Wednesday, July 8, 2026 2:43 am

अक्षरा सिंह को 50 लाख रुपये की रंगदारी की मिली धमकी

मुंबई शाहरुख खान और सलमान खान के बाद अब अक्षरा सिंह को भी जान से मारने की धमकी मिली है। भोजपुरी एक्ट्रेस से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है और कहा गया है कि अगर उन्होंने ये रकम दो दिन में नहीं दी तो उनकी जान जा सकती है। बताया जा रहा है कि उनके मोबाइल पर 11 नवंबर की रात दो अलग नंबर से कॉल आया था। एक 12:20 बजे और दूसरा 12:21 बजे यानी एक मिनट के अंतराल पर। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षरा सिंह को जिस शख्स ने कॉल किया था, उसने उनसे पैसे मांगने के साथ-साथ गाली-गलौच भी की थी। साथ ही कहा कि 50 लाख रुपये दो दिन में दे दो। क्योंकि अगर ये पैसे नहीं मिले तो एक्ट्रेस को जान से मार दिया जाएगा। हालांकि एक्ट्रेस ने सूझबूझ दिखाते हुए इस मामले की शिकायत दानापुर थाना में की है। एक करीबी को भेजकर उन्होंने लिखित में एप्लीकेशन दी और मामला दर्ज करवाया। अक्षरा सिंह को धमकी मिली अक्षरा के पीएस हिमांशु ने बात के दैरान की पुष्टि, वही इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए दानापुर डीएसपी से हुई बातचीत के दौरान बताया है कि फिलहाल इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही अक्षरा सिंह से फोन पर रंगदारी मांगने मामले में फिलहाल अभी जांच जारी है और इस पूरे मामले में दानापुर थाना प्रभारी को भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से रंगदारी मांगने वाले आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर ने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।। बॉलीवुड स्टार्स को मिली थी धमकी अक्षरा सिंह के पहले शाहरुख खान, मिथुन चक्रवर्ती और सलमान खान को भी कुछ ऐसे ही धमकियां मिली थीं। किंग खान के केस में तो मुंबई पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं भाईजान के मामले में भी पुलिस शिकंजा कस रही है। अब अक्षरा सिंह को मिली इस धमकी से वह थोड़ा घबरा गई हैं। लेकिन पुलिस में शिकायत करने से वह सुरक्षित भी महसूस कर रही हैं। recent visitors 85

बस्तर हाट घूमने निकले पति-पत्नी और बेटे की मौत, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर

जगदलपुर. शहर के आमागुड़ा चौक में मंगलवार की शाम को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बच्चे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भिजवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर की रहने वाली अनिता ने कुछ वर्ष पहले ओडिशा निवासी गुरुबंधु से शादी की थी। इनका आठ साल का बच्चा त्रिनाथ भी था। मंगलवार को दंपति बाइक पर जगदलपुर में रहने वाले रिश्तेदार के घर नयामुण्डा गए थे। इसके बाद पूरी फैमिली हाईवे पर स्थित बस्तर हाट घूमने के लिए गई थी। सभी आगे-पीछे जा रहे थे। कुछ लोग ऑटो में गए तो कुछ लोग लिफ्ट लेकर आमागुड़ा चौक पर जाकर अपने बाकी के रिश्तेदारों का इंतजार कर रहे थे। दंपति जैसे ही आमागुड़ा चौक के पास पहुंचकर जगदलपुर की ओर मुड़ रहे थे, तभी आमागुड़ा चौक के पास बस्तर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल भिजवाया गया। घटना के तत्काल बाद कोतवाली पुलिस से लेकर यातायात विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, घटना के तत्काल बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। recent visitors 60

दो पन्नों के नोट के साथ साउथ कोरियन एक्टर सोंग जे रिम अपार्टमेंट में मिला मृत

साउथ कोरिया साउथ कोरियन एक्टर सोंग जे रिम का 39 साल की उम्र में निधन हो गया। 12 नवंबर को उन्हें सियोल के उनके अपार्टमेंट में मृत पाया गया। एक नोट मिला है, लेकिन मौत का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। अधिकारी जांच कर रहे हैं। 14 नवंबर को उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार होगा। सोंग को 'द मून' जैसे के-ड्रामा के लिए जाना जाता है। उन्होंने 'एम्ब्रेसिंग द सन' और 'टू वीक्स' में काम किया था। सियोल के सेओंगडोंग पुलिस स्टेशन के एक बयान के अनुसार, एक्टर सोंग जे रिम 39 साल की उम्र में मृत पाए गए हैं। 12 नवंबर को मीडिया आउटलेट OSEN ने बताया कि सोंग जे रिम को सियोल के सेओंगडोंग में उनके अपार्टमेंट में मृत पाया गया था। बाद में पुलिस ने इस खबर की पुष्टि की। मौत का कारण स्पष्ट नहीं रिपोर्ट के अनुसार, घटनास्थल पर दो पन्नों का एक लेटर भी मिला है। ऑनलाइन चल रही अफवाहों ने अटकलों को हवा दी है कि एक्टर ने आत्महत्या की होगी, हालांकि, मौत का सटीक कारण अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों ने इस तरफ इशारा किया है कि वर्तमान में 'किसी गड़बड़ी के संकेत नहीं हैं' और उन्होंने बताया कि जांच जारी है। 14 नवंबर को होगा अंतिम संस्कार इस बीच कोरियाबू डॉट कॉम की रिपोर्ट बताती है कि सोंग जे रिम का अंतिम संस्कार 14 नवंबर को दोपहर 12 बजे केएसटी पर येओइडो के श्मशान गृह में होगा। हालांकि, उनके पार्थिव शरीर को कहां दफनाया जाएगा, ये अभी तय नहीं हुआ है। 2009 में शुरू हुआ था करियर सोंग जे रिम का जन्म साल 1985 में हुआ था। उन्होंने साल 2009 में अपनी फिल्म 'एक्ट्रेसेस' से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 2012 की ड्रामा 'द मून एम्ब्रेसिंग द सन' में दमदार एक्टिंग के कारण उन्हें पहचान मिली। उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स में काम किया, जैसे 'टू वीक्स', 'अनकाइंड लेडीज' और 'क्वीन वू'। recent visitors 118

विक्की कौशल की ‘महाअवतार’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज

मुंबई विक्की कौशल की नई फिल्म का ऐलान हो गया है। इसका नाम 'महाअवतार' है। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिवील कर दिया गया है और यकीनन आपने उनका ऐसा अवतार पहले कभी नहीं देखा होगा। इस फिल्म के लिए उन्होंने दिनेश विजान से हाथ मिलाया है, जो हॉरर-कॉमेडी मूवी 'स्त्री' और 'स्त्री 2' के लिए जाने जाते हैं। ये फिल्म दो साल बाद साल 2026 में रिलीज होगी। फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए Maddock Films ने ट्वीट किया कि दिनेश विजान ने धर्म के शाश्वत योद्धा की कहानी को जीवंत किया है। इसका निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं। #Mahavatar में विक्की कौशल को चिरंजीवी परशुराम की भूमिका में देखा जाएगा। ये क्रिसमस के मौके पर साल 2026 में सिनेमाघरों में आ रही है। बताया जा रहा है विक्की कौशल, संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' खत्म करने के बाद नवंबर 2025 में 'महाअवतार' की शूटिंग शुरू करेंगे और प्री-प्रोडक्शन का काम जनवरी में होगा। 'लव एंड वॉर' के बाद विक्की एक मेगा फीचर फिल्म साइन करना चाह रहे थे और निर्माता दिनेश विजान एक ऐसी स्क्रिप्ट लेकर आए, जिसे वो मना नहीं कर पाए। दिसंबर में रिलीज हो सकती है 'छावा' विक्की कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। पिछले साल उन्हें 'सैम बहादुर' में देखा गया था। इसके बाद वो 'बैड न्यूज' में हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ सामने आए। अब वो 'छावा' में छत्रपति संभाजी के किरदार में दिखाई देंगे। ये इसी साल दिसंबर में रिलीज हो सकती है।   recent visitors 78

हॉस्टल में शॉवर से लटका मिला छात्रा का शव, छत्तीसगढ़-कोंडागांव में सामान देने आए पिता इधर-उधर ढूंढते रहे

कोंडागांव. कोंडागांव जिले के कनेरा मार्ग स्थित आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष की 18 वर्षीय छात्रा का हॉस्टल के बाथरूम में शव मिला है। छात्रा का शव मिलने की खबर का पता चलते ही आश्रम के साथ ही आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया। घटना के तत्काल बाद कोतवाली पुलिस से लेकर आला अधिकारियों की टीम आश्रम आ पहुंची। छात्रा का शव बाथरूम के शॉवर के एंगल में लटका हुआ मिला है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि छात्रा नीलिमा साहू (18) के पिता मंगलवार को अपनी बेटी को सामान देने के लिए हॉस्टल आये हुए थे। यहां बेटी को खोजने पर कहीं भी दिखाई नहीं दी, जिसके बाद पिता ने उसके फोन पर कॉल किया। कॉल रिसीव नहीं करने पर खोजबीन शुरू की। थोड़ी देर बाद पता चला कि छात्रा का फोन कमरे में बज रहा है। कमरे में जाने के बाद बाथरूम में नीलिमा का शव फंदे में लटका हुआ था। वहीं, पास के बिस्तर पर एक सुसाइड नोट भी था, जिसमें छात्रा ने पढ़ाई नहीं हो पाने व पढ़ाई समझ मे नहीं आने की बात कहते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा का स्थाई पता रानीतराई जिला बालोद है। वहीं, उनके रिश्तेदार फरसगांव में भी होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि नीलिमा साहू के पिता चेतन लाल साहू पेशे से शिक्षक हैं। साथ ही उन्होंने कुछ दिन पहले ही दीपावली के बाद नीलिमा को हॉस्टल में पढ़ने के लिए छोड़ा था। वहीं, मंगलवार को नीलिमा का शव हॉस्टल के बाथरूम के अंदर एक एंगल में लटके हुए पाया गय। घटना के बाद से हॉस्टल में हड़कंप मच गया। recent visitors 55

अब तक 8.23 फीसदी मतदान, छत्तीसगढ़-रायपुर में मतदान केंद्र के बाहर लंबी कतार

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज बुधवार को रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। बूथों के बाहर मतदाताओं की लाइनें देखने को मिल रही हैं। वहीं रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने अश्विनी नगर स्थित मतदान केंद्र में मतदान डाला है। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदान जारी है। पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही है। इस सीट पर नौ बजे तक 8.23 फीसदी मतदान हुआ है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव को लेकर सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रायपुर दक्षिण के सभी मतदाता घर से बाहर निकलकर मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करें। उन्होंने कहा कि दक्षिण विधानसभा परिवर्तन का चुनाव है, बदलाव का चुनाव है। कांग्रेस पार्टी ने युवा नेता आकाश शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने अपील की है कि आकाश शर्मा को विजयी बनाएं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जीत का किया दावा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने दावा किया है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी भारी बहुमत से जीतकर जीत का नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने पिछले 10 माह के कार्यकाल में जो बेमिसाल काम करके उपलब्धियां अर्जित की हैं, उससे जनता-जनार्दन में भाजपा के प्रति यह विश्वास और दृढ़तर हुआ है कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। इसके लिए 253 मुख्य मतदान केंद्र और 13 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी मतदान केन्द्रों में उप-निर्वाचन के लिए सुबह सात से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। विधानसभा क्षेत्र में 2.71 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। 253 मुख्य और 13 सहायक मतदान केंद्र बने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करने की अपील की है। 13 नवंबर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके लिए निर्वाचन क्षेत्र में 253 मुख्य मतदान केंद्र और 13 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दो लाख 71 हजार 169 मतदाता डालेंगे वोट उप-निर्वाचन में क्षेत्र के कुल दो लाख 71 हजार 169 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें एक लाख 33 हजार 800 पुरूष मतदाता, एक लाख 37 हजार 317 महिला मतदाता और 52 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। recent visitors 69

अब देश में एयर इंडिया एक मात्र फुल सर्विस कैरियर एयरलाइंस बची, चार एयरलाइंस बंद हो चुकी

नई दिल्ली  विस्तारा एयरलाइंस अब पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। इसके विमान एयर इंडिया के बेड़े से उड़ान भर रहे हैं। विस्तारा फुल सर्विस कैरियर एयरलाइंस थी, जिसका एयर इंडिया के साथ मर्ज हो गया है। पिछले कुछ वर्षों में कई फुल सर्विस कैरियर एयरलाइंस पूरी तरह खत्म हो चुकी हैं। अब सिर्फ एयर इंडिया ही बची है। देश में एविएशन सेक्टर जिस तेजी से बढ़ रहा है, उतनी की तेजी से फुल सर्विस कैरियर एयरलाइंस खत्म हो रही हैं। पिछले 17 वर्षों में ऐसी 4 एयरलाइंस बंद हो चुकी हैं। इनमें सहारा एयरलाइंस, जेट एयरवेज, किंगफिशर और अब विस्तारा शामिल हैं। फुल सर्विस कैरियर एयरलाइंस से मतलब है कि ऐसी एयरलाइंस जिनमें यात्रियों को खाने की सुविधा दी जाती है। इनमें इंडिगो जैसी लो बजट एयरलाइंस शामिल नहीं होतीं। एयर इंडिया में सिंगापुर एयरलाइंस की हिस्सेदारी विस्तारा में सिंगापुर एयरलाइंस की 49 फीसदी हिस्सेदारी थी। अब इसके एयर इंडिया में मर्ज होने के बाद विस्तारित एयर इंडिया में हिस्सेदारी करीब 25 फीसदी हो जाएगी। एफडीआई से मिली रफ्तार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल में एफडीआई को लेकर कई नियमों में रियायत दी थी। मनमोहन सिंह के नेतृत्व की यूपीए सरकार ने विदेशी एयरलाइंस को घरेलू एयरलाइंस में 49 फीसदी तक की हिस्सेदारी की अनुमति दी थी। इसी कारण से विदेशी एयरलाइंस की ओर से किए गए निवेश के कारण ही विस्तारा और दूसरी एयरलाइंस उड़ान भर सकीं। उसी समय जेट एयरवेज में गल्फ एयरलाइंस एतिहाद ने 24 फीसदी विदेशी हिस्सेदारी ली। वहीं एयर एशिया इंडिया में मलेशिया एयर एशिया की 49 फीसदी हिस्सेदारी रही। फुल सर्विस कैरियर एयरलाइंस का अंत विस्तारा की शुरुआत जनवरी 2015 में हुई थी। यह तब से ही फुल सर्विस कैरियर एयरलाइंस थी। साल 2007 में एयर इंडिया में इंडियन एयरलाइंस का विलय हुआ था। एयर इंडिया भी फुल सर्विस कैरियर एयरलाइंस है। उस दौरान सहारा एयरलाइंस, जेट एयरवेज और किंगफिशर भी यह सर्विस दे रही थीं। लेकिन बाद में चक्र पूरी तरह घूमता गया। साल 2012 में किंगफिशर एयरलाइंस बंद हो गई। इसके बाद एयर सहारा का जेट एयरवेज में मर्जर हो गया। यानी एयर सहारा भी बंद। साल 2019 में जेट एयरवेज भी बंद हो गई। और अब 11 नवंबर 2024 से विस्तारा एयरलाइंस का एयर इंडिया में पूरी तरह मर्जर हो चुका है यानी विस्तारा का भी संचालन पूरी तरह बंद हो गया। ऐसे में अब सिर्फ एयर इंडिया ही फुल सर्विस कैरियर एयरलाइंस बची है। recent visitors 126