पर्यटन “कल्चरल डायरीज श्रृंखला” का आगाज, राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की पहल

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अभिनव पहल और निर्देशों पर राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से लोक कला और कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए और उनको आजीविका के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए  "कल्चरल डायरीज श्रृंखला" के तहत दो दिवसीय (15 व 16 नवम्बर ) सांस्कृतिक संध्या के पहले दिन शुक्रवार को रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजस्थान की लोक कला एवं संस्कृति को वैश्विक पटल पर प्रस्तुत करने, लोक कलाकारों को नया मंच प्रदान की दृष्टि से उक्त सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। जिसके पश्चात शेखावाटी अंचल के प्रसिद्ध कच्छी घोड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात राजस्थान मयूर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात राधा कृष्ण ने फूलों की होली खेली जिससे प्रदेश के उत्तर-पूर्व में स्थित ब्रज अंचल की कला-संस्कृति भव्य रूप में साकार हुई। श्रीकृष्ण-राधा की प्रेमरसमयी और लठमार होली के रंगों व फूलों से साराबोर नृत्य की प्रस्तुति देख दर्शक भी थिरकने लगे। ब्रज के लोक कलाकारों ने उक्त प्रस्तुति में भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के निर्मल प्रेम को साकार किया। इस दौरान ग्रामीण भवाई नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। जिसमें नृत्य की विभिन्न मुद्राओं का अद्भुत संतुलन प्रदर्शित किया गया। ब्रज क्षेत्र के कर्णप्रिय और मन को लुभाने वाले भक्तिभाव से परिपूर्ण लोक संगीत सहित सांस्कृतिक संध्या में दी गई मोहक प्रस्तुतियों ने जयपुरवासियों और देशी-विदेशी पावणों को आनंद विभोर कर दिया। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी तथा पर्यटन सचिव श्री रवि जैन के निर्देशों की पालना में पर्यटन विभाग की ओर से लोक कला और कलाकारों को प्रोत्साहित करने और उनको नियमित रूप से आजीविका का अवसर दिलाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की पहल की गई है। इस हेतु पर्यटन विभाग की ओर से कल्चरल डायरीज श्रृंखला शुरू की गई है। जिससे राजस्थान की कला व संस्कृति से पूरी दुनिया परिचित होगी।  इसी श्रृंखला में आयोजित सांस्कृतिक संध्या के दूसरे दिन  शनिवार, 16 नवम्बर को अल्बर्ट हॉल पर ही बाड़मेर-जैसलमेर क्षेत्र के प्रसिद्ध लंगा-मांगणियार कलाकारों की गायन-वादन की प्रस्तुतियां होंगी। इस अवसर पर निदेशक पुरातत्व एवं संग्रहालय श्री पंकज धरेन्द्र तथा पर्यटन विभाग की संयुक्त निदेशक श्रीमती पुनीता सिंह एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें। recent visitors 117

जिला प्रशासन ने शुरू किया ’रास्ता खोलो अभियान’, राजस्थान में बरसों से बंद रास्ते खुले तो किसान और ग्रामीण खुश

जयपुर। नीयत सही और सकारात्मक हो तो नियति कभी गलत नहीं हो सकती। यह कहावत शुक्रवार को जयपुर में हकीकत बनती नजर आई। जब जिला प्रशासन ने रास्ता खोलो अभियान के पहले ही दिन सहमति और समझाइश से बरसों से बंद 26 रास्ते खुलवाए गए। सालों से बंद रास्ते खुलने पर ग्रामीणों ने खुशी का इजहार किया साथ ही, जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों का आभार जताया। रास्ता खोलो अभियान के पहले दिन चौमूं एवं जोबनेर में 4-4, आंधी, चाकसू, शाहपुरा, सांगानेर में 3-3, कोटखावदा और किशनगढ़-रेनवाल में 2-2 एवं तूंगा और आमेर में एक-एक रास्ता खुलवाया गया। किश्नगढ़-रेनवाल के धोलिया का वास गांव में करीब 50 साल पुराना रास्ता समझाइश से खुलवाया गया।  तो वहीं, जमवारागढ़ की आंधी तहसील के दांतली में 30 साल पुराना रास्ता खुलवाया गया। तो वहीं, तूगां में 15 साल पुराना अतिक्रमण हटाकर 300 मीटर लंबा रास्ता आमजन के लिए सुचारू करवाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव और खेतों की ओर जाने वाली राह आसान करने के लिए जिला प्रशासन के इस अभियान से निश्चित रूप से आमजन को राहत मिलेगी। जिला प्रशासन एवं पुलिस ने सहयोग कर दशकों से बंद सिवायचक, कटानी एवं गैर मुमकिन सहित अन्य सभी प्रकार के रास्तों को खुलवा कर उनकी राह बेहद आसान कर दी है। उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ रास्ते तो करीब 50 साल से बंद थे, लेकिन सहमति एवं समझाइश से इन रास्तों को भी खुलवाने में कामयाबी मिली। गौरतलब है कि जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर शुक्रवार को जिले में रास्ता खोलो अभियान का आगाज हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में रास्तों की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में परिवाद प्राप्त होते हैं। रास्तों को लेकर न्यायालय में भी वाद दायर किए जाते रहते हैं। ऐसे प्रकरणों में निरन्तर बढ़ोतरी होने से आमजन को न्यायालय के चक्कर लगाने एवं जन-धन की हानि होने के साथ-साथ क्षेत्र की कानून व्यवस्था भी प्रभावित होती है। इसलिए प्रशासन ने रास्ते सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण के लिए ‘रास्ता खोलो अभियान’ चलाने का निर्णय लिया गया। अभियान के तहत सभी खंड विकास अधिकारी अपने क्षेत्रों में आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाने में सहयोग करेंगे, उपखण्ड अधिकारी सप्ताह में एक बार तहसीलदार, थानाधिकारी, विकास अधिकारी के साथ रास्तों से सम्बन्धित प्रकरणों की समीक्षा कर रहे हैं तथा खोले जाने वाले रास्तों का चिन्हीकरण कर सप्ताह में कम से कम तीन रास्तों की समस्या का समाधान करेंगे। बंद रास्ते खुलवाए जाने के पश्चात खंड विकास अधिकारी संबन्धित खोले गए रास्तों पर ग्रेवेल/सी.सी. रोड़ बनवाया जाना सुनिश्चित करेंगें ताकि फिर से कोई रास्ते पर अतिक्रमण नहीं कर पाए। जिन स्थानों पर किन्हीं कारणों से शुक्रवार को कार्यवाही संभव नहीं हो पाई उन स्थानों पर शनिवार को अनिवार्य रूप से रास्ता खोलो अभियान के तहत कार्यवाही की जाएगी। रास्ता खोलो अभियान के तहत आम रास्तों, गोचर भूमि पर अतिक्रमण को हटाने, बंद किए जा चुके खातेदारी रास्तों को खुलवाने, राजस्व अभिलेख में दर्ज रास्ते, काश्तकारों की कृषि जोत के विभाजन करने से पूर्व रास्तों का प्रावधान करने, रास्ते निकालने, राजकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने, राजकीय भूमि पर से सार्वजनिक रास्ता निकालने तथा खातेदार किसान को उसकी जोत यानी खेत तक पहुंचने के लिए राजकीय चारागाह भूमि में से होकर रास्ता देने तथा खातेदारी भूमि में से होकर नवीन रास्ते निकालने और विद्यमान रास्ते को चौड़ा करने संबंधी प्रकरणों का निस्तारण किया जा रहा है। recent visitors 59

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कोर्ट में ही श्रद्धा वॉकर हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी आफताब पूनावाला की हत्या की योजना बनाई थी

नई दिल्ली लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कथित तौर श्रद्धा वाकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला के मर्डर का भी प्लान बनाया है। दिल्ली के साकेत कोर्ट में उसकी हत्या करने की योजना थी। इसके लिए 1 महीने तक रेकी भी की गई थी। सूत्रों ने बताया कि मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के मास्टरमाइंड और वॉन्टेड आरोपी शुभम लोनकर ने कथित तौर पर श्रद्धा वॉकर हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी आफताब पूनावाला की हत्या की योजना बनाई थी। सूत्रों के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े शुभम लोनकर ने 2022 में दिल्ली के साकेत कोर्ट में आफताब पूनावाला की हत्या करने के लिए एक महीने तक लगातार योजना बनाई थी। श्रद्धा वाकर हत्याकांड का आरोपी आफताब फिलहाल तिहाड़ जेल नंबर 4 में बंद है और उसे मिल रही धमकियों के बाद वह निशाना बन गया है। कड़े सुरक्षा इंतजाम से कामयाब नहीं हुई योजना लॉरेंस के गुर्गों ने आफताब को खत्म करने के लिए एक महीने तक लगातार रेकी की थी, लेकिन दिल्ली पुलिस की कड़े सुरक्षा इंतजाम के सामने यह योजना कामयाब नहीं हो पाई। सूत्रों ने बताया कि शुभम लोनकर को आफताब को खत्म करने के लिए मुंबई से दिल्ली बुलाया गया था और उसने एक महीने तक साकेत इलाके की रेकी की थी। शुभम लोनकर साल 2022 में आफताब की गिरफ्तारी के बाद से ही कोर्ट में उसकी पेशी के दौरान कोर्ट के आसपास दो शूटरों के साथ मौका तलाश रहा था। इस बीच, तिहाड़ जेल प्रशासन ने शुक्रवार को मीडिया रिपोर्टों पर तत्काल संज्ञान लिया और पूनावाला के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। जेल के भीतर आफताब की हत्या की साजिश बाबा सिद्दीकी मर्डर के सिलसिले में गिरफ्तार शिव कुमार गौतम ने कथित तौर पर पुलिस को दिए बयान में आफताब पूनावाला की हत्या करने की मंशा जताई है। इसके अलावा, सूत्रों ने पुष्टि की है कि आफताब अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर है, जो जेल के भीतर उसकी हत्या की साजिश रच रहा है। जेल अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं ताकि संभावित खतरे की जांच करते समय आफताब की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा सके। 18 मई 2022 को दिल्ली के महरौली इलाके में आफताब ने कथित तौर पर श्रद्धा वाकर की हत्या कर शव के कई टुकड़े कर दिए थे। उसने शव के टुकड़े छतरपुर पहाड़ी इलाके के जंगल में फेंक दिए थे। नवंबर 2022 में उसे गिरफ्तार किया गया था। इस बीच, 23 जुलाई को साकेत जिला कोर्ट ने श्रद्धा वाकर की हत्या के मामले और आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उसने अपने वकील को अपना बचाव तैयार करने के लिए उपयुक्त समय देने के लिए हर महीने केवल दो बार सुनवाई करने की मांग की थी। अदालत ने कहा कि आरोपी जानबूझकर मुकदमे में देरी करने की कोशिश कर रहा है। यह भी कहा गया कि जून 2023 से अभियोजन पक्ष के 212 गवाहों में से केवल 134 की ही जांच की गई है। इसलिए मुकदमे को तेजी से पूरा करने के लिए लगातार तारीखों की जरूरत है। अदालत ने आफताब के खिलाफ हत्या और सबूतों को गायब करने के लिए धारा 302 और 201 आईपीसी के तहत आरोप तय किए थे, जिसने खुद को निर्दोष बताते हुए मुकदमे की मांग की थी। recent visitors 89

आतंकी लखवी को डांस क्लास में भाग लेते और जिम में कसरत करते पाकिस्तान में देखा गया, खुली पोल

इस्लामाबाद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है। पड़ोसी देश के द्वारा आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की बात एक सफेद झूठ है। उसकी पोल उस समय फिर खुल गई जब 2008 में हुए मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा का ऑपरेशन्स कमांडर जकीउर्रहमान लखवी वहां जिम में बॉडी बनाता हुआ दिखा है। पाकिस्तान में खुलेआम घूमते हुए उसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। वीडियो में लखवी को डांस क्लास में भाग लेते और जिम में कसरत करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि वीडियो के स्थान और तारीख के बारे में जानकारी स्पष्ट नहीं है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि लखवी ने अपना लुक बदल लिया है। इससे पहले उसे इस्लामाबाद में कोर्ट के कैमरों में कैद किया गया था। उस समय वह लंबी दाढ़ी में दिखाई दे रहा था। वायरल वीडियो में लखवी को पूरी तरह से शेव किए हुए देखा जा सकता है। लखवी को पाकिस्तान की अदालत ने पांच साल की सजा सुनाई 2021 में पाकिस्तान की एक अदालत ने लखवी को आतंकवाद को मदद करने के मामले में पांच साल की सजा सुनाई थी। भारत और अमेरिका ने लखवी पर 2008 के मुंबई आतंकी हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया था। इस हमले में कम से कम 160 लोग मारे गए थे। हालांकि, पाकिस्तान ने लंबे समय तक लखवी की मुंबई हमलों में संलिप्तता से इनकार किया था। लेकिन वित्तीय संकट और फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की ग्रे लिस्ट में शामिल होने के बाद पाकिस्तान को उसे जेल भेजना पड़ा था। इसके बाद से लखवी को पाकिस्तान की सड़कों पर खुलेआम घूमते हुए कई बार देखा गया है। भारत की पाकिस्तान से लखवी को सौंपने की मांग भारत ने कई बार पाकिस्तान से लखवी को सौंपने की अपील की है, लेकिन पाकिस्तान का कहना है कि वह भारत को मुंबई हमलों से जुड़े किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को नहीं सौंपेगा। पाकिस्तान ने यह भी कहा है कि ऐसे व्यक्तियों का पाकिस्तान में ही मुकदमा चलेगा। अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि लखवी और अजमल कसाब दोनों पाकिस्तान के एक ही इलाके से हैं। द डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के अधिकारी लखवी की बातचीत के सुरागों को अमेरिकी और ब्रिटिश खुफिया एजेंसियों द्वारा प्रदान किए गए प्रमाण के रूप में स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। इन सुरागों में लखवी की फोन कॉल्स शामिल हैं, जो उसने मुंबई के ताज होटल में छिपे हुए हमलावरों से की थीं। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि कसाब का बयान और अन्य सबूत अदालत में स्वीकार्य नहीं थे। उनका कहना था कि ये बयान भारत द्वारा दबाव में लिए गए थे, इसलिए इन्हें किसी भी न्यायिक प्रक्रिया में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने दावा किया कि इस जानकारी को अदालत में परीक्षण के लिए स्वीकार नहीं किया जा सकता। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि इस मुद्दे पर अमेरिका और पाकिस्तान में के बीच गंभीर मतभेद थे। लखवी के क्या कहते हैं भारतीय और अमेरिकी अधिकारी 2009 में भारतीय अधिकारियों ने दिल्ली में पत्रकारों को बताया था कि वे मानते हैं कि लखवी और लश्कर-ए-तैयबा के ऑपरेटर यूसुफ मुजम्मिल ने मुंबई हमलों की साजिश रची थी। भारत और अमेरिका के अधिकारियों ने कहा कि वे तब तक संतुष्ट नहीं होंगे जब तक इस्लामाबाद उन लोगों पर मुकदमा नहीं चलाता और भारतीय धरती पर हुए हमलों से जुड़े अन्य आतंकवादी समूहों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता। आपको बता दें कि लखवी का पाकिस्तान में खुलेआम घूमना और इस मामले में पाकिस्तान की आंतरिक जांच की अनिच्छा अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए एक गंभीर सवाल बना हुआ है। भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुद्दा आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की आवश्यकता को और भी महत्वपूर्ण बनाता है। recent visitors 83

Chhattisgarh के कांकेर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 3 Naxali हुए ढेर

कांकेर छत्तीसगढ़ के कांकेर से बड़ी खबर आ रही है. यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. नक्सलियों के खिलाफ चल रहा है अभियान छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस आक्रामक मोड में है. कांकेर और नारायपुर जिले की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच भारी मुठभेड़ चल रही है. अबूझमाड़ के जंगल में ये मुठभेड़ चल रही है. इसमें तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने यहां से भारी मात्रा में सामान भी बरामद किए हैं. मुठभेड़ चल रही है कांकेर के पुलिस अधीक्षक आई के एलिसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि माड़ इलाके में एनकांउटर चल रहा है, कोर इलाका होने के कारण जवानों से संपर्क नहीं हो पा रहा है. जवानों के संपर्क होने के बाद ही जानकारी मिलेगी. कांकेर नक्सली मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर: इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. हालांकि अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि होनी बाकी है. बताया जा रहा है कि मौके से हथियार भी बरामद हुए हैं. फिलहाल मुठभेड़ जारी है. शुक्रवार को मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में मुठभेड़: शुक्रवार को राजनांदगांव से सटे मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. शाम 4 से 5 बजे के बीच ये मुठभेड़ हुई. खुर्सेकला जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद फोर्स सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना हुई. जवान जब वापस कैंप की ओर लौट रहे थे तभी नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवानों की जवाबी कार्रवाई और फोर्स को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से फरार हो गए. मुठभेड़ में DRG मानपुर,बसेली आईटीबीपी 44 वीं वाहिनीं एवं मदनवाड़ा कैंप आईटीबीपी 27 वीं वाहिनी के जवान मौजूद थे. साल 2024 में पुलिस और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ 3 सिंतबर 2024 छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में मुठभेड़ में 9 माओवादी मारे गए. जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम को कामयाबी मिली. 2 जुलाई 2024 बस्तर के नारायणपुर जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में पांच माओवादी मारे गए. 15 जून 2024 अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 8 माओवादी मारे गए. 7 जून 2024 नारायणपुर में हुई मुठभेड़ में 6 माओवादी मारे गए 23 मई 2024 नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर सीमा पर हुई मुठभेड़ में 8 नक्सली मारे गए. दस मई 2024 बीजापुर के पीडिया के जंगल में मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर हुए. 30 अप्रैल 2024 नारायणपुर और कांकेर सीमा पर मुठभेड़ में 9 नक्सली मारे गए. 16 अप्रैल 2024 कांकेर में बीएसएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम ने 29 नक्सलियों को ढेर किया. 2 अप्रैल 2024 बीजापुर में मुठभेड़ में 13 माओवादी ढेर हुए. 27 मार्च 2024 बीजापुर के बासागुड़ा में 6 नक्सली मारे गए. 27 फरवरी 2024 बीजापुर में 4 माओवादियों को जवानों ने एनकाउंटर में मार गिराया. 3 फरवरी 2024 नारायणपुर के ओरछा थाना इलाके में 2 माओवादी मारे गए recent visitors 61

स्टेशन की मुलाकात में शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में युवती से की महीने दुष्कर्म

जांजगीर चांपा. जांजगीर चांपा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी है कि युवक दो वर्षों से पीड़िता के साथ संबंध बना रहा था। पीड़िता की तहरीर के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है। पीड़ित युवती ने सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दिसंबर 2022 में रेलवे स्टेशन चांपा में रमाकांत पाटले से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से फोन के माध्यम से बात करने लगे। इस दौरान रमाकांत ने बताया कि वह मार्केटिंग कंपनी महादेव ऐप में काम करता है। उसमें काम दिलाने की बात कही एक साथ काम करेंगे। इस बीच रमाकांत पाटले ने शादी करने का झांसा देकर जबरदस्ती करते हुए कई बार संबंध बनाए। इसके बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगा और जहां भी बुलाने पर आने की धमकी देने लगा। सिटी कोतवाली में धारा 736 (2) N,506,450 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी रमाकांत पाटले को बिरगहनी उसके गांव से पकड़ कर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। recent visitors 62

पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से देह व्यापार के अड्डे पर छापा मार कई युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा

जबलपुर जबलपुर पुलिस (Jabalpur Police) को कई दिनों से विजयनगर (Vijay Nagar) स्थित दीनदयाल चौक के पास चौकसे यात्री निवास में देह व्यापार (Prostitution) की सूचना मिल रही थी, लेकिन पुख्ता सूचना न होने के कारण पुलिस छापेमारी कार्रवाई से बच रही थी. इसके बाद पुलिस अधीक्षक (SP Jabalpur) संपर्क उपाध्याय ने योजनाबद्ध तरीके से देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारने की योजना बनाई. ये प्लानिंग कामयाब भी हुई. पुलिस के एक्शन से अब हलचल मच गई है. वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमारी कार्रवाई ऐसे ही लगातार जारी रहेगी, दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा. पुलिस ने ऐसे दिया कार्रवाई को अंजाम प्लानिंग के अनुसार पुलिस कर्मचारी खुद ग्राहक बन कर चौकसे यात्री निवास गए. वहां जाकर चौकसे यात्री निवास के संचालक ने कुछ फोटो दिखाते हुए सौदा तय किया और उसके बाद रूम का किराया भी फिक्स किया गया जो 2000 से 5000 तक लिया जाता था. सौदा तय होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच युवकों और पांच युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, इसके साथ होटल संचालक विजय कुमार चौकसे को भी गिरफ्तार किया गया. पकड़ी गई युवतियों में तीन जबलपुर की एक रीवा और एक दमोह की रहने वाली है. ऐसा भी पता चला कि पुलिस रेड के हल्ले गुल्ले से कुछ युवतियां पीछे के रास्ते से भागने कामयाब हो गईं. पुलिस ने देह व्यापार अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. शहर की छोटी होटल में कई जगह चल रहा है देह व्यापार का अड्डा जबलपुर की कई छोटी होटल और लाजो में इन दिनों देह व्यापार के अड्डे चल रहे हैं. सीएसपी (CSP Jabalpur) भगत सिंह गठोरिया ने कहा कि यह कार्रवाई लगातार चलती रहेगी, पुलिस अब सभी होटलों एवं लाॅजों में सतत निगरानी रखेगी और जहां किसी भी संदिग्ध गतिविधि को देखा जाएगा त्वरित कार्रवाई की जाएगी. recent visitors 55