मोबाइल फोन लूटने के लिए की थी हत्या, राजस्थान-सिरोही में ब्लाइंड मर्डर के दो वांछित नाबालिग पकड़े

सिरोही. आबूरोड पुलिस द्वारा सोमवार को शहर में 5 दिन पूर्व हुए ब्लाइंड मर्डर केस में वांछित 2 नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। मामले में 3 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि मृतक से मोबाइल लूटने के प्रयास का विरोध करने पर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद वे मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद शहर पुलिस सहित 5 टीमें गठित की गईं, जिसने कई जगहों पर दबिश देकर इन्हें पकड़ने में सफलता हासिल की। आबूरोड शहर पुलिस थानाधिकारी बंशीलाल की अगुवाई में आज टीम द्वारा इस मामले में वांछित 2 नाबालिगों को को निरुद्ध किया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें बाल सुधार गृह, सिरोही भेज दिया गया। इस मामले में अब तक राजाराम उर्फ राजू पुत्र नोनाराम गरासिया, लक्ष्मा उर्फ श्रवण पुत्र हरा गरासिया एवं मीठाराम पुत्र कानाराम गरासिया को गिरफ्तार किया गया था। इससे पूर्व पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्रोतों से घटना से संबंधित सूचना एकत्रित की गई और पुलिस मित्रों एवं सीएलजी सदस्यों से समन्वय स्थापित कर अज्ञात बदमाशों को नामजद कर गिरफ्तारी करने एवं गिरफ्तारी के लिए आबूरोड में लगे करीब 100 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। इसके बाद संदिग्ध लोगों को चिन्हित कर उन्हें नामजद कर उनके घरों पर दबिश दी गई। लगातार प्रयासों के बाद आरोपी राजराम उर्फ राजू को ग्राम क्यारियां, लक्ष्मा उर्फ श्रवण को जलोईयाफली, सियावा एवं मीठाराम को रबारिया, गुजरात से दस्तयाब कर पूछताछ की गई। इस पर इन्होंने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। मोबाइल लूटने का विरोध करने पर की थी हत्या पुलिस पूछताछ में यह सामने आया कि आरोपी मृतक ओटसिंह से मोबाइल लूटना चाह रहे थे, जिसका उसने विरोध किया था। इससे नाराज होकर आरोपियों ने चाकू एवं छूरी से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद वे मोबाइल लूटकर वहां से भाग खड़े हुए थे। पुलिस के अनुसार घटनास्थल एकांत जगह पर होने और आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं होने एवं घटना का कोई चश्मदीद गवाह नहीं होने से आरोपियों को नामजद करना बड़ी चुनौती था। recent visitors 86

आप विधायक जसवन्त सिंह गज्जनमाजरा को हाईकोर्ट से मिली जमानत, मंत्री तरनप्रीत सौंध करेंगे स्वागत

चंडीगढ़  मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा की जमानत याचिका पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने स्वीकार कर ली है। उन्हें  हाईकोर्ट ने जमानत दे दी। हाईकोर्ट के जस्टिस महाबीर सिंह सिंधू ने सभी पक्षों को सुनने के बाद पिछले सप्ताह इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अमरगढ़ से आम आदमी पार्टी के विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा को गत वर्ष ईडी ने गिरफ्तार किया था। गज्जन माजरा पर आरोप है कि उन्होंने अपनी कंपनी तारा कॉर्पोरेशन लिमिटेड के जरिए एक बैंक से 41 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी। निचली अदालत ने खारिज कर दिया था जमानत याचिका उसी मामले में गज्जन माजरा के खिलाफ ईडी ने मनी लांड्रिंग मामले में शिकायत दर्ज की थी। इसके बाद उन्हें ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्होंने मोहाली की जिला अदालत में जमानत याचिका दाखिल की थी। नाभा जेल में बंद हैं विधायक माजरा आप विधायक गज्जन माजरा गिरफ्तारी के बाद से ही नाभा जेल में बंद हैं। हालांकि, कुछ समय पहले वह जेल में फिसलकर गिर गए थे। फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके बाद वे बीमार हुए तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय विपक्षी दलों ने सवाल उठाए थे कि सरकार उन्हें बीमारी के बहाने अस्पताल में भर्ती कराकर वीआईपी ट्रीटमेंट दे रही है। हालांकि, मामला गरमाने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था। एक रुपए वेतन लेने का किया था ऐलान जब 2022 में आम आदमी पार्टी की पंजाब में सरकार बनी थी। इस दौरान विधायक जसंवत सिंह गज्जनमाजरा चर्चा में आए थे। उन्होंने उस समय ऐलान किया था कि पंजाब की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। ऐसे में वह पूरी सैलरी नहीं लेंगे। बल्कि एक रुपया वेतन लेंगे। ताकि पंजाब के खजाने पर बोझ न पड़े। उनका यह कदम काफी समय तक चर्चा में रहा था। recent visitors 55

हिंदू मंदिर पर कनाडा में हो रहे हमले को लेकर गुस्से में CM मान, केंद्र सरकार से कर दी ये मांग

चंडीगढ़. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कनाडा के ब्रैम्पटन में एक हिंदू मंदिर पर हमले की निंदा की और केंद्र से भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कनाडाई सरकार के साथ इस मुद्दे को उठाने का आग्रह किया। बता दें कि खालिस्तानी झंडे लेकर प्रदर्शनकारी रविवार को ब्रैम्पटन के एक हिंदू मंदिर में लोगों से भिड़ गए। CM मान ने केंद्र सरकार से की ये मांग सीएम भगंवत मान ने बठिंडा में संवाददाताओं से कहा कि मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं। मैं भारत सरकार से भी मांग करता हूं कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए इस मुद्दे पर कनाडाई सरकार से बात की जाए। उन्होंने कहा कि कई पंजाबी कनाडा को अपना दूसरा घर मानते हैं और कोई नहीं चाहता कि वहां ऐसी हिंसक घटना हो। निज्जर हत्याकांड के बाद भारत-कनाडा के संबंधों में तनाव भारत ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह कनाडा में अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। खालिस्तानी अलगाववादियों को उत्तरी अमेरिकी देश के कथित समर्थन और भारत द्वारा आतंकवादी घोषित किए गए कनाडाई नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्तता के आरोप को लेकर भारत-कनाडा संबंधों में गहरा तनाव बना हुआ है। पीएम मोदी ने भी की निंदा कनाडा में हिंदू मंदिरों पर हुए हमले को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्य भारत के संकल्प को कमजोर नहीं करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि कनाडा में हिंदू मंदिर पर जानबूझकर हमला किया गया है और वह इसकी निंदा करते हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि मैं कनाडा में एक हिंदू मंदिर पर जानबूझकर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमारे राजनयिकों को डराने-धमकाने की कायरतापूर्ण कोशिशें भी उतनी ही भयावह हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा के ऐसे कृत्य कभी भी भारत के संकल्प को कमजोर नहीं करेंगे। हम कनाडा सरकार से न्याय सुनिश्चित करने और कानून के शासन को बनाए रखने की उम्मीद करते हैं। पहले भी हिंदू मंदिर को बनाया गया निशाना इससे पहले कनाडा के ब्रैम्पटन में हिंदू महासभा मंदिर को खालिस्तान समर्थकों ने निशाना बनाया था। चरमपंथियों ने हिंदू भक्तों पर भी हमला किया। हमलों के बाद, कनाडा में हिंदू समुदाय के लिए काम करने वाले एक गैर-लाभकारी संगठन हिंदू कैनेडियन फाउंडेशन ने मंदिर पर हमले का एक वीडियो साझा किया और कहा कि खालिस्तानी आतंकवादियों ने बच्चों और महिलाओं पर हमला किया। recent visitors 65

भाजपा में आभा बिखेरते ‘आशीष’

लेखक-सत्येंद्र जैन लोकसभा विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं।अमरवाड़ा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह को विजयश्री का आशीर्वाद जनता ने दिया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 29 की 29  सीट्स पर विजय रूपी कमल पताका फहराकर स्वर्णिम कीर्तिमान स्थापित किया है।वोट शेयर भी लगभग 60 प्रतिशत अर्जित किया है।केंद्र में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की  सरकार को भी प्रभावी ढंग से कार्य करते हुए लगभग 4 महीनों का समय व्यतीत हो गया है। विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी को तीन राज्यों में अपार,आशातीत सफलता प्राप्त हुई है।राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा विपक्ष में थी।वहां पर भाजपा की सत्ता प्राप्ति की संभावनाएं या गणितीय प्रायिकताएं अत्यधिक प्रबल थीं। किंतु मध्य प्रदेश में विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए जनता के कल्याण के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाई । पिछले साढ़े तीन वर्षों से कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल भाजपा सरकार को अलोकतांत्रिक प्रचारित करते रहे। धनबल की सरकार बताते रहे। जनता के समक्ष, मीडिया, सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों द्वारा भ्रम उत्पन्न करने का असफल प्रयास किया गया।2023 विधानसभा चुनाव के समय भी चुनाव प्रचार में कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों ने मंहगाई,बेरोजगारी,कृषि,शिक्षा,स्वास्थ्य,ऊर्जा,परिवहन,जल आदि अनेक मुद्दों को जनता के बीच रखा।सत्ता विरोधी लहर एंटी इनकम्बेंसी भी एक महत्वपूर्ण कारक होता है।कांग्रेस ने इस सत्ता विरोधी लहर को उत्पन्न करने हेतु एड़ी से चोटी तक का पुरजोर प्रयास किया। इन विषम परिस्थितियों पर विजय प्राप्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने लगातार पांचवीं बार मध्य प्रदेश में सरकार बनाई है।भाजपा ने 163 सीटें,दो-तिहाई बहुमत से अधिक जीती हैं।71 प्रतिशत विधानसभा सीटों पर आधिपत्य जमाया है। एंटी इनकंबेंसी टर्मिनोलॉजी को प्रो इनकंबेंसी में रूपांतरण किया है। महाविजय की पटकथा लिखी गई।लोकसभा चुनाव में भी एंटी इनकंबेंसी टर्मिनोलॉजी को प्रो इनकंबेंसी में रूपांतरण किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो कार्यकाल पूर्ण कर तीसरी बार शपथ लेकर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री होने का कीर्तिमान रचा है। भाजपा की इस अनवरत महाविजय की यात्रा में प्रदेश मीडिया विभाग का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राजनीतिक दल के लिए मीडिया विभाग माउथ पीस होता हैं। मुकुट होता है ।भाजपा मीडिया विभाग के सदस्य पार्टी की रीति-नीति, कार्यक्रमों योजनाओं,भाजपा शासन की उपलब्धियां को मीडिया के माध्यम से जनता के समक्ष विभिन्न चैनल्स पर होने वाली परिचर्चा में रखते हैं।मीडिया का समाचार विभाग प्रतिदिन अनेक प्रेस नोट,फोटो, वीडियो तैयार कर,समय पूर्व मीडिया संस्थानों को प्रकाशन हेतु प्रेषित करता है। मीडिया विभाग के प्रमुख को सतत रूप से पार्टी की वैचारिक शक्ति का परिशोधन,संशोधन,संवर्धन एवं प्रदेश के सभी सदस्यों को समयबद्ध अथवा समय पूर्व वितरण नितप्रति करना रहता है।मीडिया संस्थानों से सतत सम्पर्क रखना एवं पत्रकारिता जगत से संबध्द स्वामियों,संपादकों,संवाददाताओं,कैमरामैन के सुख-दुख में सम्मिलित होना भी आवश्यक रहता है। यह सभी अत्यंत ही जटिल कार्य को सम्पन्न करने हेतु भागीरथी परिश्रम करना होता है।यह अखण्ड-प्रचण्ड पुरुषार्थ भूख-प्यास,निद्रा,दिन,रात आदि से परे होता है।इस दुष्कर कार्य को संचालित करने का उत्तरदायित्व मध्य प्रदेश के शुभंकर,उर्जावान प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने मीडिया विभाग के ज्ञानवान,उर्जावान,युवा प्रवक्ता आशीष अग्रवाल को 29 अप्रैल 2023 को सौंपा।भाजपा मध्य प्रदेश के इतिहास में आशीष अग्रवाल ने सबसे कम आयु में मीडिया प्रभारी के रूप में कीर्तिमान स्थापित किया है। आशीष अग्रवाल प्रबंधन में स्नातकोत्तर हैं।दूरस्थ शिक्षा एवं सामाजिक कार्य में भी स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है।भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल नियुक्ति उपरांत विगत डेढ़ साल से पूर्ण मनोयोग से,सर्वस्व समर्पण भाव से,कुशलता पूर्वक अपने दायित्वों को निष्पादित कर रहे हैं।आशीष अग्रवाल के पराक्रम की पराकाष्ठा की परिणति लोकसभा चुनाव 2024,विधानसभा चुनाव 2023 के परिणामों में प्रतिबिंबित होती है।उन्होंने भाजपा के महाविजय के अश्वमेध यज्ञ में मीडिया प्रमुख रूप में आहूति दी है।प्रशंसनीय है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के विश्वास की कसौटी पर खरा उतर प्रदेश संगठन के हृदय प्रदेश को विजित कर अपना स्थान सुनिश्चित किया है। जन आशीर्वाद यात्रा का कुशल मीडिया प्रबंधन भाजपा की 11000 किलोमीटर की जन आशीर्वाद यात्रा  में 24 दिन में लगभग 700 रथ सभाओं का आयोजन हुआ।200 से अधिक बड़ी सभाएँ हुईं।215 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा पहुँची।मीडिया विभाग द्वारा पत्रकार साथियों से सतत संपर्क स्थापित रखना, एक दिन में अनेक पत्रकार वार्ताओं का कुशलता पूर्वक सम्पन्न कराना, लाईव लिंक को समय पूर्व उपलब्ध कराना, प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक, पोर्टल मीडिया हेतु प्रेस नोट,फोटो, वीडियो आदि उपलब्ध कराना, यात्राओं की लिंक उपलब्ध कराना, बड़ी सभाओं, रथ सभाओं,स्वागत सभाओं की लिंक उपलब्ध कराना, प्रेस नोट,फोटो, वीडियो आदि उपलब्ध कराना साथ ही साथ केंद्रीय मंत्री गणों,राष्ट्रीय नेताओं,राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के आतिथ्य,प्रवास व्यवस्था हेतु संपर्क स्थापित करना आदि आवश्यक कार्य रहे।यह सभी कार्य एक ही समय समानांतर रूप से व्यवस्थित करने का कार्य आशीष अग्रवाल ने शांत चित्त रहकर पूर्ण मनोयोग से निष्पादित किया।उनकी टीम जिसमें नवोदित प्रतिनिधि हैं।सभी ने कुशलता पूर्वक,निर्विघ्न,निर्विवाद संपन्न किया। उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन भाजपा मीडिया विभाग में आशीष अग्रवाल एक पालक के रूप में सुयोग्य मीडिया प्रभारी सिद्ध हुए हैं।लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव हेतु मीडिया सेंटर संचालित किया गया।आशीष अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन, प्रबंधन में प्रदेश कार्यालय, जिला कार्यालयों से लगभग 2000 प्रेस वार्ताएं सम्पन्न हुईं हैं आशीष अग्रवाल की टीम भावना नेतृत्व क्षमता प्रशंसनीय है। सभी प्रवक्ता गणों से उनकी सर्वोच्च क्षमताओं को भाजपा के हित में उपयोग करने की कला भी उनके अंदर कूट-कूट कर समाहित है। मीडिया विभाग के लिए समय-समय पर विभिन्न विषयों पर आवश्यक जानकारी और तथ्यों को उपलब्ध कराने हेतु भारत के विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के नेताओं,मंत्रियों से संपर्क स्थापित कर मीडिया टीम को त्वरित रूप से उपलब्ध कराने का कार्य भी उनके द्वारा कुशलता पूर्वक किया गया।जिससे मीडिया टीम तथ्यों और जानकारी से अवगत रही,अद्यतन रही और मीडिया जगत में अपनी गुरुता को सिद्ध किया। प्रतिदिन मीडिया टीम को मार्गदर्शन करना,समसामयिक विषयों पर चर्चा कर नए विषयों की खोज करना और सबके ज्ञान को आवर्धित करना,उनकी अनूठी विशेषता है। आशीष अग्रवाल केन्द्रीय टीम एवं प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त आवश्यक दिशा निर्देशों को अपनी टीम तक पहुंचाने,समन्वय स्थापित करने की कला में सिद्ध हस्त हैं।यही कारण है कि मीडिया टीम के सभी साथी प्रवक्ता कुशलतापूर्वक कार्य कर रहे हैं।वह संगठन की कसौटी पर, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की कसौटी पर खरे उतरे हैं।संगठन के निखरते युवा रत्न हैं।अपनी चमक,आभा … Read more

नवंबर और दिसंबरमें 48 लाख शादियां, 6 लाख करोड़ रुपये का व्यापार होने की उम्मीद : CAIT

नई दिल्ली दिवाली का त्योहार बीत चुका है। अब महापर्व छठ (Chhath Mahaparv) की तैयारी शुरू हो गई है। इसके बीतते ही 12 नवंबर को देवोत्थान एकादशी है। फिर शुरू हो जाएगा शादी-ब्याह का मौसम। इस साल शादी का लगन 16 दिसंबर तक चलेगा। अनुमान है कि इस दौरान देश भर में करीब 48 लाख शादियां होंगी। इन शादियों से बाजार में करीब छह लाख करोड़ रुपये आएंगे। मतलब कि अर्थव्यवस्था को एक नया बल मिलेगा। कहां से आया है यह अनुमान देश के रिटेल कारोबारियों के संगठन कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने एक अध्ययन रिपोर्ट जारी किया है। इसी में दावा किया गया है कि इस साल नवंबर और दिसंबर महीने में करीब 48 लाख शादियां होने का अनुमान है। संगठन का कहना है कि इन शादियों से करीब 6 लाख करोड़ रुपये का व्यापार होने की उम्मीद है। पिछले साल इस सीजन में करीब 35 लाख शादियों से कुल 4.25 लाख करोड़ रुपये का व्यापार हुआ था। कैट का कहना है कि देश भर के 75 प्रमुख शहरों में शादी से संबंधित वस्तुओं और सेवाओं में व्यापार करने वाले प्रमुख व्यापारी संगठनों से चर्चा के आधार पर यह अनुमान लगाया गया है। इस बार शुभ मुहूर्त की ज्यादा है तिथियां बताया जाता है कि इस साल शुभ विवाह मुहूर्त की तिथियों में वृद्धि के कारण व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि का अनुमान है। वर्ष 2023 में 11 शुभ मुहूर्त थे, जबकि इस वर्ष 18 मुहूर्त है। इससे व्यापार को और अधिक बढ़ावा मिलने की संभावना है। इस दौरान दिल्ली में ही अनुमानित 4.5 लाख शादियां होंगी। इससे इस सीजन में 1.5 लाख करोड़ रुपये के व्यापार की उम्मीद है। किस-किस दिन लगन कैट के अनुसार, इस साल के शादी सीजन में नवंबर में शुभ तिथियां 12, 13, 17, 18, 22, 23, 25, 26, 28 और 29 हैं, जबकि दिसंबर में ये तिथियां 4, 5, 9, 10, 11, 14, 15 और 16 हैं। इसके बाद लगभग एक महीने तक शादियों के सीजन में विराम होगा। इसके बाद साल 2025 में मध्य जनवरी से मार्च तक फिर से शादियां शुरू होंगी। एक शादी में कितना खर्च कैट के महासचिव प्रवीन खंडेलवाल के मुताबिक दो महीने के दौरान देश भर में 10 लाख शादियों में औसतन 3 लाख रुपये खर्च होंगे। करीब 10 लाख शादियों में 6 लाख रुपये खर्च होंगे। करीब 10 लाख शादियां ऐसी होंगी जिनमें 10 लाख रुपये, इतनी ही शादियों में 15 लाख रुपये खर्च होंगे। लगभग 7 लाख शादियां ऐसी होंगी जिनमें औसतन 25 लाख रुपये खर्च होंगे जबकि 50,000 शादियों में 50 लाख रुपये खर्च होंगे। देश में करीब 50,000 ऐसी शादियां होंगी जिनमें एक करोड़ या उससे अधिक राशि के खर्च होने का अनुमान है। शादी में किन वस्तुओं पर कितना खर्च खंडेलवाल के अनुसार, शादी के खर्च को सामान और सेवाओं के बीच विभाजित किया जाता है। इनमें मुख्य रूप से कपड़े, साड़ियां, लहंगे, और अन्य परिधान पर 10%, आभूषण पर 15%, इलेक्ट्रॉनिक्स, बिजली उपकरण, और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 5%, सूखे मेवे, मिठाइयां, और स्नैक्स 5%, किराना और सब्जियां 5%, उपहार आइटम्स 4% तथा अन्य वस्तुओं पर 6% का अमूमन खर्च होता है। दूसरी आर सर्विस सेक्टर में बैंक्वेट हॉल, होटल, और शादी के स्थल पर 5%, इवेंट मैनेजमेंट 3%, टेंट सजावट 10%, केटरिंग एवं सेवाएं 10%, फूल सजावट 4%, परिवहन और कैब सेवाएं 3%, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी 2%, ऑर्केस्ट्रा, संगीत आदि 3%, लाइट और साउंड 3% तथा अन्य सेवाएं 7%, के खर्च के अंदाज़ से संपन्न होती हैं। recent visitors 83

रेतीले धोरों पर पहुंचे 1152 पशु, राजस्थान-अजमेर में पुष्कर पशु मेले की छाई रौनक

अजमेर. अजमेर जिले के पुष्कर में लगने वाला अंतरराष्ट्रीय पशु मेला अब परवान चढ़ने लगा है। यूं तो पुष्कर पशु मेले की शुरुआत शनिवार 2 नवंबर से हो गई थी, इसके बाद से लगातार पशुओं की चौकियां लगना शुरू हो गई हैं और रेतीले धोरों पर पशुओं की रौनक देखी जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले में ऊंट, घोड़े, गाय, भैंस सहित अन्य पशु बिकने के लिए आते हैं। इस बार भी पुष्कर पशु मेले में एक से बढ़कर एक पशु बिकने के लिए आए हैं, जिनकी खरीद-फरोख्त भी शुरू हो गई है। मेला मैदान पशुओं से गुलजार रहने लगा है, वहीं पशुपालकों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ग्राहक आएंगे और उनके पशुओं को खरीदेंगे। इसके साथ ही खरीददार भी अपनी पसंद के पशुओं को खरीदने के लिए पुष्कर पहुंच रहे हैं । गंगानगर से आए ऊंट पालक जगदीश ने बताया कि वे पिछले 5 सालों से पुष्कर मेले में आ रहे हैं। इस बार भी वे ऊंट लेकर आए हैं, उनके पास सांचौरी, जैसलमेरी, देशी ऊंट हैं, जो ग्राहकों को पसंद आते हैं। इन ऊंटों की कीमत 25 हजार से ढाई लाख रुपये तक है। उन्होंने अब तक एक दर्जन से अधिक ऊंट बेच दिए हैं। वहीं नोहर के ऊंट पालक सतपाल ने बताया कि वे भी पुष्कर मेले में ऊंट बेचने के लिए आए हैं और उन्हें उम्मीद है कि मेले में उनके सभी ऊंट बिक जाएंगे। पुष्कर पशु मेले में अब तक 1152 पशुओं की आमद दर्ज की गई है। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. सुनील घीया ने बताया कि पुष्कर मेले में लगातार पशुओं की आमद जारी है। अब तक यहां 1152 पशु आए हैं, इनमें से 704 राजस्थान से तथा 448 राजस्थान से बाहर के पशु हैं। इन पशुओं में ऊंट वंश के कुल 462 में से 442 राजस्थान के तथा 20 राजस्थान से बाहर के हैं। इसी प्रकार अश्व वंश के कुल 689 पशुओं में से राजस्थान के 261 तथा राजस्थान से बाहर के 428 हैं तथा भैंस वंश की संख्या एक है। उल्लेखनीय है कि धार्मिक मेले की शुरुआत 9 नवंबर से होगी, जिसके अंतर्गत पुष्कर के मेला मैदान में विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। साथ ही कार्तिक स्नान के साथ कई धार्मिक आयोजन भी होंगे। recent visitors 146

कांग्रेस प्रत्याशी डीसी बैरवा को बताया डायरेक्ट करंट, राजस्थान-दौसा प्रचार करने पहुंचे सचिन पायलट

दौसा. विधानसभा उपचुनाव का प्रचार अब परवान चढ़ने लगा है, जिसके चलते आज दौसा विधानसभा के कुंडल गांव में सचिन पायलट ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सभी जातियों के मंत्रियों को गली-गली में प्रचार के लिए घुमा रही है, कहीं आप लोग इसके बहकावे में मत आ जाना। पायलट ने कहा कि भाजपा चाहे कितने ही तंत्र लगा ले, कितने मंत्रियों को लगा ले लेकिन यहां से कांग्रेस ही जीतेगी। उधर भाजपा पर हमला बोलते हुए सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में प्रदेश में गोलियां चलीं, आपस में लोगों को लड़ाया ग़या, इतना ही नहीं भाजपा ने प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं को भी बंद कर दिया। एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट ने कांग्रेस प्रत्याशी दीनदयाल बैरवा के पक्ष में कुंडल कस्बे में आयोजित नुक्कड़ सभा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि लंबे समय तक कांग्रेस प्रत्याशी दीनदयाल बैरवा के पिता ने पार्टी की सेवा की है। उन्होंने कहा कि जनता के दिलों में राज होना चाहिए पद तो आते-जाते रहते हैं। पायलट ने मजाक में मंच से कांग्रेस प्रत्याशी दीनदयाल बैरवा के डीसी उपनाम की परिभाषा डायरेक्ट करंट से बताई। उन्होंने 12 तारीख को देवउठनी एकादशी के सावे को देखते हुए आम जनता से सारे काम छोड़कर 13 तारीख को मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे जितनी ताकत लगा ले लेकिन सातों सीटों पर कांग्रेस ही जीतेगी। recent visitors 76