जमीन सौदे से मिले 62 लाख 71 हजार की चोरी, करीबी के शामिल होने की आशंका

रायपुर राजधानी रायपुर से लगे ग्राम रवेली में 62 लाख 71 हजार की चोरी का मामला सामने आया है. संयुक्त परिवार में घटित घटना में किसी परिचित या करीबी के शामिल होने की आशंका जताई गई है. जानकारी के अनुसार, मुजगहन थाना अंतर्गत ग्राम रवेली में निवासरत सोनकर परिवार को जमीन सौदे से 2 करोड़ 41 लाख रुपए मिले थे. इस पैसे को घर के दीवान में रखा था. इसमें से 62 लाख 71 हजार रुपए चोरी हो गए. जिस तरह से चोरी को अंजाम दिया गया है, उससे आशंका जताई जा रही है चोरी को पता था कि पैसा कहां रखा गया है. मामले में एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने सोनकर परिवार ने दो-तीन महीने पहले जमीन बेची थी, जिसका पैसा घर में रखा हुआ था. दस दिन पहले थाना में सूचना दी गई कि एक करोड़ में 62 करोड़ 71 हजार रुपए चोरी होने की सूचना दी गई थी. लेकिन अपराध पंजीबद्ध नहीं कराया गया था. एएसपी ने बताया कि अब फिर से एफआईआर दर्ज करने की सूचना दी गई है. प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध लग रहा है, क्योंकि जहां से पैसा चोरी किया गया, वहां और ज्यादा पैसा था. घर में बहुत से लोग रहते हैं, जिनसे पूछताछ की जाएगी. recent visitors 50

‘स्कूल बंद और स्कॉच शुरू, हमने बनाया है-हम ही पिलाएंगे’, छत्तीसगढ़ में ‘मनपसंद’ ऐप पर पूर्व सीएम का निशाना

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शराब उपभोक्ताओं के लिए एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च किए जाने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर हमलावर हैं। राज्य के आबकारी विभाग ने बुधवार को 'मनपसंद' नाम से ऐप लॉन्च किया, जिसके जरिए ग्राहक शराब उपलब्धता, दुकानों, ब्रांड और कीमत से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। शराब की दुकान में अपनी पसंद का ब्रांड भी मंगवा सकते हैं। इसी मामले को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सरकार के इस कदम की जमकर आलोचना की। पूर्व सीएम ने एक्स पर लिखते हुए कहा कि बीजेपी कह रही है कि इससे लोगों को "सबसे अच्छी" शराब पीने को मिलेगी।पूर्व सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि 'स्कूल बंद और स्कॉच शुरू' योजना के तहत, बीजेपी का नया नारा है 'हमने बनाया है, हम ही पिलाएंगे'। दरअसल 'हमने बनाया है, हम ही सवारेंगे' पिछले साल के विधानसभा चुनावों के दौरान बीजेपी का नारा था। जिसको लेकर पूर्व सीएम ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। पूर्व सीएम ने बीजेपी नेता चंद्राकर का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्हें एप्लीकेशन के बारे में कहते हुए सुना जा सकता है कि यह अच्छा है कि लोग नकली 'माल' (शराब का जिक्र) से बचेंगे और असली 'माल' का सेवन करेंगे। शराबबंदी कभी भी हमारा (भाजपा का) मुद्दा नहीं रहा है। वहीं वीडियो को लेकर भाजपा नेता ने भूपेश बघेल पर हमला बोला है। recent visitors 72

अपनाए ये टिप्स बच्चे की स्किन हमेशा बनी रहे सॉफ्ट

आपके लिए अपनी स्किन का ध्यान रखना जितना जरूरी है उतना ही या फिर शायद उससे भी ज्यादा जरूरी है बच्चे की स्किन का ध्यान रखना। ऐसा इसलिए क्योंकि बच्चों की स्किन बेहद कोमल और मुलायम होती है और उन्हें अधिक देखभाल की जरूरत होती है। बचपन में ही अगर उनकी स्किन को सही देखभाल मिलेगी तो बड़े होते-होते उनकी स्किन और भी बेहतर हो जाएगी। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप बच्चे की स्किन पर केमिकल वाले प्रॉडक्ट्स लगाना शुरू कर दें। बच्चे के लिए भी बनाएं स्किनकेयर रुटीन बच्चे के लिए भी एक प्रॉपर स्किनकेयर रुटीन बनाएं ताकि आगे चलकर भविष्य में उन्हें स्किन से जुड़ी किसी भी तरह की कोई समस्या न हो। वैसे भी बच्चों को घर के बाहर रहना ज्यादा पसंद होता है इसलिए बच्चों की स्किन सनलाइट, धूल, गंदगी, पलूशन से ज्यादा एक्सपोज होती है। यही वजह है कि बच्चों की स्किन का ध्यान रखना और भी जरूरी हो जाता है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कुछ बेहद आसान टिप्स जिन्हें फॉलो कर आप भी अपने बच्चे की स्किन को हमेशा सॉफ्ट बनाए रख पाएंगी… हर दिन नहाना है जरूरी बेसिक हाइजीन का ध्यान रखना भी जरूरी है। लिहाजा बच्चे में हर दिन नहाने की आदत जरूर विकसित करें। माइल्ड साबुन या बॉडी क्लेन्जर और माइल्ड शैंपू लगाकर बच्चे का हर दिन नहाना जरूरी है। यह आदत हाइजीन और स्किन दोनों के लिहाज से बेस्ट है। फेस वॉश करना हर तरह का साबुन बच्चे की स्किन के लिए सही नहीं होता। लिहाजा बच्चे के लिए ऐसा फेसवॉश खरीदें जो माइल्ड हो और उनकी स्किन को सूट करे। हर रात सोने से पहले गुनगुने पानी से फेस वॉश करने की आदत बच्चे में डिवेलप करें। इससे बच्चे के चेहरे पर जमा धूल-मिट्टी और गंदगी पूरी तरह से साफ हो जाएगी। मॉइश्चराइजिंग नहाने के बाद स्किन को हाइड्रेट करने यानी स्किन की नमी बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है मॉइश्चराइजेशन। लिहाजा स्किन को ड्राई और पपड़ीदार होने से बचाने के लिए दिनभर में एक बार बच्चे की स्किन पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। खूब पानी पिएं बच्चे दिन भर उछल कूद करते रहते हैं। घर के अंदर भी और बाहर भी इसलिए बच्चों में खूब सारा पानी पीने की आदत विकसित करें ताकि शरीर में पानी की कमी ना हो और स्किन भी ड्राई होने से बच जाए।   recent visitors 74

कलेक्टर ने अवैध खनन व परिवहन रोकने दिखाई सख्ती, राजस्थान-ब्यावर में विशेष जांच दल (SIT) का गठन

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा व राज्य सरकार की मंशानुरूप ब्यावर जिले में अवैध खनन परिवहन को लेकर सख्ती है। ब्यावर जिला कलेक्टर डॉ श्री महेंद्र खडगावत ने जिला कलेक्टर का पदभार ग्रहण करने के बाद से ही अवैध खनन, परिवहन व अतिक्रमण को लेकर सख्ती बरतने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उल्लेखनीय है कि गत 6 नवंबर को जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले के रायपुर क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत प्राप्त करने पर कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग द्वारा 38 करोड़ की बड़ी राशि का जुर्माना लगाया गया। अवैध खनन को शत प्रतिशत रूप से रोकने के लिए जिला कलेक्टर ने गुरुवार को आदेश जारी कर जिला क्षेत्र ब्यावर में अवैध खनन की रोकथाम हेतु ब्यावर जिले के संबधित उपखण्ड क्षेत्र के उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया । विशेष जांच दल में (एसआईटी) उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में संबंधित वृताधिकारी पुलिस विभाग, संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार व खनिज अभियंता सदस्य होंगे। उन्होंने निर्देशित किया कि जिले के समस्त खनन क्षेत्रों का विशेष जांच दल संबधित उपखण्ड अधिकारियों के निर्देशानुसार जांच करें एवं अवैध खनन पाए जाने पर राज्य सरकार / माननीय राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) भोपाल के द्वारा जारी निर्देशों के परिपेक्ष्य में प्रभावी कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें। —— recent visitors 194

85 हजार हितग्राहियों को मिलेंगे 46 करोड़ रुपए, छत्तीसगढ़-कोरबा में श्रमिक सम्मेलन आज

कोरबा. छत्तीसगढ़ श्रम विभाग कि आओर से 16 नवंबर को राजीव गांधी ऑडिटोरियम ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि होंगे। श्रमिक सम्मेलन में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत 13 योजनाओं के 82,973 श्रमिकों को 45 करोड़ 40 लाख 20 हजार 993 रूपए डीबीटी के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। इसी तरह छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल अंतर्गत 153 श्रमिकों को 20,33,000 की राशि, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल अंतर्गत 1900 श्रमिकों को 01 करोड़ की राशि से लाभान्वित किया जाएगा। सम्मेलन में कुल 85026 हितग्राहियों को 46,60,53,993 रूपए की राशि से लाभान्वित किया जाएगा। सम्मेलन में कोरबा जिले सहित अन्य जिलों के हितग्राही भी शामिल होंगे। सम्मेलन में निर्माण श्रमिको के बच्चे के लिए उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना, निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निशुल्क गणवेश एवं पुस्तक कॉपी हेतु सहायता राशी योजना, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना, लाभार्थी श्रमिक देय लाभांवित संख्या, मिनीमाता महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना, मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना आदि से लाभान्वित किया जाएगा। recent visitors 64

गोविंद गुरू के साथ आदिवासी वीरों ने अंग्रेजों की गुलामी से लड़ा, राजस्थान-बांसवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार वागड़ क्षेत्र के विकास के लिए कृतसंकल्पित है। हमारी सरकार हमेशा जनजातीय समाज की प्रगति एवं गौरव को बढ़ाने का काम करती रहेगी। उन्होंने कहा कि जनजातीय वर्ग के उत्थान में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल में जितने काम हुए हैं, उतने काम कभी नहीं हुए। श्री शर्मा शुक्रवार को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बांसवाड़ा जिले के गोविन्द गुरू महाविद्यालय मैदान में आयोजित नवादि युगधारा प्रणेता समागम कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस मना रहे हैं। भगवान बिरसा मुंडा ने अपना जीवन भारत के स्वतंत्रता संग्राम, विरासत और संस्कृति को समर्पित कर दिया था। स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र निर्माण में योगदान मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस देशवासियों के लिए भारत के स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र निर्माण में आदिवासी समुदायों के योगदान को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के आदिवासी वीर योद्धा महाराणा प्रताप के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़े और अपनी जन्म-भूमि के गौरव के लिए मर-मिटे थे। वागड़ अंचल में गोविंद गुरु के नेतृत्व में आदिवासी वीरों ने अंग्रेजों की गुलामी से लड़ने का काम किया। वागड़ की धरती पर मानगढ़ धाम 1500 से अधिक आदिवासी वीरों के बलिदान का साक्षी है। करोड़ों आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ आसान श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की जनकल्याणकारी योजनाओं से देश के करोड़ों आदिवासी परिवारों का जीवन आसान हुआ है। प्रधानमंत्री जी ने पीएम-जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान- जनमन की शुरूआत की है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से देशभर में 63 हजार आदिवासी गांवों में 5 करोड़ से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत राज्य के 40 जिलों के 208 पंचायत समितियों के 6019 गांवों में सामाजिक, आर्थिक एवं आधारभूत विकास कार्य करवाकर इन गांवों को विकसित किया जाएगा। प्रदेश में आदिवासी क्षेत्र का विकास हो रहा सुनिश्चित मुख्यमंत्री ने कहा कि डूंगरपुर में डूंगर बरंडा और बांसवाड़ा में बांसिया चारपोटा जनजातीय नायकों के स्मारकों का निर्माण, उदयपुर में वीर बालिका कालीबाई संग्रहालय का निर्माण करेंगे। अनुसूचित जनजाति के विकास के लिए टीएसपी फंड की राशि 1 हजार करोड़ से बढ़ाकर एक हजार 500 करोड़ रुपये कर दी है। खेल अकादमियों में छात्र-छात्राओं की मेस भत्ता राशि को बढ़ाकर 4 हजार रूपये प्रतिमाह किया है। उन्होंने कहा कि शाहबाद-बारां में सहरिया जनजाति के लिए तीरंदाजी व एथलेटिक्स खेल अकादमी की स्थापना करेंगे। साथ ही, 7 नवीन आश्रम छात्रावास, 1 नवीन खेल अकादमी, 3 नवीन आवासीय विद्यालय एवं 250 नवीन मां-बाडी केन्द्र स्वीकृत किये हैं। गोविन्द गुरू जनजातीय क्षेत्रीय विकास योजना का शुभारंभ श्री शर्मा ने कहा कि वनाधिकार अधिनियम के तहत वन क्षेत्रों में निवास करने वाले आदिवासियों व परम्परागत वन निवासियों के कल्याण के लिए गोविन्द गुरू जनजातीय क्षेत्रीय विकास योजना की घोषणा की गई थी, जिसका शुभारंभ आज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 15 नवम्बर से 26 नवम्बर तक प्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा मनाया जा रहा है। वागड़ क्षेत्र के युवाओं को मिलेगा रोजगार मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार वागड़ क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यहां रेलवे, हाईवे, विद्यालय जैसे कार्यों से विकास को बढ़ाया जा रहा है। महाराणा प्रताप सर्किट एवं धार्मिक सर्किट भी बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीतामाता अभयारण्य, त्रिपुरा सुंदरी, बेणेश्वर धाम और मानगढ़ धाम को जोड़ते हुए पर्यटन सर्किट बनाने एवं इस क्षेत्र को औद्योगिक रूप से बढ़ावा देकर यहां के युवाओं को रोजगार देने का काम हमारी सरकारी करेगी। श्री शर्मा ने समारोह में दो राजसखियों को 114 करोड़ रुपये का चैक प्रदान किया। उन्होंने आदिवासी जनजातीय क्षेत्र में उन्नत किसान, महिला उद्यमी, शिक्षा, खेल, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाली पांच-पांच प्रतिभाओं सहित नवाचार करने वाले दो व्यक्तियों को पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने मेला मैदान में लगाई स्टॉल्स एवं प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री को आदिवासी अंचल की पहचान मांडना चित्र और तीर कमान भेंट किया गया। श्री शर्मा ने इस अवसर पर गोविन्द गुरू जनजातीय क्षेत्रीय विकास योजना की पुस्तिका का भी विमोचन किया। इससे पहले मुख्यमंत्री एवं बड़ी संख्या में मौजूद आमजन ने जनजातीय गौरव दिवस पर बिहार के जमुई में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सम्बोधन को सुना। कार्यक्रम में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी, विधायक कैलाशचन्द्र मीणा एवं श्री शंकरलाल डेचा, सचिव जनजाति क्षेत्रीय विकास श्री भानू प्रकाश एटूरू सहित बड़ी संख्या में आदिवासी अंचल के आमजन मौजूद रहे। recent visitors 202

दो सगे भाइयों की गई जान, छत्तीसगढ़-कोरिया में लोडिंग ऑटो और ट्रेलर वाहन की जोरदार टक्कर

कोरिया. कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्राम महोरा में सब्जी वाहन और ट्रेलर वाहन में आपस में भिड़ंत हो गई। जहां पर पिकअप वाहन में बैठे दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। पिकअप वाहन क्रमांक CG16CP3671 ट्रेलर क्रमांक CG15A7849 से टक्कर हुआ। जहां तेंदुआ अवारापारा निवासी मूलचंद साहू के पुत्र अभिषेक साहू और अविनाश साहू की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मृतक के बड़े पिता का बेटा घायल बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार, अभिषेक और अविनाश व छोटू अपने घर तेंदुआ आवरापारा से जमगहना बाजार के लिए पिकअप में सब्जी लोड कर जा रहे थे। तभी महोरा के पास सामने से आ रहे ट्रेलर ने दोनों की आमने सामने से टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज इतनी जबरदस्त थी। आसपास का इलाका गूंज उठा। आवाज सुन ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे तो अभिषेक वाहन के बाहर था। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। अविनाश और छोटू गम्भीर चोट होने के कारण बेहोश थे। जिन्हें उपचार के लिए ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां अविनाश ने दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया। recent visitors 45