Wednesday, July 8, 2026 7:10 am

रानी रामपाल ने शेयर किया पीएम मोदी का प्रशंसा पत्र, कहा- हॉकी में योगदान देना जारी रखूंगी

नई दिल्ली पीएम मोदी ने भारतीय हॉकी टीम की पूर्व खिलाड़ी और कप्तान रानी रामपाल के संन्यास की घोषणा के बाद उनके लिए एक प्रशंसा पत्र लिखा। रानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस पत्र को उजागर करते हुए पीएम के प्रति आभार व्यक्त किया है। रानी रामपाल ने पत्र की फोटो शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा, “पीएम नरेंद्र मोदी जी से संन्यास पर प्रशंसा पत्र प्राप्त कर बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। आपकी बातें मेरे लिए बहुत मायने रखती हैं, सर! भले ही मैं मैदान से हट जाऊं, लेकिन मेरा दिल हमेशा मेरे प्यारे खेल के साथ रहेगा। हॉकी ने मुझे सब कुछ दिया है, और मैं योगदान देना जारी रखूंगी।” पीएम मोदी ने रानी के लिए पत्र में लिखा, “उम्मीद है आप स्वस्थ और प्रसन्न होंगी। आपके संन्यास की खबर ने पूरे देश के फैंस को भावुक कर दिया है। भारतीय महिला हॉकी में आपकी नंबर 28 की जर्सी उत्कृष्टता और अजेयता का प्रतीक बन गई थी। भले ही यह अब मैदान पर न दिखे, लेकिन आपने हमें जो यादें दी हैं, वे हमेशा दिलों में बसी रहेंगी। जब आपने टीम में कदम रखा, तो आपने युवा ऊर्जा का नया जोश लाया और आगे बढ़ते हुए 200 से भी ज्यादा गोल किए। बतौर फॉरवर्ड, आपने कई बार डिफेंस को पछाड़ा और गोलकीपरों को मात दी। कई एशिया कप जीतने में आपके शानदार प्रदर्शन ने खास भूमिका निभाई, और अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में ‘बेस्ट यंग प्लेयर’ और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ जैसे खिताब हासिल किए।” पत्र में आगे लिखा गया, “एक कप्तान के रूप में आपने बड़े मंचों पर भारत का शानदार नेतृत्व किया, टोक्यो ओलंपिक में आपके खेल और नेतृत्व की सभी ने सराहना की। टीम के शानदार प्रदर्शन ने न सिर्फ फैंस को बल्कि नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को भी प्रेरित किया। मैदान के बाहर भी आपकी सादगी और समर्पण को साथी खिलाड़ियों और विरोधियों ने सम्मान दिया। चोटों और कठिनाइयों से उबरते हुए आपने हमेशा अपनी ताकत दिखाई। आपकी विनम्रता और मुश्किल समय में धैर्य ने सभी को यह विश्वास दिलाया कि भारतीय हॉकी आपके हाथों में सुरक्षित है।” पीएम मोदी ने पत्र में रानी के लिए आगे लिखा, “आपने अपनी मेहनत से भारतीय नारी शक्ति की ताकत को पूरी दुनिया के सामने रखा है। आपने नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए एक उच्च मानदंड स्थापित किया है। यह खुशी की बात है कि आप अब खेल के करीब रहकर युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेंगी। इस शानदार करियर के लिए बधाई और भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।”   recent visitors 73

दुष्कर्म करने का लगाया आरोप, छत्तीसगढ़-पेंड्रा में दो महिलाओं ने घर में घुसकर युवक से की मारपीट

गौरेला पेंड्रा मरवाही. गौरेला पेंड्रा मरवाही में पेंड्रा थानाक्षेत्र में दो शादीशुदा बच्चों वाली महिलाओं पर घर में घुसकर एक युवक के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है, पुलिस ने युवक की माँ की शिकायत पर थाने में दोनों युवतियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है, तो दूसरी ओर दोनों यूवतियों ने युवक पर प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झासा देकर उनके साथ शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। पेण्ड्रा पुलिस पर दोनो पीड़िता की बात न सुनने और एक तरफ़ा एफआईआर करने की आरोप लगाते हुए पुलिस के उच्च अधिकारियों के पास शिकायत की है, वही शिकायतकर्ता में से एक जनपद सदस्य है। घटना बीते शनिवार की है जब पेंड्रा थाना क्षेत्र के तेंदूपारा में रहने वाले सुभाष रजक के घर दो महिलाएं एक साथ आ धमकी और दोनों महिलाओं ने सुभाष रजक द्वारा उनके साथ शारीरिक शोषण करने और दोनों को एक साथ प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देने व शारीरिक शोषण किये जाने का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया, दोनों महिलाओं को एक साथ अपने घर में देख युवक के हाथ पैर फूलने लगे हंगामा मारपीट में बदल गया। इस बीच युवक ने अपने घर वालों के साथ मिलकर दोनों यूवतियों को अपने घर में बंद कर लिया और अपनी मां को पेंड्रा थाने भेजकर दोनों महिलाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दिया ,सुभाष की माँ के थाने पहुंचने के बाद पुलिस सुभाष रजक की मां के साथ उसके घर पहुंची तो दोनों यूवतियां बंद दरवाजे में घर के अंदर ही मिली,जिस पर पुलिस दोनों यूवतियों को थाने लाकर दोनों यूवतियों के खिलाफ घर में घुसकर हंगामा करने, मारपीट करने के मामले में अपराध पंजीबद्ध कर लिया। एफआईआर होने के दौरान दोनों युवतियां उनके साथ शादी का झांसा देकर प्रेम प्रसंग करने एवं शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाती रही पर पेंड्रा पुलिस ने दोनों की एक न सुनी, और थाने में नुजूद पुलिसकर्मी भी महिलाओं से आपत्तिजनक सवाल बिना महिला अधिकारी के करने लगे हालांकि पुलिस ने महिलाओं की ओर से सुभाष रजक के खिलाफ एफआईआर नहीं दर्ज की इसके बाद आज दोनों युवतियों ने पुलिस के आला अधिकारियों के पास पहुंचकर शिकायत की है साथ ही मीडिया के सामने आकर आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी, अब मारपीट और झूमा झपटी  का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें सुभाष रजक एक युवती का हाथ पड़कर खींचता नजर आ रहा है जिसके बाद युवती मोबाइल कैमरे को अपना टूटा हुआ मंगलसूत्र दिखाकर सुभाष रजक के द्वारा मंगलसूत्र तोड़ने का आरोप लगाते हुए उसे झापड़ रसीद कर रही है ,मामले में महत्वपूर्ण बात यह है कि आरोपी युवक एवं दोनों युवतियां पहले से ही शादीशुदा है तो एक युवती जनपद सदस्य है। हालांकि पुलिस ने पूरे मामले पर जांच एवं कार्यवाही की बात की है। recent visitors 76

धनतेरस :ब्रह्म मुहूर्त में खुले महालक्ष्मी मंदिर के पट, भक्तों में बांटी जा रही समृद्धि की पोटली, आज तक एक रुपए का हेरफेर नहीं

रतलाम  दीपोत्सव के लिए भक्तों द्वारा दी गई नगदी, जेवर आदि से मध्य प्रदेश के रतलाम में माणकचौक स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में श्रृंगार पूरा हो गया। धनतेरस पर मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर के पट खोले दिए गए। भक्त भाई दूज तक लगातार दर्शन कर सकेंगे। इससे पहले सोमवार देर रात तक श्रृंगार का कार्य चलता रहा। खास बात यह है कि मंदिर से चार साल बाद समृद्धि पोटली (कुबेर पोटली) का वितरण भी सुबह छह बजे से शुरू हो गया। भक्तों के दिए आभूषणों से होता है मां का श्रृंगार महालक्ष्मी मंदिर में हर साल श्रद्धालु अपनी ओर से श्रृंगार के लिए सामग्री देते हैं, जो भाई दूज के बाद वापस कर दी जाती है। नोटों, जेवरों, हीरे-मोती, रत्न आदि से होने वाले विशेष श्रृंगार को देखने देश भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसके चलते मंदिर में सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए जाते हैं।मंदिर परिसर में खास तौर पर गर्भगृह को विशेष रूप से सजाया जाता है। दीपावली पर्व के समापन पर भाईदूज के दिन प्रसादी के रुपए में भक्तों को उनके नोट और आभूषण लौटा दिए जाते हैं। अभी तक मंदिर में 1 करोड़ 47 लाख रुपए की गिनती हो चुकी है जबकि आभूषणों का अनुमान लगाया जा रहा है कि वह 3 करोड़ से ज्यादा के हैं। रतलाम के माणक चौक स्थित इस मंदिर में नोटों और आभूषणों से सजावट की शुरुआत इस बार शरद पूर्णिमा पर 14 अक्टूबर से हुई थी। मंदिर में भक्त निशुल्क सेवा भी देते हैं। कोई नोटों की लड़िया बनाता है तो कोई नोट लेकर आने वाले श्रद्धालुओं की इंट्री करता है। कुछ भक्त दिन से लेकर रात तक सजावट में लगे रहते हैं। 1 से लेकर 500 रुपए तक के नोटों से सजावट 1 रुपए से लेकर 20, 50, 100 और 500 रुपए के नए नोटों से मंदिर को सजाया जाता है। सजावट के लिए रतलाम के अलावा मंदसौर, नीमच, इंदौर, उज्जैन, नागदा, खंडवा, देवास समेत राजस्थान के कोटा से आए भक्तों ने अपनी श्रद्धानुसार राशि जमा कराई है। महालक्ष्मी के कई भक्त तो ऐसे भी हैं, जो एक साथ 5 लाख रुपए तक मंदिर में रखकर जाते हैं। श्रद्धालुओं द्वारा दिए जाने वाले नोटों से मंदिर के लिए वंदनवार बनाया जाता है। महालक्ष्मी का आकर्षक श्रृंगार कर गर्भगृह को खजाने के रूप में सजाया जाता है। मंदिर परिसर कुबेर के खजाने के रूप में दिखाई देता है। भक्त अपने घरों की तिजोरी तक मंदिर में सजावट के लिए रख जाते हैं। कैसे बनती हैं समृद्धि की पोटलियां मंदिर में समृद्धि पोटलियों को संतों व विद्ववत ब्राह्मणजन द्वारा गणेश अथर्वशीर्ष, श्री सुक्त का पाठ कर मंत्रोच्चार कर अभिमंत्रित किया गया। स्वामी देवस्वरूप महाराज (अखंड ज्ञान आश्रम) स्वामी सुजानजी महाराज, नीलभारतीजी महाराज, महर्षि संजयशिवशंकर दवे, स्वामी राजेन्द्रजी पुरोहित, पं. चेतन शर्मा, पं. जितेंद्र नागर , पं. प्रकाश शर्मा, पं. जीवन पाठक, पं. शैलेन्द्र ओझा, पं.संजय मिश्रा, पं.अशोक, पं.ओमप्रकाश शर्मा, पं.वशिष्ठ, पं.नारायण व्यास सहित गुरुकुल के बटुक विद्यार्थी मौजूद रहे। मंदिर समिति, व्यापारी समिति व श्रीमाली ब्राह्मणसमाजजन ने शृंगार सहित अन्य व्यवस्थाएं संभाली। श्रीमाली ब्राह्मणसमाज के सचिव कुलदीप त्रिवेदी ने बताया कि मंगलवार को ब्रह्ममुहूर्त में पट खुलने के बाद पौने छह बजे आरती होगी। आरती में कलेक्टर राजेश बाथम शामिल होंगे। इसके बाद छह बजे से समृद्धि पोटली का वितरण किया जाएगा। समृद्धि पोटली में यह सामग्री मान्यता है कि मंदिर से मिलने वाली समृद्धि पोटली (कुबेर पोटली) को तिजोरी में रखने से वर्षभर व्यापार, घर, परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। श्रृंगार सामग्री भी इसी भाव से श्रद्धालु देते हैं। पोटली में एक सीपी, कोडी, एक रुपये का सिक्का, कमल गट्टा, छोटा शंख, अक्षत होते हैं जो लच्छे से बंधे लिफाफे में होते हैं। नहीं आएंगे सीएम धनतेरस के दिन मुख्यमंत्री मोहन यादव के रतलाम आने का कार्यक्रम तय हुआ था। इसके चलते सोमवार को दिन भर कलेेक्टर राजेश बाथम, एसपी अमित कुमार तैयारियों में लगे रहे। दोपहर में सीएम का दौरा निरस्त होने की जानकारी मिलने के बाद मंदिर में सजावट का क्रम भी बदला गया। रजिस्टर में एंट्री कर टोकन दिया जाता है मंदिर में सजावट के लिए दिए जाने वाले रुपयों में आज तक हेरफेर नहीं हुआ है। नगदी और आभूषण देने वाले भक्तों का नाम, पता और मोबाइल नंबर एक रजिस्टर में लिखा जाता है। देने वाले का पासपोर्ट फोटो नाम के आगे चिपकाया जाता है। राशि लिखकर एक टोकन दिया जाता है। इसी टोकन को देखकर रुपए या आभूषण लौटाए जाते हैं। पांच दिन तक संपदा माता लक्ष्मी के हवाले महालक्ष्मी मंदिर में गणेश, लक्ष्मी और सरस्वती माता की प्रतिमाएं हैं। लक्ष्मी की मूर्ति के हाथ में धन की थैली रखी है, जो वैभव का प्रतीक है। मान्यता है कि करीब 200 वर्ष पूर्व राजा रतन सिंह कुल देवी के रूप में माता का पूजन करते थे। राजा वैभव, निरोगी काया और प्रजा की खुशहाली के लिए पांच दिन तक अपनी संपदा मंदिर में रखकर आराधना कराते थे। तभी से ये परंपरा चली आ रही है। मंदिर में महालक्ष्मी के 8 रूप विराजमान रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर में माता के 8 रूप अधी लक्ष्मी, धान्य लक्ष्मी, लक्ष्मीनारायण, धन लक्ष्मी, विजयालक्ष्मी, वीर लक्ष्मी, संतान लक्ष्मी और ऐश्वर्य लक्ष्मी मां विराजमान हैं। गर्भ गृह में महालक्ष्मी के साथ भगवान गणेश और मां सरस्वती की पूजा होती है। दीपावली के एक सप्ताह पहले से सजावट महालक्ष्मी मंदिर में हर साल दीपावली के एक सप्ताह पहले से सजावट की तैयारी शुरू हो जाती है। इस बार शरद पूर्णिमा से ही यहां रुपए और गहने पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। मान्यता है कि जिस व्यक्ति का धन महालक्ष्मी के श्रृंगार में इस्तेमाल होता है, उसके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। 4 गार्ड और सीसीटीवी से निगरानी महालक्ष्मी के दरबार में सजने वाले कुबेर के खजाने की सुरक्षा के लिए 4 गार्ड तैनात रहते हैं। सीसीटीवी से भी निगरानी की जाती है। मंदिर के पीछे ही माणक चौक पुलिस थाना है। जहां 24 घंटे फोर्स तैनात रहती है। recent visitors 103

बिजली खंभा लगाने के नाम पर रिश्वत: लाइनमैन रंगे हाथ पकड़ा गया

Bribe in the name of installing electric pole in Ujjain: Lineman caught red handed उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन में बिजली विभाग के एक कर्मचारी द्वारा खंभा लगाने के लिए आठ हजार रुपये रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। पवन सागित्रा नामक किसान ने खाचरोद तहसील के घिनौदा चौपाटी में खंभा लगाने के लिए लाइनमैन रामचंद्र धाकड़ को चार हजार रुपये रिश्वत देने के बाद लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की, जिसके आधार पर लोकायुक्त पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ा। लोकायुक्त डीएसपी बसंत श्रीवास्तव के अनुसार, रामचंद्र धाकड़, जो विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड में लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं, को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। किसान ने आरोप लगाया कि उनके खेत में ट्रैक्टर चलाते समय गलती से खंभे से टकराकर खंभा गिर गया था। इसे दोबारा खड़ा करने के लिए लाइनमैन ने पुलिस में शिकायत न करने और खंभा लगाने के नाम पर आठ हजार रुपये की रिश्वत मांगी। पहला मामला, सफाई में बताया बिजली बिल लाइनमैन ने अपनी सफाई में कहा कि उसने पैसे बिजली का बिल भरने के नाम पर लिए थे। हालांकि, लोकायुक्त पुलिस ने इसे रिश्वतखोरी का मामला मानते हुए तुरंत कार्रवाई की। विद्युत पोल लगाने के नाम पर रिश्वत लेने का यह पहला मामला बताया जा रहा है, जिसमें शिकायत के बाद पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की। recent visitors 140

दिवाली पर कार-बाईक खरीदने का सही मुहूर्त अभी से करें नोट

दिवाली का त्योहार धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है. यही वजह है कि अधिकतर लोग दिवाली के दिन खरीदारी करना शुभ मानते हैं, मान्यता है कि दिवाली वाले दिन जमीन, घर, गाड़ी, सोना-चांदी, आभूषण आदि खरीदने से लंबे समय तक घर में समृद्धि बनी रहती है. खासकर दिवाली पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इस साल अगर आप भी दिवाली पर बाइक-कार लेने का विचार कर रहे हैं तो आइए जानते हैं दिवाली 2024 पर बाइक या कार खरदीने के लिए क्या शुभ मुहूर्त बन रहे हैं. दिवाली 2024 में कब ? इस साल दिवाली की डेट को लेकर बहुत कंफ्यूजन है. दरअसल कार्तिक अमावस्या 31 अक्टूबर 2024 को दोपहर 03 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 1 नवंबर 204 को शाम 06 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में दोनों ही दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए प्रदोष काल का संयोग बन रहा है. हालांकि अधिकतर जगह 31 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी. खरीदारी के लिए दोनों ही दिन श्रेष्ठ हैं. दिवाली 2024 बाइक-कार खरीदने का शुभ मुहूर्त 31 अक्टूबर को दिवाली पर खरीदारी का मुहूर्त शुभ (उत्तम) – दोपहर 04.13 – शाम 05.36 अमृत (सर्वोत्तम) – शाम 05.36 – रात 07.14 चर (सामान्य) – रात 07.14 – रात 08.51 1 नवंबर को दिवाली पर खरीदारी का मुहूर्त प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) – सुबह 06:33 – सुबह 10:42 अपराह्न मुहूर्त (चर) – शाम 04:13 – शाम 05:36 अपराह्न मुहूर्त (शुभ) – दोपहर 12:04 – दोपहर 13:27 दिवाली के दिन खरीदारी का महत्व दिवाली के दिन गणेश भगवान और माता लक्ष्मी जी की पूजा के साथ-साथ धन के देवता कुबेर की पूजा करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है. कुबेर को धन का देवता माना जाता है. ऐसे में त्योहार के दिन नई चीजों के खरीदन से उसमें कई गुना वृद्धि होती है और धन में बरकत होती है. recent visitors 181

अंबाला चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर सुबह-सुबह हुआ भीषण हादसा, बस के अगले हिस्से के उड़े परखच्चे

अंबाला अंबाला चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर आज सुबह भीषण हादसा हो गया। बता दें कि दिल्ली से जम्मू कटड़ा जा रही हरी ट्रेवल की बिहार नंबर की बस BR 28P 3403 के आगे एक ट्रक जा रहा था, लेकिन इसी बीच पुलिस ने ट्रक को रोकने के लिए अपनी कार को ट्रक के आगे ब्रेक लगा दी जिसके कारण ट्रक चालक को भी ब्रेक लगानी पड़ी और पीछे से आ रही ऐसी स्लीपर बस ट्रक में जा भिड़ी। बस और ट्रक के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। बस ड्राइवर अगले केबिन और स्टीयरिंग के बीच बुरी तरह फंसकर जख़्मी हो गया। ड्राइवर को बाहर निकालने के लिए आखिरकार हैड्रा मांगवाना पड़ा जिसकी मदद से ड्राइवर को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद दिल्ली चंडीगढ़ हाइवे पर लंबा जाम भी लग गया जिसके बाद बस को साइड करवा कर जाम खोला गया। इस दौरान बस के क्लीनर ने पूरी घटना की जानकारी दी और बताया की हादसा कैसे हुआ। recent visitors 83

शव बरामद और बच्चों की तलाश, छत्तीसगढ़-कोरबा की नहर में बच्चों को बहता देख मां ने लगाई छलांग

कोरबा. कोरबा में एक ही परिवार के तीन लोग नहर में पानी के तेज बहाव में बह गए। मां अपने एक बेटा और बेटी के साथ घर के पास नहर में नहाने आई हुई थी जहां नहाते समय बेटा और बेटी को बहता देखें मां ने भी नहर में छलांग लगा दी।इस दौरान मां चिक पुकार मचाने लगी और आवाज सुनकर नहर के पास खड़े दो युवकों ने नहर में छलांग लगाकर तीनों को बचाने का प्रयास किया। जहां घटना स्थल से एक किलोमीटर दूर मां को बाहर  निकल गया जहां उसकी मौत हो चुकी थी। वही देखते ही देखते राहगीरों के भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना 112 को दी गई वही 108 को भी मौके पर बुलाया गया। सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत दर्री रोड स्थित मुख्य मार्ग राताखार जोड़ा पुल के पास की घटना है जहाँ मैगजीन भाटा निवासी सुषमा मानिकपुरी अपनी बड़ी बेटी 14 वर्षीय सिमरन और बेटा 8 साल के प्रतीक के साथ नहाने के लिए घर के पास नहर में आए हुए थे जहां सुषमा कपड़ा धोने की तैयारी में थी वही दोनों बच्चे नहाने के लिए उतर ही रहे थे की अचानक दोनों बच्चे पानी के तेज बहाव में बह गए जहां मां ने बचाने की आवाज निकालते हुए दोनों बच्चों को बचाने कूद गई। मैगजीन भाटा निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि चिल्लाने की आवाज सुनकर अपने एक दोस्त के साथ छलांग लगाया जहां काफी मशक्कत के बाद मां को किसी तरह बाहर निकल गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी वही दोनों बच्चों की तलाश की गई लेकिन नहर तेज बहाव पानी होने के कारण दोनों बच्चे नहीं मिले। घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए इसकी सूचना नगर सेना की गोताखोर टीम को दी गई। जहां मौके पर पहुंचे गोताखोरों के ने  बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस ने आसपास थाना चौकी कोई इसकी सूचना दी गई है वही सिंचाई विभाग को सूचना देकर पानी कम करने को कहा गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही रिश्तेदार और परिजन मौके पर पहुंचे जहा परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। recent visitors 81