Tuesday, July 7, 2026 8:49 am

छत्रपाल यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महोबा एवं बसंत राजपूत चरखारी विधानसभा अध्यक्ष समाजवादी पार्टी चरखारी भी जुआ खेलते पकड़े

छतरपुर पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है।रात्रि में खजुराहो के एक होटल में जुंवे के संचालन होने की सूचना प्राप्त हुई। अनुभाग नौगांव व खजुराहो से संयुक्त पुलिस टीम गठित की गई। राजपत्रित पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भेष बदलकर खजुराहो के सारांश होटल में विधिवत भ्रमण किया, होटल के हॉल में जुआ चल रहा था, पुलिस बल द्वारा घेराव कर सभी जुआरियों को पकड़ा गया। जुआ के फड़ व हार जीत का दाव लगाकर खेल रहे जुंवारियो के पास से 20 लाख रुपए नगद राशि एवं ताश की गड्डियां बरामद की गई। साथ ही आरोपियों के पास से प्रयुक्त वाहन दो टोयोटा इनोवा, ह्युंडई अल्काजार, वेन्यू एवं 13 मोबाइल फोन एप्पल, सैमसंग वनप्लस इत्यादि कंपनियां के बरामद किए गए। 20 लाख रुपए नगद राशि, चार लग्जरी वाहन, 13 मोबाइल फोन कुल संपत्ति करीब एक करोड रुपए से अधिक जप्त कर जुआ खेल रहे उत्तर प्रदेश के जिला कानपुर, औरैया, हमीरपुर, महोबा सहित छतरपुर जिले के 18 जुंवारी फारुख खान उर्फ वीरू पठान पिता जमालुद्दीन निवासी विद्याधर कॉलोनी खजुराहो जिला छतरपुर,  अरविंद गुप्ता पिता धर्मराज निवासी पदरी सुमेरपुर जिला हमीरपुर,  सत्येंद्र सिंह पिता सुखदेव निवासी पचखुरा जिला हमीरपुर, मुकेश रजक पिता किशनलाल निवासी गढ़ी मलहरा जिला छतरपुर, सत्यम शर्मा पिता रामबाबू निवासी सिकंदरा जिला कानपुर,पूरन कुमार पांडे पिता माता प्रसाद निवासी औरैया,शैलेंद्र पुरोहित पिता हरनारायण निवासी महोबा, हरिशंकर चौरसिया पिता बृज गोपाल निवासी सत्तिपुरा मोहल्ला महोबा,मोहम्मद हलीम पिता अब्दुल कयूम निवासी बारीगढ़ जिला छतरपुर, दुर्ग विजय यादव पिता प्रदुम्न यादव निवासी यशोदा नगर महोबा, जगदीश वर्मा पिता कैलाश चंद्र निवासी श्रीनगर जिला महोबा, पिंकू पिता जफर हुसैन निवासी चितेपुरा चरखारी जिला महोबा, मोहम्मद नसीम पिता नूर मोहम्मद मंजूर नगर खजुराहो,छत्रपाल यादव पिता स्वामीदीन यादव निवासी गांधीनगर महोबा,पवन कुमार पिता राम मनोहर निवासी भरुआ सुमेरपुर जिला हमीरपुर,बालकरण पिता ब्रह्मा प्रसाद वर्मा निवासी मवईजार जिला हमीरपुर,हर्षवर्धन गुप्ता पिता महेश निवासी श्रीनगर जिला महोबा,बसंत कुमार लोधी पिता मैयादीन निवासी चरखारी जिला महोबा को अभिरक्षा में लेकर थाना खजुराहो में जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की जा रही है। विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही में एसडीओपी नौगांव श्री चंचलेश मरकाम के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरपालपुर निरीक्षक पुष्पक शर्मा, थाना प्रभारी खजुराहो उप निरीक्षक अतुल दीक्षित, सहायक उप निरीक्षक प्रदीप, प्रधान आरक्षक राकेश आरक्षक कमल सिंह सेंगर, धीरेंद्र राजावत, सूरज यादव, शैलेश सिंह, पुष्पेंद्र राजावत, अनिल, रंधौर यादव, संदीप, सोनू यादव, जयराम, सौरभ तिवारी एवं अनुभाग नौगांव व खजुराहो से गठित पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही। recent visitors 202

भोपाल को झुग्गी मुक्त करने कलस्टरों में विभाजित करने की योजना, पीपीपी माेड के तहत बनाए जाएंगे पक्के मकान

भोपाल  राजधानी को झुग्गी मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।दरअसल मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के निर्देश पर शहर को नौ कलस्टरों में विभाजित करने की योजना बनाई है।इसके तहत सभी झुग्गी क्षेत्रों का सर्वे कर चिह्नांकन किया जाएगा और कुल कितनी शासकीय भूमि पर झुग्गी बनी हुई हैं इसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस रिपोर्ट के आधार पर डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। इन सभी विषयों पर चर्चा करने के लिए कलेक्ट्रेट में गुरुवार को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बैठक ली। जिसमें नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। जिसमें तय किया गया कि झुग्गी हटाने के पहले चरण की शुरूआत मंत्रालय वल्लभ भवन से की जाएगी। यहां करीब 39 हेक्टेयर भूमि में बनी नौ झुग्गी बस्तियों को हटाया जाएगा और रहवासियों को पीपीपी मोड (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) के तहत पक्के मकान बनाकर दिए जाएंगे। बता दें कि नवदुनिया ने पूर्व में शासकीय भूमि पर झुग्गियों से संबंधित खबरें प्रकाशित की हैं। 12 हेक्टेयर में बनाए जाएंगे पक्के मकान पहले कलस्टर के प्रथम चरण में मंत्रालय के पास बनी नौ झुग्गी बस्तियों को चिह्नित किया गया है।इनमें ओम नगर, वल्लभ नगर, भीम नगर, दुर्गा नगर, अशोक सम्राट नगर, कुम्हार पुरा, झदा कॉलोनी और वल्लभ नगर दो के छह हजार 534 परिवारों को पक्के मकानों में शिफ्ट किया जाना है। इसके लिए अधिकारियों सर्वे पूरा कर लिया है और अब इसके आधार पर ही डीपीआर, डिजाइन, प्लानिंग पालिसी, एस्टीमेट और टेंडर तैयार किए जाएंगे। यह काम अधिकारियों को एक सप्ताह में पूरा करना है।यहां स्थित 39 हेक्टेयर भूमि में से 12 हेक्टेयर पर झुग्गीवासियों के लिए पीपीपी मोड पर पक्के मकान बनाए जाएंगे। बाकि 27 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर सुराज अभियान और रिडेंसीफिकेशन नीति के तहत आवासीय परियोजनाओं में माल, व्यवसायिक कांप्लेक्स, प्राइम डेवलेपमेंट कार्य भी किए जाएंगे। दो महीने में करना है पूरी तैयारी जिले में साढ़े चार लाख मकान हैं,जिनमें से डेढ़ लाख झुग्गियां है।इन डेढ़ लाख झुग्गियों को शासकीय भूमि से हटाने के लिए दो महीने में पूरी तैयारी करनी है।इस दौरान अधिकारियों के द्वारा सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसी सर्वे रिपोर्ट के आधार पर नौ कलस्टर के तहत झुग्गी हटाने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। जिसे पहले सरकार को दिखाया जाएगा। सरकार से अनुमति मिलते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। पांच वर्ष का रखा गया है लक्ष्य शहर को झुग्गी मुक्त बनाने के लिए पांच वर्ष का लक्ष्य रखा गया है।अगले एक वर्ष में करीब 25 हजार झुग्गी हटाने का प्रयास जिला प्रशासन, नगर निगम द्वारा किया जा रहा है।अधिकारियों ने दावा किया है कि दो महीने बाद ही पहले कलस्टर पर काम शुरू कर दिया जाएगा।इसके तहत झुग्गी पुनर्वास कार्यक्रम के तहत भी पक्के मकान लोगों को दिए जाएंगे। फैक्ट फाइल शहर में कुल मकान – 450000 शहर में कुल झुग्गियां – 150000 हटाने के लिए बनाए कलस्टर – 09 recent visitors 58

कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया पुण्य स्नान, चढ़ाई चुनरी

नर्मदापुरम कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर मध्यप्रदेश की नदियों, सरोवरों और तीर्थ क्षेत्रों में स्नान के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। नर्मदापुरम में नर्मदा और तवा नदी के संगम पर बांद्राभान में अब तक करीब दो लाख लोग स्नान कर चुके हैं। आदिवासी समाज के सदस्य भी बड़ा देव की आराधना करने यहां पहुंचे हैं, जो मोरपंख से विशेष अनुष्ठान कर रहे हैं। उज्जैन में शिप्रा तट पर भी लोग स्नान कर रहे हैं। राम घाट, नरसिंह घाट पर मंदिरों में पूजन-हवन चल रहे हैं। जबलपुर में ग्वारी घाट, खंडवा में ओंकारेश्वर और मंडला के रपटा और महिष्मती घाटों पर भी लोग नर्मदा जल में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। महेश्वर में नर्मदा तट पर स्नान-पूजन के साथ दीपदान किया जा रहा है। शाम को काकड़ा आरती की जाएगी। अहिल्या घाट पर तीन दिवसीय निमाड़ उत्सव शुरू होगा। recent visitors 91

आज से जहाजपुर बंद, 19 तक शाहपुरा, भीलवाड़ा और चित्तौड़ भी बंद

शाहपुरा/भीलवाड़ा  राजस्थान के शाहपुरा जिले के जहाजपुर में जलझूलनी एकादशी के दिन भगवान पीतांबर श्याम की पालकी पर मस्जिद से पथराव की घटना के बाद से तनाव है। दो महीने बाद भी हिंदू संगठनों की मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होने से पीतांबर श्याम संघर्ष समिति ने गुरुवार से अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान किया है। 15 नवंबर से जहाजपुर पूरी तरह बंद रहेगा। जहाजपुर बंद और तनाव के पीछे यह है पूरा मामला मामला जुलाई महीने का है जब जहाजपुर में जलझूलनी एकादशी के मौके पर भगवान पीतांबर श्याम की पालकी यात्रा पर पथराव हुआ था। घटना के बाद से ही हिंदू संगठन आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक सिर्फ़ 8 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि घटना में कई और लोग शामिल थे। हिंदू समाज की मांगों के समर्थन में समिति ने आज से ही आंदोलन शुरू कर दिया है। यह शांतिपूर्ण बंद किया जा रहा है। सभी हिंदू समाज से आग्रह है कि इस आंदोलन को मजबूती प्रदान करें। 15 से जहाजपुर बंद, 19 तक शाहपुरा, भीलवाड़ा और चित्तौड़ भी बंद बुधवार को पुलिस की ओर से 8 लोगों को गिरफ्तार किए जाने के बाद बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का गुस्सा देखते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आंदोलन को और तेज करते हुए समिति ने 15 नवंबर को जहाजपुर बंद और विरोध मार्च का ऐलान किया है। 16 नवंबर को जहाजपुर तहसील, 17 को शाहपुरा जिला और 18 नवंबर को शाहपुरा और भीलवाड़ा जिले संयुक्त रूप से बंद रहेंगे। 19 नवंबर को चित्तौड़ प्रान्त बंद का आह्वान किया गया है। पुलिस ने की शांति बनाए रखने और बाजार खुले रखने की अपील शाहपुरा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य ने वीडियो जारी कर लोगों से शांति बनाए रखने और बाजार खुले रखने की अपील की है। हालांकि, संघर्ष समिति के आह्वान के आगे पुलिस की अपील बेअसर रही और जहाजपुर पूरी तरह बंद रहा। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। recent visitors 172

उज्जैन : भगवान महाकाल के दरबार में पहुंचे क्रिकेटर धवल कुलकर्णी, विधि-विधान से किया पूजन

उज्जैन कार्तिक पूर्णिमा पर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह होने वाली भस्म आरती में शामिल होने के लिए क्रिकेटर धवल कुलकर्णी अपने परिवार के साथ पहुंचे। उन्होंने करीब 2 घंटे तक भस्म आरती देखी और उसके बाद चांदी द्वार से बाबा महाकाल का जलाभिषेक भी किया। श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित अर्पित गुरु ने बताया कि क्रिकेटर धवल कुलकर्णी अपनी पत्नी श्रद्धा और बेटी के साथ भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप का दर्शन किया। इसके बाद चांदी द्वार से भगवान का पूजन-अर्चन और अभिषेक भी किया। भस्म आरती के दर्शन करने के बाद धवल कुलकर्णी ने मीडिया को बताया कि वे वर्ष 2015 से बाबा महाकाल के दरबार में आ रहे हैं। यहां उन्हें आत्मिक शांति मिलती है, भस्म आरती का अनुभव उन्हें बहुत अच्छा लगता है। जानिए कौन हैं धवल कुलकर्णी? धवल सुनील कुलकर्णी एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उनका जन्म 10 दिसंबर 1988 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। कुलकर्णी दाएं हाथ के गेंदबाज हैं। वे प्रथम श्रेणी क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 2016 में गुजरात लॉयंस की तरफ से खेले थे। इसके अलावा वे मुंबई इंडियन्स की तरफ से भी खेल चुके हैं। धवल कुलकर्णी ने अपने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत सितंबर 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ की थी। उनका ट्वेंटी-20 करियर 20 जून 2016 को भारत-ज़िम्बाब्वे श्रृंखला के दौरान शुरू हुआ था। recent visitors 73

छत्तीसगढ़ में हुई प्रशासनिक सर्जरी, सात IAS अधिकारियों का प्रभार बदला, किसे कहां मिली जिम्‍मेदारी

 रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है, जिसकी घोषणा गुरुवार को की गई। 2009 बैच की आईएएस अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला को आयुक्त-सह-संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं के पद पर नियुक्त किया गया है, साथ ही उन्हें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। प्रियंका शुक्ला के पदभार ग्रहण करते ही, आईएएस अधिकारी चंदन कुमार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव के पद से मुक्त किया जाएगा। वहीं, 2012 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या उमेश मिश्रा को संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय के साथ-साथ राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) के प्रबंध संचालक और राज्य साक्षरता मिशन के संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बलरामपुर-रामानुजगंज के कलेक्टर को हटाया गया, नया कलेक्टर नियुक्त बलरामपुर-रामानुजगंज के कलेक्टर रिमीजियूस एक्का को हटाकर 2013 बैच के आईएएस अधिकारी राजेंद्र कुमार कटारा को नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। यह निर्णय तीन सप्ताह पहले बलरामपुर में पुलिस कस्टडी में स्वास्थ्यकर्मी गुरुचरण मंडल की मौत के बाद हुई हिंसा और विरोध प्रदर्शनों के बाद लिया गया। इस घटना के बाद थाने में लोगों ने हमला किया और तोड़फोड़ की थी, जिसके चलते एफआईआर भी दर्ज की गई थी। कलेक्टर की हटाने की वजह इस घटनाक्रम से भी जुड़ी बताई जा रही है। अन्य अधिकारियों की नियुक्तियां और जिम्मेदारियां:     डॉ. प्रियंका शुक्ला: आयुक्त-सह-संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग।     संजीव कुमार झा: पाठ्यपुस्तक निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार।     रिमीजियूस एक्का: संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, विशेष सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग।     दिव्या उमेश मिश्रा: संचालक, SCERT, मिशन संचालक, राज्य साक्षरता मिशन।     जगदीश सोनकर: मिशन संचालक, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान।     राजेंद्र कुमार कटारा: कलेक्टर, बलरामपुर-रामानुजगंज।     ऋतुराज रघुवंशी: संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण।   recent visitors 62

रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानियां, रेलवे ने रद्द किया 49 ट्रेनें, यात्रा करने से पहले देख ले लिस्ट

रायपुर छत्तीसगढ़ से ट्रेन में सफर करना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए। रेलवे ने एक साथ 49 ट्रेनों के रद्द कर दिया है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप भी ट्रेन से सफर करने का सोच रहे हैं तो ये खबर जरूर पढ़ लें।  मध्यप्रदेश और यूपी के लिए चलने वाली 24 ट्रेनें 21 नवंबर से 2 दिसंबर तक अलग-अलग दिनों में कैंसिल की गई हैं। इससे पहले भी 16 से 20 नवंबर तक 25 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। दरअसल, बिलासपुर से कटनी के बीच तीसरी लाइन का काम किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 24 से 30 नवंबर तक बिलासपुर-कटनी सेक्शन के नौरोजाबाद रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने के लिए यार्ड रिमोडलिंग का काम किया जाएगा, जिसके फलस्वरूप रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 49 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। वहीं 2 ट्रेनों का रूट बदल दिया है। नई लाइन का काम किया जा रहा रेल प्रशासन ने बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में कई परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। बिलासपुर-कटनी रेल लाइन इस रेलवे की एक महत्वपूर्ण और व्यस्त रेल मार्ग है, जो उत्तर भारत से जोड़ती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रेल परिचालन को बेहतर बनाने और नई गाड़ियां शुरू करने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसके लिए नई लाइन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। तीसरी लाइन से जोड़ने यार्ड रिमॉडलिंग का काम बिलासपुर से कटनी के बीच तीसरी लाइन का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत बिलासपुर-कटनी सेक्शन के नौरोजाबाद रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने के लिए यार्ड रिमॉडलिंग का काम होगा। यह काम 24 से 30 नवंबर तक किया जाएगा। रद्द होने वाली ट्रेनें    22 से 30 नवंबर तक बिलासपुर से चलने वाली 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 23 नवंबर से 1 दिसंबर तक इंदौर से चलने वाली 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 21 से 30 नवंबर तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236 बिलासपुर –भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 23 नवंबर से 02 दिसंबर तक भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 23 से 30 नवंबर तक जबलपुर से चलने वाली 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 24 नवंबर से 01 दिसंबर तक अम्बिकापुर से चलने वाली 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 22 से 30 नवंबर तक बिलासपुर से चलने वाली 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 23 नवंबर से 01 दिसंबर तक रीवा से चलने वाली 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 25, 27 एवं 29 नवंबर को रीवा से चलने वाली 11751 रीवा-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 26, 28 एवं 30 नवंबर को चिरमिरी से चलने वाली 11752 चिरमिरी-रीवा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 25 एवं 28 नवंबर को लखनऊ से चलने वाली 12535 लखनऊ-रायपुर गरीब रथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 26 एवं 29 नवंबर को रायपुर से चलने वाली 12536 रायपुर-लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 26 एवं 29 नवंबर को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22867 दुर्ग-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 27 एवं 30 नवंबर को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22868 निज़ामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 24 एवं 26 नवंबर को दुर्ग से चलने वाली 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 25 एवं 27 नवंबर को कानपुर से चलने वाली 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 24 नवंबर को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 25 नवंबर को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 24 से 30 नवंबर तक चिरमिरी से चलने वाली 08269 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 24 से 30 नवंबर तक चंदिया रोड से चलने वाली 08270 चंदिया रोड-चिरमिरी- पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 26, 28 एवं 30 नवंबर को चिरमिरी से चलने वाली 05755 चिरमिरी-अनुपपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 26, 28 एवं 30 नवंबर को अनुनपुर से चलने वाली 05756 अनुपपुर- चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 23 से 30 नवंबर तक कटनी से चलने वाली 06617 कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी । 24 नवंबर से 01 दिसंबर तक चिरमिरी से चलने वाली 06618 चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी । परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें   23 से 29 नवंबर’ 2024 तक बरौनी से चलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बरौनी-कटनी-जबलपुर- नैनपुर- बालघाट-गोंदिया होकर चलेगी। 23 से 29 नवंबर’ 2024 तक गोंदिया से चलने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंदिया-बालघाट- नैनपुर-जबलपुर-कटनी-बरौनी होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां-     23 से 29 नवंबर तक बरौनी से चलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बरौनी-कटनी-जबलपुर- नैनपुर- बालघाट-गोंदिया होकर चलेगी।     23 से 29 नवंबर तक गोंदिया से चलने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंदिया-बालघाट- नैनपुर-जबलपुर-कटनी-बरौनी होकर चलेगी। इससे पहले 25 ट्रेनें कैंसिल की गईं थीं 16 से 20 नवंबर तक नहीं चलेंगी गाड़ियां इससे पहले रेलवे ने 25 ट्रेनों को कैंसिल किया था। बिलासपुर रेल मंडल के करकेली स्टेशन में तीसरी लाइन को जोड़ने का काम किया जाएगा, जिसके चलते कटनी रूट की गाड़ियां 16 से 20 नवंबर तक नहीं चलेंगी। recent visitors 62