Friday, July 10, 2026 12:04 pm

सबसे बड़े म्यूजिक अवॉर्ड की नॉमिनेशन लिस्ट जारी, भारत के आर्टिस्ट ने बनाई जगह

म्यूजिक की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स ग्रैमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशंस का ऐलान किया जा चुका है। पॉप सिंगर बियोंसे 11 नॉमिनेशंस के साथ टॉप पर हैं। द रिकॉर्डिंग अकेडमी ने 67वें ग्रैमी अवॉर्ड्स का ऐलान किया। इसमें जहां पहले नंबर पर बियोंसे हैं, तो दूसरे नंबर पर बिली एलिश, चार्ली XCX, केंड्रिक लमार और पोस्ट मेलॉन जैसे नाम शामिल हैं। मालूम हो कि बियोंसे अब तक की सबसे ज्यादा ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाली आर्टिस्ट हैं। वहीं भारतीय मूल के म्यूजिक कंपोजर रिकी केज को चौथी बार ग्रैमी नॉमिनेशन मिला है। सितार वादक और सिंगर अनुष्का शंकर का भी नाम शामिल है। Beyonce ने अपने करियर में 32 ग्रैमी जीते हैं, और अब 67th Grammy Awards में बियोंसे ने 11 नॉमिनेशंस के साथ बाजी मार ली है। ये नॉमिनेशंस उन्हें उनके एल्बम Cowboy Carter के लिए मिले हैं, जो 'एल्बम ऑफ द ईयर', 'रिकॉर्ड ऑफ द ईयर' और 'सॉन्ग ऑफ द ईयर' जैसी कैटिगरी में ग्रैमी के लिए भिड़ने को तैयार है। बियोंसे को पॉप, रैप, कंट्री और अमेरिकाना जैसी कैटिगरी में नॉमिनेशन मिला है। इस साल के ग्रैमी अवॉर्ड्स में किसे किस कैटिगरी में नॉमिनेशन मिला है, यहां देखिए पूरी लिस्ट: Record of the Year The Beatles – Now and Then Beyoncé – Texas Hold ’Em Billie Eilish – Birds of a Feather Chappell Roan – Good Luck, Babe! Charli XCX – 360 Kendrick Lamar – Not Like Us Sabrina Carpenter – Espresso Taylor Swift Featuring Post Malone – Fortnight Album of the Year André 3000 – New Blue Sun Beyoncé – Cowboy Carter Billie Eilish – Hit Me Hard and Soft Chappell Roan – The Rise and Fall of a Midwest Princess Sabrina Carpenter – Short n’ Sweet Taylor Swift – The Tortured Poets Department Charli XCX – Brat Jacob Collier – Djesse Vol. 4 Best New Age, Ambient, or Chant Album Anoushka Shankar – Chapter II: How Dark It Is Before Dawn Chris Redding – Visions of Sounds De Luxe Radhika Vekaria – Warriors of Light Ricky Kej – Break of Dawn Ryuichi Sakamoto – Opus Song of the Year Beyoncé – Texas Hold ’Em Billie Eilish – Birds of a Feather Chappell Roan – Good Luck, Babe! Kendrick Lamar – Not Like Us Lady Gaga & Bruno Mars – Die With a Smile Sabrina Carpenter – Please Please Please Shaboozey – A Bar Song (Tipsy) Taylor Swift Featuring Post Malone – Fortnight Best New Artist Benson Boone Doechii Chappell Roan Khruangbin Raye Sabrina Carpenter Shaboozey Teddy Swims Producer of the Year, Non-Classical Alissia Daniel Nigro Dernst “D’Mile” Emile II Ian Fitchuk Mustard Songwriter of the Year, Non-Classical Amy Allen Edgar Barrera Jessi Alexander Jessie Jo Dillon Raye Best Pop Solo Performance Beyoncé – Bodyguard Billie Eilish – Birds of a Feather Chappell Roan – Good Luck, Babe! Charli XCX – Apple Sabrina Carpenter – Espresso Best Pop Duo/Group Performance Ariana Grande, Brandy & Monica – The Boy Is Mine – Remix Beyoncé Featuring Post Malone – Levii’s Jeans Charli XCX & Billie Eilish – Guess Featuring Billie Eilish Gracie Abrams Featuring Taylor Swift – Us. Lady Gaga & Bruno Mars – Die With a Smile Best Pop Vocal Album Ariana Grande – Eternal Sunshine Billie Eilish – Hit Me Hard and Soft Chappell Roan – The Rise and Fall of a Midwest Princess Sabrina Carpenter – Short n’ Sweet Taylor Swift – The Tortured Poets Department Best Dance/Electronic Recording Disclosure – She’s Gone, Dance On Four Tet – Loved Fred Again.. & Baby Keem – Leavemealone Justice & Tame Impala – Neverender Kaytranada Featuring Childish Gambino – Witchy Best Dance Pop Recording Ariana Grande – Yes, And? Billie Eilish – L’Amour de Ma Vie [Over Now Extended Edit] Charli XCX – Von Dutch Madison Beer – Make You Mine Troye Sivan – Got Me Started Best Dance/Electronic Music Album Charli XCX – Brat Four Tet – Three Justice – Hyperdrama Kaytranada – Timeless Zedd – Telos Best Remixed Recording Charli XCX – Von Dutch A. G. Cook Remix Featuring Addison Rae Doechii & Kaytranada Featuring JT – Alter Ego (Kaytranada Remix) Julian Marley & Antaeus – Jah Sees Them (Amapiano Remix) Sabrina Carpenter – Espresso (Mark Ronson x FNZ Working Late Remix) Shaboozey & David Guetta – A Bar Song (Tipsy) (Remix) Best Rock Performance The Beatles – Now and Then The Black Keys – Beautiful People (Stay High) Green Day – The American Dream Is Killing Me Idles – Gift Horse Pearl Jam – Dark Matter St. Vincent – Broken Man Best Metal Performance Gojira, Marina Viotti & Victor le Masne – Mea Culpa (Ah! Ça ira!) Judas Priest – Crown of Horns Knocked Loose Featuring Poppy – Suffocate Metallica – Screaming Suicide Spiritbox – Cellar Door Best Rock Song The Black Keys – Beautiful People (Stay High) Green Day – Dilemma Idles – Gift Horse Pearl Jam – Dark Matter St. Vincent – Broken Man Best Rock Album The Black Crowes – Happiness Bastards Fontaines D.C. – Romance Green Day – Saviors Idles – Tangk Jack White – No Name Pearl Jam – Dark Matter The Rolling Stones – Hackney Diamonds Best Alternative Music Performance Cage the Elephant – Neon Pill Fontaines D.C. – Starburster Kim Gordon – Bye Bye Nick Cave & the Bad Seeds – Song of the Lake St. Vincent – Flea Best Alternative Music Album Brittany Howard – What Now Clairo – Charm Kim Gordon – The Collective Nick Cave & the Bad Seeds – Wild God St. Vincent – All Born Screaming Best R&B Performance Chris Brown – Residuals Coco Jones – Here We Go (Uh Oh) Jhené Aiko – Guidance Muni Long – Made for Me (Live on BET) SZA – Saturn Best Traditional R&B Performance Kenyon Dixon – Can I Have This Groove Lalah Hathaway Featuring Michael McDonald – No Lie Lucky Daye – That’s You Marsha Ambrosius – Wet Muni Long – Make Me Forget Best R&B Song Coco Jones – Here We Go (Uh Oh) Kehlani – After Hours Muni Long – Ruined Me … Read more

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव बोले – टी20 में जारी रहेगा टीम इंडिया का निडर होकर आक्रामक क्रिकेट खेलना

डरबन. भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शुक्रवार को पहले टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका पर 61 रन की जीत के बाद टीम के आक्रामक रवैये का समर्थन करते हुए कहा कि टीम ने पिछली तीन-चार सीरीज में अपने क्रिकेट के तरीके में कोई बदलाव नहीं किया है। संजू सैमसन ने 50 गेंदों पर 10 छक्कों और सात चौकों की मदद से 107 रन की तूफानी पारी खेली, जिसने किंग्समीड में भारत की आक्रामक पारी की नींव रखी। तिलक वर्मा ने 18 गेंदों पर 33 और सूर्यकुमार ने 17 गेंदों पर 21 रन बनाए। इसके चलते भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 202/8 का स्कोर बनाया। जवाब में, दक्षिण अफ्रीका की टीम 17.5 ओवर में 141 रन पर सिमट गई। भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई ने तीन-तीन विकेट चटकाकर उन्हें 61 रन से आसान जीत दिला दी। भारतीय कप्तान ने कहा, “हमने पिछली 3-4 श्रृंखलाओं में अपनी क्रिकेट शैली में कोई बदलाव नहीं किया है, जीत से बहुत खुश हैं।” सूर्यकुमार ने सैमसन के लगातार दूसरे टी20 अंतर्राष्ट्रीय शतक की सराहना की और कहा कि यह विकेटकीपर-बल्लेबाज के आक्रामक रवैये को दर्शाता है। उन्होंने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने जो कड़ी मेहनत की है, उसका फल उन्हें मिल रहा है। वह 90 प्लस के स्कोर में थे लेकिन फिर भी बाउंड्री की तलाश में थे। वह टीम के लिए खेल रहे थे, जो उनके चरित्र को दर्शाता है और हम इसी की तलाश करते हैं।” पावरप्ले और बीच के ओवरों में स्पिनरों का इस्तेमाल करने के बारे में सूर्यकुमार ने कहा, “यही हमारी योजना थी। हम क्लासेन और मिलर के महत्वपूर्ण विकेटों की तलाश में थे और जिस तरह स्पिनरों ने गेंदबाजी की, वह अविश्वसनीय था। जैसा कि मैंने टॉस और प्रेस कॉन्फ्रेंस पर पहले ही कहा था, लड़कों ने मेरा काम आसान कर दिया है। मुझे ज्यादा लोड लेने की जरूरत नहीं है, जिस तरह से टीम निडर रवैया दिखा रही है, वह शानदार है।” सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हम जिस तरह का क्रिकेट खेलते हैं, भले ही हम कुछ विकेट खो दें, हम बिना किसी डर के खेलना चाहते हैं। यह एक टी20 गेम है, हम जानते हैं कि हमारे पास 20 ओवर हैं लेकिन अगर आप 17 ओवर में 200 रन बना सकते हैं, तो यह और शानदार रहेगा।” recent visitors 73

लाड़ली बहना योजना की राशि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 5000 बढ़ाने तक का दिए संकेत

भोपाल. जून 2023 से अक्टूबर 2024 तक मासिक आर्थिक सहायता राशि की कुल 17 किश्तों का अंतरण किया गया है। इसके अतिरिक्त माह अगस्त 2023 एवं 2024 में लाभार्थी महिलाओं को 250 रुपये की राशि की विशेष आर्थिक सहायता का भी अंतरण किया गया। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 1.29 करोड़ लाभार्थी बहनों के लिए खुशखबरी है। योजना की 18वीं किस्त जारी करने से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का राशि बढाने को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। सीएम ने योजना की राशि 1250 से बढ़ाकर 3000 और 5000 तक ले जाने के संकेत दिए है। दरअसल, आज शनिवार को सीएम डॉ. मोहन यादव बीजेपी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव के समर्थन में सभा करने बुधनी पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बहनों आप बताओं क्या कभी कांग्रेस ने आपके खाते में कभी पैसे डाले।ये कांग्रेस के लोगों से पूछना। अरे तुम तो लूट ले जाते थे। यहां पर जो मिल रहा वो भी छीन ले जाते थे।हमने कहा था लाड़ली बहनों के पैसे भी मिलेंगे और हमने दिए । हमारी शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने इसकी घोषणा की थी तो कांग्रेस कहती थी ये पैसे बस चुनाव तक मिलेंगे, इसके बाद योजना बंद हो जाएगी।हमने कहा तुम बोलते रहो और हम देते रहेंगे, क्योंकि ये हमारी सरकार है।आज ही मैं इंदौर से 1250 रुपए 1.29 करोड़ बहनों के खाते में डालूंगा और ये राशि डालते डालते 3000 से 5000 तक बढ़ते जाएंगे।ये हमारी सरकार की नीति है। आज जारी होगी लाड़ली बहना योजना की 18वीं किस्त आज शनिवार शाम इंदौर से सीएम मोहन यादव लाड़ली बहना योजना की 18वीं किस्त जारी करेंगे, इसके तहत फिर 1.29 करोड़ बहनों के खाते में 1250 रुपए भेजे जाएंगे। 1 करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1573 करोड़ रूपये और 26 लाख बहनों के खातों में सिलेंडर रीफिल की राशि 55 करोड़ रूपये भेजे जाएंगे। जून 2023 से अक्टूबर 2024 तक मासिक आर्थिक सहायता राशि की कुल 17 किश्तों का अंतरण किया गया है। इसके अतिरिक्त माह अगस्त 2023 एवं 2024 में (कुल 2 बार) लाभार्थी महिलाओं को 250 रुपये की राशि की विशेष आर्थिक सहायता का भी अंतरण किया गया। जानिए Ladli Behna Yojana के बारें में प्रमुख बातें लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी।इसमें 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी। रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था।अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं। इस योजना में 1 जनवरी 1963 के बाद लेकिन 1 जनवरी 2000 तक जन्मी मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी समस्त विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता समेत) वर्ष 2023 में आवेदन के लिए पात्र मानी जाती है। महिलाएं, खुद या उनके परिवार में कोई टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए ।परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये होना चाहिए।अगर संयुक्त परिवार है तो 5 एकड़ से ज्यादा जमीन न हो, परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी न करता हो।घर पर ट्रैक्टर, चारपहिया वाहन न हो। यदि कोई महिला 60 वर्ष से कम उम्र की है और किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पहले से ही प्रति माह 1250 रुपये से कम प्राप्त कर रही है, तो उस महिला को भी 1250 रुपये तक की राशि दी जाएगी। विवाहित महिलाओं में विधवा, और तलाकशुदा महिलाएं भी शामिल हैं। जिस साल आवेदन किया जाए, उस साल 1 जनवरी को आवेदक की उम्र 21 वर्ष पूरी हो चुकी होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 60 वर्ष से कम होनी चाहिए। recent visitors 121

नियंत्रण रेखा की स्थापना के बाद UNMOGIP की उपयोगिता समाप्त हो गई है और यह अप्रासंगिक है: सुधांशु त्रिवेदी

नई दिल्ली संयुक्त राष्ट्र में शांति रक्षा अभियानों पर बहस के दौरान पाकिस्तान द्वारा जम्मू कश्मीर का जिक्र किए जाने पर भारत ने पड़ोसी देश पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए उसकी आलोचना की। राज्यसभा सदस्य और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ‘‘भारत ने पाकिस्तान द्वारा की गईं टिप्पणियों पर जवाब देने के अपने अधिकार को चुना है, जिसने एक बार फिर इस प्रतिष्ठित निकाय को अपने एजेंडे से भटकाने का प्रयास किया है।’’ उन्होंने शुक्रवार को यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा की विशेष राजनीतिक एवं वि-उपनिवेशीकरण (चौथी समिति) में शांति रक्षा अभियानों पर चर्चा के दौरान ये टिप्पणियां कीं। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर ‘‘भारत का अभिन्न अंग था, है, और हमेशा रहेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर के लोगों ने हाल में अपने लोकतांत्रिक और चुनाव अधिकारों का इस्तेमाल किया तथा एक नई सरकार चुनी। पाकिस्तान को ऐसी बयानबाजी और झूठ से बाज आना चाहिए क्योंकि इससे तथ्य नहीं बदलेंगे।’’ उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के इस मंच के प्रतिष्ठित सदस्यों के सम्मान में भारत संयुक्त राष्ट्र की प्रक्रियाओं का दुरुपयोग करने के पाकिस्तान के किसी भी प्रयास का जवाब देने से परहेज करेगा। उन्होंने भारत की ओर से यह कड़ी प्रतिक्रिया तब दी है जब पाकिस्तानी प्रतिनिधि ने नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम पर नजर रखने वाले भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह (यूएनएमओजीआईपी) के बारे में बात की। भारत का कहना है कि शिमला समझौते और उसके परिणामस्वरूप नियंत्रण रेखा की स्थापना के बाद यूएनएमओजीआईपी की उपयोगिता समाप्त हो गई है और यह अप्रासंगिक है। सुंधांशु त्रिवेदी ने बाद में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि शांति रक्षा अभियानों पर संयुक्त राष्ट्र में चर्चा के दौरान पाकिस्तान के प्रतिनिधि ने संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा विषय पर बोलते हुए ‘‘विषय को भटकाने की कोशिश की और अनावश्यक रूप से उल्लेख किया कि संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के साथ पाकिस्तान की भागीदारी तब शुरू हुई जब संयुक्त राष्ट्र ने 1948 में जम्मू और कश्मीर क्षेत्र में शांति सैनिकों को तैनात किया था।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘इस टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए’’ उन्होंने जवाब देने के अधिकार का इस्तेमाल किया और ‘‘मंच पर दृढ़तापूर्वक कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है, और हमेशा रहेगा।’’ भाजपा नेता ने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर में हाल में उचित तरीके से लोकतांत्रिक चुनाव हुआ। इसलिए संयुक्त राष्ट्र के इस प्रतिष्ठित मंच का इस्तेमाल इन प्रकार के भ्रामक शब्दों का उल्लेख करने में नहीं किया जा सकता।’’ उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार की ‘‘ठोस विदेश नीतियों के कारण संभव’’ हो सका है। सुंधांशु त्रिवेदी भारत के 12 संसद सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं जो संयुक्त राष्ट्र में विभिन्न बैठकों के लिए इस विश्व निकाय की यात्रा कर रहा है। इससे पहले, शांति रक्षा अभियानों की व्यापक समीक्षा पर एक बयान देते हुए त्रिवेदी ने कहा कि हालिया संघर्ष अधिक चुनौतीपूर्ण हैं और अब इसमें आतंकवाद तथा सशस्त्र समूह भी शामिल हैं जो अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए स्थिति का फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘भारत संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा अभियानों में सबसे बड़े सैन्य दल के के रूप में शांतिरक्षा प्रयासों में योगदान देने के प्रयास में सबसे आगे है।’’ recent visitors 46

कोरिया मास्टर्स में सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त विटिडसर्न से हारे किरण जॉर्ज

इक्सन सिटी (दक्षिण कोरिया). भारत के किरण जॉर्ज का कोरिया मास्टर्स में शानदार प्रदर्शन सेमीफाइनल में समाप्त हो गया, जहां उन्हें थाईलैंड के शीर्ष वरीयता प्राप्त कुनलावुत विटिडसर्न ने हराया। विश्व में 44वें स्थान पर काबिज जॉर्ज ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन आखिरकार शनिवार को 53 मिनट तक चले मुकाबले में सीधे गेमों में 12-21, 20-22 से हार गए। पहले गेम में जॉर्ज 4-4 से बराबरी पर थे, लेकिन ब्रेक में 11-7 से पिछड़ गए। हालांकि, विटिडसर्न ने भारतीय शटलर को वापसी का ज्यादा मौका नहीं दिया और गेम 21-12 से अपने नाम कर लिया। थाई शटलर की चपलता और सामरिक सटीकता ने उन्हें बढ़त दिलाई, जिससे जॉर्ज पूरे गेम में रक्षात्मक बने रहे। जॉर्ज ने दूसरे गेम में शानदार शुरुआत की और 4-0 की बढ़त ले ली, लेकिन थाई खिलाड़ी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी और लगातार 13 अंक हासिल कर मैच को अपने पक्ष में मोड़ दिया। 24 वर्षीय खिलाड़ी ने उम्मीद नहीं खोई और वापसी करते हुए स्कोर 20-20 से बराबर कर दिया, लेकिन अंतिम झटका देने में विफल रहे, क्योंकि विटिडसर्न ने लगातार अंक हासिल करते हुए गेम को 22-20 से अपने नाम कर लिया और शीर्ष मुकाबले में पहुंच गए। इससे पहले, टूर्नामेंट में जॉर्ज की यात्रा शानदार प्रदर्शनों से चिह्नित थी, खासकर पांचवें वरीयता प्राप्त जापान के ताकुमा ओबैयाशी पर उनकी क्वार्टर फाइनल जीत। शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मैच में, भारतीय ने अपने प्रतिद्वंद्वी को सीधे गेमों में 21-14, 21-16 से केवल 39 मिनट में हराया। ओबैयाशी के खिलाफ अपने चौथे करियर के मुकाबले में, जॉर्ज ने जापानी खिलाड़ी पर एक और जीत के साथ अपना अपराजित रिकॉर्ड बरकरार रखा। प्री-क्वार्टर फाइनल में जॉर्ज ने चीनी ताइपे के तीसरे वरीय चीनी ताइपे के ची यू जेन पर मजबूत जीत के साथ अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। recent visitors 60

सामूहिक दुष्कर्म की एक पीड़िता ने बच्ची को जन्म दिया, अब पिता का पता लगाने को किए गए 6 आरोपियों के DNA टेस्ट

लखनऊ उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सामूहिक बलात्कार पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया है. अब पुलिस बच्चे के पिता का पता लगाने के लिए गिरफ्तार किए गए आरोपियों की डीएनए जांच कर रही है. इसके बाद बच्ची के जैविक पिता का पता चल सकेगा. जानकारी के मुताबिक गैंगरेप की पीड़िता ने 18 अक्टूबर को एक बच्ची को जन्म दिया. प्रकाश ,कमल कुमार ,श्रवण और अवधेश यादव महिला के रेप के आरोपी हैं. ऐसे में उनके ब्लड सैंपल लिए गए हैं और विधि विज्ञान प्रयोगशाला में बच्ची के जैविक पिता का पता लगाने के लिए भेजा गया है. लखनऊ के थाना ठाकुरगंज में युवती के मोहल्ले में रहने वाला प्रकाश 20 अक्टूबर 2023 को अपने साथ बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था और बंधक बनाकर दो दिन तक रेप किया था. कुछ दिन बाद उसने युवती को सीतापुर के रहने वाले कमल कपूर को बेच दिया था. आरोप है कि कमल कपूर ने कई दिनों तक पीड़िता से रेप किया इस दौरान पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई. इसके बाद आरोपी ने इसे सीतापुर के रहने वाले सरवन यादव को बेच दिया. आरोप हैं की श्रवण और उसके साथ ही अवधेश ने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया. इस पूरे मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी जिसमें चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया . पीड़िता 10 सितंबर को रात में किसी तरह भाग कर घर पहुंची थी और ठाकुरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें प्रकाश कमल कुमार सरवन यादव और अवधेश और सरवन के बड़े भाई के ऊपर सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य मामलों में एफआईआर दर्ज की गई थी. इसके बाद पुलिस ने प्रकाश, कमल कुमार, श्रवण और अवधेश को गिरफ्तार कर लिया था. डीसीपी पश्चिमी जोन विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक पीड़िता की बच्ची के पिता का पता लगाने के लिए सभी आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराया गया है. सैंपल भेजे गए हैं और नतीजों का इंतजार किया जा रहा है.   recent visitors 68

करकेली में तीसरी लाइन कनेक्टविटी के कारण ट्रेनों को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रद्द करेगी

शाहडोल  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने एक बार फिर यात्री ट्रेनों को रद्द करने जा रही है। इसके लिए  रेलवे ने पत्र जारी कर दिया है। जारी पत्र के अनुसार करकेली में तीसरी लाइन की कनेक्टविटी करने के कारण लोकल व लंबी दूरी की ट्रेनों को कुछ दिनों के लिए रद्द करेगी। ट्रेनों के रद्द होने के बाद यात्रियों की परेशानी बढ़ जाएगी। इसके पहले भी रेलवे ने बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोडऩे के लिए 3 से 11 अक्टूबर तक कई ट्रेनों को रद्द किया था। वहीं एक महीने बाद अब करकेली में तीसरी लाइन की कनेक्टविटी की जाएगी। बार-बार ट्रेन रद्द होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित रेलवे ने जारी पत्र में उल्लेख किया है कि एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 11265 जबलपुर-अंबिकापुर 16 से 19 नवम्बर तक एवं 11266 अंबिकापुर-जबलपुर 17 से 20 नवम्बर तक रद्द रहेगी। इसी तरह बिलासपुर- रीवा 15 से 19 नवम्बर तक, रीवा- बिलासपुर को 16 से 20 नवम्बर तक रद्द करेगी। वीकली ट्रेन रीवा- चिरमिरी अप एंड डाउन 18 एवं 19 नवम्बर, दुर्ग- कानपुर को अप एंड डाउन ट्रेन को 17 व 18 नवम्बर, दुर्ग- नवतनवा अप एंड डाउन को 14 एवं 16 नवम्बर तक केंसिल रहेगी। पैंसेजर ट्रेन वीकली चिरमिरी-अनुपपुर अप एंड डाउन को 19 नवम्बर, चिरमिरी- चंदिया अप एडं डाउन को 17 से 19 नवम्बर, कटनी- चिरमिरी अप एंड डाउन को 16 से 20 नवम्बर तक रद्द किया गया है। recent visitors 63