सिंगरौली
नगर निगम के वार्ड क्रमांक 39 तथा जैतपुर में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का संचालन लाल बाबू शाह द्वारा किया जाता है। लम्बे समय से दो जगह दुकान संचालित करने के कारण राषन वितरण में घोर अनियमितताएं बरती जा रही हैं।
हितग्राहियों ने बताया कि कोटेदार द्वारा अंगुठा लगाने के बावजूद राशन नहीं दिया जाता है। जब राशन भी दिया जाता है तो वह पूरा नहीं दिया जाता है। कोटेदार की मनमानी का यह आलम है कि महीने में अधिकांष दिन राषन की दुकान नहीं खुलती है। महीने में एक दो दिन दुकान खुलती भी है तो भारी भीड़ के बीच मात्र कुछ लोगों का अंगुठा लगवा लिया जाता और राषन बाद में देने की बात कहकर उन्हें वहां से हटा दिया जाता है। हितग्राहियों ने बताया कि कई बार अंगुठा लगने के बावजूद उन्हें राशन नहीं मिल पाता। हितग्राहियों ने कोटेदार के उक्त कृत्यों की जांच करने की मांग की है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।