नौकर के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, छत्तीसगढ़-दुर्ग में दुकान मालिक की भांजी से होटल में दुष्कर्म

दुर्ग. दुर्ग के भिलाई में 16 साल के नाबालिग ने 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। नाबालिग लड़का लड़की के मामा के दुकान में काम करता था। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई, फिर नजदीकियां बढ़ गई। नाबालिग लड़का रात में लड़की को होटल ले जाता और नाबालिग लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए। मामले में छावनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। छावनी पुलिस ने बताया कि लड़की के मामा की एक टेडर्स की दुकान है। जहां नाबालिग लड़का काम करता था और नाबालिग लड़की हॉस्टल में रहती थी और 10वीं में पढ़ती है। छुट्टियों पर हमेशा अपने मामा के घर आ जाती थी। जहां दोनों की मुलाकात हुई।पिछले 3-4 महीने से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई और दोनों फोन पर बातें करने लगे। नाबालिग लड़का लड़की को रात में हॉस्टल लेने दुर्ग पहुंच जाता। इसके बाद दोनों बाइक से रात भर घूमते थे फिर सुबह उसे हॉस्टल छोड़ देता था। नाबालिग लड़का पहली बार पावर हाउस में एक दिन पहले होटल बुक कर नाबालिग लड़की को लेकर गया। जहां शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन दूसरी बार जब दोनों होटल पहुंचे तो लड़की के परिजनों को इसकी जानकारी लग गई। जिसके बाद नाबालिग लड़की और लड़के को परिजनों ने फटकार लगाई। लडकी के साथ परिजन ने थाना पहुंचकर नाबालिग लड़के के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। recent visitors 68

तनाव मुक्त जीवन जीने का रामबाण उपाय

चाहे बच्चे हो या बड़े, महिला हो या पुरुष, अमीर हो या गरीब, तनाव नाम का कीड़ा हर किसी के जीवन को धीरे-धीरे खोखला करता जा रहा हैं। यह ना सिर्फ हमारी खुशियों पर प्रहार कर रहा हैं, बल्कि हमारी कार्य क्षमता को भी घटा रहा हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको कुछ ऐसे कारगर उपायों के बारे में बताएंगे जिन्हें अपना कर आप तनाव मुक्त जीवन बिता सकते हैं। -योग से होगा तनाव का सफाया। योग एक ऐसा रामबाण उपाय हैं जो ना सिर्फ आपके शरीर को फिट रखता हैं बल्कि आपके दिमाग को भी तन्दरूस्त रखता हैं। सुबह सुबह रोजाना योग करने से आप के दिमाग को काफी शान्ति मिलेगी। -गाने सुने। जी हां गाना एक ऐसी चीज हैं जो तनाव से मुक्ति दिलाने में सब से तेज कार्य करता हैं। स्लो और रोमांटिक गाने से लेकर हिप हॉप और डिस्को तक। जो केटेगरी आपको पसंद हो आप वो सुन सकते हैं। -ताजे-ताजे पकवान खाए, जी हां, आप माने या ना माने, पर बहुत से लोग तनाव की स्थिति में ज्यादा से ज्यादा भोजन करते दिखाई देते हैं। हम आप को सलाह देंगे की ज्यादा भोजन की बजाए। खास और आपका पसंदीदा भोजन खाए। इस तरह आपका पूरा ध्यान तनाव से हट कर खाने के स्वाद और आनंद में चला जाएगा। -कॉमेडी फिल्म या टीवी शो देखे। तनाव दूर करने का ये सब से आसान और मजेदार तरीका हैं। अपनी पसंदीदा हास्य फिल्म की सीडी या डीवीडी हमेशा अपने कलेक्शन में रखे। क्या पता कब आपको इस की जरूरत पड़ जाए। -बच्चों के साथ समय बिताए। कहते हैं बच्चे भगवान का रूप होते हैं। शायद इसीलिए बच्चो की चेहरे की मुस्कराहट और शरारतों को देख हमारे अंदर का बच्चा भी जाग उठता हैं और हम अपने बाहरी जीवन के तनाव को भूल जाते हैं।   recent visitors 76

अवैध बजरी खनन पर पुलिस की कार्रवाई, राजस्थान-करौली में 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 3 गिरफ्तार

करौली. सपोटरा थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बजरी से भरी पांच ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की है। पुलिस ने आरोपी तीन ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों को भी गिरफ्तार किया है। वही दो आरोपी मौके पर फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में अवैध खनन की रोकथाम एवं लोकल स्पेशल एक्ट के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सपोटरा थाना पुलिस ने 5 बजरी के भरे ट्रैक्टर ट्रॉली सहित तीन चालकों को गिरफ्तार किया है। सपोटरा थाना अधिकारी कन्हैयालाल ने बताया कि सपोटरा के जोडली पुलिया के पास बनास नदी से अवैध बजरी से भरे पांच ट्रैक्टर और ट्रॉली को ला रहे थे जिसकी सूचना मिलते ही अवैध खनन की रोकथाम को लेकर कार्रवाई की गई है । साथ ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, दो ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों में बंटी बैरवा पुत्र हरिलाल बैरवा, शाहिद खान पुत्र आजाद खान और रवि बैरवा पुत्र विश्राम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। recent visitors 93

सीएम मोहन यादव का एक्शन प्लान : हर जिले में साइबर थाना, हर थाने में हेल्प डेस्क… फ्रॉड करने वालों की खैर नहीं

CM Mohan Yadav’s action plan: Cyber ​​police station in every district, help desk in every police station… fraudsters are in trouble मध्य प्रदेश के हर जिले में अब साइबर पुलिस स्टेशन खुलेंगे और हर थाने में हेल्प डेस्क बनेगी। अब तक यह सुविधा सिर्फ भोपाल में थी। अन्य जिलों में पुलिस थानों में साइबर ठगी की शिकायतें लिखी जाती थीं। मुख्यमंत्री मोहन यादव के आदेश के बाद यह फैसला लिया गया है। भोपाल ! मध्य प्रदेश में साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब हर जिले में एक साइबर थाना और हर थाने में एक साइबर हेल्प डेस्क होगी।यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि इस साल जनवरी से अब तक 250 करोड़ रुपये की साइबर ठगी हो चुकी है। अभी तक सिर्फ भोपाल में ही एक साइबर थाना था, बाकी जिलों में साइबर क्राइम के मामले क्राइम ब्रांच में दर्ज होते थे। एक साल पहले आ गया था प्रपोजल साइबर हेल्प डेस्क बनाने का प्रस्ताव तो एक साल पहले ही आ गया था, लेकिन बजट नहीं होने की वजह से इस पर काम नहीं हो पाया था। अब राज्य साइबर मुख्यालय ने इसके लिए शासन से बजट की मांग की है और उम्मीद है कि जल्द ही यह सुविधा सभी जिलों में शुरू हो जाएगी। पुलिसकर्मियों को मिलेगी ट्रेनिंग पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि साइबर हेल्प डेस्क में एक पुलिसकर्मी को साइबर क्राइम की जांच के लिए ट्रेनिंग देकर तैनात किया जाएगा। यह पुलिसकर्मी लोगों की शिकायतें सुनेगा और जरूरत पड़ने पर उन्हें साइबर थाने भेजेगा। इस साल में 250 करोड़ की ठगी साइबर क्राइम के मामलों में पिछले कुछ सालों में काफी तेजी आई है। पिछले पांच सालों में साइबर क्राइम की शिकायतें पांच हजार से बढ़कर तीन लाख से ज़्यादा हो गई हैं। साइबर पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के मुताबिक, इस साल जनवरी से अब तक 250 करोड़ रुपये की साइबर ठगी हो चुकी है। दूसरे देशों से ठगी कर लेते हैं लोग साइबर पुलिस के मुताबिक, दूसरे देशों में बैठे लोग भी इस तरह के अपराध में शामिल हैं। साइबर थाने बनने से साइबर कानून के जानकार पुलिसकर्मी तैनात किए जा सकेंगे। इससे अपराध की घटनाओं पर कार्यवाई में तेजी आएगी। जांच से लेकर कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल करने तक का काम समय पर और अच्छी तरह से हो सकेगा। मध्य प्रदेश में बढ़े हैं ऐसे मामले मध्य प्रदेश में साइबर अपराध के मामलों में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है, इसलिए हर जिले में एक अलग साइबर थाने की सख्त ज़रूरत है। उम्मीद है कि इससे साइबर अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी और लोग साइबर ठगी से बच सकेंगे। recent visitors 207

कबीरधाम के तीन लोग होंगे सम्मानित, छत्तीसगढ़-रायपुर में राज्योत्सव आज

कबीरधाम/रायपुर. नवा रायपुर में राज्योत्सव के अवसर पर राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन कल बुधवार 6 नवंबर को होगा। मंगलवार को डिप्टी सीएम अरूण साव ने आज राजधानी रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य अलंकरण समारोह में सम्मानित होने वाले विभूतियों के नामों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा 6 नवंबर को 36 विभूतियों को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। इस सूची में कबीरधाम जिले के तीन लोगों का नाम है, जिन्हें अलग-अलग छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाना है। ऐसा पहली बार है कि कबीरधाम जिले से तीन लोगों का चयन छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण के लिए हुआ है। छोटे कद की खिलाड़ी छोटी मेहरा को मिलेगा गुंडाधुर सम्मान खेल व युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गुंडाधुर सम्मान कबीरधाम जिले की निवासी छोटी मेहरा को दिया जाएगा। छोटी मेहरा इंटरेनशन स्तर की छोटे कद की खिलाड़ी है, जो गोला व तवा फेंक में माहिर है। कर्नाटक के बेंगलुरु में 4 से 7 मई 2023 को हुए 5वीं ओपन अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में कबीरधाम की बेटी छोटी मेहरा ने बड़ा कमाल किया था। चैम्पियनशिप के दौरान 14 मीटर चक्र फेंक कर छोटी ने भारत के लिए गोल्ड मैडल जीती है। उसने यह उपलब्धि 16 देशों के खिलाड़ियों को हराकर हासिल की थी। चक्र फेंक प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक समेत 2 पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। छोटी मेहरा महज 4 फीट से कम कद की खिलाड़ी है। ये वर्ष 2019 से खेलना शुरू किया। वर्तमान में नेशनल स्तर पर 6 व इंटरेनशन स्तर पर दो मैडल इनके नाम पर है। अदिती कश्यप को मिलेगा वीरांगना रानी अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरस्कार महिलाओं में वीरता, शौर्य, साहस तथा आत्मबल को सशक्त बनाने के लिए वीरांगना रानी अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरस्कार कबीरधाम जिले के ग्राम पालीगुढ़ा निवासी अदिती कश्यप को दिया जाएगा। अदिती कश्यप ने कृषि के क्षेत्र में काम किया है। वे एक गृहिणी और किसान हैं। उन्हें कृषि के क्षेत्र में सबसे बड़ा अवार्ड 2020 में कृषि कर्मण अवार्ड प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों से मिला चुका है। इसके अलावा भी राज्य स्तर पर कई सम्मान उन्हें प्राप्त हुए हैं। इसके बाद उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सम्मानित किया था। इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय की ओर से उन्हें कृषक संवृद्धि अवार्ड मिला था। साथ ही महिला किसान दिवस पर कवर्धा जिले से भी उन्हें सम्मान मिला था। शिवकुमार चंद्रवंशी को मिलेगा डॉ. खूबचंद बघेल सम्मान कृषि विभाग द्वारा कृषि के क्षेत्र में डॉ. खूबचंद बघेल सम्मान एक अन्य किसान के साथ संयुक्त रूप से कबीरधाम जिले के ग्राम कोको निवासी शिवकुमार चंद्रवंशी को दिया जाएगा। शिवकुमार चंद्रवंशी ने कृषि के क्षेत्र के काम किया है। वे अलग तरह से खेती व बीज के लिए पूरे राज्य में ख्यात हैं। वे कवर्धा के कृषि विज्ञान केन्द्र से जुड़े हुए हैं। केन्द्र द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेकर भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी ली तथा इनसे प्रेरित होकर अपने पास उपलब्ध बैगन की प्रजाति जिन्हें वे वर्षों से संरक्षित करते आ रहे हैं, इनकी फसल ली। बेहतर कार्य को लेकर केन्द्रीय कृषि मंत्रालय ने वर्ष 2017 में कृषक पुरस्कार व एक लाख रुपए इनाम दिया है। इसी प्रकार वर्ष 2013 में तत्कालीन गुजरात के सीएम व वर्तमान पीएम नरेन्द्र मोदी के हाथों वाईब्रेंट गुजरात कार्यक्रम में भी सम्मानित हो चुके हैं। recent visitors 75

बिना फॉर्मेट किये बढ़ाये अपने सिस्टम की स्पीड

जिन लैपटॉप और कम्प्यूटर को आप ज्यादा इस्तेमाल करते है एक समय बाद ये लैपटॉप और कम्प्यूटर काम स्लो करने लग जाते है। कभी कभी तो यह बूट होने में ही बहुत समय लगा देता है। जब भी आपका सिस्टम धीरे चलने लग जाता है तो आप सिस्टम फॉर्मेट करवा लेते है। सिस्टम स्लो होने पर फॉर्मेट नही करवाना चाहिए इसके लिए भी कुछ तरीके बताये गए है जानते है उन तरीको को जिनसे आप अपने सिस्टम की गति को बढ़ा सकते है। हमारे सिस्टम में कुछ ऐसी भी फाइल्स होती है जो हमारे काम की नहीं होती है। रिसाइकल बिन से उन सभी फाइल्स को हटा देना चाहिए। अपने सिस्टम से फाइल डिलीट होने पर भी वह रिसाइकल बिन में पड़ी रहती है इसलिए उसे वहा से भी डिलीट कर देना चाहिए। अगर आपको हमेशा के लिए अपने सिस्टम से किसी फाइल को डिलीट करना है तो आप शिफ्ट-डिलीट कमांड का भी इस्तेमाल कर सकते है। इस कमांड का इस्तेमाल करने पर आपकी कोई भी फाइल रिसाइकल बिन में नहीं जाएगी। कुछ यूजर्स अपने सिस्टम पर ज्यादा प्रोग्राम्स जमा कर लेते है जिससे सिस्टम की स्पीड में कमी आ जाती है। आपके सिस्टम में कुछ ऐसे प्रोग्राम होंगे जो कम्प्यूटर ऑन करते ही चालू हो जाते है। इन सभी को स्टार्ट अप बोलते है। आपको अपने सिस्टम की सी ड्राइव को खाली रखना चाहिए। जो सॉफ्टवेयर आपके काम के नहीं है उन्हें आप किसी और ड्राइव में सेव कर सकते है। जिनको गेम खेलने का शौक है वे अपने सिस्टम के ड्राइवर्स को हमेशा अपग्रेड करते रहे। सिस्टम के एएमडी, एनवीडिया और ग्राफिक्स प्रोसेसर को भी अपग्रेड कर सकते है। आपको अपने सिस्टम में एंटीवायरस डलवाने की भी जरूरत नही है। आप रजिस्टर्ड एंटीवायरस का इस्तेमाल कर सकते है। कुछ करप्ट फाइल्स होती है जो आपके सिस्टम में बिना वजह से जगह घेर लेती है ऐसी फाइल्स को डिलीट कर देना चाहिए। अगर आपका कम्प्यूटर बहुत पुराना है तो आप अपने कम्प्यूटर की रैम को बढ़ा कर भी अपने सिस्टम की स्पीड को बढ़ा सकते है। आपको अपने डेस्कटॉप को भी साफ सुधरा रखना चाहिए। डेस्कटॉप पर कम से कम फाइल्स को सेव करना चाहिए। आप जो भी डेस्कटॉप पर सेव करते है वे सी ड्राइव में भी जाकर सेव हो जाता है। इसलिए फाइल्स को डेस्कटॉप पर सेव ना करे।   recent visitors 80

नासा की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव फायर डेटा की तस्वीरों ने पराली प्रबंधन की एक सकारात्मक तस्वीर पेश की

चंडीगढ़ हरियाणा सरकार की ओर से पिछले कुछ वर्षों में किसानों के लिए पराली प्रबंधन को लेकर कई योजनाएं और जागरूकता अभियान चलाए गए हैं। नासा की आधिकारिक वेबसाइट पर 4 और 5 नवंबर के एक्टिव फायर डेटा की तस्वीरों ने हरियाणा के पराली प्रबंधन की एक सकारात्मक तस्वीर पेश की है। इस बार भी हरियाणा में पराली जलाने के मामले पड़ोसी राज्यों के मुकाबले लगभग दो-तिहाई कम दर्ज किए गए हैं। नासा की इन तस्वीरों में हरियाणा में पराली जलाने के बेहद कम केस स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं। पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के पराली प्रबंधन की तारीफ करते हुए पड़ोसी राज्यों को हरियाणा से सीख लेने की सलाह दी थी। हरियाणा सरकार की ओर से पिछले कुछ वर्षों में किसानों के लिए पराली प्रबंधन को लेकर कई योजनाएं और जागरूकता अभियान चलाए गए हैं, जिनके परिणामस्वरूप अब पराली जलाने की घटनाएं लगातार घट रही हैं।   recent visitors 59