Wednesday, July 8, 2026 3:54 am

भेड़िए से लड़ने वाली बहादुर भुजलो बाई से सीएम यादव ने की फोन पर बात, 1 लाख रुपए की दी प्रोत्साहन राशि

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने छिंदवाड़ा जिले के खकराचौरई गांव में भेड़िए का साहस से सामना करने वाली बहादुर महिला भुजलो बाई से फोन पर बात कर उनका कुशलक्षेम पूछा। CM मोहन ने उनके उचित इलाज के लिए कलेक्टर छिंदवाड़ा को निर्देशित किया और भुजलो बाई के साहस के प्रोत्साहन स्वरूप उन्हें एक लाख रुपए स्वीकृत किए। सीएम डॉ. मोहन यादव ने महिला से वीडियो कॉल में बात करते हुए कहा कि उचित इलाज के लिए कलेक्टर छिंदवाड़ा को निर्देशित किया है। साथ ही आवश्यक होने पर भोपाल में उपचार के निर्देश भी दिए है। इस दौरान डॉ यादव ने भेड़िये के हमले से घायल महिला  के परिजनों से भी हालचाल जाना, इसके साथ ही इलाज का पूरा खर्चा उठाने का भरोसा भी दिलाया। ऐसे हुआ था महिला का भेड़िए से सामना बता दें कि फसल की रखवाली के दौरान शुक्रवार सुबह अमरवाड़ा रेंज के अंतर्गत खकराचौरई गांव के पास खेत में दो महिलाएं भुजलो बाई (65) व दुर्गाबाई (55) सो रही थीं। तभी भुजलों पर भेड़िए ने हमला किया और उनके एक हाथ का अंगूठा चबा लिया। चिल्लाने की आवाज आई तो दुर्गा बाई भुजलो को बचाने पहुंची। भेड़िए ने उनके हाथ, सिर पर चोट पहुंचाई। आधे घंटे तक महिलाओं व भेड़िए के बीच संघर्ष चलता रहा। इसके बाद भुजलो ने पास रखे फावड़े से वार कर भेड़िए की जान ले ली। भेड़िए के हमले से घायल दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल छिंदवाड़ा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।  recent visitors 113

महिलाओं में जबरदस्त उत्साह, छत्तीसगढ़-दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में 18.73 प्रतिशत मतदान

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है. इस बीच निर्वाचन आयोग ने सुबह 11 बजे तक के मतदान का आंकड़ा जारी कर दिया है. आयोग द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक़ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 18.73 प्रतिशत मतदान हो चुका है. मतदान केन्द्रों में पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं का उत्साह देखने को मिल रहा है. बता दें कि रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं, जिसका परिणाम 23 नवंबर को जारी किया जाएगा. दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के आंकड़ों की बात करें तो क्षेत्र की 2 लाख 71 हजार 169 मतदाता, जिनमें 1 लाख 33 हजार 800 पुरुष और 1 लाख 37 हजार 317 महिला मतदाताओं के साथ 52 तृतीय लिंग मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. निर्वाचन क्षेत्र में आज सार्वजनिक अवकाश रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव 2024 के लिए मतदान 13 नवंबर 2024 (बुधवार) को हो रहा है. इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निर्वाचन क्षेत्र में स्थित कार्यालयों में मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश और सामान्य अवकाश की घोषणा की गई है. इसके अलावा, मतदान दिवस के पूर्व 12 नवंबर को मतदान केंद्र वाले सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है. इस दिन मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा और उन्हें मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा. मतदाताओं को प्रोत्साहित करने चुनाव आयोग की पहल मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रायपुर दक्षिण उपचुनाव में वोट देने वाले मतदाताओं को प्रोत्साहित करने चुनाव आयोग की पहल पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है. इस पहल के तहत रायपुर शहर के प्रमुख होटल और रेस्टोरेंट्स ने मतदान करने वाले नागरिकों को खाने-पीने और रूम बुकिंग पर शानदार छूट देने की घोषणा की है. इस ऑफर का लाभ लेने के लिए मतदाताओं को मतदान के बाद अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखानी होगी. इस पहल में शहर के प्रतिष्ठित होटल और रेस्टोरेंट्स जैसे सुखसागर रेस्तरां, मंजू-ममता रेस्तरां, मे-फेयर होटल, फेयर-वे होटल और बेबीलोन होटल ने भाग लिया है. इन जगहों पर 13 नवंबर से 19 नवंबर तक विभिन्न प्रकार के ऑफर दिए जाएंगे. ये दस्तावेज दिखा कर कर सकते हैं मतदान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना कंगाले ने बताया कि यदि कोई मतदाता फोटो पहचान पत्र नहीं दिखा पाता है, तो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उनके लिए 12 वैकल्पिक दस्तावेज भी अनुमत किए गए हैं. ऐसे निर्वाचक जो अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए 12 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों के जरिए मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं. इनमें आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय द्वारा स्वास्थ्य बीमा स्कीम के तहत जारी स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, रजिस्टार जनरल ऑफ इंडिया (RGI) द्वारा नेशनल पापुलेशन रजिस्टर (NPR) के अंतर्गत जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किया गया फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किया गया सरकारी पहचान पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड दिखाकर मतदान कर सकते हैं. recent visitors 65

MP के हर जिले में स्थापित होगा साइबर थाना, हर थाने में होगी साइबर डेस्क: सीएम डॉ. मोहन यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिजिटल अरेस्ट और अन्य साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि अगर किसी के साथ ऐसी किसी घटना होती है तो वो तुरंत पुलिस को सूचना दें। इसी के साथ अब मध्य प्रदेश के हर जिले में साइबर थाना बनाया जाएगा और हर थाने में साइबर डेस्क स्थापित की जाएगी। आज के डिजिटल युग में साइबर क्राइम और ऑनलाइन ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्कैमर्स नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को फंसा रहे हैं। हालिया मामलों में, साइबर अपराधी नकली फोन कॉल्स, फिशिंग ईमेल और फर्जी वेबसाइट्स का उपयोग कर लोगों की व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी हासिल कर रहे हैं। इसी के साथ पिछले कुछ दिनों में डिजिटल अरेस्ट के भी कई मामले सामने आए हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मन की बात कार्यक्रम में डिजिटल अरेस्ट से बचने के लिए “रुकें, सोचें और एक्शन लें” का मंत्र दे चुके हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी इसे लेकर लोगों को सचेत रहने को कहा है। अब मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भी लोगों को साइबर अपराधों से सचेत रहने की बात कही है। इसी के साथ उन्होंने बताया कि प्रदेश में साइबर पुलिस को अत्याधुनिक बनाने के प्रयास तेज़ी से जारी हैं। इसी कड़ी में हर जिले में साइबर थाने स्थापित किए जा रहे हैं। साथ ही प्रदेश के सभी थानों में साइबर डेस्क की व्यवस्था भी की जा रही है। साइबर अपराध से निपटने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 को और भी अधिक प्रभावशाली बनाया जाएगा। पूरे प्रदेश में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से व्यापक जन-जागरण अभियान भी चलाया जाएगा ताकि साइबर अपराध की रोकथाम के उपायों की जानकारी हर नागरिक तक पहुँच सके। जानिए क्या है डिजिटल अरेस्ट मुख्यमंत्री ने डिजिटल अरेस्ट से खासतौर पर बचने की सलाह दी है और ऐसी स्थिति बनने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करने को कहा है। बता दें कि “डिजिटल अरेस्ट” एक साइबर धोखाधड़ी का तरीका है जिसमें अपराधी ख़ुद को सामने वाले से सामने कानून प्रवर्तन अधिकारी जैसे पुलिस या सीबीआई अधिकारी के रूप में  प्रस्तुत करता है और उन्हें गिरफ्तारी या कानूनी कार्रवाई का डर दिखाते हैं। इस धोखाधड़ी में, व्यक्ति को वीडियो कॉल या मोबाइल ऐप के माध्यम से धमकाया जाता है और उसे लगातार कॉल या चैट में बांधे रखते हुए पैसे या अन्य मांग की जाती है। इस तरह की ठगी के मामलों में अपराधी लोगों को उनके डेटा या आधार नंबर जैसे व्यक्तिगत जानकारी मांग कर वित्तीय नुकसान पहुंचाते हैं। डिजिटल अरेस्ट और अन्य साइबर अपराधों से बचने के उपाय अनजान कॉल्स और संदेशों से सतर्क रहें अगर कोई व्यक्ति पुलिस या सरकारी अधिकारी बनकर फोन पर जानकारी मांगे, तो सावधान रहें। किसी भी लिंक या ऐप को अनावश्यक रूप से डाउनलोड न करें। ठग इन ऐप्स के माध्यम से आपके फोन को नियंत्रित कर सकते हैं। डर की मन:स्थिति  में निर्णय न लें। हमेशा अपने दोस्तों या परिवार से चर्चा करें और सुनिश्चित करें कि वास्तव में कोई कानूनी कार्रवाई हो रही है या नहीं। और सबसे ज़रूरी है कि साइबर क्राइम हेल्पलाइन का उपयोग करें।  ऐसी स्थिति में फौरन साइबर क्राइम पुलिस की मदद लें। recent visitors 90

तोड़फोड़ कर मोटर साइकिल में लगाई आग, छत्तीसगढ़-दुर्ग में कार चालक ने तलवार लेकर बाइक सवार को दौड़ाया

दुर्ग. दुर्ग जिले में लगातार अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस का खौफ अपराधियों में नहीं दिख रहा है। ताजा मामला भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है, जहां एक कार चालक ने तलवार लेकर बाइक सवार को जान से मारने के लिए दौड़ाया। बाइक सवार जब जान बचाकर थाने की तरफ भागा तो आरोपी कार चालक ने तलवार लेकर उसकी बाइक में तलवार से हमला करते तोड़फोड़ कर दी और बाइक को आग के हवाले कर दिया। इस मामले वैशाली नगर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। प्रार्थी राजेश देवदास ने वैशाली नगर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि तुलसी पूजा त्योहार होने पर अपने साथी के साथ मार्केट से गन्ना और पूजा का सामान खरीदी कर घर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार चालक से ओवरटेक करते हुए बाइक के सामने कार लगाकर रुककर कार से तलवार निकलकर प्रार्थी पर हमला करने की नियत से सड़क के बीच में लहरा रहा था। प्रार्थी ने अपनी जान बचाने के भाग गया, लेकिन आरोपी शुभम सिंह ने उसकी बाइक पर तलवार से हमला कर उसमें आग लगाकर फरार हो गया। वैशाली नगर थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि प्रार्थी की शिकायत पर अपराध दर्ज करते हुए आरोपी शुभम सिंह को गिरफ्तार किया है और घटना में इस्तेमाल कार और तलवार को जब्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। recent visitors 73

शाहिद कपूर ने मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित अपने आलीशान अपार्टमेंट दिया किराए पर

मुंबई बॉलीवुड एक्टर्स अपना आलीशान आशियाना या तो बेच देते हैं या फिर उसे किराए पर दे देते हैं। कड़ी में एक नाम शाहिद कपूर और मीरा राजपूत का भी जुड़ गया है। 'स्क्वायरयार्ड्स' को मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, कपल ने मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित अपने आलीशान अपार्टमेंट को पांच साल के लिए 20 लाख रुपये प्रति माह के किराए पर दिया है। डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, शाहिद कपूर और मीरा कपूर का यह अपार्टमेंट ओबेरॉय रियल्टी के 360 वेस्ट में स्थित है और इसका क्षेत्रफल 5,395 वर्ग फुट है। इसे तीन कार पार्किंग के साथ किराए पर दिया गया है। शाहिद कपूर ने पांच साल के लिए किराए पर उठाए इस अपार्टमेंट का 7 नवंबर को रजिस्ट्रेशन किया था। दस्तावेजों से पता चलता है कि अपार्टमेंट डी'डेकोर होम फैब्रिक्स के सीनियर एग्जीक्यूटिव दीपन भूपतानी को किराए पर दिया गया है। शाहिद कपूर को महीने का कितना किराया मिलेगा? स्क्वायरयार्ड्स के मुताबिक, नवंबर 2024 में हुए इस रजिस्ट्रेशन में 60 महीने के लिए ये अपार्टमेंट 1.23 करोड़ के सिक्योरिटी डिपॉजिट पर दिया गया है। एक महीने का किराया 20.5 लाख है जो आगे बढ़कर 23.98 लाख रुपये हो जाएगा। शाहिद कपूर ने 60 करोड़ में खरीदा था अपार्टमेंट बता दें कि इस अपार्टमेंट को शाहिद ने मई, 2024 में चांडक रियलटर्स प्राइवेट लिमिटेड से लगभग 60 करोड़ रुपये में खरीदा था। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर उन मशहूर हस्तियों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने हाल ही में मुंबई में अपनी आलीशान संपत्ति किराए पर दी है। हाल ही में अपनी संपत्ति किराए पर देने वाले अन्य मशहूर हस्तियों में कार्तिक आर्यन, रणवीर सिंह और निर्माता साजिद नाडियाडवाला शामिल हैं। recent visitors 61

हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन दोनों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट डाला

रांची आज यानी बुधवार को झारखंड की 43 सीटों पर मतदान जारी है। इसके चलते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ वोट करने पहुंचे। दोनों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट डाला। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड की जनता से अपील करते हुए कहा है कि आज लोकतंत्र का पर्व है। आज हम लोगों ने अपने-अपने मतदान केंद्र में जाकर के अपने मतों का प्रयोग किया और मैं राज्य के हर एक नागरिक से अपील करता हूं कि लोकतंत्र के इस महापर्व को, इस व्यवस्था को और मजबूत करें। वर्षों बरस से चलने वाली इस लोकतंत्र के पर्व को हमें मनाना चाहिए और मजबूत करना चाहिए। बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव के 43 सीटों पर सुबह 7 बजे से ही मतदान जारी है। भारी संख्या में लोग मतदान केंद्र में जाकर मतदान कर रहे हैं। साथ ही अलग-अलग पार्टी के नेता भी सुबह से ही मतदान करने में जुटे हुए हैं। recent visitors 95

प्रोफेसर पर हमले की हुई सुनवाई, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में सिब्बल ने की भूपेश के बेटे की ओर से बहस

बिलासपुर. भिलाई प्रोफेसर विनोद शर्मा पर चर्चित हमला मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की ओर से सुप्रीम वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने बहस की। कपिल सिब्बल ने ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बहस की। सिब्बल ने जांच के दौरान चैतन्य के गूगल आईडी और पासवर्ड को तलब किए जाने के औचित्य पर सवाल खड़ा किया। वरिष्ठ अधिवक्ता ने इसे 'निजता के अधिकार' के हनन और फंडामेंटल राइट्स पर हमला बताया। बता दें कि इस मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे  चैतन्य और उनकी बहन से भी की पूछताछ की गई थी। आपको बता दें कि प्रोफेसर से मारपीट के मामले में फिलहाल नौ लोगों को आरोपी बनाया गया है। मामले में पुलिस ने पहले ही सीडीआर डिटेल तलब किया गया है। अब इस मामले में आगामी सुनवाई दो सप्ताह बाद निर्धारित की गई है। गौरतलब है कि दुर्ग पुलिस ने बीते 26 सितंबर को प्रोफेसर विनोद शर्मा से मारपीट के मामले में पूर्व सीएम के पुत्र चैतन्य बघेल से तकरीबन चार घंटे तक लंबी पूछताछ की थी। इसके साथ ही पुलिस ने भूपेश बघेल की बेटी दीप्ति बघेल से उनके घर में तकरीबन ढाई घंटे तक पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने भूपेश बघेल के पुत्र और पुत्री का मोबाइल भी जब्त कर लिया था। जानकारी दें कि भिलाई स्थित खूबचंद बघेल कॉलेज में हिंदी के प्रोफेसर विनोद शर्मा के ऊपर बीते 19 जुलाई को कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था। इस हमले में गंभीर रुप से घायल प्रोफेसर को इलाज के लिए राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत को देखते हुए उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि प्रोफेसर को मारने के लिए सुपारी दी गई थी। इसके लिए दूसरे राज्यों से भाड़े पर गुंडे बुलाए गए थे। मामले में पुलिस ने मध्य प्रदेश के रीवा जिले से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों शिवम मिश्रा, धीरज वस्त्रकार और प्रवीण शर्मा पर दुर्ग पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया है। recent visitors 59