Saturday, July 11, 2026 1:24 am

पुलिस कप्तान के निर्देश पर सिरगिट्टी मे लोहा चोरो पर प्रहार, पुलिस संरक्षण मे इलाके मे खप रहा था चोरी का माल

बिलासपुर एक बार फिर मीडिया की खबरो को पुलिस कप्तान ने गंभीरता से लिया है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र मे चल रहे अवैध कबाड़ के कारोबार की वजह से इलाके मे भय का मौहाल बना हुआ था ,जिसकी शिकायत पुलिस के उच्च अधिकारियों से भी की गई लेकिन पुलिसिया संरक्षण मे सिरगिट्टी क्षेत्र के नामचीन कबड़ियो ने इस इलाके का चोरी के माल खपाने का गढ़ बना दिया है । जिसकी वजह से इलाके मे चोरी  चाकूबाजी लूटपाट और नशाखोरी का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। थाना प्रभारी के खिलाफ मिल रही शिकायतों और दुर्यव्यवहार की मीडिया मे प्रसारित खबरो पर पुलिस कप्तान ने गंभीरता से लेते हुए टीआई विजय चौधरी को फटकार लगाते हुए कार्यवाही के सख्त आदेश दिया पुलिस कप्तान के निर्देश के बाद कबड़ियो पर ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए लाखों रु कीमत चोरी के माल के साथ अवैध कबाड़ से लदे ट्रक बरामद किये । सिविल लाइन सी एस पी की  सघन निष्पक्ष जांच और प्रयास से यह खुलासा हुआ की गाड़ी मे लदा चोरी का समान  चर्चित कबाड़ी इमरान और फ़िरोज़ का है। जिसके बाद एडिशनल एसपी और सिवि लाइन सीएसपी  की तत्परता से पुलिस ने  04 लाख 80 हजार के अवैध कबाड एवं ट्रक साथ कुल 34 लाख 80 हजार मशरूका जप्त किया है। वही अपने आप को मंत्रियों का खास बताने सहित थाना क्षेत्र मे अवैध गैरकानूनी गतिविधि संचालित करने वाले बदमाशो को संरक्षण सहित वर्दी की गर्मी मे चूर थाने मे ही लोगो से आतंक जदा सलूक करने के गभीर आरोप मे घिरे विवादित और चर्चित सिरगिट्टी थाना प्रभारी ने जो इन गाड़ियों को लावरिश् बता कर अपने नजदीकी कबाड़ी इमरान को बचाने की कोशिश मे लगे हुए थे उन्हे ही आखिरकार साहब की कड़ी फटकार के बाद अपने ही थाने मे चर्चित कबड़ियो के खिलाफ चोरी का मामला ना चाहते हुए भी दर्ज करना ही पडा..जिसका उल्लेख पुलिस ने जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति मे भी किया है।iइलाके मे अचानक पुलिस के उच्च अधिकारियों के सख्त निर्देश के बाद अवैध कारोबार पर पुलिस के इस प्रहार से क्षेत्रवासी उम्मीद जता रहे है की सिरगिट्टी मे अब अपराधो के ग्राफ मे कमी आयेगी और इलाके के लोग भय मुक्त रह पायेंगे। गौरतलब है की थाना प्रभारी विजय की मिलीभगत के चलते सिरगिट्टी मे बदमाशो के हौसले बुलंद है और अपने आप को मंत्री का करीबी रिश्तेदार और गृहमंत्री का खास बताकर विजय चौधरी अपने पद का दुरूपयोग कर क्षेत्र मे अपराधियों को खुला संरक्षण दे अपनी जेब गर्म कर रहे है । वही इस मामले मे पुलिस नामी कबाड़ी फिरोज की तालाश मे जुट गई है, गौरतलब है थाने के संरक्षण मे सिरगिट्टी को चर्चित कबड़ियो ने चोरी का माल खपाने कबाड़ हब बना के रखा हुआ है और अभी भी लूट , मारपीट और हत्त्या के जैसे संगीन अपराधो मे लिप्त चर्चित कबाड़ीयो ने इलाके मे अपना साम्राज्य स्थापित करके रखा हुआ है.. इमरान, फिरोज, भोलू,और, शफीर के खिलाफ जिले के थानों मे कई गंभीर मामले दर्ज है और इन्होंने अपना एक सिंडिकेट बना के रखा हुआ है और इनके गोदामो मे चोरी करे गए  रेल्वे  का सामान और सरकारी संपति का माल खपाने का काम खुलेआम किया जाता है जिसको थाना प्रभारी का पुरा संरक्षण मिला हुआ है।            मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मिडिया के माध्यम से मिल रहे अवैध कबाड कारोबार की सूचना को पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुये थाना प्रभारी सिरगिटटी को कडी फटकार लगाते हुये तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये जिस पर अमल करते हुये अति. पुलिस अधीक्षक  उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी. सिविल लाईन  निमितेश सिंह के मार्गदर्शन मे मजबूर विवादित थाना प्रभारी सिरगिटटी विजय चौधरी ने कडी कार्यवाही करते हुये इमरान कबाडी और फिरोज कबाडी के वाहनो को अवैघ कबाड के साथ जप्त कर त्वरित कार्यवाही करते हुये इमरान कबाडी के 2 लाख 30 हजार मूल्य के 02 वाहन व फिरोज कबाडी के 01 लाख 50 हजार के अवैघ कबाड के साथ 01 वाहन इस प्रकार कुल 03 वाहन के साथ 04 लाख 80 हजार का कबाड व 30 लाख के वाहन समेत कुल 34 लाख 80 हजार का मशरुका सिरगिटटी पुलिस द्वारा जप्त कर इमरान कबाडी , जुनैद व मनोज को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड मे पेश किया गया है साथ ही पुलिस ने फिरोज कबाडी की तलाश तेज कर दी है निकट भविष्य मे भी अवैध कारोबार करने वालो पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी इस प्रकार कार्यवाही से पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह ने अवैध व्यापार मे संलिप्त अपराधियो को चेतावनी दे दी है कि  या तो रास्ता बदल ले या शहर बदल ले नाम आरोपी – 1. मोहम्मद इमरान पिता मो. अब्दुल्ला कच्छी उम्र 39 साल निवासी रमजानी मजार के पास तालापारा बिलासपुर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग. 2. 02. मोहम्मद जुनैद खान पिता स्व एम.एस.खान उम्र 49 साल निवासी तालापारा नूरानी मस्जिद के पास बिलासपुर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर     03. मनोज कुमार दुबे पिता रामचंद दुबे उम्र 28 साल निवासी कोरबी चित्रकुट हाल मुकाम तिफरा काली मंदिर फिरोज कुरैसी के दुकान पास सिरगिटटी थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग. recent visitors 80

अब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से होंगी कुमाऊं विश्वविद्यालय में नियुक्तियां

नैनीताल. कुमाऊं विश्वविद्यालय में शिक्षणेत्तर पदों पर अब उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से नियुक्तियां होंगी। विश्वविद्यालय की ओर से आयोग को प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही आयोग चेयरमैन व कुलपति के बीच भी इस मामले पर बातचीत हो चुकी है। माना जा रहा है कि परीक्षण के बाद आयोग शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियुक्तियों को लेकर विज्ञापन जारी करेगा। यदि आयोग स्तर से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो जाती है तो विश्वविद्यालय के स्तर पर यह पहली बार होगा कि नियुक्तियां सरकार की भर्ती एजेंसी से होंगी। लंबे समय से विवादों में थी भर्तियां कुमाऊं विश्वविद्यालय में शिक्षणेत्तर कर्मचारी के पदों पर नियुक्तियां लंबे समय से विवादों में रही हैं। नियुक्तियों में भाई- भतीजावाद के आरोप भी लगे हैं। नियुक्ति को लेकर बनी कमेटियों के सदस्यों को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं। विश्वविद्यालय में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के पद रिक्त होने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। यहां तक कि दक्ष कर्मचारियों की कमी विश्वविद्यालय की विकास योजनाओं सहित अन्य कामकाज के घोषित लक्ष्यों को पाने में रोड़ा बनी है। अब कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने इस मामले में आयोग की ओर से पारदर्शी व विवाद रहित नियुक्ति प्रक्रिया की पहल की है। कुलपति के निर्देश पर विश्वविद्यालय की ओर से शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियुक्तियों का प्रस्ताव अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजा गया है। 58 पद हैं खाली सोमवार को आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया व कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत के बीच इस मामले को लेकर चर्चा हुई। आयोग अध्यक्ष ने भेजे गए प्रस्ताव का परीक्षण कर कार्रवाई सुनिश्चित करने का भरोसा दिया। माना जा रहा है कि जल्द आयोग की ओर से नियुक्तियों को लेकर विज्ञापन जारी किया जाएगा। कुमाऊं विश्वविद्यालय में शिक्षणेत्तर सहित तकनीकी कर्मचारियों के 58 पद रिक्त हैं। उत्तराखंड शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ भी रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग लंबे समय से कर रहा है। प्राध्यापक पदों पर नियुक्ति को होमवर्क कुमाऊं विश्वविद्यालय में प्राध्यापक के रिक्त पदों पर विभागों के स्तर पर होम वर्क किया जा रहा है। कुलपति प्रो. रावत ने साफ किया है कि आधे अधूरे प्रस्तावों को आधार बनाकर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में पारदर्शिता व मितव्ययता के सिद्धांत का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। recent visitors 87

कानपुर जिले में एक बेरहमी शिक्षिका ने 4 साल के बच्चे को एक मिनट के अंदर ही 7 थप्पड़ जड़ जड़े

कानपुर स्कूलों में बच्चों को मारना पीटना अपराध की श्रेणी में आता है। लेकिन यूपी के कानपुर जिले में एक बेरहमी शिक्षिका ने 4 साल के बच्चे को एक मिनट के अंदर ही 7 थप्पड़ जड़ दिया। छुट्टी के बाद बच्चा जब स्कूल से घर पहुंचा तो परिजनों से गाल पर थप्पड़ के निशान की वजह पूछी तो बच्चा फफक पड़ा और बताया कि मैम ने बाल पकड़कर थप्पड़ों से पीटा है। पूरा मामला जिले के फीलखाना थाना क्षेत्र के एक स्कूल की है, यहां के निवासी दीपक तुलसीयान ने बताया कि उनका 4 साल बेटा बिरहाना रोड स्थित लॉफ्टीवेल किड्स स्कूल नर्सरी में पढ़ाई करता है। परिजनों ने आरोप लगाया कि सोमवार को बेटा विद्यालय से घर पहुंचा तो उसके गाल पर थप्पड़ के लाल निशान पड़े थे। वह जब घर आया तो बहुत डरा सहमा हुआ है। जब उन्होंने बच्चे से पूछा तो उसने विद्यालय की शिक्षिका रितिका द्वारा पीटने की जानकारी दी। 42 सेकेंड के भीतर 7 थप्प़ड़ थप्पड़ मारने की बात पता चलते ही पीड़ित बच्चे के पिता अपनी पत्नी के साथ स्कूल पहुंचे और हंगामा खड़ा कर दिया। दीपक की सूचना पर फीलखाना थाने की पुलिस भी मौके पर जांच करने पहुंची। प्रिंसिपल ऋतु कपूर ने पुलिस और पैरेंट्स के सामने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो वह भी दंग रह गईं। वीडियो में शिक्षिका रितिका ने 42 सेकेंड के भीतर दो राउंड में बाल नोचकर बच्चे को बेरहमी से पीटती नजर आईं। हाथ जोड़कर शिक्षिका और प्रिंसिपल ने मानी गलती परिजनों ने जब थप्पड़ मारने को लेकर हंगामा किया पुलिस आ गई तो शिक्षिका और स्कूल प्रबंधक तुरंत अपनी गलती स्वीकरते हुए नतस्तक हो गए। थाने में दोनों पक्षों को बैठाकर बातचीत की गई तो शिक्षिका और प्रिंसिपल हाथ जोड़कर गलती मानने लगीं। इसके बाद शिक्षिका को नौकरी से निकालने पर परिजन शांत हुए। इसके बाद पुलिस को दी हुई तहरीर भी वापस ली।   recent visitors 100

युवाओं को जनजातीय संस्कृति की समृद्धि से कराया जाएगा अवगत

रायपुर जनजातीय युवाओं को जनजातीय संस्कृति से परिचित कराते हुए युवाओं को जागरूक करने एवं उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने हेतु भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 13 नवम्बर को जनजातीय गौरव यात्रा 'माटी के वीर पदयात्रा' का आयोजन किया गया है। इस पदयात्रा में केंद्रीय युवा कार्यक्रम, खेल, श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ 10 हज़ार से अधिक माई भारत यूथ वालंटियर्स पदयात्रा करेंगे। पदयात्रा 13 नवंबर को  सवेरे 10 बजे से शुरू होगी।            इस पदयात्रा के लिए पूरे जशपुर जिले में तैयारियां तीव्र गति से की जा रहीं हैं। इस पदयात्रा में पूरे संभाग की जनजातीय संस्कृति, नृत्यों, आभूषण, व्यंजन एवं परम्पराओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें पुरनानगर पेट्रोल पंप के निकट बस्तर के आये गौर सिंग नाचा दल द्वारा स्वागत के साथ संभाग के सभी जिलों के हस्तशिल्प से बने आभूषणों का प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें जशपुर के बांस के पीढ़ा, छिन्द की चटाई, छोपी माहुल पत्ती की टोपी, छिन्द एवं कांसा की टोकरी, खोमरा (गुंगु), अम्बिकापुर की काष्टकला, बांसशिल्प कला, गोदना कला, सूरजपुर की बांस कला, बलरामपुर की वाद्ययंत्र, देवगुड़ी, जनजातीय आभूषण, मनेन्द्रगढ़ कोरिया की लकड़ी की बनी वस्तुओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही सभी जिलों के बने जनजातीय व्यंजनों का भी प्रदर्शन होगा।              बालाछापर में पदयात्रा का स्वागत मुंडा नृत्य द्वारा किया जाएगा। वहीं गम्हरिया स्थित काष्ठागार के समीप काष्ठ कला के लाइव प्रदर्शन के साथ माई भारत कियोस्क पंजीयन, एवं जनजातीय खेलों का आयोजन होगा। इसके साथ ही करमा नृत्य द्वारा पदयात्रा का स्वागत किया जाएगा। गम्हरिया में दिया, खप्पर  एवं हवनकुंड के निर्माण का प्रदर्शन किया जाएगा। अघोर पीठ के निकट गहिरा गुरु के भक्तों द्वारा गहिरा भजनों का पाठ किया जाएगा। इसके साथ ही मुंडारी नृत्य दल द्वारा नृत्य करते हुए पदयात्रा की अगुवाई की जाएगी। रंगोली ढाबा के निकट जनजातीय दलों द्वारा जयद्रा नाचा एवं करमा नृत्य के अतिरिक्त सरगुजा संभाग में रहने वाली विशेष पिछड़ी जनजातीय समुदाय पहाड़ी कोरवा, बिरहोर, पंडों एवं बैगा जनजाति के लोगों के द्वारा अपनी पारम्परिक वेशभूषा एवं संस्कृति का प्रदर्शन किया जाएगा।              डोड़काचौरा बस्ती में कोरिया जिले के दल द्वारा शैला नृत्य एवं करमा नृत्य करते हुए पदयात्रा की अगुवाई करते हुए छिन्द की टोकरी, बांस की कलाकृति बनाने की जनजातीय कला का प्रदर्शन किया जाएगा। बांकी नदी पर स्थित पुल पर अम्बिकापुर के शैला नृत्य दल द्वारा पदयात्रा की अगुवाई करते हुए जनजातीय खेलों जैसे कबड्डी एवं खोखो का प्रदर्शन किया जाएगा। जैन मंदिर के समीप महादेवनाचा करते हुए बगीचा के दल के द्वारा पदयात्रा की अगुवाई की जाएगी जहां बांस की कलाकृति निर्माण के प्रदर्शन के साथ शास्त्रीय भजन संगीत का प्रदर्शन किया जाएगा।              बिरसा मुंडा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनकी जीवन पर प्रकाश डालती आकर्षक प्रदर्शनी के साथ बगीचा के दल द्वारा मुण्डारी नृत्य द्वारा पदयात्रा का स्वागत किया जाएगा। महाराजा चौक पर करमा नृत्य एवं गुदुम बाजा के साथ सिहार पताई की टोपी निर्माण का प्रदर्शन किया जाएगा। ऐतिहासिक काली मंदिर एवं बालाजी मंदिर के निकट कैशव रामायण मण्डली के द्वारा रामायण पाठ द्वारा लोगों को अभिभूत किया जायेगा। वहीं जनजातीय दलों द्वारा अगरबत्ती एवं फूल माला निर्माण का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं बाला साहब देशपाण्डे उद्यान के निकट सूरजपुर के बायर नाचा दल द्वारा एवं अम्बेडकर चौक में मनेंद्रगढ़ के सुआ दल द्वारा पदयात्रा की अगुवाई की जाएगी। कुमार दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा के पास नगाड़ा बाजा के साथ नारायणपुर जिले के नृत्य दल द्वारा ककसार नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं रणजीता स्टेडियम में जनजातीय समाज के युवाओं एवं माई भारत युवा स्वयंसेवकों को संबोधित किया जाएगा। recent visitors 77

प्रदीप टंडन पीएचडीसीसीआई की राज्य परिषद के चेयरमैन नियुक्त

रायपुर प्रदीप टंडन पीएचडीसीसीआई की राज्य परिषद के चेयरमैन नियुक्त हुए है। पीएचडी चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पिछले 119 वर्षों से भारतीय उद्योग, व्यापार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए लगातार मुख्य स्त्रोत के रूप में काम कर रहा है। चैम्बर दूरदर्शी, सक्रिय ,गतिशील एवं अखिल भारतीय शीर्ष संगठन है,जो उद्योग की प्रगति के लिए सरकार के साथ भागीदार के रूप मे कार्य करता है। पीएचडीसीसीआई भारतीय अर्थव्यवस्था की प्रगति, सदभाव और एकीकृत विकास को बढ़ावा देने के लिए मजबूत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के साथ जमीनी स्तर पर काम करता हैं, ये संगठन भारतीय अर्थव्यवस्था को अगले स्तर पर ले जाने के लिए कई क्षेत्रों में 1,50,000 से अधिक छोटे बड़े एवम मध्यम उद्योगों से जुड़ा हुआ है।  पीएचडीसीसीआई भारत और विदेशों में दूतावास और हाय कमीशन के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं और व्यावसायिक अवसरों को लाने के लिए भी काम कर रहा हैं। पीएचडीसीसीआई का अंतरराष्ट्रीय कार्यालय बहरीन में 6 जीसीसी देशों के लिए स्थापित है। पीएचडीसीसीआई ने पार्टियों के बीच हस्ताक्षरित 100 से अधिक समझौता ज्ञापनों के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उद्योग संघों और संगठनों को सहयोजित किया हैं। देश में क्षमता निर्माण की दिशा में अपने प्रयास में पीएचडी चैंबर जर्मनी के कोनराड एडेनायर फाउंडेशन के सहयोग से केंद्रित उद्यमशीलता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित भी करता हैं। चैंबर का मुख्यालय दिल्ली में हैं और उसके क्षेत्रीय कार्यालय तमिलनाडु, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल को छोड़कर सभी राज्यों में स्थापित है। recent visitors 157

गुजरात में सर्दी का टूटेगा 30 साल का रिकॉर्ड, 17-20 नवंबर के बीच पड़ेगी बारिश, अगले 7 दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम

अहमदाबाद गुजरात में सर्दी के आगमन के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। अहमदाबाद मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से फिलहाल ठंड के कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिल रहे हैं। इसी बीच मौसम विशेषज्ञ अंबालाल पटेल ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि 17 से 20 नवंबर के बीच गुजरात में बारिश हो सकती है। गुजरात में सर्दी का 30 साल का रिकॉर्ड टूटने की संभावना अंबालाल पटेल का यह भी कहना है कि इस साल गुजरात में ठंड इतनी ज्यादा होगी कि 30 साल का रिकॉर्ड टूट सकता है। दूसरी ओर, मौसम विभाग का मानना है कि गुजरात में ठंड का आगमन उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद ही शुरू होगा। फिलहाल राज्य के अधिकांश शहरों में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है, और नवंबर का आधा महीना बीत जाने के बावजूद तापमान में कोई गिरावट नहीं आई है। अगले 7 दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम अहमदाबाद मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख ए.के. दास ने बताया कि अगले 7 दिनों तक गुजरात का मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में भी कोई खास बदलाव नहीं होगा। राज्य के सबसे अधिक तापमान वाले शहरों में राजकोट का तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अहमदाबाद में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। अगले 24 घंटों में अहमदाबाद और आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना है। recent visitors 74

विजयपुर व बुदनी विधानसभा उपनिर्वाचन में 5 लाख 31 हजार 616 मतदाता करेंगे मतदान

भोपाल   मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुखवीर सिंह ने बताया कि श्योपुर जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र 02 विजयपुर व सीहोर जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र 156-बुदनी में उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होना है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में उप निर्वाचन की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। कुल 5 लाख 31 हजार 616 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से प्रारंभ होगी और शाम 6 बजे तक चलेगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि श्योपुर जिले की विधानसभा 02 विजयपुर में उप चुनाव के लिए 327 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 2 लाख 54 हजार 817 मतदाता मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। इसमें 2 लाख 54 हजार 714 सामान्य मतदाता है, जिसमें पुरुष मतदाता 1 लाख 33 हजार 581 है। 1 लाख 21 हजार 131 महिला मतदाताओं की संख्या है। 103 सेवा मतदाता हैं। सीहोर जिले की 156-बुदनी विधानसभा में 363 मतदान केंद्र बनाएं गए हैं। 2 लाख 76 हजार 604 सामान्य मतदाता है, जिसमें पुरुष मतदाता 1 लाख 43 हजार 197 हैं। महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 33 हजार 401 है। सेवा मतदाताओं की संख्या 195 है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में उप निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिये 2 हजार 760 अधिकारी-कर्मचारियों की निर्वाचन ड्यूटी लगाई गई है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में सुचारु मतदान के लिये लगभग 1500 सशस्त्र बल, 1500 जिला पुलिस बल तथा पर्याप्त संख्या में होमगार्ड एवं विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) सुरक्षा के लिये तैनात किये गये हैं। दोनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 100 से अधिक सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 100 से अधिक सेक्टर पुलिस ऑफिसर भी तैनात किये गये हैं, जो मतदान की सम्पूर्ण अवधि में अपने-अपने सेक्टर क्षेत्र में भ्रमण करेंगे। इस बार निर्वाचन आयोग द्वारा यह भी व्यवस्था की गयी है कि पुलिस सेक्टर ऑफिसर्स के वाहनों पर जीपीएस भी लगाया गया है, ताकि यदि किसी केन्द्र में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना मिले, तो तत्काल निकटतम सेक्टर मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारियों को सूचना दी जा सके। आयोग द्वारा सेक्टर मजिस्ट्रेट के सेक्टर्स इस तरह तय किये गये हैं कि वह अपने अधीन किसी भी पोलिंग बूथ में मात्र 15 मिनट के भीतर पहुँच सके। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुखवीर सिंह ने दोनों ही विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से स्वतंत्र एवं निर्भीक होकर मतदान अवश्य करने की अपील की है।   recent visitors 78