Wednesday, July 8, 2026 2:33 am

योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए लक्ष्यों को समय सीमा में पूर्ण करें:नितेश उपाध्याय

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में परियोजना निदेशक नितेश उपाध्याय ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), राष्ट्रीय आजीविका मिशन और मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों में प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने जिले में स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। परियोजना निदेशक ने सभी तकनीकी सहायकों को निर्देशित किया कि प्रगति के अनुसार समय पर जियो टैगिंग करें, ताकि हितग्राहियों को समय पर आवास का आबंटन हो सके तथा कार्य समय सीमा में पूरा किया जा सके। इस योजना में लापरवाही बरतने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। सभी गांवों में अपशिष्ट संग्रहण एवं पृथक्करण को शत-प्रतिशत प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही स्वच्छाग्राहियों को 15वें वित्त से प्रोत्साहन राशि एवं यूजर चार्ज को बढ़ावा देने के भी निर्देश दिए गए। सीटीयू (क्लस्टर ट्रीटमेंट यूनिट) की नियमित सफाई पर जोर देते हुए गांव के चौक-चौराहों को स्वच्छ रखने की हिदायत दी गई। इसके साथ ही मनरेगा योजना के अंतर्गत लक्षित आंगनबाड़ियों के निर्माण कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए, ताकि समय सीमा में स्वीकृत आंगनबाड़ियां पूरी की जा सके। इसके साथ ही एनआरएम (नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट) के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों में प्रगति लाने पर जोर दिया गया। इस दौरान व्यय की स्थिति में सुधार लाने और स्थल चयन पर विशेष ध्यान देने की भी बात कही गई। प्रोजेक्ट उन्नति के तहत समयबद्ध मजदूरी भुगतान की समीक्षा भी की गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत आजीविका गतिविधियों और लखपति दीदी कार्यक्रम की संकुलवार समीक्षा की गई। परियोजना निदेशक ने ब्लॉक टीम को हर लखपति दीदी के लिए सूक्ष्म ऋण योजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही एफपीओ (फार्मर्स प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन) की व्यापार कार्ययोजना और वन धन केंद्र के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। सरस मेला रायगढ़ के लिए उत्पाद भेजने की भी समीक्षा की गई। इस समीक्षा बैठक में जनपद पंचायत खड़गवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनोद जायसवाल, जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ की मुख्य कार्यपालन अधिकारी वैशाली सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी राजेश जैन, डीपीएम एनआरएलएम सिमेंद्र सिंह, मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी सहित समस्त तकनीकी सहायक एवं विकासखंड समन्वयक उपस्थित रहे। recent visitors 123

विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कार्मिकों को सातवें वेतनमान पर 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते का आदेश जारी

भोपाल. विद्युत वितरण कंपनियों द्वारा कंपनी में कार्यरत कार्मिकों को सातवें वेतनमान में 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने के आदेश जारी कर दिए गये हैं। जारी आदेश के अनुसार सातवें वेतनमान में कार्मिकों को वर्तमान में मूल वेतन पर 01 जनवरी 2024 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय होगा। उन्हें कुल 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। गौरतलब है कि कंपनी द्वारा नियमित कार्मिकों को 01 जुलाई 2023 से सातवें वेतनमान में 4 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए कुल 46 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा था, जिसमें 01 जनवरी 2024 से 4 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए अब कुल 50 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान कंपनी के नियमित कार्मिकों को किया जाएगा। महंगाई भत्ते में हुई वृद्धि का लाभ 1 अक्टूबर 2024 (भुगतान माह नवंबर 2024) से किया जाएगा वहीं 01 जनवरी 2024 से 30 सितंबर 2024 तक की एरियर राशि का भुगतान चार सामान किस्तों में किया जाएगा। recent visitors 57

भाजपा ने की उमरेड और मीरा भायंदर सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा, 20 नवंबर को होगा मतदान

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए चौथी सूची में दो नाम घोषित किये हैं। भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने मंगलवार को यहां एक विज्ञप्ति में बताया कि पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उमरेड (अजा) सीट से श्री सुधीर लक्ष्मणराव पारवे और मीरा भायंदर से श्री नरेंद्र लालचंदजी मेहता के नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी।   recent visitors 101

देव बोले- भगवान राम अयोध्या में विराजमान हो चुके है यह दीपावली बेहद खास है

रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़वासियों को धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजन व भाई दूज के पंच दिवसीय महापर्व की शुभकामनाएँ देते हुए प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की है। अपने शुभकामना संदेश में श्री देव ने कहा कि देश में तब खुशी का माहौल था, जब भगवान रामचंद्र जी की प्राण-प्रतिष्ठा अयोध्या में हुई। यह हमारा परम सौभाग्य है कि हम भगवान रामचंद्र के ननिहाल में रहते हैं। देव ने कहा कि यह मंगल बेला अयोध्या में त्रेतायुग में रामराज्य लेकर आई थी, उसी प्रकार छत्तीसगढ़ के भाँचा राम के ननिहाल में भी सुशासन व समृद्धि स्थापित हो।दीपों का यह त्यौहार राज्य के विकास और जनता के जीवन में खुशहाली लाए। अंधकार को मिटाकर प्रकाश फैलाने वाला यह त्यौहार राज्य के विकास के साथ जनता के जीवन में उजाला लाए। रोशनी का यह त्यौहार सबके जीवन, घर-आंगन को खुशियों और सुख-समृद्धि से भर दे। हम सब स्नेह का दीपक जलाएं, जिसका प्रकाश हमारे जीवन में हमेशा बना रहे।   recent visitors 42

पश्चिम मप्र में जारी वित्तीय वर्ष में 1568 करोड़ यूनिट बिजली वितरित

भोपाल. ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी क्षेत्र के इंदौर एवं उज्जैन राजस्व संभागीय क्षेत्र के सभी 15 जिलों में राज्य शासन के आदेशानुसार गुणवत्ता के साथ बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। कृषि क्षेत्र के लिए दैनिक दस घंटे एवं अन्य सभी क्षेत्र के लिए चौबीस घंटे आपूर्ति व्यवस्था लागू है। जारी वित्तीय वर्ष में अब तक 1568 करोड़ यूनिट बिजली आपूर्ति हो चुकी है, समान अवधि में गत वर्ष आपूर्ति 1494 करोड़ यूनिट थी। प्रबंध निदेशक सुरजनी सिंह ने बताया कि सबसे ज्यादा बिजली आपूर्ति इंदौर शहर वृत्त एवं इंदौर ग्रामीण वृत्त में हुई है। इंदौर वृत्त के अंतर्गत करीब 232 करोड़ यूनिट और ग्रामीण वृत्त सीमा में 269 करोड़ यूनिट विद्युत आपूर्ति हुई। उज्जैन वृत्त में 148 करोड़ यूनिट, खरगोन में 141 करोड़ यूनिट, देवास में 130 करोड़ यूनिट और धार वृत्त में 110 करोड़ यूनिट बिजली आपूर्ति हुई है। इसके अलावा अन्य वृत्त क्षेत्र में 23 करोड़ से 86 करोड़ यूनिट की आपूर्ति जारी वित्तीय वर्ष में 21 अक्टूबर तक हुई है। प्रबंध निदेशक ने बताया आपूर्ति व्यवस्था को लेकर सतत फीडबैक लिया जाता है। जिले/सर्कल में अधीक्षण यंत्री एवं कंपनी स्तर पर कार्यपालक निदेशक आपूर्ति की सतत मॉनिटरिंग करते हैं, जहां भी तकनीकी कठिनाई आती हैं। वहां उच्चदाब लाइन प्रभारी एवं निम्न दाब लाइन प्रभारी समय पर समाधान करते हैं। recent visitors 54

ब्रिक्स देशों के समूह में ब्राजील भारत के बाद दूसरा देश बन गया है जो इस मेगा प्रोजेक्ट का समर्थन नहीं करेगा

चीन चीन की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए ब्रिक्स के अहम साथी ब्राजील ने एक बड़ा झटका दे दिया है। ब्राजील ने चीन की अरबों डॉलर की महत्वाकांक्षी परियोजना BRI में शामिल न होने का ऐलान किया है। ब्रिक्स देशों के समूह में ब्राजील भारत के बाद दूसरा देश बन गया है जो इस मेगा प्रोजेक्ट का समर्थन नहीं करेगा। अंतरराष्ट्रीय मामलों के लिए राष्ट्रपति के विशेष सलाहकार सेल्सो एमोरिम ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के नेतृत्व में ब्राजील बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) में शामिल नहीं होगा और इसके बजाय चीनी निवेशकों के साथ वैकल्पिक तरीके तलाशेगा। गौरतलब है कि हाल ही में रूस के कजान में ब्रिक्स देशों की बैठक हुई थी। ब्राजील के अखबार के मुताबिक अधिकारी ने बताया कि ब्राजील चीन के साथ संबंधों को एक नए स्तर पर ले जाना चाहता है लेकिन वह किसी कॉन्ट्रैक्ट पर साइन नहीं कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ब्राजील चीन की बुनियादी ढांचे और व्यापार परियोजनाओं को बीमा पॉलिसी के रूप में नहीं लेना चाहता। एमोरिम ने कहा, “चीनी इसे बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव कहते हैं और वे जो भी नाम देना चाहते हैं दे सकते हैं, लेकिन जो बात मायने रखती है वह यह है कि कुछ परियोजनाएं हैं जिन्हें ब्राजील ने प्राथमिकता दी है और यह चीन इसे स्वीकार कर भी सकता है या नहीं भी कर सकता है।” ब्राजील का यह फैसला चीन के मंसूबों पर पानी फेर सकता है। इससे पहले चीन की योजना थी कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग की 20 नवंबर को ब्रासीलिया की यात्रा के दौरान ब्राजील को BRI में शामिल करने की बात की जाएगी। हालांकि इससे पहले ब्राजील ने इसका विरोध करने का फैसला किया है। क्या है बाहर होने की वजह ब्राजील में लोगों का मत स्पष्ट था। लोगों की यह राय थी कि चीन की इस बुनियादी ढांचा परियोजना में शामिल होने से न सिर्फ अभी कोई ठोस लाभ नहीं मिलेगा बल्कि ट्रम्प के जीतने की स्थिति में संबंध भी मुश्किल हो सकते हैं। पिछले सप्ताह एमोरिम और राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ रुई कोस्टा इस योजना पर चर्चा करने के लिए चीन पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार वे चीन के प्रस्तावों से असंतुष्ट और प्रभावित होकर लौटे। लूला चोट के कारण इस महीने कज़ान में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं हुए। ब्रिक्स में मूल रूप से ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल थे। हाल ही में मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को नए सदस्यों के रूप में शामिल किया गया है। भारत के बाद ब्राजील ब्रिक्स का दूसरा सदस्य होगा जो बीआरआई का समर्थन नहीं करेगा। इससे पहले भारत ने कई बार इस योजना को लेकर आपत्ति जताई है और BRI के विरोध में दृढ़ता से खड़ा रहा है। भारत ने खुलकर किया है विरोध BRI चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की पसंदीदा योजनाओ में से एक है जिसका उद्देश्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के निर्माण में निवेश के साथ चीन के वैश्विक प्रभाव को आगे बढ़ाना है। भारत ने चीन के 60 बिलियन अमेरिकी डॉलर की लागत से बनने वाले चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) का भी विरोध किया है जिसे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) के माध्यम से BRI की प्रमुख परियोजना बताया जा रहा है। भारत ने BRI परियोजनाओं की खुलकर आलोचना की है और कहा है कि ये परियोजनाएं देश की संप्रभुता के लिए खतरा हैं। इसके बाद चीन को कई देशों से आलोचना का सामना करना पड़ा है। भारतीय राजनयिक बताते हैं कि पिछले कुछ सालों में बीजिंग में BRI की तीन हाई-प्रोफाइल बैठकों से दूर रहने के अलावा भारत ने ब्रिक्स और शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) दोनों में इसके विरोध में आवाज़ उठाई है। अमेरिका ने दी थी सलाह इससे पहले अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई ने हाल ही में ब्राजील से आग्रह किया था कि वह BRI में शामिल होने के प्रस्ताव को सही तरीके से सोचे। ब्रासीलिया में चीनी दूतावास ने अमेरिका की टिप्पणियों को गैर-जिम्मेदाराना और अपमानजनक कहा था। चीन ने कहा, "ब्राजील को दूसरों के निर्देश की जरूरत नहीं है कि किसके साथ सहयोग करना है या किस तरह की साझेदारी करनी है और चीन और लैटिन अमेरिकी देशों के बीच सामान्य आर्थिक और व्यापार सहयोग तीसरे देशों की चिंता का विषय नहीं होना चाहिए।" recent visitors 186

जनसंपर्क आयुक्त डॉ. रवि मित्तल ने कार्यभार ग्रहण कर अधिकारियों से ली काम-काज की जानकारी

रायपुर नव पदस्थ जनसंपर्क आयुक्त डॉ रवि मित्तल ने सोमवार को नया रायपुर स्थित संवाद कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। डॉ मित्तल को प्रभारी आयुक्त एवं संचालक श्री अजय अग्रवाल ने कार्यभार सौंपा एवं उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि डॉ रवि मित्तल 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे हाल ही में जशपुर कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे। डॉ मित्तल ने महासमुंद, रायगढ़ व रायपुर में जिला पंचायत सीईओ के रूप में कार्य किया है। वे 2018 में बगीचा एसडीएम भी रह चुके हैं। डॉ रवि मित्तल ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज दिल्ली से एमबीबीएस किया और फिर वे भारतीय प्रशासनिक सेवा में आये। जनसम्पर्क संचालनालय के नव पदस्थ आयुक्त डॉ. रवि मित्तल ने आज यहां छत्तीसगढ़ संवाद के सभा कक्ष में जनसम्पर्क संचालनालय एवं संवाद के अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारियों से विभागीय कार्यकलापों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने अधिकारियों से शासन की योजनाओं के बेहतर प्रचार-प्रसार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर संचालक जनसम्पर्क श्री अजय कुमार अग्रवाल, अपर संचालक श्री जे.एल.दरियो, श्री उमेश मिश्रा, श्री संजीव तिवारी, श्री आलोक देव, श्रीमती हर्षा पौराणिक एवं श्री संतोष मौर्य सहित संचालनालय के संयुक्त संचालक, उप संचालक, सहायक संचालक सहित संचालनालय एवं संवाद के अधिकारी मौजूद थे। recent visitors 100