पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान 8 लाख रुपये नगदी के साथ पकड़ा युवक

रायपुर आगामी उपचुनाव को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में थाना पुरानी बस्ती और सीआरपीएफ की डी-62 कंपनी ने बुढ़ेश्वर चौक और पंकज गार्डन के पास चेकिंग पॉइंट स्थापित किए थे। इन चेकिंग पॉइंट्स पर की गई सख्त तलाशी के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को रोका और उसके चालक से बाइक के बारे में पूछताछ की। इसी दौरान पुलिस ने जब वाहन चालक से काले रंग के बैग की तलाशी ली, तो उसमें 8 लाख रुपये की नगदी राशि मिली। इस भारी रकम के बारे में जब वाहन चालक से वैध दस्तावेज दिखाने को कहा गया, तो वह कोई दस्तावेज दिखा नहीं सका। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त राशि को जब्‍त कर लिया और आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में जिला मॉनिटरिंग सेल को भेज दिया। यह कार्रवाई प्रशासन की कड़ी निगरानी और चुनावी प्रक्रिया के प्रति सख्त रवैये का हिस्सा है। आचार संहिता के तहत, चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या मनी ट्रांसफर पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा यह कदम उठाया गया है। पुलिस ने साफ किया कि चुनावी माहौल में अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई बिना किसी भेदभाव के की जाएगी। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे आचार संहिता का उल्लंघन करने से बचें और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में संलिप्त न हों। recent visitors 62

इंदौर नगर निगम के एक करोड़ से अधिक दस्तावेजों को स्कैन कर इन्हें डिजिटल फार्मेट में सहेजा जाएगा

इंदौर  इंदौर नगर निगम के एक करोड़ से ज्यादा दस्तावेजों के डिजिटलाइजेशन का काम शनिवार से शुरू हो जाएगा। यह काम दिल्ली की एक कंपनी करेगी। नगर निगम इस काम के लिए करीब दो करोड़ 30 लाख रुपये खर्च करेगा। काम पूरा करने के लिए 12 माह का समय निर्धारित किया गया है। काम पूरा होने के बाद दस्तावेजों के लिए आमजन को नगर निगम के चक्कर लगाने से मुक्ति मिल जाएगी। एक क्लिक पर दस्तावेज सामने आ जाएंगे। गौरतलब है कि नगर निगम पिछले लंबे समय से दस्तावेजों को स्कैन कर इन्हें डिजिटल फार्मेट में सहेजने की तैयारी चल रही है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बजट में इसकी घोषणा भी थी। पिछले दिनों नगर निगम ने इस संबंध में टेंडर जारी किए थे। इसके बाद दिल्ली की न्यूजन सॉफ्टवेयर टेक्नोलाजी लिमिटेड नामक कंपनी को दस्तावेजों के डिजिटलाइजेशन का काम सौंपा गया है। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक कंपनी को निगम के दस्तावेजों को डिजिटल फार्मेट में तैयार करने के लिए 12 माह का समय दिया गया है। कंपनी आज से यह काम शुरू कर देगी। आमजन को सुविधा मिलेगी, चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे दस्तावेजों के डिजिटलाइजेशन से आमजन को सुविधा होगी। उन्हें दस्तावेज प्राप्त करने के लिए नगर निगम के चक्कर नहीं लगाना पडेंगे। बगैर आवेदन ही वे एक क्लिक पर दस्तावेज प्राप्त कर सकेंगे। बजट में की थी घोषणा शनिवार से निगम के दस्तावेजों के डिजिटलाइजेशन का काम शुरू हो जाएगा। दिल्ली की कंपनी को काम पूरा करने के लिए 12 माह का समय दिया गया है। महापौर ने दस्तावेजों के डिजिटलाइजेशन की घोषणा निगम बजट में की थी। – राजेश उदावत, प्रौद्योगिकी एवं आईटी समिति, प्रभारी नगर निगम इंदौर डेढ़ करोड़ की लागत से होगा रेडिसन चौराहे का सुंदरीकरण इंदौर नगर निगम करीब डेढ करोड़ रुपये की लागत से रेडिसन चौराहा का सुंदरीकरण करेगा। जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बताया कि इस काम के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। शुक्रवार को विधायक रमेश मेंदोला और राठौर ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ रेडिसन चौराहा के सुंदरीकरण कार्य व विकास कार्यो के संबंध में निरीक्षण भी किया। राठौर ने बताया कि सुंदरीकरण के तहत रेडिसन चौराहा पर हीरोस के म्यूनरल के साथ ही स्वच्छता माडल भी लगाया जाएगा। इसके साथ शहीद हरिसिंह नलवा की प्रतिमा भी चौराहे के पास लगाई जाएगी। मेंदोला और राठौर ने सुंदरीकरण को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। recent visitors 127

ट्रैफिक चालान से बचाएगा डिजिलॉकर, जाने कैसे

नई दिल्ली ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर चालान कटना आम है। पहले जहां चालान का पता तुरंत चल जाता था, वहीं अब कई बार फोन पर मैसेज आने पर ही पता चलता है कि आपका चालान कट गया है। साथ ही, चालान की राशि भी पहले की तुलना में काफ़ी बढ़ गई है। कई बार हम जरूरी दस्तावेज साथ न होने के कारण चालान से नहीं बच पाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि डिजिलॉकर मोबाइल ऐप की मदद से आप इस परेशानी से बच सकते हैं? परिवहन मंत्रालय के मुताबिक डिजिलॉकर और एमपरिवहन ऐप पर उपलब्ध दस्तावेज की डिजिटल कॉपी को वैध माना जाएगा। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस को भी इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं। मतलब, ट्रैफिक पुलिस अपने मोबाइल फोन से ही QR कोड स्कैन करके ड्राइवर और वाहन से संबंधित सभी ज़रूरी जानकारी हाासिल कर सकती है। साथ ही, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का रिकॉर्ड भी डिजिटल रूप से रखा जा सकता है। इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए, आप अपने स्मार्टफोन में डिजिलॉकर और एमपरिवहन ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप में रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP वेरिफिकेशन प्रक्रिया को पूरा करें। इसके बाद, अपना यूजरनेम और पासवर्ड सेट करके ऐप में लॉग इन करें। अब आपको डिजिलॉकर ऐप में अपना आधार नंबर लिंक करना होगा और OTP के ज़रिये उसे वेरिफ़ाई करना होगा। एक बार यह प्रक्रिया पूरी हो जाने पर, आप डिजिलॉकर से अपना ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC), और इंश्योरेंस की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर पाएंगे। एमपरिवहन ऐप में भी गाड़ी के मालिक का नाम, गाड़ी के रजिस्ट्रेशन की तिथि, मॉडल नंबर, इंश्योरेंस की वैधता आदि सभी ज़रूरी जानकारी मौजूद रहती है। इस तरह, डिजिलॉकर और एम परिवहन ऐप का यूज करके आप ट्रैफिक पुलिस को जरूरी दस्तावेज दिखा सकते हैं और चालान से बच सकते हैं। recent visitors 88

वेबसीरीज हीरामंडी को बेहद खास मानती हैं मनीषा कोईराला

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोईराला वेबसीरीज हीरामंडी को बेहद खास मानती हैं। मनीषा कोइराला ने इस साल संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में काम किया है। मनीषा कोईराला ने वेबसीरीज हीरामंडी में अपने निभाये किरदार के जरिये दर्शकों का दिल जीत लिया। मनीषा अब 'हीरामंडी-2' में काम करती नजर आयेंगी। मनीषा कोइराला ने कहा, हीरामंडी 2 मेरे लिए लाइफ टाइम का प्रोजेक्ट है। अभी मुझे नहीं पता है कि इस पर कब काम शुरू होगा। दरअसल, अभी तो संजय लीला भंसाली फिल्म 'लव एंड वॉर' में व्यस्त हैं, इसके बाद ही वह 'हीरामंडी-2' पर काम करेंगे।कैंसर से ठीक होने के बाद मैं अपने जीवन का आनंद ले रही हूं। मुझे खुशी है कि मुझे काम करने और बेहतरीन किरदार करने का मौका मिल रहा है। मुझे अच्छे निर्देशकों के साथ भी काम करने का मौका मिला है। अब मैं चाहती हूं कि अभिनय में नए आयाम तलाश करूं। मैं चुनौती स्वीकार करना चाहती हूं। साइड रोल करने के लिए मैं उत्सुक नहीं हूं।' recent visitors 68

हरमनप्रीत एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर वहीं पीआर श्रीजेश को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया

मस्कट. भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को साल 2024 के “प्लेयर ऑफ द ईयर” के खिताब से सम्मानित किया गया है, जबकि पूर्व गोलकीपर पीआर श्रीजेश को “गोलकीपर ऑफ द ईयर” का अवॉर्ड मिला। यह पुरस्कार शुक्रवार को ओमान में 49वें एफआईएच स्टेच्युटरी कांग्रेस में आयोजित एक भव्य समारोह में दिए गए। विजेताओं की घोषणा एक विशेषज्ञ पैनल, नेशनल एसोसिएशन्स – उनके संबंधित राष्ट्रीय टीमों के कप्तानों और कोचों – प्रशंसकों और मीडिया द्वारा प्रतिनिधित्व किए गए वोट के बाद की गई। हरमनप्रीत सिंह ने सभी पुरुष खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा वोट हासिल किए। पेरिस 2024 ओलंपिक में हरमनप्रीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 गोल किए, जिसमें क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और ब्रॉन्ज मेडल मैच में भी गोल शामिल थे। भारत ने इस मैच में स्पेन को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार ओलंपिक पदक जीता। टोक्यो 2020 ओलंपिक में भारतीय टीम ने 41 साल बाद पदक जीता था, और हरमनप्रीत टीम का अहम हिस्सा थे। उन्होंने पहले भी 2020-21 और 2021-22 में यह अवॉर्ड जीता था, लेकिन इस बार कप्तान के रूप में देश को ओलंपिक में पदक दिलाकर यह खिताब उनके लिए और खास हो गया है। हरमनप्रीत ने कहा, “मैं एफआईएच का धन्यवाद करना चाहता हूं। ओलंपिक के बाद घर वापस जाना और इतने सारे लोगों का स्वागत पाना बहुत खास था। मैं अपने सभी टीम साथियों का शुक्रिया अदा करता हूं क्योंकि उनके बिना यह संभव नहीं था। हॉकी इंडिया का भी धन्यवाद जो हमें हर स्तर पर सफल होने के मौके देता है। मेरी पत्नी और बेटी यहां हैं, और उनके सामने यह अवॉर्ड पाना मेरे लिए बहुत खास है।” दूसरी ओर, पीआर श्रीजेश ने पेरिस 2024 ओलंपिक में अपने करियर का अंत किया और दूसरी बार ओलंपिक पदक जीता। उन्हें तीसरी बार “एफआईएच गोलकीपर ऑफ द ईयर” का अवॉर्ड भी मिला। श्रीजेश ने भारतीय टीम के लिए कई शानदार परफॉर्मेंस दिए, खासकर ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में, जहां टीम ने ज्यादातर समय 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए जीत हासिल की। हरमनप्रीत सिंह की तरह श्रीजेश को भी सभी श्रेणियों के मतदाताओं से सबसे अधिक वोट मिले। अपने शानदार करियर में उनकी मदद करने वालों को धन्यवाद देते हुए, श्रीजेश ने कहा, “मैं आज बहुत खुश हूं। मेरे खेल करियर के अंतिम सम्मान के लिए धन्यवाद। जैसा कि ज्यादातर लोग जानते हैं, पेरिस 2024 मेरे देश के लिए खेला गया आखिरी टूर्नामेंट था और मैं हॉकी इंडिया को सभी वर्षों के लिए दिए गए समर्थन और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। यह पुरस्कार पूरी तरह से मेरी टीम, डिफेंस का है, जिन्होंने सुनिश्चित किया कि अधिकांश अटैक मुझ तक नहीं पहुंचे, और मिडफील्डर और फॉरवर्ड जिन्होंने मेरे द्वारा किए गए गोलों की तुलना में अधिक गोल करके मेरी गलतियों को कवर किया।” recent visitors 73

आंवला नवमी कल, जानें इसके फायदे

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को 10 नवंबर, रविवार को पड़ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे पूजा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इसी वजह से इसे अमला नवमी या आंवला नवमी भी कहा जाता है, और इसे करने से समृद्धि, स्वास्थ्य, और सुख-शांति प्राप्त होती है। वैसे आपको पता है सर्दियों में आंवले का जूस पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आंवला विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, और पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो सर्दियों में शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। यहां सर्दियों में आंवले का जूस पीने के कुछ महत्वपूर्ण फायदे दिए गए हैं- इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है आंवला विटामिन सी का अच्छा स्रोत है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। सर्दियों में बढ़ती ठंड के कारण सर्दी-जुकाम और फ्लू का खतरा बढ़ जाता है, जिसे आंवला जूस पीकर कम किया जा सकता है। स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखता है सर्दियों में त्वचा रूखी हो जाती है, और आंवले में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को नमी देने और उसे अंदर से चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं। पाचन को बेहतर बनाता है आंवले का जूस पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बढ़ावा देता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। वजन घटाने में सहायक आंवला मेटाबोलिज्म को तेज करता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। ठंड में आंवले का जूस पीने से वजन नियंत्रित रहता है। बालों के लिए फायदेमंद आंवले का जूस बालों की जड़ों को पोषण देता है और बालों को मजबूत बनाने के साथ-साथ बालों का झड़ना भी कम करता है। सर्दियों में बालों की देखभाल के लिए आंवले का जूस फायदेमंद होता है। डायबिटीज में सहायक आंवले में क्रोमियम नामक तत्व होता है जो ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक होता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को फायदा मिलता है। हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है आंवले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर हृदय के लिए लाभकारी होते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है और ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखता है। यूरिनरी सिस्टम को हेल्दी रखता है आंवले का जूस शरीर को डिटॉक्स करता है और यूरिनरी ट्रैक्ट को साफ रखने में सहायक होता है। सर्दियों में डिटॉक्सिफिकेशन की जरूरत होती है, जिसमें आंवला जूस लाभकारी होता है। सर्दियों में आंवले का जूस पीना न सिर्फ आपको अंदर से स्वस्थ रखता है बल्कि त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। recent visitors 96

दिनभर महसूस होती है थकान तो ऐसे करें दूर

ऑफिस में या काम करते वक्त आप बहुत थकान महसूस करते हैं। तो इसके कई कारण हो सकते हैं। आपकी इम्प्रॉपर डाइट या अपका स्लीपिंग शेंड्यूल। लेकिन अब फिक्र न करें बस इन टिप्स को फॉलो करें और थकान की समस्या से छुटकारा पाएं। सुबह जरूरी है सूरज की रोशनी: सुबह जल्दी उठकर सबसे पहले कमरे की खिड़कियां खोल दें जिससे कमरे में सूरज की सीधी रोशनी पड़े। सनलाइट लेने से सुबह की सिकनेस भी दूर होगी और आप आपका मूड भी फ्रेश होगा। पानी पिएंः डिहाइड्रेशन के कारण भी हरदम थकान महसूस होती है और नींद आती रहती है। ऐसे में जरूरी है कि सुबह के समय आप खुद को हाइड्रेट रखें। सुबह उठकर हल्का गुनगुना पानी पीएं। प्रॉपर हो ब्रेकफास्ट: अगर आप सही तरह से ब्रेकफास्ट खाएं तो भी आप हेल्दी रह सकते हैं। आपको ब्रेकफास्ट में प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। कार्बोहाइड्रेट युक्त फूड भी खा सकते हैं। कॉफी है रिफ्रेशिंग: सुबह के समय कॉफी पीना बुरा नहीं है लेकिन मिड मॉर्निंग में कॉफी पीना अच्छा आइडिया हो सकता है। कैफीन आपकी नींद भी भगाएगी और आपको तरोताजा भी रखेगी। पॉवरनैप रखेगा फ्रेश: अगर ऑफिस के समय में संभव हो तो तकरीबन 20 मिनट का पॉवरनैप ले सकते हैं। कुछ मिनटों की झपकियों से आप दिनभर तरोताजा रहेंगे।   recent visitors 87