धनतेरस पर महंगाई का नहीं दिखा शहर में कोई असर, 3613 करोड़ रुपये की रेकॉर्ड शॉपिंग हुई

 लखनऊ धनतेरस के दिन लखनऊ शहर में मंगलवार को दोपहर तक सुस्त पड़े बाजार में शाम होते-होते रौनक लौट आई। महंगाई के बाद भी बाजार पर खूब धनवर्षा हुई। मंगलवार को शुभ मुहूर्त लगते ही ग्राहकों की भीड़ खरीदारी के लिए बाजार पहुंची। 80 हजार/10 ग्राम पार होने के बावजूद सोने की बिक्री पर असर नहीं पड़ा। बल्कि सर्राफा कारोबार में 30 करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके अलावा ऑटोमोबाइल, रियल स्टेट और इलेक्ट्रॉनिक सामान भी खूब बिके। त्योहार भले महीने के आखिर में पड़ा हो पर सैलरी एक तारीख से पहले आने के कारण भी लोगों ने खूब खरीदारी की। लखनऊ में इस बार धनतेरस पर 3613 करोड़ रुपये की खरीदारी हुई, जो कि पिछले साल की तुलना में 313 करोड़ रुपये अधिक है। इस बार धनतेरस पर बाजार में वोकल फॉर लोकल का बोलबाला दिखा। झालरों में खासतौर पर लोग चाइनीज झालर से परहेज करते नजर आए। वजह थी, ऐसी झालरों का जल्द खराब होना। दिवाली से पहले बाजार में कारोबार में आई तेजी से कारोबारियों को बूस्टर डोज मिला है। सोने के दाम में तेजी से निपटने के लिए जूलर्स ने पहले से ही लाइट वेट जूलरी स्टॉक तैयार रखा था। लाइट वेट मंगलसूत्र, रिंग, नेकलेस, पायल सहित अन्य ऑर्नामेंट्स की बिक्री हुई जबकि चांदी में भी लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति की जमकर बिक्री हुई है। पिछले साल धनतेरस पर सराफा बाजार में करीब 480 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। इस बार 30 करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसी तरह ऑटोमाबाइल सेक्टर में भी टू-वीलर और फोर-वीलर की बिक्री में बढ़त दर्ज की गई। खास बात यह रही कि ज्यादातर ग्राहकों ने ईवी को तवज्जो दी। आरटीओ के मुताबिक 112 ईवी कारें बिकीं, जबकि टू-वीलर में ज्यादा माइलेज निकालने वाली बाइकों का बोलबाला रहा। इसके अलावा रियल स्टेट में 430 करोड़ का कारोबार हुआ। रजिस्ट्री ऑफिस देर रात तक खुला रहा। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, बर्तन, रेडिमेड गारमेंट्स, पटाखा, मोबाइल फोंन और मिठाई की भी खूब बिक्री हुई। हाथ में पैसा तो महंगाई कैसी? कारोबारियों का कहना है कि महीने की अंतिम तारीख को धनतेरस और दिवाली जैसा त्योहार पड़ा, लेकिन प्राइवेट से लेकर सरकारी सेक्टर में कर्मचारियों व अधिकारियों को सैलरी बांटी जा चुकी है। कुछ कंपनियों ने कर्मचारियों को सैलरी के साथ बोनस भी दिया है, जिसका असर बाजार में धनवर्षा के रूप में देखने को मिला। सेक्टर कारोबार (करोड़ रु.)     ऑटोमोबाइल 1,480     फोर-वीलर 930 करोड़     टू-वीलर 550 करोड़     सराफा 510 करोड़     सोना 400 करोड़     चांदी 110 करोड़     रियल एस्टेट 430 करोड़     फ्लैट 210 करोड़     प्लॉट, मकान-220 करोड़     इलेक्ट्रॉनिक 290 करोड़     बर्तन-क्रॉकरी 200 करोड़     कपड़ा 240 करोड़     ड्राईफ्रूट, मिठाई 185 करोड़     पटाखे 45 करोड़     मोबाइल 155 करोड़     फर्नीचर 11 करोड़     सजावट सामग्री 55 करोड़     गिफ्ट पैक 12 करोड़ कुल 3613 करोड़ (लगभग) recent visitors 65

31 अक्टूबर को दिवाली पर पूजा के लिए दो घंटे का समय

31 अक्टूबर को दिवाली पर पूजा के लिए दो घंटे का समय दीपों का पर्व दिवाली इस बार 31 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। कई जगह इस त्योहार 1 नवंबर को भी मनाए जाने की बात कही जा रही है। अधिकत पंचांगों में 31 अक्टूबर की ही दिवाली है। आपको बता दें कि दिवाली के दिन सभी धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं और भगवान राम के अयोध्या आने की खुशी में घी के दिए जलाते हैं। दिवाली की तैयारी के लिए महीने भर से लोग तैयारी करते हैं। मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए हर प्र.त्न किए जाते हैं। इसलिए शुभ मुहूर्त देखकर उनकी पूजा की जाती है। इस बार दिवाली की पूजा में वृषभ लगन आपको 6 बजकर 12 मनिट से 8 बजेतक मिल रहा है। कुल मिलाकर पूजा के के लिए आपको 2 घंटे का समय मिल रहा है। इस समय लक्ष्मी पूजन आपके लिए सफल कहा जाता है। आइए आपको बताते हैं कि स्थिर लग्न क्या है और इसमें महालक्ष्मी की पूजा से क्या मिलता है- स्थिर लग्न वृषभ लग्न में लक्ष्मी पूजा क्यों की जाती है शुभ लग्न मुहूर्त में लक्ष्मी जी को स्थिर करने के लिए स्थिर लग्न में पूजा की जाती है। सबसे पहले आपको बताते हैं कि स्थिर लग्न क्या है। वृषभ, सिंह राशि, वृश्चिक राशि और कुंभ राशि नारद संहिता के चतुदर्शो अध्याय में लिखा है कि मंगलकार्य, ग्रहप्रवेश कार्य, ग्रहारंभ कार्य, व्यापार और वाहन खरीदने संबंधी कार्य हमेशा वृषभ लग्न में सफल होते हैं, इसलिए पूजा के समय स्थिर लगन् वृषभ लगन देखा जाता है। recent visitors 86

डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड से निपटने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाई लेवल कमेटी की गठित

नईदिल्ली पिछले कई दिनों से आ रही डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड से जुड़ी घटनाओं को देखते हुए, सरकार ने इससे निपटने के लिए बड़ा कदम उठाया है. डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड से निपटने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाई लेवल कमेटी गठित की है. MHA इंटरनल सिक्योरिटी के सेक्रेटरी इस कमेटी को मॉनीटर कर रहे हैं, इसके लिए स्पेशल कैंपेन चलाया जाएगा. MHA के I4C विंग ने सभी राज्यों की पुलिस से संपर्क किया है. सूत्रों के मुताबिक, डिजिटल अरेस्ट की घटनाओं पर तत्काल एक्शन के निर्देश दिए गए हैं. जानकारी के मुताबिक, इस साल डिजिटल अरेस्ट की 6000 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुई हैं.  6 लाख मोबाइल फोन साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट की घटनाओं में शामिल रहे हैं, जिसके MHA साइबर विंग के द्वारा ब्लॉक कर दिया गया है. विंग ने अब तक 709 मोबाइल ऐप भी ब्लॉक किए हैं. इसके साथ ही साइबर फ्रॉड में शामिल 1 लाख 10 हजार IMEIs ब्लॉक किए गए और 3.25 लाख फेक बैंक एकाउंट फ्रीज किए गए हैं. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' प्रोग्राम में डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड की घटनाओं को लेकर लोगों को जागरूक किया था. डिजिटल अरेस्ट क्या है? डिजिटल अरेस्ट साइबर धोखाधड़ी का एक नया तरीका है, जिसमें जालसाज कानून प्रवर्तन अधिकारी बनकर ऑडियो या वीडियो कॉल पर लोगों को धमकाते हैं और गिरफ्तारी के झूठे बहाने से उन्हें डिजिटल रूप से बंधक बना लेते हैं. इस हफ्ते की शुरुआत में, कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ऑफ इंडिया (CERT-In) ने एक लिस्ट शेयर की, जिसमें देश के अंदर जालसाजों द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के एक दर्जन से ज्यादा तरीकों के बारे में बताया गया है. इसमें लोगों के पैसे और पर्सनल डेटा चुराकर उन्हें ठगने के लिए “डिजिटल अरेस्ट” भी शामिल है.   recent visitors 70

कांग्रेस न्याय यात्रा से दिल्ली फतह करने की तैयारी में, जाने नई रणनीति

नई दिल्ली  दिल्ली में आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। दिल्ली के लोगों से जुड़ने और उनकी समस्याओं को समझने के लिए अगले महीने 'दिल्ली न्याय यात्रा' का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' की तर्ज पर होगी। 8 नवंबर को राजघाट से शुरू होकर यह यात्रा सभी विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी और 4 दिसंबर को समाप्त होगी। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव इस यात्रा का नेतृत्व करेंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी इसके पहले चरण में शामिल हो सकते हैं। 'दिल्ली न्याय यात्रा' के चार चरण संविधान क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में देवेंद्र यादव ने बताया कि 'दिल्ली न्याय यात्रा' के चार चरण होंगे। "इस यात्रा के दौरान हम दिल्ली के लोगों से बातचीत करेंगे और पिछले 10 सालों से वे किन समस्याओं का सामना कर रहे हैं, उसे समझेंगे। पहले चरण में हम चांदनी चौक से शुरू होकर 16 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेंगे। दूसरे चरण में 15 से 20 नवंबर तक 18 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेंगे। तीसरे चरण में 22 से 27 नवंबर तक 16 और चौथे चरण में 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक 20 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेंगे। यात्रा का समापन तिमारपुर में होगा। यादव ने यह भी बताया कि प्रत्येक चरण में लगभग 250-300 कांग्रेस कार्यकर्ता चौबीसों घंटे भाग लेंगे और प्रत्येक चरण में रात में रुकने की व्यवस्था होगी। पूर्व सांसद जय प्रकाश अग्रवाल ने 'न्याय यात्रा' का लोगो और पूर्व दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने यात्रा की टी-शर्ट लॉन्च की। आप-बीजेपी पर बरसी कांग्रेस देवेंद्र यादव ने AAP सरकार पर दिल्ली को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने दिल्ली को "एक हरे-भरे और स्वच्छ विश्व स्तरीय शहर" के रूप में विकसित किया था। दिल्ली BJP प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता खो चुकी है। कपूर ने कहा, "जिन लोगों ने AAP सरकार के खिलाफ 'न्याय यात्रा' शुरू की है, उन्होंने छह महीने पहले ही कांग्रेस-AAP गठबंधन का जमकर समर्थन किया था। दिल्ली की जनता अब अच्छी तरह जानती है कि कांग्रेस AAP की 'बी-टीम' बन गई है।" recent visitors 75

भोपाल में अंतर जिला बैण्ड प्रतियोगिता सम्पन्न

भोपाल में अंतर जिला बैण्ड प्रतियोगिता सम्पन्न 6 स्कूलों के 180 विद्यार्थियों ने बजाई पारम्परिक धुने भोपाल भोपाल के ओल्ड कैम्पियन मैदान पर स्कूल शिक्षा विभाग की भोपाल संभागीय अंतर जिला बैण्ड प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में 6 टीमों ने भाग लिया। अंतर जिला बैण्ड प्रतियोगिता में मॉडल स्कूल टी.टी. नगर बालिका एवं बालक दोनों वर्ग में अव्वल रहा। सेंट जोसफ कॉन्वेंट ईदगाह हिल्स भोपाल के बैण्ड ग्रुप ने ब्रॉस बैण्ड बालिका वर्ग का खिताब जीता। वात्सल्य हायर सेकेण्डरी स्कूल विदिशा के बैण्ड ग्रुप ने ब्रॉस बैण्ड बालक वर्ग का खिताब जीता। राज्य स्तरीय बैण्ड प्रतियोगिता 8 नवम्बर को भोपाल में राज्य स्तरीय बैण्ड प्रतियोगिता का आयोजन 8 नवम्बर को होगा। प्रतियोगिता में 200 से ज्यादा विद्यार्थी शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता में सीबीएसई, आईसीएसई, केवीएस, एनवीएस, पीएम और सैनिक स्कूल के विद्यार्थी भाग लेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता बालक-बालिका का बैण्ड दल नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर प्रस्तुति देगा।   recent visitors 50

म.प्र. में बनेगा देश का दूसरा महिला उद्यमिता मंच

म.प्र. में बनेगा देश का दूसरा महिला उद्यमिता मंच राज्य सांख्यिकी विभाग के अधिकारियों की हुई नीति आयोग की प्रिंसिपल इकोनॉमिनक एडवाइजर के साथ चर्चा भोपाल शहरीकरण एवं औद्योगिक विकास, डाटा एवं सांख्यिकी के क्षेत्र में भारत सरकार के कार्यक्रमों के साथ मध्य प्रदेश द्वारा किए जा रहे हैं प्रयासों के संबंध में नीति आयोग की प्रिंसिपल इकोनामिक एडवाइजर के साथ मध्यप्रदेश के आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नीति आयोग की प्रिंसिपल इकोनॉमिनक एडवाइजर सुऐना रॉय ने की। सुऐना रॉय ने मुख्य सचिव अनुराग जैन से भी भेंट की और प्रदेश में NDAP एवं WEP के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण चर्चा की बैठक में योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ला ने प्रदेश में किये जा रहे कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में बताया किया गया कि देश में तेलंगाना के बाद मध्यप्रदेश में महिला उद्यमिता मंच (डब्ल्यूईपी अध्याय) की स्थापना की जाएगी। यह देश का दूसरा महिला उद्यमिता मंच होगा। बैठक में तय किया गया कि एनडीएपी की तर्ज पर राज्य डाटा और एनालिटिक्स पोर्टल के विकास को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में नीति आयोग की ग्रोथ हब की पहल पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में मध्य प्रदेश राज्य नीति आयोग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋषि गर्ग भी मौजूद थे।   recent visitors 58

फेक वीडियो से कांग्रेस का चाल-चरित्र-चेहरा बेनकाब, छत्तीसगढ़-रायपुर प्रत्याशी के वीडियो पर बीजेपी का पलटवार

रायपुर. इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रायपुर दक्षिण बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी और कथित मौलाना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में छत्तीसगढ़ बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताते हुए एफआईआर भी दर्ज कराई है। मंगलवार को इस संबंध में कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर बीजेपी पर सवाल दागे। इस दौरान कथित मौलाना भी मौजूद रहे। अब इस मामले में बीजेपी ने पलटवार किया है। भाजपा ने कहा कि फेक वीडियो से कांग्रेस का चाल चरित्र और चेहरा बेनकाब हो गया है। ओछी राजनीति से चुनाव नहीं जीता जाता है। उन्होंने कहा कि रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के वायरल वीडियो मामले कांग्रेस अपने ही फैलाए जाल में फंस गई है। ताजा मामले में कांग्रेस ने वीडियो में दिखाए गए मौलाना को पत्रकारों के सामने लाकर यह स्वीकार कराया कि वीडियो सही है, लेकिन उसी मौलाना ने पत्रकार वार्ता के बाद कांग्रेस भवन में ही यह भी स्वीकार किया कि वीडियो को एडिट किया गया है। उसने अपना नाम शोएब बताया है और कहा कि फोटो साल 2019 की है। तब सुनील सोनी उससे मिले थे, लेकिन वीडियो को एडिट किया गया है। उन्होंने मेरा गाल नहीं चुमा था। रायपुर दक्षिण के चुनाव संचालक पूर्व विधायक शिव रतन शर्मा ने कांग्रेस नेताओं को आड़े हाथों लिया है। शर्मा का कहना है कि कांग्रेस अपने ही फैलाए जाल में फंस गई है । पहले AI की मदद से फेक वीडियो बनाया फिर मौलाना से जबरदस्ती यह कहलवाया कि वीडियो असली है, लेकिन कांग्रेस को यह नहीं भूलना चाहिए कि वो चाहे जितनी कोशिश कर ले सच्चाई छुप नहीं सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि ओछी राजनीति से चुनाव नहीं जीता जाता है। कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा पूरा देश जनता है। इसीलिए कांग्रेस खात्मे के रास्ते पर है और आने वाले समय में रायपुर दक्षिण की जनता भी उसको आईना दिखा देगी। recent visitors 56