Wednesday, July 8, 2026 8:08 am

जशपुर वासियों को केंद्रीय मंत्री मांडवीया ने दी बड़ी सौगात

जशपुर जशपुरनगर भगवान बिरसामुंडा के 150 वी जयंती के अवसर पर जशपुर में आयोजित माटी के वीर पदयात्रा के लिए पहुँचे केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया ने जशपुर वासियों को बड़ी सौगात दी है। शहर के नजदीकी गांव बालाछापर में पदयात्रा के शुभारम्भ समारोह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने यह घोषणा की। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंडवीया आज सुबह 9 बजे गुजरात के भावनगर से सीधे आगडीह हवाई अड्डा पहुँचे थे। वही सीएम विष्णुदेव साय रायपुर से जशपुर पहुँचे थे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार आदिवासियों के विकास की चिंता करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासियों को देश का नेतृत्व का अवसर देने के लिए द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया और मुझ जैसे गांव के किसान को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में जनजातिय समाज के विकास के लिए कटीबध हैँ। केंद्रीय मंत्री मांडवीया ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम सरकारी आयोजन नहीं है। इसे माई भारत यूथ वालेंटियर ने किया है। उन्होंने कहा कि माई भारत यूथ संगठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के परिकल्पना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह संगठन आने वाले समय में युवाओं के लिए सिंगल विंडो का काम करेगी। इसके माध्यम से युवा खेल,समाज सेवा और निजी व सार्वजनिक क्षेत्र में करियर बना सकेंगे। भाजपा आदिवासियों के हित और विकास की चिंता करती है। मुझ जैसे गांव के किसान को सीएम बनाया। कोरोना संकट के दौरान युवाओं ने समाज की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए युवा स्वयं सेवक के रूप में काम करें योजनाओं को जरूरतमंद लोगो तक पहुंचना भी देश सेवा करने का माध्यम छत्तीसगढ़ में विकसित भारत की संकल्पना। जशपुर में आधुनिक खेल ग्राउंड का निर्माण किया। अगले ओलम्पिक में जशपुर के युवा खिलाड़ियों के खेलते हुए देखने की इच्छा। सम्बोधन खत्म, माटी के वीर पद यात्रा होगी शुरू। recent visitors 56

51 हजार नई भर्तियां और 25 हजार युवाओं को मिलेंगी नियुक्तियां, राजस्थान सरकार की प्रथम वर्षगांठ पर सौगात

जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राज्य सरकार का एक साल पूरा होने से पहले करीब 25 हजार युवाओं को नियुक्तियां देने और 51 हजार से अधिक नई भर्तियों की सौगात देने जा रहे हैं। युवाओं के रोजगार के सपने को पूरा करने में ये नियुक्तियां एवं विज्ञप्तियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और ‘सुराज संकल्प’ की दिशा में अहम कदम साबित होंगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हाल ही में समीक्षा बैठक आयोजित कर सभी विभागों को जारी भर्ती प्रक्रियाएं समय पर पूरी कर युवाओं को शीघ्र नियुक्तियां देने एवं नई भर्तियां निकालने पर तेजी से कार्य करने के निर्देश दे चुके हैं। इसके बाद अब राज्य सरकार पहली वर्षगांठ के मौके पर मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के दौरान सात विभागों के लगभग 25 हजार युवाओं को नियुक्तियां दिए जाने की तैयारी कर रही है। राज्य सरकार 48 हजार 593 चतुर्थ श्रेणी एवं समकक्ष पदों तथा 3 हजार 170 वाहन चालकों की भर्ती प्रक्रिया भी शीघ्र शुरू करने जा रही है। उल्लेखनीय है कि विभिन्न विभागों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और वाहन चालकों के लंबे समय से रिक्त चले आ रहे पदों को भरने के लिए राज्य सरकार ने हाल ही इनसे जुड़े सेवा नियमों और भर्ती प्रक्रिया में जरूरी बदलाव किए थे। राज्य सरकार की युवाओं को निरंतर रोजगार उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता के क्रम में तीसरे मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नर्सिंग ऑफिसर, चिकित्सा अधिकारी (दंत चिकित्सक), हॉस्पिटल केयर टेकर, अध्यापक लेवल एक एवं दो, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक, आयुर्वेद विभाग में कनिष्ठ कम्पाउंडर और नर्स, आयोजना विभाग में संगणक, कृषि विभाग में कृषि पर्यवेक्षक और संस्कृति शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अध्यापक के पदों पर सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा, सफाई कर्मियों के पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी। उल्लेखनीय है कि विगत दो रोजगार उत्सवों में 28 हजार 200 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। स्थायी पदों के अतिरिक्त एनएचएम के 21 काडर के विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती की जाएगी, जिसके लिए अभ्यर्थना राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को भिजवाई जा रही है। अब तक एनएचएम में 3 काडर की भर्ती परीक्षाएं बोर्ड द्वारा कराई जा चुकी हैं। इनमें से जीएनएम को दिसंबर माह में नियुक्ति दे दी जाएगी। इसके अतिरिक्त कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर और एएनएम के पदों के लिए सफल अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन का कार्य चल रहा है। recent visitors 58

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मतदान की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मताधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। मध्यप्रदेश और देश में जहाँ भी निर्वाचन हो रहा है, वहां के सभी मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने से ही, हमें अपने जनप्रतिनिधि के चयन का अधिकार प्राप्त होता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधनी और विजयपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए हो रहे उपचुनाव को दृष्टिगत रखते हुए मीडिया के माध्यम से मतदाताओं से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की। उल्लेखनीय है कि देश के अन्य राज्यों में भी निर्वाचन प्रक्रिया जारी है।   recent visitors 63

आयुक्त सहकारिता ने अधिकारियों की ली वर्चुअल बैठक, छत्तीसगढ़ में कल से होगी धान खरीदी

रायपुर. चाक-चौबंद व्यवस्था के निर्देश के परिपालन में सभी जिलों में कलेक्टरों के मार्गदर्शन में सहकारिता, मार्कफेड और खाद्य विभाग द्वारा सभी तैयारियां तेजी पूरी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए बारदानों की व्यवस्था, फड़, चबूतरा, पीने का पानी, किसानों के बैठने की छायादार व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जिलों के कलेक्टरों को धान खरीदी केन्द्रों की व्यवस्था का औचक निरीक्षण करने को भी कहा है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें इस संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में सहकारिता आयुक्त कुलदीप शर्मा ने सहकारिता विभाग के राज्य स्तर से लेकर जिला स्तर के अधिकारियों की संयुक्त वर्चुअल बैठक ली। उन्होंने जिला पंजीयक और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक को धान खरीदी की अग्रिम तैयारियों के संबंध में कडे निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी तथा बैंक धान खरीदी के संबंध में अपनी जिम्मेदारी को समयानुसार पूरा करें। धान उपार्जन केन्द्रों से बारदानों की व्यवस्था, फड़, चबूतरा, पीने का पानी, किसानों के बैठने की छायादार स्थान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। धान की सुरक्षा के लिए पर्याप्त डनेज और तारपोलिन आदि की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। धान बेचने के लिए केन्द्र में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। सहकारिता आयुक्त शर्मा ने सभी समितियों में सीसीटीव्ही कैमरे लगाने के लिए उचित जगह का चयन करने को कहा ताकि संपूर्ण परिसर कवर हो सके। उन्होंने ट्रायल रन के साथ-साथ सभी अग्रिम तैयारी 12 नवंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को धान खरीदी नीति अनुसार स्टेक लगाने, सभी समितियों को उचित संख्या में ही टोकन जारी करने के निर्देश दिए। मौसम खराब होने अथवा बारिश होने की स्थिति में किसी तरह की  अव्यवस्था उत्पन्न न हो, इसको ध्यान में रखते हुए अग्रिम तैयारी सुनिश्चित की जाए। सहकारिता आयुक्त ने बैंक अधिकारियों को बैंकों में उपलब्ध माइक्रो एटीएम समितियों को उपलब्ध कराने को कहा ताकि किसानों को इससे राशि आहरण की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अधिकारियों को सभी समितियों में भ्रमण कर वहां की व्यवस्था का मुआयना करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर से लेकर 31 जनवरी 2025 तक समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन किया जाएगा। इस अवधि में व्यवस्था से जुड़े अधिकारी न तो अनावश्यक रूप से अवकाश पर जाएंगे न ही मुख्यालय से बाहर रहेंगे। recent visitors 67

वोटबैंक के बजाय जनहित में करें कार्य, राजस्थान-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कांग्रेस को सलाह

जयपुर. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि विपक्ष क्या कर रहा है, इस पर ध्यान करने की बजाय भाजपा हमेशा अपने कार्यों पर ध्यान देती है। विपक्षी नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार कहने से आपत्ति है, उनको देशवासियों को संगठित रहने की अपील करने से आपत्ति है और उनको वस्त्र और उसके रंग से भी आपत्ति है तो इससे उनकी विकृत मानसिकता देशवासियों के सामने उजागर हो गई। कांग्रेसी नेताओं को औवेसी के बयानों पर कभी आपत्ति नहीं हुई, वो 15 मिनट पुलिस हटाने वाले बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देते, क्योंकि कांग्रेस वोटबैंक की राजनीति करती है, उसको विकास से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस में राजनीति का स्तर गिरता जा रहा है, इसका नुकसान कांग्रेस पार्टी को होना तय है। भाजपा ने कभी भी कांग्रेस क्या कर रही है, इस पर ध्यान नहीं दिया, बल्कि सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास की नीति पर कार्य करते हुए जन कल्याणकारी नीतियां तैयार की। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने बजट में हर वर्ग, हर समुदाय के लिए योजनाएं बनाई। भाजपा समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति के लिए कार्य कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अधिकांश नेता भ्रष्टाचार और घोटालों में संलिप्त पाए जा रहे है। कर्नाटक में कांग्रेसी नेता के 64 ठिकानों पर कमरे नोटों से भरे मिले। कर्नाटक ही नहीं, कांग्रेस शासित प्रदेशों में घोटाले पर घोटाले किए जा रहे है। ऐसे में कांग्रेस को अपनी गिरेबा में झांक कर देखना चाहिए। भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के बजाय कांग्रेसियों को जनहित में काम करना चाहिए। वोटबैंक के लिए प्रलोभन देने की बजाय रोजगार सृजन करने की जरूरत है। कांग्रेस चुनावों में रेवड़ियां बांटने का काम करती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि आज देशवासियों को संगठित रहने का संदेश देने में विपक्ष को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। भाजपा की एक नीति है कि सबको एकजुट रहना है तब ही राष्ट्र का विकास होगा। देश की एकता, अखंडता सुदृढ़ होगी। अगर हम आपस में बटेंगे तो दुश्मनों को लाभ होगा। कांग्रेस ने हमेशा देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम किया। कांग्रेस पार्टी के नेताओं के स्वभाव में छिद्रान्वेषण भरा हुआ है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने सलाह देते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं को अपना ध्यान रखना चाहिए, पडौस के घर में ताकझांक शोभा नहीं देती। समाज के बुद्धिजीवी, राजनेता या फिर सभ्रान्त व्यक्तियों को ताकझांक शोभा नहीं देती। भाजपा नेता जनता के विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित है। recent visitors 71

गुप्तांग और नाजुक हिस्सों को केमिकल से जलाया, छत्तीसगढ़-कोण्डागांव में युवती को दो साल रखा कैद

कोण्डागांव. कोण्डागांव जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ ऐसा अपराध हुआ, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया। मुंबई के धारावी में रहने वाले फिरोज अहमद ने ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए युवती को अपने प्यार के जाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर दो साल पहले वह उसे मुंबई ले गया। लेकिन वहां जो हुआ, वह किसी के भी रोंगटे खड़े कर देने के लिए काफी था। मुंबई पहुंचने के बाद फिरोज ने युवती को धारावी के एक छोटे से कमरे में कैद कर लिया। दो साल तक उसने उसके साथ अप्राकृतिक तरीके से अनाचार किया। यातनाओं की हद तब पार हो गई, जब उसने पीड़िता के गुप्तांग, गले और अन्य नाजुक हिस्सों को केमिकल से नुकसान पहुंचाया। इन क्रूर यातनाओं से पीड़िता शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह कमजोर हो चुकी थी। अस्पताल में हुआ भयावह खुलासा दो नवंबर की रात किसी तरह पीड़िता फिरोज के चंगुल से भाग निकली और कोण्डागांव स्थित अपने घर पहुंची। अत्यंत कमजोर हालत में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर्स ने उसके साथ हुए अत्याचार का खुलासा किया। तीन नवंबर को युवती ने जिला अस्पताल के ओपीडी में उल्टी, दस्त और कमजोरी की शिकायत दर्ज कराई। चार नवंबर को डॉक्टर्स ने उसके गुप्तांग और गले पर केमिकल से हुए घाव के निशान पाए। साथ ही, पता चला कि वह पिछले आठ महीनों से मासिक धर्म से वंचित है। सात नवंबर को कोण्डागांव पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर आरोपी फिरोज अहमद के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2) (ढ), 365, और 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज की। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर दबिश कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर आरोपी फिरोज अहमद की तलाश तेज कर दी गई है। धारावी निवासी फिरोज अहमद के मुंबई, दिल्ली और उत्तर प्रदेश स्थित ठिकानों पर कोण्डागांव पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। recent visitors 112

पत्नी ने कर दी हत्या, छत्तीसगढ़-जशपुर में पति ने शराब लाने बेच दिया चावल

जशपुर. जशपुर जिले के सोनक्यारी क्षेत्र के ग्राम चिरोटोली शैला में घरेलू विवाद के कारण हुई एक हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। घर में रखे चावल को बेचने को लेकर हुए विवाद में पत्नी ने अपने शराबी पति की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी महिला जंगल में छिप गई थी, लेकिन जशपुर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सन्ना थाना प्रभारी बृजेश यादव ने बताया मृतक वकील राम आदतन शराबी था और उसकी पत्नी बिरसी बाई के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घटना 10 नवंबर की शाम करीब 7 बजे की है, जब दिन में सरकारी चावल को शराब पीने के लिए पत्नी को बिना बताए बेच दिया। रात को पत्नी ने  इसको लेकर विवाद शुरू किया। इस दौरान बिरसी बाई ने अपने पति के गले में गमछा कसकर उसकी हत्या कर दी और घसीटते हुए कमरे से बाहर निकाल रही थी। इस वारदात के चश्मदीद मृतक वकील राम के बड़े भाई मद्रास राम ने अगले दिन चौकी सोनक्यारी में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें घटना का विवरण देते हुए बताया कि अपने भाई को बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक वकील राम की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने तुरंत तीन टीमों का गठन किया और आरोपी महिला की तलाश शुरू की। पुलिस टीमों ने जंगलों और संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी महिला को जंगल से गिरफ्तार किया, जहां वह छिपी हुई थी और भूख लगने पर बाहर निकली थी। पूछताछ में बिरसी बाई ने अपने अपराध को स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त गमछा भी बरामद कर लिया है। आरोपी महिला बिरसी बाई को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना सन्ना के थाना प्रभारी उप निरीक्षक बृजेश यादव, चौकी सोनक्यारी प्रभारी बालकृष्ण भगत सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। समाज में शराब पीने के कारण बढ़ते घरेलू विवादों के कारण होने वाली इस तरह की घटनाएं समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। recent visitors 85