गॉफ़ ने डब्ल्यूटीए फ़ाइनल में पेगुला को हराया, स्वियातेक की संघर्षपूर्ण जीत

रियाद  अमेरिका की कोको गॉफ ने डब्ल्यूटीए फाइनल्स में हम वतन जेसिका पेगुला को 6-3, 6-2 से हराकर साल के इस अंतिम टेनिस टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की। दूसरी वरीयता प्राप्त इगा स्वियातेक ने अपने पहले मैच में बारबोरा क्रेजिसिकोवा को 4-6, 7-5, 6-2 से हराया। यह उनकी पिछले दो महीने में पहली जीत है। इस टूर्नामेंट में विश्व की चोटी की आठ खिलाड़ी भाग ले रही हैं। नए कोच के साथ डब्ल्यूटीए फाइनल में पहुंची स्वियातेक ने सितंबर में अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में पेगुला से सीधे सेटों में हारने के बाद से कोई मैच नहीं खेला था। शनिवार को शीर्ष वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका ने अपने शुरुआती मैच में झेंग किनवेन पर सीधे सेटों में जीत दर्ज की। एक अन्य मैच में चौथी वरीयता प्राप्त इटली की जैस्मीन पाओलिनी ने पांचवीं वरीयता प्राप्त एलेना रयबाकिना को हराया।   recent visitors 80

आपके लैपटॉप की लाइफ बढ़ाने के लिए 10 आसान टिप्स

अगर आपने नया लैपटॉप खरीदा है और आप चाहते हैं कि वह लंबे समय तक अच्छे से काम करता रहे, तो आपको उसकी देख-रेख ठीक ढंग से करनी होगी। यह ठीक है कि शुरू के 1 या 2 साल तक लैपटॉप पर कंपनी वारंटी देती है और इस दौरान यदि उसमें कोई मैनुफैक्चरिंग डिफेक्ट आ जाए, तो कंपनी उसे ठीक भी कर देती है, पर उसके बाद भी आपका डिवाइस ठीक काम करता रहे, साफ सुधरा रहे, टूट-फूट से बचा रहे, यह सिर्फ आपके हाथ में है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं 10 ऐसी आसान टिप्स, जिनसे आप अपने लैपटॉप की लाइफ को बढ़ा सकते हैं।.. टैग लगाकर रखें गुम होने से बचाने के लिए लैपटॉप पर मार्कर से नाम और कॉन्टैक्ट नंबर लिख दें। ये जानकारी आप लैपटॉप के पीछे, डीवीडी ड्राइव के अंदर, पावर कॉर्ड, कीबोर्ड पर लिख सकते हैं। अपनी कॉन्टैक्ट डिटेल्स के साथ लैपटॉप बैग पर लगेज टैग लगाकर रखें, ताकि गुम होने पर आपको संपर्क किया जा सके। इससे एक फायदा और है कि किसी मीटिंग में एक जैसे कई लैपटॉप होने पर भी आप अपने लैपटॉप की पहचान आसानी से कर सकते है। लैपटॉप की केयर करें लैपटॉप पर खाने-पीने के गंदे हाथ न लगाएं। चाय, कॉफी या पानी जैसी चीजें गिरने से सर्किट शॉर्ट हो सकता है। हमेशा ध्यान रखें लैपटॉप के पास कोई भी इलैक्ट्रिक डिवाइस न रखें, क्योंकि उसमें से मैग्नेटिक फील्ड जनरेट होती है जो आपके लैपटॉप को नुकसान पहुंचाती है। स्क्रीन का रखें ख्याल कई बार काम करते वक्त पेन की-बोर्ड पर रखकर भूल जाने से लैपटॉप के स्क्रीन को नुकसान पहुंचता है। क्योंकि अगर ऐसे में की-बोर्ड बंद कर दिया जाए तो स्क्रीन खराब हो जाएगी। की-बोर्ड बंद करने से पहले हमेशा ध्यान दें कि इसके ऊपर कुछ न रखा हो। लैपटॉप बैग करता है टूट-फूट से सुरक्षा किसी भी सफर के दौरान लैपटॉप को एक अच्छी क्वालिटी के बैग में रखें। लैपटॉप जरा-सी ठोकर से भी टूट-फूट सकता है और लापटॉप की डेटा केबल, चार्जर और अन्य चीजें हमेशा बैग की अलग पॉकेट में रखें। लैपटॉप को रखें साफ-सुथरा लैपटॉप के स्क्रीन को हमेशा सॉफ्ट कपड़े से साफ करें। इसके लिए कभी भी विंडो क्लीनर का इस्तोमाल न करें। सफाई के लिए ड्रायर का इस्तेमाल किया जा सकता है। साफ करते वक्त सिर्फ उन कवर को हटाएं, जो आसानी से हटाएं जा सकते हैं। यूएसबी और चार्जर केबल को सीधा रखें कई बार लोग लैपटॉप इस्तेमाल करने के बाद वायर्स को सीधा नहीं करते। उन्हें उलझा ही रहने देते है। ऐसे में वायर गर्म होती रहती है जिससे शॉर्ट होने के चांसेस बढ़ जाते हैं। लैपटॉप में पावर केबल लगाने के बाद ही पावर स्विच ऑन करें। कभी भी बिना स्विच को ऑफ किए प्लग न निकालें। डीवीडी ड्राइव लैपटॉप का डीवीडी ड्राइवर ध्यान से इस्तेमाल करें। एक जैसी डिस्क में कई बार लोग कंफ्यूज हो जाते है और उल्टी डिस्क लगा देते हैं। इसके कारण डीवीडी ड्राइव का लैंस खराब हो जाता है। ड्राइव में कभी भी टूटी या ज्यादा स्क्रैच वाली डिस्क का इस्तेमाल न करें। बैट्री की लाइफ बढ़ाएं बैट्री की लाइफ बढ़ाने के लिए लैपटॉप चार्ज करने के बाद बैट्री को अलग रख दें अगर काम न करना हो तो। इसमें ऑटोलॉक सिस्टम होता है। जब भी काम करना हो उसे लगा लें। सॉफ्टवेयर्स लैपटॉप में हमेशा जरूरत अनुसार सॉफ्टवेटर्स रखें। सारे सॉफ्टवेयर्स ट्रस्टेड होने चाहिए और सिस्टम में हमेशा एक अच्छा एंटीवायरस होनी चाहिए ताकि पेन-ड्राइव या दूसरे सोर्स से आने वाले वायरस से प्रोटेक्ट किया जा सके। अपने डेटा को बचाने के लिए बैकअप जरूर रखें। मैंटेनेंस लैपटॉप का लगातार इस्तेमाल करते रहने पर इसमें जंक फाइल और रजिस्ट्री में छोटी-मोटी फाइलें आ जाती हैं, जिसके कारण स्पीड स्लो हो जाती है। इससे निपटने के लिए महीने में एक बार डिस्क क्लीनअप और क्मतिंहउमदज जैसे टूल्स का इस्तेमाल जरूर करें। ये दोनों टूल्स विंडोज में मौजूद होते हैं। इन्हें स्टार्ट-प्रोग्राम-एक्सेसरीज पर जाकर ओपन किया जा सकता है।   recent visitors 133

स्वास्थ्य के लिए वरदान है प्याज

भारतीय रसोई में प्याज का बड़ा ही महत्व है। बिना प्याज के हमारे यहां रसोई को अधूरा माना जाता है। ऐसी कम ही डिशेज होगी जो प्याज के बनती हैं। प्याज खाने में स्वाद तो बढ़ाता है ही, वही हमारे स्वास्थ्य के लिए भी एक वरदान है। प्याज एक अत्यंत गुणकारी पौधा है जिसमें औषधीय गुण भी पाएं जाते हैं। लाल प्यामज में ढेर सारे पोषक तत्वन होते हैं, जो बड़ी से बड़ी बीमारियों को खत्म करने की शक्तिा रखते हैं। इसके अलावा इसमें ग्लूकोस भी प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। हरा प्याज चेहरे की झुर्रियों को दूर करता है। इसे खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसके इलावा मसूड़ो में सूजन और दांत में दर्द होने पर प्याज के रस और नमक का मिश्रण लगाने से दर्द में राहत मिलती है।   सर्दी-जुखाम इसमें एंटी-फंगल और एंटीऑक्सीाडेंट गुण पाए जाते हैं। इसे नियमित रूप से खाने से सर्दी-जुखाम और बुखार से राहत मिलेगी। प्याज के रस में मिश्री मिलाकर चाटने से कफ की समस्या से जल्द ही निजात मिलती है। ब्लतड प्रेशर और दिल के लिए लाल प्यागज शरीर के खराब कोलेस्ट्रॉणल को निकाल कर हृदय को रोगों से बचाता है। इसे नियमित खाने से हाई ब्लतड प्रेशर मेंटेन रहता है। कैंसर का इलाज प्याज कैंसर सेल को बढ़ने से रोकता है। यह प्रोस्टेलट और पेट के कैंसर होने के खतरे को भी कम करता है। खाली पेट रोज सुबह प्याज खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं। गठिया का दर्द और सूजन में आराम कई बीमारियों की वजह से होने वाले शारीरिक दर्द और सूजन से भी यह राहत दिलाता है। अगर आपको अस्थ मा, एलर्जी या गठिया रोग है तो अभी से ही लाल रंग की प्याभज खाना शुरु कर दें। गठिया में सरसों का तेल व प्याज का रस मिलाकर मालिश करें। एंटी फंगल प्याज में एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं। यदि प्याज के बीजों को सिरका में पीसा कर दाद-खाज और खुजली में लगाए तो जल्दी ही आराम मिलता है। बालों के लिए फायदेमंद बालों में प्याज का रस लगाने से बाल झड़ना बंद हो जाते हैं और साथ ही बालें की चमक भी बढ़ती है। अगर रूसी की समस्याय है तो आप इसके रस को भी सिर पर लगा सकते हैं। यूरिन प्रॉब्लम्स अगर किसी को यूरिन प्रॉब्लम हो और रुक-रुक कर पेशाब आता है तो पेट पर प्याज के रस की हल्की मालिश करनी चाहिए। इसके इलावा दो चम्मच प्याज का रस और गेहूं का आटा लेकर हलुवा बना लीजिए। इसको गर्म करके पेट पर इसका लेप लगाने से पेशाब आना शुरू हो जाता है। पानी में उबालकर पीने से भी पेशाब संबंधित समस्या खत्म हो जाती है। पथरी की समस्या में लाभ अगर आपको पथरी की शिकायत है तो प्याज आपके लिए बहुत उपयोगी है। प्याज के रस को चीनी में मिलाकर शरबत बनाकर पीने से पथरी की समस्या से निजात मिलता है। प्याज का रस सुबह खाली पेट पीने से पथरी अपने-आप कटकर बाहर निकल जाती है।   इम्यूनिटी पावर बढ़ाए यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को इतना अधिक बढ़ा देता है कि बीमारियों जल्दी होती ही नहीं। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम बनाए रखता है। हरे प्याज में क्रोमियम होता है। इसीलिए यह डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। यह ब्लडप्रेशर पर नियंत्रण करता है। लंबी उम्र के लिए प्याज खाने से कई शारीरिक बीमारियां नहीं होती हैं। इसके आलावा प्याज कई बीमारियों को दूर भगाता है। इसलिए यह कहा जाता है कि प्याज खाने से उम्र बढती है, क्योंकि इसके सेवन से कोई बीमारी नहीं होती और शरीर स्वस्थ्य रहता है।   recent visitors 131

बार्सिलोना की एक और जीत, रियाल मैड्रिड पर नौ अंक की बढ़त बनाई

मैड्रिड दानी ओल्मो के दो गोल की मदद से बार्सिलोना ने एस्पेनयोल पर 3-1 से जीत दर्ज करके स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा के वर्तमान सत्र में अपना दबदबा बरकरार रखा। एक सप्ताह पहले सैंटियागो बर्नब्यू स्टेडियम में रियाल मैड्रिड को 4-0 से हराने वाले बार्सिलोना की तरफ से राफिन्हा ने भी गोल किया। बार्सिलोना अब मैड्रिड से नौ अंक आगे हो गया है, जिसका वालेंसिया में शनिवार को होने वाला मैच बाढ़ के कारण स्थगित कर दिया गया था। बाढ़ के कारण विलारियाल और रेयो वैलेकैनो के बीच होने वाला मैच भी स्थगित कर दिया गया। दक्षिणी स्पेन में बाढ़ के कारण अभी तक 200 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस क्षेत्र में होने वाले सेकंड डिवीजन के तीन मैचों को भी स्थगित कर दिया गया है। बार्सिलोना ने इस जीत से एस्पेनयोल के खिलाफ अपना अजेय अभियान 27 में तक बढ़ा दिया है। लीग तालिका में 17वें स्थान पर मौजूद एस्पेनयोल अपने पिछले सात लीग मैचों में से छह हार चुका है। इस बीच एटलेटिको मैड्रिड के कोच डिएगो शिमोन के बेटे गिउलिआनो शिमोन ने लास पालमास के खिलाफ टीम की 2-0 की जीत में क्लब के लिए अपना पहला गोल किया। अन्य मैचों में एथलेटिक बिलबाओ ने रियाल बेटिस के खिलाफ 1-1 से ड्रा खेला, जबकि 10वें स्थान पर चल रहे रियाल सोसिदाद ने सेविला को 2-0 से हराया।     recent visitors 111

कांग्रेस नेता के इस बयान पर क्या बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री?‘मैं अपने पवित्र मुंह से उनका नाम तक नहीं ले सकता’

  छतरपुर छतरपुर में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कांग्रेस नेता उदित राज को लेकर एक बयान देते हुए कहा कि वह अपने पवित्र मुंह से उनका नाम तक नहीं ले सकते हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता उदित राज ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह भाजपा एवं आरएसएस के कहने पर ही भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर लगातार बयान दे रहे है, जो कि संविधान के खिलाफ है। उन्होंने कहा था कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लोगों को भविष्य बताने के नाम पर गुमराह करते हैं। इसी बयान के जवाब में पलटवार करते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वह अपने पवित्र मुंह से अमुक व्यक्ति (उदित राज) का नाम तक नहीं ले सकते हैं। उनका काम ही यही है कि वह शायद मेरा बैकग्राउंड नहीं जानते हैं। बागेश्वर धाम के महंत ने कहा कि हम किसी पार्टी के नहीं है, हमारी पार्टी तो बजरंग बली की पार्टी है। हमारा काम भारत को भव्य बनाना है, ना की किसी पार्टी को। हमारे पास सभी पार्टियों के नेता आते हैं और हम भी सभी के यहां कथा करने जाते हैं। कौन हैं उदित राज… बता दें कि, उदित राज 2014 में भाजपा की तरफ से उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से लोकसभा सांसद रह चुके हैं, लेकिन कुछ समय बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उदित राज पूर्व आईआरएस अफसर रहे हैं वह एक अनॉर्गनाइज्ड एंड वर्कर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्होंने 2024 में भी कांग्रेस के टिकट पर उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन इस बार उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। उदित राज ने एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान यह भी कहा था कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लोगों को भविष्य बताने के नाम पर मूर्ख बना रहे हैं उन्हें आरएसएस एवं भाजपा ने प्रोजेक्ट किया है। recent visitors 70

टॉम हॉलैंड गूगल पर अपनी गर्लफ्रेंड जेंडया के बारे में करते हैं सर्च

  न्यूयॉर्क 'स्पाइडर मैन' फिल्म से फेमस हुए हॉलीवुड स्टार्स टॉम हॉलैंड और जेंडया की लव लाइफ से सभी वाकिफ हैं। दोनों को बीते दिनों न्यूयॉर्क में देखा गया था, जहां सभी ने देखा कि टॉम अपनी गर्लफ्रेंड का कितना ध्यान रखते हैं। अब उन्होंने कुछ ऐसी बात बताई है कि फैंस का दिल पिघल गया है। उन्होंने कहा कि वो गूगल पर जेंडया के बारे में कुछ सर्च करते हैं। टॉम हॉलैंड ने हाल ही में यूट्यूब शो ऑन द मेन्यू में कहा, 'आखिरी चीज जो मैंने गूगल पर खोजी वह वास्तव में जेंडया है। मैं सोशल मीडिया पर नहीं हूं और जब मैं इसका इस्तेमाल नहीं कर रहा होता हूं तो मैं इसे हटा देता हूं।' टॉम ने आगे कहा, 'लेकिन मैं ये देखने के लिए चेक करता हूं कि सबकुछ अच्छा है, सभी अच्छे हैं, इसलिए मैं बस उसे गूगल करता हूं। न्यूज देखता हूं। मुझे लगता है कि वो अच्छी है।' न्यूयॉर्क में जेंडया का नहीं छोड़ा था हाथ मालूम हो कि इससे पहले टॉम का एक वीडियो वायरल हुआ था, जो न्यूयॉर्क का था। वहां पर जब जेंडया को फैंस ने घेर लिया था, तब टॉम ने तुरंत उन्हें वहां से खींचकर बाहर निकाला था। वो पूरे टाइम अपनी गर्लफ्रेंड की सुरक्षा करते दिखे। एक पल के लिए भी जेंडया का हाथ नहीं छोड़ा। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था और सभी ने उनकी खूब तारीफ की थी। दोनों ने Spider-Man: No Way Home में साथ काम किया था। recent visitors 77

‘बिग बॉस 18’ में ईशा सिंह और कशिश कपूर की होगी तीखी बहस

मुंबई   रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के सोमवार के एपिसोड का एक और प्रोमो सामने आया है, जिसमें ईशा सिंह और वाइल्ड कार्ड एंट्री कशिश कपूर एक-दूसरे से भिड़ती नजर आ रही हैं। कशिश कहती हैं कि ईशा बहुत इनसिक्योर हैं तो ईशा उन्हें अपनी खूबसूरती गिनाने लग जाती हैं। ये खूब वायरल हो रहा है। Bigg Boss 18 के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि लगभग सभी घरवाले एकसाथ बैठे हुए हैं। दिग्विजय सिंह राठी बोलते हैं कि वो इस शो में नए आए हैं तो ईशा सिंह बोलती हैं कि वो तो शो देखकर आए होंगे। इसी बीच कशिश कपूर कूद पड़ती हैं। वो दिग्विजय की तरफ से कुछ बोलती हैं, जिस पर ईशा तपाक से जवाब देती हैं कि उन्हें बोलने की जरूरत नहीं हैं। ईशा ने रजत दलाल को मारा ताना तभी रजत दलाल कहते हैं, 'वो बोल सकती है। इस घर में कई असिस्टेंट हैं। वो भी किसी की तरफ से बोल सकती है।' इस पर ईशा उन्हें तंज मारते हुए कहती हैं, 'वो कम से कम किसी की पीठ पर खंजर तो नहीं भोंकती। जो है वो मुंह पर बोलती हूं।' मालूम हो कि बिग बॉस ने ईशा को एक ऑडियो दिखाया था, जिसमें रजत उनकी बुराई करते नजर आ रहे हैं। तभी से ही ईशा रजत के ऊपर भड़की हुई हैं। कशिश ने ईशा को मारा ताना जैसे ही ईशा की बात खत्म होती है, कशिश फिर उन्हें ताना मारती हैं, 'बस पीठ पीछे बिचिंग करती हैं ये, खंजर नहीं घोंपती।' कशिश यही नहीं रुकती, वो ये कहती हैं कि इतने एपिसोड में उनकी रंगत दिख गई। वो कहती हैं, 'तुम बहुत इनसिक्योर हो। ये जो अपना परसोना दिखा रही हो, ये चीखकर इनसिक्योरिटी जाहिर कर रही है। इनसिक्योरिटी की बू आती है।' ईशा को अपनी खूबसूरती पर नाज ईशा आगे बोलती हैं, 'बहुत महंगी परफ्यूम है। अच्छी बात है कि आप उसे इनसिक्योरिटी बोल रही हैं।' ईशा जिस तरीके से बोलती हैं, उस पर भी कशिश ताना मारती हैं कि अपने कैरेक्टर से बाहर निकलो। फिर ईशा कहती हैं कि उन्हें लगता है कि कशिश इनसिक्योर हो रही हैं। इस पर कशिश कहती हैं कि वो उनसे क्यों इनसिक्योर होंगी। फिर ईशा कहती हैं कि वो ऊपर से लेकर नीचे तक खूबसूरत हैं, जिस पर कशिश बोलती हैं, 'अंधों में काना राजा बन लो।' recent visitors 198