मुख्यमंत्री 12 नवम्बर को चन्द्रपुर के दौरे पर, महानदी महाआरती महोत्सव में होंगे शामिल

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 12 नवम्बर को सक्ती जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल चन्द्रपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 4.20 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपेड नवा रायपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर शाम 5 बजे खेल मैदान नगर पंचायत चन्द्रपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शाम 6 बजे से 7.30 बजे तक मां चन्द्रहासिनी देवी मंदिर दर्शन एवं दरहाघाट चन्द्रपुर में मां महानंदा चित्रोत्पला गंगा महानदी महाआरती महोत्सव 2024 में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय 7.30 बजे कार द्वारा रायगढ़ के लिए रवाना होंगे। जहां वे रात्रि 8 बजे रायगढ़ पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।   recent visitors 111

वन विभाग ने राज्य सरकार की सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की

भोपाल वन विभाग ने राज्य सरकार की सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। नर्मदापुरम् जिले के मड़ई स्थित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के पर्यटकों के लिये सोलर बोट का संचालन शुरू किया गया है। प्रदेश की यह पहली बोट होगी, जो सौर ऊर्जा से संचालित होगी। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य-प्राणी और क्षेत्र संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व श्रीमती राखी नंदा ने 10 नवम्बर को सोलर बोट का उद्घाटन किया। सोलर बोट की क्षमता 12+1 व्यक्तियों की है, जिसमें 2 KW के सोलर पैनल, 8 KW के दो इलेक्ट्रिक इंजिन, 16.5 KWH क्षमता के 2 लिथियम ऑयन बैटरी सिस्टम से लैस है। सोलर बोट नवगथी मरीन डिजाइन एवं कंस्स्ट्रक्शन प्रा.लि. इरनाकुलम केरल की कम्पनी द्वारा 37.5 लाख की लागत से निर्मित की गयी है। उन्होंने बताया कि सोलर बोट के संचालन से न केवल पेट्रोल की बचत होगी, वरन् प्रदूषण भी नहीं होगा। श्री कृष्णमूर्ति ने बताया कि सोलर बोट में इलेक्ट्रिक इंजिन के कम आवाज होने से पर्यटकों को पक्षियों के दर्शन में एक बेहतर अनुभव होगा और वन्य-प्राणियों को प्रदूषण मुक्त वातावरण मिलेगा।   recent visitors 70

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी शूटिंग चैम्पियनशिप में अकादमी ने हासिल किये 3 पदक

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी शूटिंग चैम्पियनशिप में अकादमी ने हासिल किये 3 पदक खेल मंत्री सारंग ने दी बधाई भोपाल वर्ल्ड यूनिवर्सिटी शूटिंग चैम्पियनशिप-2024 का आयोजन 9 से 13 नवंबर तक दिल्ली में किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की इस चैम्पियनशिप में सोमवार को खेल अकादमी की खिलाड़ी कु. नीरू ढांडा ने रजत पदक और खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने रायफल में एक स्वर्ण और एक रजत पदक 10 नवंबर को हासिल किया था। चैम्पियनशिप में खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने अब तक कुल 3 पदक प्राप्त किये हैं। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और नीरू ढांडा को पदक प्राप्त करने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। प्रतियोगिता में चेक रिपब्लिक की जीना हार्डलीकोवा ने स्वर्ण और भारत की कीर्ति गुप्ता ने काँस्य पदक प्राप्त किया। नीरू ढांडा ने कुल 43 अंक अर्जित कर फायनल में रजत पदक प्राप्त किया। फायनल जीतने वाली चैक रिपब्लिक की खिलाड़ी ने 45 अंक अर्जित किये। कांस्य पदक प्राप्त करने वाली कीर्ति गुप्ता ने 32 अंक अर्जित किये। ऑल इण्डिया इंटर यूनिवर्सिटी चैम्पियनशिप में काँस्य ऑल इण्डिया इंटर यूनिवर्सिटी चैम्पियनशिप का आयोजन 6 से 10 नवंबर तक जम्मू में किया गया। इस चैम्पियनशिप में खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम इवेंट में कांस्य पदक प्राप्त किया। खेल अकादमी के फेंसिंग खिलाड़ी खुशी दभाड़े, प्रज्ञा सिंह, अंजलि बाथरे और अंजू परिहार ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए ईपी महिला टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सारंग ने खेल अकादमी के सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।   recent visitors 68

पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की सुविधा उपलब्ध

रायपुर इंडिया पोस्ट पेमेंटस बैंक द्वारा पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग के सहयोग से 1 से 30 नवबंर तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें फेस आॅथेंटिकेशन तकनीक और फिंगरप्रिंट बायोमैट्रिक आॅथेंटिकेशन की सहायता से दूरदराज एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले सभी पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिक पेंशन भोगियों को उनके घर के नजदीक डिजीटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा प्रदान की जा रही है। केन्द्र एवं राज्य सरकार की नौकरियों से रिटायर हुए कर्मचारियों को पेंशन निर्बाध रूप से मिलती रहे, इसके लिए प्रतिवर्ष नवंबर माह में पेंशनर को जीवन प्रमाण पत्र यानि लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराना होता है। यह सेवा वृद्ध पेंशनभोगियों के लिए बहुत उपयोगी है क्योंकि उन्हें पेंशन वितरण एजेंसी के कार्यालय में भौतिक रूप से जाने की आवश्यकता नहीं होगी। पेंशनभोगी इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक द्वारा दी जाने वाली डोरस्टेप डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सेवा के माध्यम से अथवा डाकघर की गूगल प्ले स्टोर के पोस्ट इन्फो एप के सर्विस रिक्वेस्ट सुविधा के माध्यम से अपना जीवन प्रमाण-पत्र बनवा सकेगें। इसके लिए पेंशनभोगी को केवल निकटतम डाकघर या डाकिया / ग्रामीण डाक सेवक से संपर्क करना होगा अथवा पोस्ट इन्फो एप के माध्यम से डी. एल. सी बनाने के लिए रिक्वेस्ट भेजनी होगी। इसके बाद डाकिया/ग्रामीण डाक सेवक को अपना आधार नंबर और पेंशन विवरण प्रदान करना होगा। डिजिटल लाईफ सर्टिफिकेट तैयार करने के लिए जी.एस.टी सहित 70/- का मामूली शुल्क लिया जाता है। प्रमाण पत्र तैयार करने की प्रक्रिया पूर्ण होने पर पेंशनभोगी को उसके मोबाइल नंबर पर पुष्टिकरण एस. एम. एस प्राप्त होगा। इंडिया पोस्ट पेमेंटस् बैंक द्वारा यह सुविधा छत्तीसगढ़ के 134 उप डाकघरों एवं प्रधान डाकघरों में कैंप / शिविर के माध्यम से भी प्रदान की जा रही है। अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी डाकघरों एवं इंडिया पोस्ट पेमेंटस् बैंक में संपर्क किया जा सकता है।   recent visitors 78

खुलासा: इस मैदान पर धोनी खेलेंगे अपना आखिरी IPL मैच

नई दिल्ली  चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) काशी विश्वनाथन ने हाल ही में फ्रेंचाइजी में एमएस धोनी के भविष्य को लेकर कई खुलासे किए हैं। विश्वनाथन ने साफ कर दिया है कि धोनी आईपीएल-2025 का हिस्सा बनेंगे। फ्रेंचाइजी ने इस बार उन्हें रिटेन किया है। अब विश्वनाथन ने ये भी साफ कर दिया है कि सीएसके को पांच बार खिताब दिलाने वाले कप्तान धोनी कहां अपना आखिरी आईपीएल मैच खेलेंगे। चेन्नई ने इस बार धोनी को अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर रिटेन किया है। यानी फ्रेंचाइजी इस बार धोनी को सिर्फ चार करोड़ रुपये देगी। पिछले सीजन के बाद ये बातें उठ रही थीं कि ये धोनी का आखिरी आईपीएल होगा, लेकिन इस सीजन मेगा नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन करते हुए इन बातों पर विराम लगा दिया। धोनी को लेकर सीएसके सीईओ का खुलासा अंबाती रायडू के साथ एक बातचीत में सीएसके के सीईओ ने एमएस धोनी के आईपीएल फ्यूचर को लेकर एक बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने बताया कि धोनी किस मैदान पर अपना आखिरी आईपीएल मैच खेलेंगे। धोनी का आखिरी आईपीएल मैच कासी विश्वनाथन ने एक बातचीत के दौरान कहा कि धोनी कब क्या करेंगे केवल वही जानते हैं। वह आखिरी समय में अपना फैसला बताते हैं, लेकिन मैंने उन्हें एक इंटरव्यू में कहते सुना था कि वह अपना आखिरी मैच चेन्नई में खेलेंगे। चेन्नई से मिला अद्भुत प्यार धोनी का फैंस के प्रति क्या रवैया है यह किसी को बताने की जरुरत नहीं। फैंस धोनी को कितना चाहते हैं ये मैदान पर उस वक्त दिख जाता है जब वह बैटिंग करने के लिए आते हैं। ऐसे में जब भी वह अपना आखिरी मैच खेलेंगे वह मैदान चेन्नई का ही होगा। टूट सकता है धोनी का सपना धोनी अपना आखिरी मुकाबला चेन्नई के मैदान पर खेलना चाहते हैं, लेकिन यदि उनकी टीम प्लेऑफ में पहुंची और वेन्यू चेन्नई का न रहा तो ऐसी स्थिति में उनका आखिरी मैच होम ग्राउंड पर खेलने का सपना टूट सकता है। recent visitors 75

दक्षिण विधानसभा उपचुनाव: उंगली पर लगी स्याही दिखाने पर शहर के होटल-रेस्टॉरेंट में मिलेगी 30 प्रतिशत तक छूट

रायपुर मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रायपुर दक्षिण उप-चुनाव में वोट देने वाले मतदाताओं को प्रोत्साहित करने चुनाव आयोग की पहल पर आकर्षक डिस्काउंट आॅफर दिया जा रहा है। मतदान करने वालों को शहर के होटल-रेस्टॉरेंट में खाने-पीने और होटल बुकिंग में विशेष आॅफर दिया जाएगा। शहर की प्रतिष्ठित सुखसागर रेस्टॉरेंट, मंजू-ममता रेस्टॉरेंट, बेबीलॉन, मेय-फेयर और फेयर-वे होटल की ओर से मतदाताओं को विशेष छूट दे रही है। इस डिस्काउंट आॅफर का लाभ लेने मतदाता को अपने उंगली पर लगी स्यही दिखानी होगी। मतदाता जागरूकता अभियान के चलते रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में वोट देने वाले मतदाताओं को प्रोत्साहित करने यह मुहिम चलाई गई है। इसी क्रम में एमजी रोड स्थित सुखसागर और मंजू-ममता रेस्टॉरेंट में 13 नवंबर से 15 नवंबर तक मतदाताओं को बिल में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। वहीं, नवा रायपुर स्थित होटल मेय-फेयर में 13 नवंबर से 19 नवंबर तक मतदाताओं को मेन्यू पर 30 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा और तीन बुफे लेने पर एक बुफे फ्री मिलेगी। साथ ही नवा रायपुर स्थित होटल फेयर-वे में 13 नवंबर से 19 नवंबर तक मतदाताओं को मेन्यू पर 30 प्रतिशत डिस्काउंट और रूम बुकिंग में 25 प्रतिशत मिलेगा। मतदाता जागरूकता अभियान को अपना समर्थन देते हुए वीआईपी रोड स्थित बेबीलॉन होटल ने मतदाताओं को विशेष छूट देते हुए रूम बुकिंग पर 30 प्रतिशत, मॉकटेल पर 25 प्रतिशत, मेन्यू पर 20 प्रतिशत, बुफे पर 15 प्रतिशत डिस्काउंट देने के साथ ही 3 बुफे लेने पर 1 बुफे फ्री दिया जाएगा। recent visitors 75

15 से 17 नवंबर के बीच कई राज्यों और शहरों में सरकारी छुट्टियां होंगी, जाने 15, कहां-कहां छुट्टी रहेगी

नई दिल्ली नवंबर के शुरुआती दिनों में कई त्योहारों और खास दिनों के कारण स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और बैंकों में छुट्टियां रही हैं। अब 12 से 17 नवंबर के बीच भी कई महत्वपूर्ण दिन हैं, जिनकी वजह से कुछ जगहों पर छुट्टियां रहेंगी। इनमें दिवाली, छठ पर्व, बूढ़ी दिवाली, नानक जयंती जैसे त्योहार शामिल हैं। 15 से 17 नवंबर के बीच कई राज्यों और शहरों में सरकारी छुट्टियां होंगी। आइए जानते हैं 15, 16 और 17 नवंबर को कहां-कहां छुट्टी रहेगी। 15 नवंबर: गुरु नानक देव जी की जयंती 15 नवंबर को सिखों के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी की जयंती मनाई जाती है। इस दिन पंजाब, चंडीगढ़ और कई अन्य राज्यों में सरकारी छुट्टी रहेगी। इसके अलावा 15 नवंबर को हिंदुओं का भी एक महत्वपूर्ण पर्व, कार्तिक पूर्णिमा होता है, इस कारण कुछ अन्य राज्यों में भी छुट्टी हो सकती है। 16 नवंबर: शहीद सरदार करतार सिंह सराभा का शहादत दिवस 16 नवंबर को पंजाब में शहीद सरदार करतार सिंह सराभा की शहादत दिवस के कारण सरकारी छुट्टी होगी। वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी थे, जिनका जन्म 24 मई 1896 को लुधियाना जिले के सराभा गांव में हुआ था। इस दिन उनके सम्मान में पंजाब में छुट्टी रहती है। 17 नवंबर: साप्ताहिक छुट्टी 17 नवंबर को रविवार है, जो कि साप्ताहिक छुट्टी का दिन होता है। इस दिन देश भर के स्कूल, कॉलेज, बैंक और दफ्तर बंद रहते हैं। पंजाब में भी 17 नवंबर को साप्ताहिक छुट्टी रहेगी, जिसके कारण वहां लगातार तीन दिनों तक छुट्टी रहेगी। recent visitors 194