Tuesday, July 7, 2026 11:01 am

जेएफए फर्म के कार्यालय और बेलार्ड एस्टेट के ऑफिस में बम रखा गया, ईमेल के जरिये दी धमकी, लोगो में दहशत

मुंबई मुंबई की एक लॉ फर्म को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मेल के जरिए जेएसए लॉ फर्म बेलर्ड पेयर और जेएसए ऑफिस कमला मिल लोअर पर्ल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। यह ई-मेल फरजान अहमद के नाम से आया है। ई-मेल में स्पष्ट कहा गया है कि जेएफए फर्म के कार्यालय और बेलार्ड एस्टेट के ऑफिस में बम रखा गया है। ईमेल आते ही दफ्तर के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचित किया। धमकी की सूचना मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि इस धमकी देने वाले व्यक्ति को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले बीते गुरुवार (14 नवंबर) को मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। धमकी देने वाले शख्स ने मुंबई एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ को फोन कर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इसके बाद एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों सहित अन्य लोग खौफजदा हो गए थे। धमकी देने वाले शख्स ने सीआईएसएफ कर्मचारी को फोन कर कहा था कि एयरपोर्ट पर बम रखा हुआ है। इसके बाद जांच में सामने आया कि मोहम्मद नाम का व्यक्ति विस्फोटक सामग्री लेकर मुंबई से अजरबैजान जाने की योजना बना रहा था। लगभग एक साल से देश के कई राज्यों में स्कूल, होटल, एयरपोर्ट, मार्केट, ट्रेन, बस आदि को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। हालांकि जांच के बाद सभी फर्जी पाई जाती हैं। 27 अक्टूबर को भी मुंबई एयरपोर्ट पर एक धमकी दी गई थी। कहा गया था कि अगर विमान उड़ा तो कोई भी यात्री जिंदा नहीं बचेगा। जांच में यह धमकी भी झूठी पाई गई थी।   recent visitors 61

हिसाब बराबर का वर्ल्ड प्रीमियर 26 नवंबर 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में होगा

मुंबई, जियो स्टूडियोज और एसपी सिनेकॉर्प द्वारा निर्मित आर. माधवन की मनोरंजक सामाजिक ड्रामा हिसाब बराबर का वर्ल्ड प्रीमियर 26 नवंबर को 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफ आई) में होगा। अश्वनी धीर द्वारा निर्देशित, हिसाब बराबर हास्य, व्यंग्य और तीव्र भावनाओं का मिश्रण है, और एक आम आदमी द्वारा कॉरपोरेट बैंक के अरबों डॉलर के घोटाले को उजागर करने की साहसी लड़ाई के बाद वित्तीय धोखाधड़ी के व्यापक मुद्दे का साहसपूर्वक सामना करता है। इस फ़िल्म में, माधवन राधे मोहन शर्मा की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक सतर्क रेलवे टिकट चेकर है, जिसे अपने बैंक खाते में एक छोटी लेकिन समझ से परे विसंगति का पता चलता है। यह एक छोटी सी समस्या आगे जाके एक बड़ी जांच में बदल जाता है, जिससे उसे एक बैंकर, मिकी मेहता (नील नितिन मुकेश) द्वारा किए गए एक बड़े वित्तीय घोटाले का पता चलता है। राधे सिस्टम के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ता है, साथ ही उसे अपने निजी जीवन की जटिलताओं का भी सामना करना पड़ता है आखिर उसे एहसास होता है कि बैलेंस शीट के तरह, रिश्तों को भी केवल संख्याओं से ठीक नहीं किया जा सकता है। कीर्ति कुल्हारी इस फिल्म में न्याय, ईमानदारी और सही के लिए खड़े होने की व्यक्तिगत मूल्य के विषयों की एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। जियो स्टूडियोज प्रस्तुत, एसपी सिनेकॉर्प प्रोडक्शन "हिसाब बराबर" अश्वनी धीर द्वारा निर्देशित और ज्योति देशपांडे, शरद पटेल और श्रेयांशी पटेल द्वारा निर्मित है। recent visitors 83

भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार को युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं मजदूरों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध बताया

जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार को युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं मजदूरों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध बताते हुए कहा है कि इसी कड़ी में वह अपनी पहली वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण के साथ ही युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं श्रमिकों को विशेष सौगातें देने जा रही है। श्री शर्मा गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास पर विभिन्न विभागों के उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों एवं राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के सफल आयोजन के लिए सभी विभाग तैयारियों में तेजी लाएं एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने सभी विभाग तय समय पर अपने विभाग से संबंधित गतिविधियों की बिन्दुवार समीक्षा करें एवं नियमित रूप से उनकी मॉनिटरिंग करते हुए तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश भी दिए। बैठक में मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत विभिन्न विभागों एवं जिला स्तर पर आयोजित की जा रही प्री-समिट में होने वाले एमओयू को धरातल पर लागू किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्रभारी सचिव अपने विभाग एवं अपने प्रभार वाले जिलों में किए गए एमओयू की मॉनिटरिंग करें। श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश के युवाओं को रोजगार उत्सव के तहत करीब 30 हजार युवाओं को नियुक्तियां देने और 70 हजार से अधिक नई भर्तियों की सौगात देने जा रही है। उन्होंने संबंधित विभागों को विज्ञप्ति जारी करने संबंधी कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान दी जाने वाली नियुक्तियों की स्थिति को लेकर भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवसर पर बिजनेस इनोवेशन प्रोग्राम, अटल एंटरप्रिन्योरशिप प्रोग्राम, आई-स्टार्ट के तहत लीप (लर्न एण्ड प्रोग्रेस) प्रोग्राम, टीओपी (टारगेट ओलंपिक पोडियम) योजना एवं स्पोर्ट्स लाइफ इंश्योरेंस स्कीम का भी शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों से इस संबंध में प्रगति की जानकारी ली। श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में एक उपज, एक वानस्पतिक प्रजाति, एक उत्पाद, एक पर्यटन स्थल एवं एक खेल पर विशेष रूप से बल देते हुए पंच-गौरव कार्यक्रम प्रारम्भ किया जा रहा है। प्रभारी सचिव अपने प्रभार वाले जिलों के लिए इन श्रेणियों में चिन्हित तत्वों के संबंध में भी कार्यवाही करें। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के तहत एक लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने, 10 हजार स्वयं सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फंड और कम्यूनिटी इन्वेस्टमेंट फंड से आर्थिक सहायता देने, 45 लाख स्वयं सहायता समूह सदस्यों को आर्थिक सम्बल देने के क्रम में राजसखी पोर्टल की शुरूआत करने, मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना का शुभारंभ करने, लाड़ो प्रोत्साहन योजना अंतर्गत प्रथम किश्त का हस्तांतरण सहित विभिन्न योजनाओं की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। उन्होंने श्रमिक कल्याण की दिशा में भवन एवं अन्य संनिर्माण से जुड़े 1.5 लाख श्रमिकों को 150 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरण, स्कूटी वितरण, निःशक्तजनों को सहायक सामग्री एवं सहायता उपकरण उपलब्ध कराने संबंधी कार्यक्रमों की भी जानकारी ली। श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस सरकार के एक साल पूरा होने के उपलक्ष पर किसानों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की दूसरी किस्त के साथ ही राजस्थान एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत पांच हजार 500 फार्मपौण्ड के लिए डीबीटी हस्तांतरण सहित अन्य अनुदान सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने इस संबंध में प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। उन्होंने इस दौरान पशुपालकों के लिए गोपाल क्रेडिट कार्ड वितरण, नए डेयरी बूथों का आवंटन, 200 नए बल्क मिल्क कूलर्स की स्थापना और एक हजार नए दूध संकलन केन्द्रों का उद्घाटन की तैयारी के संबंध में भी समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 25 हजार करोड़ से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रमों की भी समीक्षा की।   recent visitors 58

कांग्रेस में सभी कार्यकर्ता से लेकर नेता मर्द, बीजेपी में सिर्फ विजय बघेल जी मर्द : पीसीसी चीफ

रायपुर छत्तीसगढ़ मदिरा प्रेमियों के लिए लॉच किए गए मनपसंद एप पर सियासत शुरू हो गई है. विधायक अजय चंद्राकर के बयान पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पलटवार किया है. बैज ने कहा है कि कांग्रेस में सभी कार्यकर्ता से लेकर नेता मर्द हैं. बीजेपी में सिर्फ विजय बघेल जी मर्द हैं. यदि अजय चंद्राकर को शक है तो बंद कमरे में भूपेश बघेल से बातचीत कर लें, समझ आ जाएगा. वहीं नई उद्योग नीति को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने नई उद्योग नीति को फेल बताते हुए कहा, दो करोड़ नौकरी देने वाले 10 साल में अब तक नौकरी नहीं दे पाए. उद्योग नीति यह सफल नहीं हो सकती. आम जनता से लेकर उद्योगपति सभी नाराज हैं. नई उद्योग नीति फेल है. नगरीय निकाय चुनाव में ये साफ हो जाएगा. हमेशा से आदिवासियों की विरोधी रही है भाजपा : बैज जनजातीय गौरव दिवस में मंत्री रामविचार नेताम के बयान पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा, मोदी बीजेपी के भगवान हो सकते हैं, लेकिन आदिवासियों और देश की जनता के नहीं. जनजातीय गौरव दिवस को लेकर बैज ने कहा, भाजपा हमेशा से आदिवासियों की विरोधी रही है. आदिवासियों को जेल भेजना, फ़र्ज़ी एनकाउंटर करना, 15 साल की सरकार में आदिवासियों पर बीजेपी ने अत्याचार किया. हमारी सरकार ने उन्हें छुड़ाने, जल जंगल ज़मीन दिलाने का काम किया इसलिए बीजेपी ढोंग करना बंद करे. recent visitors 94

विपुल अमृतलाल शाह की हॉरर सीरीज भेद-भरम का पहला पोस्टर रिलीज

मुंबई,  बॉलीवुड फिल्मकार विपुल अमृतलाल शाह की हॉरर सीरीीज भेद-भरम का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। विपुल अमृतलाल शाह अपने प्रोडक्शन हाउस सनशाइन पिक्चर्स और डीडी नेशनल के साथ नई और रोमांचक टीवी सीरीज़ भेद-भरम लेकर आ रहे हैं, जिसका पहला पोस्टर रिलीज़ हो गया है। यह शो हरकिशन मेहता के लोकप्रिय उपन्यास पर आधारित है। इस शो में यशपाल शर्मा, अतुल कुमार, गौरव चोपड़ा, ऐश्वर्या सखूजा, वैशाली ए. ठक्कर, विशाल मल्होत्रा, प्रणव मिश्रा, दिव्यांगना जैन, वाणीकी त्यागी और समीर धर्माधिकारी जैसे कलाकार शामिल हैं। मेकर्स ने एक कैप्शन के साथ इसका पहला पोस्टर अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। कैप्शन में लिखा गया है,क्या आप अनसुलझे रहस्यों का सामना करने के लिए तैयार हैं? भेद भरम – रहस्यों का मायाजाल में ऐसे खौफनाक डर सामने आएंगे, जो आपको सीट से चिपके रहने पर मजबूर कर देंगे।18 नवंबर को सोमवार से गुरुवार रात 9:30 बजे डीडी नेशनल पर रिलीज होगा। भेद भरम का निर्देशन यूसुफ बसराई ने किया है, इसकी कहानी हरकिसन मेहता ने लिखी है। यह शो सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड द्वारा प्रोड्यूस और आशिन ए. शाह और रविचंद नल्लप्पा द्वारा को-प्रोड्यूस है।विपुल अमृतलाल शाह अपनी अगली फिल्म हिसाब पर काम कर रहे हैं, जो सनशाइन पिक्चर्स और जियो स्टूडियोज के साथ मिलकर बनायी जा रही है। यह फिल्म विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस और निर्देशित की है, और आशिन ए शाह ने को-प्रोड्यूस की है। फिल्म में जयदीप अहलावत और शेफाली शाह स्टार कर रहे हैं। फिल्म साल के अंत तक रिलीज होने वाली है। recent visitors 68

स्टालिन ने अरियालुर जिले में 1,000 करोड़ रुपये के निवेश वाली एक फुटवियर विनिर्माण इकाई की आधारशिला रखी

चेन्नई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देते हुए शुक्रवार को अरियालुर जिले में 1,000 करोड़ रुपये के निवेश वाली एक फुटवियर विनिर्माण इकाई की आधारशिला रखी। यह विनिर्माण इकाई जिले के जयमकोंदम में एसआईपीसीओटी औद्योगिक परिसर में स्थापित की जाएगी। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि इससे लगभग 15,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। एक अन्य आधिकारिक समारोह में उन्होंने कुपोषित बच्चों और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए पोषण योजना के दूसरे चरण की भी शुरुआत की, जिससे 0-6 महीने के आयु वर्ग के 76,705 बच्चे लाभान्वित होंगे। एक अन्य कार्यक्रम में, श्री स्टालिन ने 88 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से कई विकास परियोजनाएं भी शुरू कीं।   recent visitors 68

महंगाई ने बिगाड़ दिया रसोई का बजट; लोग हो रहे परेशान

अल्मोड़ा. महंगाई का असर अब सीधा घर के बजट पर पड़ने लगा है। सितंबर से नवंबर के बीच दाल, सब्जियों सहित खाद्य पदार्थाें की कीमतों में लगातार उछाल आया है। निम्न मध्यम वर्गीय परिवार का तो महंगाई की मार ने दम ही निकाल दिया है। बाजार में दालों के साथ पैकेट वाले सामानों की बिक्री भी कम होने लगी है। महंगाई का असर अब रोजमर्रा की चीजों में भी दिखाई दे रहा है। महंगाई ने पहले दीपावली पर्व को फीका किया। धीरे-धीरे इसका असर उसके दैनिक जीवन में भी दिखाई देने लगा है। दाल-सब्जी खाने वाले अब एक समय में या तो दाल खा रहे है या सब्जी ही खा रहे हैं। यही हाल सब्जियों का आम लोग इसे सीधे सरकार की नाकामी मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा ही रहा तो आने वाले दिन और भयानक हो सकते हैं। जल्द सरकार को इस बढ़ी हुई कीमतों पर लगाम लगानी के लिए मजबूत नीति बनानी होगी। यही हाल सब्जियों का भी है। दालें, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर चना, 90, 95, 100 उड़द 120, 120, 125 मूंग 120, 120, 130 अरहर 170, 175, 180 मलका, 85, 90, 90 आटा, 33, 35, 40 तेल, सरसों, 165, 180 प्रति ली. तेल, रिफाइंड, 130, 140 सब्जी, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर आलू 30, 40, 50 प्याज 60, 65, 70 टमाटर 80, 100, 60 लौकी 30, 30, 40 नोट- दाम प्रति किलो में recent visitors 70