परेश रावल ने फिल्म द ताज स्टोरी की शूटिंग पूरी की

मुंबई, बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता परेश रावल ने तुषार अमरीश गोयल द्वारा निर्देशित फिल्म द ताज स्टोरी की शूटिंग पूरी कर ली है। देहरादून, उत्तराखंड और आगरा के प्रतिष्ठित ताजमहल और उसके आसपास के वास्तविक स्थानों पर द ताज स्टोरी की शूटिंग के बाद, फिल्म प्रोडक्शन ने जश्न मनाया।निर्माता सीए सुरेश झा, लेखक-निर्देशक तुषार अमरीश गोयल और क्रिएटिव प्रोड्यूसर विकास राधेशम सहित फिल्म के कलाकारों और क्रू ने केक काटकर जश्न मनाया। द ताज स्टोरी में परेश रावल के साथ, जाकिर हुसैन,अमृता खानविलकर,अखिलेंद्र मिश्रा, बिजेंद्र काला, शिशिर शर्मा, श्रीकांत वर्मा और अभिजीत लेहरी की भी अहम भूमिका है। recent visitors 67

सख्त कार्रवाई की मांग, राजस्थान-जयपुर में विधायक बालमुकुंद आचार्य पर समरसता बिगाड़ने का आरोप

जयपुर. ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी यासुब अब्बास ने हवा महल विधायक बालमुकुंद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि हवा महल विधायक सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए यह सब हथकंडे अपना रहे हैं। अब्बास ने कहा कि धार्मिक समरसता को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है, हवा महल विधायक बार-बार हमारे धैर्य को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी ने कहा कि लखनऊ में हमारी बात देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ भी हुई है और उन्हें सारे मामले की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे इस पर कार्रवाई करेंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। अब्बास ने कहा कि वे राजस्थान के मुख्यमंत्री से समय मांग रहे हैं, समय मिलते ही सारा विषय मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया जाएगा और विधायक के ऊपर कारवाई करने की मांग की जाएगी, यदि कार्रवाई नहीं की जाती है तो शिया समुदाय चक्काजाम करेगा। जानिये क्या था मामला अब्बास का कहना है कि इमाम हुसैन के चालीसवें का जुलूस निकाला जा रहा था, हजारों अकीदतमंद लोगों ने इस जुलूस मे हिस्सा लिया। जुलूस के रूप में शिया समाज के लोग कौमी इमामबाड़े से कर्बला के लिए पैदल निकले लेकिन रास्ते में विधायक बालमुकुंद आचार्य और शिया समाज के लोगों में नोकझोंक हो गई। दरअसल ये जुलूस साल में दो बार निकलता है। एक मोहर्रम की दस तारीख को इमाम हुसैन की शहादत पर और दूसरे चालीस दिन के बाद उनके चालीसवें पर, ये जुलूस राजस्थान प्रशासन में रजिस्टर्ड हैं साथ ही वक्त और जगह भी दर्ज है। इसलिए ये जुलूस अपने वक्त पर पुलिस प्रशासन के सहयोग से शिया कौमी इमामबाड़ा पन्नीगरान मौहल्ला जयपुर से अपने सही समय पर उठा और सुभाष चौक होता हुआ अपने नियमित रूट से कर्बला रामगढ़ मोड़ के लिए निकला। जैसे ही जुलूस जोरावर सिंह गेट पर पहुंचा, हवामहल विधानसभा विधायक बालमुकुंद आचार्य अपनी गाड़ी में आए और उनसे कुछ लोगों की बहस हो गई। दूसरा प्रकरण 22 अक्टूबर को हुआ था, जिसके चलते इलाके में तनाव फैल गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक हवामहल विधानसभा क्षेत्र से विधायक बालमुकुंद आचार्य और उनके साथी जबरन इमामबाड़े में घुस आए, जब नमाज चल रही थी। विधायक पर महिला उपासकों के साथ भी दुर्व्यवहार करने और इमामबाड़े के सामान को तोड़ने का आरोप लगाया गया है। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी ने देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है एवं कार्रवाई करने की भी मांग उठाई गई है। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर शिया बोर्ड विधायक पर कार्रवाई की मांग करेगा कार्रवाई नहीं होने की सूरत में धरना एवं चक्काजाम किए जाने की भी घोषणा किया बोर्ड के द्वारा की जा रही है। recent visitors 55

बेरहमी से पिटाई के चलते मौत, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में पैसों के विवाद में युवक का अपहरण

बिलासपुर. बिलासपुर में पैसे के लेनदेन के विवाद मामले में एक युवक का अपहरण कर हत्या का मामला सामने आया है।पहले युवक की बेरहमी से पिटाई की गई बाद में अधमरा होने के बाद युवक को गली में फेंक कर आरोपी फरार हो गए। पुलिस आनन-फानन में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही और हत्या को दुर्घटना का रूप देने का आरोप लगाया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। तोरवा थाना क्षेत्र में रहने वाला 24 वर्षीय हरिओम सिंह ब्याज चलाने का काम करता था। वह लोगों को ब्याज में रकम देता था। अपना काम बढ़ाने के लिए उसने तोरवा में ही रहने वाले इंद्रजीत यादव और श्रेयांश राजपूत से 8 लाख रुपए उधार में लिए थे और लोगों को ब्याज में यह रकम बांटा था। इस बीच पैसों के लेनदेन को लेकर हरिओम सिंह का श्रेयांश और इंद्रजीत से विवाद हो गया था।  इंद्रजीत के परिजनों के अनुसार 24 अक्टूबर की दोपहर  श्रेयांश और इंद्रजीत हरिओम को खोजते हुए घर पहुंचे थे। उस वक्त हरिओम घर पर नहीं था। पूछने पर पैसों के लेनदेन के मैटर में बात करने आने की बात दोनों ने कही। इसके बाद दोनों और उनका एक अन्य साथी रात को घर आए और हरिओम को अपने साथ लेकर चले गए। हरिओम फोन नहीं उठा रहा था। बताया जा रहा है कि रात करीब 1 बजे इंद्रजीत ने अपने मोबाइल से हरिओम की बात उसके घर वालों से करवाई । इस दौरान हरिओम ने परिजनों को बताया कि इंद्रजीत और श्रेयांश उसकी पिटाई कर रहे हैं इसके बाद फोन कट गया और हरिओम से उनकी कोई बात नहीं हुई। जब रात भर हरिओम सिंह घर नहीं पहुंचा तो घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की और श्रेयांश राजपूत से पूछा। श्रेयांश राजपूत ने उन्हें रात को ही हरिओम को छोड़ देने की बात बताई। घरवाले हरिओम की तलाश कर ही रहे थे कि सोशल मीडिया में एक युवक की सिम्स में लाश होने की फोटो वायरल हुई। परिजन भागे– भागे सिम्स गए तो वहां दो दिनों से मर्च्युरी  में हरिओम की लाश पड़ी थी। संपर्क करने पर तोरवा पुलिस ने परिजनों को बताया कि सड़क हादसे में हरिओम की मौत हो गई है। पूछताछ में जानकारी मिली कि 25 अक्टूबर की सुबह विनोबा नगर की एक गली में घायल अवस्था में हरिओम मिला था। जिसे पुलिसकर्मियों ने ही  अस्पताल में ले जाकर भर्ती करवाया था। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल के कर्मचारियों को हरि ओम ने अपनी आपबीती और  मारपीट की बात बताई थी। पर इस मामले में  पुलिस पर जानकारी के बावजूद लापरवाही बरतने का आरोप लग रहा है।  हरिओम के परिजनों ने इसे हादसा न होकर हत्या होने की आशंका जाहिर की  है। उन्होंने इंद्रजीत यादव श्रेयांश राजपूत और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाकर गिरफ्तारी की मांग की है। recent visitors 66

बीमा पॉलिसियों पर बोनस में वृद्धि और जीएसटी समाप्त करने की मांग लेकर MP में चल रहा आंदोलन

रतलाम  भारतीय जीवन बीमा निगम एजेंट एसोसिएशन (लियाफी) द्वारा अपनी मांगों के संदर्भ में मध्य प्रदेश के रतलाम की सांसद अनीता नागरसिंह चौहान को ज्ञापन दिया गया। लियाफी द्वारा मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर चरणबद्ध तरीके से शांतिपूर्ण आंदोलन किया जा रहा है। यह आंदोलन 15 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ है तथा निरंतर जारी है। एसोसिएशन के इंदौर मंडल उपाध्यक्ष शरद चतुर्वेदी ने बताया कि लियाफी द्वारा बीमाधारकों व अभिकर्ताओं के हितों से संबंधित मांगें जीवन बीमा निगम प्रबंधन से की जा रही है। इनमें बीमा पॉलिसियों पर बोनस दर में वृद्धि करने और बीमा पॉलिसियों पर जीएसटी समाप्त करने की मांग प्रमुख है। साथ ही एक अक्टूबर से अभिकर्ता कमीशन में कमी की गई है, उसे तत्काल वापस लेने, न्यूनतम बीमा राशि को दो लाख किया गया है, उसे पूर्व की भांति एक लाख ही रखने की मांग की गई है। बीमा पॉलिसी में प्रवेश की आयु घटाकर 50 वर्ष की गई है, उसे पूर्व की भांति ही रखने की मांग भी की गई है। देशभर में हो रहा विरोध प्रदर्शन     संपूर्ण भारत के अभिकर्ताओं द्वारा जीवन बीमा कार्यालय के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी कड़ी में रतलाम की शाखाओं के गेट पर भी बड़ी संख्या में अभिकर्ता साथी एकत्रित हुए तथा मांगों के संबंध में नारेबाजी की गईl     30 अक्टूबर तक देश के सभी सांसदों को इन समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया जा रहा है। सांसदों से ज्ञापन के माध्यम से अभिकर्ता व आम जनता के हित में इन मुद्दों को हल करवाने में सहयोग की अपील की गई है।     10 नवंबर तक सभी प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी यह ज्ञापन दिया जाएगाl सांसद को दिए गए ज्ञापन में जानकारी दी गई कि पूरे भारत में भाजीबीनि के 14 लाख से अधिक अभिकर्ता है, जो आज पूर्ण रूप से उपेक्षा महसूस कर रहे हैं। ज्ञापन देते समय ये रहे मौजूद लियाफी पदाधिकारियों द्वारा सांसद अनीता सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन का स्वागत किया गया। शाखा क्रमांक एक के अध्यक्ष अशोक भानावत, सचिव चेतन पडियार, कोषाध्यक्ष मनीष टांक, करियर एजेंट शाखा के अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, सचिव संजय भावसार, कोषाध्यक्ष शिवमूर्ति दुबे, बीमा सलाहकार मोहम्मद इलियास, नागेश्वर पांचाल, कैलाश प्रजापत, ओमप्रकाश तिवारी, विनय पड़ियार, राजेश डोई, सतीश चौरड़िया, दीपक तनपुरे, मुकेश खंडेलवाल, सुभाष कुमावत व देवीलाल नागर आदि उपस्थित रहे। recent visitors 62

ईशा कोप्पिकर 18 साल की उम्र में हुई थीं कास्टिंग काउच की शिकार, अब एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

बॉलीवुड (Bollywood) में कास्टिंग काउच का मुद्दा कोई पुराना नहीं है. काफी सालों से कास्टिंग काउच की बातें लोगों के सामने आती रही हैं. जिसको बॉलीवुड के काफी एक्टर्स ने फेस किया है. जहां एक्टर्स इस बारे में अपना दुख व्यक्त भी कर चुके हैं. कास्टिंग काउच मामले में काफी फिल्म मेकर्स का नाम भी सामने आया था. जिसके बाद बॉलीवुड गलियारों में हलचल मच गयी थी. आज हम आपको ऐसी ही एक एक्ट्रेस का नाम बताते हैं. जिन्होंने एक समय में कास्टिंग काउच फेस किया. एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने अपने पुराने दिनों को याद किया और कास्टिंग काउच के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ 18 साल की थी जब एक सेक्रेटरी और एक एक्टर ने कास्टिंग काउच के लिए मुझसे कांटेक्ट किया, वो बोला कि वो बहुत फ्रेंडली है… ईशा कोप्पिकर ने बयां किया कॉस्टिंग काउच का दर्द ईशा कोप्पिकर (Isha Koppikar) बॉलीवुड की वह एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने काफी कम उम्र में बॉलीवुड में एक मुकाम हासिल किया. रिपोर्ट के अनुसार एक इंटरव्यू के दौरान ईशा ने अपने पुराने दिनों को याद किया और कास्टिंग काउच के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ 18 साल की थी जब एक सेक्रेटरी और एक एक्टर ने कास्टिंग काउच के लिए मुझसे कांटेक्ट किया.  काम पाना है तो एक्टर्स के साथ फ्रेंडली होना होगा उन्होंने कहा कि, अगर काम पाना है तो थोड़ा एक्टर्स के साथ फ्रेंडली होना होगा. मैं बहुत ही ज्यादा फ्रेंडली हूं. लेकिन यहां पर फ्रेंडली का क्या मतलब था? मैं इतनी मिलनसार हूं कि एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने एक बार मुझसे कहा था कि कुछ एटीट्यूड रखा करो. ईशा ने बताया कि एक बार एक्टर ने उन्हें ड्राइवर के बिना आने के लिए कहा था. एक्ट्रेस ने अकेले आने से मना कर दिया. वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का ए लिस्ट वाला एक्टर था. इन दिनों बॉलीवुड से गायब हैं ईशा कोप्पिकर ईशा कोप्पिकर काफी सालों पहले बॉलीवुड छोड़ चुकी हैं. उन्होंने साल 2009 में बिजनेसमैन टिमी नारंग से शादी कर ली थी. जहां उनकी 9 साल की एक बेटी भी है. बता दें, साल 2023 में उन्होंने अपने पति से तलाक ले लिया है. अब ईशा के फैंस उनको वापस स्क्रीन पर देखने के लिए काफी बेताब हैं. recent visitors 63

बाबा महाकाल की आरती में सिर्फ एक फुलझड़ी जलाकर निभाई जाएगी परंपरा, होली की घटना से लिया सबक

 उज्जैन ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 31 अक्टूबर को तड़के 4 बजे भस्म आरती में दीपावली मनाई जाएगी। भगवान महाकाल को केसर, चंदन का उबटन लगाकर गर्म जल से स्नान कराएंगे। इसके बाद अन्नकूट लगाकर फुलझड़ी से आरती की जाएगी। मंदिर में दीपपर्व को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। गर्भगृह की छत पर लगे चांदी के रुद्रयंत्र, रजत मंडित दीवार तथा चांदी द्वार की सफाई की जा रही है। मंदिर में आकर्षक विद्युत तथा पुष्प सज्जा भी होगी। महाकाल में दीपावली पर एक फुलझड़ी जलाकर निभाएंगे परंपरा     ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में दीपावली पर गर्भगृह में एक फुलझड़ी चलाकर दीपावली मनाई जाएगी। होली पर गर्भगृह में आग लगने की घटना के बाद मंदिर समिति ने यह कदम उठाया है।     पुजारी, पुरोहित मंदिर परिसर में भी आतिशबाजी नहीं कर सकेंगे। सीसीटीवी कैमरों से इस पर नजर रखी जाएगी। महाकाल मंदिर में दीपावली पर भगवान महाकाल की फुलझड़ी से आरती करने की परंपरा है।     दीपावली के दिन नित्य होने वाली पांच आरती में फुलझड़ी चलाई जाती है। पहले पुजारी, पुरोहित बड़ी संख्या में फुलझड़ी चलाते थे, परिसर में भी आतिशबाजी की जाती थी।     आतिशबाजी के धुंए से भस्म आरती दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होती थी। इसे देखते हुए तत्कालीन कलेक्टर मनीष सिंह ने पांच फुलझड़ी चलाकर दीपावली मनाने की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी थी।     इस बार होली पर गर्भगृह में हुई आगजनी की घटना के बाद मंदिर समिति ने केवल शगुन बतौर एक फुलझड़ी चलाने के निर्देश दिए हैं। दीपावली पर पांचों आरती में एक-एक फुलझड़ी चलाई जाएगी। आज से फ्रीगंज व पुराने शहर के 10 मार्गों पर सभी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध दीपावली पर्व पर बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ेगी। आम लोगों की सुविधा को लेकर यातायात पुलिस ने पुराने व नए शहर में फ्रीगंज, शहीद पार्क व मक्सी रोड के प्रमुख 10 मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुबह 10 बजे से लेकर रात 10 बजे तक यह नियम लागू रहेगा। रविवार को यातायात पुलिस ने व्यापारियों के साथ बाजारों का भ्रमण किया। डीएसपी विक्रमसिंह कनपुरिया व दिलीपसिंह परिहार ने बताया कि दीपावली पर्व पर खरीदी के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ेगी। इस कारण शहर के प्रमुख 10 मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। सुबह दस बजे से लेकर रात दस बजे तक इंदौर गेट से दौलतगंज, फव्वारा चौक, एटलस चौराहा, कंठाल चौराहा, तेलीवाड़ा चौराहा से निकास चौराहा एवं तेलीवाड़ा चौराहा से ढाबा रोड तथा नए शहर में फ्रीगंज, शहीद पार्क, मक्सी रोड क्षेत्र सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। recent visitors 57

दिवाली पर पटाखे चलाते हुए जले हाथ तो करें ये काम

दिवाली पर पटाखे चलाते हुए गलती से हाथ जल जाता है और गहरी चोट आ जाती है। हालांकि पटाखे से हाथ जलने में चोट गंभीर भी हो सकती है। ऐसे में सावधानी के तौर पर फर्स्‍ट एड देना बेहद जरुरी होता है हालांकि, ऐसे वक्‍त पर डॉक्टर का मिलना मुश्किल होता है। ऐसे में हमें कुछ बातों का ध्‍यान रखना जरुरी होता है। ताकि सही कदम उठाकर हम जलन को ठीक कर सके और संक्रमण से बचा जा सके। दि‍वाली पर पटाखे जलाते हुए क‍िन बातों का ध्‍यान रखना चाह‍िए और दुर्घटनावश हाथ जल जाएं, तो क्‍या करना चाह‍िए। आइए जानते है क‍ि अगर दिवाली पर क‍िसी का हाथ जल जाए तो तुरंत क्‍या करें? एक्‍सपर्ट ने दी ये सलाह जयपुर स्थित साकेत अस्‍पताल के डायरेक्‍टर डॉक्टर प्रवीण मंगलुनि‍या ने बताया क‍ि जलने पर सबसे पहले तुरंत ठंडे पानी से उस घाव को साफ कर लें। यदि जलने के दौरान कपड़ा त्वचा में चिपक गया हो, तो उसे निकालने का प्रयास न करें। यह काम डॉक्टर पर छोड़ दें ताकि घाव को नुकसान न हो। घर पर सिल्वर सल्फरडाइजिन (Silver Sulfadiazine) क्रीम रखें। इस क्रीम में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो जलन और संक्रमण को रोकने में सहायक है। जलने पर पानी ज्यादा से ज्यादा पिएं और तुरंत डॉक्‍टर को दिखाएं। इन घरेलू उपायों से भी कर सकते है प्राथम‍िक इलाज डॉक्टर मंगलून‍िया के अनुसार, दिवाली पर पटाखों से होने वाले जलने वाले घाव के लिए घर में मौजूद सामग्रियों से प्राथमिक उपचार किया जा सकता है। ये घरेलू नुस्खे घाव को ठंडक प्रदान करते हैं, फफोले बनने से रोकते हैं और दर्द में राहत देते हैं। – जलने के तुरंत बाद, हाथ को ठंडे (बर्फ वाले नहीं) पानी में 10-15 मिनट के लिए डालें या ठंडे पानी से धोएं। इससे जलन कम होगी और त्वचा का तापमान भी सामान्य होगा। इसके बाद हाथ को हल्के से साफ कपड़े या नैपकिन से पोंछें। – केवल कोलगेट टूथपेस्ट का उपयोग करें। इसमें मौजूद कैल्शियम जलन में राहत देने में मदद करता है। इसे जले हुए स्थान पर लगाएं और छोड़ दें। – मलाई को जले हुए स्थान पर हल्के हाथों से लगाएं। मलाई में नमी होती है, जो त्वचा को ठंडक पहुंचाकर जलन को कम करती है। – एलोवेरा के जैल को निकालकर सीधे घाव पर लगाएं। यह त्वचा को ठंडक देता है और फफोले बनने से रोकता है। – संक्रमण से बचने के लिए प्रभावित जगह पर एंटीसेप्टिक क्रीम लगाएं। महत्वपूर्ण सावधानियां बरते – पटाखे जलाते समय हमेशा कम से कम 4 मीटर की दूरी रखें। – पटाखों की आवाज के एयर प्रेशर से कान पर असर हो सकता है, इसलिए कानों का ध्यान रखें। – पटाखे चलाते समय हमेशा जूते पहनें ताकि पैरों को सुरक्षा मिल सके। – यदि जलने के बाद फफोले पड़ जाएं, तो उन्हें न फोड़ें; इससे संक्रमण का खतरा रहता है। इन उपायों से जले हुए घाव की देखभाल कर सकते हैं और जलन को कम कर सकते हैं। recent visitors 138