Saturday, July 11, 2026 2:19 am

बड़ा बदलाव, राज्य में 26 आईएएस अफसरों का तबादला, नवीन पदस्थापना के आदेश जारी, देखें लिस्ट

भोपाल मध्यप्रदेश में एक बार फिर दो दर्जन से ज्यादा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों (IAS Officers) को आधी रात इधर से उधर (IAS Transfer) कर दिया गया है. इस बार 26 IAS अफसरों के तबादले हुए हैं. कई विभागों के प्रमुख सचिव, अपर मुख्य सचिव, सचिव और उपसचिव के प्रभार बदले गए हैं. अब मुख्यमंत्री सचिवालय से संजय कुमार शुक्ला बाहर हो गए ह्रैं. वहीं मुख्यमंत्री के अपर प्रमुख सचिव डॉ. राजेश राजौरा को वर्तमान कर्तव्यों के साथ लोक सेवा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. आइए हम आपको सभी 26 अधिकारियों के नए विभागों व जिम्मेदारी के बारे में बताते हैं. ये रही सभी 26 अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट (IAS Transfer List) क्र. नाम वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना 1. मनु श्रीवास्तव एसीएस, उर्जा विभाग, नवीन एवं नवकरणीय उर्जा विभाग एसीएस, नवीन एवं नवकरणीय उर्जा विभाग, खेल एवं युवा कल्याण का अतिरिक्त प्रभार 2. नीरज मंडलोई एसीएस, नगरीय विकास एवं आवास एसीएस, उर्जा विभाग, पावर मैनेजमेंट कंपनी का अतिरिक्त प्रभार 3. संजय कुमार शुक्ला प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री, महिला एवं बाल विकास, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी व विमानन विभाग प्रमुख सचिव, नगरीय विकास एवं आवास, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, विमानन विभाग, हाउसिंग बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार 4. उमा कांत उमराव प्रमुख सचिव, श्रम विभाग प्रमुख सचिव, खनिज एवं श्रम विभाग, पशु पालन एवं डेयरी 5. राघवेन्द्र सिंह प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री, लोकसेवा प्रबंधन, उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार प्रमुख सचिव, उद्योग और एमएसएमई, आनंद विभाग का अतिरिक्त प्रभार 6. गुलशन बामरा प्रमुख सचिव, पर्यावरण प्रमुख सचिव, जनजातीय कार्य 7. ई रमेश कुमार प्रमुख सचिव, जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जनजातीय कल्याण विभाग प्रमुख सचिव, अनुसूचित जनजातीय कल्याण विभाग 8. नवनीत मोहन कोठारी सचिव, एमएसएमई एवं आयुक्त उद्योग सचिव, पर्यावरण विभाग, महानिदेशक, एफ्को का अतिरिक्त प्रभार 9. श्रीमन शुक्ल आयुक्त, शहडोल संभाग आयुक्त, आदिवासी विभाग 10. मदन विभीषण नागरगोजे सदस्य, राजस्व मंडल ग्वालियर आयुक्त, हस्तशिल्प एवं हाथकरघा 11. सुरभि गुप्ता सचिव, चिकित्सा शिक्षा आयुक्त, शहडोल संभाग 12. दिलीप कुमार प्रबंध संचालक, कृषि आयुक्त, उद्योग और प्रबंधन संचालक, लघु उद्योग निगम का अतिरिक्त प्रभार 13. प्रियंका दास मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अपर सचिव, एमएसएमई 14. प्रीति मैथिल अपर सचिव, श्रम विभाग अपर सचिव, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण 15. मनीष सिंह आयुक्त, हाउसिंग बोर्ड अपर सचिव, परिवहन विभाग, एमडी, राज्य सड़क परिवहन निगम 16. अनुराग चौधरी एमडी, खनिज निगम अपर सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण 17. मोहित बुंदस प्रबंध संचालक, हस्तशिल्प एवं हाथकरघा आयुक्त, रेशम, वन विभाग में अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार 18. मनोज पुष्प संचालक, पंचायती राज आयुक्त पंजीयक, सहकारी संस्थाएं 19. गौतम सिंह परियोजना संचालक, स्किल डवलपमेंट प्रोजेक्ट अपर सचिव, राजस्व विभाग 20. गिरिश शर्मा अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग परियोजना संचालक, स्किल डवलपमेंट प्रोजेक्ट और तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग का अतिरिक्त प्रभारी 21. पंकज जैन प्रबंध संचालक, पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कॉर्पोरेशन प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश भवन विकास निगम, सदस्य सचिव, मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार 22. निधि निवेदिता प्रबंध संचालक, महिला वित्त एवं विकास निगम प्रबंध संचालक, मत्स्य महासंघ, उपसचिव, मछुआ कल्याण का अतिरिक्त प्रभार 23. कुमार पुरुषोत्तम उप सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण प्रबंध संचालक, कृषि मंडी बोर्ड 24. उमा महेश्वरी आर अपर मिशन संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र सह संचालक, भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी, एफ्को का अतिरिक्त प्रभार 25. डॉ. सलोनी सिडाना सह संचालक, भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी, एफ्को का अतिरिक्त प्रभार मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रबंध संचालक, पब्लिक हेल्थ कॉर्पोरेशन का अतिरिक्त प्रभार 26. सुचिस्मिता सक्सेना उप सचिव, राजस्व उप सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के दोनों ही प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ला और राघवेंद्र कुमार सिंह अब अलग-अलग विभागों के प्रमुख सचिव होंगे. recent visitors 66

वोटर आईडी के अलावा 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर भी कर सकते हैं मतदान

रायपुर रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए आगामी 13 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए वोटर फोटो पहचान पत्र के अलावा 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर भी मतदान कर सकते हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी मतदाताओं को निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किए गए हैं. आयोग सभी मतदाताओं से अपेक्षा करता है कि वे मतदान स्थल पर अपना मत देने से पहले अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए आयोग की ओर से जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र दिखाएंगे. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना कंगाले ने कहा कि यदि कोई निर्वाचक फोटो पहचान पत्र नहीं दिखा पाता है, तो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उनके लिए 12 वैकल्पिक दस्तावेज भी अनुमत किए गए हैं. ऐसे निर्वाचक जो अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए 12 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों यथा आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय द्वारा स्वास्थ्य बीमा स्कीम के तहत जारी स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, रजिस्टार जनरल ऑफ इंडिया (RGI) द्वारा नेशनल पापुलेशन रजिस्टर (NPR) के अंतर्गत जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किया गया फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किया गया सरकारी पहचान पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड दिखाकर मतदान कर सकते हैं. recent visitors 64

मातगुंवा पुलिस ने 4 किलो गांजा व मोटरसाइकिल समेत, 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

 मातगुंवा पुलिस ने 4 किलो गांजा व मोटरसाइकिल समेत, 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार  आरोपी राम अवतार विश्वकर्मा के विरुद्ध पूर्व से थाना सुनवानी जिला पन्ना में अवैध गांजा का अपराध दर्ज छतरपुर छतरपुर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध मादक पदार्थ जप्त कर आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है, अवैध मादक पदार्थ गांजा की विधिवत विनिष्टीकरण की कार्यवाही की जा रही है। थाना मातगुंवा पुलिस को रात्रि रोड पेट्रोलिंग के दौरान मातगुंवा बिजावर रोड से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी की सूचना प्राप्त हुई। थाना मातगुंवा पुलिस त्वरित कार्यवाही करते बिजावर मातगुंवा रोड ग्राम कूड़न के पास पहुंची, पुलिस टीम को देखकर संदेही ने मोटरसाइकिल लौटाने का प्रयास किया। संदेह के आधार पर रोककर चेक किया गया। बैग की तलाशी लेने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा मिला। अवैध मादक पदार्थ गांजा मात्रा करीब 4 किलोग्राम कीमत करीब 60 हज़ार रुपए एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल कीमत करीब 1 लाख 25 हज़ार रुपये जप्त कर दोनों आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। अवैध मादक पदार्थ बेचने हेतु तस्करी कर रहे दो आरोपी 1. राम अवतार विश्वकर्मा पिता रामदीन विश्वकर्मा 2. भैयन चौधरी पिता सुमेरा चौधरी दोनों निवासी ग्राम शिरशी पटना थाना सुनवानी जिला पन्ना के विरुद्ध थाना मातगुंवा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पूछताछ पर अन्य आरोपियों के संलिप्त होने की जानकारी प्राप्त हुई है। आरोपी राम अवतार विश्वकर्मा के विरुद्ध पूर्व से थाना सुनवानी जिला पन्ना में अवैध गांजा का अपराध दर्ज है। अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया जा रहा है। अन्य आरोपियों की तलाश व विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बिजावर श्री शशांक जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक वीरेंद्र रैकवार सहायक उप निरीक्षक धनीराम तिवारी प्रधान आरक्षक राममिलन, मुकेश कुशवाहा, आरक्षक कुलदीप, राजेंद्र, पंकज एवं सतीश की मुख्य भूमिका रही। recent visitors 45

25 हजार की रिश्वत लेते जे.ई. अरेस्ट, लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों दबोचा, डिमांड बनाने के नाम पर मांगी थी घूस, मचा हड़कंप

कटनी जिले मे 25 हजार की रिश्वत लेते जे.ई. के साथ अन्य प्राइवेट कर्मी को लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने रंगे हाथों दबोचा है। जानकारी के अनुसार आवेदक बलराम दास पटेल एवं नवनीत की शिकायत पर लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने छापामार कार्रवाई की, इस दौरान आरोपी डीई.एमपीईबी कटनी राजीव चतुर्वेदी एवं एई खितौली चंचल गुप्ता, रवि कुमार बर्मन को रिश्वत राशि 25000 के साथ पकड़ा गया है। पीड़ित बलराम दास पटेल ने बताया की एमपीईबी कटनी में ठेकेदार ग्राम लोहरवारा जिला कटनी के उपभोक्ता राजेश पटेल के राइस मिल के लिए 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए एस्टीमेट एवं डिमांड नोट तैयार करने के संबंध में आरोपी डी ई राजीव चतुर्वेदी से मिला। जिसने इस कार्य के लिए 80000 की रिश्वत की मांग की। एई खितौली चंचल गुप्ता से भी मिला तो उसके द्वारा इस कार्य के लिए 40000 की मांग की गई। जिसमें 25000 की राशि प्रार्थी द्वारा आरोपी चंचल गुप्ता को देने पर लोकायुक्त पुलिस द्वारा रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इस कार्रवाई मे लोकायुक्त टीम उप पुलिस अधीक्षक सुरेखा परमार, निरीक्षक कमल सिंह उईके, निरीक्षक भूपेंद्र दीवान एवं अन्य चार सदस्य की टीम द्वारा कार्रवाई की गई। वहीं टीम के द्वारा सघन पडताल की जा रही है। recent visitors 38

नॉलेज टॉक: ग्लोबल स्किल पार्क में एचवीएसी इंडस्ट्री के लिए ज्ञान का अनोखा संगम

भोपाल संत शिरोमणी रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क, भोपाल में आईएसएचआरएइ भोपाल चैप्टर के सहयोग से आयोजित नॉलेज टॉक और वर्कशॉप सीरीज़ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। एचवीएसी उद्योग के विभिन्न क्षेत्रों से 140 से अधिक प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया, जिसमें आरएसी और एमइएस कोर्स के छात्रों के साथ-साथ अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों के प्रधान प्रशिक्षक, प्रशिक्षण अधिकारी, ओइएम और प्रमुख निर्माण कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल थे। इस अवसर पर आईएसएचआरएइ भोपाल टीम के अध्यक्ष, चेयरमैन और अन्य सदस्य उपस्थित थे। इस ज्ञानवर्धक सत्र में एचवीएसी (वीआरएफ) तकनीक के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम विकास और उद्योग तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने वीआरएफ सिस्टम के उपयोग, ऊर्जा दक्षता, आधुनिक सुविधाओं और अनुकूलन के तरीकों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी, जिससे प्रतिभागियों को अपने कौशल को और अधिक निखारने तथा उद्योग में नई संभावनाओं को समझने का अवसर मिला। छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए यह एक विशेष मंच रहा, जहां उन्होंने विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया और उद्योग जगत के अन्य महत्वपूर्ण सदस्यों के साथ नेटवर्किंग का मौका भी मिला। आईएसएचआरएइ और संत शिरोमणी रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क के इस सहयोग से यह आयोजन एचवीएसी उद्योग के लिए एक अच्छा कदम है। उल्लेखनीय है कि आईएसएचआरएइ, इंडियन सोसायटी ऑफ हीटिंग, रेफ्रिजरेटिंग एण्ड एयर कंडीशनिंग इंजीनियर्स है। यह संस्था भारत में एचवीएसी एण्ड आर (हीटिंग, वेंटिलेशन, एयर कंडीसनिंग एण्ड रेफीरिजिरेशन) उद्योग से जुड़े इंजीनियरों, विशेषज्ञों और पेशेवरों का प्रतिनिधित्व करती है। आईएसएचआरएइ का उद्देश्य एचवीएसी एण्ड आर क्षेत्र में नवीनतम तकनीकी जानकारी, शिक्षा, और मानकों को बढ़ावा देना और इस क्षेत्र के विशेषज्ञों को एक मंच प्रदान करना है, जहां वे ज्ञान साझा कर सकें और उद्योग की उन्नति में योगदान दे सकें।   recent visitors 58

कुठला में सटोरिए का दबदबा आज भी बरकरार, दीवार खड़ी करने के दावों की निकली हवा, धड़ल्ले से संचालित हो रहा सट्टा व्यापार

 कटनी  कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंदिरा नगर में एक सटोरिए के व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने सट्टा व्यापारी के ठिकाने की ओर जाने वाले रास्ते में दीवार खड़ी कराकर सट्टा व्यापार को पूरी तरह बंद कराने के जो बड़े-बड़े दावे किए अब उन दावों की हवा निकल चुकी है। सूत्र बताते है की इंदिरा नगर निवासी सटोरिया एक बार फिर संबंधित थाने की पुलिस को चुनौती देते हुए सट्टा व्यापार को धड़ल्ले से चलाने लगा है। ऐसा नहीं है कि इंदिरा नगर में संचालित हो रहा सट्टा व्यापार पुलिस की जानकारी में नहीं है, सब कुछ जानते हुए भी स्थानीय पुलिस सटोरिए की परछाई भी छू नहीं पा रही। एक अदने से सटोरिए के अवैध ठिकाने को बंद कराने में कुठला पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। एसपी के निर्देशन में खड़ी हुई थी दीवाल आपको याद दिला दें कि लगभग 1 वर्ष पूर्व कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देश पर इंदिरा नगर के कबरा नामक सटोरिए के सट्टा व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए उसके घर की पीछे मौजूद गली के दोनों तरफ दीवार खड़ी करा दी थी। पुलिस का दावा था की दीवार खड़ी होने के बाद गली की तरफ खुलने वाली खिड़की से संचालित होने वाले सट्टा व्यापार पर पूरी तरह अंकुश लग जाएगा। दावे निकले खोखले कुठला पुलिस ने दीवार खड़ी कराने के बाद मीडिया में खूब वाहवाही बटोरी और अपनी पीठ खुद ही थपथपाई, लेकिन सूत्र बताते हैं की दीवार खड़ी करा देने के बावजूद कभी भी सट्टा व्यापार बंद नहीं हुआ। यहां पर सट्टा व्यापार निरंतर चालू है और आज भी लगातार सटोरिया पुलिस को चुनौती देते हुए अपने अवैध व्यापार को बिना किसी रोक-टोक संचालित कर रहा है। हां फर्क सिर्फ इतना पढ़ा है कि अब पुलिस सटोरिए को पकड़ना तो दूर, उसके ठिकाने को बंद कराना तो दूर उसको छू भी नहीं पा रही। इनका कहना है इस संबंध में बातचीत करते हुए कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने कहा कि कबरा नामक सटोरिए के द्वारा सट्टा खिलाए जाने की सूचनाएं मिली हैं। मीडिया के माध्यम से जो सूचनाऐं सामने आ रही हैं उसे संज्ञान में लेकर सट्टा व्यापार को बंद कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। पहले भी कार्यवाही करते हुए सट्टा व्यापार बंद कराया जा चुका है। इस तरह के किसी भी अवैध धंधे को थाना क्षेत्र में संचालित नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रखी है। recent visitors 70

जिले में सहायक शिक्षकों की पदोन्नति हेतु काउंसलिंग सम्पन्न

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी निर्देशानुसार आज 11 नवंबर 2024 को सहायक शिक्षक एल.बी. ई-संवर्ग से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नति उपरांत पदांकन हेतु काउंसलिंग समिति की अध्यक्ष श्री लिंगराज सिदार, संयुक्त कलेक्टर (कलेक्टर प्रतिनिधि) जिला एम.सी.बी. (छ.ग.) की अध्यक्षता में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 10:00 बजे काउंसलिंग की प्रक्रिया समिति के सदस्यों की उपस्थिति में प्रारंभ हुई। समिति के सदस्य इस प्रकार हैं: श्री अजय मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला एमसीबी, श्री सुरेन्द्र जायसवाल, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मनेन्द्रगढ़, श्री ईस्माइल खान विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी भरतपुर, और श्री बलविन्दर सिंह, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी खड़गवां सम्मलित है । यह बैठक में प्रातः 10:00 बजे से  सहायक शिक्षक एल.बी. ई-संवर्ग से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नत 11 प्रधान पाठकों के पदांकन हेतु काउंसलिंग की कार्यवाही निम्नानुसार की गई। सर्वप्रथम शासन के निर्देश के अनुक्रम में जिले में 02 एकल शिक्षकीय शालाओं में प्रधान पाठकों के पदांकन के लिए वरिष्ठता के आधार पर काउंसलिंग हेतु आमंत्रित किया गया और उन्हें 02 रिक्त प्रधान पाठक एकल शिक्षकीय शालाओं की सूची प्रदर्शित कर शाला चयन करने का अवसर प्रदान किया गया। उनके द्वारा चयनित शाला के सहमति पत्र के आधार पर पदांकन हेतु काउंसलिंग की कार्यवाही पूर्ण की गई। तत्पश्चात शेष 09 पदोन्नत प्रधान पाठकों के पदांकन के लिए वरिष्ठता क्रम के आधार पर काउंसलिंग हेतु आमंत्रित कर जिले में प्रधान पाठकों के रिक्त पदों की सूची प्रदर्शित कर शाला चयन का अवसर प्रदान किया गया और उनके द्वारा चयनित शाला के सहमति पत्र के आधार पर पदांकन हेतु काउंसलिंग की कार्यवाही पूर्ण की गई। आज की काउंसलिंग में 11 पदोन्नत प्रधान पाठकों में से कुल 10 पदोन्नत प्रधान पाठकों द्वारा पदांकन हेतु काउंसलिंग के माध्यम से शाला का चयन किया गया। काउंसलिंग हेतु जारी सूची के वरिष्ठता क्रमांक 03 श्रीमती मीना इरपाची द्वारा काउंसलिंग के दौरान व्हाट्सएप के माध्यम से पदोन्नति अस्वीकार किये जाने हेतु आवेदन पत्र प्राप्त हुआ है और वह काउंसलिंग में उपस्थित नहीं रही। इस प्रकार आज की काउंसलिंग की प्रक्रिया शासन के निर्देश के अनुक्रम में समय दोपहर 12:00 बजे पूर्ण की गई। सहायक शिक्षक एल.बी. टी-संवर्ग से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नति उपरांत पदांकन हेतु काउंसलिंग 11 नवम्बर 2024 को दोपहर 12:10 बजे से प्रारंभ की गई। इस काउंसलिंग में सहायक शिक्षक एल.बी. टी-संवर्ग से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नत कुल 51 प्रधान पाठकों का पदांकन किया गया। सर्वप्रथम शासन के निर्देश के अनुक्रम में जिले में 01 दिव्यांग सहायक शिक्षक एल.बी. श्रीमती सुभद्रा सिंह (वरिष्ठता क्रमांक 13) को काउंसलिंग के आधार पर उनके द्वारा चयनित शाला के सहमति पत्र के आधार पर पदांकन हेतु काउंसलिंग की कार्यवाही पूर्ण की गई। तत्पश्चात शासन के निर्देश के अनुक्रम में जिले में 04 शिक्षक विहीन शालाओं में प्रधान पाठकों के पदांकन के लिए वरिष्ठता के आधार पर काउंसलिंग हेतु आमंत्रित कर उन्हें 04 रिक्त प्रधान पाठक शिक्षक विहीन शालाओं की सूची प्रदर्शित कर शाला चयन का अवसर प्रदान किया गया और उनके द्वारा चयनित शाला के सहमति पत्र के आधार पर पदांकन हेतु काउंसलिंग की कार्यवाही पूर्ण की गई। एकल शिक्षकीय शालाओं में प्रधान पाठकों के पदांकन के लिए वरिष्ठता के आधार पर काउंसलिंग हेतु आमंत्रित कर उन्हें 18 रिक्त प्रधान पाठक एकल शिक्षकीय शालाओं की सूची प्रदर्शित कर शाला चयन का अवसर प्रदान किया गया और उनके द्वारा चयनित शाला के सहमति पत्र के आधार पर पदांकन हेतु काउंसलिंग की कार्यवाही पूर्ण की गई। तत्पश्चात शेष 28 पदोन्नत प्रधान पाठकों के पदांकन के लिए वरिष्ठता क्रम के आधार पर क्रम से काउंसलिंग हेतु आमंत्रित कर जिले में प्रधान पाठकों के रिक्त पदों की सूची प्रदर्शित कर शाला चयन का अवसर प्रदान किया गया और उनके द्वारा चयनित शाला के सहमति पत्र के आधार पर पदांकन हेतु काउंसलिंग की कार्यवाही पूर्ण की गई। आज की काउंसलिंग में 51 पदोन्नत प्रधान पाठकों में से कुल 45 पदोन्नत प्रधान पाठकों द्वारा पदांकन हेतु काउंसलिंग के माध्यम से शाला का चयन किया गया। काउंसलिंग हेतु जारी सूची के वरिष्ठता क्रमांक 07 श्री रणवीर सिंह, वरिष्ठता क्रमांक 08 श्री बालकरण सिंह, वरिष्ठता क्रमांक 32 श्रीमती हेमलता परस्ते और वरिष्ठता क्रमांक 37 श्री बालकरण बैगा द्वारा 11 नवंबर 2024 को पदोन्नति अस्वीकार किये जाने संबंधी आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया और काउंसलिंग प्रक्रिया में सम्मिलित हुए। इसके अतिरिक्त, वरिष्ठता क्रमांक 26 श्रीमती गीता सोनी काउंसलिंग में अनुपस्थित रहीं और उनके द्वारा पदोन्नति से इंकार हेतु व्हाट्सएप के माध्यम से आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया। इस प्रकार आज की काउंसलिंग की प्रक्रिया शासन के निर्देश के अनुक्रम में पूर्ण की गई। recent visitors 44