Friday, July 10, 2026 10:14 am

संजय तरण पुष्कर का उद्यान आज हो रहा जर्जर

बिलासपुर कुदुदंड स्थित संजय तरण पुष्कर (स्वीमिंग पूल) का उद्यान एक समय शहर के बेहतरीन उद्यानों में से एक था। नरम गददेदार घास, विभिन्न तरह के सुगंधित फूल, कई तरह के विशाल वृक्ष और वाटर फाउंटेन के साथ आकर्षक लाइटिंग इस उद्यान की सुंदरता पर चार-चांद लगाती थी, लेकिन समय के साथ यह उद्यान भी अनदेखी का शिकार होकर रह गया। फूल के पौधे सूख चुके, कुर्सियां टूट चुकी लोग यहां सुबह-शाम टहलना पसंद करते थे। लगभग 39 साल तक इसे मेनटेन भी रखा गया। इसके बाद कोरोना काल आने के बाद इस उद्यान का सूध लेना छोड़ दिया गया। हालांकि कोरोना काल को गए दो साल हो चुके हैं, लेकिन इसके बाद से इस उद्यान पर ध्यान देना बंद कर दिया गया। वहीं अब दो साल में इस उद्यान की हालत पूरी तरह से खराब हो चुकी है। फूल के पौधे सूख चुके हैं, तो वाटर फाउंटेन खराब पड़े है। वहीं कुर्सियां टूट चुकी है। दीवारे बदरंग हो चुकी है। मौजूदा स्थिति में सिर्फ ओपन जिम ही बचा है। इस पर भी जंग लग चुका है। इसके बाद भी आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोग ओपन जिम में कसरत करने के लिए आते हैं। इन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि आसपास झाड़ियां उग आई हैं। इसको लेकर आसपास के रहवासी लगातार शिकायत करते आ रहे हैं और मांग रख रहे हैं कि उद्यान की साफ-सफाई कराई जाए और घास के साथ फूल आदि के पौधे लगाए जाए, लेकिन उनकी कोई नहीं सुन रहा है और उद्यान की हालत बद से बदतर होती जा रही है। सांप व जहरीले कीड़ों का डर गार्डन में अनावश्यक रूप से खरपतवार और अनउपयोगी घास उग आए है। जगह-जगह दो से तीन फीट तक झाड़ियां उग गई हैं। ऐसे में सांप के साथ जहरीले कीड़ों का वास इस उद्यान में हो गए हैं। इसकी वजह से भी लोग यहां नहीं आ रहे हैं और जिम्मेदार भी इस ओर जरा भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। यही आलम रहा तो आने वाले दिनों में यह उद्यान झाड़ियों के जंगल में परिवर्तित हो जाएगा। क्या कहते है लोग लगातार जानकारी देने के बाद भी स्थिति जस की तस नियमित रूप से ओपन जिम ने वाले जीपी पांडेय कहते हैं कि उद्यान की दुर्दशा को लेकर नगर निगम से कई बार शिकायत की जा चुकी है। हर बार कहा जाता है कि जल्द ही उद्यान को संवार लिया जाएगा, लेकिन एक साल से ज्यादा हो चुका है किसी तरह से उद्यान की सूध नहीं ली जा रही है। recent visitors 51

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी प्रदेशवासियों को गोपाष्टमी पर मंगलकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संस्कृति एवं अध्यात्म की प्रतीक गौमाता की आराधना के पावन पर्व गोपाष्टमी की मंगलकामना दी है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने जगत का कल्याण करने वाली गौमाता से विश्वमांगल्य की प्रार्थना कर सभी के जीवन में सुख-समृद्धि एवं वैभव की कामना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर गौमाता की सेवा एवं गौ-वंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य कर रही है।   recent visitors 48

भारत ने 2024 में टी20 में दर्ज की अपनी 22वीं जीत

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच जीत लिया है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 61 रनों से जीत दर्ज की। यह भारत की साल 2024 में 22वीं टी20 अंतर्राष्ट्रीय जीत थी। भारतीय टीम ने टी20 में इस साल लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। ताजा जीत भी इसकी एक बानगी है। भारत ने साल 2024 में अपनी 22वीं टी20 अंतर्राष्ट्रीय जीत दर्ज करते हुए 95.6 का शानदार जीत औसत निकाला है। एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक टी20 जीत के मामले में नंबर एक टीम युगांडा है। युगांडा 2023 में सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने वाली टीम थी। जिसने 29 मैच जीते थे और 87.9% जीत का प्रतिशत निकाला था। 2022 में सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने वाली टीम भारत थी जिसने 28 मैच, 70% जीत के प्रतिशत के साथ जीते थे। इस तरह से देखा जाए तो भारत का साल 2024 का जीत प्रतिशत बेस्ट है और यह टीम की इस फॉर्मेट में फॉर्म को दर्शाता है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच डरबन में हुआ जहां विकेटकीपर संजू सैमसन ने ओपनिंग में आकर 50 गेंदों पर 107 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 17 गेंदों पर 21 और तिलक वर्मा ने 18 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेलेी। भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। इसके बाद वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई ने 3-3 विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका को 141 रनों पर ढेर करने में अहम भूमिका अदा की। पेसर आवेश खान को भी 2 विकेट मिले। सीरीज के बाकी तीन मैच बचे हैं। दूसरा मैच 10 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद 13 और 15 नवंबर को क्रमशः तीसरा और चौथा टी20 मैच होगा। उल्लेखनीय है कि भारतीय क्रिकेट टीम हाल में ही अपनी घरेलू जमीन पर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में मिली 0-3 की हार से उभरने की कोशिश कर रही है। भारत के सामने अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी की धरती पर पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को रिटेन करने की सबसे बड़ी चुनौती है। recent visitors 49

14 नवंबर से धान खरीदी, सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल से बढ़ी टेंशन

रायपुर छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा रही है। हालांकि, इसी बीच छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 4 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। संघ के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राज्य के पांच संभागीय मुख्यालयों में धरना दिया है। इस वर्ष, छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.75 लाख किसानों से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है। हड़ताल से धान खरीदी की तैयारियों पर असर संघ के उपाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने बताया कि हड़ताल की वजह से फिलहाल सहकारी समितियों में तालाबंदी हो गई है। इससे धान खरीदी की तैयारियों जैसे बारदाना (बोरियों) की व्यवस्था, लाइटिंग, सफाई और मानव संसाधन (हमाल) का काम ठप हो गया है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सारी व्यवस्थाएं ठंडे बस्ते में डाल दी गई हैं। विभिन्न स्थानों पर जारी धरना रायपुर संभाग में धमतरी मुख्यालय पर हड़ताल जारी है, जहां रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद और बलौदाबाजार के अधिकारी-कर्मचारी धरने पर बैठे हुए हैं। इसके अलावा, दुर्ग, जगदलपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर में भी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उपाध्यक्ष साहू ने कहा कि संघ की तीन सूत्रीय मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है, जबकि संघ ने पहले भी चरणबद्ध आंदोलन किए थे। 13 हजार से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर प्रदेश की 2058 सहकारी समितियों में 13 हजार से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। इन कर्मचारियों में प्रबंधक, लेखापाल, लिपिक, विक्रेता और चपरासी से लेकर राशन दुकानों के कर्मचारी भी शामिल हैं। सभी ने काम बंद कर हड़ताल में हिस्सा लिया है। संघ की तीन प्रमुख मांगें     प्रबंधकीय अनुदान: मध्यप्रदेश की तर्ज पर प्रत्येक समिति को पांच लाख रुपये का प्रबंधकीय अनुदान दिया जाए।     सेवानियम 2018 में संशोधन: सेवानियम 2018 में आंशिक संशोधन कर कर्मचारियों को पुनरीक्षित वेतनमान और अन्य भत्ते दिए जाएं।     सूखत मान्यता: वर्ष 2023-24 की धान खरीदी में सूखत (सूखी धान) की मान्यता देने और आगामी वर्षों में भी इसका प्रावधान करने की मांग।   recent visitors 69

बुधनी में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बोले – कांग्रेस और कंस हमेशा अन्याय की बातें करते हैं

बुधनी. बुधनी सीट पर हो रहा उप चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में पहुंच गया है, पार्टी उम्मीदवार रमाकांत भार्गव के समर्थन में आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कांग्रेस पर जमकर बरसे, उन्होंने कांग्रेस की तुलना कंस से करते हुए कहा दोनों एक समान हैं। बुधनी पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भाजपा की सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हमारी सरकार ने किसानों से लेकर बहनों तक हर वर्ग का ध्यान रखा, गरीब कल्याण की कई योजनायें भाजपा सरकार चला रही है इसलिए विकास की बात करते हैं लेकिन दूसरी तरफ विनाश वाले लोग हैं इन्हें अभी भी चैन नहीं पड़ा, कांग्रेस के लोगों की कितनी मोटी चमड़ी है, कुछ किया नहीं फिर भी वोट मांगने की हिम्मत कर रहे हैं, 50 साल पहले कांग्रेस ने विकास किया होता तो हमारे दादाजी पिताजी इन्हें दुआ दे रहे होते। कांग्रेस के नकली गांधी उस नाम को भुना रहे मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों के लिए जो काम किये ऐसे काम न पहले हुए और ना हो सकते हैं, सीएम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा हम एक बार नहीं बार बार गोवर्धन पूजा करेंगे कोई कुछ भी करे अरे जब हमरे श्रीकृष्ण कंस से नहीं डरे तो हम कांग्रेससे क्यों डरें, उन्होंने कहा कांग्रेस और कंस एक समान हैं दोनों ही अन्याय की बातें करते हैं उन्होंने गांधी परिवार को नकली गांधी बताते हुए कहा कि असली गांधी तो महात्मा गांधी थे उनका परिवार तो सामने ही नहीं आता, ये कांग्रेस के नकली गांधी उस नाम को भुना रहे हैं। recent visitors 64

ऑस्ट्रेलियाई कोच बोले – हम जिस शैली में खेलना चाहते हैं उसके लिए प्रतिबद्ध हैं

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा है कि उनकी टीम तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में अपने खेल के तयशुदा अंदाज पर ही कायम रहेगी। पिछले मैच में पाकिस्तान से 9 विकेट से हारने के बाद टीम के सामने कड़ी चुनौती है। ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में अपने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की कमी खलेगी, जिनमें पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और मार्नस लाबुशेन शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तैयारी में जुट गए हैं। मैकडोनाल्ड का कहना है, “हम पर्थ में साफ योजना के साथ जाएंगे। हमने अपने खेलने की शैली में जो विश्वास दिखाया है, उसे बरकरार रखेंगे। हमने पिछले 19 में से 16 मैच जीते हैं। हालांकि, पिछला मैच हमारी क्षमता के अनुसार नहीं था। पाकिस्तान ने शुरुआत से ही खेल पर नियंत्रण बना लिया और हमारे पास पर्याप्त रन नहीं थे कि उन पर दबाव डाल सकें।” ऑस्ट्रेलिया के नए ओपनिंग जोड़ी मैट शॉर्ट और जैक फ्रेजर-मैकगर्क अभी टीम को मजबूत शुरुआत नहीं दिला पा रहे हैं। मैकडोनाल्ड ने माना कि अभी टीम सही ओपनिंग संयोजन खोजने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, “यह संतुलन बनाने की बात है। हमने पहले ओवरों में आक्रामक खेल दिखाने में सफलता पाई है ताकि विपक्षी गेंदबाजी पर दबाव बने। कभी-कभी यह तरीका सफल होता है और अभी तक हमें इससे काफी फायदा मिला है।” मैकडोनाल्ड ने स्वीकार किया कि मैट शॉर्ट और जैक फ्रेजर-मैकगर्क अभी पूरी तरह स्थापित नहीं हुए हैं। शॉर्ट इस साल इंग्लैंड में अच्छा खेले, लेकिन इस सीरीज में वो वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए। जेक के बारे में उनका कहना था कि सभी को लगता है कि वो पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन वो अभी सीखने की प्रक्रिया में हैं। मैकडोनाल्ड ने अंत में कहा कि उनकी टीम अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म ढूंढ रही है, जैसे पिछले साल भारत में वनडे विश्व कप के समय तैयारी के दौरान थी। उन्होंने कहा, “वनडे क्रिकेट का यही स्वभाव है। हमने विश्व कप से पहले भी सर्वश्रेष्ठ तैयारी नहीं की थी, लेकिन महत्वपूर्ण टूर्नामेंट्स में अक्सर सब कुछ अंत में एकजुट हो जाता है।” उन्होंने पर्थ में अपना खेल सुधारने पर जोर दिया और कहा, “हमें चैंपियंस ट्रॉफी तक कई बातों पर ध्यान देना होगा, लेकिन इससे पहले हमें भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज और फिर श्रीलंका का चुनौतीपूर्ण दौरा करना है।” recent visitors 43

शिनाख्त-जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-कोरबा की सर्वमंगला डंपिंग में मिली बुजुर्ग की लाश

कोरबा. सर्वमंगला चौकी अंतर्गत बरमपुर स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के पीछे डंपिंग में शुक्रवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पर सर्वमंगला पुलिस मौके और पहुंची। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सर्वमंगला पुलिस द्वारा मृतक की पहचान हेतु प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक बुजुर्ग व्यक्ति ने गुलाबी रंग का शर्ट और हाफ पेंट पहनी है। मृतक यहां डंपिंग में कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई है जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि शराब दुकान में मदिरा सेवन करने आए कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी। पहले लोगों को लगा कि शराब के नशे में सोया होगा, लेकिन जब पास जाकर देखा तो मरा हुआ था। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सर्वमंगला चौकी प्रभारी वैभव तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। आसपास बस्ती और गांव में कोटवार के माध्यम से मुनादी कराई जा रही है। वहीं, इसके अलावा सोशल मीडिया ग्रुप पर व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पहचान का प्रयास किया जा रहा। recent visitors 60