इन पांच लोगों को खिलाएं खाना, रहेगी स्थिर लक्ष्मी

हमारें जीवन में कई उतार चढ़ाव आते है जिससे की लोग बहुत दुखी होते है और कुछ लोग उस समस्या का निजात निकाल कर उससे निकल जाते है। इस दुनिया में बहुत कम लोग है जो अपने जीवन से खुशी है। किसी न किसी को की न कोई समस्या है। अमीर के पास धन होते हुए भी और धन की ललसा और एक गरीब के पास धन न होते हुए सिर्फ पेट की भुख मिटाने तकी ललसा। हम माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए क्या नही करते है। तरह-तरह के उपाय अपनाते है जिससे कि माता लक्ष्मी हमारे घर से कभी न जाएं। हिंदू धर्म के शास्त्रों में कई ऐसे उपाय बताए गें है जिनका आमरण करे तो हम सफलता ही हर ऊचांई को छूते चले जाएगे। शास्त्रों में दी गई बातें हमें कभी निराश नही कर सकती है। इसी प्रकार शास्त्रों में भोजन के बारें में की बातें बताई गई है। इसके अनुसार जब भोजन करते है तो उससे पहले हमें इन लोगों के लिए भोजन जरूर निकालना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से माता लक्ष्मी हमारें घर से कभी नही जाएगा। एक उपाय तो ये है कि हम अपनी मेहनत से और स्वयं की समझदारी से इन समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें और दूसरा उपाय यह है कि हम धार्मिक कर्म करें। शास्त्रों में पांच लोग ऐसे बताए गए हैं, जिन्हें खाना खिलाने से हमारे जीवन की सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं। जानिए वह कौन पांच लोग है। जिससे आपको अक्षय पुण्य की प्राप्ति होगी। किन लोगों को खिलाना चाहिए खाना… गाय को खिलाएं रोटी हिंदू धर्म में गाय को माता समान माना जाता है। यह पुज्नीय भी है। हमारें शास्त्रों में कहा गया है कि जब भी हम खाना बनाएं उसके बाद सबसे पहले एक रोटी गाय को खिलाएं। माना जाता है कि अगर कोई व्यक्ति किसी गाय को रोटी या हरी घास रोज खिलाता है तो उसे जल्द ही कोई अच्छा फल मिलता है साथ ही कई गुना पुण्य भी मिलता है। साथ ही कुंडली में लगे कई दोष ही शांत हो जाते है। और घर में माता लक्ष्मी का वास हो जाता है। इसलिए एक रोटी जरुर खिलाना चाहिए। कुत्तें को खिलाएं रोटी अगर आपको अपने शत्रु का भय सता रहा हो जिसके कारण आप उससे डर कर रह रहे है। तो रोज एक रोटी कुत्ते को खिलाएं। इससे आपका शत्रु का भय खत्म हो जाएगा। और आप निडर हो कर रह सकेगे। साथ ही अगरा पकी कुंडली में शनि का दोष है तो शिवार के दिन काले रंग के कुत्तें को रोटी खिलाएं। इससे आपको जल्द फायदा मिलेगा। और शनि दोष शांत होगा। माता लक्ष्मी आपके घर हमेशा के लिए आ जाएगी। मछली को खिलाएं आटे की गोली शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि अगर आपकी पुरानी संपत्ति हाथ से निकल गई हो या फिर कोई मुल्यवान चीज खो गई हो तो रोज तालाब या नदी में जाकर मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाएं। ऐसा करने से आपकी पुरानी संपत्ति वापस मिल जाएगी। साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। जिसके कारण आपके घर में कभी भी धन की कमी नही होगी। साथ ही आपको अक्षय पुण्य की प्राप्त होगा। चीटियों को डालें आटा अगर आप बहुत ज्यादा परेशान है। आपको हर काम में असफलता मिल रही है जिसके कारण आप कर्ज में डूबते चले जा रहे है। जिसके कारण आप तनाव में चले जाते है। शास्त्रों में माना जाता है कि अगर आप अपने घर में निकलने वाली चीटियों को आटा या चीनी डालेगे। जो इससे आपको अधिक फायदा होगा। इससे हमें सभी कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही घर में कभी भी धन की कमी नही होगी। पक्षियों को खिलाएं अनाज शास्त्रों के अनुसार माना गया है कि अगर आपके घर में आर्थिक लाभ न हो रहा हो। हर काम में असफलता प्राप्त हो रही हो तो इस समस्या से निजात आपको पक्षी दिला सकते है। इसके लिए रोज पक्षियों को दाना डालें जिससे महालक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। और काम में आपको सफलता प्राप्त होगी।     recent visitors 92

सुबह किया सुरक्षित रेस्क्यू, राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में रात को घर में घुसा मगरमच्छ

चित्तौड़गढ़. चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी क्षेत्र में आने वाले धोरडिया गांव में एक परिवार के सदस्य सोमवार सुबह उस समय हक्के-बक्के रह गए। जब घर में करीब पांच फीट लंबा मगरमच्छ दिखा। इसे देखकर सभी के होश उड़ गए। तत्काल वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। इस पर उपवन संरक्षक के निर्देश पर एक टीम मौके पर पहुंची तथा मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। यह मगरमच्छ रात को ही बाड़े के रास्ते से घर में घुस गया था। गनीमत रही कि इसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। जानकारी में सामने आया कि धोरडिया निवासी रामलाल गुर्जर के मकान में सोमवार सुबह करीब सात बजे एक मगरमच्छ बरामदे में दिखाई दिया। गांव में रहने वाले इसके रिश्तेदार घर पहुंचे थे तो बच्चों के झूले के पास यह मगरमच्छ था। इसे देख कर महिला रिश्तेदार चिल्लाई। इस पर रामलाल गुर्जर के परिवारजन और आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। बाद में वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। इस पर उपवन संरक्षक विजय शंकर पांडे के निर्देश पर मनीष तिवारी के नेतृत्व में एक रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू कर लिया गया। वन विभाग ने इसे बस्सी सेंचुरी के निकट बांध में छोड़ने का निर्णय किया है। ऐसे में इस मगरमच्छ को बस्सी सेंचुरी में छोड़ा जाएगा। इधर, जानकारी मिली है कि रामलाल गुर्जर के मकान का दरवाजा बंद था। इससे आशंका जताई जा रही है कि पीछे बाड़े के रास्ते से मगरमच्छ घर में आया हो। लेकिन गनीमत यह रही  कि मगरमच्छ ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। वरना बड़ी घटना हो सकती थी। धोरडिया गांव के निकट ही बेडच नदी बहती है, जबकि गांव के पास एक नाला है जो नदी से जुड़ा हुआ है। आशंका है कि मगरमच्छ नदी से नाले में होते हुए गांव में पहुंचा हो। घर से नाले की दूरी करीब आधा किलोमीटर बताई गई है। मगरमच्छ के किसी पर हमला नहीं करने और सुरक्षित रेस्क्यू कर लेने से सभी ने राहत की सांस ली है। मौके पर टीम में वन विभाग से नाथू सिंह सहित मनीष तिवारी, पीयूष कामले, रामकुमार साहू, मुबारिक खान, कन्हैया लाल सालवी रेस्क्यू करने पहुंचे। recent visitors 97

जयशंकर ने ब्रिस्बेन में नए भारतीय वाणिज्य दूतावास का किया उद्घाटन

ब्रिस्बेन/नई दिल्ली  विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में नए भारतीय वाणिज्य दूतावास का औपचारिक उद्घाटन करते हुए कहा कि यह क्वींसलैंड राज्य के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने, व्यापार को बढ़ावा देने, शैक्षिक संबंधों को बढ़ावा देने और प्रवासी समुदाय की सेवा करने में योगदान देगा। जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, “आज ब्रिस्बेन में भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का औपचारिक उद्घाटन करते हुए प्रसन्नता हुई। यह क्वींसलैंड राज्य के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने, व्यापार को बढ़ावा देने, शैक्षिक संबंधों को बढ़ावा देने और प्रवासी समुदाय की सेवा करने में योगदान देगा।” उन्होंने कहा, “उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए क्वींसलैंड की गवर्नर डॉ. जीनेट यंग और मंत्रियों रोस बेट्स और फियोना सिम्पसन को धन्यवाद।” बाद में जयशंकर ने क्वींसलैंड की गवर्नर जीनेट यंग के साथ बैठक की और भारत के साथ आर्थिक तथा व्यापारिक सहयोग को मजबूत करने को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा, “आज ब्रिस्बेन में क्वींसलैंड की गवर्नर डॉ. जीनेट यंग से मिलकर प्रसन्नता हुई। क्वींसलैंड राज्य के साथ आर्थिक, व्यापारिक और निवेश सहयोग को मजबूत करने के अवसरों तथा तरीकों पर चर्चा की।” इस दौरान विदेश मंत्री ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। उन्होंने एक्स पर कहा, “आज सुबह ब्रिस्बेन के रोमा स्ट्रीट पार्कलैंड्स में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। शांति और सद्भाव का उनका संदेश दुनिया भर में गूंजता है।”   recent visitors 67

बालाजी-आंद्रेओज़ी की जोड़ी मोसेले ओपन के पहले दौर में बाहर

मेट्स  भारतीय टेनिस खिलाड़ी एन श्रीराम बालाजी और अर्जेंटीना के उनके जोड़ीदार गुइडो आंद्रेओज़ी यहां पुरुष युगल के पहले दौर का मैच हारकर मोसेले ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए। बालाजी-आंद्रेओज़ी की जोड़ी ने पहला सेट जीतकर अच्छी शुरुआत की थी लेकिन वे अपनी लय बरकरार नहीं रख पाए तथा नीदरलैंड के मैटवे मिडलकूप और जीन जूलियन रोजर से 7-6, 2-6, 7-10 से हार गए। बालाजी और आंद्रेओज़ी ने अपनी पहली सर्विस पर अच्छा प्रदर्शन करके टाइब्रेकर तक चला पहला सेट अपने नाम किया। लेकिन मिडलकूप और रोजर ने दूसरे सेट में अपना दबदबा बनाते हुए इसे 6-2 से जीत लिया। नीदरलैंड की जोड़ी ने निर्णायक सेट में टाइब्रेकर में जीत हासिल करके दूसरे दौर में जगह बनाई। भारत के सुमित नागल भी रविवार को पुरुष एकल में फ्रांस के कोरेंटिन मौटेट से हारकर पहले दौर से बाहर हो गए थे।     recent visitors 119

खाने पीने की चीजों को ऐसे करें सेव

हिंदुस्तान में खाने को बर्बाद करना एक तरह से पाप माना गया है। यहां अन्न को देवता कहा जाता है। खाना बर्बाद करना यानी हम अपनी ही मेहनत की कमाई को बर्बाद कर रहें हैं। कई बार हम अपने दोस्तों को खाने पर बुलाते हैं और उनके लिए ढेर सारे व्यंजन बनाते हैं। लेकिन कई बार हमे अंदाजा नहीं होता है कि कितने लोगों के लिए कितना खाना बनना हैं, जिसकी वजह से खाना बच जाता है जो बाद में फेका जाता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसी ही टिप्स देने जा रहें जिससे आप खाने पीने की चीजों को बर्बाद नहीं करेंगें। प्लान करें अगर आप पहले से ही प्लान करके चलें तो आप काफी सामान बर्बाद होने से बचा सकती है। अगर आप बाहर खाना खाने जा रहें हैं, तो उसी के हिसाब से खाना पकाएं। और अगर खाना पका लिया है तो उसे फ्रिज में रखदें जिससे आप उसे अगले दिन खा सकें। ज्यादा पके हुए फलों को फेंके नहीं अगर आपके फ्रिज में ज्यादा दिन के पके हुए फल रखे हैं तो उन्हें फेंके नहीं, इनका आप जैम या जेल्ली बना सकते हैं। आप इनसे कोई अच्छी डिरिंक्स भी बना सकती हैं। बासी ब्रेड का यूज बासी ब्रेड के सूख जाने के बाद आप उसकी पुडिंग बना सकते हैं। इसी ब्रेड को आप ओवन में सेक कर, इसे जैम या शहद के साथ भी खा सकते हैं। सब्जियों को सम्भालना अगर आप बहुत सारी सब्जियां बाजार से लाई हैं, और कुछ बच गई है तो उन्हें फेंके नहीं, इन्हें सुखा लें और इनका आचार बना लें। या फिर इन सब्जियों को फ्राई कर लें और फ्रिज में रख दें। खट्टा दूध खट्टे दूध से आप पनीर बना सकते हैं, दूध में थोड़ा सिरका या नींबू ड़ालें और धीमी आचं पर दूध को गर्म कर लें। जब दूध फट जाएं तो इसका सारा पानी छान लें पनीर तैयार है। टमाटर अगर आप बहुत ज्यादा टमाटर खरीद लायी हैं तो घबराएं नहीं। इसको पीस कर प्युरे बना लें फिर इसमें शहद मिलाएं और अच्छे से गर्म कर लें जिससे उसका सारा पानी निकल जाएं।   recent visitors 91

जमीन विवाद में हिस्ट्रीशीटर है मुख्य आरोपी, राजस्थान-अलवर में खूनी संघर्ष में तीन महिलाएं घायल

अलवर. अलवर में कोटकासिम थाना क्षेत्र के जकोपुर गांव में रविवार शाम जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गया। घटना में एक पक्ष की ओर से फायरिंग और हथियारों से हमला किया गया। झगड़े में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिसमें एक महिला को गोली लगी है। जानकारी के अनुसार, जकोपुर निवासी कुलदीप सिंह के परिवार ने अपने खेत में सरसों की फसल की बुआई की थी। आरोप है कि रविवार को दिन में जकोपुर सरपंच शर्मिला के पति राजपाल उर्फ राजू जाट जो कि पुलिस थाने का हिस्ट्रीशीटर है ने टिल्लू, भीम, प्रवीण, बसंत, राजबीर और राहुल ने मिलकर ट्रैक्टर से उनकी फसल को रौंद दिया। कुलदीप का कहना है कि उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी, लेकिन पुलिस समय पर नहीं पहुंची, जिससे आरोपी पक्ष का मनोबल और बढ़ गया। शाम करीब साढ़े पांच बजे कुलदीप के परिवार ने जब इस घटना का विरोध किया तो आरोपी अपने साथ बाहर के 25 से 30 बदमाशों को लेकर हथियारों से लैस होकर आए और महिलाओं से मारपीट की। इस दौरान फायरिंग हुई, जिसमें प्रेमलता पत्नी अजीत सिंह के पैर में गोली लगी। जबकि हेमलता पत्नी फूल सिंह और ममता पत्नी विक्रम सिंह को गंभीर चोट आई है। घायल महिलाओं को तुरंत कोटकासिम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, सरपंच शर्मिला के पति राजपाल उर्फ राज जाट जो कि पुलिस थाने का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर भी है। यह पूर्व में भी कोटकासिम थानाधिकारी महेश कुमार सहित पुलिस कर्मियों से अपने घर पर मारपीट कर चुका है, जिसमें थानाधिकारी महेश कुमार सहित चार पुलिस कर्मियों को चोट आई थी। अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। recent visitors 159

Bhoj University में बीएड व डीएलएड में प्रवेश के लिए सीट आवंटन छह नवंबर को होगा

भोपाल  मध्यप्रदेश भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय में बीएड (सामान्य शिक्षा) एवं डीएलएड (सामान्य शिक्षा) में प्रवेश के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है। बीएड (विशेष शिक्षा) में प्रवेश के लिए सीट आवंटन के आधार पर आनलाइन माध्यम से 30 अक्टूबर तक फीस जमा कर प्रवेश लेने की अंतिम तिथि थी। वहीं सामान्य शिक्षा के पाठ्यक्रमों में तीसरे चरण की काउंसलिंग के तहत पंजीयन और दस्तावेजों के सत्यापन की तिथि समाप्त हो चुकी है। वहीं सीट आवंटन छह नवंबर को किया जाएगा। आनलाइन माध्यम से फीस का भुगतान सात से 16 नवंबर तक होगा। अभ्यर्थियों को 16 नवंबर तक स्टडी सेंटर पर रिपोर्टिंग करनी होगी। विद्यार्थियों को विशेष सूचना दी है कि अवकाश के दिनों में सत्यापन कार्य नहीं किया जाएगा और रिपोर्टिंग भी नहीं हो सकेगी। इसके लिए आखिरी का इंतजार नहीं करें। काउंसलिंग और प्रवेश संबंधी किसी भी जानकारी के लिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट से भी देख सकते हैं। 55 पीएम कालेजों में एआई पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पांच नवंबर को परीक्षा होगी भोपाल। प्रदेश के 55 प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस और 13 स्वशासी कालेजों में आइआइटी दिल्ली के सहयोग से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस(एआई) से संबंधित दो पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं।इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फिनटेक विथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शामिल हैं। इन पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पांच नवंबर को प्रवेश परीक्षा होगी।इसमें चयनित होने वाले विद्यार्थियों से एक हजार रुपये सुरक्षा निधि के रूप में जमा कराए जाएंगे। पाठ्यक्रम समाप्ति के बाद यह फीस वापस कर दी जाएगी।चयनित विद्यार्थियों की मेरिट सूची सात नवंबर को जारी की जाएगी। recent visitors 162