Saturday, July 4, 2026 9:52 am

विद्युत एमडी से माँगा जवाब, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में हाथियों की मौत पर हाईकोर्ट सख्त

बिलासपुर. बिजली करंट की चपेट में आने से हाथियों की मौत के मामले को हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए सुनवाई की। सचिव ऊर्जा विभाग और छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 20 नवंबर को होगी। दरअसल रायगढ़ के घरघोड़ा वनक्षेत्र में बिजली के करंट की चपेट में आने से हाथियों की मौत हुई थी मौत। अखबार में प्रकाशित खबर का हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया था। तमनार वन परिक्षेत्र के सामारुमा कम्पाटमेंट 856 पीएफ, घरघोड़ा उप वन मंडल चुहकीमार जंगल में सनसनीखेज घटना सामने आया है। जिसमें 11 केवी धारा प्रवाहित करंट की चपेट में आने से एक हाथी का बच्चा, 1 मादा एवं एक युवा हाथी दर्दनाक मौत हो गई। जब तड़के सुबह जब ग्रामीण जन जंगल की ओर गए तब उन्हें हाथी एक दूसरे के इर्दगिर्द में मृत अवस्था मे मिले। recent visitors 57

हाथियों की मौत पर कमलनाथ ने सीबीआई या न्यायिक जांच की मांग की

भोपाल  मध्य प्रदेश के उमरिया में हाथियों की मौत पर सियासत जारी है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने एक बार फिर सवाल उठाए है। उन्होंने सीबीआई या न्यायिक जांच की मांग की है। कमलनाथ ने कहा कि 10 हाथियों की मौत को एक सप्ताह बीत गया है, लेकिन दोषियों को पकड़ना तो दूर सरकार अब तक कारण को भी स्पष्ट नहीं कर पाई है। पूर्व सीएम ने अपने सोशल मीडिया एक्स (X) अकाउंट पर लिखा- बांधवगढ़ नेशनल पार्क में 10 हाथियों की मृत्यु को करीब एक हफ्ता बीत चुका है लेकिन दोषियों को पकड़ना तो दूर मध्य प्रदेश सरकार अब तक हाथियों की मृत्यु के कारण को भी स्पष्ट नहीं कर सकी है। यह अत्यंत चिंता का विषय है। एक तरफ तो वन्य जीवों का जीवन खतरे में है तो दूसरी तरफ यह भी दिखाई देता है कि मध्य प्रदेश का वन विभाग वन्य प्राणियों की रक्षा करने में पूरी तरह असमर्थ है। प्रदेश की जांच एजेंसियां या तो पूरी तरह अकर्मण्य है या फिर उनके पास इतनी सुविधा ही नहीं है कि वह हाथियों की मृत्यु की उचित जांच कर सकें। कमलनाथ ने आगे कहा कि ऐसे में मैं मुख्यमंत्री मोहन यादव से अपील करता हूं कि वह 10 हाथियों की मृत्यु की या तो सीबीआई जांच कराएं या फिर न्यायिक जांच के आदेश दें। क्योंकि निष्पक्ष जांच न होने से वन्य प्राणियों के जीवन पर खतरा बना रहेगा और जो भी लोग इसके पीछे हैं वह खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। इस तरह के अपराधों को दोहराने की हिमाकत करेंगे। मैं आशा करता हूं कि मुख्यमंत्री जी मेरी इस मांग को गंभीरता से लेंगे और प्रदेश में वन्य जीवन की सुरक्षा की दृष्टि से इस दिशा में तत्काल कदम उठाएंगे। आपको बता दें कि उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक के बाद एक 10 हाथियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मध्य प्रदेश सरकार ने मामले की जांच के लिए SIT गठित की। वहीं सीएम डॉ मोहन यादव ने लापरवाही बरतने वाले दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। मुख्यमंत्री ने वन विभाग को मध्य प्रदेश में एलिफेंट टॉस्क फोर्स गठित करने के निर्देश दिए। फिलहाल हाथियों की मौत के मामले में जांच की जा रही है। बांधवगढ़ नेशनल पार्क में 10 हाथियों की मृत्यु को करीब एक हफ्ता बीत चुका है लेकिन दोषियों को पकड़ना तो दूर मध्य प्रदेश सरकार अब तक हाथियों की मृत्यु के कारण को भी स्पष्ट नहीं कर सकी है। recent visitors 39

डब्ल्यूटीसी फाइनल की संभावनाओं के लिए भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में जीतने होंगे चार टेस्ट

मुंबई न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार से भारतीय टीम के लिए अब आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (डब्ल्यूटीसी) की राह मुश्किल हो गयी है। अब भारतीय टीम को फाइनल के लिए अपनी संभावनाएं बनाये रखने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पांच में से चार मैच जीतने होंगे, व एक मैच ड्रॉ पर रोकना होगा। इसके अलाव अन्य टीमों के परिणामों पर भी नजर रखनी होगी। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम सिर्फ 1 मैच ड्रॉ कर सकती है। बाकी बचे 4 मैचों में उसे जीतना होगा। ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरत पर हराना बेहद कठिन है। 22 नवंबर से पर्थ में पहला टेस्ट मैच खेला जाना है. तेज और उछाल भरी पिच को दुनिया के सबसे खतरनाक पिचों में से एक माना जाता है. बल्लेबाजों के लिए इसे कब्रगाह बताया जाता है और तेज गेंदबाजों के लिए स्वर्ग. कप्तान पैट कमिंस के साथ मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की धारदार गेंद के आगे भारतीय बल्लेबाजों को टिकना होगा। नाथन लियोन की स्पिन भी मुसीबत बनेगी। पैट पहले ही कह चुके हैं कि वो किसी भी हाल में भारत को इस बार जीतने नहीं देंगे। अंक तालिका में भारतीय टीम अब 58.33 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गई है, वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम अब 62.5 प्रतिशत अंकों के साथ पहले पायदान पर पहुंच गई है। वहीं न्यूजीलैंड को एक पायदान का फायदा हुआ है और टीम पांचवे से चौथे पायदान पर आ गई है। उन्हें 5 में से एक भी मैच भी भारतीय टीम हारती है तो वह फाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगी। के अगर भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैच जीतता है और एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ता है तो उनके खाते में अधिकतम 64.03 प्रतिशत अंक रह जाएंगे। वहीं अगर टीम इंडिया चार मैच जीतने के साथ एक मुकाबला ड्रॉ कराने में कामयाब रहती है तो उनके खाते में 65.78 प्रतिशत अंक होंगे। वहीं नंबर-1 पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया को अगर फाइनल का टिकट हासिल करना है तो उन्हें अगले 7 में से 5 मैच जीतने होंगे। कंगारुओं को घर पर भारत के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज के अलावा श्रीलंका के खिलाफ उन्हीं के घर पर 2 मैच की सीरीज भी खेलनी है। अगर ऑस्ट्रेलिया 7 में से 5 मैच जीतने में सफल रहता है तो उनके खाते में 65.78 प्रतिशत अंक हो जाएंगे। दक्षिण अफ्रीका फाइनल की दौड़ में बांग्लादेश को 2-0 से पीटकर आया है। उसने डब्ल्यूटीसी में 24 महत्वपूर्ण अंक हासिल किए। दक्षिण अफ्रीका फिलहाल 54.16 प्रतिशत अंकों के साथ 5वें पायदान पर है। अब उनके बचे चार मैच घर पर श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ है। घर पर उसका रिकॉर्ड शानदार रहा है। अगर इन चारों मैच में टीम जीत दर्ज करती है तो वह अधिकतम 69.44 प्रतिशत अंक हासिल कर लेगी।   recent visitors 76

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले कम से कम एक अभ्यास मैच खेलना चाहिये: गावस्कर

मुंबई भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले कम से कम एक अभ्यास मैच खेलना चाहिये। भारतीय टीम को इस दौरे में इंडिया ए के साथ एक अभ्यास मैच खेलना था, जिसे प्रबंधन ने समय की कमी का हवाला देते हुए रद्द कर दिया है। वहीं गावस्कर का मानना है कि टीम के लिए लय हासिल करने अभ्यास मैच जरुरी है। इसलिए उसे सीरीज के बीच में भी अभ्यास मुकाबले खेलने का प्रयास करना चाहिये। साथ ही कहा कि इससे जिन युवा खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया में कभी नहीं खेलना है उन्हें हालात के अनुसार ढलने का अवसर मिलेगा। ध्रुव जुरेल, सरफराज खान और यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में पहली बार खेलेंगे। ऐसे में इन्हें गति और उछाल के साथ तालमेल बैठाने में कुछ समय जरुर लगेगा। गावस्कर ने कहा, मुझे लगता है कि टीम को अभ्यास मैच खेलने चाहिए। टेस्ट मैचों के बीच के अंतराल में उन्हें वास्तव में अभ्यास मैच खेलने चाहिए। सीनियर खिलाड़ियों के लिए नहीं पर जूनियर खिलाड़ियों के लिए भी जिन्होंने पहले कभी ऑस्ट्रेलिया में नहीं खेला है ये मैच जरुरी हैं। ऑस्ट्रेलिया ए टीम या क्वींसलैंड जैसी स्टेट टीम के खिलाफ भी अभ्यास मैच खेला जा सकता है। इससे जूनियर खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया में उछाल और पिचों का अभ्यस्त होने का अवसर मिलेगा। गावस्कर ने कहा कि वे जितना हो सके उतना अभ्यास करें और थ्रो डाउन के बजाय नियमित गेंदबाजी खेलने पर ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने कहा, बस अपने पर भरोसा रखकर जितना हो सके उतना अभ्यास करना चाहिये। मुझे लगता है कि थ्रोडाउन का सामना करना कुछ हद तक फायदेमंद है पर नियमित गेंदबाजी का सामना करना उससे ज़्यादा जरूरी है। इसलिए तेज गेंदबाजों का सामना करें। इसमें जरुरी नहीं कि आप जसप्रीत बुमराह का ही सामना करें पर आप दूसरों से 22 गज की बजाय 20 गज की दूरी से गेंदबाजी करने के लिए कह सकते हैं। इसलिए, गेंद जल्दी बल्ले पर आती है।   recent visitors 45

मेला देखने जा रहे तीन दोस्तों की मौत, छत्तीसगढ़-सक्ति में ट्रेलर ने बाइक को कुचला

सक्ति. सक्ति जिले के बोडासागर में ट्रेलर वाहन और बाइक में आमने सामने जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तो की मौत हुई है, वही पुलिस ने दुर्घटना वाहन को  जब्त कर चालक को पकड़ा है। तीनो दोस्त मेला देखने जा रहे थे। घटना डभरा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चिखली में काली पूजा उत्सव का आयोजन कर मेला लगा हुआ था। जशपुर के रहने वाले 6 दोस्त जिसे देखने के लिए दो बाइक में मेला घूमने जा रहे थे इस दौरान सामने से आ रही ट्रेलर वाहन और बाइक में आमने सामने जोरदार टक्कर हुई। जिससे एक बाइक में सवार तीनों युवक गिरजा राम माली,नरेश माली,डोरी लाल माली को शरीर में गंभीर चोट आई थी। घटना रविवार की रात करीबन 9.15 बजे की है, घटना की जानकारी 112 पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची और तीनो घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल डभरा लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत तीनों युवकों को मृत घोषित किया है। डभरा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही करते हुए सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया गया है। वहीं वाहन को जब्त कर चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। डभरा थाने में FIR दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। recent visitors 100

मैनचेस्टर यूनाइटेड में जाने से पहले एमोरिम ने कहा- गार्डियोला दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कोच

लिस्बन स्पोर्टिंग लिस्बन के कोच रूबेन एमोरिम, जो अगले सप्ताह मैनचेस्टर यूनाइटेड का कार्यभार संभालेंगे, ने सोमवार को मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर पेप गार्डियोला को विश्व का सर्वश्रेष्ठ कोच बताया। पुर्तगाली खिताब धारक मंगलवार को चैंपियंस लीग में मैनचेस्टर सिटी का सामना करेंगे, जो स्पोर्टिंग के प्रभारी एमोरिम के अंतिम मैच से पहले होगा। एमोरिम ने सोमवार को स्पोर्ट टीवी से कहा, मैनचेस्टर सिटी के पास दुनिया की सबसे अच्छी टीम और दुनिया का सबसे अच्छा कोच है। मैनचेस्टर सिटी ने 2022 में प्रतियोगिता के अंतिम 16 में स्पोर्टिंग को कुल मिलाकर 5-0 से हराया और एमोरिम ने कहा कि तब से एक कोच के रूप में सुधार के बावजूद, उनके और गार्डियोला के बीच अभी भी एक अंतर है। एमोरिम ने कहा, मुझे लगता है कि मैं अब एक बेहतर कोच हूं, दुर्भाग्य से मुझे लगता है कि पेप गार्डियोला भी एक बेहतर कोच बन गए हैं, इसलिए अंतर बना हुआ है। पेप गार्डियोला हम में से कई कोचों के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत थे।” सिटी ने लगातार चार सीज़न प्रीमियर लीग जीती है, रिकॉर्ड 20 बार के इंग्लिश चैंपियन मैनचेस्टर यूनाइटेड ने आखिरी बार 2013 में इसे जीता था, जब मैनेजरियल महान एलेक्स फर्ग्यूसन शीर्ष पर थे। गार्डियोला ने 2023 में सिटी के साथ चैंपियंस लीग जीती और यूनाइटेड के प्रतिद्वंद्वियों को छह लीग जीत दिलाई। मैनचेस्टर यूनाइटेड ने स्पोर्टिंग को 11 मिलियन यूरो (12 मिलियन डॉलर) का भुगतान किया ताकि यूरोपीय फुटबॉल में सबसे रोमांचक और उच्च श्रेणी के युवा कोचों में से एक को सुरक्षित किया जा सके।   recent visitors 71

अकरम बोले, अगर पाकिस्तान टीम स्पिन विकेट पर भारत के खिलाफ खेलती है तो वह जीत सकती है

मेलबर्न पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने कहा है कि अगर पाकिस्तान टीम स्पिन विकेट पर भारत के खिलाफ खेलती है तो वह जीत सकती है। अकरम ने कहा कि जिस प्रकार भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड के स्पिनरों के सामने आउट हुए उससे उनकी कमजोरी सामने आ गयी है। ऐेसे में पाक स्पिनर उनपर हावी हो जाएंगे। अकरम ने कहा कि मैं भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज देखना चाहता हूं। अकरम बोले कि, अगर ऐसा हुआ तो ये बहुत बड़ी सीरीज होगी। वहीं इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन से हुई बात के दौरान अकरम ने कहा कि कि पाकिस्तान भारत को टर्निंग ट्रैक पर हरा सकता है। अकरम ने कहा कि, पाकिस्तान के पास अब स्पिन ट्रैक पर भारत को टेस्ट में हराने का अवसर है। न्यूजीलैंड ने उन्हें घरेलू मैदान पर 3-0 से हराया है। पाक ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ 2021 के बाद पहली घरेलू सीरीज जीती है इससे भी अकरम का मनोबल बढ़ा है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद टीम प्रबंधन ने बड़े बदलाव करते हुए सीनियर खिलाड़ियों को आराम देते हुए स्पिनरों को अवसर दिया है। पाक के दो नये स्पिनरों नोमान अली और साजिद खान ने इंग्लैंड के खिलाफ काफी अच्छी गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलायी। इन दोनों ने दो मैचों में 40 में से 39 विकेट लिए। इससे अकरम बेहद प्रभावित है और उनका कहना है कि हमारे पास बेहतरीन स्पिनर हैं जो भारतीय टीम के खिलाफ मुकाबला होने पर घातक साबित होंगे।   recent visitors 44