Saturday, July 4, 2026 12:00 pm

बोरिंग मशीन के हाई टेंशन लाइन में छुबने से लगा करंट, राजस्थान-केकड़ी में तमिलनाडु के युवक की मौत

केकड़ी. रोजी रोटी की तलाश में तमिलनाडु प्रांत से केकड़ी आकर मजदूरी कर रहे एक युवक की 11 केवी की विद्युत लाइन की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। परिजनों से सहमति पत्र प्राप्त होने के बाद शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कर उसे उसके भाई के सुपुर्द किया जाएगा। केकड़ी शहर में सापण्दा रोड स्थित मंगल विहार कॉलोनी में सोमवार शाम को बोरवेल मशीन चलाते समय वहां से गुजर रही 11 केवी हाई वोल्टेज विद्युत लाइन से करंट की चपेट में आ जाने से एक 48 वर्षीय मजदूर मुरुगेसन पुत्र गणेशन की मौत हो गई। हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोगों ने मजदूर को राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सिटी थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल रामस्वरूप मय पुलिस जाब्ता अस्पताल पहुंचे और शव को मोर्चरी में रखवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तमिलनाडु प्रांत के ग्राम कोराकाडू पोस्ट पुलियार जिला पुदूकोट्टई निवासी 48 वर्षीय मुरूगेसन पुत्र गणेशन बोरवेल मशीन पर काम करता है। सोमवार को वह साथी मजदूरों के साथ केकड़ी की मंगल विहार कॉलोनी में बोरवेल मशीन चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मशीन चलाते समय बोरवेल मशीन का ऊपरी हिस्सा वहां से गुजर रही 11 केवी लाइन को छू गया, जिससे मशीन में करंट प्रवाहित हो गया। करंट की चपेट में आने से मुरूगेसन अचेत हो गया। मुरूगेसन को वहां काम कर रहे अन्य मजूदरों ने गंभीर हालत में राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सिटी थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल रामस्वरूप मय जाब्ता अस्पताल पहुंचे और शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार परिवार की और से सहमति पत्र प्राप्त होने के बाद मृतक के पंचनामा, पोस्टमार्टम आदि की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव यहां मौजूद उसके भाई के सुपुर्द किया जाएगा। recent visitors 117

डॉ . प्रियंका प्रियांजलि को अटल गौरव अवार्ड सहित अनेक साहित्यिक सम्मानों से नवाजा गया

Dr . Priyanka Priyanjali was awarded many literary honors including Atal Gaurav Award. भोपाल। नेवरी में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित हुईं कवयित्री डॉ. प्रियंका प्रियांजलि को अटल गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। इससे पूर्व भी उनके साहित्यिक योगदान के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सम्मानित किया जा चुका है। उनकी रचनाओं को वरिष्ठ साहित्यकारों द्वारा सराहा गया है, जो समसामयिक विषयों पर आधारित होती हैं। डॉ. प्रियंका प्रियांजलि को निर्भया सम्मान, राष्ट्रीय शब्दाक्षर प्रतीक चिन्ह, कायस्थ कुलभूषण सम्मान और उभरती कवयित्री के लिए प्रतिभा सम्मान से विभूषित किया गया है। अपनी इस उपलब्धि पर उन्होंने साहित्यिक संस्थाओं, कवि मित्रों, परिवार और प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इन्हीं सबके समर्थन और प्रेरणा से उन्हें बेहतर लेखन की प्रेरणा मिलती रही है। हिंदी साहित्य के प्रति समर्पण अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. प्रियंका प्रियांजलि ने कहा कि हिंदी साहित्य को बढ़ावा देने और राजभाषा हिंदी के उन्नयन के लिए कार्य करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। वे चाहती हैं कि अधिक से अधिक गैर-हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोग हिंदी से जुड़ें और हिंदी साहित्य में रूचि लें। इस उद्देश्य के साथ वे नवांकुर साहित्य मनीषियों को भी हिंदी सृजन के लिए प्रेरित करना चाहती हैं। डॉ. प्रियंका का यह संकल्प हिंदी भाषा और साहित्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उनके लेखन और विचारों से हिंदी साहित्य को एक नई दिशा मिल रही है। recent visitors 377

गुरुग्राम में संतुलन बिगड़ने पर पिलर से टकराई कार…12 फीट हवा में उछली, 2 छात्रों की दर्दनाक मौत

 गुरुग्राम  गुरुग्राम में आज सोमवार 4 नवंबर को भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बारे में पता लगते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। दोनों मृत छात्रों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 12 फीट उछली कार जानकारी के मुताबिक तीनों छात्र कार में सवार होकर कॉलेज जा रहे थे। अक्षित, दक्ष और ध्रुव की कार जब सोहना एलिवेटेड फ्लाईओवर पर गांव अलीपुर के पास बॉम्बे गोल चक्र पर पहुंची तो कार का अचानक संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने से कार डिवाइडर से जा टकराई और 12 फीट उछलकर पिलर से टकरा गई। हादसे के वक्त कार वहां से गुजर रही बाइक और कार के ऊपर जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही दिल्ली के घिटोरनी के नाथूपुर के रहने वाले अक्षित (18) और दक्ष (19) की मौके पर मौत हो गई। हादसे में एक छात्र समेत दो लोग घायल हो गए। सीसीटीवी भी खंगाले गए हादसे के दौरान फ्लाईओवर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, पुलिस ने वहां से गुजर रहे सभी वाहनों को पीछे रोक लिया। हादसे के दौरान मौजूद लोग कार के पास पहुंच गए तीनों छात्रों को बाहर निकाला गया, जिनमें दो की मौत हो चुकी थी। एक छात्र और दूसरी कार के ड्राइवर मोहित और गंभीर रूप से घायल बाइक सवार पलवल तीनों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल पर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया है। recent visitors 132

अजमेर के अस्पताल में कराया भर्ती, राजस्थान-कन्हैयालाल के हत्यारे रियाज की बिगड़ी तबीयत

अजमेर. उदयपुर के कन्हैयालाल टेलर हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी रियाज अत्तारी की तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार को उसे अजमेर के जेएलएन अस्पताल लाया गया। जेल प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अत्तारी को यूरोलॉजी विभाग में उपचार के लिए लाया गया। इससे पहले भी उसकी तबीयत खराब हुई थी, तब भी उसे यहीं दिखाया गया था। रियाज के साथ ही अन्य मामलों में लिप्त कुख्यात अपराधी सिकंदर और एक अन्य हार्डकोर कैदी को भी इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। सुरक्षा को देखते हुए अस्पताल परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। अस्पताल में उपचार के बाद सभी कैदियों को फिर से हाई सिक्योरिटी जेल में वापस भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक कन्हैयालाल साहू हत्याकांड के आरोपी रियाज अत्तारी सहित 4 हार्डकोर आरोपियों को पुलिस हाई सिक्योरिटी जेल से जेएलएन हॉस्पिटल लेकर पहुंची। रियाज को यूरोलॉजी विभाग में दिखाने के बाद बाकी हार्डकोर अपराधियों का ओपीडी में इलाज करवाया गया। आरोपियों को हथियारबंद जवान सिविल लाइन सहित और कोतवाली थाना पुलिस की मौजूदगी में हाई सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट किया गया। कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपी रियाज अत्तारी के साथ अन्य हार्डकोर अपराधियों को भी जेएलएन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। रियाज को सबसे पहले कार्डियोलॉजी विभाग में दिखाने के बाद बाकी तीन हार्डकोर अपराधियों को जेएलएन अस्पताल की ओपीडी में लेकर पहुंचे। यहां हार्डकोर अपराधी सिकंदर ऑफ जीवण, दिलीप और अन्य हार्डकोर अपराधी को उपचार करवाने के बाद जेल में शिफ्ट कर दिया गया। कन्हैया लाल हत्याकांड के आरोपी गौस मोहम्मद, रियाज अत्तारी सहित अन्य आरोपी हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है। रियाज अत्तारी को मंगलवार को बाथरूम में तकलीफ होने पर हाई सिक्योरिटी जेल से हथियारबंद जवानों और सिविल लाइन कोतवाली थाना पुलिस की मौजूदगी में यूरोलॉजी विभाग लेकर पहुंचे। रियाज को जांच करवाने के बाद संबंधित डॉक्टर को दिखाया गया। डॉक्टर ने उसे प्राथमिक इलाज दिया। इसके बाद रियाज को वापस कड़ी सुरक्षा में हाई सिक्योरिटी जेल शिफ्ट किया गया। recent visitors 123

ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर पर खालिस्तानी समर्थकों द्वारा किए गए हमले की मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निंदा की

बठिंडा कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में 3 नवंबर 2024 को हिंदू सभा मंदिर पर खालिस्तानी समर्थकों द्वारा किए गए हमले की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निंदा की है। उन्होंने बठिंडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला अपना पक्ष रखा। सीएम भगवंत मान ने कहा- जो कनाडा में बीते दिनों हुआ, वे निंदनीय है। पंजाबी कनाडा को दूसरा घर मानते हैं। कोई नहीं चाहता कि ये हिंसक घटना हो। मैं इसकी निंदा करता हूं। भारत सरकार से मांग करता हूं कि कनाडा सरकार से बात करें। जो भी एक्शन लेना है लें, ताकि आने वाले समय में ऐसी घटनाएं ना हों। हम सरबत का भला मांगने वाले लोग हैं। पूरी दुनिया में बसे हैं, पंजाबी शांतिमय हैं और मेहनत से बाहर जाते हैं। कुछ लोगों का ऐसी बात करना निंदनीय सीएम मान ने कहा कि अगर कुछ लोग ऐसी बातें करते हैं तो ये निंदनीय है। इससे ये साबित नहीं होता कि सभी पंजाबी ऐसे होंगे। इस घटना की सख्त शब्दों में निखेदी करता हूं। दोनों समुदाय हमारे ही हैं, भारत सरकार से मांग करता हूं कि कनाडा सरकार से संपर्क करें, ताकि ऐसी घटना दोबारा से ना हो। हमारे यहां से हर दूसरे-तीसरे घर से लोग विदेश में बसे हैं। कनाडा दूसरे घर की तरह हैं। वे शादियां और त्योहार मनाने यहां आते हैं। यहां के लोगों को रोजगार भी मिलता है। इसीलिए मैं कहता हूं कि संबंध ठीक रहने चाहिए और दोनों सरकारों में बातचीत भी होनी चाहिए। धर्म की राजनीति सही नहीं सीएम मान ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि धर्म की अगर कोई राजनीति करते हैं तो ये गलत है। खासकर उन देशों में इसकी उम्मीद नहीं की जा सकती। गौरतलब है कि कनाडा में हुई घटना की विश्व भर में निंदा की जा रही है। कनाडा में खालिस्तान समर्थक संगठनों की गतिविधियों पर भारत सरकार ने कड़ी आपत्ति जताई है, और इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाया गया है। इस विवाद में कई बार पंजाब की स्थिति और भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए गए हैं। हिंदू मंदिर के बाहर हुआ था विवाद कनाडा के ब्रैम्पटन में रविवार को हिंदू सभा मंदिर में आए लोगों पर खालिस्तानी समर्थकों ने हमला कर दिया। हमलावरों के हाथों में खालिस्तानी झंडे थे। उन्होंने मंदिर में मौजूद लोगों पर लाठी-डंडे बरसाए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भी श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बीते दिन कनाडा में हिंदू मंदिर पर हुए इस हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि हमें कनाडा सरकार से कार्रवाई की उम्मीद है। ऐसी घटनाएं हमें कमजोर नहीं कर सकतीं। मंदिर में चल रहा था कॉन्सुलर कैंप कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में उच्चायोग ने हिंदू सभा मंदिर के बाहर कॉन्सुलर कैंप लगाया था। यह कैंप भारतीय नागरिकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए लगा था। इसमें जीवन प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों के 40 साल पूरे होने को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे खालिस्तानी वहां पहुंचे और उन्होंने लोगों पर हमला कर दिया। recent visitors 86

दिग्विजय चौटाला बोले – ‘खुद को बताते हैं किसान हितैषी पर खाद तक नहीं करा पा रहे उपलब्ध’

सिरसा जननायक जनता पार्टी के प्रदेश के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने प्रदेशभर में जारी डीएपी की किल्लत पर चिंता जाहिर की है। दिग्विजय सिंह चौटाला ने डीएपी को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। क्या बोले दिग्विजय सिंह चौटाला? जारी बयान में दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार एक ओर जहां स्वयं को किसान हितैषी होने की बात कहती है। वहीं, किसानों के बिजाई के सीजन में डीएपी भी उन्हें उपलब्ध नहीं करवा रही, जिससे उसका वास्तविक चेहरा जनता के सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि यदि इस समय किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध न करवाई तो उसका व्यापक प्रभाव सरसों-गेहूं के उत्पादन भी पड़ेगा। सीएम सैनी से किया यह आग्रह दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता न होना सीधे तौर पर शासकीय व प्रशासकीय उदासीनता को दर्शाता है। यदि बिजाई के सीजन से पूर्व ही इस पर ध्यान दिया गया होता तो आज किसानों को कतार में लगकर डीएपी का इंतजार न करना पड़ता। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे किसानों की स्थिति को देखते हुए अविलंब पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध करवाने का काम किया जाए। हरियाणा में डीएपी की कमी पर क्या बोले सीएम? वहीं, हरियाणा में डीएपी खाद की कमी के मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खुलकर बातचीत की है। सीएम ने कहा कि हरियाणा में डीएपी खाद की कोई कमी नहीं है। विपक्षी नेता इसको लेकर नकारात्मक माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है। हालांकि, सच्चाई तो यही है कि सभी किसानों को समय पर खाद मिल रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों को आश्वासन दिया कि डीएपी (डाई-अमोनियम फॉस्फेट) उर्वरक की कोई कमी नहीं है, डीएपी को लेकर एक 'नैरेटिव' बनाई गई है कि प्रदेश में इसकी कमी है। सीएम ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि पिछले साल रबी सीजन में प्रदेश में डीएपी खाद की कुल खपत एक लाख 19 हजार 470 टन थी, जबकि इस बार अक्टूबर में डीएपी खाद की खपत एक लाख 14 हजार टन रही है। और इस समय प्रदेश में डीएपी की उपलब्धता 24 हजार टन है। recent visitors 52

जशपुर के SBI ग्राहक सेवा केंद्र में दाे नाकबपाेश बदमाशों ने संचालक की ‘दादी’ को मारी गोली

जशपुर छत्तीसगढ़ में लगातार आपराधिक घटनाएं घट रही है. पुलिस की कार्रवाई के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. इस बीच जशपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है. यहां SBI ग्राहक सेवा केंद्र पर दिनदहाड़े गोली चली है. बताया जा रहा है कि दाे नाकबपाेश बदमाशा लूटपाट की नियत से SBI ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचे और गोली चला दी. इस फायरिंग में संचालक को बचाने आई उसकी दादी की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि संचालक गंभीर रूप से घायल है. यह पूरा मामला कांसाबेल थाना क्षेत्र के ग्राम बटईकेला का है. गांव में स्थित एक SBI ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक पर आज दिनदहाड़े लूटपाट की नियत से दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली चला दी. इस दौरान संचालक की दादी उर्मिला गुप्ता अपने पोते को बचाने के लिए सामने आ गईं, जिससे गोली उन्हीं को लग गई और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने पहले संचालक संजू गुप्ता पर कट्टे की बट से हमला किया, जिससे वह घायल हो गया. उसके बाद उसकी दादी की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना के बाद बदमाश अपने बाइक को मौके पर छोड़कर फरार हो गए हैं. घायल संचालक संजू गुप्ता को इलाज के लिए कांसाबेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आरोपियों की पतासाजी करने में जुट गई है. recent visitors 37