हरियाणा में कैंसर के हर महीने सामने आ रहे 3 हजार नए मरीज, 1500 तोड़ रहे दम

हरियाणा दूध-दही के खान पान और हट्टे-कट्टे लोगों के लिए मशहूर हरियाणा की भयानक तस्वीर सामने है। हरियाणा के लिए कैंसर अब काल बनता जा रहा है। आलम ये है कि हरियाणा में हर माह कैंसर के 2916 नए मरीज सामने आ रहे हैं और साल में इनकी संख्या 35 हजार के करीब पहुंच जाती है। कैंसर के मरीजों की मौत की बात करें हरियाणा में हर माह 1500 कैंसर मरीज दम तोड़ रहे हैं और साल में यह आंकड़ा 18 हजार का है। बता दें कि प्रदेश में 30 साल से ऊपर की आबादी में 1 लाख लोगों की जांच में 102 लोगों में कैंसर के लक्षण मिल रहे हैं। स्क्रीनिंग और इलाज कराने आ रहे मरीजों के आंकड़ों को मिलाकर हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने यह डाटा तैयार किया है। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि देशभर में हर साल 15.5 लाख कैंसर के नए मरीज सामने आते हैं और इनमें से सालभर में ही नौ लाख लोगों की जान चली जाती है। खासकर पुरुषों में मुंह और महिलाओं में स्तन कैंसर के मामले अधिक सामने आ रहे हैं। recent visitors 100

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में ट्रक से 20 लाख की अफीम जब्त

बिलासपुर। जिले में नशे का एक बड़ा सौदागर अफीम की तस्करी करते पुलिस के हत्थे चढ़ा है. यह आरोपी ट्रक ट्रांसपोर्ट के आड़ में अफीम की तस्करी कर रहा था. आरोपी तस्कर से 20 लाख रुपये कीमत की 2 किलो अफीम और ट्रक सहित 60 लाख का माल जब्त किया गया है. बताया जा रहा है कि गुमला झारखंड से छत्तीसगढ़ होते हुए भुसावल महाराष्ट्र अफीम तस्करी का प्लान था. NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने एंड टू एंड इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है. दरअसल, बिलापसुर पुलिस को पॉइंट मिला था कि रोड रूट के जरिए बड़े पैमाने पर ड्रग्स के सप्लाई किया जा रहा है. महाराष्ट्र पासिंग ट्रक का इसके लिए इस्तेमाल हो रहा है. पुलिस ने टीमों को हाइवे में अलर्ट किया. इसी दौरान पाराघाट टोलप्लाजा के पास एक संदिग्ध ट्रक मस्तूरी पुलिस के हांथ लगा. तलाशी में ट्रक से 2 किलो अफीम बरामद किया गया. ट्रक ट्रांसपोर्ट के आड़ में यहां अफीम का तस्करी हो रहा था. पूछताछ में पता चला कि लोहे का पाइप लेकर ट्रक झारखंड से सूरत गुजरात जाने के लिए निकला था. इसी में गुमला से भुसावल महाराष्ट्र अफीम का भी सप्लाई करना था. गग्गू बुआ (अमृतसर) निवासी आरोपी ड्रग सप्लायर नवनूर सिंह को इसकी जिम्मेदारी दी गई थी. बहरहाल, आरोपी तस्कर से 20 लाख कीमत के 2 किलो अफीम के साथ ट्रक समेत 60 लाख का माल जप्त किया गया है. NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने मामले में एंड टू एंड इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है. पुलिस ड्रग्स में सोर्स का पता लगा रही है, जिसके बाद इसके अन्य आरोपियों पर भी पुलिस का शिकंजा कसेगा. recent visitors 85

लोकल बॉडी विभाग शहरों में कार्पोरेशनों की जायदाद को बेच कर भगवंत मान सरकार विकास कार्यों पर खर्च कर सकती है

पंजाब पंजाब का लोकल बॉडी विभाग शहरों में कार्पोरेशनों की जायदाद को बेच कर करोड़ों रुपए कमा सकता है और इस पैसे को शहरों में भगवंत मान सरकार विकास कार्यों पर खर्च करके जनता से किए वायदों को पूरा कर सकती है। 'द पंजाब मैनेजमेंट एंड ट्रांसफर और म्युनिस्पिल प्रापर्टीज एक्ट' को 2020 में बनाया गया था जिसमें यह प्रावधान किया गया था कि 12 वर्षों से म्युनिसिपल दुकानों पर काबिज किराएदारों को मालिकाना हक दे दिया जाए। यह दुकानें न केवल जालंधर बल्कि लुधियाना, अमृतसर, पटिायाला व अन्य शहरों में भी स्थित हैं। अकेले जालंधर में ही 252 दुकानों की पहचान हुई थी जो कार्पोरेशन की हैं। इसके अलावा भी कार्पोरेशन की शहरों में अन्य जायदादें भी स्थित हैं। अगर इन जायदादों को बेचा जाता है तो कार्पोरेशनों को करोड़ों रुपए की कमाई हो सकती है। गुरदीप सिंह जोकि ऐसी ही एक दुकान के किराएदार हैं, ने बताया कि भगवंत मान सरकार किराएदारों के हक में फैसला लेकर उनका दिल जीत सकती है और किराएदारों को मालिकाना हक देने से यह सभी लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि 2020 के एक्ट को लागू करने की जरूरत है। लोकल बाडी विभाग में कई मंत्री आए और चले गए परन्तु इस एक्ट को लागू करने में किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि जालंधर में तो पहले यह कहा गया था कि दुकानों के रेट कम हैं परन्तु बाद में जब जालंधर के डिप्टी कमिश्रर घनश्याम थ्योरी बने थे तो उन्होंने डी.सी. रेट में 70 प्रतिशत तक की बढ़ौतरी कर दी थी। उनके बाद भी डी.सी. रेट में काफी बढ़ौतरी हो चुकी है इसलिए अब लोकल बाडी विभाग को तुरन्त इस संबंध में फैसला लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने भी एक्ट को लागू करने की तरफ ध्यान नहीं दिया। किराएदारों को मालिकाना हक न मिलने से उन्हें नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किराएदारों ने इस संबंध में मंत्रियों को कई बार ज्ञापन भी सौंपे हैं परन्तु इसके बावजूद कोई भी मंत्री धड़ल्लेदार फैसला नहीं ले सका है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से गुहार लगाई कि वह शहरों में कार्पोरेशनों की जायदादों को बेचने का आदेश अधिकारियों को जारी करें जिसका लाभ सरकार को होगा। recent visitors 80

राहुल गांधी के आर्टिकल पर उबला राजपरिवारों का खून, राहुल के इस लेख पर बीजेपी ने भी जमकर निशाना साधा

नई दिल्ली लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के एक आर्टिकल पर देश के राजपरिवारों का गुस्सा फूट पड़ा है। राहुल के इस लेख पर बीजेपी ने भी जमकर निशाना साधा। अपने लेख में राहुल ने लिखा था कि ईस्ट इंडिया कंपनी तो खत्म हो गई लेकिन उसने जो डर पैदा किया था वह आज भी कायम है। राहुल गांधी के इस लेख पर भारत के तमाम राजपरिवारों के नेताओं ने उन पर निशाना साधा है। केंद्रीय ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस आर्टिकल को राहुल गांधी की अज्ञानता का परिचायक बताया तो वहीं राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भी राहुल को जमकर खरी खोटी सुनाई। एक अखबार में छपे अपने लेख में राहुल गांधी ने लिखा है कि भारत को ईस्ट इंडिया कंपनी ने चुप करा दिया था। यह उनकी व्यापारिक ताकत नहीं थी बल्कि हमारे राजा महाराजाओं के दब्बूपने से हुआ। कंपनी ने हमारे दब्बू राजा महाराजाओं और नवाबों के साथ डील करके, उन्हें रिश्वत देकर और धमकाकर हमारा गला घोंट दिया। इस कारण से हमारे बैंकिंग, नौकरशाही और सूचना नेटवर्क का नियंत्रण कंपनी के हाथों में चला गया। हमने अपनी आजादी किसी दूसरे के हाथों ने नहीं खोई थी, बल्कि हमने इसे एक एकाधिकारवादी तंत्र के हाथों गंवाया था जो कि एक दमनकारी तंत्र चलाता था। राहुल गांधी के इस आर्टिकल पर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने एक्स पर राहुल गांधी की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने लिखा कि राहुल गांधी भारत के पूर्व राजपरिवारों को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। एकीकृत भारत, जिसमें आज हम रह रहे हैं वह सपना राजपरिवारों के बलिदान के कारण ही संभव हो सका है। ऐतिहासिक तथ्यों की आधी अधूरी व्याख्या के आधार पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह पूरी तरफ से निराधार हैं। यह पूरी तरफ से अस्वीकार्य हैं। उनकी अज्ञानता का का प्रदर्शन- सिंधिया केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल के आर्टिकल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नफरत बेचने वालों को भारतीय गौरव और इतिहास पर व्याख्यान देने का कोई भी अधिकार नहीं है। भारत की समृद्ध विरासत के बारे में उनकी अज्ञानता ने उनकी औपनिविशिक मानसिकता की सभी सीमाओं को पार कर लिया है। राहुल में इतिहास के ज्ञान की कमी- यदुवीर वाडियार मैसूर ने भाजपा सांसद यदुवीर वाडियार ने कहा कि राहुल गांधी में इतिहास के ज्ञान की कमी है। उनका लेख भारतीय विरासत के संरक्षण के लिए उस समय की रियासतों द्वारा किए गए योगदान के प्रति उनकी अज्ञानता को दर्शाता है। लेख में उनके शब्दों के चयन की मैं कड़ी निंदा करता हूं। यह उनकी अज्ञानता है या फिर जानबूझकर बदनाम करने की साजिश?- विश्वराज सिंह मेवाड़ राजस्थान के नाथद्वार से भाजपा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने इस आर्टिकल के लिए राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि क्या यह राहुल गांधी की ऐतिहासिक तथ्यों को लेकर अज्ञानता है या फिर गलतबयानी। यह फिर वह राजपरिवारों को बदनाम करने का एकाधिकार लिए बैठे हैं। recent visitors 75

ममता सरकार में मंत्री ने BJP की महिला नेता को कहा माल, PM मोदी को दाढ़ी वाला, बंगाल में बवाल

कोलकाता पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री फिरहाद हकीम ने अब भाजपा की एक महिला नेता को माल कहा है। इतना ही नहीं फिरहाद हकीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दाढ़ी वाला आदमी भी कहा है। इससे राज्य में सियासी बवाल मच गया है और विवाद उठ खड़ा हुआ है। दरअसल, हकीम ने पिछले लोकसभा चुनाव में बशीरहाट से भाजपा की पराजित उम्मीदवार रेखा पात्रा को 'हारी हुई माल' कहा है। विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने ना सिर्फ इसे अपमानजनक बताया है बल्कि मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एक कार्यक्रम में बोलेते हुए फिरहाद हकीम ने संदेशखाली मुद्दे का भाजपा पर राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया और इसके लिए सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया। हकीम ने कहा, "लोकसभा चुनाव से पहले एक दाढ़ी वाला आदमी बंगाल आया था। क्या आपको उसका नाम याद है? उसका नाम नरेंद्र मोदी है। वह बंगाल आया और संदेशखाली की माताओं और बहनों के लिए झूठी चिंता व्यक्त की। भाजपा ने संदेशखाली से एक उम्मीदवार की भी घोषणा की। वो उम्मीदवार (रेखा पात्रा) हार गई… कहां है हेरो माल (हारी हुई माल )? भाजपा चुनाव हारती है। वह केवल मामले दर्ज करना जानती है।" फिरहाद हकीम की यह टिप्पणी महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) नेता अरविंद सावंत की उस टिप्पणी के बाद आया है, जिसमें उन्होंने भाजपा से एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना में गईं महिला नेता शाइना एनसी को माल कहा था। दरअसल, भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार हाजी नुरूल के खिलाफ संदेशखाली मामले में गवाह रही महिला रेखा पात्रा को बशीरहाट संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था लेकिन चुनावों में रेखा पात्रा की हार हो गई थी। वह दूसरे नंबर पर रही थीं। TMC उम्मीदवार को आठ लाख से ज्यादा वोट मिले थे, जबकि रेखा पात्रा को 4.70 लाख वोट मिले थे। इधर, फिरहाद हकीम के कमेंट पर रेखा पात्रा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा,"फिरहाद हकीम ने प्रधानमंत्री और मुझ पर हमला किया है। यह शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि उन पर किया गया शर्मनाक हमला सिर्फ मुझ पर ही नहीं बल्कि संदेशखाली की उन सभी महिलाओं पर हमला है, जिन्होंने विरोध प्रदर्शन किया था। मैं इसकी निंदा करती हूं।" बता दें कि इस साल की शुरुआत में पश्चिम बंगाल के संदेशखाली ने देश भर का ध्यान तब खींचा था, जब महिलाओं के एक वर्ग ने तृणमूल कांग्रेस से निलंबित नेता शेख शाहजहां और उसके सहयोगियों के खिलाफ जमीन हड़पने और यौन शोषण के आरोप लगाए थे औ उग्र विरोध प्रदर्शन किया था। रेखा पात्रा विरोध प्रदर्शनों में सबसे आगे थीं और यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने वाली पहली महिला थीं। संदेशखाली कांड के जरिए भाजपा ने लोकसभा चुनावों से पहले ममता बनर्जी सरकार को घेरने की कोशिश की थी। इसी रणनीति के तहत भाजपा ने रेखा पात्रा को बशीरहाट से उम्मीदवार बाया था। इसी लोकसभा क्षेत्र के तहत संदेशखाली भी आता है लेकिन भाजपा वहां से चुनाव नहीं जीत सकी। recent visitors 110

सीतापुर-हनुमना सिंचाई परियोजना के लिए समन्वित प्रयास कर शीघ्र कार्य प्रारंभ करें- उप मुख्यमंत्री शुक्ल

Make coordinated efforts and start work on Sitapur-Hanumana Irrigation Project soon – Deputy Chief Minister Shukla भोपाल ! उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि सीतापुर-हनुमना सिंचाई परियोजना से मऊगंज, सीधी और सिंगरौली जिले के किसानों की तकदीर और खेती की तस्वीर बदल जाएगी। इस परियोजना से 653 गांवों में एक लाख 20 हजार हेक्टेयर में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने परियोजना का निर्माण कार्य समय पर शुरू करने के लिए राजस्व, वन तथा जल संसाधन विभाग को समन्वित प्रयास कर आवश्यक स्वीकृति की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। कमिश्नर कार्यालय सभागार रीवा में उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विन्ध्य की महत्वकांक्षी सीतापुर-हनुमना माइक्रो सिंचाई परियोजना की समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि परियोजना के लिये शासन द्वारा 4 हज़ार 167 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है, साथ ही निर्माण एजेंसी से 3 हज़ार 700 करोड़ का अनुबंध हो गया है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि परियोजना का बांध सीधी जिले में अमिलिया के पास सोन नदी में प्रस्तावित किया गया है। यह क्षेत्र सोन घड़ियाल अभ्यारण्य में स्थित है। निर्माण कार्यों के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति, वन्यजीव संरक्षण संबंधी स्वीकृति तथा अन्य स्वीकृति आवश्यक होंगी। इसके लिए जल संसाधन विभाग ऑनलाइन आवेदन कर दे। वन विभाग के अधिकारियों के सहयोग से जल संसाधन विभाग परियोजना की मंजूरी के लिए प्रोजेक्ट तैयार कर लें। इसके लिए विशेषज्ञ की भी सलाह ले सकते हैं। इस सिंचाई परियोजना से लाखों किसानों को लाभ मिलेगा। घड़ियाल के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बांध का निर्माण कराएं, जिससे विकास के कार्यों के साथ वन्य जीवों के संरक्षण में भी किसी तरह का प्रभाव न पड़े। बहुती सिंचाई परियोजना का शेष निर्माण कार्य 1 माह के अंदर करें पूरा उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुती सिंचाई परियोजना के शेष निर्माण कार्य को पूरा करके किसानों को दिसम्बर माह तक सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करा दें। नहरों की साफ-सफाई और मरम्मत का कार्य एक माह में पूरा कराएं। अधूरे निर्माण कार्य 30 नवम्बर तक पूरा कराकर दिसम्बर माह में नईगढ़ी एक परियोजना में सात हजार हेक्टेयर में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराएं। मुख्य अभियंता जल संसाधन ने बताया कि सीतापुर-हनुमना सिंचाई परियोजना में सोन नदी पर 268.90 एमसीएम क्षमता का बांध बनाया जाएगा। इससे सोन घड़ियाल के बेसिन में 2 हज़ार हेक्टेयर जमीन, 1 हज़ार 290 हेक्टेयर निजी भूमि तथा 15 हेक्टेयर वन भूमि डूब क्षेत्र में आएगी। बांध से रीवा जिले के 11 गांवों में 3 हज़ार हेक्टेयर, मऊगंज में 399 गांवों में 62 हज़ार 500 हे., सीधी जिले में 140 गांवों में 26 हज़ार 500 हे. तथा सिंगरौली जिले के 103 गांवों में 28 हज़ार हे. में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। कमिश्नर रीवा संभाग श्री बीएस जामोद, आईजी एमएस सिकरवार, कलेक्टर रीवा श्रीमती प्रतिभा पाल, कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव, विभागीय अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। recent visitors 106

आगजनी के बाद मेंटेनेंस को मिली मंजूरी, छत्तीसगढ़-रायपुर के मेकाहारा अस्पताल का सुधरेगा फायर सिस्टम

रायपुर. राजधानी स्थित मेकाहारा अस्पताल के हड्डी रोग विभाग के ओटी में हाल ही में आग लग गई थी. इस दौरान बड़ी मुश्किल से मरीजों और डॉक्टरों का रेस्क्यू किया गया था. इस घटना के बाद फायर सिस्टम के मेंटेनेंस के लिए तत्काल बजट की अनुमति मिल गई है. प्रबंधन अस्पताल के फायर फाइटिंग सिस्टम को दुरुस्त करने में जुट गया है. इसके अलावा अस्पताल में फायर सिस्टम का ऑडिट भी किया जाएगा. बता दें, 5 नवंबर को अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) के हड्डी रोग विभाग के ओटी में आग लगने से अस्पताल में हड़कंप मच गया था. फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुुंची. इस दौरान ओटी में ऑपरेशन चल रहा था. खिड़की काटकर डॉक्टर और मरीज को बाहर निकाला गया. आग लगने के कारण धुएं से ऑपरेशन कर रहे डॉक्टर बेहोश हो गए थे. उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था. कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाया. घटना की सूचना पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, महापौर एजाज ढेबर, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, रायपुर एसएसपी संतोष सिंह समेत पुलिस, फायर ब्रिगेड के अधिकारी, कर्मचारी, तहसीलदार और जोन कमिश्नर सहित बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे थे. recent visitors 69