दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने पेट्रोल पंप के ऑफिस केबिन के बाहर से गोलियां चलाईं, कर्मचारी घायल, हुई फरार

नई दिल्ली दिल्ली के गोकुलपुरी थाना क्षेत्र के वजीराबाद रोड स्थित पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। पेट्रोल पंप के ऑफिस में करीब दो दर्जन से ज्यादा गोलियां चलाई गईं, जिससे वहां काम कर रहे पेट्रोल पंप के सुपरवाइजर घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, यह घटना रात करीब 10:38 बजे हुई, जब दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने पेट्रोल पंप के ऑफिस केबिन के बाहर से गोलियां चलाईं और फिर घटनास्थल से फरार हो गए। गोलीबारी में घायल अंशुल राठी को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि वो कांच के टुकड़ों से घायल हो गया, हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि अंशुल राठी छह साल से पेट्रोल पंप पर सुपरवाइजर के तौर पर काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि पुलिस फायरिंग करने वाले बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पेट्रोल पंप के मालिक हरीश चौधरी ने पुलिस को बताया कि यह घटना संभवत: पुरानी रंजिश के कारण हुई हो सकती है। हरीश चौधरी गोकुलपुरी इलाके का निवासी है और उस पर कुछ कानूनी मामले चल रहे हैं। हालांकि, पंप के सुपरवाइजर अंशुल राठी के परिवार और जानकारों से बातचीत करने पर यह जानकारी मिली कि उनका किसी से कोई निजी विवाद नहीं था। एक शख्स ने बताया, “बदमाशों का टार्गेट हरीश चौधरी थे। उन्होंने 20-22 राउंड गोलियां चलाई। ऑफिस के अंदर और बाहर दोनों जगह गोलियों के निशान ही नजर आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस का खौफ बदमाशों के अंदर से निकल गया है। दिल्ली अब क्राइम सिटी बन चुकी है। हमारे पेट्रोल पंप का कर्मचारी घायल हुआ है। वह अस्पताल में भर्ती है।” प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक “गोकुलपुरी के मुकुल डीजल पंप पर 20-22 राउंड गोलियां चली हैं। देर रात करीब 10-11 बजे के बीच की वारदात थी।” पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। recent visitors 61

इंग्लैंड के खिलाफ चोटिल मैथ्यू फोर्ड की जगह ओबेद मैककॉय वेस्टइंडीज की टी20 टीम में शामिल

सेंट लूसिया वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने बचे हुए दो टी20 मैचों के लिए चोटिल मैथ्यू फोर्ड की जगह ओबेद मैककॉय को टीम में शामिल किया है। पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले प्रशिक्षण के दौरान फोर्ड की जांघ में खिंचाव आ गया था, जिसके बाद मैककॉय को टीम में शामिल किया गया है। फोर्ड को शुरू में बारबाडोस में सीरीज का दूसरा मैच खेल रहे निलंबित अल्जारी जोसेफ के कवर के तौर पर शामिल किया गया था। सेंट लूसिया में जोसेफ की जगह उन्हें टीम में शामिल किया गया था। वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज 3-0 से गंवा दी है। मैककॉय कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) के दौरान चोटिल होने के बाद टी20 सीरीज की शुरुआत के लिए उपलब्ध नहीं थे। उन्होंने आखिरी बार अगस्त में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान वेस्टइंडीज के लिए खेला था। इंग्लैंड ने गुरुवार को डेरेन सैमी स्टेडियम में जीत के साथ 2019 के बाद से कैरेबियाई में किसी भी प्रारूप में अपनी पहली सीरीज जीत हासिल की, जबकि बाकी दो मैच सप्ताहांत में इसी मैदान पर खेले जाएंगे।   recent visitors 108

भगत सिंह से तुलना का पोस्टर हो रहा ट्रेंड, राजस्थान-जयपुर में मीणा की रिहाई को लेकर निकलीं रैलियां

जयपुर. नरेश मीणा की गिरफ्तारी अब जातिगत गोलबंदी का रूप लेती जा हरी है। उनके समर्थक अब मीणा समाज के नेताओं को फोन कर समर्थन की मांग कर रहे हैं। इसके कई वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं। वहीं नरेश के समर्थन में मीणा समाज की तरफ से आज देवली-उनियारा सहित कई जगहों पर रैलियां निकाली जा रही हैं। रैलियों में जो पोस्टर लहराए जा रहे हैं उनमें नरेश मीणा को भगत सिंह की तरह पेश किया जा रहा है। यही नहीं उनके समर्थन में स्थानीय भाषा में गाने भी तैयार किए जा रहे हैं। प्रशासन के लिए अब यह ट्रेंड बड़ी मुश्किल खड़ी कर रहा है। शुक्रवार को नरेश को उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। मजिस्ट्रेट ने नरेश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। नरेश के खिलाफ 10 धाराओं में केस नरेश के खिलाफ पुलिस ने 10 अगल-अलग धाराओं में मुकदमें दर्ज किए हैं। इसके अलावा उनके पूर्व के मुदकमों पर भी अब गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मौजूदा घटनाक्रम में नरेश मीणा के खिलाफ हत्या का प्रयास और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी बड़ी धाराओं में केस दर्ज किए गए हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर कई अधिवक्ता अब नरेश के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट तक जाने की बात कह रहे हैं। एसडीएम पर भी उठ रहे सवाल पूरे घटनाक्रम में एसडीएम की कार्यशैली को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ऑन कैमरा एसडीएम अमित चौधरी ने यह स्वीकार किया है कि जिला कलेक्टर के कहने पर उन्होंने कुछ लोगों को समरावता में वोट डालने के लिए कहा था। चुनाव से जुड़े विशेषज्ञ कह रहे हैं कि एसडीएम ने चुनावी नियमों के बाहर जाकर यह काम किया है इसके लिए वे दोषी हैं। recent visitors 203

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने कहा- भारत ने खेल के तीनों पहलुओं में पूरी तरह से दी मात

जोहान्सबर्ग भारत के खिलाफ श्रृंखला के चौथे टी 20 आई मैच में निराशाजनक हार के बाद, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने स्वीकार किया कि भारतीय टीम ने जोहान्सबर्ग में मेजबान टीम को खेल के तीनों पहलुओं में पूरी तरह से मात दी। भारत ने सीरीज के चौथे टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका पर 135 रनों की बड़ी जीत दर्ज की और सीरीज 3-1 से अपने नाम की। मैच के बाद मार्करम ने कहा कि मेन इन ब्लू ने खेल के तीनों पहलुओं में प्रोटियाज पर दबदबा बनाया। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से अपने प्रदर्शन के लिए भारतीय क्रिकेटरों की भी प्रशंसा की। प्रोटियाज कप्तान ने स्वीकार किया कि भारत ने दबाव बनाया और उनके लिए वापसी करना कठिन था। उन्होंने कहा, ” भारत ने खेल के तीनों पहलुओं में पूरी तरह से मात दी। उन्हें श्रेय देना होगा, बल्ले और गेंद से उन्होंने हमें दबाव में रखा और हमारे लिए वापसी करना कठिन था। कुछ अच्छे ईमानदार प्रतिबिंबों की आवश्यकता है। एक टीम के रूप में हम एक अच्छा प्रतिबिंब बनाएंगे, एक सफेद गेंद वाली टीम के रूप में हमारे पास कुछ समय है, कुछ काम में लगे रहें और अंततः बेहतर कौशल और बेहतर निष्पादन के साथ बेहतर खिलाड़ी बनकर वापस आएं।” टॉस जीतकर भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यह फैसला फायदेमंद साबित हुआ क्योंकि टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए ओपनिंग करते हुए 73 रनों की ठोस साझेदारी की। अभिषेक ने 2 चौके और 4 छक्के लगाते हुए शानदार पारी खेली, लेकिन छठे ओवर में लुथो सिपामला ने उन्हें पवेलियन भेज दिया। इसके बाद तिलक वर्मा और सैमसन ने आतिशी पारी खेली। 18वें ओवर में संजू सैमसन ने सिर्फ 51 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, इसके बाद अगले ही ओवर में तिलक वर्मा ने अपना दूसरा टी20 शतक बनाया। सैमसन और तिलक के बीच रिकॉर्ड तोड़ 210 रनों की साझेदारी से भारत ने 20 ओवरों में 1 विकेट पर 283 रनों का विशाल स्कोर बनाया। सैमसन ने 51 गेंदों पर 109 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि तिलक ने सिर्फ 47 गेंदों पर नाबाद 120 रनों की पारी खेली। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 19 ओवर में 148 रनों पर सिमट गई। मेजबान टीम के लिए , ट्रिस्टन स्टब्स (29 गेंदों पर 43 रन, 3 चौके और 2 छक्के) और डेविड मिलर (27 गेंदों पर 36 रन, 2 चौके और 3 छक्के) शीर्ष स्कोरर रहे।   recent visitors 63

पुलिस जांच में जुटी, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में तीन नर कंकाल मिलने से फैली सनसनी

बलरामपुर. बलरामपुर जिले के दहेजवार पंचायत में बंद पड़े फ्लाई ईंट भट्टे के पास आज सुबह तीन नर कंकाल मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यह कंकाल उस समय पाए गए जब दहेजवार के कुछ लोग भट्टे के पास से गुजर रहे थे और उन्होंने कंकाल के टुकड़े बिखरे हुए देखे। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद जशपुर जिले के कुनकुरी के रहने वाले बिट्टू श्रीवास ने दावा किया है कि ये कंकाल उनकी मौसी, भाई और बहन के हो सकते हैं। बिट्टू ने बताया कि उनकी मौसी कौशल्या ठाकुर (36 वर्ष), उनकी बेटी मुक्तावती उर्फ मुस्कान ठाकुर (17 वर्ष) और बेटा मिंटू ठाकुर (5 वर्ष) 27 सितंबर को बाजार जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने झारखंड और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में उनकी तलाश की और 1 अक्टूबर को कुसमी थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। हत्या का शक और संभावित आरोपी परिजनों ने यह भी बताया कि ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर झारखंड के गढ़वा जिले के बरगढ़ में रहने वाले आरिफ अंसारी का कौशल्या ठाकुर के घर आना-जाना था। शक के आधार पर कौशल्या के पति सूरजदेव ठाकुर ने आरिफ अंसारी के खिलाफ कुसमी थाने में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने जब आरिफ अंसारी से पूछताछ की तो उसने अपने भाई मुख्तार अंसारी पर शक जताया। फिलहाल पुलिस सूरजदेव ठाकुर और उनके परिवार वालों को लेकर बलरामपुर पहुंची है। कपड़े के आधार पर परिवार जनों ने लापता महिला कौशल्या ठाकुर , लडकी मुस्कान ठाकुर और बेटा मिंटू ठाकुर से की है बरहाल इस मामले में आधिकारिक पुष्टि नहीं है कि यह नर कंकाल  लापता महिला लड़की और बच्चे के हैं डीएनए टेस्ट से होगा पुष्टि का इंतजार पुलिस ने बताया कि अगर कंकाल लापता महिला और बच्चों से मेल खाते हैं, तो डीएनए टेस्ट के जरिए उनकी पहचान की पुष्टि की जाएगी। इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है, और पुलिस जांच में तेजी से जुटी हुई है। recent visitors 81

फीफा विश्व कप क्वालीफायर मैच के लिए ब्राजील की टीम में शामिल हुए अनकैप्ड डिफेंडर डोडो

रियो डी जेनेरियो फिओरेंटीना के अनकैप्ड डिफेंडर डोडो को उरुग्वे के खिलाफ होने वाले फीफा विश्व कप क्वालीफायर मैच के लिए ब्राजील की टीम में शामिल किया गया है। ब्राजील फुटबाल परिसंघ (सीबीएफ) ने उक्त जानकारी दी। 25 वर्षीय खिलाड़ी मोनाको के राइट-बैक वेंडरसन की जगह लेंगे, जिन्हें पीले कार्ड जमा होने के कारण अगले मंगलवार को साल्वाडोर में होने वाले मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है। सीबीएफ ने गिलहर्मे अराना के टखने में चोट लगने के बाद बोटाफोगो और मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व लेफ्ट-बैक एलेक्स टेल्स को भी वापस बुला लिया है। गुरुवार को वेनेजुएला के साथ 1-1 से ड्रॉ के बाद पांच बार के विश्व चैंपियन ब्राजील 10 टीमों के दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग ग्रुप में तीसरे स्थान पर है, जो लीडर अर्जेंटीना से पांच अंक पीछे है। शीर्ष छह टीमें संयुक्त राज्य अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में होने वाले 2026 विश्व कप में स्वतः ही स्थान प्राप्त कर लेंगी, जबकि सातवें स्थान पर रहने वाली टीम अंतरमहाद्वीपीय प्लेऑफ में भाग लेगी।   recent visitors 75

कार्तिक पूर्णिमा पर किया दीपदान, राजस्थान-जयपुर में यज्ञ वेदी कुण्ड हुआ रोशन

जयपुर। गलता जी तीर्थ में आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यज्ञ वेदी कुण्ड पर जिला प्रशासन द्वारा भव्य देव दीपावली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैंकड़ों श्रद्धालु मंदिर में उपस्थित थे। साथ ही,  विदेशी पर्यटकों ने भी उत्साह पूर्वक इस धार्मिक आयोजन में भाग लिया व भारत की सनातन परंपरा से रूबरू हुए। इस अवसर पर गालव ऋषि जी मंदिर में पुष्प मालाओं से भव्य श्रृंगार किया गया और मंदिर में सुंदर सजावट भी की गई। गालव ऋषि जी कुंड पर 5100 दीप प्रज्ज्वलित कर दीपदान किया गया। इस अवसर पर नगर निगम जयपुर हेरिटेज की मेयर श्रीमती कुसुम यादव, आयुक्त नगर निगम हेरिटेज श्री अरुण हसीजा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट जयपुर श्री आशीष कुमार सहित नगर निगम एवं देवस्थान विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। मेयर द्वारा गालव ऋषि जी की आरती उपरांत कुंड पर दीपदान किया गया और आयोजन के उपरांत भक्तजनों को जिला प्रशासन द्वारा प्रसाद वितरित किया गया। recent visitors 128