Saturday, July 4, 2026 5:30 am

सोनिया ,शरद, उद्वव सभी को अपने बेटे-बेटियों कि चिन्ता, केवल मोदी जी को आपके बच्चो की चिंता : डॉ नरोत्तम मिश्रा

भोपाल/भंडारा(महाराष्ट्र) पूर्व गृह मंत्री व भंडारा-गोंदिया लोकसभा कलस्टर प्रभारी डॉ नरोत्तम मिश्रा के महराष्ट्र कि चर्चित साकोली विधानसभा में चुनाव प्रचार की कमान संभालते ही प्रचार में गर्मी आ गयी है।शनिवार को भाजपा प्रत्याशी अविनाश ब्राह्मणकर के समर्थन में डॉ मिश्रा ने कई जनसभाओं व बैठकों को संबोधित कर विपक्षियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस, शिवसेना(उद्धव ठाकरे) ,एनसीपी(शरद पंवार) कि पार्टियों को एक परिवार की पार्टी बताते हुए कहा कि इन सबको केवल अपने बेटे बेटियों कि चिंता है ,उनको सत्ता दिलाने के लिए ही यह सब चुनाव लड़ रहे है। केवल भाजपा व मोदी जी ही है जिन्हें आपके बच्चों के भविष्य कि चिंता है।हम आपके लिए चुनाव मैदान में है।अब फैसला आप को करना है कि आप किसके साथ है। डॉ मिश्रा ने कहा कि आपने देखा होगा कि लगभग सभी  विपक्षी दलो के नेता  अपने बेटे बेटियों की चिंता करते है क्योंकि यह सब एक परिवार की पार्टिया है। हाल में ही हुए जम्मू कश्मीर चुनाव इसका ताजा उदाहरण है। वहां फारुख अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फेंस जीती तो  उन्होंने अपने बेटे उमर अब्दुला को मुख्यमंत्री बना दिया। इसी तरह सभी को केवल अपने बेटे बेटियों की ही चिंता है। सोनिया जी  को अपने बेटे राहुल की चिंता है। लालू  यादव को अपने बेटे तेजस्वी की चिंता है।मुलायम जी जब तक रहे अपने बेटे  अखिलेश की चिंता करते रहे और मौका मिला तो उन्हें ही मुख्यमंत्री बनाया। एम करुणानिधि जब तक रहे अपने बेटे इस्टालिन की चिंता करते रहे। आज उनका यही बेटा तमिलनाडू का मुख्यमंत्री है। डॉ मिश्रा ने कहा कि यहां भी यही होगा आपने शरद पवार की पार्टी एनसीपी को जिताया तो उनकी बेटी मुख्यमंत्री बनेगी उद्धव ठाकरे कि जी कि शिवसेना को जिताया तो अभी से सुन ले उद्धव जी या उनका बेटा अदित्य ठाकरे  ही मुख्यमंत्री बनेगा सोनिया जी की कांग्रेस को जिताया तो अघोषित रूप से उनके बेटे  राहुल गांधी ही सत्ता संभालेंगे । अब  आप बताइए आपके बेटे बेटियां कहा जायँगे। उनके भविष्य का क्या होगा। आप समझ ले केवल मोदी जी व भाजपा को ही आपके  बेटे बेटियों की चिंता है। देश का भविष्य केवल मोदी जी व भाजपा के हाथों में सुरक्षित है।अब फैसला आप को लेना है कि आप किसका साथ देंगे। सवाल देश व आपके बच्चो के भविष्य का है। डॉ मिश्रा ने कहा कि विपक्षी आप के बीच फिर भ्रम फैलाने का प्रयास करेंगे। राहुल बाबा फिर हाथों में सँविधान की किताब लेकर संविधान खतरे में है का झूठ का भ्रम फैलाएंगे।लेकिन आप को इन सबसे सावधान रहना है। बता दे कि महराष्ट्र चुनाव में साकोली विधानसभा चर्चित सीटों में एक है  क्योंकि यहां से महराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले चुनाव लड़ रहे है। यहां मुकाबला भाजपा व कांग्रेस के बीच है। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी श्री अविनाश आंनदरावजी ब्राह्मणकर , मा. हेमकृष्ण जी कापगते माजी आमदार, मा. सुनिलजी फुंडे जी अध्यक्ष बी.डी.सी, मा. शिवरामजी माजी अध्यक्ष, मा रेखाताई सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे । recent visitors 122

संकल्प संस्था द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह एक अभूतपूर्व और भव्य आयोजन के रूप में सम्पन्न हुआ

नई दिल्ली यह विशेष कार्यक्रम भारत के सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश, आदरणीय जस्टिस श्री हेमंत गुप्ता साहब के निवास पर आयोजित किया गया, जहाँ समाज के विभिन्न प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की उपस्थिति ने इस आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। इस अवसर पर संकल्प संस्था के अध्यक्ष, आदरणीय डॉ. जी. प्रसन्ना कुमार साहब पूर्व आईएएस ने पूरे आदर और आत्मीयता के साथ श्री हरिशचंद्र अग्रवाल, श्रीमती बबीता अग्रवाल, आयुषी अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, हेमकुमार गोयल, रजनी गोयल और यश गोयल का स्वागत किया। डॉ. प्रसन्ना कुमार साहब ने स्वामी विवेकानंद जी का चित्र और भगवान राम की पुस्तक भेंटस्वरूप प्रदान की, जो हमारे सनातन मूल्यों और संस्कृति का प्रतीक है। इस दीपावली मिलन समारोह ने समाज में एकता, सेवा और सद्भाव के संदेश को नई ऊर्जा दी, और हमारी परंपराओं के प्रति सम्मान और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में विशेष आकर्षण का केंद्र आदरणीय श्री संतोष तनेजा जी की उपस्थिति रही, जिनके प्रेरणादायक विचारों ने उपस्थित महानुभावों के हृदय को गहराई से स्पर्श किया। श्री तनेजा जी की सेवा भावना और समाज के प्रति निस्वार्थ समर्पण ने इस आयोजन को एक उच्च प्रेरणा का स्रोत बना दिया, जो समाज के हर व्यक्ति के लिए अनुकरणीय है। समारोह की शोभा में चार चाँद लगाने में अन्य सम्माननीय अतिथियों का भी विशेष योगदान रहा। श्री ओ.पी. गुप्ता जी, श्री लखन तिवारी जी और श्री अतुल मेहता जी जैसे विद्वान महानुभावों की उपस्थिति ने इस आयोजन को एक सफल और प्रेरणास्पद अनुभव में बदल दिया। इन सभी विभूतियों का आत्मीय सहयोग, समाज के प्रति उनकी निष्ठा और अनुकरणीय जीवनशैली ने समारोह में उपस्थित जनमानस को गहराई से प्रभावित किया। श्री हरिशचंद्र अग्रवाल जी का सहज और आत्मीय स्वभाव, श्रीमती बबीता अग्रवाल जी की ऊर्जावान उपस्थिति, आयुषी अग्रवाल जी का सकारात्मक दृष्टिकोण, श्री ओ.पी. गुप्ता जी की विद्वत्ता, श्री लखन तिवारी जी की विनम्रता, और श्री अतुल मेहता जी की नेतृत्व क्षमता ने सभी के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ी। संकल्प संस्था का यह दीपावली मिलन समारोह केवल दीपों की जगमगाहट का पर्व नहीं था, बल्कि उन महान आत्माओं के उज्ज्वल विचारों और सेवा भावना से आलोकित था, जिन्होंने समाज के लिए सद्भाव, संस्कार और सेवा की एक अनमोल प्रेरणा दी। इस आयोजन ने समाज में एकता, सेवा और सकारात्मक मूल्यों के प्रसार के साथ नई ऊंचाई को स्पर्श किया। यह दीपावली मिलन समारोह, जिसमें संस्कार और संस्कृति का संगम हुआ, सभी के लिए एक प्रेरणास्रोत बनकर उभरा और एक नई रोशनी का संदेश फैलाया।” recent visitors 55

सातों स्विंग स्टेट में जीत दर्ज कर रचा इतिहास, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप ने एरिजोना राज्य भी जीता

वॉशिंगटन. अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं, लेकिन कुछ जगहों पर अभी भी मतगणना जारी थी। इनमें से एक एरिजोना भी था। शनिवार को घोषित हुए नतीजों में डोनाल्ड ट्रम्प ने एरिजोना में भी जीत हासिल की। इसके साथ ही राष्ट्रपति चुनाव में सातों स्विंग राज्यों में जीत दर्ज कर डोनाल्ड ट्रंप ने इतिहास रच दिया। इससे पहले साल 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट पार्टी ने जो बाइडन के नेतृत्व में एरिजोना में जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार ट्रंप के नेतृत्व में रिपब्लिकन पार्टी ने इस राज्य की सभी 11 इलेक्टोरल वोट पर अपना कब्जा जमाया। एरिजोना राज्य रिपब्लिकन पार्टी का गढ़ माना जाता है। साल 2020 में एरिजोना में जीत दर्ज करने वाले जो बाइडन बीते 70 वर्षों में सिर्फ दूसरे डेमोक्रेट नेता थे। अब 2024 में एक बार फिर से रिपब्लिकन पार्टी ने अपना गढ़ बचाने में सफलता हासिल की है। ट्रंप के खिलाफ कई आपराधिक मामले चल रहे हैं, इसके बावजूद उन्होंने 2016 के मुकाबले ज्यादा इलेक्टोरल वोट से राष्ट्रपति चुनाव जीता है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, डोनाल्ड ट्रम्प को अब तक 312 इलेक्टोरल वोट मिले हैं, जो व्हाइट हाउस की दौड़ जीतने के लिए आवश्यक 270 से कहीं ज्यादा हैं। साल 2016 के चुनाव में ट्रंप को 304 इलेक्टोरल वोट मिले थे। सभी स्विंग राज्यों में ट्रंप को जिताया अमेरिकी मीडिया के अनुसार, जॉर्जिया, पेंसिल्वेनिया, मिशिगन और विस्कॉन्सिन जैसे स्विंग राज्यों सहित 50 राज्यों में से आधे से अधिक में ट्रम्प को विजेता घोषित किया गया है। गौरतलब है कि इनमें से सभी ने पिछले चुनाव में डेमोक्रेटिकत पार्टी को वोट दिया था। ट्रंप ने स्विंग राज्यों उत्तरी कैरोलिना और नेवादा में भी जीत हासिल की। वहीं कमला हैरिस को अब तक 226 इलेक्टोरल वोट मिले हैं। ट्रंप के जीत के साथ ही यह लगातार चौथी बार होगा, जब व्हाइट हाउस पर डेमोक्रेटिक पार्टी और रिपब्लिकन पार्टी का बारी-बारी से कब्जा होगा। 19वीं सदी के उत्तरार्ध के बाद यह पहली बार हो रहा है, जब अमेरिकी मतदाता हर चार साल के कार्यकाल के बाद दूसरी पार्टी की सरकार को सत्ता सौंप देते हैं। क्या होते हैं स्विंग स्टेट और क्यों हैं ये अहम अमेरिका में स्विंग स्टेट उन राज्यों को कहा जाता है, जहां पार्टियों का समर्थन बदलता रहता है। मतलब जहां अमेरिका के कई राज्यों में पहले से विभिन्न सर्वे में पता चल जाता है, कि इन राज्यों में किस पार्टी को जीत मिलेगी, वहीं कुछ राज्यों में बेहद कड़ा मुकाबला होता है और वहां किसी भी पार्टी का पलड़ा भारी हो सकता है। यही वजह है कि इन राज्यों को स्विंग स्टेट कहा जाता है और राष्ट्रपति चुनाव में किस उम्मीदवार को जीत मिलेगा, उसमें इन स्विंग स्टेट की अहम भूमिका होती है। 2024 के चुनाव में सात स्विंग स्टेट थे जिनमें पेंसिल्वेनिया, मिशिगन, जॉर्जिया, विस्कॉन्सिन, उत्तरी कैरोलिना, नेवादा, एरिजोना का नाम शामिल रहा। अब चुनाव नतीजों में सातों स्विंग स्टेट में ट्रंप का जीतना ऐतिहासिक है। राष्ट्रपति चुनाव तीन प्रकार के राज्य तय करते हैं —  रेड स्टेट्स: रिपब्लिकन पार्टी 1980 के बाद से जीत रही है।  ब्लू स्टेट्स: 1992 से ही डेमोक्रेट्स का वर्चस्व रहा है।  स्विंग स्टेट: पूरी तरह से अलग नतीजे देते हैं। अक्सर इन राज्यों में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स में कांटे की टक्कर होती है। यह राज्य ही चुनावी भाग्य का फैसला करते हैं। recent visitors 133

किसानों की कर्जमाफी और वृद्धा पेंशन बढ़ेगी, महाराष्ट्र चुनाव: भाजपा का 25 लाख नौकरी का संकल्प

मुंबई. महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही। वैसे-वैसे राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज होती जा रही है। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले, मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे। संकल्प पत्र में क्या कुछ – 0- युवाओं के लिए 25 लाख नई नौकरियों का वादा 0- महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने का वादा 0- किसानों का कर्ज माफ करने का वादा 0- किसानों के लिए भावांतर योजना लाएगी 0- वृद्ध पेंशन योजना- सीमा 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये की जाएगी 0- स्कील सेंटर खोले जाएंगे भारत के लिए विकसित महाराष्ट्र बनाने की रूपरेखा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के लिए भाजपा का चुनाव संकल्प पत्र विकसित भारत के लिए विकसित महाराष्ट्र बनाने की रूपरेखा है। कब होने हैं चुनाव? महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने हैं और सभी 288 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना 23 नवंबर को होगी। 2019 के विधानसभा चुनावों में, भाजपा ने 105 सीटें, शिवसेना ने 56 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीतीं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 122, शिवसेना को 63 और कांग्रेस को 42 सीटें मिली थीं। recent visitors 59

समर्थकों से की विपक्षी पार्टी की मदद की अपील, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को डेमोक्रेटिक पार्टी पर आया तरस

वॉशिंगटन. डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस को हरा दिया है, लेकिन अभी भी उनका डेमोक्रेटिक पार्टी पर निशाना साधना जारी है। अब अपने ताजा बयान में भी ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी पर तंज कसा है और दावा किया है कि चुनाव में डेमोक्रेट पार्टी ने इतना पैसा खर्च किया कि अब उनके पास वेंडर्स का भुगतान करने के भी पैसे नहीं बचे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'मुझे बेहद हैरानी हो रही है कि डेमोक्रेटिक पार्टी, जिन्होंने बहुत मेहनत और बहादुरी से 2020 में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ा था और रिकॉर्ड संख्या में पैसा इकट्ठा किया था, अब उनके पास एक भी डॉलर नहीं बचा है। अब वेंडर्स और अन्य के द्वारा उन्हें निचोड़ा जा रहा है। डेमोक्रेटिक पार्टी के मुश्किल वक्त में हमें भी उनकी मदद करनी चाहिए। मैं अपील करता हूं कि एक पार्टी के तौर पर हमें एकजुट रहना चाहिए। हमारे पास अभी भी बहुत सारा पैसा बचा हुआ है क्योंकि प्रचार अभियान के दौरान हमारी सबसे बड़ी पूंजी हमारे खुद के द्वारा 'कमाया गया मीडिया' था और हमें उसके लिए बहुत सारा पैसा नहीं खर्च करना पड़ा।' सातों स्विंग स्टेट में जीते ट्रंप ट्रंप ने अपने इस पोस्ट के जरिए डेमोक्रेटिक पार्टी पर मीडिया को प्रभावित करने का अप्रत्यक्ष आरोप लगाया। गौरतलब है कि हालिया राष्ट्रपति चुनाव में दोनों ही पार्टियों ने जमकर पैसा खर्च किया और इस चुनाव को अमेरिकी इतिहास के सबसे महंगे चुनाव में एक बताया गया। चुनाव अभियान के दौरान चुनाव में कांटे की टक्कर दिखाई गई थी, लेकिन नतीजों ने सभी को हैरान किया और ट्रंप ने प्रचंड जीत हासिल की। ट्रंप की ऐतिहासिक जीत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सातों स्विंग स्टेट में ट्रंप को जीत मिली।  recent visitors 66

भाजपा बोली-कानून बनाकर क्रूरता खत्म करेंगे, केरल में 400 एकड़ जमीन पर वक्फ का दावा

तिरुवनंतपुरम. कर्नाटक में किसानों की जमीन पर वक्फ बोर्ड के दावे का विवाद अभी खत्म भी नहीं हुआ है कि अब केरल में भी 400 एकड़ से ज्यादा जमीन पर वक्फ बोर्ड ने दावा कर दिया है। वक्फ बोर्ड के इस दावे से केरल की राजनीति में घमासान शुरू हो गया है। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कहा है कि उनकी सरकार वक्फ विधेयक को संसद में पास कराकर इस क्रूरता को खत्म करेगी। केरल के कोचि के नजदीक मुनांबम इलाके में वक्फ बोर्ड ने 400 एकड़ से ज्यादा जमीन पर दावा कर दिया है। यह जमीन करीब 600 परिवारों के पास हैं, जिनमें से अधिकतर ईसाई समुदाय के हैं। केरल में उपचुनाव में वक्फ का यह मामला चर्चा में है। वायनाड में चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कहा कि 'यह सिर्फ मुनांबम की बात नहीं है…यह क्रूरता पूरे भारत में खत्म होगी। कड़े फैसले लिए जाएंगे और सच्चे संविधान को लागू किया जाएगा। यह विधेयक (वक्फ विधेयक) संसद में पास कराया जाएगा।' सुरेश गोपी ने कहा कि 'कल तो सबरीमाला भी वक्फ की संपत्ति हो जाएगा। भगवान अयप्पा को भी जगह खाली करनी पड़ेगी! क्या हम इसकी इजाजत दे सकते हैं? तमिलनाडु में वेलानकन्नी चर्च ईसाइयों के लिए बेहद अहम है, अगर वक्फ उस जमीन पर दावा कर दे तो वह चर्च भी वक्फ का हो जाएगा। हम इसके खिलाफ विधेयक लाए हैं। एलडीएफ और यूडीएफ गठबंधन ने इस विधेयक के खिलाफ विधानसभा में विधेयक पारित किया है। अगर आप नहीं चाहते कि सबरीमाला और वेलानकन्नी वक्फ के पास न जाएं तो भाजपा को वोट दें।' recent visitors 87

चार मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज, सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन के पास इतिहास रचने का मौका

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका चार मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी रविवार, 10 नवंबर को गकबेर्हा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाना है। इस मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन के पास इतिहास रचने का मौका है। सैमसन अगर आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में भी सेंचुरी लगाते हैं तो वह दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बनेंगे जिसने T20I में शतक की हैट्रिक लगाई हो। जी हां, इससे पहले सैमसन साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज के आखिरी मुकाबले में शतक ठोक चुके हैं। टी20 क्रिकेट के इतिहास में अभी तक सिर्फ चार ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने बैक टू बैक दो T20I में शतक ठोके हैं। इस सूची में संजू सैमसन के अलावा फ्रांस के गस्टव मैकेन, साउथ अफ्रीका के रिली रोसो और इंग्लैंड के फिल सॉल्ट शामिल हैं, मगर किसी भी बल्लेबाज ने आज तक T20I में शतक की हैट्रिक नहीं लगाई है।   ओपनिंग में चमकी सैमसन की किस्मत 2015 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले संजू सैमसन नियमित मौके ना मिलने की वजह से कभी टीम में अपनी जगह नहीं बना पाए। वहीं जब उन्हें मौके मिले तो वह अपनी काबिलियत को साबित नहीं कर पाए। ऐसे में जब नए टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन को 7 मैचों का आश्वानसन दिया तो इस खिलाड़ी की किस्मत चमक गई। सैमसन ने खुलासा किया कि सूर्यकुमार यादव ने उन्हें दलीप ट्रॉफी के दौरान ही कह दिया था कि अगले 7 मैचों में उन्हें मौका देने वाले हैं, चाहे उनका परफॉर्मेंस कैसा भी हो। बांग्लादेश के खिलाफ पहले दो टी20 में सैमसन कुछ कमाल नहीं दिखा पाए, मगर आखिरी टी20 में उन्होंने शतक ठोक दिया। अब साउथ अफ्रीका दौरा उनके करियर के लिए काफी अहम हो गया है। पहले टी20 में तो उन्होंने शतक ठोक दिया है, अगर अगले तीन में से दो मुकाबलों में वह 50 से अधिक का स्कोर खड़ा करते हैं तो वह ओपनिंग के स्लॉट में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं। recent visitors 122