Saturday, July 4, 2026 7:44 am

डेविड वॉर्नर के अनुसार हाल ही में सीरीज 3-0 से मिली हार से भारतीय टीम का मनोबल कमजोर रहेगा

सिडनी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने कहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की हार का हार का मनेावैज्ञानिक लाभ ऑस्ट्रेलियाई टीम को मिलेगा। वॉर्नर के अनुसार सीरीज में 3-0 से मिली हार से भारतीय टीम का मनोबल कमजोर रहेगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम अपने घरेलू मैदान में ही टिक नहीं पायी। शुभमन गिल और ऋषभ पंत को छोड़कर कोई भी भारतीय बल्लेबाज कीवी गेंदबाजों की स्पिन का सामना नहीं कर पाया। इसी को लेकर वार्नर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों में खेलना भारतीय बल्लेबाजों के लिए बेहद कठिन होगा क्योंकि हमारे पास तीन विश्व स्तर के तेज गेंदबाज और एक स्पिनर है। इन हालातों में अगर मैं भी भारतीय टीम में होता तो दबाव में आ रहता वॉर्नर ने न्यूजीलैंड की फील्डिंग की सराहना की और उपमहाद्वीप में उनके प्रदर्शन को की प्रशकसा की है। वॉर्नर ने कहा कि, मैं उनके पहले टेस्ट को देखूं तो उन्होंने कुछ बेहतरीन कैच पकड़े थे। इससे उनके पक्ष में माहौल बनने के साथ ही विरोधी टीम पर दबाव आ गया था। अगर आप इस तरह के कैच लेते हैं तो आप बढ़त मिलना तया हो जाता हैं। सीरीज में 1-0 से आगे रहने का भी उन्हें लाभ मिला। मुझे पता है कि भारत में जीतना कितना काफी कठिन होता है पर न्यूजीलैंड ने कमाल कर दिखाया है जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।   recent visitors 63

मिठाई के पैसे मांगने पर की तोड़फोड़, राजस्थान-अलवर में तीन बदमाशों ने दुकानदार को पीटा

अलवर. शहर की भेरुबक्स स्वीट्स के सूर्य नगर स्थित आउटलेट पर कुछ बदमाशों ने तोड़फोड़ और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। बदमाश पहले शाम को धमकी देकर गए और रात्रि को तोड़फोड़ सहित मारपीट की घटना को अंजाम दे दिया। दुकान मालिक डिंपल विजय ने बताया विगत एक डेढ़ साल से बदमाशों के ऊपर मिठाई का पैसा बकाया चल रहा था। मांगने पर तोड़फोड़ करने की धमकी दी जाती है। आज शाम को तीन बदमाश आते हैं और मारपीट और पैसा नहीं देने का अंजाम भुगतने की धमकी देते हैं। रात को दस बजे के आसपास तीन बदमाश एक बाइक पर आए, जो काले कपड़े से ढके थे। उन्होंने अचानक से हमला कर दिया है। आते ही शोरूम के शीशे पर वार करते किया और उसे तोड़ते हुए अंदर घुस गए। मारपीट की घटना को अंजाम दिया। बता दें कि दुकान मालिक लकवा ग्रस्त हैं। उनका गला पकड़ कर खींचा गया। घटना के बाद दुकान मालकिन ने अपने भाइयों को सूचित किया और पुलिस को भी सूचना दी। पीड़ितों का कहना है कि यदि सूचना के बाद पुलिस वहां समय से पहुंच जाती तो यह घटना नहीं होती। पुलिस को तभी सूचना कर दी गई थी, जब ये लड़के धमकी देकर गए थे। यानी पुलिस ने भी इलाके को अब गुंडों के हवाले कर दिया है। इसका परिणाम ये हुआ कि गुंडे आए और खुलेआम यह वारदात करके चले गए। recent visitors 77

एक्ट्रेस सनी लियोनी ने डेनियल से की दोबारा शादी, सामने आईं तस्वीरें

मुंबई, पॉपुलर एक्ट्रेस सनी लियोनी ने दोबारा शादी कर ली है। सनी और उनके पति डेनियल वेबर दोनों ने एक बार फिर मालदीव में शादी कर ली है और उनकी शादी की तस्वीरें चर्चा में हैं। उनकी शादी में उनके तीन बच्चे मौजूद थे। सनी लियोन और डेनियल वेबर की शादी 2011 में हुई थी। 13 साल बाद दोनों ने दोबारा शादी की है। 31 अक्टूबर को, दोनों ने मालदीव में एक निजी समारोह में अपनी शादी की प्रतिज्ञा दोहराई। शादी में जोड़े के तीन बच्चे निशा, नू और अशर शामिल हुए। सनी और डेनियल ने अभी तक शादी की तस्वीरें शेयर नहीं की हैं। सनी और डेनियल काफी समय से दोबारा शादी करना चाहते थे। दोनों ने तब तक इंतजार किया जब तक कि उनके बच्चे निशा, नूह और अशर शादी के महत्व को समझने के लिए बड़े नहीं हो गए। सनी और डेनियल ने मालदीव में दोबारा शादी करने का फैसला किया, जबकि बच्चे स्कूल की छुट्टियों पर हैं, ताकि वे सभी एक साथ समय बिता सकें। सूत्र के मुताबिक, ''सनी और डेनियल चाहते थे कि उनके तीनों बच्चे परिवार, प्यार और एकता के मूल्यों को समझें। दोनों के अनुसार, जब आप पहली बार शादी करते हैं, तो आप बस एक-दूसरे को जान रहे होते हैं, क्योंकि आप दोनों में से किसी ने भी एक साथ जीवन की चुनौतियों का सामना नहीं किया है। लेकिन अब, एक जोड़े के रूप में एक साथ कठिनाइयों से गुजरने और खूबसूरत पलों का जश्न मनाने के बाद, एक-दूसरे के साथ अपनी शादी की प्रतिज्ञा को नवीनीकृत करना बहुत सार्थक है। शादी के लिए मालदीव को क्यों चुना : सनी और डेनियल ने दोबारा शादी करने के लिए मालदीव को चुना। क्योंकि ये उनकी पसंदीदा जगहों में से एक है। इस खास ट्रिप के दौरान दोनों ने एक बार फिर एक-दूसरे से शादी के वादे किए। उन्होंने बच्चों को परिवार का महत्व समझाया। इस दौरान डेनियल ने सनी को हीरे की अंगूठी भी दी।   recent visitors 158

किम कार्दशियन ने पहना प्रिंसेस डायना का क्रॉस नेकलेस, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

लॉस एंजिलिस लॉस एंजिलिस में शनिवार को आयोजित LACMA Art + Film Gala इवेंट में तमाम स्टार्स के बीच किम कार्दशियन ने भी खूब रौनक बढ़ाई। इस खास मौके पर हमेशा से अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहने वालीं किम उसी क्रॉस नेकलेस में दिखीं, जिसे कभी प्रिंसेस डायना ने पहनी थीं। हालांकि, किम को इस नेकलेस के लिए तारीफें कम आलोचना ज्यादा मिल रही है। बता दें कि दिवंगत प्रिंसेस डायना ने ये नेकलेस साल 1987 में आयोजित एक चैरिटी इवेंट में इसे पहना था। इस नेकलेस को अटल्ला क्रॉस नेकलेस भी कहते हैं, जिसे किम ने पिछले साल नीलामी में करोड़ों रुपये में ($197,453 यानी करीब 1,66,15,571 रुपये ) खरीदा था। इसके बाद अब पहली बार किम ने इस नेकलेस को पहना है, जिसपर उन्हें बहुत कुछ सुनना पड़ रहा है। लोगों ने कहा- ये प्रिंसेस डायना और चर्च के लिए भी अपमान है किम के इस लुक पर सोशल मीडिया ने उनकी ऐसी-तैसी कर दी है। लोगों ने कहा है, 'ये समझ आता है कि प्रिंसेस डायना एक क्लास और ब्यूटी रही हैं, लेकिन किम प्लास्टिक हैं।' एक ने कहा- किम कार्दशियन प्रिंसेस डायना के एक बाल के बराबर भी नहीं हो सकती हैं। एक और ने कहा- ये प्रिंसेस डायना और चर्च के लिए भी एक तरह से अपमान है। एक और यूजर ने कहा, 'इस तरह से किसी धार्मिक प्रतीक का इस्तेमाल करना थोड़ा अपमानजनक है।' एक यूजर ने कहा- इन्होंने प्रिंसेस डायना का नेकलेस खरीद तो लिया, लेकिन उनके जैसा दिल कभी नहीं हो सकता। एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा- इन्हें कम से कम क्रॉस का सम्मान तो करना चाहिए था। recent visitors 54

टेनिस : मेट्ज़ में अपनी अंतिम उपस्थिति के बीच गैस्केट ने प्री-क्वार्टर में प्रवेश किया

नई दिल्ली रिचर्ड गैस्केट ने मोसेल ओपन में थियागो मोंटेइरो के खिलाफ पहले दौर में शानदार वापसी करते हुए अपने अंतिम अभियान को जीवित रखा है। 38 वर्षीय गैस्केट ने पहली बार 33 एटीपी टूर फाइनल में मेट्ज़ में भाग लिया है। उन्होंने एक मैच प्वाइंट बचाया और 4-6, 6-4, 7-6(6) से जीत हासिल की, जो मई के बाद उनकी पहली टूर-लेवल जीत थी। पूर्व नंबर 7 गैस्केट ने पूरे मैच में शानदार सर्विस का प्रदर्शन किया। खासकर आखिरी सेट में उन्होंने 20 में से 19 प्वाइंट अपने पहले सर्व से जीते। अब दूसरे दौर में उनका सामना एलेक्स मिचेलसन से होगा। गैस्केट ने कहा, “मेट्ज़ में खेलना मेरे लिए खास है, क्योंकि यह मेरा यहां आखिरी टूर्नामेंट है। यहां वाइल्ड कार्ड मिलने का सम्मान मेरे लिए बड़ा है। मैं अपनी खेल शैली से खुश हूं और यहां खेलना मेरे लिए बड़ी बात है। यहां से ही मेरी एटीपी यात्रा शुरू हुई थी और मेट्ज़ से मेरी बहुत सारी यादें जुड़ी हैं। तो मैं अपने खेल से बहुत खुश हूं।” दूसरी ओर, कैमरून नॉरी ने भी शानदार वापसी करते हुए जुलाई के बाद अपनी पहली टूर-स्तरीय जीत दर्ज की। 29 वर्षीय नॉरी ने निर्णायक सेट में पिछड़ने के बावजूद संघर्ष करते हुए रॉबर्टो कारबालस बैएना को 3-6, 6-4, 6-3 से मात दी। नॉरी मेट्ज़ में खेलने वाले दूसरे ब्रिटिश खिलाड़ी हैं। इससे पहले एंडी मरे खेल चुके हैं। नॉरी अब तीसरे सीड ग्रिगोर दिमित्रोव का सामना करेंगे।   recent visitors 62

खेत में जा रहे युवक की मौत, राजस्थान-केकड़ी में कार ने बाइक को मारी टक्कर

केकड़ी. केकड़ी जिले के सावर थाना क्षेत्र में मोटालाव मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार शाम को ग्राम घटियाली निवासी 18 वर्षीय मुकेश पुत्र कालूराम माली मानपुरा स्थित अपने खेत पर फसल की पिलाई के लिए बाइक पर रवाना हुआ। रास्ते में ग्राम कुशायता से आगे निकलने के बाद वह जैसे मोटालाव मोड़ पर पहुंचा। उसी समय पंडेर की ओर से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों ने बताया कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी। टक्कर से बाइक दूर तक उछल गई और बाइक सवार युवक मुकेश बाइक के साथ घिसट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारकर कार चालक कार सहित फरार हो गया। राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना सावर थाना पुलिस और परिजनों को दी। जिस पर परिजन मौके पर पहुंच गए और राहगीरों की मदद से तुरंत युवक को अचेतावस्था में सावर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची सावर पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। सावर थाना पुलिस ने मृतक के चाचा पप्पू लाल माली की रिपोर्ट पर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर के जवान बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। recent visitors 65

एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची , ठेले पर ही हो गई महिला की डिलीवरी, बच्चे की मौत, सरकार ने लिया एक्शन

 सीधी  मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, एक महिला ने समय पर एम्बुलेंस न मिलने पर ठेले पर ही बच्चे को जन्म दे दिया, जिसके बाद कुछ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि उर्मिला रजक (26) को शुक्रवार रात को प्रसव पीड़ा शुरू हुई और परिवार के सदस्य उसे ठेले पर अस्पताल ले गए, हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसका प्रसव हो गया। सिविल सर्जन दीपरानी इसरानी ने पीटीआई-भाषा को बताया, अस्पताल पहुंचने पर स्टाफ ने उसकी जांच की। बच्चे की मौत 24 घंटे पहले ही गर्भ में हो चुकी थी। परिवार एक संकरी गली में रहता है और उन्हें एंबुलेंस के लिए मुख्य सड़क पर आना पड़ा, जो देर से पहुंची। जिला प्रशासन का एंबुलेंस बुकिंग प्रणाली पर कोई सीधा नियंत्रण नहीं है। क्या है पूरा मामला? दरअसल, ये पूरा मामला मध्य प्रदेश के सीधी जिला का है, जहां जिला मुख्यालय से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर रहने वाली महिला उर्मिला रजक प्रसव पीड़ा से परेशान थी. घरवालों ने एंबुलेंस को फोन लगाया, लेकिन एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची. काफी देर इंतजार करने के बाद महिला का पति हाथ ठेले में ही पत्नी को अस्पताल लेकर निकल पड़ा लेकिन वे अस्पताल नहीं पहुंच पाए और प्रसव पीड़ा से परेशान महिला ने ठेले में ही बच्चे को जन्म दे दिया. जन्म देने के कुछ मिनट बाद ही बच्चे की मौत हो गई. अब इस घटना के वीडियो शेयर किए जा रहे हैं. बच्चे की मौत के बाद गरमाई राजनीति नवजात बच्चे की मौत होने के बाद मामले में राजनीति गरमा गई है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने ट्वीट कर इस मामले में चिंता जाहिर की है और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, '' सीधी में एक गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली. परिवार को उसे सब्जी के ठेले पर अस्पताल ले जाना पड़ा. जहां रास्ते में ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया और बच्चे को बचाया नहीं जा सका. जब स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हालत इतनी खराब है तो पूरे प्रदेश की हालत को समझा जा सकता है.'' सरकार ने की कड़ी कार्रवाई वहीं समय पर एंबुलेंस सेवा न मिलने पर हाथ ठेले पर महिला के प्रसव और नवजात की मौत के मामले में सरकार ने सख्त कार्रवाई की है. उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मामले में संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा, ''सरकार की प्राथमिकता त्वरित और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है. किसी भी प्रकार की लापरवाही अस्वीकार्य है.'' इस मामले को लेकर सोमवार शाम प्रोजेक्ट हेड 108 एकीकृत कॉल सेंटर भोपाल ने 3 एंबुलेंस वाहनों के एक माह के परिचालन व्यय में कटौती कर दी है, जिसकी राशि 4,56,917 रुपए है. एडिश्नल कलेक्टर अंशुमान राज ने कही ये बात एडिश्नल कलेक्टर अंशुमान राज ने कहा, “हमने डॉक्टरों और एम्बुलेंस चालक से बात की है। महिला के परिवार द्वारा केंद्रीकृत कॉल सेंटर पर कॉल करने के लगभग 25 मिनट बाद एम्बुलेंस पहुंची। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को नोटिस जारी कर दिया गया है। मामले की जांच चल रही है।” बता दें कि बीते दिनों ओडिशा के केंद्रपारा से गर्भवती महिला के साथ लापरवाही का मामला सामने आया था। यहां ओडिशा सरकार की कर्मचारी ने दावा किया था कि बाल विकास अधिकारी द्वारा अस्पताल जाने के लिए छु्ट्टी नहीं दिए जाने के कारण उसने अपना बच्चा खो दिया। इस मामले में पीड़िता परिवार ने पुलिस में अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। recent visitors 58