद भी शिवम मिश्रा नहीं माना। पिछले एक साल से यह ब्लैकमेलिंग चल रही थी। कुछ पैसे देकर समस्या से बाहर निकलने की कोशिश की। लेकिन शिवम मिश्रा की मांग बढ़ती गई। परेशानी बढ़ने पर दूसरा कोई रास्ता न देख पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामला दर्ज कर पुलिस अब शिवम मिश्रा की तलाश में जुट गई है। उधर शिवम मिश्रा फरार है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने मामला दर्ज किया है। घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शिवम मिश्रा के खिलाफ धारा 323, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फोन कॉल, वीडियो समेत कुछ सबूत पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। जानकारी मिली है कि शिवम मिश्रा इसी तरह कई लोगों को ब्लैकमेल करता रहा है। अब पुलिस शिवम मिश्रा को गिरफ्तार करने की तैयारी में है। recent visitors 60

रीवा में पति को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना में एक ऑडियो वायरल हो रहा

रीवा रीवा जिले में पति को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना में एक ऑडियो वायरल हो रहा है। यह ऑडियो पीड़‍िता से बात का बताया जा रहा है। उधर इस मामले में एसपी विवेक सिंह इस तरह के किसी भी ऑडियो के वायरल होने से इनकार कर रहे हैं। अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि क्या सच में यह ऑडियो पीड़‍िता का ही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑडियो में पीड़िता एक महिला के सवालों का जवाब दे रही है। पीड़िता के मुताबिक, वह पति के साथ मंदिर से लौट रही थी। अचानक से चार-पांच युवक आकर मारने लगे। 5 बदमाशों ने दुष्कर्म किया और वीडियो भी बनाया एक युवक धमकी देते हुए बोला- 'मैं मीडिया प्रभारी का लड़का हूं। पुलिस हमारा कुछ नहीं कर पाएगी।' बताया कि हम पति-पत्नी हैं, फिर भी युवक नहीं माने। कांच की बोतल दिखाकर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पांच बदमाशों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और वीडियो भी बनाया। कांच की बोतल दिखाकर डराया पीड़िता ने बताया कि उन्हें कांच की बोतल दिखाकर डराया गया था. चिल्लाने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई. उनकी बाइक की चाबी और मोबाइल छीन लिया गया. पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, उसके पति को पत्थर से मारा. उसके बाद वह पति को दूसरी जगह ले गए. फिर उसके साथ बारी-बारी से पांच आरोपियों ने रेप किया. पीड़िता ने इस घटना में 5 लोगों के शामिल होने की बात पुलिस को बताई. जबकि इस घटना में उनके साथ कुछ सहयोगी भी शामिल थे. पुलिस ने सात दरिंदों को दबोचा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों को तलाश तेज कर दी. करीब 100 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि एक आरोपी की छाती और हाथ पर टैटू बना हुआ है. रीवा के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि पुलिस न महिला से कथित तौर पर रेप करने वाले संदिग्धों समेत सात लोगों को हिरासत में लिया है. एक आरोपी फरार है उसकी तलाश की जा रही है. मामले की जांच जारी है. पुलिस के मुताबिक, पीड़ित पति-पत्नी की उम्र 19-20 साल है और वे अब भी कॉलेज में पढ़ते हैं. दोनों की हाल ही में शादी हुई है. दरिंदे ने कुबूल किया जुर्म पुलिस के अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल पर एफएसएल की टीम द्वारा जांच कराई गई है. पीड़िता की मेडिकल जांच भी कराई गई. एक आरोपी फरार है.पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई है. इनमें एक आरोपी ने कुबूल किया है कि वह अपने साथियों के साथ भैरव बाबा मंदिर की ओर गया था. वह पांच लोग थे. वहां उन्होंने नशा किया, खाना खाया और वहीं नहाए थे. बाद में उसके तीन और दोस्त आ गए. तभी उन्हें एक चट्टान पर लड़का और लड़की बैठे दिखाई दिए. उसका एक साथ उनके पास पहुंच गया. फिर सभी वहां पहुंच गए. 4-5 लोगों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया. उसने उसकी गाड़ी का वीडियो भी बनाया. लड़की का मोबाइल छीन लिया था जो बाद में उसे दिलवाया था. 21 अक्टूबर को हुई थी घटना पीड़िता के मुताबिक, 21 अक्टूबर को वह अपने पति के साथ मंदिर घूमने गई थी. वापसी में दोपहर के समय मंदिर से 2 किलोमीटर दूर कोडिया नाले के पास एक चट्टान पर वह बैठ गए थे. तभी 5 युवकों ने उनके साथ मारपीट की. उसके पति को बांध दिया और उसके साथ गैंगरेप किया गया. आरोपियों ने उनका वीडियो भी बनाया. उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई. घटना के बाद वह डरे सहमे घर पहुंचे. अगले दिन 22 अक्टूबर को उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. बाइक चाबी छुड़ा ली और फोन भी ले लिया भागने की कोशिश करने पर बाइक की चाबी छुड़ा ली और फोन ले लिया। मामले में भाजपा के जिलाध्यक्ष अजय सिंह पटेल ने कहा कि पार्टी में योगेश शुक्ला और रीतेश मिश्रा मीडिया प्रभारी के दायित्व पर हैं। आरोपितों के नाम इनसे अलग हैं। आरोपित का वीडियो भी हो रहा वायरल घटना के एक आरोपित का वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ। आरोपित ने कहा कि 'नाले के पास हम मिलकर पार्टी कर रहे थे। सभी बहुत नशे में थे। एक युवक ने बताया कि महिला-पुरुष चट्टान के पास कुछ गलत कर रहे हैं। हम सभी मौके पर पहुंचे और दंपति को पीटा फिर महिला के पति को पेड़ से बांधकर बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना का वीडियो बनाकर चेताया कि अगर पुलिस के पास गए तो वीडियो को वायरल कर देंगे। महिला का महंगा मोबाइल भी हमने छीन लिया था।' पुलिस ने भी मौके पर से शराब की बोतल, गांजा, मोबाइल आदि सामान जब्त किया है। सभी आरोपित लिट्टी-चोखा बनाने के लिए जंगल में बने नाले किनारे गए थे। recent visitors 53

बड़वानी में तेज रफ्तार ट्रक गाय को टक्कर मारकर बाइक सवारों पर पलटा, पिता-पुत्र सहित 4 की दर्दनाक मौत

सेंधवा बड़वानी में भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक गाय को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हो गया। बेकाबू ट्रक बाइक सवार और राहगीरों पर पलट गया। हादसे में पिता-पुत्र सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद मौका देखकर ट्रक चालक और उसका साथी फरार हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। ट्रक के नीचे दबे लोगों को क्रेन की मदद से निकाला। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसा सेंधवा के पुराने एबी रोड पर हायर सेकेंडरी स्कूल हुआ।   महाराष्ट्र से पंजाब जा रहा था ट्रक पुलिस के मुताबिक, महाराष्ट्र के शाहदा से मिर्ची भरकर ट्रक पंजाब के लुधियाना जा रहा था। सेंधवा के पुराने एबी रोड पर हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने पहुंचते ही ट्रक ने पहले गाय को टक्कर मारी। गाय को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित ट्रक बाइक सवार और राहगीरों पर पलट गया। हादसे में रिंगनिया (40) पिता जाड़ियां मेहता, जितेंद्र (18) पिता रिंगनिया मेहता, बबलू (17) पिता पूनिया मेहता और श्यामलाल (35) पिता नंगा बडवा मेहता की मौत हो गई। मजदूरी करके गांव लौट रहे थे चारों नागलवाड़ी के सालीकला निवासी रिंगनिया मेहता और उसका बेटा जितेंद्र, भतीजा बबलू और पड़ोसी श्यामलाल सेंधवा में एक निजी जिनिंग में मजदूरी करते थे। देर रात काम खत्म करने के बाद शहर से 10 किमी दूर अपने गांव सालिकला लौट रहे थे। रिंगनिया मेहता और उसका बेटा जितेंद्र बाइक पर थे। उनके साथ रोड किनारे रिंगनिया का भतीजा बबलू और पड़ोसी श्यामलाल खड़े थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक आया और उनके ऊपर पलट गया। हादसे में चारों की मौत हो गई। दमोह: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 33 घायल दमोह में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में सवार 33 लोग घायल हो गए। सभी को बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार सभी लोग जिले के मदनपुर गांव में तेरहवीं के कार्यक्रम से लौट रहे थे। इस दौरान सादपुर गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। सिंगपुर सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र कटारे ने अपने निजी वाहन से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। recent visitors 116

रेलवे ने दिवाली-छठ पर किया बड़ा दावा, यात्रियों के लिए खास तैयारी

नई दिल्ली  पहले ऐसा दिवाली-छठ में होता था। अब तो हर त्येाहार और गर्मी छुट्टी में होने लगा है। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाली कुछ लोकप्रिय ट्रेनों में अपार भीड़ होती है। रेलवे के पास इससे निपटने के लिए कोई खास इंतजाम होता नहीं है। लेकिन दावा करने के लिए रेल अधिकारियों के पास लंबी-चौड़ी सूची होती है। अब जबकि दिवाली का त्योहार सर पर है तो इस बार भी उत्तर रेलवे ने इस तरह का बड़ा दावा कर दिया है। बड़ी संख्या में लोग जाते हैं गांव दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहार को देखते हुए बड़ी संख्या में लोग मूव करते है। दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लाखों व्यक्ति पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार जाने की तैयारी में लग जाते हैं। इसका सबसे ज्यादा असर रेलवे स्टेशनों पर दिखता है, क्योकि वे रेलगाड़ी ही प्रीफर करते हैं। कुछ ने इसकी तैयारी महीनों पहले टिकट ले कर की है तो उन्हें जगह मिल जाती है। शेष को यूं ही बोरी की तरह ढुंस कर यात्रा करनी होती है। रेलवे का क्या है दावा इस बार उत्तर रेलवे का दावा है कि उसने इससे निपटने के लिए पूरी तैयारी की हुई है। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार ने बताया “उत्तर रेलवे इस बार छठ-दीवाली के लिए यात्रीगणों की सुविधा को लेकर पूरी तरह से तैयार है। प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का इस पर विशेष ध्यान है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और समय पर गंतव्य तक पहुंचाया जाए। इसके लिए, पिछले साल के अनुभव से सीख लेते हुए, नई दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशनों पर हमने लगभग तीन गुना ज्यादा व्यवस्थाएं की हैं।” स्टेशनों पर विशेष व्यवस्था उन्होंने कहा, “इस बार यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए, हमने विशेष रूप से एक विशाल होल्डिंग एरिया बनाया है, जो 72,000 स्क्वायर फीट में फैला है। यह सुनिश्चित करेगा कि आरक्षित यात्रियों को अलग रखा जाए और प्लेटफॉर्म पर भीड़भाड़ और मिश्रण की समस्या न हो। होल्डिंग एरिया में आरक्षित यात्रियों को एक बैरिकेड के अंदर रखा जाएगा और उन्हें सीधे कोचों तक पहुंचाया जाएगा। इस तरह, सभी आरक्षित कोच एक जगह पर होंगे, जिससे प्लेटफॉर्म पर कोई अव्यवस्था नहीं होगी।” ढेरों स्पेशल ट्रेन उन्होंने आगे कहा, “पिछले साल हमने लगभग 135 विशेष ट्रेनें चलाई थीं, जबकि इस बार हमने 195 विशेष ट्रेनें पहले ही घोषित कर दी हैं और उनकी बुकिंग भी पूरी हो चुकी है। इसके अतिरिक्त, यदि हमें और ट्रेन चलाने की आवश्यकता पड़े, तो हमारे पास 18 लाख की क्षमता है, जिससे हम अतिरिक्त ट्रेनें चलाने के लिए तैयार हैं।“ और भी कदम उन्होंने कहा, “पिछले साल की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, हमने विशेष कदम उठाए हैं ताकि यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर भीड़भाड़ से बचाया जा सके। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि नई दिल्ली स्टेशन पर सारी प्रमुख ट्रेनें अब 16 नंबर प्लेटफॉर्म से संचालित होंगी, जहां प्लेटफॉर्म का आकार भी बढ़ा दिया गया है और इसे भीड़ नियंत्रित करने की क्षमता भी है। इस बार, प्लेटफॉर्म पर प्रवेश केवल 16 नंबर प्लेटफॉर्म से ही होगा, जिससे यात्रा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं होगी।” recent visitors 62

शिवसेना UBT ने बायकुला से मनोज जमसुतकर को चुनावी मैदान में उतारा

  मुंबई शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने अपने 15 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इस सूची में उस बायकुला सीट का नाम भी है जहां कांग्रेस भी अपना दावा कर रही है. शिवसेना यूबीटी ने बायकुला से मनोज जमसुतकर को चुनावी मैदान में उतारा है. इससे पहले शिवसेना यूबीटी ने 65 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी. पार्टी ने अभी वर्सोवा सीट पर उम्मीदवार घोषित नहीं किया है. दूसरी लिस्ट में जिन 15 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है, उनमें प्रमुख हैं:     धुले शहर – अनिल गोटे     चोपड़ा (आज) – राजू तडवी     जलगांव शहर- जयश्री सुनील महाजन,     बुलढाणा- जयश्री शेलके,     दिग्रस- पवन श्यामलाल जयसवाल     हिंगोली- रूपाली राजेश पाटिल     परतुर- आसाराम बोराडे     देवलाली (अजा) योगेश घोलप     कल्याण पश्चिम-सचिन बसारे     कल्याण पूर्व – धनंजय बोडारे     वडाला- श्रद्धा श्रीधर जाधव     शिवडी-अजय चौधरी     बायकुला-मनोज जामसुतकर     श्रीगोंडा- अनुराधा राजेंद्र नागवाडे     कंकावली-संदेश भास्कर पारकर लोकसभा में जीती थी 9 सीटें लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी में सबसे ज्यादा 21 सीटों पर शिवसेना ने चुनाव लड़ा था. लेकिन वे सिर्फ 9 सीटें ही जीत सकी थी. हालांकि, उनके गठबंधन से उनके दोनों सहयोगियों, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) को बहुत फायदा हुआ. यही कारण है कि ठाकरे विधानसभा चुनाव में अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने पर अड़े हुए हैं. इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में उद्धव ठाकरे के सामने सबसे बड़ी चुनौती सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना है. क्योंकि इस चुनाव में दोनों पार्टियों का अस्तित्व दांव पर है. एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद विधानसभा चुनाव में पहली बार दोनों शिवसेना आमने-सामने हैं. 2019 में तोड़ दिया था बीजेपी से गठबंधन 2019 के विधानसभा चुनाव में उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने बीजेपी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था. उस वक्त शिवसेना ने 124 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. जिसमें से 56 विधायक चुने गए. बीजेपी के 105 विधायक जीते हैं. उस समय मुख्यमंत्री पद के लिए बातचीत विफल होने पर उद्धव ठाकरे ने बीजेपी से नाता तोड़ लिया था और फिर शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की मदद से सत्ता हासिल की और मुख्यमंत्री बने. हालांकि, 2022 में एकनाथ शिंदे ने पार्टी में बड़ी बगावत कर दी. जिसके चलते उद्धव ठाकरे को अपना मुख्यमंत्री पद गंवाना पड़ा.   recent visitors 58