मंत्री दयालदास बघेल ने किया राज्योत्सव कार्यक्रम का किया आगाज

महासमुन्द छत्तीसगढ़ राज्य के 24वें स्थापना दिवस के अवसर पर महासमुंद जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलवार की देर शाम मुख्य अतिथि व खाद्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल ने दीप प्रज्वलित कर राज्योत्सव का आगाज किया। इस अवसर पर विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक बसना संपत अग्रवाल, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान मंत्री दयालदास बघेल सहित जनप्रतिनिधियों ने सभी विभागों द्वारा लगाए गए शासकीय योजनाओ पर आधारित स्टाल का अवलोकन किया। मंत्री ने नवजात बच्चों का अन्नप्रासन्न कार्यक्रम भी कराया साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सामग्री का वितरण किया। मंत्री दयालदास बघेल ने इस दौरान कहा कि, छत्तीसगढ़ राज्य के मुखिया विष्णुदेव साय के सुशासन में शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने  का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश ‘‘हमने बनाया है हम ही संवारेंगे’’ की परिकल्पना को साकार करने में लगी है। वहीं कलेक्टर विनय कुमार ने राज्योत्सव में लगे शासकीय विभागों के स्टाल और राज्योत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। राज्योत्सव में महतारी लोक कला मंच खरोरा के कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुति दी। स्थानीय स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी राज्योत्सव के अवसर पर अपनी कला और संस्कृति का प्रदर्शन किया। आदिवासी विकास छात्रावास के छात्रों ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि फॉर्चून नेत्रहीन फाउंडेशन के बच्चों ने अपनी गायन प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। इसी क्रम में आस्था पटनायक ने अपने कत्थक नृत्य से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का कवि सम्मेलन और अलंकार ब्रास बैंड की प्रस्तुति ने देर रात तक कार्यक्रम में समा बांधे रखा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 68

मैहर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, चले लाठी डंडे और धारदार हथियार, एक की मौत

मैहर मध्य प्रदेश के मैहर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें 6 लोग घायल हो गए । जिन्हे इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इधर मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला मैहर के बेरमा गांव का है। जहां दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई की दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों और हथियार से मारपीट होना शुरू हो गई। घटना में 6 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल मैहर लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण घायलों को जबलपुर रिफर किया गया। जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। बताया जा रहा है की आपसी रंजिश के चलते युवक पर लाठी डंडो से हमला किया गया था। जिससे उसकी जान चली गई। फिलहाल इस पुरे मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 48

सुराग हाथ लगने की उम्मीद, राजस्थान-जोधपुर के अनीता चौधरी हत्याकांड में होटल व्यवसायी तैयब के घर सर्च ऑपरेशन

जोधपुर. अनीता चौधरी हत्याकांड से जुड़े मामले को लेकर पुलिस पिछले छ: दिनों से लगातार कड़ी से कड़ी जोड़ने का प्रयास कर रही है लेकिन अब तक पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लगा है। ऐसे में कुछ दिन पहले आए 18 मिनट के ऑडियो में जिस तैयब अंसारी के नाम की चर्चा हुई थी, पुलिस ने आज उसके घर पर सर्च ऑपरेशन चलाया। 4 घंटे चले ऑपरेशन के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। पुलिस ने होटल व्यवसायी तैयब अंसारी के घर से तीन मोबाइल, एक लैपटॉप, एक कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की पड़ताल की और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को अपने कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार अनीता चौधरी के पति और अनीता की सहेली के 18 मिनट के ऑडियो में बार-बार अंसारी का जिक्र आया था। जिस पर पुलिस को संदेह हुआ और घटना सामने आने के बाद पुलिस ने अंसारी को हिरासत में ले लिया। 48 घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस आज उसे लेकर उसके निवास प्रताप नगर पहुंची और चार घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। जाते-जाते पुलिस अपने साथ तैयब अंसारी का कम्प्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी साथ लेकर गई है। पुलिस को संदेह है कि इन सारी चीजों से पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लग सकते हैं। गौरतलब है कि अनीता चौधरी की हत्या के बाद उसके शव को 6 टुकड़ों में काटकर जमीन में गाड़ दिया गया था, उसके बाद से ही मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन फरार है। गुलामुद्दीन को पकड़ने के लिए पुलिस की 8 टीमें राज्य के बाहर निकली हुई हैं लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी गुलामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दूसरी ओर हत्याकांड के बाद से आज तक सर्वसमाज के लोग धरने पर बैठे हैं और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं लेकिन इसकी जांच के लिए राज्य सरकार अनुशंसा करती है और उसके बाद ही मामला सीबीआई को सौंपा जाता है। बहरहाल इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जब तक मुख्य आरोपी पकड़ में नहीं आ जाता तब तक संशय की स्थिति बरकरार रहेगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 153

बच्चो में बचपन से ही डालें, दान देने की आदत

एक संत ने एक द्वार पर दस्तक दी और आवाज लगाई भिक्षां देहि एक छोटी बच्ची बाहर आई और बोली, बाबा, हम तो बहुत ही गरीब हैं, हमारे पास देने को कुछ नहीं है। संत बोले, बेटी, संत को मना मत कर, कुछ नहीं तो अपने आंगन की धूल ही दे दे। उस लड़की ने एक मुट्ठी धूल उठाई और उन संत महात्मा के भिक्षा पात्र में डाल दी। उनके शिष्य ने पूछा, गुरु जी, धूल भी कोई भिक्षा है? आपने उस लड़की से धूल देने को क्यों कहा? संत बोले, बेटे, अगर वह आज कुछ ना देती तो फिर कभी नहीं दे पाती। आज धूल दी हे तो क्या हुआ, उसमे देने का संस्कार तो पड़ गया। आज धूल दी है, उसमें देने की भावना तो जागी, जब कल वह सामर्थवान होगी तो फल-फूल, धन-धान्य इत्यादि भी देगी। यह जितनी छोटी कथा है निहितार्थ उतना ही विशाल है, साथ में आग्रह भी, इसलिए दान करते समय दान हमेशा अपने परिवार के छोटे बच्चों के हाथों से दिलवाये। जिससे उनमें देने की भावना बचपन से बनेगी और जब उनमे कुछ देने की भावना बनेगी तो उनकी विचार धारा भी अच्छी बनेगी और जब विचारधारा अच्छी बनेगी तो वो स्वयं एक जिम्मेदार नागरिक बनेंगे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 70

राज्य कर्मचारी दल के नेताओं के साथ बैठक, विस्तार से चर्चा की गई, बड़ा कदम उठाने जा रही है पंजाब सरकार!

पंजाब पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब एड्स कंट्रोल इम्प्लाइज वैल्फेयर एसोसिएशन के से प्रतिनिधियों को वं भरोसा दिया कि विभिन्न बैंकों के साथ परामर्श के बाद सोसायटी के कर्मचारियों को आवश्यक जीवन बीमा कवरेज दिया जाएगा। यह आश्वासन उन्होंने अपने कार्यालय में पंजाब राज्य कर्मचारी दल, कम्प्यूटर अध्यापक यूनियन और पंजाब पंजाब एड्स कंट्रोल इम्प्लाइज वैल्फेयर एसोसिएशन के साथ बैठक में दिया।  चीमा ने एड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा निभाई जा रही सेवाओं की सराहना करते हुए प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि उनकी अन्य मांगों पर भी विचार किया जाएगा। एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने वित्त मंत्री का धन्यवाद किया और राज्य में एच.आई.वी. के प्रसार को रोकने के लिए अपनी 4 प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले किसी भी कार्यक्रम को समर्पित भावना से पूरा करने का वायदा भी किया। इससे पहले पंजाब राज्य कर्मचारी * दल के नेताओं के साथ बैठक के दौरान उनकी ओर से प्रस्तुत मांग पत्र पर  विस्तार से चर्चा की गई। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 69

जातिगत समीकरणों से तय होगी जीत या बदलेगी परंपरा?, राजस्थान की सातों सीटों के उपचुनावों में लग रहे कयास

अलवर/नागौर. इस बार प्रदेश की सातों सीटों पर चुनाव अलग-अलग दिशाओं में हैं। शायद यही कारण है कि कांग्रेस और भाजपा ही नहीं बल्कि क्षेत्रीय दल भी परिवारवाद और सहानुभूति कार्ड जैसे दांव आजमा रहे हैं। प्रदेश की जिन सात सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है, उनमें से दो दक्षिणी राजस्थान में, दो पूर्वी राजस्थान में और एक-एक उत्तरी, मध्य और पश्चिमी राजस्थान में है। अलवर जिले की यह सीट सांप्रदायिक ध्रुवीकरण वाली सीट रही है। यहां के कुल वोटरों में मुस्लिम वोटर्स की संख्या 30 प्रतिशत से ज्यादा है और कांग्रेस को इसी बडे़ वोट बैंक के सहारे जीत की उम्मीद है। पार्टी के प्रत्याशी आर्यन जुबैर यहां से कांग्रेस के परंपरागत उम्मीदवार और दिवगंत विधायक जुबैर खान के पुत्र हैं। बीजेपी के सुखवंत सिंह की छवि यहां सॉफ्ट मानी जाती है। इसलिए बीजेपी के खिलाफ मेवों का ध्रुवीकरण कम रह सकता है। दौसा में चुनाव की दिशा सामान्य वर्ग करेगा तय इस सीट के उपचुनाव पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हैं। इसका एक बड़ा कारण तो यह है कि सरकार से इस्तीफा देकर बैठे मंत्री किरोड़ीलाल मीणा यहां से अपने भाई जगमोहन मीणा को टिकट दिलाने में सफल रहे हैं, वहीं दूसरा बड़ा कारण है कि एक सामान्य वर्ग की सीट पर भाजपा ने जगमोहन मीणा के रूप में जहां अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार को टिकट दिया है, वहीं कांग्रेस डीडी बैरवा के रूप में अनुसूचित जाति के उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। इस सीट के कुल वोटों में से करीब पचास प्रतिशत एससी-एसटी के वोट हैं और शेष पचास प्रतिशत में सामान्य, मुस्लिम और ओबीसी के वोटर आते हैं। अब चूंकि दोनों ही प्रमुख दलों ने सामान्य या ओबीसी वर्ग से किसी को टिकट नहीं दिया है, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि ये वोट कांग्रेस या भाजपा में से किसे चुनते हैं। हालांकि भाजपा को उम्मीद है कि सामान्य और मूल ओबीसी वोट परंपरागत रूप से भाजपा के साथ रहे हैं, इसलिए मीणा वोटों के साथ इन वोटों का जुड़ाव उसकी जीत को आसान बना देगा। देवली-उनियारा में कांग्रेस को मीणा वोट कटने का डर टोंक जिले की इस सीट पर मीणा, गुर्जर और मुस्लिम वोटों का बाहुल्य है। कांग्रेस ने मीणा और मुस्लिम वोटों की गोलबंदी की उम्मीद में यहां से कस्तूरचंद मीणा को टिकट दिया है। चूंकि सचिन पायलट टोंक से विधायक हैं और यह उन्हीं के खेमे के हरीश मीणा की सीट रही है, इसलिए पार्टी को गुर्जर वोटों की उम्मीद भी है, लेकिन कांग्रेस के इन दोनों ही वोट बैंकों में सेंध पड़ गई है। कांग्रेस के बागी के रूप में पूर्व छात्र नेता नरेश मीणा मैदान में हैं, जो मीणा वोटों को बंटवारा कर सकते हैं, वहीं भाजपा ने अपने पुराने कार्यकर्ता राजेन्द्र गुर्जर को टिकट देकर कांग्रेस की एकमुश्त गुर्जर वोट मिलने की उम्मीद को भी झटका दिया है। ऐसे में कांग्रेस की बड़ी उम्मीद यहां मुस्लिम वोट हैं, वहीं भाजपा सामान्य और मूल ओबीसी वोटों के सहारे दिखाई दे रही है। राजेंद्र गुढ़ा हैं झुंझुनू में एक्स फैक्टर शेखावटी क्षेत्र की इस सीट पर कांग्रेस के ओला परिवार का वर्चस्व रहा है और इस बार भी पार्टी ने इसी परिवार के अमित ओला को टिकट देकर जाट और मुस्लिम वोटों के सहारे जीत की उम्मीद की है, क्योंकि इस सीट पर यही दो वोट सबसे ज्यादा हैं। भाजपा ने भी हालांकि राजेन्द्र भांभू के रूप में जाट उम्मीदवार को ही टिकट दिया है, ऐसे में जाट वोटों के बंटवारे के साथ ही पार्टी को सामान्य और मूल ओबीसी के वोटों की उम्मीद भी है, लेकिन इस सीट के एक्स फैक्टर राजेन्द्र गुढ़ा माने जा रहे हैं जो कांग्रेस के एससी और मुस्लिम वोटों में सेंधमारी करते दिख रहे हैं और ऐसा होता है तो इसका सीधा फायदा भाजपा के उम्मीदवार हो सकता है। खींवसर के त्रिकोणीय संघर्ष में बटेंगे जाट वोट नागौर जिले की खींवसर सीट पर जाट मुस्लिम और एससी मतदाता सबसे ज्यादा हैं। यहां हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय संघर्ष है और चूंकि तीनों के उम्मीदवार जाट हैं, इसलिए जाट वोट तीन जगह बंटेंगे। किसी भी प्रत्याशी का जीत का दारोमदार एससी और मुस्लिम वोटों पर रहेगा, जो वैसे तो कांग्रेस के वोट बैंक माने जाते हैं, लेकिन इस सीट पर आरएलपी के साथ जाते रहे हैं। विधानसभा चुनाव में आरएलपी से भाजपा में गए रेवतराम डांगा ने आरएलपी के वोट बैंक में अच्छी सेंधमारी की थी और हनुमान बेनीवाल सिर्फ दो हजार वोटों से जीत पाए थे। इस बार भी भाजपा ने फिर से डांगा पर दांव खेला है। वहीं हनुमान बेनीवाल ने अपनी पत्नी कनिका बेनीवाल को और कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे सवाईसिंह की पत्नी रतन चौधरी को टिकट दिया है। चौरासी आरक्षित सीट पर सब कुछ एसटी वोटों के हाथ बांसवाड़ा जिले की इस आदिवासी बहुल सीट पर करीब 85 प्रतिशत आबादी अनुसूचित जनजाति की है। ऐसे में यहां अन्य जातियों या सामान्य वर्ग के लिए बहुत गुंजाइश बचती नहीं है। आदिवासियों की बीच सक्रिय भारतीय आदिवासी पार्टी और भाजपा व कांग्रेस के बीच यहां त्रिकोणीय मुकाबला है तो सही, लेकिन जातिगत समीकरण आदिवासियों की ही उपजातियों के बीच के हैं। सलूंबर में आदिवासियों के साथ ही अन्य वोट बैंक भी प्रभावी अब तक उदयपुर का हिस्सा रही सलूंबर सीट अब खुद अपने आप में जिला हो गई है। आदिवासियों की संख्या अधिक होने के कारण यह भी आरक्षित सीट है, लेकिन यहां सामान्य वर्ग की अन्य जातियां जैसे जैन, ब्राह्मण, राजपूत और मूल ओबीसी की जातियां भी ठीकठाक संख्या में हैं। यही कारण है कि इस सीट पर आदिवासी पार्टियों के बजाए कांग्रेस और भाजपा के बीच ही मुकाबला होता आया है। दिवंगत विधायक अमृतलाल  मीणा यहां से लगातार तीसरी बार विधायक बने थे। इस बार भाजपा ने उनकी पत्नी शांतादेवी को टिकट देकर अनूसूचित जनजाति के साथ ही सामान्य वर्ग के अपने परंपरागत वोट बैंक के सहारे जीत की उम्मीद की है। उनके सामने कांग्रेस की रेशम मीणा हैं, वहीं बीएपी ने भी रमेशचंद मीणा को मैदान में उतारा है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी … Read more

गर्लफ्रेंडवश में रहेगी, आर्थिक तंगी भी होगी दूर… तांत्रिक के जाल में उलझकर इवेंट मैनेजर ने गवाई जान

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले महीने एक इवेंट मैनेजर ने खुदकुशी की थी। वह रिटायर्ड डीएसपी का नाती था। इस मामले में पुलिस ने एक ढोंगी तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तांत्रिक के संपर्क में इवेंट मैनेजर लगातार था। तांत्रिक ने इवेंट मैनेजर की परेशानी का फायदा उठाया है। साथ ही उससे तंत्र क्रिया के नाम पर रुपए भी हड़पे हैं। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। समस्या का समाधान करने का किया दावा दरअसल, 20 वर्षीय समर प्रताप सिंह भोपाल में रहकर इवेंट मैनेजर का काम करता था। गर्लफ्रेंड से युवक का ब्रेकअप हो गया था। इसकी वजह से वह परेशान रहने लगा। कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात एक कथित तांत्रिक आशुतोष शुक्ला से हुई थी। उसने समर से दावा किया था कि हम बड़ी-बड़ी समस्याओं का समाधान कर देते हैं। समर ने तांत्रिक का नंबर लिया। कुछ दिनों बाद उसने अपने ब्रेकअप और समस्याओं का जिक्र किया। वश में रहेगी गर्लफ्रेंड इस पर तांत्रिक ने कहा कि चिंता करने की बात नहीं है। बस कुछ तंत्र क्रिया करना होगा। इससे तुम्हारी गर्लफ्रेंड वश में रहेगी। साथ ही सारी समस्याओं का समाधान भी हो जाएगा। इवेंट मैनेजर तांत्रिक के झांसे में आ गया। तांत्रिक ने श्मशान में तंत्र क्रिया करने के लिए उससे रुपए लिए। बताया जा रहा है कि हजारों रुपए तांत्रिक ने उससे हड़प लिए लेकिन समर कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद उसने तांत्रिक से पैसे की मांग करने लगा। इसी बात को लेकर तांत्रिक ने मृतक को समर को परेशान करने लगा। समर से भी उसने तंत्र क्रियाएं करवाई थीं। परेशान समर ने तांत्रिक आशुतोष को मैसेज भी किया था कि तुमने मुझे परेशान कर दिया। इसी आधार पर पुलिस ने तांत्रिक आशुतोष के खिलाफ केस दर्ज किया था। वहीं, गिरफ्तार तांत्रिक आशुतोष महज 12वीं तक पढ़ा है। उसे तंत्र मंत्र नहीं आता है। रीवा से भोपाल वह रोजगार की तलाश में आया था। यहां आकर कुछ मंत्र सीखा और तंत्र-मंत्र की प्रक्रियाएं शुरू कर दी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 62