Saturday, July 4, 2026 6:46 am

किश्तवाड़ में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू, 2 ग्रामीणों के हत्या में शामिल थे यही दहशतगर्द

किश्तवाड़ किश्तवाड़ में दो विलेज डिफेंस गार्ड्स की अगवा कर हत्या कर दी गयी थी. इसके बाद इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई थी. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गया है. बताया जा रहा है कि इस इलाके में 3 से 4 आतंकवादी छिपे हैं. यह आतंकियों का वही ग्रुप है जिसने दो निर्दोष ग्रामीणों की हत्या कर दी थी. विलेज डिफेंस गार्ड्स को अगवा कर मारा इससे पहले किश्तवाड़ में गुरुवार (7 नवंबर 2024) को दो विलेज डिफेंस गार्ड्स की अगवा कर हत्या कर दी गयी थी. मृतकों की पहचान नसीर अहमद और कुलदीप कुमार के रूप में हुई थी. दोनों का शव 12 घंटे के गहन तलाशी अभियान के बाद शुक्रवार को कुंतवाड़ा जंगल के अंदर एक नाले के पास मिला. शवों का पोस्टमार्टम किया गया तो इस बात की पुष्टि हुई कि उनके सिर में पीछे से गोली मारी गई थी. अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों की आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी और उनके हाथ उनकी पीठ पर बंधे हुए थे. घटना के बाद सेना ने बढ़ाई घेराबंदी लोगों ने सड़कों पर उतरकर इस घटना पर विरोध प्रदर्शन किया था. जम्मू में पाकिस्तान से सटे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात ग्राम रक्षा गार्ड रोजाना की तरह सुरक्षा बलों के साथ ड्यूटी करते हैं. इस घटना के बाद थलसेना की व्हाइट नाइट कोर के कमांडर ने हत्या के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों का पता लगाने के लिए जारी अभियानों की समीक्षा की. इस जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले आतंकवादियों की तलाश के लिए सेना की ओर से घेराबंदी बढ़ाने के लिए शनिवार (9 नवंबर 2024) को इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया था. मृतक नजीर अहमद के परिवार में उनकी पत्नी, तीन बेटे और एक बेटी के अलावा एक दिव्यांग भाई है, जबकि कुलदीप कुमार के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है. जब दोनों अपने मवेशियों को चराने के लिए वन क्षेत्र में गए तभी आतंकियों ने उन्हें निशाना बनाया. recent visitors 66

‘फासीवादियों को रैली की इजाजत नहीं’, हसीना की आवामी लीग पर भड़की बांग्लादेश सरकार

ढाका. बांग्लादेश की सियासी गलियारों में लगातार हलचल मची हुई है। अब पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बांग्लादेश से भागने के तीन महीने बाद उनकी पार्टी अवामी लीग ने रविवार को ढाका में मौजूदा सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन रैली का आह्वान किया। इस पर मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार भड़क उठी और आवामी लीग को ‘फासीवादी’ करार देते हुए बांग्लादेश में रैली की इजाजत देने से इनकार कर दिया। दरअसल, अगस्त में छात्रों के विद्रोह के बाद से अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर बढ़ते हमलों का सामना करते हुए पूर्ववर्ती सत्तारूढ़ पार्टी अपने अधिकांश शीर्ष नेतृत्व के जेल में या निर्वासन में रहने के कारण फिर से संगठित होने और अपने पैरों पर खड़े होने की कोशिश कर रही है। इसी के चलते पार्टी ने रविवार यानी 10 नवंबर को ढाका में विरोध मार्च का आह्वान किया। क्या बोली अंतरिम सरकार? सरकार ने कहा कि अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को रविवार को प्रस्तावित रैली को आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने फेसबुक पर एक पोस्ट कर शनिवार को कहा कि अंतरिम सरकार देश में किसी भी तरह की हिंसा या कानून व्यवस्था को भंग करने के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं करेगी। एजेंसियों की सख्ती का करना पड़ेगा सामना आलम ने कहा कि अवामी लीग अपने मौजूदा स्वरूप में एक फासीवादी पार्टी है। किसी भी सूरत में इस फासीवादी पार्टी को बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही चेतावनी दी कि जो भी व्यक्ति रैली, सभा और जुलूस आयोजित करने की कोशिश करेगा, उसे कानून लागू करने वाली एजेंसियों की पूरी सख्ती का सामना करना पड़ेगा। आलम का यह बयान अवामी लीग की ओर से उस आह्वान के बाद आया, जिसमें पार्टी समर्थकों से रविवार को गुलिस्तान में शहीद नूर हुसैन छत्तर या जीरो पॉइंट पर ‘कुशासन’ के खिलाफ विरोध के लिए एकत्र होने का आग्रह किया गया है। यह कदम पिछले महीने मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार द्वारा छात्र संघ की छात्र शाखा पर प्रतिबंध लगाने के बाद उठाया गया है। पांच अगस्त को हसीना को छोड़ना पड़ा था देश हसीना अपनी सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर छात्र नेतृत्व वाले विद्रोह के बीच पांच अगस्त को भारत चली गई थीं। उनके भारत जाने के बाद अवामी लीग द्वारा रैली का यह पहला आह्वान है। अवामी लीग ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि रविवार को देशभर में जमीनी स्तर पर रैलियां आयोजित करें। विरोध स्थल ‘शहीद नूर हुसैन छत्तर’ ऐतिहासिक महत्व रखता है, क्योंकि यहीं पर 10 नवंबर, 1987 को तत्कालीन सैन्य तानाशाह जनरल एचएम इरशाद के निरंकुश शासन के खिलाफ एक प्रदर्शन के दौरान अवामी लीग के युवा नेता नूर हुसैन की हत्या कर दी गई थी। recent visitors 64

सरकारी अस्पताल में लगी आग, अस्पताल परिसर के बाहर लगा कचरे का ढेर

   बम्होरी कलां, अब व्यवस्थाओं के बीच संचालित हो रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बमोरी कला में लापरवाही के चलते सालों से अस्पताल के पीछे  बाहर पडे कचरे  में आग लगने से अस्पताल के स्टोर रूम में रखी दबाए वैक्सीन और फ्रिज खराब होने की बात कर्मचारी कह रहे हैं, लेकिन विभाग के अधिकारी अभी आग लगने के बाद जांच होने के बताने की बात कह रहे हैं, और उनका कहना है कि  विभाग को लाखों रुपए की जनहानी हुई है, यह अभी कुछ कह पाना मुश्किल है, बताते चलें कि पलेरा विकास खंड के बम्होरी कलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में  लगी भीषण आग शनिवार की सुबह तीन चार बजे के दरमियान लगी जो स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग के पीछे कचरा सालों से पड़ा हुआ है , जिसमें अज्ञात कारण के आग लगी, आग इतनी तेज थी कि वहां पर अस्पताल में आग प्रवेश कर गई और वहां से अंदर पहुंच गई जिससे वहां की सुरक्षा व्यवस्था की न केवल पोल खुल गई और वहां पर सरकारी दवाईयां और फ्रिज में आग़ की लपटें पहुंच गई लेकिन अस्पताल में  कोई भी कर्मचारी वार्ड बाय, या जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं थे जबकि यहां पर दो वार्ड बाय नियुक्त हैं और एक भी ड्यूटी पर नहीं आते यहां तक की दर्शन भी नहीं होते हैं यहां पर वरिष्ठ अधिकारियो का संरक्षण है, जिससे यहां पर कर्मचारियों की अवस्थाये देखी जा रही है यहां पर सिर्फ उपस्थित एक एएनएम नर्स  सावित्री चढ़ार  ने मोहल्ला वासियों को सूचना एवं अधिकारियों को भी फोन लगाया लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया, मोहल्ला वासियों ने मौके पर पहुंच कर किसी तरह से आग पर काबू पाने के लिए अपने घरों से पानी लाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया और आग पर काबू पाया गया जिसमें लाखों की वैक्सीन फ्रिज वगैरा रखी थी जिसमें कितना नुकसान हुआ अभी इसका पता नहीं लगाया जा सकता है यह कहना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों  ने कहा कि इसकी अभी जांच की जा रही है, जांच के बाद पता लगेगा कि कितने का नुकसान हुआं है, गौरतलब है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्होरी कलां में पदस्थ डाक्टर अजय गुप्ता पलेरा विकास में बीएमओ का प्रभार  है जिससे वह बम्होरी कलां की जगह पलेरा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने बाद लगभग 11 बजे पलेरा बीएमओ अजय  गुप्ता बम्होरी कलां आए और उनके द्वारा आग लगने की घटना की जानकारी थाना बम्होरी कलां पुलिस को दी गई और निरीक्षण कर देखा कि यहां पर अस्पताल परिसर और बिल्डिंग के आगे पीछे कचरे के ढेर लगे हुए हैं, क्योंकि यहां पर साफ सफाई होती ही नहीं है जिसका मुख्य कारण यह भी है कि यहां पर पदस्थ अधिकारी कर्मचारी  मुख्यालय पर ही नहीं रहते है और ओपीडी में ड्यूटी पर बैठते नहीं है जिससे यहां के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है और वहीं अस्पताल की अव्यवस्थाओं में भेंट चढ़कर अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। क्या कहते अधिकारी इस संबंध में बीएमओ डॉ अजय गुप्ता से बात की गई है तो उन्होंने कहा कि यहां की व्यवस्थाओं को बनाने और आग लगने की घटना को लेकर अभी हम कुछ भी नहीं कह सकते हैं। recent visitors 28

केबीसी शो की हाॅट सीट पर जाएंगे इंदौर के पार्थ

इंदौर इंदौर के होनहार किशोर पार्थ उपाध्याय चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति की हाॅट सीट तक पहुंचे और बढि़या खेले। उनका एपिसोड 14 नबंवर को प्रसारित सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। महावीर नगर निवासी पार्थ कक्षा नौवीं के छात्र है। केबीसी शो के लिए उनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुआ था। जिसमें देशभर से 20 बच्चों को चुना गया था। ऑडिशन के बाद दस बच्चों का चयन केबीसी शो के लिए हो सका। इसमें इंदौर के पार्थ भी शामिल थे। वे हाॅट सीट तक पहुंचे और महानायक अमिताभ बच्चन के सवालों का भी सामना किया। पार्थ करते है कि  अमिताभ से मिलने एक सपने जैसा था। उनका आकर्षक व्यक्तित्व सामने वाले को भी खुशियों से भर देता है। उनसे मिलना मेरे लिए यादगार पल है। चार घंटे चली शूटिंग केसीबी शो का एपिसोड मुबंई के स्टूडियो में हो चुकी है। चार घंटे तक एपिसोड की शूटिंग चली। यह शो 14 नवंबर को प्रसारित होगा। पार्थ के पिता अमित उपाध्याय बेटे का केबीसी के लिए चयन हमारे लिए दोहरी खुशी थी। बेटे को अमिताभ के सामने हाॅट सीट पर बैठे देखना हमारे लिए कभी न भूलने लायक पल थे। बेटे के कारण हम अमिताभ से भी मिल सके। इतनी उम्र के बावजूद उनका एनर्जी लेवल वाकई प्रेरणादायक है। वे छोटे से काम को भी अपनी मेहनत से बेहतर बनाने की हमेशा कोशिश करते है। शूटिंग के दौरान उनके चेहरे पर कभी थकान नहीं देखी। वे हमेशा मुस्कुराते रहते है। शूटिंग के बाद वे दर्शक दिर्घा के दर्शकों से भी बड़ी आत्मियता से मिलते है। recent visitors 76

बैतूल-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, 28 यात्री घायल

बैतूल बैतूल-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात तेज रफ्तार से जा रही एक यात्री बस बेकाबू होकर पलट गई। भौंरा धपाड़ा के पास हुए इस हादसे में बस में सवार 28 यात्री घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर एवं जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त बस में सवार सभी यात्री गहरी नींद में सोए हुए थे। जानकारी के अनुसार नागपुर-भोपाल फोरलेन हाईवे पर धपाड़ा जोड़ के पास अनियंत्रित होकर भोपाल ट्रैवल्स की बस बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। बस नागपुर से भोपाल की ओर जा रही थी। बस में 32 यात्री सवार थे, जिसमें से 28 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाने का इंतजाम किया। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर लाया गया, जिसमें से आठ मरीजों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया है। क्रेन की मदद से हाईवे पर पलटी बस को मार्ग से हटाया गया। recent visitors 69

जालंधर पंजाब में अपराध कर फरार आरोपियों को थाना बिजावर एवं कमिश्नरेट जालंधर पुलिस ने किया गिरफ्तार

छतरपुर जालंधर कमिश्नरेट के डिवीजन क्रमांक 7 थाना क्षेत्र में एक घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ एवं एकत्रित होकर संपत्ति को क्षति एवं मारपीट संबंधी अपराध पर थाना डिवीजन क्रमांक 7 जालंधर कमिश्नरेट में भारतीय न्याय संहिता की छेड़छाड़, बलवा सहित समुचित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया। पीड़ित को गंभीर चोटें थी, गंभीर चोट की धारा की भी बढ़ोत्तरी की गई थी। घटना के तीन आरोपी कस्बा बिजावर के निवासी थे, जालंधर कमिश्नरेट पंजाब पुलिस द्वारा छतरपुर पुलिस को सूचना दी गई। बिजावर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों संबंधित जानकारी एकत्र की। जालंधर पुलिस एवं थाना बिजावर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना में सम्मिलित तीन आरोपी 1. सोहन अहिरवार पिता किशोरी अहिरवार 2. चमन अहिरवार पिता किशोरी अहिरवार 3. रजत अहिरवार पिता किशोरी अहिरवार निवासी वार्ड क्रमांक 9 कस्बा बिजावर को गिरफ्तार किया गया। विधिवत कार्यवाही कर तीनों आरोपियों को जालंधर कमिश्नरेट पंजाब पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लिया गया। उक्त कार्यवाही एसडीओपी बिजावर श्री शशांक जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिजावर उप निरीक्षक कमलजीत सिंह, प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंह , आरक्षक प्रीतम, अमित सिंह, अरुण सिंह, महिला आरक्षक वंदना एवं जालंधर कमिश्नरेट पंजाब पुलिस की भूमिका रही। recent visitors 39

‘मेरा अपहरण कर अश्लील वीडियो बनाने किया मजबूर’, महाराष्ट्र के एनसीपी विधायक के बेटे का सनसनीखेज दावा

मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी सरगर्मियां जारीं हैं। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के विधायक अशोक पवार के बेटे ने कहा है कि उसका कथित तौर पर अपहरण हो गया था। पुलिस ने इस मामले में एक एफआईआर दर्ज की है और मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पुणे की शिरुर सीट से विधायक अशोक पवार के बेटे रुशिराज पवार का कहना है कि कुछ लोगों ने उसका अपहरण किया था और उससे 10 करोड़ रुपये मांगे थे। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने रुशिराज को मिलने के लिए बुलाया था। उन्होंने कहा था कि कई लोग राकांपा-एसपी में शामिल होना चाहते हैं और इसलिए विधायक के बेटे को उनसे मिलना होगा। शिकायत के आधार पर दर्ज हुई एफआईआर के मुताबिक, आरोपी इसके बाद रुशिराज को बाइक में बिठाकर एक बंगले में ले गए। उसे एक अज्ञात महिला के साथ अश्लील वीडियो बनाने के लिए भी मजबूर किया गया। आरोपियों ने कथित तौर विधायक के बेटे से वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल न करने के लिए 10 करोड़ रुपये की मांग की। 'अपहरण से छूटने के लिए रची कहानी' रुशिराज की तरफ से पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, वह फिरौती की रकम जुटाने का झांसा देकर बंगले से बाहर निकला और वहां से भाग निकला। बाद में वह पुलिस के पास गया और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के आधार पर शिरुर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुणे के एसपी पंकज देशमुख ने कहा कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है और जांच जारी है।  recent visitors 72