Saturday, July 4, 2026 7:53 am

करण जौहर ने बताया कब नहीं मांगनी चाहिए माफी

मुंबई, जाने माने फिल्म निर्माता-निर्देशक और होस्ट करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने माफी न मांगने का ‘मंत्र’ दिया है। बताया है कि किस परिस्थिति में माफी नहीं मांगनी चाहिए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में करण जौहर ने लिखा “कभी भी अलग तरह से सोचने, गहराई से महसूस करने या किसी को बिना शर्त प्यार करने के लिए माफी नहीं मांगनी चाहिए।“ इससे पहले करण ने एक पोस्ट में लिखा “आप जैसे हैं वैसे ही रहें, लेकिन तब तक नहीं जब तक आप यह पता नहीं लगा लेते कि यह क्या बकवास है।“ इससे पहले करण जौहर ने सोशल मीडिया पोस्ट में अगले प्रोजेक्ट की जानकारी दी थी। उन्होंने फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा “हमारे पास दो चांद हैं जो किसी अन्य जैसी गहरी और भावुक प्रेम कहानी लाने के लिए तैयार हैं! प्यार में थोड़ा पागल होना ही पड़ता है। “चांद मेरा दिल” फिल्म है जिसमें अनन्या पांडे और लक्ष्य हैं जिसका निर्देशन विवेक सोनी ने किया है और यह फिल्म 2025 में सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है। अनन्या पांडे ने साल 2019 में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। अनन्या के साथ फिल्म में तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ नजर आए थे। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन शानदार रहा और दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया। इसके बाद अनन्या ने “लाइगर”, “कहां खो गए हम”, “ड्रीम गर्ल 2” के साथ मनोरंजक फिल्म पति पत्नी और वो भी की थी, जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया। वहीं, अभिनेता लक्ष्य “किल” में नजर आए थे। recent visitors 81

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2’ के हाल ही के एपिसोड में सुधा मूर्ति पति नारायण मूर्ति के साथ पहुंची

नई दिल्ली 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2' के हाल ही के एपिसोड में सुधा मूर्ति पति नारायण मूर्ति के साथ पहुंची थीं। यहां सुधा और नारायण मूर्ति ने जहां अपनी जिंदगी से जुड़े मजेदार किस्से शेयर किए। पर इसी बीच सुधा मूर्ति ने कपिल शर्मा की क्लास भी लगा दी क्योंकि कॉमेडियन ने उनसे झूठ बोला था। सुधा मूर्ति ने नारायण मूर्ति संग शादी के कई दिलचस्प किस्से शेयर किए, और कई विषयों पर बात भी की। उन्हीं में से एक विषय था कि शादी के बाद पुरुषों का कुकिंग सीखना और साफ-सफाई करना कितना जरूरी है। लड़कों के खाना बनाने को लेकर बोलीं सुधा मूर्ति सुधा मूर्ति ने कहा, 'सभी लड़कों और पुरुषों को खाना बनाना सीखना चाहिए ताकि वो अपनी पत्नियों की मदद कर सकें। उन्हें भी मदद के लिए हाथ बढ़ाना चाहिए।' कपिल ने यह कहकर सुधा मूर्ति को इम्प्रैस करने की कोशिश की कि एपिसोड की शूटिंग के लिए आने से पहले उन्होंने बर्तन धोए थे। सुधा मूर्ति बोलीं- मुझसे पंग नहीं लेना कपिल ने कहा, 'मैंने सुबह ही बर्तन धोए थे।' यह सुनकर सभी लोग हंस पड़े। पर सुधा मूर्ति ने कपिल को रंगे हाथ पकड़ लिया। वह कपिल से बोलीं, 'मुझे अपने हाथ दिखाओ।' तो कपिल ने यह कहकर सुधा मूर्ति का ध्यान भटकाने की कोशिश की कि वह अपने हाथ धोकर आए हैं। तब सुधा मूर्ति ने कपिल शर्मा से कहा, 'अगर बर्तन धोकर आए होते तो हाथ की रेखाएं कुछ अलग तरह की होतीं। लेकिन तुम्हारे हाथ की रेखाएं अच्छी हैं। कुछ नहीं किया है। मेरे से पंगा नहीं लेना।' सुधा मूर्ति बोलीं- मेरी कुकिंग अच्छी नहीं इसके बाद सुधा मूर्ति ने खुलासा किया कि वह बहुत ही बुरी कुक हैं। वह बोलीं, 'मैं कुकिंग में एक्सपर्ट नहीं हूं। मैं ऐसे रिस्क नहीं लेती। मुझे पता है कि उन्हें क्या चाहिए। उन्हें खाने का बिल्कुल भी शौक नहीं है और यह मेरे लिए फायदे की बात है। आप इनका वजन देखिए, मेरी कुकिंग की वजह से कितने पतले हो गए हैं।' recent visitors 68

‘हम हिजबुल्ला के खिलाफ हैं, लेबनान के नहीं’, इस्राइल ने लेबनानी झंडा जलाने पर की सैनिकों की आलोचना

यरुशलम. बीते एक साल से ज्यादा समय से इस्राइल और हमास के बीच जंग जारी हैं। वहीं, इस युद्ध की लपटें लेबनान और ईरान तक पहुंच चुकी हैं। इस बीच, इस्राइली सेना ने शनिवार को सैनिकों के एक समूह पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समूह ने दक्षिणी लेबनान में लेबनानी झंडा जलाया, जहां वे ईरान समर्थित समूह हिजबुल्ला से लड़ रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद सेना ने इसकी आलोचनी की। वीडियो में इस्राइल की वर्दी पहने करीब आधा दर्जन लोग धार्मिक नारा लगाते और नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनमें से एक लाइटर से झंडे में आग लगा रहा है। हमारी जंग आंतकवादी हिजबुल्ला के खिलाफ: अद्रेई सेना के प्रवक्ता अविचय अद्रेई ने कहा, 'हम दक्षिणी लेबनान में कुछ सैनिकों द्वारा लेबनानी झंडे को जलाने के कृत्य को आदेशों का उल्लंघन, रक्षा बलों के मूल्यों के साथ असंगत तथा लेबनान में हमारी सैन्य गतिविधियों के लक्ष्यों के साथ गलत संरेखण के रूप में देखते हैं। हमारी जंग आंतकवादी हिजबुल्ला के खिलाफ है, जो पंथ, विचारधारा या पहचान में कभी भी सही मायने में लेबनानी नहीं रहा है।' प्रतिबंध का कोई उल्लेख नहीं सोशल मीडिया पर दी गई प्रतिक्रिया में सैनिकों के खिलाफ किसी भी संभावित प्रतिबंध का उल्लेख नहीं किया गया था। हालांकि, एक वीडियो को जारी किया गया था, जिसमें कथित तौर पर हिजबुल्ला के एक आतंकवादी ने लेबनान के झंडे को फाड़कर उसकी जगह समूह का बैनर लगा दिया था। ""#هام منذ بدء الحرب على حزب الله، قلناها بوضوح: حربنا ليست ضد الشعب اللبناني، بل ضد من ينتهك أرض لبنان، ويحرق سيادته، ويدنس رموزه.     حربنا ضد حزب الله الإرهابي، الذي لم يكن يومًا لبنانيًا لا في العقيدة، ولا الفكر، ولا الهوية. ومن هنا، نعتبر قيام بعض الجنود على حرق العلم اللبناني في… pic.twitter.com/A1KtAcyOcn— افيخاي ادرعي"" – (@AvichayAdraee) November 9, 2024 recent visitors 89

ऊंट सजाने की हुई प्रतियोगिता, राजस्थान-अजमेर के पुष्कर मेले में दुल्हन की तरह सजे रेगिस्तान के जहाज

अजमेर. देसी-विदेशी संस्कृति में अपनी अलग पहचान रखने वाला अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगा है। मेले में आए सैलानियों के लिए पर्यटन विभाग और अजमेर जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिनका पर्यटक जमकर लुफ्त उठा रहे हैं। राजस्थान के अजमेर जिले के पुष्कर में चल रहे अंतरराष्ट्रीय मेले के दूसरे दिन आज मेला मैदान में ऊंट सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अजमेर समेत राजस्थान से आए ऊंट पालक अपने ऊंटों को दुल्हनों की तरह सजाकर प्रतियोगिता मे शामिल हुए। दुल्हन की तरह सजे ऊंटों देखने के लिए मेला मैदान में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे, वहीं विदेशी सैलानी भी ऊंटों की तस्वीरें अपने कैमरे में कैद करते हुए दिखाई दिए। ऊंट प्रतियोगिता में सीकर के शिशुपाल का पहला स्थान रहा, तो वहीं सीकर के ही विजेंद्र सिंह का दूसरा और पुष्कर के अशोक टांक का तीसरा स्थान रहा। ऊंट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सीकर के शिशुपाल ने बताया कि उन्होंने अपने ऊंट को बहुत ही सुंदर दुल्हन की तरह सजाया था और वे हर साल इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आते हैं। इस बार वे प्रथम आए हैं, जिसकी उन्हें अलग ही खुशी है। अन्य प्रतिभागियों ने किया हंगामा ऊंट सजाओ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य प्रतिभागियों ने निर्णायकों के निर्णय को गलत बताते हुए मेला मैदान में हंगामा किया। पुष्कर के ऊंट पालक राजू सिंह रावत ने बताया कि उसके ऊंट का शृंगार बहुत अच्छा था लेकिन उसके बावजूद उसे पुरस्कार नहीं दिया गया। उन्होंने निर्णायक मंडल पर पैसे लेकर अपना फैसला देने का आरोप लगाया। recent visitors 82

नवंबर माह की शुरुआत भले गर्म, लेकिन अंत में चरम पर होगी ठंड: मौसम विभाग

भोपाल मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं, जहां दिन के समय गर्मी लग रही है तो रात के समय हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है. मौसम का अनुमान है कि 15 नवंबर से सर्दी में इजाफा होगा, जबकि महीने के आखिरी दिनों में दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी. मौसम विभाग का अनुमान है कि 4 दिन बाद यानी 15 नवंबर से मौसम में बदलाव आएगा. इसके बाद दिन व रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज होना शुरू हो जाएगी. दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी तो वहीं रात के तापमान में भी कमी आएगी. मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में भी ज्यादातर शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे लच रहा है. पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान सबसे कम 13.4 डिग्री दर्ज किया गया तो राजगढ़, भोपाल, सीहोर, मंडला, मलाजखंड, टीकमगढ़, रायसेन, नौगांव, रीवा और धार में भी पारा 17 डिग्री से नीचे रहा. पचमढ़ी की सबसे ठंडी रात मध्य प्रदेश के पचमढ़ी की सबसे ठंडी रातें हैं. शुक्रवार-शनिवार की रात पचमढ़ी में रात का तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि शाजापुर 13.7, अमरकंटक 13.9, भोपाल 15.2, राजगढ़ 15.2, मंडला 15.2, सीहोर 15.5, मलाजखंड 15.7, टीकमगढ़ 15.9, रायसेन 16.0, नौगांव 16.5, रीवा 16.6 एवं धार का न्यूनतम तापमान 16.6 दर्ज किया गया. माह के अंत में पड़ेगी सर्दी मौसम विभाग के अनुसार नवंबर महीने में ट्रेंड ही रहा है कि 15 नवंबर तक सर्दी धीरे-धीरे पड़ना शुरू होती है, जबकि माह के अंतिम दिनों सर्दी पूरी तरह से अपने शबाब पर आ जाती है. मौसम विभाग के अनुसार माह के आखिरी दिनों में दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी, जिस तरह इस बार अच्छी बारिश हुई, ठीक वैसे ही इस बार सर्दी भी तेज पड़ने के आसार है. recent visitors 69

मछली पकड़ते समय मौत, राजस्थान-सवाई माधोपुर की बनास नदी में डूबे चाचा-भतीजा

सवाई माधोपुर. जिले के मलारना स्टेशन निवासी दो लोग बनास नदी में मछली पकड़ते हुए गहरे पानी में डूब गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर दोनों के शव निकाल लिए हैं। बताया जा रहा है कि कल दोपहर सलीम तथा उसका भतीजा अयान मछली पकड़ने के लिए नदी में गए थे लेकिन रात 9 बजे तक भी घर नहीं पहुंचे। परिवार वालों ने उन्हें ढूंढने का प्रयास किया, तब बनास नदी के किनारे उनकी चप्पल  तथा साइकिल मौके पर मिली। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना जिला प्रशासन को भी दी। साथ ही अपने स्तर पर भी ढूंढने का प्रयास किया लेकिन किसी तरह की कोई सफलता हासिल नहीं हो सकी। सवेरे भी परिजनों ने मौके पर पहुंचकर नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद पुलिस भी मय जाप्ते के मौके पर पहुंची और नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, जिस पर बनास नदी में लगभग 500 मीटर दूर दोनों के शव पुलिस को मिल गए, जिन्हें परिजनों की सहायता से नदी से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि मृतक मछली बेचने का काम किया करते थे, जिसके चलते रोजाना नदी पर मछली पकड़ने आते थे लेकिन अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण दोनों की डूबने से मौत हो गई। recent visitors 163

राहुल गांधी 100 करोड़ रुपये खर्च करके चुनाव में पार्टी को 100 सीट भी नहीं मिल रही तो ये उपलब्धि नहीं दुर्भाग्य है: संजय निरुपम

महाराष्ट्र महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच एकनाथ शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. संजय निरुपम ने कहा, "कांग्रेस का पतन तो होना ही है. अगर राहुल गांधी 100 करोड़ रुपये खर्च करके पूरे देश में 'भारत जोड़ो यात्रा' कर रहे हैं और लोकसभा चुनाव में पार्टी को 100 सीट भी नहीं मिल रही तो ये कांग्रेस की उपलब्धि नहीं दुर्भाग्य है." एबीपी न्यूज के सवाल अगर शिवसेना टूटी हुई नहीं होती और इसका नेतृत्व उद्धव ठाकरे कर रहे होते तो क्या संजय निरुपम वापस से शिवसेना में आते? इसका जवाब देते हुए संजय निरुपम ने कहा, "मुझे कांग्रेस छोड़ने की जरूरत ही नहीं पड़ती. साल 2019 में जब शिवसेना और कांग्रेस का गठबंधन हुआ तो पूरे देश में अकेला मैं था जिसने विरोध किया. मैंने मुखर होकर कहा था कि ये गठबंधन सही नहीं है. इसमें कांग्रेस और शिवसेना दोनों का नुकसान होगा. आखिर कांग्रेस का पतन हुआ." उन्होंने कहा, "हालांकि, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की कुछ सीटें बढ़ीं, लेकिन वो सीटें कांग्रेस के प्रताप से नहीं बढ़ी है. दरअसल, इस बार प्रचार छोटा था, बीजेपी का चुनाव प्रचार भी लो मूड में था, पीएम मोदी के खिलाफ फेक नैरेटिव चलाया गया और अल्पसंख्यक समाज ने इस बार जैसे वोट दिया वो पहले कभी नहीं हुआ था, लेकिन हमेशा वैसा ही वातावरण होगा ये जरूरी नहीं है. महाराष्ट्र और हरियाणा में लोकसभा चुनाव हारने के बाद बीजेपी ने अपने आप को सुधारने का जबरदस्त प्रयास किया, जिसके नतीजे दिख रहे हैं." कांग्रेस का पतन तो होना ही है- संजय निरुपम वहीं आगे एक सवाल का जवाब देते हुए संजय निरुपम ने कहा, "अगर राहुल गांधी 100 करोड़ रुपये खर्च करके पूरे देश में 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान चार हजार किलोमीटर पैदल चलते हैं और कहते हैं कि करोड़ों लोगों से उन्होंने सीधे बात की. इसके बावजूद अगर लोकसभा चुनाव में पार्टी को 100 सीट भी नहीं मिल रही तो ये कांग्रेस की उपलब्धि नहीं दुर्भाग्य है." उन्होंने कहा, "इसके साथ ही कांग्रेस के नेताओं की कर्महीनता है, कि दो बार लगातार लोकसभा चुनाव हारने के बाद जब तीसरी बार हारते हैं तो चाहते हैं आपको नेता प्रतिपक्ष मिले. तीसरी बार भी आप विपक्ष में बैठने पर जश्न मना रहे हैं, दिवाली मना रहे हैं, फटाखे फोड़ हैं तो ये आपकी कर्महीनता है. इसे मैं कांग्रेस की उपलब्धि नहीं बोलूंगा. बस कांग्रेस के पतन की जो स्पीड थी वो थोड़ा स्लो हो गई है, लेकिन कांग्रेस का पतन तो होना ही है. कांग्रेस की अब कभी वापसी नहीं हो सकती है." recent visitors 101