अगर पसंद हैं फिट रहना तो बनाये इसे ही बनाये करियर ऑप्शन

आज के समय में हर कोई फिट रहना चाहता हैं जिसकी वजह से फिटनेस ट्रेनर की मांग दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। जिसके आप खुद फीट रहकर पैसे भी कम सकते हैं। आज के समय में जिम, बडे होटल, हैल्थ क्लब, फिटनेस सेंटर, स्पा, टूरिस्ट रिसोर्ट आदि जगहों पर भी फिटनेस ट्रेनर की मांग बढ़ती जा रही हैं। इसके अलावा आप एक्सपीरियंस के बाद खुद का फिटनेस सेंटर भी शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा आज के समय में कई मल्टीनेशनल कंपनियां अपने कर्मचारियों के लिए समय-समय पर वर्कप्लेस वेलनैस तथा फिटनेस प्रोग्राम ऑर्गनाइज करती हैं। जिससे फिटनेस ट्रेनर की मांग में और भी वृद्धि होती जा रही हैं। जॉब का मौका: आज के समय में देश भर में करीबन 2, 000 करोड रूपए फिटनेस पर खर्च किये जाते है। हाई टेक जिम और हैल्थ क्लब अधिक से अधिक युवाओ को अपनी और अट्रैक्ट करते हैं। इसके अलावा आप एथलीट ट्रेनर, डाइटिशियन, स्पोर्ट्स कोच, फिजिकल थेरेपिस्ट को भी अपना करियर ऑप्शन बना सकते हैं। फिटनेस के कोर्स के तुरंत बाद आय कम होती हैं पर अनुभव के साथ इसमें इजाफा हो जाता हैं। कार्य का दायरा: एक फिटनेस ट्रेनर को एरोबिक्स, फैलेक्सीबिल्टी ट्रेनिंग, बीएमआई, पोषण तथा ट्रेनिंग से जुड़े समस्त उपकरणों आदि का ज्ञान होना बेहद जरूरी होता हैं। ताकि वह लोगो को सही गाइडेंस दे सके। आपको शरीर के अनुसार अच्छी डाइट निर्धारित करते हुए आना चाहिए।   बतौर ट्रेनर रखे इन बातों पर ध्यान: फिटनेस ट्रेनर के लिए मेनलीफिटनेस, न्यूट्रिशियन, वेट मैनेजमेंट, स्ट्रैस रिडियूशन, हेल्थ रिस्क मैनेजमेंट आदि सभी विषयो की जानकारी होना जरूरी हैं। यदि आप एरोबिक्स इंस्ट्रक्टर हैं तो आपको वर्कआउट के समय एरोबिक्स, स्टेचिंग तथा मसल्स एक्सरसाइस पर ध्यान देना जरूरी होता हैं। आप एथलीट का स्टेमिना बढ़ाने के लिए जॉगिंग, वेट लिफ्टिंग, पुशअप कर सकते हैं। व्यवहारिकता बनाये रखें: फिटनेस ट्रेनर को दिन भर में कई लोगो से बातचित करनी होती हैं इसलिए फिटनेस ट्रेनर को सही ढंग से कम्युनिकेशन करना आना चाहिए। के रूप में आपको अच्छी बातचीत और व्यावहारिक कला भी आनी चाहिए क्योंकि आप कई प्रकार के लोगों के संपर्क में आते हैं।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 82

प्रदेश के 6 बड़े CA फर्म पर ED की Raid, मचा हड़कंप, भोपाल में आधा दर्जन ठिकानों पर कार्रवाई जारी

 भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए प्रमुख चार्टर्ड अकाउंटेंट बीसी जैन के ठिकानों पर छापा मारा है। ईडी की टीम बुधवार सुबह 6 बजे उनके अरेरा कॉलोनी स्थित निवास पर पहुंची और छानबीन शुरू की। बीसी जैन का नाम प्रदेश के बड़े उद्योगपतियों और व्यवसायियों से जुड़ा हुआ है। ईडी की टीम ने सुबह-सुबह अरेरा कॉलोनी में स्थित बीसी जैन की चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्म BCP जैन एंड CO. के कार्यालय और निवास पर छापा मारा। यह कार्रवाई वित्तीय अनियमितताओं को लेकर मिली शिकायतों के आधार पर की गई है। सुबह 6 बजे ईडी के अधिकारियों की टीम उनके घर और अन्य ठिकानों पर पहुंची और दस्तावेजों की जांच-पड़ताल शुरू की। सुबह 6 बजे से कार्रवाई जारी ED के अधिकारी आज सुबह लगभग 6 बजे बीसी जैन के घर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। इसके अलावा राज्य के बड़े चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) फर्म्स के कुल 6 स्थानों पर भी कार्रवाई जारी है। यह छापेमारी वित्तीय अनियमितताओं और अन्य संभावित अपराधों की जांच के हिस्से के रूप में की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, ईडी ने बीसी जैन के अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की है। हालांकि, फिलहाल ईडी की ओर से इस छापेमारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बीसी जैन की फर्म कई प्रमुख उद्योगपतियों और व्यवसायियों के वित्तीय मामलों का प्रबंधन करती है, जिसके चलते यह छापेमारी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बीसी जैन मध्य प्रदेश के प्रमुख चार्टर्ड अकाउंटेंट में से एक हैं और उनकी फर्म BCP जैन एंड CO. बड़े कारोबारियों और उद्योगपतियों के लिए वित्तीय सेवाएँ प्रदान करती है। जैन की फर्म द्वारा प्रबंधित किए जाने वाले मामलों में बड़े वित्तीय लेनदेन और उद्योगों से जुड़ी फाइलें शामिल हैं, जो इस कार्रवाई को गंभीर बनाती हैं। बीसी जैन चार्टर्ड अकाउंट फर्म चलाते हैं। उनके खिलाफ लगातार वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतें मिली थी। जिसके बाद टीम ने छापेमारी की है। ED के अधिकारी बुधवार सुबह करीब 6 बजे बीसी जैन के घर पहुंचे। इसके अलावा प्रदेश के बड़े CA फर्म के कुल 6 ठिकानों पर भी ईडी की कार्रवाई जारी है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 34

सभी जनजातीय विकासखंडों में ई-लाइब्रेरी प्रारंभ की तैयारी, डिजीटल बोर्ड लगाने के लिये विभाग द्वारा ठोस कार्यवाही शुरू

भोपाल जनजातीय कार्य विभाग के अधीन विशिष्ट श्रेणी की शिक्षण संस्थाओं की कक्षाओं में डिजीटल बोर्ड लगाये जायेंगे। इसके लिये विभाग द्वारा तेजी से कार्यवाही की जा रही है। जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि डिजीटल बोर्ड लगाने के लिये विभाग द्वारा ठोस कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने बताया कि विभाग के अधीन संचालित सभी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) में डिजीटल बोर्ड लगाने के लिये 'केपिटल मद' से बोर्ड क्रय एवं स्थापन की कार्यवाही की जा रही है। इसी प्रकार सभी विभागीय कन्या शिक्षा परिसरों एवं आदर्श आवासीय विद्यालयों में भी डिजीटल बोर्ड लगाये जायेंगे। इसके लिये 'आकस्मिक मद' से धनराशि का प्रावधान बढ़ाने का प्रस्ताव राज्य शासन को प्रेषित किया गया है। सभी जनजातीय विकासखंडों में ई-लाइब्रेरी प्रारंभ की भी तैयारी जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह ने बताया कि प्रदेश के सभी 89 जनजातीय विकासखंड़ मुख्यालयों में ई-लाइब्रेरी भी प्रारंभ की जायेंगी। इसके लिये ई-लाइब्रेरी की क्रियान्वयन रूपरेखा एवं उपकरण स्थापना के लिये आवश्यकतानुसार धनराशि का मांग प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है। राज्य शासन से प्रस्ताव अनुमति एवं बजट आवंटन प्राप्त करने की कार्यवाही की जा रही है। पीवीटीजी छात्रावास भवन भी बनाये जायेंगे जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह ने बताया कि प्रदेश में बैगा, भारिया, सहरिया तीन विशेष रूप से कमजोर एवं पिछड़ी जनजातियां (पीवीटीजी) निवास करती हैं। इन जनजातियों के विद्यार्थियों को संभागीय मुख्यालय में रहकर पढ़ने की सुविधा प्रदान करने के लिये विभाग द्वारा पीवीटीजी छात्रावास भवन बनाने की कार्यवाही भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रथमत: जबलपुर एवं ग्वालियर में यह पीवीटीजी छात्रावास भवन बनाये जायेंगे। इसके बाद ऐसा ही एक पीवीटीजी छात्रावास भवन शहडोल संभागीय मुख्यालय में भी बनाने पर विचार किया जा रहा है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 45

सफेद घोड़े ने जीता अश्व पालकों का दिल, राजस्थान-केकड़ी के पुष्कर पशु मेले में ‘बादल’ का जलवा

केकड़ी. देश के सुप्रसिद्ध पुष्कर मेले में देश-विदेश से आने वाले सैलानियों के बीच पशुओं की खरीद-फरोख्त भी मेले के मुख्य आयोजनों में से एक है। इसमें सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रहते हैं विभिन्न प्रजातियों के घोड़े, जिन्हें हासिल करने के लिए कई बड़े आसामी पुष्कर पहुंचते हैं। कई अश्वपालक भी अपने शौक व जुनून के चलते घोड़ों को तैयार करते हैं, इनमें कई तो ऐसे भी होते हैं, जो अपने अश्वों को पुष्कर मेले में केवल प्रदर्शनी के लिए लाते हैं। प्रदर्शनी के लिए मेले में लाया गया ऐसा ही एक घोड़ा है बादल, जिसे देखकर हर कोई उसे खरीदने के लिए मचल रहा है। केकड़ी के अश्वपालक राहुल जेतवाल का यह घोड़ा पुष्कर में आए मेलार्थियों, खासतौर पर अन्य अश्वपालकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। चार साल का बादल पुष्कर मेले में दूसरी बार आया है। नुकरा नस्ल व अबोर लाइन के इस घोड़े की खासियत यह है कि इसकी ऊंचाई 66 इंच प्लस है तथा इसका रंग बिल्कुल सफेद है। अश्व मालिक राहुल ने बताया कि उसने यह घोड़ा पंजाब से खरीदा था। मेले में वे इसे बेचने के लिए नहीं बल्कि प्रदर्शित करने के लिए लेकर आए हैं। बताया गया है कि यह घोड़ा काफी सुंदर है तथा इसके बच्चे भी खूबसूरत होते हैं। इस अश्व का 15 दिन का बच्चा 3 से 5 लाख रुपये में बिकता है। उल्लेखनीय है कि पुष्कर मेले में इस बार भी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों से आकर्षक कद-काठी के कई पशु शामिल हो रहे हैं। सोमवार तक मेले में 700 अश्वों की आवक दर्ज की गई है और इनके आने का सिलसिला अब भी जारी है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 180

शारदा सिन्हा को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने श्रद्धांजलि दी

भोपाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रख्यात लोकगायिका डॉ शारदा सिन्हा के देहांत पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि छठ पर्व की कल्पना उनके बिना अधूरी है। डॉ यादव ने एक्स पोस्ट में कहा, 'आज पूरे बिहार में ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत में पद्मश्री, पद्म भूषण से अलंकृत, महान गायिका डॉ. शारदा सिन्हा जी के गीत सुने जा रहे थे। लोग उन्हें याद कर रहे थे और अचानक उनका यूं चले जाना उनके प्रशंसकों के लिए ही नहीं, बल्कि कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। छठ पर्व की कल्पना उनके बिना अधूरी है।'   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 47

अशांति फैलाने का षड्यंत्र रच रही कांग्रेस, छत्तीसगढ़-गरियाबंद में भाजपा का बड़ा आरोप

गरियाबंद. प्रदेश में बढ़ती अपराधिक घटनाओं के बीच भाजपा ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। छत्तीसगढ़ में होने वाली अपराधिक घटनाओं को लेकर भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा अशांति व अराजकता फैलाने के लिए लगातार षड्यंत्र किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में हर आतंक और अपराध के पीछे कांग्रेस का ही खूनी पंजा है। जहां भी अपराध और तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है, उसकी जड़ में कांग्रेस है। कांग्रेस पहले खुद अपराध को अंजाम देती है, षड्यंत्र रचती है। फिर उस पर सरकार को घेरने में उसके बड़े नेता लग जाते हैं। भाजपा नेता अनिल चंद्राकर, सुरेंद्र सोनटेके, गुरुनारायण तिवारी, दुलार सिन्हा तथा लुद्राक्ष साहू ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार और छत्तीसगढ़ समेत तमाम राज्यों में हुए सफाये के बाद से कांग्रेस में अब बदले की भावना भरी हुई है। वह समाज में अशांति फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाते कहा कि कांग्रेस जानबूझ कर छत्तीसगढ़ को आग में झोंकना चाहती है। हाल में प्रदेश में हुई बड़ी अपराधिक घटनाओं में कांग्रेसियों की संलिप्ता सामने आना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। भाजपा ने प्रदेश में बीते कुछ महीने में हुए घटनाक्र का जिक्र करते हुए कहा कि दामाखेड़ा में कबीरपंथ ही नहीं समूचे प्रदेश की आस्था के केंद्र में हमला करने वाला कांग्रेस का सक्रिय कार्यकर्ता निकला है। इसका प्रमाण स्वयं प्रकाशमुनि साहब के फेसबुक के पोस्ट में है। उन्होंने कहा कि अपराधी सरपंच पति कांग्रेस पार्टी का ही कार्यकर्ता है। इसी तरह बलौदाबाजार घटना में कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव के साथ-साथ सैकड़ों कांग्रेसी जेल में बंद हैं। सूरजपुर में पुलिस अधिकारी की पत्नी और बच्चे की जघन्य हत्या करने वाला एनएसयूआई का जिला महासचिव था। एनएसयूआई का जिलाध्यक्ष भी इस घृणित कृत्य में जिम्मेदार था। लोहारीडीह कांड में भी बार-बार गांव में अशांति फैलाने और दो समूहों को लड़वाने का काम कांग्रेस कर रही है। भाजपा ने कहा कि इस तरह के घिनौने कृत्य में कांग्रेसियों के नाम सामने आने के बाद भी कांग्रेस उल्टे चोर कोतवाल को डांटे की तर्ज पर राजनीति कर रही है। सवाल उठता है कि क्या ये अब अपनी गंदी राजनीति चमकाने के लिए नरसंहार आदि को भी प्रायोजित करने से बाज नहीं आ रहे हैं? उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इन कृत्यों को छत्तीसगढ़ कतई सहन नहीं करेगा। भाजपा की हमारी सरकार तो प्रदेश में हर कीमत पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है ही, हमारा संगठन भी लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस का मुकाबला करने तैयार है। कांग्रेस को प्रदेश में अशांति, अराजकता और आतंक फैलाने और फिर उस आग पर अपना हाथ सेंकने की छूट हम बिल्कुल नहीं दे सकते। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 60

टेस्ट के दौरान अंपायरों ने गेंद बदली तो संचालन संस्था ने जितना जल्दी हो सका उतनी जल्दी यह मामला दबा दिया: वार्नर

सिडनी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया से यह स्पष्ट करने को कहा है कि जब आस्ट्रेलिया ए और भारत ए के बीच खेले गए पहले अनौपचारिक टेस्ट के दौरान अंपायरों ने गेंद बदली तो क्या हुआ और संचालन संस्था ने जितना जल्दी संभव हो सका उतनी जल्दी यह मामला दबा दिया। वार्नर ने कहा कि मामला खत्म कर दिया गया है क्योंकि भारत की सीनियर टीम पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर आने वाली है। यह मसला पिछले सप्ताह मैकाय में खेले गए चार दिवसीय मैच के अंतिम दिन सामने आया था जब अंपायरों ने भारतीय टीम को अलग गेंद दी। भारतीय खिलाड़ी, विशेषकर इशान किशन, इस फैसले से नाखुश थे तथा इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने इसे मूर्खतापूर्ण फैसला करार दिया था। वार्नर ने कहा, ‘मेरा मानना है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को अंतिम फैसला करना है। मुझे लगता है कि भारतीय टीम इन गर्मियों में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आने वाली है और इसलिए यह मामला जल्द से जल्द खत्म कर दिया गया। लेकिन अगर अंपायरों को लगता है कि कुछ हुआ है, तो मुझे यकीन है कि इस पर आगे की कार्रवाई होगी। मुझे लगता है कि अंपायरों या मैच रेफरी को इस मामले में उठ रहे सवालों का जवाब देना चाहिए।' Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 73