Wednesday, July 8, 2026 6:15 am

सुबह जल्दी उठने से होते हैं ये लाभ

  सोना सभी को अच्छा लगता हैं। लेकिन जब बात सुबह सुबह उठने की होती हैं तो इसमें दो प्रकार के लोग शामिल होते हैं। पहले वो जो सूरज की किरणों के निकलने के पहले ही अपनी दिनचर्या शुरू कर देते हैं। और दूसरे वो जो सूरज की किरणों के मुंह पर पड़ने के बाद भी सोए रहते हैं। यदि आप दूसरे प्रकार की श्रेणी में आते हैं तो ये आर्टिकल पड़ने के बाद शायद आप सूरज निकलने के पहले उठना शुरू कर देंगे। और यदि आप पहली श्रेणी में आते हैं तो आप इसे पड़ अपनी इस अच्छी आदत को बरकरार रखेंगे। शांति ही शांति: सुबह का वातावरण दिन की तुलना में काफी शांत होता हैं। ना गाड़ी घोड़ो की आवाजें आती हैं ना किसी प्रकार की चिल्ला चोट और ना ही टीवी या लाऊड स्पीकरों का व्यर्थ शौर। सिर्फ मन को शांत और रिलैक्स रखने वाली मधुर शांति। खुशनुमा वातावरण: सुबह जल्दी उठकर जैसे ही आप घर से बाहर निकलेंगे आप पाएंगे कि वातावरण में एक अलग ही तरह का माहोल हैं। एक ऐसा माहोल जो आप के मन को खुश कर देगा। वो चिड़ियों का चहचहाना। वो ताजा ताजा हवा का चेहरे से होकर गुजरना। शानदार सूर्योदय का आनंद: जब सुबह सुबह सूरज अपनी नारंगी किरणे बादलों पर बिखेरता हैं तो ये नजारा देखते ही बनता हैं। जब एक बार आप जल्दी उठ कर इस नजारे को देख लेंगे तो उसे देखने का लालच रोज ही आप को जल्दी उठा देगा। इसके अतिरिक्त सुबह सुबह सूर्य नमस्कार करने और सूरज को जल चढ़ाने के भी अनेक फायदे हैं। समय की बचत: यदि आप सुबह जल्दी उठेंगे तो आपकी दिनचर्या के कार्य भी जल्दी जल्दी होना शुरू हो जायेंगे। बच्चों का टिफिन वक्क पर तैयार होगा। बच्चों की स्कूल बस नहीं छुटेंगी। आप ऑफिस समय पर पहुचेंगे और आप नास्ता भी शांति से और समय पर खा सकेंगे। जोगिंग और मिलना जुलना: यदि आप सुबह जल्दी उठेंगे तो आपके पास जोगिंग के लिए पर्याप्त समय रहेगा। सुबह सुबह जोगिंग करना ना सिर्फ आपको फिट रखेगा बल्कि रास्ते में अन्य लोगो से मिलने जुलने का अवसर भी प्रदान करेगा।   recent visitors 85

कंपनी का गजब ऑफर… घर बैठे सिर्फ 10 रुपये में खरीदें सोना!

कंपनी का गजब ऑफर… घर बैठे सिर्फ 10 रुपये में खरीदें सोना! आज देश में धनतेरस (Dhanteras 2024) का पर्व मनाया जा रहा है. इस मौके पर ज्वेलरी मार्केट में भी खासी रौनक देखने को मिल रही है, आसमान पर पहुंचे Gold Rates के बावजूद इसकी डिमांड में खासी तेजी आई है. इस बीच कई कंपनियां अपने ग्राहकों को घर बैठे ही गोल्ड खरीदने का ऑप्शन दे रही हैं और इसमें अरबपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी जियो फाइनेंस भी शामिल हो गई है, खास बात ये है कि Jio Finance महज 10 रुपये में डिजिटल गोल्ड (Digital Gold) खरीदने का विकल्प दे रही है. मुकेश अंबानी की कंपनी लाई नई स्कीम रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी Jio Finance ने स्मार्टगोल्ड योजना लॉन्च की है और इसमें ग्राहक सिर्फ 10 रुपये में डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं. अंबानी की कंपनी ने दिवाली से पहले धनतेरस के दिन इस स्कीम को लॉन्च किया है. स्मार्टगोल्ड योजना में डिजिटल सोने की खरीद के साथ किए गए निवेश को भुनाया भी जा सकता है. इस गोल्ड इन्वेस्टमेंट (Gold Investment) से मिली स्मार्टगोल्ड यूनिट किसी भी समय कैश, सोने के सिक्कों (Gold Coins) या फिर ज्वेलरी में बदली जा सकती है. इस स्कीम को खास जो बात बनाती है, वो ये है कि इसमें हजारों या लाखों रुपये के निवेश की जरूरत नहीं है, बल्कि सिर्फ 10 रुपये से गोल्ड इन्वेस्टमेंट शुरू किया जा सकता है. चोरी-चकारी का चांस ही नहीं स्मार्टगोल्ड स्कीम (SmartGold Scheme) कैसे काम करती है, इसे आसानी से समझें, तो ग्राहक के निवेश के बाद स्मार्टगोल्ड में उस इन्वेस्टमेंट के बराबर का 24 कैरेट का सोना (24 Karat Gold) खरीदा जाएगा और उसे एक इंश्योर्ड वॉल्ट यानी तिजोरी में रखा जाएगा. डिजिटल गोल्ड होने के चलते इसके खोने या फिर इसकी चोरी-चकारी होने का चांस भी नहीं है और न ही आपको इसके लिए कोई लॉकर बगैरह खुलवाना पड़ेगा. ये बिल्कुल सुरक्षित रहेगा और जियो फाइनेंस ऐप पर जब चाहें तब सोने की लाइव मार्केट कीमतें (Gold live Rates) देखकर इसे बेच भी सकेंगे. गोल्ड इन्वेस्टमेंट के लिए 2 विकल्प Jio Finance App पर स्मार्टगोल्ड योजना में सोने में निवेश के लिए कंपनी की ओर से ग्राहकों को दो विकल्प दिए गए हैं. इनमें पहला है कि वह निवेश की कुल रकम तय कर सकता है और दूसरा कि वह सोने के वजन यानी ग्राम में निवेश कर सकता है. फिजिकल गोल्ड की डिलीवरी 0.5 ग्राम और उससे अधिक की होल्डिंग पर ही होगी. यह 0.5 ग्राम, 1 ग्राम, 2 ग्राम, 5 ग्राम और 10 ग्राम के मूल्यवर्ग में उपलब्ध होगी. ग्राहक चाहे तो जियो फाइनेंस ऐप पर सीधे सोने के सिक्के खरीद कर होम डिलिवरी की सुविधा का लाभ भी उठा सकता है. धनतेरस पर जमकर होती है सोने की खरीदारी Dhanteras पर सोना खरीदना (Gold Buying) शुभ माना जाता है.सोने को मां लक्ष्‍मी का रूप माना जाता है और ये येलो मेटल उनका प्रतीक कहलाता है. धनतेरस को धन की देवी मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेरजी की पूजा की जाती है और ऐसी मान्यता है कि इस दिन सोने की खरीदारी से आपके घर में पूरे साल बरकत बनी रहेगी. फिलहाल, सोना खरीदना सबसे महंगे सौदों में शामिल हैं. कीमत की बात करें, तो सोने का भाव (Gold Rate) एमसीएक्स पर 78,536 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, तो वहीं घरेलू मार्केट में IBJA की वेबसाइट के मुताबिक, गोल्ड प्राइस (24 कैरेट 10 ग्राम सोना)  78,250 रुपये चल रहा है.   recent visitors 137

ऐसे बचाएं अपना मोबाइल डेटा और कम करें मोबाइल का बिल

मोबाइल यूजर्स हमेशा अपने बिल से परेशान ही रहते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह होती है मोबाइल पर उपयोग किया जाने वाला इंटरनेट या मोबाइल डेटा। दरअसल, मोबाइल डेटा में इंटरनेट की खपत काफी ज्याहदा होती है, जिसका असर आपके मोबाइल बिल पर दिखता है। प्रीपेड यूजर्स को इसकी वजह से एक ही महीने में कई बार अपना डेटा पैक रिचार्ज करना पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप न केवल अपने मोबाइल डेटा की खपत को कम कर सकते हैं बल्कि 3जी या 4जी नेटवर्क के उपयोग पर बैटरी की बचत भी कर सकते हैं। वाई-फाई अपडेशन ऑन रखें सेलुलर डेटा या मोबाइल ऑपरेटर द्वारा प्रदत्तक इंटरनेट उपयोग करने पर मोबाइल काफी जल्दीप गर्म हो जाता है। इसका असर बैटरी पर पड़ता है और आपके उसे बार-बार रिचार्ज करना पड़ता है। यदि आप मोबाइल डेटा की खपत और बैटरी की खपत को नियंत्रित करना है तो ऐप अपडेशन सेटिंग में वाईफाई को सिलेक्टा करके रखें। यानी फोन के ऐप्सल और दूसरे अपडेशन तभी हों, जब आप वाईफाई नेटवर्क उपयोग कर रहे हों। वाईफाई असिस्ट फीचर को बंद रखें यदि आपके वाईफाई कनेक्शडन में सिगनल्सस कमजोर हों या फिर कनेक्टिविटी में समस्यास आती है तो फोन खुद ब खुद सेलुलर डेटा मोड में चला जाता है। इससे फोन का डेटा उपयोग होने लगता है। इसलिए आवश्योक है कि इस फीचर को बंद रखें। डेटा कंप्रेशन के साथ करें इंटरनेट ब्राउजिंग मोबाइल इंटरनेट या डेटा की बचत इस पर भी निर्भर है कि आप उसका उपयोग कैसे करते हैं। यदि आप डेटा कंप्रेशन के साथ इंटरनेट एक्सेीस करेंगे तो इससे आपके डेटा पैक में काफी बचत होगी। एंड्रॉयड डिवाइस में ओपेरा ब्राउजर उपयोग करने वाले यूजर्स इमेज की क्वातलिटी और वीडियो कंप्रेशन को सेटिंग टैब में जाकर एक्टिवेट कर सकते हैं। ओपेरा मैक्सप ब्राउजर उपयोग करें एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ओपेरा का डेटा मैनेजमेंट ऐप मोबाइल और वाईफाई नेटवर्क पर वीडियो, फोटो और मीडिया फाइल को कंप्रेस करता है। इसकी मदद से यूजर बैकग्राउंड में चलने वाले ऐप पर वाईफाई और सेलुलर डाटा की बैंडविथ को नियंत्रित कर सकते हैं। ऑटो-डाउनलोड मीडिया फीचर वॉट्सऐप उपयोग करने वालों को ऑटो-डाउनलोड मीडिया फीचर को बंद रखना चाहिए। क्योंकि इससे डेटा की खपत बढ़ जाती है। यदि यह फीचर ऑन रहता है तो वॉट्सऐप पर आने वाले संदेशों के साथ वीडियो तथा तस्वीीरें ऑटोमैटिक तरीके से डाउनलोड हो जाती हैं। ऐसा न हो इसलिए इसे बंद रखना या फिर वाईफाई में डाउनलोड होने का विकल्पी ऑन रखना चाहिए। मैनुअल तरीके से करें ईमेल सिंक्रनाइजेशन यदि आपके ईमेल आईडी पर बड़ी फाइल्सउ वाली ईमेल्सच आती हैं तो इससे भी डेटा की खपत बढ़ती है। ऐसा न हो इसलिए आपको सिंक्रनाइजेशन को मैनुअल करना पड़ेगा। फेसबुक और ट्विटर का ऑटो-प्ले ऑफ कर दें अगर आप सोशल मीडिया वेबसाइट्स और ऐप्सप उपयोग करते हैं तो वीडियो के लिए ऑटो-प्ले का विकल्प बंद रखें, क्योंककि इससे डेटा की खपत बढ़ जाती है। ऑफलाइन गूगल मैप्से नेविगेशन के लिए उपयोग किए जाने वाले गूगल मैप ऐप को आप ऑफलाइन भी उपयोग कर सकते हैं। इस ऐप पर 120, 000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को देखा जा सकता है।   recent visitors 80

बच्चों के पढाई के लिए मां को यह जानना जरुरी है…

मां का साया अगर बच्चों पर ना हो तो आज बच्चों की पढाई कभी पूरी नहीं होती। विद्यालय की शिक्षिका से ज्यादा मां के द्वारा दी गई शिक्षिका का अधिक महत्त्व है लेकिन आज कामकाजी महिला बच्चों पर उतना ध्यान नहीं दे पाती जितना उनको देना चाहिए। अगर बच्चों की अच्छी परवरिश करना चाहते है तो कुछ समय के लिए काम से छुट्टी ले ले और अपने बच्चे की परवरिश पर ध्यान दे क्योंकि काम तो बाद में भी किया जा सकता है लेकिन शुरूआती परवरिश बाद में नहीं हो सकता है। मां की समझदारी का महत्व प्यार और दुलार बच्चों के लिए जितना जरुरी है उतना ही उनकी पढाई की नींव को बच्च्पन से मजबूत करना बहुत जरुरी है। ताकि आगे चल कर आपके बच्चे को कोई परेशानी ना हो। शोधकर्ताओं का कहना है कि विद्यार्थी ज्यादातर होनहार मां के कारण ही होते है। किशोर उम्र दे अधिक ध्यान किशोर उम्र में मां को अधिक ध्यान देना चाहिए क्योंकि बच्चे अधिकतर इस उम्र में ही बिगड़ते है जिसके कारण वे पढ़ाई में पिछड़ सकते है। असंभव को संभव बनाती है मां मां बच्चे की हर असंभव काम को संभव बनाने में बहुत मदद करती है, चाहिए प्रॉब्लम पढाई को लेकर हो, विद्यालय से जुडी हो या दोस्तों को लेकर हो इन सभी परेशानी को केवन मां ही हल करती है और हर बच्चा अपनी परेशानी मां को ही बताता है इसलिए बच्चों पर अधिक ध्यान दे और उसे ये भरोसा दिलाये की आप उसके साथ है। देर रात जागना स्कूल का प्रोजेक्ट हो या परीक्षा की तैयारी एक मां ही है जो बच्चों के साथ देर रात जाग कर बच्चों का साथ देती है। अनपढ़ मां भी किसी से कम नहीं जरुरी नहीं है कि हर मां पढ़ी-लिखी हो, हमारा देश में कई मां पढ़ी नहीं होती है लेकिन वे भी अपने बच्चे पर उतना ही ध्यान देती है जितना एक पढ़ी-लिखी मां करती है। मां अपने बच्चे के लिए और उसके पढाई के लिए कोई कसर नहीं छोड़ती है।   recent visitors 94

धनतेरस पर महाकाल मंदिर में महापूजन पंचामृत अभिषेक के बाद बाबा को चांदी का सिक्का अर्पित

उज्जैन धन तेरस पर 22 पुजारी-पुरोहितों ने बाबा महाकाल के साथ कुबेर और चांदी के सिक्कों का पूजन-अभिषेक कराया।उज्जैन में दिवाली पर्व की शुरुआत सबसे पहले भगवान महाकाल के आंगन से हुई। 5 दिवसीय त्योहार के पहले दिन मंगलवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने महाकालेश्वर मंदिर में परंपरानुसार धन तेरस की पूजा की। वहीं, उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में भी श्रद्धालु कुबेर के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। महाकाल का पंचामृत और रुद्र अभिषेक मंदिर के नंदी हॉल में पुरोहित समिति के पुजारियों ने सुबह करीब 9 बजे वैभव, आरोग्य और सुख-समृद्धि की कामना कर महाकाल की महा पूजा शुरू कराई। यह करीब एक घंटे चली। पुरोहित समिति के सदस्य लोकेश व्यास ने बताया कि जन कल्याण, विश्व कल्याण के लिए गणपति पूजन, महालक्ष्मी पूजन के बाद भगवान महाकाल का पंचामृत और रुद्र अभिषेक पूजन किया जाता है। देश में सबसे पहले 31 अक्टूबर को महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दिवाली मनाई जाएगी। इस दिन पुजारी परिवार की महिलाएं बाबा को उबटन लगाएंगी। महाकाल का अद्भुत श्रृंगार होगा। गर्भगृह में अन्न कूट का भोग लगाया जाएगा। शाम को कोटि तीर्थ कुंड में दीप मालाएं सजाई जाएंगी। ऐसे मनाया जाएगा पांच दिनी पर्व धनतेरस के एक दिन पहले सोमवार शाम को पं. आशीष पुजारी ने फुलझड़ी से भगवान महाकाल की आरती की। गर्भगृह में दीपक जलाए गए। देशभर में त्योहार-पर्व को सबसे पहले महाकाल मंदिर में मनाने की परंपरा है। मंदिर पुरोहित समिति के सदस्य लोकेश व्यास ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर में ग्वालियर पचांग के अनुसार पर्व मनाए जाते हैं। recent visitors 165

दीपावली से पहले हरियाणा के रास्ते चलने वाली चार ट्रेनों को रद्द कर दिया, यात्रियों को झटका

हरियाणा यात्री कृपया ध्यान दें। दीपावली से पहले हरियाणा के रास्ते चलने वाली चार ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। ये ट्रेनें 29 नवंबर से लेकर 13 जनवरी तक रद्द रहेंगी, जबकि 6 रेलगाड़ियों के रूट में परिवर्तन किया गया है। वहीं 4 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। इनमें ज्यादातर ट्रेन रेवाड़ी जंक्शन होकर चलती हैं। रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से) 1. गाड़ी संख्या 04703, बठिंडा-जयपुर ट्रेन 29 नवंबर से 13 जनवरी तक (46 ट्रिप) रद्द रहेगी। 2. गाड़ी संख्या 04704, जयपुर-बठिंडा ट्रेन 29 नवंबर से 13 जनवरी तक (46 ट्रिप) रद्द रहेगी। 3. गाड़ी संख्या 09639, मदार-रेवाड़ी ट्रेन 29 नवंबर से 13 जनवरी तक (46 ट्रिप) रद्द रहेगी। 4. गाड़ी संख्या 09640, रेवाड़ी-मदार ट्रेन 29 नवंबर से 13 जनवरी तक (46 ट्रिप) रद्द रहेगी। आंशिक रद्द रेल सेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से) 1. गाड़ी संख्या 14715, हिसार-जयपुर ट्रेन 18 नवंबर से 12 जनवरी तक (56 ट्रिप) हिसार से प्रस्थान करेगी वह रेल सेवा खातीपुरा तक संचालित होगी। यह ट्रेन खातीपुरा-जयपुर स्टेशन के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 2. गाड़ी संख्या 14734, जयपुर-बठिंडा ट्रेन 19 नवंबर से 13 जनवरी तक (56 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर खातीपुरा से प्रस्थान करेगी अर्थात यह रेल सेवा जयपुर-खातीपुरा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 3. गाड़ी संख्या 14733, बठिंडा-जयपुर 28 नवंबर से 12 जनवरी तक (46 ट्रिप) बठिंडा से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा तक संचालित होगी। अर्थात यह रेल सेवा खातीपुरा-जयपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 4. गाड़ी संख्या 14716, जयपुर-हिसार ट्रेन 29 नवंबर से 13 जनवरी तक (46 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी। अर्थात यह रेल सेवा जयपुर-खातीपुरा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से) 1. गाड़ी संख्या 20487, बाड़मेर-दिल्ली ट्रेन 28 नवंबर से 9 जनवरी तक (13 ट्रिप) बाड़मेर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना और नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी। 2. गाड़ी संख्या 20488, दिल्ली-बाड़मेर ट्रेन 28 नवंबर से 10 जनवरी तक (13 ट्रिप) दिल्ली से प्रस्थान करने वाली ट्रेन परिवर्तित मार्ग रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी, और परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन नारनौल, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, रींगस स्टेशन पर ठहराव करेगी। 3. गाड़ी संख्या 22995, दिल्ली-जोधपुर सुपरफास्ट ट्रेन 29 नवंबर से 13 जनवरी तक (46 ट्रिप) दिल्ली से प्रस्थान करने वाली ट्रेन परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी, और परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, रींगस स्टेशन पर ठहराव करेगी। 4. गाड़ी संख्या 22996, जोधपुर-दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन 29 नवंबर से 13 जनवरी तक (46 ट्रिप) जोधपुर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी, और परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी। 5. गाड़ी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम ट्रेन 29 नवंबर से 13 जनवरी तक (46 ट्रिप) जैसलमेर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी, और परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी। 6. गाड़ी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर ट्रेन 28 नवंबर से 12 जनवरी तक (46 ट्रिप) काठगोदाम से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी, और परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, रींगस स्टेशन पर ठहराव करेगी। recent visitors 65

कई जगहों पर की छापेमारी, छत्तीसगढ़-रायपुर में शराब नीति मामले में ईडी की कार्रवाई

रायपुर. छत्तीसगढ़ और झारखंड में ईडी ने 17 ठिकानों पर छापेमारी की है, यह कार्रवाई कथित शराब घोटाले मामले में की गई है। बताया जा रहा है कि कई बड़े IAS अधिकारियों के खिलाफ भी एक्शन हुआ है। बताया जा रहा है कि ईडी ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय चौबे, उत्पाद विभाग के संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह और उनके करीबी रिश्तेदारों के ठिकारनों पर रेड डाली। बताया जा रहा है कि ईडी ने कई इनपुट मिलने के बाद अचानक से इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जानकारी के लिए बता दें कि इस मामले में पहले ही छत्तीसगढ़ पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एक केस दर्ज किया था। मामले में विनय कुमार चौबे और गजेंद्र सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। उस शिकायत के लिए रांची के विकास कुमार ने ही आवेदन किया था। ऐसा आरोप है कि इस शराब घोटाले का एपीसेंटर रायपुर रहा है, यही पर आबकारी नीति में फरबदल हुआ था।   शराब घोटाले से जुड़ा है मामला छत्तीसगढ़ के शराब सिंडिकेट के द्वारा शराब नीति में बदलाव कर झारखंड और छत्तीसगढ़ में शराब कारोबार पर कब्जे को लेकर छत्तीसगढ़ एसीबी में भी एफआईआर दर्ज किया गया था. एफआईआर में झारखंड के तत्कालीन उत्पाद विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे, उत्पाद विभाग के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारियों, छत्तीसगढ़ के आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा के साथ साथ झारखंड में शराब की सप्लाई, मैन पावर और होलोग्राम बनाने वाली कंपनियों को भी आरोपी बनाया गया है. अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018, धारा 420, 120 बी के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी. इनपर दर्ज हुई है एफआईआर आईएएस विनय कुमार चौबे, तत्कालीन उत्पाद सचिव, जेएसबीसीएल के एमडी संयुक्त आयुक्त उत्पाद गजेंद्र सिंह व अन्य अधिकारी अनिल टुटेजा, तत्कालीन संयुक्त सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग, छत्तीसगढ़ अरूणपति त्रिपाठी, तत्कालीन प्रबंध संचालक, छग स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड अनवर ढेबर, अरविंद सिंह मेसर्स सुमित फैसिलिटी के संचालक विधु गुप्ता, प्रिज्म होलोग्राफी एंड सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड मैन पावर सप्लाई एवं मदिरा सप्लाई करने वाली एजेंसियां एफआईआर में क्या है छत्तीसगढ़ एसीबी में दर्ज एफआईआर में यह बताया गया है कि छत्तीसगढ़ में शराब कारोबार के जरिए अवैध कमाई करने वाले सिंडिकेट के सदस्य आईएएस अनिल टुटेजा, अनवर ढबेर समेत अन्य ने झारखंड में भी अवैध कारोबार करने के उद्देश्य से जनवरी 2022 में विनय कुमार चौबे समेत झारखंड के आबकारी विभाग के अफसरों के साथ मिलकर ठेकेदारी प्रथा के स्थान पर छत्तीसगढ़ स्टेट की शराब कंपनी के जरिए शराब बिक्री का नियम बनवाया. इसके लिए दोनों राज्यों के आबकारी विभाग के अधिकारियों की रायपुर में मीटिंग की गई थी. इसके बाद विधानसभा में रिजॉल्यूशन लाया गया. छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन के एमडी अरूणपति त्रिपाठी को झारखंड में भी कंसल्टेंट बनाया गया. इसके लिए अरूणपति को 1.25करोड़ का भुगतान भी झारखंड सरकार के द्वारा किया गया. एफआईआर में बताया गया है कि विनय कुमार चौबे, गजेंद्र सिंह ने अनवर ढेबर और उसके सिंडिकेट के सदस्यों को लाभ दिखाने के लिए मदिरा सप्लाई एजेंसी और प्लेसमेंट एजेंसियों के लिए निविदा शर्त में 100 करोड़ के टर्नओवर की शर्त डाली गई. ऐसे में जहां झारखंड में ठेकेदारी प्रथा शराब कारोबार में लागू थी, यहां की कोई कंपनी निविदा में शामिल नहीं हो पायी. इसी तरह मैनपावर सप्लाई करने वाली प्लेसमेंट एजेंसी के लिए 310 दुकानों के लिए ईएमडी राशि 49.67 लाख एवं बैंक गारंटी के रूप में 11.28 करोड़ की राशि निविदा शर्त के तौर पर रखी गई. निविदा में भाग लेने के लिए कंपनियों के लिए शासकीय कार्य में दो साल में चार करोड़ रुपये के काम का अनुभव रखा गया. इस तरह झारखंड में छत्तीसगढ़ की कंपनियों सुमित फैसिलिटी, इगल हंटर सॉल्यूशंस, एटूजेड इंफ्रा को काम दिया गया.इसके बाद इन सभी कंपनियों के मालिकों के द्वारा सिद्धार्थ सिंघानिया को अपनी ओर से मैनपावर सप्लाई का काम दिया गया. सिंघानिया ने नए मैनपावर रखने के बजाय पुराने ठेकेदारों के अधीन शराब दुकानों में काम कर रहे लोगों को ही काम पर रखा. राजस्व का हुआ नुकसान एफआईआर में जिक्र है कि शराब सिंडिकेट की आपराधिक साजिश के कारण झारखंड में साल 2022- 23 में राजस्व का भारी नुकसान हुआ. एसीबी छत्तीसगढ़ में शिकायत मिलने पर की गई आरंभिक जांच में पाया है कि नियम में फेरबदल कर शराब कंपनियों के मालिक से करोड़ों का कमीशन लिया गया. recent visitors 73