महाराष्ट्र चुनाव: भाजपा ने जारी की 22 प्रत्याशियों की दूसरी सूची

मुंबई भाजपा ने महाराष्ट्र के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है। इसमें कुल 22 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राज्य के विधानसभा चुनाव के लिए सबसे पहले 99 प्रत्याशियों के नाम घोषित किया गया था। इस तरह से भाजपा ने राज्य में अब तक कुल 121 प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। भाजपा की दूसरी सूची में 22 उम्मीदवारों में सिर्फ एक महिला उम्मीदवार का नाम शामिल हैं। भाजपा की दूसरी सूची के किनके नाम? भाजपा ने धुले ग्रामीण विधानसभा सीट से राम भदाणे, मलकापुर से चैनसुख मदनलाल संचेती, अकोट से प्रकाश गुणवंतराव भारसाकले, अकोला पश्चिम विजय कमलकिशोर अग्रवाल, वाशिम श्याम रामचरणजी खोडे, मेलघाट से केवलराम तुलसीराम काले गढ़चिरौली से मिलींद रामजी नरोटे, राजुरा से देवराव विठोबा भोंगले, ब्रह्मपुरी से कृष्णलाल बाजीराव सहारे, वरोरा से करण संजय देवतले और नासिक मध्य सीट से देवयानी सुहास फरांदे को उम्मीदवार बनाया गया है। recent visitors 92

सभी हिंदू अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नाम के आगे हिंदू लगाएं, इससे एक क्रांति खड़ी होगी – धीरेंद्र शास्त्री

छतरपुर  बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने एक बार फिर हिंदुत्व को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सभी हिंदुओं को अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित सभी अकाउंट पर अपने-अपने नाम के आगे हिंदू लिखना शुरू करें। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे हिंदू अंकित, हिंदू सत्यम, हिंदू मनीष, हिंदू धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लगाना प्रारंभ कर दें और सभी लोग अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नाम के आगे हिंदू लगाएं, इससे एक क्रांति खड़ी होगी। दरअसल, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा आयोजन किया गया था जो 18 अक्टूबर से 24 अक्तूबर तक किया गया था, जिसमें उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील कि आप सभी लोग अपने-अपने सोशल मीडिया अपने-अपने नाम के आगे हिंदू लिखना शुरू करें। इस दौरान उन्होंने कथा सुनने के लिए आए हुए सामने बैठे सभी श्रद्धालु, भक्तगणों से अपने-अपने मोबाइल निकालने को कहा और कहा कि यह वीडियो आप सभी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कीजिए जातपात को मिटाने के लिए अपनी जाति नाम के आगे हिंदू लगाना प्रारभ कर दें। चर्चाओं में अपील मध्य प्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम में पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के द्वारा 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा आयोजन किया गया था, जो 18 अक्टूबर से लेकर 24 अक्टूबर तक चला था, कथा के दौरान शास्त्री ने श्रद्धालुओं से अपील की और कहा कि आप सभी लोग अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स ट्विटर,फेसबुक,इंस्टाग्राम सहित सभी अकाउंट पर अपने-अपने नाम के आगे हिंदू लिखना शुरू करें, इस दौरान उन्होंने कथा सुनने के लिए आए हुई सामने बैठे सभी श्रद्धालु भक्तगणों से अपने-अपने मोबाइल निकालने को कहा और कहा कि यह वीडियो आप सभी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कीजिए जातपात को मिटाने के लिए अपनी जाति नाम के आगे हिंदू लगाना प्रारंभ कर दें. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा की जैसे हिंदू अंकित, हिंदू सत्यम, हिंदू मनीष, हिंदू धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लगाना प्रारंभ कर दें और सभी लोग अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नाम के हिंदू लगाए इससे एक क्रांति खड़ी होगी. लगता है दिव्य दरबार बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जहां पर भी दरबार लगता है वहां पर भक्तों का तांता लग जाता है. बाबा के दिव्य दरबार में लाखों की संख्या में भक्त अर्जी लगाने आते हैं. इसके अलावा बागेश्वर धाम में भी काफी ज्यादा संख्या में भक्त पहुंचते हैं, इसके अलावा बागेश्वर बाबा कल यानि की 24 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के पट्टी तहसील में चल रही राम भद्राचार्य जी की भागवत कथा में शामिल होने पहुंचे थे.   recent visitors 107

रायपुर : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के समक्ष आदिवासियों ने पारंपरिक वेशभूषा में प्रसिद्ध लोकनृत्य का किया प्रदर्शन

रायपुर भारत के राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को अपने बीच पाकर छत्तीसगढ़ के लोग हमेशा गौरवान्वित होते हैं, विशेष रूप से यहां के जनजातीय समाज स्वयं को बहुत प्रतिष्ठित महसूस कर रहा है। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, कृषि मंत्री राम विचार नेताम, श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, लोकसभा क्षेत्र रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक खुशवंत साहेब एवं रोहित साहू उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ के गौरवशाली ‘पुरखौती मुक्तांगन‘ में आयोजित सरगुजा प्रखण्ड के लोकार्पण और महतारी वंदन की 9 वीं किस्त की राशि के अंतरण के अवसर पर छत्तीसगढ के आदिवासी समुदाय के लोगों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के जनजातीय समुदायों के लोग अपनी जीवन-पद्धति, खान-पान, लोक-नृत्य, लोक-संगीत, लोकवाद्यों, कलाओं रीति-रिवाजों, तीज-त्यौहारों, अस्थाओं और अन्य आदिम परंपराओं को सहेज कर रखा है। नर्तक दलों ने अपने नृत्य के माध्यम से बताया कि जनजातीय समाज के गौरव और आत्मसम्मान को बढ़ाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। जनजातीय समाज का कल्याण करने सरकार प्रतिबद्ध है।     छत्तीसगढ़ के गौरवशाली ‘पुरखौती मुक्तांगन‘ में भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को अपने बीच पाकर हमारे छत्तीसगढ के आदिवासी समुदाय के लोगों ने अपनी पहचान नृत्य के माध्यम में प्रस्तुत की। जिला सरगुजा, विकासखण्ड मैनपाट के ग्रमा डांगबुड़ा के नर्तक दल ने सरगुजा संभाग के आदिवासियों के प्रसिद्ध लोकनृत्य करमा का पुरूष पारंपरिक वेशभूषा में धोती, कुर्ता, पगड़ी, मयूरपंख सहित और महिलाएं साड़ी- ब्लाउज के साथ पैर में घुंघरू पहनकर मांदर और झांझ बजाते हुए नृत्य का प्रदर्शन किए। करमा नृत्य लगभग हर खुशी के अवसर पर किया जाता है। इसी प्रकार दंतेवाडा जिला के विपकासखण्ड गीदम के ग्राम जोड़तराई के नर्तकदल ने गौर नृत्य कर पारंपरिक बस्तर के विभिन्न त्यौहारों के जैसे- अमुस तिहार, नवाखाई आमा पण्डुम, शादी-विवाह आदि में महिलाओं और पुरूषों के द्वारा मिलकर सामुहिक रूप से पांरपरिक तरीके से नृत्य का प्रदर्शन किए। जिला जशपुर के विकासखण्ड कांसाबेल के ग्राम टाटीडांड के नर्तकों ने करमा अपने नृत्य के माध्यम से बताया कि करमा दशहरा के चार दिन बाद गाड़ते हैं, शाम को करम डगाल काटकर गाड़तें हैं और रातभर करमा नृत्य करते हैं । यही राजी करमा के नाम से भी जाना जाता है। इस करमा को बड़े घुमघाम से मनाया जाता है। इसी प्राकर दीपावली करमा दीपावली के दिन शाम को करम पेड से डगाल काटकर गाडते हैं और और रातभर करमा नृत्य करते हुए सुबह विसर्जन करते हैं। इस करमा में गोवर्धन पूजा, लक्ष्मी पूजा भी करते हैं। कार्यक्रम में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, प्रमुख सचिव आदिम जाति एवं कल्याण विभाग सोनमणि बोरा एवं प्रमुख सचिव संस्कृति अन्बलगन पी., मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानन्द, आयुक्त आदिवासी विकास नरेंद्र दुग्गा, संचालक पुरातत्व एवं संस्कृति विवेक आचार्य भी उपस्थित थे। recent visitors 147

उप मुख्यमंत्री साव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को सौंपा पूर्णता प्रमाण पत्र, हितग्राहियों को चेक भी बांटे

रायपुर, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर जिले के खरोरा में 20 करोड़ 13 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 30 लाख 53 हजार रुपए लागत के दो निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 19 करोड़ 83 लाख रुपए के 11 कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं। श्री साव ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र सौंपे। उन्होंने महिला स्वसहायता समूहों और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के हितग्राहियों को कुल सात लाख रुपए के बैंक ऋण का चेक भी प्रदान किया। धरसीवा के विधायक श्री अनुज शर्मा और खरोरा नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री अनिल सोनी भी लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण व नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने खरोरा के दीनदयाल उपाध्याय चौक में आयोजित कार्यक्रम में 25 लाख 53 हजार रुपए की लागत से निर्मित पौनी-पसारी हाट-बाजार और पांच लाख रुपए की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने नायकताड़ से खरोरा शहर तक 19 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत से बनने वाले साढ़े तीन किलोमीटर गौरव पथ का भूमिपूजन भी किया। यह सड़क खंड राज्य मार्ग क्रमांक-20 (State Highway-20) का महत्वपूर्ण हिस्सा है जो सिमगा, तिल्दा, खरोरा, आरंग, नयापारा और कुरूद को राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ता है। इसके निर्माण से  राष्ट्रीय राजमार्ग-130 से सिमगा-तिल्दा-खरोरा होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-130B से जुड़ेगी जिससे बिलासपुर, सिमगा, तिल्दा की तरफ से आने वाले लोगों तथा व्यवसायिक उपयोग के लिए सुगम एवं सुव्यवस्थित मार्ग उपलब्ध होगा। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने खरोरा नगर पंचायत में 36 लाख रुपए से अधिक की लागत के 11 कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें शहर के विभिन्न वार्डों में नाली निर्माण और पाइपलाइन विस्तार के कार्य शामिल हैं। श्री साव ने लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शहरों के विकास के लिए राज्य शासन के पास राशि की कमी नहीं है। सभी नगरीय निकायों में विकास कार्यों और जन सुविधाएं विकसित करने के लिए पर्याप्त राशि दी जा रही है। पिछले दस महीनों में राज्य के नगरीय निकायों को करीब 2800 करोड़ रुपए दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांव, गरीब और किसानों के साथ ही प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री के.के. पीपरी, मुख्य अभियंता श्री ज्ञानेश्वर कश्यप और खरोरा नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री होरी सिंह ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी, पार्षद और गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में मौजूद थे। recent visitors 80

इंदौर में जिला प्रशासन दिव्यांगजनों को रोजगार उपलब्ध कराएंगी, अभिनव पहल

इंदौर  कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में दिव्यांगजनों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए अभिनव पहल करते हुए एक विशेष पोर्टल तैयार किया गया है। यह पोर्टल नौकरी पाने के इच्छुक दिव्यांगजनों और नियोक्ताओं के बीच सेतु का काम करेगा। दिव्यांगजन इसमें अपना पंजीयन कर रोजगार पा सकते हैं। इस पोर्टल के संबंध में आज यहां कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। इस तरह से काम करेगा पोर्टल बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि यह पोर्टल दिव्यांगजनों और नियोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए बनाया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से जहां एक ओर दिव्यांगों को अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी मिलने में आसानी होगी, वहीं दूसरी और नियोक्ताओं को भी अपनी इकाई की जरूरत के मान से मानव संसाधन प्राप्त होंगे। कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्देश दिए कि इस पोर्टल को और अधिक कारगर बनाया जाए। साथ ही इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित करें। अधिक से अधिक दिव्यांगजनों और नियोक्ताओं का पंजीयन कराया जाए। इस पोर्टल के माध्यम से दिव्यांगजनों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जा रहा है। सशक्त दिव्यांग रोजगार पोर्टल पर औद्योगिक इकाईयां, अन्य कंपनियां, हॉस्पिटल, होटल्स आदि उनके यहां रिक्त पदों की या आवश्यकता की जानकारी इस पोर्टल में अपलोड कर रहे हैं। दिव्यांगजनों से अपील की गई है कि वे पोर्टल  www.divyangjobs.info पर जाकर अपना पंजीयन कराएं और अपनी व्यक्तिगत जानकारी, कार्य अनुभव आदि की जानकारी अपलोड करें, जिसे देख कंपनियां शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव को देखकर दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी। ग्राम रोजगार की भी समीक्षा की बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने हर ग्राम रोजगार अभियान की प्रगति की समीक्षा भी की। बताया गया कि इंदौर जिले में 'हर ग्राम रोजगार' अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिले के सभी ग्राम पंचायतों में उद्योगों की स्थापना का कार्य प्रगति पर है। जिले में इस अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में उद्योग/व्यवसाय आदि रोजगार मूलक इकाईयां लगाने के लिये 428 युवाओं के प्रकरण बैंकों को भेजे गए हैं। इनमें से 142 युवाओं को 29 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक का लोन स्वीकृत कर वितरित कर दिया गया है। बैठक में कलेक्टर सिंह ने प्रत्येक ग्राम पंचायतवार एवं जनपद पंचायत वार उद्योग लगाने के अभियान की  प्रगति की समीक्षा की। उद्योग विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को शेष पात्र एवं इच्छुक हितग्राहियों के ऋण प्रकरण स्वीकृत कर ऋण वितरित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक सुचिता बेक तिर्की, महाप्रबंधक उद्योग एस.एस. मंडलोई सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और विभिन्न औद्योगिक संगठनों, होटल्स तथा हास्पिटल एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद थे।  recent visitors 83

आदिवासियों ने पारंपरिक वेशभूषा में प्रसिद्ध लोकनृत्य राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के समक्ष किया प्रस्तुत

रायपुर भारत के राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मृर्मु को अपने बीच पाकर छत्तीसगढ़ के लोग हमेशा गौरवान्वित होते हैं, विशेष रूप से यहां के जनजातीय समाज स्वयं को बहुत प्रतिष्ठित महसूस कर रहा है। छत्तीसगढ़ के गौरवशाली पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित सरगुजा प्रखण्ड के लोकार्पण और महतारी वंदन की 9 वीं किस्त की राशि के अंतरण के अवसर पर छत्तीसगढ के आदिवासी समुदाय के लोगों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के जनजातीय समुदायों के लोग अपनी जीवन-पद्धति, खान-पान, लोक-नृत्य, लोक-संगीत, लोकवाद्यों, कलाओं रीति-रिवाजों, तीज-त्यौहारों, अस्थाओं और अन्य आदिम परंपराओं को सहेज कर रखा है। नर्तक दलों ने अपने नृत्य के माध्यम से बताया कि जनजातीय समाज के गौरव और आत्मसम्मान को बढ़ाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। जनजातीय समाज का कल्याण करने सरकार प्रतिबद्ध है।     छत्तीसगढ़ के गौरवशाली पुरखौती मुक्तांगन में भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को अपने बीच पाकर हमारे छत्तीसगढ के आदिवासी समुदाय के लोगों ने अपनी पहचान नृत्य के माध्यम में प्रस्तुत की। जिला सरगुजा, विकासखण्ड मैनपाट के ग्रमा डांगबुड़ा के नर्तक दल ने सरगुजा संभाग के आदिवासियों के प्रसिद्ध लोकनृत्य करमा का पुरूष पारंपरिक वेशभूषा में धोती, कुर्ता, पगड़ी, मयूरपंख सहित और महिलाएं साड़ी- ब्लाउज के साथ पैर में घुंघरू पहनकर मांदर और झांझ बजाते हुए नृत्य का प्रदर्शन किए। करमा नृत्य लगभग हर खुशी के अवसर पर किया जाता है। इसी प्रकार दंतेवाडा जिला के विपकासखण्ड गीदम के ग्राम जोड़तराई के नर्तकदल ने गौर नृत्य कर पारंपरिक बस्तर के विभिन्न त्यौहारों के जैसे- अमुस तिहार, नवाखाई आमा पण्डुम, शादी-विवाह आदि में महिलाओं और पुरूषों के द्वारा मिलकर सामुहिक रूप से पांरपरिक तरीके से नृत्य का प्रदर्शन किए। जिला जशपुर के विकासखण्ड कांसाबेल के ग्राम टाटीडांड के नर्तकों ने करमा अपने नृत्य के माध्यम से बताया कि करमा दशहरा के चार दिन बाद गाड़ते हैं, शाम को करम डगाल काटकर गाड़तें हैं और रातभर करमा नृत्य करते हैं । यही राजी करमा के नाम से भी जाना जाता है। इस करमा को बड़े घुमघाम से मनाया जाता है। इसी प्राकर दीपावली करमा दीपावली के दिन शाम को करम पेड से डगाल काटकर गाडते हैं और और रातभर करमा नृत्य करते हुए सुबह विसर्जन करते हैं। इस करमा में गोवर्धन पूजा, लक्ष्मी पूजा भी करते हैं। कार्यक्रम में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, प्रमुख सचिव आदिम जाति एवं कल्याण विभाग श्री सोनमणि बोरा एवं प्रमुख सचिव संस्कृति श्री अन्बलगन पी., मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानन्द, आयुक्त आदिवासी विकास श्री नरेंद्र दुग्गा, संचालक पुरातत्व एवं संस्कृति श्री विवेक आचार्य भी उपस्थित थे। recent visitors 152

उपचुनाव के लिए BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, सुरेश पचौरी का नाम नहीं

 भोपाल मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में विधानसभा उपचुनाव (Assembly by-election) को लेकर बीजेपी (BJP) अपनी पूरी ताकत झोक रही है. वहीं, कांग्रेस (Congress) भी कड़ी टक्कर देने की कोशिश कर रही है. इसीक्रम में शुक्रवार को बीजेपी ने मध्य प्रदेश  की दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ,केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान,ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता प्रचार करेंगे. बुधनी और विजयपुर उपचुना को लेकर कार्यकर्ता में जोश भरेंगे. बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर इन दिनों उपचुनाव को लेकर गहमा-गहमी जारी है.  प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ,केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान,ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दोनों सीटों पर करेंगे प्रचार. वहीं,मध्य प्रदेश के प्रभारी महेंद्र सिंह और सह प्रभारी सतीश उपाध्याय भी मोर्चा संभालेंगे. वहीं, बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा और दोनों ही उपमुख्यमंत्री भी स्टार प्रचारक बनाये गए. बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी होते ही प्रदेश में सियासी चर्चा तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी की लिस्ट में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले नेता सुरेश पचौरी का नाम शामिल नहीं है. बीजेपी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित मप्र सरकार के 16 मंत्री शामिल हैं. लिस्ट में सहरिया विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष्ख सीताराम आदिवासी, निर्मला बारेला का नाम भी शामिल हैं. इस लिस्ट में वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी को शामिल नहीं किया गया है, जबकि लोकसभा चुनाव में पचौरी स्टार प्रचारक के रूप में सक्रिय थे. कांग्रेस ने साधा निशाना बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी को शामिल नहीं किए जाने पर कांग्रेस ने निशाना साधा है. उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने अपने सोश मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट कर कहा, "जो पचौरी टिकट दिलाने का माद्दा रखते थे, वह बीजेपी में जाकर लुप्त हो गए." स्टार प्रचारकों की लिस्ट में इन नेताओं का नाम बीजेपी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सीएम डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, शिव प्रकाश, डॉ. वीरेन्द्र कुमार खटीक, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सत्यनारायण जटिया, महेंद्र सिंह, सतीश उपाध्याय, जगदीश देवड़ा, राजेन्द्र शुक्ला, अजय जामवाल, प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, विजय शाह का नाम शिमल है. इसके अलावा फग्गन सिंह कुलस्ते, डॉ. नरोत्तम मिश्रा, जयभान सिंह पवैया, गोपाल भार्गव, हितानंद शर्मा, करण सिंह वर्मा, ऐदल सिंह कंसाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर, राकेश शुक्ला, नारायण सिंह कुशवाह, निर्मला भूरिया, लालसिंह आर्य, कृष्णा गौर और नरेन्द्र शिवाजी पटेल, भारत सिंह कुशवाह, शिवमंगल तोमर, रणवीर सिंह रावत, सुमेर सिंह सोलंकी, रामपाल सिंह, नरेन्द्र भाटिया, विजय दुबे, श्रीकांत देवसिंह का नाम भी शामिल है. recent visitors 77