Thursday, July 16, 2026 8:49 pm

भाजपा बोली-कानून बनाकर क्रूरता खत्म करेंगे, केरल में 400 एकड़ जमीन पर वक्फ का दावा

तिरुवनंतपुरम. कर्नाटक में किसानों की जमीन पर वक्फ बोर्ड के दावे का विवाद अभी खत्म भी नहीं हुआ है कि अब केरल में भी 400 एकड़ से ज्यादा जमीन पर वक्फ बोर्ड ने दावा कर दिया है। वक्फ बोर्ड के इस दावे से केरल की राजनीति में घमासान शुरू हो गया है। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कहा है कि उनकी सरकार वक्फ विधेयक को संसद में पास कराकर इस क्रूरता को खत्म करेगी। केरल के कोचि के नजदीक मुनांबम इलाके में वक्फ बोर्ड ने 400 एकड़ से ज्यादा जमीन पर दावा कर दिया है। यह जमीन करीब 600 परिवारों के पास हैं, जिनमें से अधिकतर ईसाई समुदाय के हैं। केरल में उपचुनाव में वक्फ का यह मामला चर्चा में है। वायनाड में चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कहा कि 'यह सिर्फ मुनांबम की बात नहीं है…यह क्रूरता पूरे भारत में खत्म होगी। कड़े फैसले लिए जाएंगे और सच्चे संविधान को लागू किया जाएगा। यह विधेयक (वक्फ विधेयक) संसद में पास कराया जाएगा।' सुरेश गोपी ने कहा कि 'कल तो सबरीमाला भी वक्फ की संपत्ति हो जाएगा। भगवान अयप्पा को भी जगह खाली करनी पड़ेगी! क्या हम इसकी इजाजत दे सकते हैं? तमिलनाडु में वेलानकन्नी चर्च ईसाइयों के लिए बेहद अहम है, अगर वक्फ उस जमीन पर दावा कर दे तो वह चर्च भी वक्फ का हो जाएगा। हम इसके खिलाफ विधेयक लाए हैं। एलडीएफ और यूडीएफ गठबंधन ने इस विधेयक के खिलाफ विधानसभा में विधेयक पारित किया है। अगर आप नहीं चाहते कि सबरीमाला और वेलानकन्नी वक्फ के पास न जाएं तो भाजपा को वोट दें।' recent visitors 89

हरियाणा से चार लोगों को पकड़ा, केरल के श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर से बर्तन की चोरी

तिरुवनंतपुरम. केरल में तिरुवनंतपुरम के श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर से कांसे का बर्तन चुराने के आरोप में हरियाणा से चार लोगों को हिरासत में लिया गया। इस पारंपरिक बर्तन को स्थानीय भाषा में उरुली के नाम से जाना जाता है। इसका उपयोग पुराने समय में पूजा करने के लिए किया जाता था। लोग इसे गुप्त तहखानों में रखते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और हरियाणा पुलिस की मदद से उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि, उन्होंने इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "आरोपियों में से एक डॉक्टर है और उसके पास ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता है।" उनके और दो-तीन महिलाओं के एक समूह ने पिछले हफ्ते मंदिर का दौरा किया था। उन्होंने गुरुवार को मंदिर में चोरी की। मंदिर से बरंतन गायब होने के बाद मंदिर प्रबंधकों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को ढूंढ निकाला। सूत्रों ने बताया कि आरोपियों को बाद में स्थानीय पुलिस की मदद से हरियाणा में ट्रेस किया गया और बाद में पुलिस में उन्हें हिरासत में ले लिया। आरोपियों को आज दिन में तिरुवनंतपुरम लाने की संभावना है। बता दें कि इस मंदिर में पुलिस चौबीसों घंटे पहरा देती है। सबसे सुरक्षित माने जाने वाली मंदिर में चोरी की घटना ने सुरक्षाकर्मियों को चौंका दिया। recent visitors 81