भगवान बिरसा मुंडा हम सबके लिए जल, जंगल, जमीन का अधिकार सुरक्षित रखने के लिए संघर्ष किया- मुख्यमंत्री मोहन यादव

 शहडोल आदिवासियों के अस्तित्व, जल , जंगल और जमीन के लिए अंग्रेजों के दांत खट्टे करने वाले महान आदिवासी योद्धा भगवान बिरसा मुंडा की आज 150वीं जयंती देश मना रहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विशेष दिन 15 नवंबर को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस नाम दिया है जिसका आयोजन उनकी मंशा के अनुसार पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है, आज इसे लेकर मध्य प्रदेश में भी कई कार्यक्रम आयोजित किये गए, पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के दो आदिवासी संग्रहालयों का वर्चुअली लोकार्पण भी किया। भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश के शहडोल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल हुए, सीएम ने कहा ये हमारा सौभाग्य है कि भगवान बिरसा मुंडा ने 1857के स्वतंत्रता संग्राम से  से पहले ही अंग्रेजों के षड्यंत्रों को समझ लिया था और हम सबके लिए जल, जंगल, जमीन का अधिकार सुरक्षित रखने के लिए  संघर्ष किया, उन्होंने संघर्ष के लिए आदिवासियों को खड़ा किया इतना ही नहीं उन्होंने इसाई मिशनरीज के धर्मान्तरण के खिलाफ भी लड़ाई लड़ी, ऐसे महापुरुष के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। जनजातीय गौरव दिवस के लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए कही ये बड़ी बात   मुख्यमंत्री ने कहा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष को देशवासी जानते तो थे लेकिन मानते नहीं थे 15 नवम्बर को  आदिवासियों के गौरव को सच्चे अर्थों में बनाने का काम किसी ने किया है तो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है उनके कारण ही आज देश की जनता बिरसा मुंडा के संघर्ष उनकी तपस्या और देश के लिए दिए योगदान को जान पाया है। राज्यपाल ने सिकल सेल को लेकर दिया सामाजिक सन्देश कार्यक्रम में शामिल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सिकल सेल पर विशेष जोर दिया, उन्होंने कहा कि अब तक 82 लाख लोगों की जाँच सरकार ने कराई है और जो रह गए है उनकी भी जल्दी ही जाँच कराई जाएगी, उन्होंने एक सामाजिक सन्देश देते हुए कहा कि यदि आप शादी कर रहे हैं दो लड़का लड़की दोनों की जाँच करवा लें यदि सिकल सेल है तो बिलकुल शादी नहीं करें वर्ना बच्चा भी पीड़ित पैदा होगा, इसलिए हमें सिकल सेल के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है, उन्होंने अधिकारियों से भी कहा कि सिकल सेल पर बहुत ध्यान देने की जरुरत है। PM Modi ने किया दो संग्रहालयों का उद्घाटन    इस विशेष कार्यक्रम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के दो जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालयों का वर्चुअली उद्घाटन किया, इनमें से एक है श्री बादल भोई जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय, छिंदवाड़ा और दूसरा है राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय, जबलपुर, इन संग्रहालयों में आदिवासी समाज की जीवन शैली, उनके संघर्ष, उनकी लोक परंपरा से जुडी च्जों को प्रदर्शित किया गया है जिससे नई पीढ़ी इसे जान पाए। recent visitors 109

आप पार्टी में शमूल हुए कांग्रेस के तीन बार के विधायक रहे दलित नेता वीर सिंह धींगान

नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के तीन बार के विधायक रहे दलित नेता वीर सिंह धींगान ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई और स्वागत किया। 'आप' ने हाल के दिनों में कांग्रेस और भाजपा के कई नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल किया है। वीर सिंह धींगान सीमापुरी सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं। दिल्ली सरकार के खादी ग्रामोद्योग और एससी-एसटी बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने उन्हें सीमापुरी सीट से उतारा था। इस सीट पर 'आप' के राजेंद्र पाल गौतम ने जीत हासिल की थी। वह पिछले दिनों 'आप' को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। अब 'आप' ने कांग्रेस से हिसाब बराबर कर लिया है। माना जा रहा है कि पार्टी धींगान को आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट दे सकती है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि वीर सिंह धिंगान आप पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘वह दिल्ली की राजनीति में एक बड़ा व्यक्तित्व हैं और सामाजिक सेवा में जुटे रहे हैं। उनके आने से आप पार्टी को मजबूती मिलेगी। खासतौर से दलितों के लिए किए जाने वाले कार्यों को मजबूती मिलेगी। सीमापुरी क्षेत्र के वह भावी विधायक बन सकते हैं। अरविंद ने कहा कि आज अच्छे-अच्छे लोग आप पार्टी में काम की वजह से जुड़ रहे हैं। भाजपा एवं कांग्रेस के नेता आप पार्टी में आ रहे हैं जो बताता है कि आने वाले चुनाव में आप पार्टी अच्छे बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।’ आप पार्टी में शामिल होते हुए वीर सिंह धिंगान ने कहा कि वह लंबे समय से कांग्रेस के साथ जुड़े रहे हैं। आज कांग्रेस एवं भाजपा में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अंदर कुछ और एवं बाहर कुछ और कहते हैं। गुरुवार को आयोजित निगम चुनाव में हमारे नेताओं ने भाजपा को सपोर्ट किया जिसका उन्हें काफी दुख है। इसलिए उन्होंने निर्णय लिया है कि वह आप पार्टी में रहकर लोगों की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए वह आप पार्टी से जुड़ रहे हैं। वीर सिंह धिंगान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल एनजीओ चलाने के समय सीमापुरी इलाके में काम करते थे। उन्होंने देखा है कि उस समय किस तरह अरविंद ने घर-घर जाकर लोगों के लिए काम किया। वह किस तरह गरीबों, पिछड़ों और दलितों के लिए काम करते हैं, वह काबिले तारीफ हैं। दलितों के लिए राजनीतिक पार्टियों ने केवल बोला है, लेकिन वास्तव में अगर किसी ने दलितों के लिए काम किया है तो वह अरविंद केजरीवाल ने किया है। उन्होंने ही दलितों के लिए योजनाओं को बेहतर तरीके से चलाया है।दिल्ली के विकास में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दिल्ली के शिक्षा मॉडल को उन्होंने देश-विदेश में प्रसिद्ध किया है। इसलिए वह बिना किसी लालसा के आप पार्टी में शामिल हो रहे हैं। पार्टी को मजबूत करने के लिए वह बेहतर ढंग से काम करेंगे। recent visitors 150

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाली तीन मैचों की सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा की

वेलिंगटन (न्यूजीलैंड) न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाली तीन मैचों की सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा की जिसमें पूर्व कप्तान केन विलियमसन अपनी चोट से उबरने के बाद टेस्ट टीम में वापस आ गए। विलियमसन सितंबर में श्रीलंका के खिलाफ लगी कमर की चोट से जूझ रहे हैं और हाल ही में भारत में हुई सीरीज में भी नहीं खेल पाए थे, जिसमें न्यूजीलैंड ने रोहित शर्मा की टीम को 3-0 से हराया था। विलियमसन पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और 28 नवंबर को क्राइस्टचर्च में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज के लिए टीम का हिस्सा हैं। टॉम लाथम कप्तान बने रहेंगे और उन्हें अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउथी के साथ टीम में शामिल किया गया है जिन्होंने शुक्रवार को मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अभियान के पूरा होने पर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की योजना की घोषणा की। यह हैमिल्टन में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले हो सकता है क्योंकि ब्लैक कैप्स को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप स्टैंडिंग में शीर्ष दो स्थानों पर रहने और अगले साल लॉर्ड्स में होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए क्वालीफाई करने के लिए इंग्लैंड पर क्लीन स्वीप की आवश्यकता होगी। न्यूजीलैंड की टीम में तेज गेंदबाज बेन सियर्स (घुटने) और काइल जैमीसन (पीठ) के लिए कोई जगह नहीं है क्योंकि वे चोट से उबर रहे हैं, बल्लेबाज मार्क चैपमैन ने विलियमसन के लिए जगह बनाई है, जबकि स्पिन जोड़ी एजाज पटेल और ईश सोढ़ी के लिए कोई जगह नहीं है, हालांकि भारत के खिलाफ हाल ही में कुछ अच्छे प्रदर्शन हुए हैं। साथी स्पिनर मिशेल सेंटनर को सीरीज के दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए शामिल किया गया है क्योंकि वह साइड स्ट्रेन से उबर रहे हैं जिसके कारण उन्हें भारत के खिलाफ तीसरा टेस्ट छोड़ना पड़ा था जबकि गेंदबाजी ऑलराउंडर नाथन स्मिथ को न्यूजीलैंड में घरेलू स्तर पर कुछ बेहतरीन प्रदर्शन के बाद शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड के चयनकर्ता सैम वेल्स इंग्लैंड ने आईसीसी के हवाले से कहा, 'विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह टीम के लिए बड़ी सीरीज है और टिम साउथी जैसे खिलाड़ी को विदाई देना इसे और भी महत्वपूर्ण बना देता है। टिम का करियर शानदार रहा है और वह महान ब्लैक कैप्स में से एक के रूप में जाने जाएंगे। मुझे यकीन है कि टीम और जनता टिम को इस बहुप्रतीक्षित सीरीज में शानदार विदाई देना चाहेंगे।' सीरीज का शेड्यूल : पहला टेस्ट : 28 नवंबर – 2 दिसंबर, हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च। दूसरा टेस्ट : 6-10 दिसंबर, बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन। तीसरा टेस्ट : 14-18 दिसंबर, सेडन पार्क, हैमिल्टन। न्यूजीलैंड टीम : टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, विल ओ'रुरके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर (दूसरा और तीसरा टेस्ट), नाथन स्मिथ, टिम साउथी, केन विलियमसन, विल यंग। recent visitors 75

ब्राजील में सुप्रीम कोर्ट के बाहर मचा हड़कंप, शख्स ने खुद को बम से उड़ाया

ब्राजील ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट में प्रवेश करने में असफल रहे एक व्यक्ति ने इमारत के बाहर विस्फोट कर खुद को खत्म कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद न्यायाधीशों और कर्मचारियों ने इमारत खाली कर दी और बाहर आ गए। ब्राजील के उच्चतम न्यायालय की ओर से इस घटना पर बयान जारी किया गया। इसमें कहा गया कि सत्र समाप्त होने के बाद शाम को करीब साढ़े 7 बजे दो बार तेज धमाकों की आवाज सुनी गई। ऐसे में सभी न्यायाधीश और कर्मचारी सुरक्षित रूप से भवन से बाहर निकल गए। अग्निशमन कर्मियों ने राजधानी ब्रासीलिया में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो जाने की पुष्टि की। हालांकि, मृतक की पहचान नहीं की जा सकी है। ब्राजील के संघीय जिले की लेफ्टिनेंट गवर्नर सेलिना लियो ने कहा कि संदिग्ध ने पहले संसद की पार्किंग में एक कार में विस्फोटक लगाया था। मगर, इससे कोई हताहत नहीं हुआ। स्पीकर आर्थर लिरा के अनुसार, लीओ ने जोखिमों से बचने के लिए गुरुवार को संसद बंद करने का सुझाव दिया था। ब्राजील की सीनेट ने उनकी बात मान ली और निचला सदन दोपहर तक बंद रहा। 20 सेकंड के अंतराल पर हुए विस्फोट ब्रासीलिया के थ्री पॉवर्स प्लाजा में सुप्रीम कोर्ट के बाहर लगभग 20 सेकंड के अंतराल पर विस्फोट हुए। इस स्थान पर उच्चतम न्यायालय, संसद और राष्ट्रपति भवन सहित ब्राजील की मुख्य सरकारी इमारतें स्थित हैं। घटना के बाद काफी समय तक अफरातफरी मची रही। कुछ दिनों पहले ब्राजील के शहर मैसियो में एक आवासीय इमारत में विस्फोट हुआ था। इस घटना में 10 वर्षीय बच्चे सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 5 घायल हो गए। अग्निशमन विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी। नागरिक सुरक्षा प्रवक्ता की प्रारंभिक जानकारी से पता चला कि विस्फोट मैसियो के सिडेड यूनिवर्सिटेरिया पड़ोस में एक अपार्टमेंट के सिस्टम से गैस रिसाव के कारण हुआ। विस्फोट से आग लग गई जिससे 2 मंजिला इमारत नष्ट हो गई, जिसमें 20 अपार्टमेंट थे। recent visitors 70

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर बधाई दी

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को आदिवासी महापुरुष और क्रांतिकारी बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने झारखंड के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर बधाई भी दी। वहीं, सीएम योगी ने 'जनजातीय गौरव दिवस' की प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''स्वाधीनता संग्राम के अमर महानायक, अरण्य संस्कृति और जनजातीय अस्मिता के उन्नायक, मातृभूमि और 'जल-जंगल-जमीन' की रक्षा हेतु संघर्ष की सीख देने वाले महान क्रांतिवीर 'धरती आबा' भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन ! माँ भारती की सेवा, सम्मान और रक्षा हेतु समर्पित महान जनजातीय विभूतियों के पावन स्मरण दिवस 'जनजातीय गौरव दिवस' की प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ! जय जोहार…।'' लोगों को शुभकामनाएं देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण भगवान बिरसा मुंडा की महान तपोभूमि, वीर बलिदानियों की पावन धरा एवं आध्यात्मिक व ऐतिहासिक धरोहरों की अतुल्य वसुधा झारखण्ड राज्य के स्थापना दिवस की झारखंड वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! जय जोहार…।'' प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण भगवान बिरसा मुंडा की महान तपोभूमि, वीर बलिदानियों की पावन धरा एवं आध्यात्मिक व ऐतिहासिक धरोहरों की अतुल्य वसुधा झारखण्ड राज्य के स्थापना दिवस की झारखण्ड वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! recent visitors 82

देवेंद्र फडणवीस ने कहा- रिजल्ट के बाद ही पता चलेगा कौन किसके साथ

मुंबई महाराष्ट्र में कभी 4 राजनीतिक दल हुआ करते थे, लेकिन शिवसेना और एनसीपी में बंटवारे के चलते 6 पार्टियां चुनावी मैदान में हैं। इस बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या चुनाव के बाद भी यही तस्वीर बनी रहेगी या कुछ दल पालाबदल भी कर सकते हैं। अजित पवार की पार्टी ने इसके संकेत भी दिए हैं और कहा है कि असली तस्वीर चुनाव के बाद ही सामने आएगी। इस बीच डिप्टी सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने भी स्वीकार किया है कि चुनाव के बाद कुछ भी हो सकता है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि विधानसभा चुनाव ‘अजब’ है और 23 नवंबर को परिणाम घोषित होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि कौन गुट किसका समर्थन कर रहा है। फडणवीस ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना, अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा और भाजपा के गठबंधन ‘महायुति’ को कांग्रेस, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (एसपी) पर बढ़त हासिल है। फडणवीस ने कहा, ‘ये चुनाव अजीब हैं। हमें नतीजों के बाद ही पता चलेगा कि कौन किसके साथ है। महायुति के भीतर भी आंतरिक विरोधाभास है।’ उन्होंने दावा किया कि एमवीए को भी इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। फडणवीस ने कहा कि उनकी पार्टी का नारा ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ एमवीए के चुनाव प्रचार अभियान के जवाब में गढ़ा गया है। भाजपा नेता ने दावा किया कि उनके सहयोगियों अशोक चव्हाण और पंकजा मुंडे के साथ-साथ उप मुख्यमंत्री अजित पवार इसके ‘मूल’ अर्थ को समझने में विफल रहे। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बार-बार इस्तेमाल किए जाने वाले इस नारे ने विपक्ष को इसकी निंदा करने के लिए एकजुट कर दिया है। विपक्ष का दावा है कि इस नारे के सांप्रदायिक निहितार्थ हैं, जबकि सत्तारूढ़ गठबंधन के कुछ नेताओं ने भी इस पर आपत्ति जताई है। फडणवीस ने कहा कि ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ कांग्रेस नीत महाविकास आघाडी के विभाजनकारी चुनाव प्रचार अभियान के जवाब में गढ़ा गया नारा है। इस नारे का मूल संदेश यह है कि ‘सभी को एक साथ रहना होगा।’ फडणवीस ने कहा, ‘इस नारे का मतलब यह नहीं है कि हम मुस्लिमों के खिलाफ हैं। हमने यह नहीं कहा कि लाडकी बहिन योजना का लाभ मुस्लिम महिलाओं को नहीं दिया जाएगा।’ उन्होंने दावा किया, ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ भी कांग्रेस और एमवीए के तुष्टिकरण का जवाब है। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान ‘वोट जिहाद’ का प्रयोग किया और मस्जिदों में पोस्टर लगाए गए, जिसमें लोगों से एक विशेष पार्टी को वोट देने का आग्रह किया गया। यह किस तरह की धर्मनिरपेक्षता है। सीएम बनने के सवाल पर बोले- जीना यहां, मरना यहां इस दौरान देवेंद्र फडणवीस ने चुनाव बाद खुद के सीएम बनने की संभावनाओं पर भी बात की। उनसे पूछा गया कि क्या आपका प्रमोशन होगा? इस सवाल को वह हंसकर टाल गए। लेकिन यह भी कहा, 'भाजपा मुझसे जो भी करने को कहेगी, मैं वह करूंगा। ‘जीना यहां, मरना यहां, इसके सिवा जाना कहां।’ भाजपा जहां भी जाने को कहेगी, मैं वहां जाऊंगा।’ recent visitors 82

गौतम गंभीर-रिकी पोंटिंग विवाद को पूर्व क्रिकेटर ब्रैड हैडिन ने दोनों के बीच वाकयुद्ध के पीछे की वजह का खुलासा किया

नई दिल्ली भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के बीच चल रहे विवाद के बीच पूर्व क्रिकेटर ब्रैड हैडिन ने दोनों के बीच वाकयुद्ध के पीछे की वजह का खुलासा किया है। यह सब तब शुरू हुआ जब गंभीर ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली की खराब फॉर्म पर पोंटिंग की टिप्पणियों पर उन्हें जवाब दिया। गंभीर ने उन्हें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा, इससे पहले दिग्गज बल्लेबाज ने तीखा पलटवार करते हुए भारतीय कोच को एक चिड़चिड़ा व्यक्ति बताया। गंभीर ने 2018 में दिल्ली कैपिटल्स में पोंटिंग के नेतृत्व में खेला, जो एक खिलाड़ी के रूप में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उनका अंतिम सीजन साबित हुआ। उन्होंने उस सीजन में केवल आधे मैच खेले जबकि शेष मैचों में श्रेयस अय्यर ने टीम की अगुआई की। हालांकि हैडिन ने दोनों के बीच की पिछली कहानी पर से पर्दा उठाने की कोशिश की, जिसका खुलासा वह आने वाले दिनों में करेंगे। हैडिन ने कहा, 'गंभीर एक ऐसा किरदार है जो इसे हम बनाम वे मानसिकता के रूप में इस्तेमाल करेगा। और आप उम्मीद करते हैं कि आपका कोच खिलाड़ियों का साथ देगा। उसकी प्रतिक्रिया वहां तीखी थी, और आपको अपने कोच को उस तरह के परिदृश्य में फंसने की जरूरत नहीं है जब तक कि उसकी रणनीति हम बनाम वे बनाने की न हो। मुझे पता है कि पिछली कहानी क्या है। मैं आपको बताता हूं; बस सप्ताह के अंत तक प्रतीक्षा करें। थोड़ी कोहनी, निलंबन और जुर्माना था।' हैडिन ने गंभीर की तुलना ऑस्ट्रेलियाई रग्बी कोच वेन बेनेट से भी की, जो अपनी टीम से दबाव हटाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा, 'यह वेन बेनेट की कोचिंग शैली से अलग है। इसलिए हम अब रोहित शर्मा या [विराट] कोहली के बारे में बात नहीं कर रहे हैं। हम गंभीर और रिकी [पोंटिंग] के बारे में बात कर रहे हैं। गंभीर ने अपनी टीम से दबाव हटा लिया है। अब सब कुछ उनके बारे में है; यह उनके बारे में है कि वे कितने चुभने वाले हैं। और अब वे अपनी टीम को तैयार करने में सक्षम हो सकते हैं। आप यह मानना ​​चाहेंगे कि उनके पास इस बारे में एक बहुत ही स्पष्ट योजना है कि वे कैसे तैयार होना चाहते हैं।' वे इस बात से सहमत थे कि गंभीर कभी-कभी 'चुभने वाले चरित्र' के हो सकते हैं, हैडिन ने आश्चर्य जताया कि क्या गंभीर जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं, खासकर जब उनकी टीम न्यूजीलैंड से सीरीज हारने के बाद वास्तव में दबाव में है। उन्होंने कहा, 'हम जानते हैं कि वह एक चिड़चिड़ा व्यक्ति है और कभी भी खुद को भड़का सकता है। क्या वह अब अपने साथियों से ध्यान हटाने के लिए ऐसा कर रहा है? मुझे नहीं पता। यह तो समय ही बताएगा। अगर यह भावनात्मक प्रतिक्रिया है, तो समस्या है। लेकिन अगर वह चीजों को भटकाने और अपनी टीम से ध्यान हटाने के लिए ऐसा कर रहा है, तो यह अलग बात है।' recent visitors 166