‘पुष्‍पा 2’ में श्रद्धा कपूर नहीं श्रीलीला करेंगी आइटम डांस नंबर

मुंबई अल्‍लू अर्जुन की 'पुष्‍पा 2' की रिलीज का हम सभी को बेसब्री से इंजतार है। सुकुमार के डायरेक्‍शन में बनी 'पुष्‍पा: द रूल' आख‍िरकार, अब 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्‍तक देगी। साल 2021 में रिलीज 'पुष्‍पा: द राइज' में सामंथा रुथ प्रभु का आइटम नंबर 'ऊ अंटावा' तो आपको याद होगा ही। इस गाने ने ऐसी धूम मचाई कि इसका असर आज भी है। लंबे समय से यह चर्चा रही है कि 'पुष्‍पा 2' में भी एक ऐसा ही धमाकेदार आइटम नंबर है। लेकिन इस बार सामंथा नहीं होंगी। इस डांस नंबर के लिए जान्हवी कपूर से लेकर श्रद्धा कपूर तक का नाम आया। लेकिन अब ताजा जानकारी है कि यह गाना श्रीलीला की झोली में जा गिरा है। बीते दिनों यह कहा गया था कि 'स्‍त्री 2' की सुपर सक्‍सेस को देखते हुए मेकर्स ने श्रद्धा कपूर को 'पुष्‍पा 2' में आइटम डांस नंबर के लिए अप्रोच किया है। लेकिन अब बताया जा रहा है कि वहां बात नहीं बनी। ऐसे में अल्‍लू अर्जुन के साथ पर्दे पर अब खूबसूरत एक्‍ट्रेस और बेहतरीन डांसर श्रीलीला का जलवा देखने को मिलेगा। इसलिए मेकर्स की पसंद बनी हैं श्रीलाला 'डेक्‍कन क्रॉनिकल' ने अपनी रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा है, 'अल्लू अर्जुन एक बेहतरीन डांसर हैं और बहुत कम ही लोग उनकी गति और खूबसूरती की बराबरी कर सकते हैं। मेकर्स ने श्रीलीला को 'पुष्पा द रूल' में एक खास गाने के लिए चुना है, क्योंकि वह एक बहुत ही अच्छी डांसर हैं।' 'गुंटूर करम' में 'कुरिची मदाथापेटी' गाने से मचाई थी धूम श्रीलीला जहां साउथ सिनेमा में नई सनसनी बनकर उभरी हैं, वहीं महेश बाबू के साथ 'गुंटूर करम' फिल्म में उनके शानदार डांस ने टॉलीवुड को दीवाना बना दिया था। में डांसिंग सनसनी बन गई हैं। श्रीलीला ने फिल्‍म 'धमाका' में 'पल्सर बाइक' और 'जिंथाक' जैसे गानों पर अपनी कमर की लचक से खूब मजमा लूटा। जबकि 'गुंटूर करम' में महेश बाबू के साथ उनके 'कुरिची मदाथापेटी' गाने ने धूम मचा दी। श्रीलीला ने मांगी 2 करोड़ रुपये की फीस? 'पुष्‍पा 2' के मेकर्स ने पहले भी श्रीलीला को अप्रोच किया था। समझा जाता है कि एक्‍ट्रेस के लिए इसके लिए 2 करोड़ रुपये की फीस मांगी थी। जिसके बाद खबर आई कि मेकर्स ने बॉलीवुड में तृप्ति डिमरी, जान्हवी कपूर और श्रद्धा कपूर जैसे बड़े सितारों को अप्रोच किया। हालांकि, अब नई रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से यह भी कहा गया है कि ये सारी अटकलें अफवाह थीं। प्रोडक्शन हाउस ने कभी ऐसी कोई कोश‍िश नहीं की। recent visitors 91

उत्तराखंड में बड़ा हादसा; अल्मोड़ा में बस खाई में गिरी, 38 यात्रियों की मौत, कई घायल

अल्मोड़ा उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मार्चुला के पास एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में 38 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। चार घायलों को एयरलिफ्ट भी किया गया है। तीन घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर है। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मार्चुला इलाके के पास सोमवार को यात्रियों से भरी बस नदी में गिर गई। बस में 55 से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा। एसएसपी अल्मोड़ा मौके पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एसडीआरएफ की टीम  भी पहुंची हैं। हादसे में 38 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। बस नैनीडांडा के किनाथ से रामनगर जा रही थी। जैसे ही बस मार्चुला के पास पहुंची तो सारड बैंड के पास नदी में गिर गई। बस के नदी में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ लोग बस से छिटककर नीचे गिर गए। घायल लोगों ने ही जानकारी दूसरों तक पहुंचाई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य चलाया। घायलों को अस्पताल ले जाने का काम किया। बस सवार 38 यात्रियों की मौत हो गई।  जबकि कई लोग घायल हैं। बस में सवार थे 55 से ज्यादा यात्री बस 40 सीटर थी। बस में 55 से ज्यादा यात्री थे। आपदा प्रबंधन अधिकारी अल्मोड़ा विनीत पाल ने बताया कि 38 यात्रियों की मौत हो चुकी है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। टीम रेस्क्यू में जुटी है। सीएम धामी ने दिए निर्देश सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में बस हादसे पर सचिव आपदा प्रबंधन,आयुक्त कुमाऊं मंडल और डीएम अल्मोड़ा से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली और बचाव और राहत कार्य तेजी से चलाने के निर्देश दिए हैं।    recent visitors 59

कोई हताहत नहीं, छत्तीसगढ़-बलौदाबाजार में खाद्य मंत्री के काफिले की कार को बस ने मारी टक्कर

बलौदाबाजार/रायपुर। छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के काफिले की एक कार हादसे का शिकार हो गई. जानकारी के अनुसार, रविवार की रात सिमगा इलाके में मंत्री के काफिले की एक कार को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी. इस हादसे में वाहन को एक साइड से नुकसान हुआ है. फिलहाल, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर विस्तृत जानकारी एकत्र कर रही है. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, रविवार की रात सिमगा इलाके में मंत्री के काफिले की एक कार को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी. इस हादसे में वाहन को एक साइड से नुकसान हुआ है. फिलहाल, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. recent visitors 53

अधिकारियों में मचा हड़कंप, छत्तीसगढ़-रायपुर रेलवे स्टेशन में बम मिलने की सूचना!

रायपुर. रायपुर रेलवे स्टेशन पर दीवाली और छठ पूजा के चलते यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई. इस बीच सारनाथ एक्सप्रेस में बम मिलने की सुचना के बाद यात्रियों को उतारा गया. स्टेशन पर सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए जीआरपी, आरपीएफ और सिविल डिफेंस की बड़ी संख्या में मौजूद है. आज रायपुर रेल्वे स्टेशन में मॉकड्रील किया गया. इस दौरान करीब 50 से अधिक अधिकारी मौके पर तैनात थे, जिन्होंने स्थिति को नियंत्रित करने में मदद की. यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए और घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई. स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं. यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा करते समय सतर्क रहें और आपातकालीन स्थितियों में धैर्य बनाए रखें. recent visitors 62

अभ्यर्थियों को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बुलाया, छत्तीसगढ़-रायपुर दक्षिण के उपचुनाव में ईवीएम की कमीशनिंग कल

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कमांक 51-रायपुर नगर दक्षिण के होने वाले आगामी विधानसभा उपनिर्वाचन-2024 में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों के माध्यम से मतदान कराये जाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है।मतदान के लिये मशीनों को तैयार करने के क्रम में मशीनों की कमीशनिंग का पांच नवंबर को सुबह दस बजे से शुरू किया जाएगा। इसकी सूचना रिटर्निंग आफिसर, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-51 जिला रायपुर की ओर से निर्वाचन लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों को दी जाएगी। मशीनों के कमीशनिंग का काम रायपुर में सेजबहार स्थित ई-ब्लाक शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में किया जाएगा। मतदान के लिए मशीनों को तैयार करने में आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिये निर्माता कंपनी मेसर्स इलेक्ट्रानिक कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, हैदराबाद (तेलंगाना) के इंजीनियर नियत तिथि के एक दिन पहले रायपुर पहुंच जाएंगे। इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों के कमीशनिंग की प्रक्रिया में मेसर्स इलेक्ट्रानिक कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, हैदराबाद (तेलंगाना) के इंजीनियरों द्वारा सभी वीवीपैट मशीनों में सिंबल लोडिंग की जायेगी। सभी मशीनों में एक मत डालकर और रेंडम रूप से चुने गये पांच प्रतिशत मशीनों पर 1000 मत डालकर मॉकपोल किया जायेगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-51 रायपुर नगर दक्षिण में निर्वाचन लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे कमीशनिंग की प्रक्रिया के अवलोकन के लिए नियत तिथि और समय पर कमीशनिंग परिसर रायपुर सेजबहार में स्थित शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में उपस्थित रहकर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों की कार्य प्रणाली और इसकी निष्पक्षता के संबंध में पूरी तरह आश्वस्त हो। recent visitors 91

जुआ खेलने के लिए पैसे न देने पर की जीजा की हत्या, छत्तीसगढ़-सूरजपुर में अंधे कत्ल का खुलासा

सूरजपुर. सूरजपुर जिले के ग्राम रविन्द्रनगर निवासी सजीत सोम ने थाना जयनगर में सूचना दिया कि उसके बुआ का लड़का गौतम दास पिता गोविन्द दास उम्र 40 वर्ष का दिमागी हालत ठीक नहीं है तथा अपने घर में अकेला रहता था। वही दीपावली के दरम्यिानी रात किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दिया गया है। सूचना पर मर्ग कायम किया गया। मामले की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने थाना प्रभारी, एफएसएल व डॉग स्क्वार्ड की संयुक्त टीम के द्वारा मौके पर जाकर बारीकी से साक्ष्य का संकलन किया गया। जिसके बाद सभी पहलुओं पर जांच करने और अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी सूरजपुर नंदिनी ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना जयनगर की पुलिस मौके पर पहुंची और शव पंचनामा के बाद शव को पीएम के लिए भेजा। डॉक्टर के द्वारा शार्ट पीएम रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु हत्यात्मक प्रकृति का लेख किए जाने पर अपराध क्रमांक 227/24 धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की विवेचना के उपरांत साक्ष्यों के आधार पर संदेही मुकेश राजवंशी पिता निखिल राजवंशी उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम रविन्द्रनगर को बगल के ग्राम संजयनगर में उसके ठिकाने में दबिश देकर पुलिस के द्वारा पकड़ा लिया गया। जिसके पश्चात पुलिस को आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि घटना दीपावली के दरम्यानी रात की है जब जुआ खेलने से पैसा हार जाने के बाद व जुआ खेलने हेतु पैसा मांगने पर मृतक गौतम दास के द्वारा पैसा देने से मना करने को लेकर विवाद बढ़ गया। जिसके पश्चात झगड़ा-विवाद अत्यधिक बढ़ जाने के कारण लोहे के टांगी एवं वाइपर से प्रहार कर हत्या कर दिया। जिसके बाद पोटली में रखे 1500 रूपये लेकर फरार हो गया है। वही आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार जप्त कर आरोपी मुकेश राजवंशी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। recent visitors 108

5967 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल के फिजिकल टेस्ट का आज जारी होगा प्रवेश पत्र

रायपुर. छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग आज 4 नवंबर को शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (PFT) राउंड के लिए पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (cgpolice.gov.in) से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 5967 पदों को भरना है। अधिसूचना के अनुसार, छत्तीसगढ़ पुलिस 16 नवंबर से दस्तावेज सत्यापन (DV), शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और शारीरिक फिटनेस परीक्षण (PFT) आयोजित करेगी। पीएफटी और पीएमटी राउंड के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा और मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा। जिन उम्मीदवारों ने छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन किया है, उन्हें सबसे पहले फिजिकल टेस्ट परीक्षा पास करनी होती है। इसके बाद इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और मेडिकल एग्जाम में बैठने का अवसर दिया जाता है। इतनी होनी चाहिए लंबाई छत्तीसगढ़ कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट के लिए उम्मीदवारों की लंबाई, वजन, सीना का माप लिया जाता है। इसमें शामिल होने के लिए सामान्य, अनुसूचित जााति और ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 168 सेमी होना आवश्यक है। वहीं उनकी छाती 81 सेमी बिना फुलाए और फूलने के बाद 86 सेमी होनी चाहिए। अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई 158 सेमी और छाती बिना फुलाए 76 सेमी होना जरूरी है। एडमिट कार्ड ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड 0- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाएं। 0- होमपेज पर उपलब्ध 'सीजी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024' डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। 0- पंजीकरण संख्या, जन्मतिथि आदि सहित अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें। 0- सबमिट बटन पर क्लिक करें। 0- आपका सीजी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा। 0- भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें। recent visitors 96