Tuesday, July 7, 2026 6:58 am

धनतेरस पर तूफान, दिवाली पर बारिश? मध्य प्रदेश में दिखेगा तूफान दाना का असर, मौसम को लेकर हो जाएं अलर्ट

भोपाल  बारिश थमने के बाद अब धीरे-धीरे सर्दी जोर पकड़ती जा रही है, इधर तूफान दाना की वजह से कुछ जिलों में बारिश का दौर भी जारी है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक हल्की बारिश का असर बताया है. बदल रहे मौसम के बीच धीरे-धीरे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. सुबह और शाम के समय हल्की-हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है, जबकि दोपहर के समय तीखी धूप निकल रही है. प्रदेश के ज्यादातर शहरों में तापमान 18 डिग्री के नीचे पहुंच गया है. गुरुवार-शुक्रवार की रात रतलाम में तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि पचमढ़ी में 16.8, भोपाल में 17.6, बैतूल में 17.2, धार में 17.3, गुना में 19.6, ग्वालियर 19.9, इंदौर 16.8, खंडवा 18, रायसेन 18.6, उज्जैन में 17.5 डिग्री दर्ज किया गया. छिंदवाड़ा 18.5, जबलपुर 19.4, खजुराहो 19.8, मंडला 17.6, नौगांव 18, सिवनी 19.6, टीकमगढ़ 18.5, मलाजखंड में 19.1 डिग्री दर्ज किया गया. तूफान दाना का असर मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में भी तूफान दाना के असर की वजह से तीन दिन बारिश का अनुमान जताया है. कल 27 अक्टूबर को छतरपुर, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया है. जबकि 28 व 29 अक्टूबर को खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, रायसेन, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, उमरिया, डिंडौरी, शहडोल, अनूपपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट और मंडला में बारिश की संभावना बताई है. प्रदेश से हो चुकी है मानसून की विदाई मालूम हो कि 15 अक्टूबर को पूरे मध्यप्रदेश से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन तूफान दाना और सिस्टम के एक्टिव होने वजह से कुछ जिलों में बारिश का दौर बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में सीहोर, देवास, उज्जैन, इंदौर, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी और छिंदवाड़ा में भी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार धनतेरस पर मध्य प्रदेश में दाना तूफ़ान का असर दिख सकता है. जबलपुर, शहडोल, रीवा संभाग में तीन दिन बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मध्य प्रदेश में ठण्ड भी बढ़ेगी, हलांकी कई हिस्सों में धूप खिलेगी, भोपाल में 28 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी किया गया. recent visitors 70

आम आदमी पार्टी महाराष्ट्र में MVA के लिए करेंगे प्रचार करेगी चुनाव नहीं लड़ेगी- संजय सिंह

नई दिल्ली महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है. पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी, लेकिन दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल महाविकास अघाड़ी के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. हरियाणा चुनाव का असर: हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन न करके राजनीतिक खामियाजा उठाया. जिससे पार्टी की भी अधिकतर सीटों पर जमानत जब्त हो गई. इस हार के बाद AAP ने महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है. राजनीतिक विश्लेषक अजीत शुक्ला का मानना है कि आम आदमी पार्टी का चुनाव मैदान से दूर रहना इंडिया गठबंधन के लिए फायदेमंद साबित होगा. राजनीतिक रणनीति का इशारा: AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल अब झारखंड और महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. माना जा रहा है कि उनका यह कदम गठबंधन के भीतर एकता बढ़ाने और वोटों को एकत्रित करने में सहायक होगा. महाराष्ट्र में कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार) और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. 2019 के चुनावों का पूर्वावलोकन: उल्लेखनीय है कि AAP ने 2019 में महाराष्ट्र में 24 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन सभी सीटों पर पार्टी के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी. राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आम आदमी पार्टी इस बार चुनाव मैदान में होती तो इससे वोटों का बंटवारा होता और इंडिया गठबंधन को सीधा नुकसान होता. आगे का चुनावी पथ: जब आम आदमी पार्टी झारखंड और महाराष्ट्र में चुनाव नहीं लड़ती है तो संभावना है कि वोट बैंक प्रभावित नहीं होगा और बेहतर एकजुटता के साथ इंडिया गठबंधन की ताकत बढ़ेगी. इसी तरह झारखंड में भाजपा और इंडिया गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है, जहां AAP का दूर रहना भाजपा के लिए और मुश्किल पैदा कर सकता है. हालांकि इससे पहले चर्चा थी कि आम आदमी पार्टी महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव लड़ सकती है. खबरों की मानें तो पार्टी एक सीट पर अपना उम्मीदवार उतारने की योजना बना रही थी. आप मालाबार हिल से अपना उम्मीदवार उतारने की प्लानिंग में थी. हालांकि अब पार्टी की तरफ से महाराष्ट्र चुनाव नहीं लड़ने का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है. हमें मिला था एक सीट का ऑफर- आप महाराष्ट्र में आप के चुनाव ना लड़ने की घोषणा पर दिल्ली सरकार में मंत्री और आप के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, "हमारे गठबंधन के साथी शरद पवार और उद्धव ठाकरे दोनों का बड़प्पन है कि उन्होंने महाराष्ट्र में गठबंधन का धर्म निभाते हुए हमें एक सीट देने की पेशकश की थी. लेकिन आम आदमी पार्टी वो पार्टी नहीं है जो सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए ही चुनाव लड़ती है या फिर अपने ईगो के लिए सीटें मांगती हो. हमें लगता है कि हम जहां अच्छा कर सकते हैं जहां हमें लगता है कि बीजेपी को हराने में हम अहम भूमिका निभा सकते हैं वहां पार्टी चुनाव लड़ती हैं." उन्होंने आगे कह, "हमारा यह मानना है कि हमारे गठबंधन के साथी अच्छा चुनाव लड़ सकते हैं महाराष्ट्र के अंदर. उनके चुनाव लड़ने से बीजेपी को नुकसान हो सकता है. इसलिए हमने कहा है कि हम उनके लिए प्रचार करेंगे लेकिन हम चुनाव नहीं लड़ेंगे." recent visitors 72

यमुना में डुबकी लगाकर बिगड़ी वीरेंद्र सचदेवा की तबियत, रैशिस, खुजली और सांस लेने में हो रही परेशानी

नई दिल्ली  दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी नेताओं को चुनौती देते हुए बुधवार को यमुना में डुबकी लगाई। उन्होंने आईटीओ छठ घाट पर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी को यमुना में डुबकी लगाने के लिए आमंत्रित किया। सीएम और पूर्व सीएम के बैठने के लिए रेड कारपेट पर दो कुर्सियां भी बीजेपी ने लगाई थीं। यमुना में डुबकी लगाने के बाद सचदेवा की तबियत बिगड़ गई। उन्हें त्वचा में लाल रैशिस, खुजली एवं सांस लेने में हल्की तकलीफ हो रही है। वीरेंद्र सचदेवा को खुजली और सांस लेने में दिक्कत दिल्ली बीजेपी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि वीरेंद्र सचदेवा को तेज खुजली और सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उन्हें पहले ऐसी कोई बीमारी नहीं थी। इससे पहले गुरुवार को भी बीजेपी ने बताया था कि सचदेवा को त्वचा में लाल रैशिस, खुजली एवं सांस लेने में हल्की तकलीफ हो रही है। उन्हें दिल्ली के RML Hospital ले जाया गया। वहीं आज वो फिर अस्पताल पहुंचे। केजरीवाल पर साधा था निशाना बता दें कि यमुना की सफाई को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सचदेवा पिछले कुछ दिनों से आम आदमी पार्टी नेताओं, पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी पर हमलावार है। बुधवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर केजरीवाल और आप नेताओं को चुनौती दी थी कि वह गुरुवार सुबह 10 बजे आईटीओ स्थित छठ घाट आएं और यमुना में डुबकी लगा कर लोगों को दिखाएं कि उनके दावे कितने सच्चे हैं। सचदेवा ने कहा कि साल 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल ने कहा था कि साल 2025 से पहले छठ के दौरान यमुना पूरी तरह से साफ हो जाएगी। उन्होंने यमुना में डुबकी लगाने का वादा भी लोगों से किया था। उनके उसी वादे को हम याद दिला रहे हैं और उन्हें यमुना में डुबकी लगाने के लिए आमंत्रित किया है। यमुना में लगाई थी डुबकी काफी देर तक वहां रुकने के बाद सचदेवा ने यमुना में डुबकी लगा दी। बाहर निकलने के बाद उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने यमुना को साफ करने के नाम पर दिल्ली की जनता को धोखा दिया है। हर वादे की तरह आप प्रमुख केजरीवाल ने 2025 से पहले यमुना की सफाई का वादा किया था। केंद्र सरकार ने भी यमुना की सफाई के लिए आम आदमी पार्टी सरकार को 8 सालों में 8500 करोड़ रुपये दिए। लेकिन, वह पैसे कहां गए, किस मद में खर्च किया, किसी को पता नहीं है। उन्होंने यमुना में डुबकी लगाने के बाद का अनुभव भी साझा किया और कहा कि यमुना इतनी अधिक मैली और प्रदूषित है कि इसमें डुबकी लगाने की बात तो दूर, कोई पानी हाथ में भी ले तो खुजली होने लगती है। कोई यह सोचे कि अगले कुछ दिनों में इसी छठ घाट के पास छठ व्रती यमुना के पानी में अर्घ्य देंगे। उनके साथ यह कितना अन्याय है। recent visitors 84

खड़ी गाड़ी में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी

रायपुर शहर के पुरानी बस्ती स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक खड़ी गाड़ी में आज अचानक आग लग गई. आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. वहीं सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. फिलहाल आग लगने का कारण अभी तक पता चल सका है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में कई खराब वाहन पड़े हुए हैं, जो असामाजिक तत्वों के नशाखोरी के अड्डे बन चुके हैं. ऐसे में कार में लगी आग के पीछे असामाजिक तत्वों के होने की भी आशंका जताई जा रही है. कई बार वाहनों को हटाने की गई मांग स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने इन वाहनों को हटाने के लिए कई बार शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. अब गाड़ी में आग लगने से इलाके में दहशत का माहौल है.   recent visitors 49

कांग्रेस के बागी नरेश मीना की पुलिस से झड़प, उनियारा से नामांकन किया दाखिल

जयपुर राजस्थान में कांग्रेस के बागी नेता नरेश मीणा ने देवली – उनियारा से नामांकन कर दिया है। हालांकि गुरुवार को नरेश मीणा ने चुनाव लड़ने से इंकार किया था लेकिन, शुक्रवार को उन्होंने जयपुर में चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। इससे पहले विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने कांग्रेस से बागी हो कर छबड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ा था। जहां कम वोटों से चुनाव हार गए थे। देवली-उनियारा सीट पर त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिलेगा। इससे कांग्रेस को बड़ा नुकसान हो सकता है। कांग्रेस ने यहां से केसी मीणा को टिकट दिया है। कांग्रेस के नेता नरेश मीणा ने आज सुबह जयपुर में युवाओं से चर्चा के दौरान बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि नरेश मीणा ने कहा कि मुझे आस थी कि लोकसभा चुनाव में प्रहलाद गुंजल चुनाव जीत जाएंगे तो राजनीति में नया रास्ता खुल जाएगा। लेकिन, वो चुनाव हार गए। इसके बाद मैंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली और घर बैठ गया। तब प्रहलाद गुजंल ने मुझे हौसला दिया और खुले मंच से आलाकमान को भी संदेश दिया कि नरेश को मौका दो। लेकिन, ऐसा नहीं हो पाया। हालांकि, उन्होंने कांग्रेस से टिकट के लिए बीजेपी नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है। राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ महासचिव नरेश मीणा को देवली उनियारा से कांग्रेस का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। लेकिन, टिकट नहीं मिलने पर वे बेहद भावुक हो गए थे और फूट-फूट कर रोते हुए कहा था कि अब मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। लेकिन, एक दिन बाद ही मीणा ने यू-टर्न लेते हुए चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। recent visitors 164

राजवाड़ा और आसपास के क्षेत्र में फुटपाथ पर सामान बेचने वालों के विरोध में व्यापारियों ने पहने काले कपड़े

इंदौर इंदौर में दीपावली त्यौहार के समय राजवाड़ा, क्लाथ मार्केट, जवाहर मार्ग सहित कई क्षेत्रों में फुटपाथों पर भी अस्थाई दुकानें लगाकर सामान बिक रहा है। इससे क्षेत्र के दुकानदार नाराज है। शनिवार को उन्होंने काले कपड़े पहन कर विरोध जताया। कुछ दुकानदारों ने तो अपनी दुकानों के बाहर काली साडि़यां भी टांग दी। विरोध जता रहे राजवाड़ा क्षेत्र के व्यापारी पुलिस अफसरों से मिले और अपना विरोध जताया। उन्होंने कहा कि सरकार को दुकानदार टैक्स भरते है। जीएसटी चुकाते है। नगर निगम को प्राॅपर्टी टैक्स और सफाई का टैक्स चुकाते है,लेकिन हमारे बजाए सहुलियत फुटपाथ और सड़क पर सामान बेचने वालों को दी जा रही है। व्यापारी अक्षय जैन ने कहा कि वे हमारी दुकानों के सामने सामान बेचते है। ग्राहकों के आने की जगह नहीं बचती। लोग भी दुकानों तक आने के बजाए उनसे सामान खरीद लेते है। इस कारण हमारा धंधा चौपट हो जाता है। काले कपड़े पहन कर आए व्यापारियों ने कहा कि फुटपाथ पर सामान बेचने वालों को हम हटाने की कोशिश करते है तो वे मारपीट करने पर उतार आते है। दो दिन पहले एक व्यापारी के हाथ में राॅड मार दी गई। उसके हाथ में दस टांके आए। नो पार्किंग जोन मत करो व्यापारियों ने कहा कि दीपावली के त्योहार के समय पांच दिन तक राजवाड़ा और आसपास के क्षेत्र को नो पार्किंग जोन बनाया जाता है। इससे ग्राहक हमारी दुकानों तक नहीं आते। वाहनों के सड़कों पर नहीं चलने से फुटपाथ पर सामान बेचने वालों को और आजादी मिल जाती है। व्यापारियों ने अफसरों से मांग करते हुए कहा कि त्यौहार के समय नो पार्किंग जोन मत करिए।   recent visitors 49

करौली : नायब तहसीलदार की मौत, पार्क में पेड़ से लटका मिला शव, 5 दिन पहले हुआ था ट्रांसफर

करौली राजस्थान के करौली शहर में एक नायब तहसीलदार का शव शनिवार को एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि नायब तहसीलदार ने आत्महत्या की या यह हत्या का मामला है। पार्क में टलने आए लोगों ने देखा शव पुलिस ने बताया कि करौली कलेक्ट्रेट के सामने सिटी पार्क में टहल रहे लोगों ने शनिवार सुबह शव लटका देखा जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। उसने बताया कि नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह (40) का पांच दिन पहले धौलपुर से करौली तबादला हुआ था। उसने बताया कि वह भरतपुर के बाई गांव के रहने वाले थे। राजेंद्र के बारे में भरतपुर जिले के हलैना थाना इलाके के वाई गांव में रहने वाले बड़े भाई अतर सिंह ने बताया कि राजेंद्र की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी प्रीति (24) और छोटी अंजू (22) हैं। दोनों बेटियां ही फिलहाल पढ़ रही हैं। परिवार खुद अचंभे में हैं कि यह घटना आखिर क्यों हुई। नायब तहसीलदार राजेंद्र को किसी भी तरह की पारिवारिक या आर्थिक समस्या नहीं थी। राजेंद्र की पत्नी यहीं वाई गांव में दोनों बेटियों के साथ इक अलग मकान में रहती थीं। पुलिस ने फिलहाल परिजन और उसके परिचितों से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसके बाद मौत के कारणों का पता टल सकेगा। प्रथम दृष्टया में लग रहा आत्महत्या का मामला पुलिस उपाधीक्षक अनुज शुभम ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।उन्होंने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अधिकारी की हत्या की गई है या उन्होंने आत्महत्या की लेकिन प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस ने राजेंद्र सिंह के परिजनों को सूचना दे दी है। recent visitors 77