Saturday, July 11, 2026 2:31 am

म्यूचुअल फंड SIP में लगातार बढ़ती निवेश रुचि का संकेत, पहली बार 25,000 करोड़ का आंकड़ा पार

नई दिल्ली अक्टूबर 2024 में म्यूचुअल फंड की मासिक SIP में पहली बार 25,000 करोड़ रुपये का योगदान दर्ज किया गया, जो सितंबर में 24,509 करोड़ रुपये था। यह आंकड़ा पिछले साल की इसी अवधि में 16,928 करोड़ रुपये था, जिससे SIP में लगातार बढ़ती निवेश रुचि का संकेत मिलता है। अक्टूबर में म्यूचुअल फंड फोलियो की संख्या 21,65,02,804 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। खुदरा म्यूचुअल फंड फोलियो, जिसमें इक्विटी, हाइब्रिड और सॉल्यूशन-ओरिएंटेड योजनाएं शामिल हैं, भी 17,23,52,296 के साथ सर्वकालिक उच्च स्तर पर रहे, जो सितंबर में 16,81,61,366 थे। खुदरा AUM अक्टूबर में 39,18,611 करोड़ रुपये पर रहा, जबकि सितंबर में यह 40,44,098 करोड़ रुपये था। अक्टूबर में ग्रोथ/इक्विटी-ओरिएंटेड योजनाओं में 41,886.69 करोड़ रुपये का निवेश दर्ज हुआ। अक्टूबर में 63,69,919 नई SIPs रजिस्टर्ड हुईं, और SIP AUM 13,30,429.83 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। SIP खातों की कुल संख्या अक्टूबर में अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर 10,12,34,212 पहुंच गई, जो सितंबर में 9,87,44,171 थी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह वृद्धि भारत में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री की गहरी पकड़ और निवेशकों की परिपक्वता को दर्शाती है। इंडस्ट्री ने अक्टूबर में रिकॉर्ड AUM 67.26 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया। recent visitors 91

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत की खबर, मिल सकता है बेसिक सैलरी में 53% DA मर्ज होकर

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी की, जिससे अब DA 50% से बढ़कर 53% हो गया है। इसके साथ ही पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (DR) में भी 3% की वृद्धि की गई है। इस फैसले के बाद अब सवाल हैं कि क्या जनवरी 2025 में अगली संशोधन से पहले इस बढ़े हुए DA को कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में मर्ज किया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में स्थायी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। DA को बेसिक सैलरी में मर्ज करने की संभावना ऐसा पहली बार नहीं है कि DA को बेसिक सैलरी में मर्ज करने की संभावना पर विचार किया जा रहा है। इससे पहले 5वें और 6ठे वेतन आयोग (Pay Commission) के समय भी, जब महंगाई भत्ता 50% को पार कर गया था, तो इसे बेसिक में मर्ज करने की सिफारिश की गई थी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, फिलहाल इसपर चर्चा चल रही है, लेकिन अब तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। सैलरी पर संभावित असर अगर DA को बेसिक सैलरी में मर्ज किया जाता है, तो इससे सैलरी स्ट्रक्चर में स्थायी बदलाव देखने को मिलेंगे। यह बदलाव न केवल बेसिक सैलरी में वृद्धि करेगा, बल्कि भत्तों (Allowances) और अन्य लाभों पर भी प्रभाव डालेगा। इस फैसले का फायदा केंद्रीय कर्मचारियों को उनके पेंशन और अन्य वित्तीय लाभों में भी मिलेगा। अगली DA बढ़ोतरी की संभावित तारीख आमतौर पर सरकार मार्च और सितंबर-अक्टूबर में DA और DR में संशोधन की घोषणा करती है, जो क्रमशः जनवरी और जुलाई से प्रभावी होता है। अगले DA हाइक की घोषणा होली से पहले, मार्च 2025 में की जा सकती है। यह केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में एक बड़ी राहत होगी। recent visitors 56

संजय राउत ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र चुनाव में पैसा बांटा जा रहा है, चुनाव आयोग को भी लपेटा

महाराष्ट्र महाराष्ट्र चुनाव को लेकर राज्य में सियासी परा बढ़ा हुआ है. दोनों गठबंधन के नया एक-दूसरे पर हमलावर हैं. इसी बीच अब सामान की चेकिंग को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत का बयान सामने आया है. उन्होंने  चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि ईसी पर्यवेक्षकों द्वारा हमारे सामान की जांच हो रही है. क्या वो इकनाथ शिंदे, अजीत पवार, देवेंद्र फडणवीस, नरेंद्र मोदी, अमित शाह के हेलीकॉप्टरों, कारों की भी जांच कर रहे हैं, वहां पर क्या है? इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र चुनाव में पैसा बांटा जा रहा है. लगाए चुनाव में पैसे बांटने के आरोप शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने आगे कहा, "क्या चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक यह नहीं देख पा रहे हैं कि महाराष्ट्र में पैसा कैसे बांटा जा रहा है? हम बार-बार उन्हें इसकी जानकारी दे रहे हैं. चुनावी सर्वों पर भी उठाए थे सवाल इससे पहले संजय राउत ने महाराष्ट्र चुनाव को लेकर आ रहे सर्वे के नतीजों पर भी बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था, "आप इन चुनावी सर्वो पर भरोसा ना करें. ऐसा ही एक सर्वे लोकसभा चुनाव में आया था. तब PM मोदी ने 400 पार की बात की थी. चुनाव में एमवीए 160-170 सीटें जीतेगी. 175 सीटें जीतेगा महायुति गठबंधन वहीं, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सोमवार को दावा किया कि 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन 175 सीटें जीतेगा. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख ने यह भी दावा किया कि वह बारामती सीट से एक लाख से अधिक मतों के अंतर से जीतेंगे. अजित पवार का मुकाबला भतीजे और शरद पवार की अगुवाई वाली राकांपा (शरदचंद्र पवार) के उम्मीदवार युगेंद्र पवार से है. उपमुख्यमंत्री 1991 से इस सीट से विधायक हैं.   recent visitors 103

औ‌द्योगिक क्षेत्र मोहासा- बाबई में 214.42 एकड़ भूमि को शामिल किये जाने की स्वीकृति

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा विद्युत एवं नवीकरणीय उर्जा उपकरणों के विनिर्माण क्षेत्र (औ‌द्योगिक क्षेत्र मोहासा- बाबई जिला नर्मदापुरम) के क्षेत्रफल विस्तार किये जाने का निर्णय लिया गया। निर्णय अनुसार विद्युत एवं नवीकरणीय उर्जा उपकरणों के विनिर्माण क्षेत्र के लिए आरक्षित 227.54 एकड़ क्षेत्रफल में औ‌द्योगिक क्षेत्र मोहासा बाबई की 214.42 एकड़ भूमि को शामिल किया गया है। इसके बाद पार्क का कुल क्षेत्रफल 441.96 एकड़ हो जायेगा। मंत्रि-परिषद ने सौर सह अन्य नवीकरणीय/अक्षय ऊर्जा अनुसंधान केन्द्र की स्थापना के लिए भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान भोपाल को ग्राम भौरी जिला भोपाल स्थित 21.494 हेक्टयर भूमि आवंटित करने की स्वीकृति दी। निर्णय अनुसार ग्राम भौरी की खसरा क्रमांक 66/1 रकबा 8.438 हेक्टेयर, खसरा क्रमांक 66/2 रकबा 2.005 हेक्टेयर, खसरा क्रमांक 66/3 रकबा 2.005 हेक्टेयर, खसरा क्रमांक 69/1 रकबा 1.597 हेक्टेयर, खसरा क्रमांक 70/1 रकबा 1.946 हेक्टेयर, खसरा क्रमांक 73/1 रकबा 2.231 हेक्टेयर एवं खसरा क्रमांक 75 रकबा 4.772 हेक्टेयर में से 2.772 हेक्टेयर कुल रकबा 22.994 हेक्टेयर में से 20.994 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है। संस्थान विशुद्ध एवं अनुप्रयुक्त विज्ञान में अनुसंधान के क्षेत्र में विश्व स्तरीय एवं उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। प्रस्तावित अनुसंधान केन्द्र का प्रमुख उद्देश्य सोलर सेल की दक्षता में वृद्धि करना, ऊर्जा के नुकसान को कम करने के साथ पवन ऊर्जा सहित नवकरणीय ऊर्जा के अन्य स्त्रोतों में विश्वस्तरीय अनुसंधान को बढ़ावा देगा होगा। मंत्रि-परिषद द्वारा 30 जून अथवा 31 दिसम्बर को सेवानिवृत शासकीय सेवकों को पेंशन निर्धारण के लिये काल्पनिक रूप से वार्षिक वेतन वृद्धि देने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत 30 जून को सेवानिवृत हुए या होने वाले शासकीय सेवकों को 1 जुलाई को निर्धारित काल्पनिक वार्षिक वेतन वृद्धि देय होगी। इसी तरह 31 दिसम्बर को सेवानिवृत हुए अथवा होने वाले शासकीय सेवकों को 1 जनवरी की स्थिति में काल्पनिक वार्षिक वेतन वृद्धि दी जायेगी। काल्पनिक वेतन वृद्धि के फलस्वरूप बड़ी हुई पेंशन का लाभ 1 मई 2023 या इसके बाद देय होगा। दिनांक 30 अप्रैल 2023 की अवधि के लिये बड़ी हुई पेंशन का भुगतान नहीं किया जायेगा। जिन शासकीय सेवकों द्वारा न्यायालय में रिट याचिकाएँ दायर की है तथा सफल हुए है। उनके संबंध में शासकीय निर्णय के दृष्टिगत ही कार्यवाही करने का निर्णय भी लिया गया। मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश वित्त निगम द्वारा वाणिज्यिक कर विभाग को 150 करोड़ के हस्तांतरण मूल्य पर इंदौर स्थित नवनिर्मित भवन हस्तांतरण किये जाने का निर्णय लिया। वाणिज्यिक कर विभाग भवन का आधिपत्य प्राप्त कर विद्युत समयोजन, सामान्य मरम्मत आदि पूर्णकर नगर निगम इंदौर से भवन पूर्णता प्रमाण-पत्र प्राप्त कर भवन का उपयोग प्रारंभ कर सकेगा।   recent visitors 70

अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

कांकेर परलकोट क्षेत्र के ग्राम शारदानगर में मानवता को शर्मसार करने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने “नारी-सुरक्षा और सम्मान” के तमाम सरकारी दावों की पोल खोल दी है. दरअसल, ग्राम शारदानगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रात के अंधेरे में गांव की एक महिला जो अर्धनग्न अवस्था में अपने कपड़ों को हाथों में लेकर दौड़ रही है और गांव का ही एक युवक उसका पीछा कर अश्लील वीडियो बना रहा है. महिला युवक से वीडियो न बनाने की गुहार लगाती रही लेकिन युवक ने न केवल महिला का अश्लील वीडियो बनाया बल्कि उस वीडियो को वायरल भी कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद महिला पखांजूर थाने पहुंची और युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. शिकायत में महिला ने बताया कि जब वह अपने निजी स्थिति में थी तभी उसी गांव का युवक गोष्टो पहुंचा और महिला के निजी पलों में बाधा डाला. युवक को देखते ही महिला ने तुरंत अपने कपड़े पहनने शुरू कर दिए लेकिन युवक ने उसका पीछा किया और इस पूरे घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. मामले में कार्रवाई करते हुए पखांजूर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. recent visitors 77

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देवउठनी ग्यारस पर मालवीय नगर युवा सदन में तुलसी शालिग्राम विवाह में शामिल हुए

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देवउठनी ग्यारस पर मालवीय नगर युवा सदन में तुलसी शालिग्राम विवाह में शामिल हुए। उन्होंने हरि और माँ तुलसी से प्रदेशवासियों के जीवन को सुख, समृद्धि और खुशहाली से परिपूर्ण बनाए रखने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माता तुलसी की मंत्रोच्चार के साथ पूजा कर धूप, सिंदूर, चंदन, पुष्प अर्पित कर नैवैद्य का भोग लगाया। इस अवसर पर विधायक रामेश्वर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि देवउठनी ग्यारस भगवान विष्णु के 4 महीने की निद्रा से जागरण का प्रतीक है। यह त्यौहार कार्तिक शुक्ल ग्यारस तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता तुलसी की पूजा की जाती है और उनके विवाह का आयोजन किया जाता है। देवउठनी ग्यारस के दिन विशेष मंत्रों का जाप कर भगवान विष्णु और माता तुलसी की आराधना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है।   recent visitors 76

मुकेश खन्ना एक बार फिर से नजर आए शक्तिमान वाले कॉस्ट्यू में

मुंबई मुकेश खन्ना भीष्म पितामह के अलावा सुपरहीरो शक्तिमान के रोल को लेकर खूब फेमस रहे हैं। जब-तब वो अपने इस किरदार को याद भी किया करते हैं। अब मुकेश खन्ना एक बार फिर से शक्तिमान वाले कॉस्ट्यू में नजर आए और उनका अंदाज देखकर उनके फैन्स ही अब उनकी आलोचना कर रहे हैं। मुकेश खन्ना अपने शक्तिमान वाले रोल के लिए खूब जाने जाते हैं। इंडियन सुपरहीरो पर बना ये टीवी शो घर-घर में लोगों को काफी पसंद आया था। हाल ही में इस शो पर फिल्म बनाने की खबर सामने आई थी और कहा गया था कि रणवीर सिंह शक्तिमान की भूमिका में दिखेंगे। हालांकि, मुकेश खन्ना को रणवीर का शक्तिमान बनना भी पसंद नहीं आया था। मुकेश खन्ना का कहना था कि शक्तिमान का किरदार निभाने के लिए कोई ऐसा एक्टर होना चाहिए जो ईमानदार और मासूम हो। उन्होंने साफ शब्दों में ये कहा था कि मुकेश खन्ना ने कहा था कि रणवीर सिंह के बिना कपड़ों के फ़ोटोशूट की वजह से ही वे नहीं चाहते कि रणवीर शक्तिमान का किरदार निभाएं। 'मैंने शक्तिमान में अच्छा प्रदर्शन किया क्योंकि यह मेरे अंदर से आई है' मुकेश खन्ना ने अनाउंस किया है कि 'शक्तिमान' एक बार फिर से वापस आ रहा है। उन्हेंने अपने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज़ पोस्ट किए हैं जिसमें वो शक्तिमान के लुक में दिख रहे हैं। इस बीच, मुकेश खन्ना ने शक्तिमान वालें कपड़ों में नजर आने को लेकर ANI को दिए एक इंटरव्यू में बताया, 'यह मेरे भीतर का कॉस्ट्यूम है, मुझे पर्सनली यही लगता है, मेरे दिमाग में ये है कि ये कॉस्ट्यूम मेरे भीतर से आई है। मैंने शक्तिमान में अच्छा प्रदर्शन किया क्योंकि यह मेरे अंदर से आई है, एक्टिंग का मतलब आत्मविश्वास है। जब मैं शूटिंग कर रहा होता हूं तो मैं कैमरे के बारे में भूल जाता हूं। मैं फिर से शक्तिमान बनने पर दूसरों से ज़्यादा खुश हूं।' 'अब समय आ गया है कि वह इस किरदार और कॉस्ट्यूम से बाहर निकलें' उन्होंने आगे कहा, 'मैं अपना वो कर्तव्य निभा रहा हूं जो मैंने 1997 में शुरू किया था और जो 2005 तक चला। मुझे लगता है कि मेरा काम 2027 में भी लोगों तक पहुंचना चाहिए क्योंकि आज की पीढ़ी अंधी दौड़ रही है। उन्हें रोकना होगा और उन्हें खुद को संभालने के लिए कहना होगा।' हालांकि, 90 के दशक में 'शक्तिमान' इंजॉय कर चुके वो बच्चे आज बड़े हो गए हैं और वो ये सब देखकर बहुत खुश नहीं हैं। उन्हें लगता है कि अब समय आ गया है कि वह इस किरदार और कॉस्ट्यूम से बाहर निकलें और आगे बढ़ जाएं। 'यार ये अतीत में फंस गए हैं, कोई इनको बाहर निकालो' एक यूजर ने कहा, 'जरा सोचिए कि कुछ मुकाबलों के बाद शक्तिमान को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया जाता है।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'शक्तिमान को बर्बाद मत करो।' एक यूजर ने लिखा- यार ये अतीत में फंस गए हैं, कोई इनको बाहर निकालो। एक और ने कहा, 'क्यों शक्तिमान की बेइज्जती करवा रहे हो बार-बार खुद आकर, अब किसी और को आने का मौका दो।' 'अब यह एक बुरे सपने में बदलने की राह पर है' एक यूजर ने कहा, 'अब आगे बढ़ने का समय आ गया है। वह कैमियो कर सकते थे या कोई ऐसा रोल जो समय-समय पर नए शक्तिमान को सलाह देता ताकि उनका अहंकार भी संतुष्ट हो सके। एक यूजर ने लिखा- इस इंसान को कुछ हो गया है! शक्तिमान हममें से कई लोगों के लिए एक प्यारी याद थी, अब यह एक बुरे सपने में बदलने की राह पर है! एक ने कहा- दद्दू जी ये क्या करने जा रहे हैं। recent visitors 106