Tuesday, July 7, 2026 4:01 am

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कहा – आईआईटियन्स ने वैश्विक स्तर पर बनाई अपनी विशेष पहचान

रायपुर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई के लिए आज 26 अक्टूबर का दिन स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा। देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने इस संस्थान की तृतीय एवं चतुर्थ दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर संस्थान के विभिन्न इंजिनियरिंग शाखाओं के प्रतिभावान विद्यार्थियों को अपने हाथों से स्वर्ण पदक प्रदान किया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय दीक्षांत समारोह के विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने उपाधि एवं पदक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, प्राध्यापकों, साथियों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन आपके लिए खुद को यह याद दिलाने का दिन है कि आप एक जिम्मेदार नागरिक और सक्षम व्यक्ति के रूप में बाहर की दुनिया में प्रवेश करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आईआईटी भिलाई द्वारा आदिवासी समाज की प्रगति के लिए तकनीकी क्षेत्र में किए गए विशेष प्रयास सराहनीय हैं। आईआईटी भिलाई ने ऐग्रीटेक, हेल्थटेक और थिंकटैंक पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया है। आईआईटी भिलाई ने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में एम्स रायपुर के साथ सहयोग करके मोबाइल फोन ऐप्स बनाए है, जिससे गांव के लोगों को घर बैठे चिकित्सा संबंधी मदद मिल जाती है। इस संस्थान ने इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के साथ भी सहयोग करके किसानों के लिए समाधान बनाएं हैं। जिससे उन्हें अपने संसाधनों का सही उपयोग करने के लिए मार्गदर्शन और सहायता मिलती है। यह सराहनीय है कि 6 लाख किसान क्रॉप डॉक्टर नाम के मोबाइल ऐप्लिकेशन का उपयोग कर रहे हैं। यह संस्थान सामाजिक तौर पर प्रासंगिक अनुसंधान को बढ़ावा दे रहा है। यहां राष्ट्रीय सुरक्षा एवं रक्षा संबंधी प्रोजेक्ट भी चलाए जा रहे हैं। इसके साथ ही महुआ जैसे लघुवनोपज पर भी शोध किया जा रहा है। आईआईटी भिलाई एक समावेशी सोच के साथ आगे बढ़ रहा है और यहां वंचित तथा पिछड़े वर्गों के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। इस संस्थान ने छात्राओं की संख्या और भागीदारी बढ़ाने के लिए भी कदम उठाए हैं। आईआईटी के छात्रों ने विश्व स्तर पर विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है। ग्लोबल कंपनी का नेतृत्व करते हुए हमारे आईआईटियन्स ने अपने तकनीक एवं कौशल से 21वीं सदी की दुनिया में उच्च स्थान प्राप्त किया है। आईआईटी के विद्यार्थियों ने स्वरोजगार एवं उद्यमिता का रास्ता चुना है और रोजगार का सृजन किया है। आईआईटियन्स ने अपनी अग्रणी खोज, अपनी वैज्ञानिक सोच, नवोन्मेषी एवं दूरगामी दृष्टिकोण से देश एवं दुनिया की प्रगति में अपना योगदान दिया है। उन्होंने भारत में डिजिटल ट्रान्सफार्मेशन एवं स्टार्टअप कल्चर को भी बढ़ावा दिया है। तकनीकी विकास के माध्यम से देश को विश्व में उंचा स्थान दिलाने में आईआईटी इको सिस्टम की महत्वपूर्ण भूमिका को हम सब जानते हैं। आप सभी विद्यार्थियों पर इस परम्परा को आगे बढ़ाने का बड़ा दायित्व है। यहां के छात्र अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग करेंगे। उपयोग के क्षेत्र में कहा जाता है नो रिस्क नो गेन। दूसरे शब्दों में रिस्क नहीं लेने की मानसिकता से स्वरोजगार में सफलता नहीं मिल सकती। रिस्क एपेटाइट के साथ आगे बढ़ते रहेंगे। एआई, ब्लॉकचेन, आग्युमेन्टेड रियालिटी, क्वांटम कम्प्यूटिंग, साईबर सिक्योरिटी और अन्य तकनीक को आप सभी जानते है। उन्होंने युवाओं से कहा नई तकनीक का विकास करें और दुनिया को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करें। भारत सरकार ने देश के सभी क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी उच्च शिक्षा देने के लिए देश भर में 23 आईआईटी स्थापित किए हैं। सर्वोच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान की जा रही है। देश में भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए आईआईटीएक मजबूत इको सिस्टम तैयार करेंगे। यह इको सिस्टम विकसित भारत की पहचान बनेगा। आईआईटी भिलाई नये सपनों, नई सोच, नवीनतम तकनीक के साथ यह संस्थान और विद्यार्थी देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि देश को विकसित बनाने और विश्व स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को और आगे बढ़ाने की आपकी यात्रा के लिए मेरी अनंत शुभकामनाएं। मेरी मंगलकामना है कि आप सबका भविष्य उज्ज्वल हो और आप विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करते रहें। राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि आईआईटी भिलाई के तीसरे और चौथे संयुक्त दीक्षांत समारोह के इस ऐतिहासिक अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई दी। छत्तीसगढ़ में हम सभी के लिए यह सम्मान की बात है कि हमारे माननीय राष्ट्रपति ने आज इस समारोह में अपनी उपस्थिति से हमें सम्मानित किया है। राज्यपाल  डेका ने कहा कि वर्ष 2016 में छत्तीसगढ़ में आईआईटी भिलाई की स्थापना ने राज्य के तकनीकी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही कमी को पूरा किया। इस संस्थान का स्थायी परिसर हमारे माननीय प्रधान मंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 20 फरवरी 2024 को राष्ट्र को समर्पित किया गया। यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि वैश्विक सोच और दृष्टि वाला राष्ट्रीय महत्व का यह संस्थान अब हमारे राज्य में फल-फूल रहा है। बहुत कम समय में, इस संस्थान ने छत्तीसगढ़ के लोगों के दिलों और दिमाग में अपनी जगह बनाने में महत्वपूर्ण प्रगति की है। राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ भारत के धान के कटोरे के रूप में प्रसिद्ध है। हमारा राज्य प्राकृतिक संसाधनों और खनिज के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत में भी समृद्ध है। यह संस्थान हमारे राज्य के लोगों के लिए प्रत्यक्ष सामाजिक और आर्थिक प्रासंगिकता के मुद्दों पर हमारी सरकार की विभिन्न शाखाओं के साथ कार्य कर रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार के विभागों, एजेंसियों और आईआईटी भिलाई के बीच कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। कुछ परियोजनाएं नदियों के पुनरुद्धार, जिला प्रशासन की क्षमता निर्माण और राज्य की अमूर्त विरासत को संरक्षित करने से संबंधित हैं। उन्होंने संस्थान के सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में यह संस्थान हमारे राज्य तथा राष्ट्र के लिए उपलब्धियाँ हासिल करेंगे। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कहा कि हम सभी के लिए गौरव की बात है कि छत्तीसगढ़ के गौरवशाली शिक्षण संस्थान आईआईटी भिलाई के तीसरे और चौथे संयुक्त दीक्षांत समारोह में देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु उपस्थित हैं। इस मंच पर उनकी उपस्थिति से मैं स्वयं को भी गौरवान्वित अनुभव कर रहा हूं। उन्होंने सभी विद्यार्थी को बधाई दी। मुख्यमंत्री  साय ने अवगत कराया … Read more

सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले रेस्टोरेंट के संचालकों को नोटिस जारी

कांकेर कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार आगामी त्यौहारी सीजन को दृष्टिगत करते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में संचालित विभिन्न होटलों, रेस्टोरेंटों में दबिश देकर छापामार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में जिले में  संचालित होटल, रेस्टारेंट में दीपावली त्यौहार के उपलक्ष्य में निम्न गुणवत्ता वाली अमानक मिठाई, खाद्यान्न सामग्री विक्रय एवं घरेलू गैस सिलेण्डर का दुरुपयोग किये जाने के संबंध में संयुक्त टीम द्वारा दबिश देकर कार्रवाई की गई। अमानक स्तर की खाद्यान्न सामग्री पाए जाने पर नमूने लेकर लैब भेजने की भी कार्रवाई संयुक्त टीम द्वारा की जा रही है।     इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि जिले के चारामा नगर पंचायत में मेसर्स यादव दूध डेयरी से दूध, राजा भोजनालय एवं रेस्टोरेंट से खोवा, सुरेश होटल से पनीर एवं कुन्दा, दुर्गेश रेस्टोरेंट से दही, जोधपुर मिष्ठान भंडार से खोवा एवं पेड़ा की जांच  कर मिष्ठान्नों का नमूना प्राप्त कर गुणवत्ता परीक्षण हेतु रायपुर स्थित लैब भेजा गया। फूड एंड ड्रग्स विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार भानुप्रतापपुर में दुर्गा होटल से स्ट्राबेरी स्वीट्स, जैन मिष्ठान से खजूर रोल, गोपाल स्वीट्स से कलाकंद गुलशन होटल से मिल्क बर्फी के नमूने जांच हेतु लिए गए। इसी प्रकार माजीसा किराना स्टोर भानुप्रतापपुर से निलांस सेवाइया लाल गुलाब सरसों तेल, मैगी मसाला, अचार एवं अन्य सामग्री 5576 रुपये, जायसवाल प्रोविहजन स्टोर्स भानुप्रतापपुर के अभिषेक जायसवाल से एवरेस्ट धनिया मसाला, निलांस चिकन मसाला गुजराती पापड़, विकेजी चनाचूर, लाल गुलाब सरसों तेल कीमत 3660 रुपये, जैन एजेंसी भानुप्रतापपुर हल्दीराम रोस्टेड चना 1320 रुपये, राजस्थान किराना स्टोर भानुप्रतापपुर पारले हाइड एंड सीक अनमोल टम्मी, नेचुरल टोस्ट, वाघ बकरी चाय 2690 रुपये, अरिहंत सुपर मार्केट भानुप्रतापपुर सुंदर तिल्ली टोस्ट चिंगस हाट गारलिक 480 रुपये, आशीर्वाद प्रोविहजन स्टोर्स 12776 रुपये कुल 30000 रुपये की एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त की गई। इसी तरह कांकेर में जय हिंद होटल से मलाई बर्फी, जैन मिष्ठान से पनीर, केसर पेड़ा, नेकी हसन से मथुरा पेड़ा, जय हिन्द रेस्टारेंट पनीर, राजस्थान स्वीटस से बादाम बर्फी का सैंपल जांच हेतु लिया गया एवं होटल रुबरु जायका से 5 किग्रा पुराना मटन, दाल पका 5 क्रिग्रा काबुली चना उबला 2 कि.ग्रा. रसगुल्ला 1 कि.ग्रा. मछली 3 कि.ग्रा. खराब पाए गए जिन्हें मौके पर नष्ट किया गया एवं वेज एवं नानवेज व्यंजन अलग-अलग नहीं रखने हेतु होटल संचालक को नोटिस दिया गया।    बताया गया कि राखी त्यौहार में लिए गये खाद्य नमूना में जैन मिष्ठान कांकेर के खोवा, राजस्थान स्वीट्स कांकेर के पेड़ा, दुर्गेश रेस्टारेंट चारामा बर्फी, गुलशन होटल भानुप्रतापपुर के रसगुल्ला, आजाद होटल भानुप्रतापपुर के पनीर, एवं तारकनाथ मिष्ठान भंडार के चमचम के नमून अमानक पाये गये जिसके विरुद्व खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत माननीय एडीएम न्यायालय में प्रकरण दर्ज किया गया। साथ ही भानुप्रतापपुर के गणपती होटल से 1 नग, दसरु बिरयानी सेंटर 2 नग, प्रभु होटल 2 नग, आजाद होटल से 1 नग, गोपाला स्वीटस से 1 नग एवं कांकेर में लक्ष्मी रेस्टारेंट से 2 नग, दुर्गा मारवाड़ी होटल से 1 नग, राजेश होटल से 2 नग कुल 12 घरेलू सिलेंडर पर कार्यवाही की गई। मापतौल विभाग द्वारा जैन मिष्ठान, मां दुर्गा मारवाड़ी भोजनालय, गुरुनानक बेकरी, एवन बेकरी, जय हिन्द होटल, राजस्थान स्वीट्स, नेकी हसन स्वीट्स में व्यापारियों द्वारा पूर्व से पैक वस्तु के संबंध में घोषणाओं का पालन नहीं करने, पैकर पंजीयन नहीं लेने, असत्यापित तौल उपकरण, विनिर्दिष्ट मात्रा से कम तौल की मिठाई के संबंध में प्रकरण दर्ज किया गया। पूरी कार्रवाई के दौरान संयुक्त टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विमल सिंह, खाद्य निरीक्षक अमित कश्यप, उमेश सिन्हा, शैलेन्द्र ध्रुव एवं  मापतौल निरीक्षक सुअंजना बड़ा शामिल थे। recent visitors 63

पूर्व चैंपियन बेंगलुरु बुल्स को पुणेरी पलटन ने 36-22 से हराया

हैदराबाद,  पूर्व चैंपियन बेंगलुरु बुल्स को प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 11वें सीजन में लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है। डिफेंडिंग चैंपियन पुणेरी पलटन ने शुक्रवार को गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में खेले गए सीजन के 16वें मैच में बुल्स को 36-22 से हराया। पलटन के लिए पंकज मोहिते और मोहित गोयत ने छह-छह अंक अपने नाम किए जबकि कप्तान असलम इनामदार ने पांच और गौरव खत्री तथा अमन ने चार-चार अंक बटोरे। बेंगलुरु के लिए पंकज ही अकेले छह अंक ले पाए। मौजूदा चैंपियन पुणेरी पलटन की चार मैचों में यह तीसरी जीत है और अब टीम के 16 अंक हो गए हैं तथा वो टॉप पर कायम है। वहीं, बेंगलुरु बुल्स को अभी भी इस सीजन में अपनी पहली जीत की तलाश है। टीम को लगातार चौथा हार झेलनी पड़ी है। लगातार तीन हार के बाद इस मैच में उतरी बेंगलुरु बुल्स के लिए शुरुआत में ही डूबकी किंग परदीप नरवाल टैकल कर लिए गए और पुणेरी ने बेहतरीन शुरुआत की। पलटन की ओर मैच का पहला सुपर रेड मोहित गोयत की ओर से तीसरे ही मिनट में आ गया। असलम इनामदार की टीम ने फिर अगले ही मिनट में बेंगलुरु बुल्स को ऑलआउट करके शुरुआती पांच मिनटों में ही स्कोर 10-1 तक पहुंचा दिया। मोहित और असलम की बदौलत पुणेरी ने पहले 10 मिनट में खेल में ही 10 प्वॉइंट की लीड कायम कर ली। लेकिन सुरेंद्र नांदल ने पंकज मोहिते को सुपर टैकल करके अपनी टीम दो अंक दिला दिए। बुल्स ने अगले मिनट में भी सुपर टैकल मैच में वापसी करने की कोशिश की। इसके बाद भी पलटन की टीम 16-7 से आगे थी। 17वें मिनट में कप्तान असलम खुद डू ऑर डाई में आए और उन्होंने एक अंक और जुटा लिए। पहले हाफ के अंतिम मिनटों में बेंगलुरु ऑलआउट की कगार पर थी, लेकिन सुशील ने इस बार टीम को बचा लिया। बुल्स ने इसके बाद एक और सुपर टैकल करके दो अंक हासिल कर लिए। पुणेरी ने इसके बावजूद पहले हाफ तक खुद को 18-11 से आगे कर लिया। दूसरे हाफ में बेंगलुरु ने परदीप नरवाल को सबस्टिट्यूट करके उन्हें मैट से बाहर ही रखा। इससे साफ हो गया कि बुल्स अब डिफेंस पर ही खेलना चाह रही थी। लेकिन 22वें मिनट में बेंगलुरु का डिफेंस नहीं चल पाया और अगले ही मिनट में पुणेरी पलटन ने बेंगलुरु बुल्स को दूसरी बार ऑलआउट करके स्कोर को 24-12 का कर दिया। पूर्व चैंपियन बुल्स के लिए अंजिंक्य पवार रेडिंग में अंक ले रहे थे, लेकिन बाकी रेडरों से उन्हें सहयोग नहीं मिल रहा था। इसी कारण पुणेरी पलटन अपनी बढ़त को लगातार मजबूत करती जा रही थी। 30वें मिनट तक पुणेरी के पास 29-16 की बढ़त कायम थी। मुकाबले को समाप्त होने में अंतिम 10 मिनट का समय बचा था और पंकज लगातार अंक लेकर बेंगलुरु की उम्मीदें जीवित रखे हुए था। लेकिन पुणेरी की टीम 35वें मिनट तक दस अंकों से आगे हो चुकी थी और उसे जीत की खुशबू आने लगी थी। अंतिम मिनटों में भी पुणेरी ने अंक लेने का सिलसिला जारी रखा और 36-22 के स्कोर से अपनी तीसरी जीत दर्ज की।   recent visitors 108

संजय दत्त ने शरद केलकर की फिल्म ‘रांती’ का ट्रेलर किया शेयर

मुंबई, हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार संजय दत्त ने शनिवार को फिल्म अभिनेता शरद केलकर की मराठी फिल्म ‘रांति’ का ट्रेलर अपने फैंस के साथ शेयर किया। संजय ने शरद केलकर को टैग कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है। संजय दत्त ने लिखा, दशक की सबसे सशक्त मराठी फिल्म समित कक्कड़ द्वारा निर्देशित यह फिल्म 22 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर में शरद केलकर एक्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर पातालपुर में सेट की गई है। इसमें कहा जा रहा है “मारना या मारा जाना”। इसमें शरद का दमदार किरदार देखने को मिल रहा है। शरद मराठी में बात करते हुए सुनाई देते हैं, वह कहते हैं “हवा शांत है। तूफान नहीं। मैं एक तूफान हूं। मैंने यह अवतार केवल बदला लेने के लिए लिया है।” टीजर में शरद, जो “रांति” की भूमिका निभा रहे हैं, हाई-ऑक्टेन एक्शन सींस करते और बदला लेने के लिए हत्या करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में संजय नार्वेकर, संतोष जुवेकर और अभिनेत्री शानवी श्रीवास्तव भी हैं। फिल्म के बारे में अभी ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है। संजय की बात करें तो इस महीने की शुरुआत में उन्होंने चौथी बार शादी की है। अभिनेता ने अपनी पत्नी मान्यता दत्त के साथ फेरे लिए। बताया जा रहा है कि मुंबई में उनके नए बने घर में पूजा के दौरान फेरे लिए गए। संजय ने तीन बार शादी की है। 1987 में उन्होंने रिचा शर्मा से शादी की, जिनका 1996 में ब्रेन ट्यूमर के कारण निधन हो गया। 1998 में उन्होंने रिया पिल्लई से शादी की, जो एक एयर होस्टेस और मॉडल थीं। 2008 में दोनों अलग हो गए। उसी साल गोवा में उन्होंने मान्यता उर्फ दिलनवाज शेख से शादी की। 2008 में शादी के बंधन में बंधे संजय और मान्यता 2010 में माता-पिता बने। मान्यता ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। संजय दत्त आगे, कन्नड़ भाषा की अखिल भारतीय फिल्म ‘केडी – द डेविल’ में नजर आएंगे। फिल्म में ध्रुव सरजा, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और वी रविचंद्रन भी हैं। केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन प्रेम ने किया है और यह 1970 के दशक के बेंगलुरु की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। recent visitors 86

फडणवीस के घर अनंत अंबानी, रात 12 बजे बैठक, 2 घंटे तक बंद कमरे में चर्चा, उद्धव ठाकरे से भी की थी मुलाकात

मुंबई  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद राजनीतिक बैठकें चल रही हैं। ऐसे में एक चौंकाने वाला घटनाक्रम हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी के बेटे और जाने-माने उद्योगपति अनंत अंबानी ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। आधी रात के दौरे से राजनीतिक हलकों में बहस छिड़ गई है। यह अभी तक साफ नहीं है कि अनंत अंबानी ने वास्तव में क्या और किस विषय पर चर्चा की। दरअसल अक्टूबर की शुरुआत में उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अपने बेटे के साथ पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। इसके बाद अब यह बात सामने आई है कि अनंत अंबानी ने एक और पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा उपमुख्यमंत्री, बीजेपी के दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है। फडणवीस-अनंत के बीच कितनी देर चर्चा? हमारे सहयोगी महाराष्ट्र टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रात करीब 12 बजे अनंत अंबानी ने देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। दिलचस्प बात यह है कि खबर है कि दोनों के बीच आधी रात को डेढ़ से दो घंटे तक बातचीत हुई थी। यह अभी तक साफ नहीं है कि इस समय दोनों के बीच किन विषयों पर चर्चा हुई। यह स्पष्ट नहीं है कि इस यात्रा के पीछे कोई व्यावसायिक कारण है? किसी पारिवारिक समारोह या समारोह का निमंत्रण है या चुनाव के मद्देनजर बैठकों का सिलसिला हुआ है। हालांकि, विधानसभा चुनाव के दौरान हुई मुलाकातों से राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। महीने की शुरुआत में भी अंबानी की राजनीतिक बैठकें इससे पहले अक्टूबर की शुरुआत में मुकेश अंबानी ने अनंत अंबानी के साथ मिलकर उद्धव ठाकरे से उनके आवास 'मातोश्री' पर बातचीत की थी। बैठक रात साढ़े दस बजे शुरू हुई और करीब दो घंटे तक चली। इस बैठक में ठाकरे के छोटे भाई चिरंजीव तेजस भी मौजूद थे। शिंदे से भी की थी मुलाकात इसके बाद आधी रात करीब एक बजे अंबानी पिता-पुत्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सरकारी आवास 'वर्षा' गए और एकनाथ शिंदे के साथ बैठक की। वहां एक घंटे तक उनकी बैठकें हुईं। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अंबानी ने महा विकास अघाड़ी और महायुति दोनों के प्रमुख नेताओं से मुलाकात की। जो उस समय भी आश्चर्यजनक था। हालांकि दोनों बैठकों या चर्चाओं का ब्योरा सामने नहीं आ सका। recent visitors 64

पीएमटी छात्रावास के बच्चों ने सहायक संचालक पर लगाया मारपीट का आरोप

कांकेर कांकेर नगर स्थित पीएमटी बालक छात्रावास के छात्रों ने आयुक्त में पदस्थ सहायक संचालक पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. इसे लेकर आज छात्रों ने कांकेर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मिलकर शिकायत दर्ज कराई और उचित कार्रवाई की मांग की है. छात्रों ने आरोप लगाते हुए बताया कि सहायक आयुक्त की सहायक संचालक जया मनु बार-बार आफिस में शिकायत करते हो बोलकर छात्रों से मारपीट की. इसके साथ ही उन्होंने छात्रावास से बाहर निकालने की धमकी भी दी है. आज सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे छात्रों ने बताया कि सहायक संचालक के व्यवहार से सभी छात्र डरे हुए है. इसीलिए एक सप्ताह बाद सभी शिकायत करने की हिम्मत कर रहे हैं. recent visitors 66

सोनम बाजवा ने शेयर की अपने हेल्दी नाश्ते की तस्वीर

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम बाजवा ने बॉलीवुड में अपनी पहचान एक फिटनेस फ्रीक की बनाई है। वह अक्सर अपनी फिटनेस से जुड़ी चीजें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। शनिवार को उन्होंने सेहतमंद नाश्ते की फोटो अपने फैंस के साथ शेयर की। सोनम ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने नाश्ते की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें एवोकाडो, स्टीम्ड ब्रोकली और स्क्रैम्बल्ड एग्स रखे हुए थे। इसके बाद उन्होंने पहाड़ों से घिरे जंगल में एक केबिन की तस्वीर भी पोस्ट की। उन्होंने इस पोस्ट में कैप्शन देते हुए लिखा “यह”। इसमें उन्होंने पीले दिल वाली इमोजी भी लगाई। साथ ही इस पोस्ट के बैकग्राउंड में एमिली वॉट्स का गाना ला वी एन रोज भी बजता सुनाई दे रहा है। बता दें कि सोनम को आखिरी बार राकेश धवन द्वारा निर्देशित फिल्म “कुड़ी हरियाणे वल दी” में देखा गया था। इस फिल्म में एमी विर्क ने भी अभिनय किया था। इस फिल्म में एक पंजाबी आदमी की कहानी को दिखाया गया है। इस आदमी को कुश्ती में दिलचस्पी नहीं है, लेकिन वह एक ऐसी हरियाणवी महिला के प्यार में पड़ जाता है जो इस खेल के लिए जुनूनी है। वह कुश्ती के प्रति उसके प्यार को अपनाने और उसका दिल जीतने की कोशिश करता है। ज्ञात हो कि सोनम “हाउसफुल 5” में नजर आएंगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कई स्टार कलाकार हैं। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित इस फिल्म में रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह और सौंदर्या शर्मा जैसे अनुभवी कलाकार होंगे। इस फिल्म को तरुण मनसुखानी निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में चंकी पांडे फिर से एक बार अपनी हास्य भूमिका में नजर आएंगे। ‘हाउसफुल 5’ की शूटिंग 15 सितंबर से लंदन में शुरू हो चुकी है। लंदन में इस फिल्म के शुरुआती 45 दिनों की शूटिंग होगी। फिल्म 6 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। गौरतलब है कि ‘हाउसफुल’ सीरीज की पहली फिल्म 2010 में लॉन्च हुई थी और तब से इसके तीन सफल सीक्वल आ चुके हैं: 2012 में ‘हाउसफुल 2’, 2016 में ‘हाउसफुल 3’ और 2019 में ‘हाउसफुल 4’। recent visitors 141