बेटमा में स्ट्रीट डॉग्स ने बदमाशों का अपहरण का प्रयास किया असफल, मासूम को बचाया

महू-बेटमा  महू के करीब देपालपुर तहसील के बेटमा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले काली बिल्लौद में सोमवार को घर में से 10 साल की बच्ची को किडनैप करने की कोशिश की गई। हालांकि क्षेत्र के स्ट्रीट डॉग्स के पीछे पड़ने से बदमाश गाड़ी से गिर गए और बच्ची वहां से भाग निकली और पास के मंदिर में चली गई। जिससे वह बच गई, लेकिन इस बीच बदमाश वहां से भाग गए। इस मामले में मंगलवार को स्वजनों ने शिकायत दर्ज कराई है। दीवार कूदते समय कुत्ते भौंकने लगे और पीछे लग गए बेटमा थाना क्षेत्र के काली बिल्लौद में रहने वाले श्रवण कुमार ने बताया कि सोमवार शाम को उनकी 10 वर्षीय भतीजी का अपहरण करने की कोशिश की गई। सोमवार शाम 7 बजे करीब पिताजी घर से कुछ ही दूरी पर पान की दुकान पर थे। भाभी छत पर थी। घर के पास में ही बड़ा खेत हैं। वहां पर एक व्यक्ति खड़ा था और दूसरा व्यक्ति मेन गेट से आकर पोर्च में आया और उसने घर का दरवाजा खटखटाया। बालिका ने दरवाजा खोला और बाहर देखा तो कोई नहीं था। वह घर के बाहर आकर देखने लगी, तभी बाहर छिपा हुआ बदमाश आया और उसने बालिका का मुंह दबाकर उसे उठाया और दीवार की दूसरी ओर खेत में खड़े बदमाश की तरफ फेंक दिया। इसके बाद वह भी दीवार कूद कर दूसरी ओर चला गया। दोनों बच्ची को बाइक पर लेकर भागने वाले थे। तभी क्षेत्र के कुत्ते भौंकने लगे और उन पर हमला कर दिया। इससे वह घबराकर गिर गए। तभी बच्ची उनकी पकड़ से छूट गई। बच्ची वहां से भागी और पास में बने शिव मंदिर में चली गई। तब तक बदमाश वहां से भाग गए। कुत्तों के भौंकने की आवाज से घर वालों को पता चला और घर वालों ने बच्ची को ढूंढना शुरू किया। बच्ची मंदिर में मिली तो उसने पूरा घटनाक्रम बताया। इसकी जानकारी स्वजनों ने तुरंत बेटमा थाने को दी। थाने से देर रात में दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है श्रवण कुमार निषाद ने बताया कि थाने पर मंगलवार सुबह शिकायती आवेदन दिया था। परंतु कोई प्रतिसाद नहीं मिला। उस पर कोई सील साइन भी नहीं लगाई गई। स्वजनों ने पास की कॉलोनी में लगे सीसीटीवी देखने का प्रयास किया। इसके बाद मंगलवार देर शाम स्वजनों ने फिर से थाने में आवेदन दिया। वहीं इस मामले में देपालपुर एसडीओपी राहुल खरे ने बताया कि स्वजनों द्वारा आवेदन दिया गया है। उसके आधार पर कार्यवाही की जा रही है। हालांकि सूचना मिलने पर जरूरी जांच शुरू कर दी गई है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 86

बीजेपी का भूपेश और दीपक बैज पर हमला, छत्तीसगढ़-रायपुर ‘जेल में फायरिंग के आरोपी का कांग्रेस कनेक्शन’

रायपुर. छत्तीसगढ़ बीजेपी ने रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर हुई फायरिंग के फरार आरोपी को लेकर कांग्रेस पर तीखा जुबानी हमला बोला है। रायपुर मेयर एजाज ढेबर के साथ आरोपी की फोटो वायरल को लेकर बीजेपी के प्रदेश महामंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि हर क्राइम के पीछे कांग्रेस की संलिप्तता क्यों है? पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ दीपक बैज को जवाब देना चाहिये। बीजेपी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में इन दिनों कांग्रेस और उसके दीगर संगठनों से जुड़े लोग आपराधिक, हिंसक और विभाजनकारी गतिविधियों में संलिप्त पाए जा रहे हैं। कांग्रेस के आपराधिक चेहरे लगातार उजागर हो रहे हैं।कांग्रेस के पंजे का दुरुपयोग छत्तीसगढ़ में इतना हो रहा है कि प्रदेश में घटित हो रहे हर एक अपराध के पीछे पकड़े जा रहे अपराधी कांग्रेस और या पिर उसके नेताओं के साथ संलिप्त पाए जा रहे हैं। चाहे सूरजपुर की बात करें या बलरामपुर, लोहारीडीह, दामाखेड़ा के कबहीरपंथ के आश्रम से जुड़े विवाद, चाहे बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी की बात करें। इस मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव आज जेल की सींखचों के पीछे हैं। हर जगह कहीं-न-कहीं कांग्रेस के पदाधिकारी उसमें संलिप्त हैं। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि रायपुर शहर के अंदर सेंट्रल जेल के सामने सोमवार को मौदहापारा के दो बदमाशों ने गोली चलाई, लेकिन तीसरा जो फरार अपराधी है, उसकी तस्वीर आज रायपुर के महापौर के साथ दिखाई दे रही है। आखिर अपराधियों के साथ कांग्रेस और कांग्रेस नेताओं का यह रिश्ता क्या कहलाता है? प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर मिथ्या प्रलाप कर प्रदेश को रोज गुमराह करते फिर रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज और पूर्व मुख्यमंत्री बघेल कहां छिपकर बैठे हैं? बैज को बताना चाहिए कि कल जो गोली चली है, उसके जिस फरार अपराधी के पीछे पुलिस लगी है, उसके चित्र महापौर के साथ आ रहे हैं! श्रीवास्तव ने कहा कि बैज और बघेल को बताना चाहिए कि आखिर अपराध करने वालों से इतना प्रेम कांग्रेस के नेताओं को क्यों है? क्या कांग्रेस में पदाधिकारी बनने व संगठन में आने प्राथमिकता यही है कि पहले कोई अपराधी रहा हो, फिर उसके बाद कांग्रेस के पदाधिकारी बनेगा? जिस तरह अपराधों में संलिप्तता और अपराधियों से कांग्रेस नेताओं के रिश्ते जगजाहिर हो रहे हैं, उससे यह बात एकदम साफ है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली बीजेपी की प्रदेश सरकार को बदनाम करके अराजकता और आतंक का वातावरण निर्मित करने के अपने एजेंडे पर काम कर रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 89

एसआई पेपर लीक में आया नया मोड़, राजस्थान-एसओजी की चार्जशीट में कई बड़े नाम

जयपुर. पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में पेपर लीक की जांच में अब बड़े मगरमच्छ भी सामने आने लगे हैं। मामले में  SOG की टीम ने कोर्ट में चार्जशीट पेश की है, जिसमें राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्कालीन चेयरमैन संजय श्रोत्रिय से लेकर सदस्य मंजू शर्मा, संगीता आर्या, जसवंत राठी सबकी भूमिका संदेहास्पद बताई गई है। पुलिस में सब इंस्पेक्टर पेपर लीक की जांच को लेकर अब तक एसओजी पर सवाल उठ रहे थे कि जितनी भी गिरफ्तारियां हुई हैं, वे छोटे स्तर की हैं। कोई बड़ा नाम इसमें नहीं आ रहा लेकिन एसओजी ने कोर्ट में जो चार्जशीट पेश की है उसमें पूर्व आईपीएस और राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के चेयरमैन संजय श्रोत्रिय का भी नाम लिया गया है।  SOG ने SI भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में 20 आरोपियों के खिलाफ 29 अक्टूबर को चार्जशीट पेश की थी, जिसमें SOG ने कई बड़े खुलासे किए हैं। SOG की चार्जशीट के मुताबिक इस पूरे मामले में राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्कालीन चेयरमैन संजय क्षोत्रिय से लेकर सदस्य मंजू शर्मा, संगीता आर्या, जसवंत राठी सबकी भूमिका संदेहास्पद है। इन सभी ने रामू राम राईका के बेटे-बेटी को फायदा पहुंचाया है। इंटरव्यू से पहले RPSC चेयरमैन से घर पर मिला था राइका चार्जशीट में कहा गया है कि RPSC सदस्य रामूराम राइका ने अपने बेटे देवेश और बेटी शोभा को थानेदार बनाने के लिए परीक्षा से एक माह पहले ही पेपर ले लिया था। यही नहीं इंटरव्यू से पहले राइका आरपीएससी के तत्कालीन चेयरमैन संजय श्रोत्रिय से उनके आवास पर भी मिला था, तब श्रोत्रिय ने कहा था कि देखते हैं। राइका को पेपर कटारा ने दिया SOG की चार्जशीट के मुताबिक रामू राम राईका को पेपर बाबूलाल कटारा ने उपलब्ध कराया था। बाबूलाल कटारा को मार्च महीने में तत्कालीन चेयरमैन भूपेंद्र सिंह ने SI भर्ती परीक्षा के लिखित परीक्षा के प्रश्न पत्र तैयार कराने की जिम्मेदारी दी थी। भूपेंद्र सिंह अक्टूबर 2020 से 1 दिसंबर 2021 तक आयोग के चेयरमैन थे। पहले यह परीक्षा एक दिन में आयोजित होनी थी, इसलिए बाबूलाल कटारा ने फर्स्ट और सेकंड पेपर के दो-दो सेट तैयार करके रख लिए थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 128

आटो और तेज रफ्तार डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, भयानक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत

हरदोई बुधवार की सुबह UP के हरदोई जिले के बिलग्राम थाना क्षेत्र में एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें सीएनजी आटो और तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बिल्हौर-कटरा हाईवे पर रोशनपुर गांव के सामने हुआ, जहां सड़क पर शव इधर-उधर बिखर गए और इलाके में अफरातफरी मच गई। ऑटो पलटने के बाद डीसीएम वाले ने रौंदा बताया जा रहा है कि सीएनजी आटो बिलग्राम की तरफ जा रहा था, तभी अचानक बेकाबू हो कर सड़क पर पलट गया। इस दौरान पीछे से आ रही डीसीएम ने आटो को रौंद दिया, जिससे आटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग सड़क पर बिखर गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस का बचाव दल मौके पर पहुंचा और शवों को एक स्थान पर इकट्ठा किया। मृतकों में 6 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हादसे में मरने वालों में 6 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने 7 लोगों की मौके पर मौत की पुष्टि की है और घटनास्थल से 8 घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया, जहां इलाज के दौरान 3 और लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हादसे की जांच की जा रही है और ऑटो सवारों की पहचान की कोशिश की जा रही है। तेज रफ्तार ऑटो में सवार थे 15 लोग जांच पड़ताल में पुलिस को पता चला कि आटों में कुल 15 लोग सवार थे। उसकी रफ्तार बहुत ज्यादा थी। तेज गति के दौरान ही आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। उसी समय सामने से आ रहे डीसीएम ट्रक उसे रौंदते हुए आगे बढ़ गया। पुलिस को शक है कि ड्राइवर को झपकी आने की वजह से अथवा तेज गति के दौरान नियंत्रण खोने की वजह से ये हादसा हो सकता है। मृतकों में अभी तक दो की पहचान हो पाई है। जिनमें 40 वर्षीया माधुरी देवी निवासी माझ गांव और 35 साल की सुनीता देवी निवासी पटियन पुरवा हैं। घायलों में रमेश कुमार निवासी अल्लीगढ़, बिलग्राम, संजय कुमान निवासी पहुतेरा, आनंद निवासी पहुतेरा, विमिलेश निवासी सर्रा सफरा गांव शामिल हैं। अभी एक घायल की पहचान होना बाकी है। सड़क पर बिखरे खून और कांच के टुकड़े लग रहे थे डरावने इस दिल दहला देने वाले हादसे से पूरी सड़क पर शवों के अलावा खून और कांच के टुकड़े फैले हुए थे। स्थानीय लोगों ने घायलों को मदद पहुंचाने के लिए पुलिस को सूचित किया। मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है और पुलिस ने इस दुर्घटना के कारणों की गहन जांच शुरू कर दी है। हरदोई के पुलिस अधिक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि ये हादसा बाइक वाले को बचाने के चक्कर में हुआ है। सच्चाई क्या है इसका पता लगाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक हरदोई सड़क हादसे की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए जिले के आला अधिकारियों को मौके पर जाने और स्थिति का जायजा लेने को कहा है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 82

आउटर में खड़े ट्रकों के बनाए चालान, छत्तीसगढ़-रायपुर में नो पार्किंग पर कार्रवाई

रायपुर. एसएसपी डॉ. संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में डॉ. अनुराग झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात और गुरजीत सिंह, सुशांतो बनर्जी उप पुलिस अधीक्षक यातायात के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात टाटीबंध, भनपुरी, पचपेड़ीनाका एवं फाफाडीह द्वारा पुलिस थाना प्रभारियों के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया है। इस दौरान रायपुर -बिलासपुर हाइवे में मुख्य मार्ग और सर्विस रोड में अवैध पार्किंग करते हुए लोकमार्ग में बाधा डालकर खतरनाक एवं असुरक्षित तरीके से राहगिरों के लिए दुर्घटना का कारण बनने वाले ट्रकों और भारी वाहनों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 285 के तहत कार्यवाही किया गया। वहीं थाना आमानाका, कबीर नगर, तिल्दा नेवरा में अपराध पंजीबद्ध कराया गया है। इसी प्रकार हाइवे रायपुर-अभनपुर में यातायात पचपेड़ी नाका प्रभारी द्वारा थाना माना और टिकरापारा प्रभारी के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया। बता दें कि हाइवे में मुख्य मार्ग एवं सर्विस रोड में वाहन चालकों द्वारा असुरक्षित तरीके से वाहन खड़ा करने के कारण लगातार सड़क दुर्घटनाओं में लोग प्रभावित हो रहे हैं। पुलिस द्वारा कई बार मोटरयान अधिनियम की कार्यवाही करने के उपरांत भी वाहन चालकों पर कार्यवाही का असर परिलक्षित नहीं हुआ। इसलिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में ऐसे वाहन चालकों पर कड़ाई से कार्रवाई करने अभियान चलाया गया, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 285 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वाहन जप्त कर प्रकरण निराकरण के लिए माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा। यातायात पुलिस और थाना पुलिस का हाइवे में अवैध पार्किंग करने वाले वाहन चालकों पर अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस ने भारी वाहन चालकों और ट्रांसपोटर्स से अपील की है कि अपने वाहनों को किसी भी हाइवे में अनावश्यक रूप से पार्किंग न करावें। निर्धारित पार्किंग स्थल और ट्रांसपोर्ट नगर में वाहन खड़ा करें। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 53

घुटनों के कालेपन से राहत पाने के लिए करें ये उपाय

शरीर की त्वचा का रंग जब एक ही शेड में होता हैं तो त्वचा में चार चांद लग जाते हैं लेकिन जब इसी चांद में दाग और धब्बे दिखाई देने लगे तो उसकी सुंदरता कम हो जाती हैं। हम यहां बात कर रहे हैं घुटनो और कोहनियो पर जमे काले रंग की। जो हमारे शरीर की सुंदरता को कुचलता दिखाई देता हैं। यदि आप भी अपने काले घुटनो या कोहनियो से परेशान हैं तो फिक्र मत कीजिए। हम आज आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिन्हे अपना आप अपने बदसूरत काले घुटनो को सुन्दर और आकर्षक बना सकते हैं। -कुछ बादाम ले और उन्हें अच्छी तरह कूटकर पाउडर बना लें। अब इसमें दही मिलाएं और इस मिश्रण को घुटनों पर हलके हलके से लगा कर एक घंटे तक रखें। फिर इसे ठंडे पानी से धोए। इस से घुटनो का रंग साफ होगा। -बेसन के कई फायदे होते हैं। इनमे से एक फायदा हैं ये त्वचा के मैल को हटाने में कारगर साबित होता हैं। सब से पहले एक कटोरी में बेसन ले। अब इसमें दही मिलाकर गाड़ा पेस्ट बना ले। अब इस पेस्ट को घुटनो पर 15 मिनट तक रहने दे। सूखने के पश्चात धो ले और कुछ ही दिनों में अंतर देखे। -एलोवेरा त्वचा के लिए काफी अच्छा माना जाता हैं। ये ना सिर्फ त्वचा को मुलायम बनाता हैं बल्कि त्वचा का रंग भी निखारता हैं। यह काले घुटनो की समस्यां का प्राकृतिक और कारगर उपाय हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आप एलोवेरा का रस तीन दिन में एक बार एक माह तक घुटनो पर लगाइए। जल्द ही परिणाम दिखेगा। -दो चम्मच कच्चे दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर रोजाना घुटनो पर लगाने से उनका काला पन कम होता हैं। साथी ही त्वचा मुलायम हो जाती हैं। -हमेशा विटामिन युक्त सेहतमंद भोजन ही करे। क्योंकि कई बार विटामिन की कमी से त्वचा पर काले धब्बे पड़ जाते हैं। इसलिए अपने खाने में गाजर, पालक, बादाम और मीठे आलू की खुराक बढ़ाए।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 77

तीन लोगों की मौके पर हुई मौत और चार गंभीर घायल, राजस्थान-जोधपुर में कार और ट्रक की टक्कर

जोधपुर. शहर के बोरानाड़ा इलाके में आज एक कार और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में मां-बेटा और बहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को गाड़ी से बाहर निकालने में मदद की। हादसा बोरानाड़ा थाना इलाके के भांडू गांव के पास हुआ। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत जोधपुर के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया और दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को रास्ते से हटाकर हाईवे खुलवाया। बोरानाडा थाना अधिकारी शकील अहमद ने बताया कि भांडू गांव के पास दोपहर में कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत होने से यह हादसा हुआ। कार में नागौर के रहने वाले 7 लोग सवार थे, जो परिवार के साथ बालोतरा के पास जसोल में माता के दर्शन करने के लिए निकले थे। वहां से नागौर लौटते समय जोधपुर के पास यह हादसा हुआ। हादसे में कार सवार रमेश उसकी पत्नी पार्वती उसकी मां इंदिरा सेन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रमेश के पिता, उसके बेटा-बेटी और एक अन्य सुमित नाम का व्यक्ति घायल हो गया। फिलहाल घायलों का जोधपुर के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया, पुलिस उसे खोजने में जुटी हुई है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 62