जवानों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, छत्तीसगढ़-नारायणपुर में मुठभेड़में 4 नक्सली ढेर

नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के अबुझमाड़ में नक्सलियों से जवानों की जबरदस्त मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में अब तक 3 से 4 नक्सलियों को जवानों द्वारा मार गिराने की खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ में 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में सरकार ने कदम तेज़ी से बढ़ाना शुरू कर दिया है। दक्षिण बस्तर जो नक्सलियों का अब तक का सबसे मजबूत इलाका माना जाता है। यहाँ दो कैम्प लगा सुरक्षाबलों ने नक्सलवाद के समापन का बिगुल फूंक दिया है। वहीं बस्तर के दूसरे छोर पर कांकेर, नारायणपुर के अबुझमाड़ में जवानों का नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन जारी है। इस मामले की जानकारी देते हुए बताया गया है कि मुठभेड़ अब भी जारी है। अबूझमाड़ में चल रही इस मुठभेड़ के पूरे मामले पर बस्तर आईजी पी. सुंदरराज खुद ऑपरेशन में अधिकारियों से सम्पर्क साधे हुए हैं। नक्सलियों के बटालियन के इलाके में दो नए कैम्प छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों के सबसे मजबूत माने जाने वाले सुकमा के तुमलपाड़ और बीजापुर के कोंडापल्ली में सुरक्षाबलों ने दो नए कैम्प खोला है। यहां कई बार नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हो चुकी है। कैम्प खोलने से पहले जवानों ने पूरे इलाके को अपने कब्जे में लिया। इसी बीच 14 नवम्बर की पूरी रात साम साढ़े 6 बजे से लेकर सुबह तक नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ चलती रही। इधर मुठभेड़ के बाद से हालात सामान्य जवानों के काबू में हैं। इस घटना से पहले 9 नवंबर को बीजापुर में जवानों ने 8 लाख के इनामी प्लाटून कमांडर समेत तीन नक्सलियों का शव बरामद किया था। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदरराज ने बताया कि जवानों ने इलाके से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। बीते दिनों सीआरपीएफ, एसटीेफ और डीआरजी के जवानों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों का शव बरामद कर लिया गया है। recent visitors 72

‘बिग बॉस 18’ के नए प्रोमो में दिखी सलमान की झलक

मुंबई 'बिग बॉस 18' के नए वीकेंड का वार एपिसोड में होस्ट सलमान खान लौट आए हैं। शो के नए प्रोमो में सलमान की झलक दिखी है। वहीं, बिजनेसमैन अश्नीर ग्रोवर भी शो में आए, जिन्हें 'शार्क टैंक इंडिया' के लिए भी जाना जाता है। दोनों के बीच एक दिलचस्प आमना-सामना हुआ। अश्नीर शो में गेस्ट बनकर आए थे लेकिन सलमान ने उनके कुछ विवादों से भरी बातों से पर्दा हटाया। एपिसोड के प्रोमो में, सलमान खान ने अश्नीर से पॉडकास्ट के दौरान किए गए कमेंट के बारे में बात की, जहां उन्होंने सलमान को ब्रांड एंबेसडर बनने का ऑफर दिया था। उसके बाद दिखाया जाता है कि डॉली चायवाला भी घर में आया है और चाय बना रहा है। साथ ही कई मेहमानों को घर में आकर एंटरटेन करते देखा गया। सलमान ने अश्नीर से कहा, 'मेरे बारे में कहते हुए सुना है कि आपने मुझे साइन किया है। सब आंकड़े भी आपने गलत बताए। तो फिर ये दोगलापन क्या है? अश्नीर ने अपना संयम बनाए रखते हुए जवाब दिया, आपको जो ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है, मुझे लगता है कि यह सबसे बड़े आइडियाज में से एक था।' सलमान खान के सामने अश्नीर ग्रोवर हालांकि, सलमान ने पीछे हटते हुए कहा, 'ये जो रवैया अब है, तब वहां नहीं देखा था।' अश्नीर ने कहा कि पॉडकास्ट में उनके शब्दों का गलत मतलब निकाला गया, जिस पर सलमान ने चुटकी लेते हुए कहा कि उनका अभी का रवैया ठीक लग रहा है। बता दें कि अश्नीर ने पहले शेयर किया था कि अपना बिजनेस बनाते समय वह सलमान को एक ब्रांड एंबेसडर के रूप में चाहते थे लेकिन उनकी फीस चुकाने के लिए पैसे कम थे। अश्नीर ने क्या कहा था? उन्होंने कहा था कि सलमान 4.5 करोड़ पर राजी हुए। इसके अलावा, 'बिग बॉस' के बारे में अश्नीर के पहले के बयानों ने विवाद खड़ा कर दिया था। एक पॉडकास्ट में, उन्होंने शो को "असफल लोगों" के लिए एक शो बताया और कहा कि उन्होंने ऑफर को मना कर दिया था। हालांकि, उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि अगर उन्हें सलमान से ज्यादा पैसे मिलें तो वह इसमें आ सकते हैं। recent visitors 68

माइक टायसन पर हावी जेक पॉल, लगाए जोरदार पंच, हुई करारी हार

एर्लिंगटन अमेरिका के दिग्गज मुक्केबाज माइक टायसन ने लगभग 20 साल बाद प्रोफेशनल बॉक्सिंग में वापसी की है. इससे पहले टायसन ने आखिरी प्रोफेशनल मुकाबला साल में 2005 में केविन मैकब्राइड के खिलाफ खेला था, जिसमें वो हार गए अब वो जेक पॉल के खिलाफ रिंग में उतरे हैं. टायसन और जेक पॉल के बीच का मुकाबला एर्लिंगटन (USA) के एटी एंड टी स्टेडियम में है. माइक टाइसन और जेक पॉल के बीच ये हैवीवेट मुकाबला आठ राउंड का है. पहले राउंड को टायसन ने 10-9 से अपने नाम किया. दूसरे राउंड में भी उन्हें 10-9 से जीत मिली है. तीसरे राउंड में जेक पॉल ने वापसी की और कुछ सॉलिड पंच जडे. तीसरा राउंड जेक पॉल ने 10-9 से अपने नाम किया. फिर चौथा राउंड भी 10-9 से पॉल के पक्ष में रहा. चौथे राउंड के बाद स्कोर बराबरी (38-38) था. पांचवे राउंड में माइक टायसन को पॉल के ओवरहैंड पंच से चेहरे पर जोरदार चोट लगी. जेक और टायसन की उम्र में 30 साल का फासला है. पांचवां राउंड जेक पॉल ने अपने नाम किया और मुकाबले में बढ़त ले ली. छठा, सातवां एवं आठवां राउंड भी पॉल ने अपने नाम किया. आठ राउंड के बाद स्कोर 78-74 से पॉल के पक्ष में था. इस मुकाबले से माइक टायसन को 20 मिलियन डॉलर (लगभग 169 करोड़ रुपये) मिलने वाले हैं. वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी जेक पॉल को कथित तौर पर 40 मिलियन डॉलर (लगभग 338 करोड़ रुपये) मिलेंगे. 58 साल के टायसन ने इस मुकाबले से पहले तक एक प्रोफेशनल बॉकसर के रूप में 50 मुकाबलों में जीत हासिल की थी. जबकि उन्हें केवल छह में हार मिली. साल 1987 में टायसन ने सबसे कम उम्र में हैवीवेट चैम्पियन बनने की उपलब्धि हासिल कर ली. तब वह महज 20 साल के थे. खास बात यह रही कि टायसन ने 44 मुकाबले नॉकआउट के जरिए जीते. वहीं 27 साल के जेक पॉल यूट्यूबर से प्रोफेशनल बॉक्सर बने हैं. उन्होंने साल 2020 में प्रोफेशनल बॉक्सिंग शुरू की. पॉल ने 11 में से 10 मैच जीते हैं. नीरज गोयत ने हासिल की धांसू जीत माइक टायसन और जेक पॉल के बीच मुकाबले से पहले भारत के नीरज गोयत का जलवा देखने को मिला. नीरज गोयत ने ब्राजील के विंडरसन न्यून्स को छह राउंड के सुपर मिडिलवेट मुकाबले में 60-54 से हराया. नीरज ने शुरुआती राउंड से ही विंडरसन पर दबदबा कायम रखा. नीरज गोयत भारत के हरियाणा राज्य से ताल्लुक रखते हैं और उन्होंने अपने करियर में कई अवॉर्ड्स जीते हैं. नीरज साल 2015, 2016 और 2017 में WBC एशियन चैम्पियन रह चुके हैं. नीरज गोयत WBC रैंकिंग में जगह बनाने पहले भारतीय बॉक्सर हैं. नीरज ने अब तक प्रोफेशनल बॉक्सिंग में 18 मुकाबले जीते हैं, जबकि चार में उन्हें हार मिली. माइकल जेरार्ड टायसन का जन्म 30 जून 1966 को न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में हुआ था. बचपन से ही माइक टायसन काफी शरारती स्वभाव के थे. तोतले जुबान की वजह से कुछ लोग टायसन का मजाक उड़ाते थे, तो टाइसन ऐसे लोगों से झगड़ पड़ते थे. माइक टायसन की शरारतों का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 13 साल की उम्र तक वह 38 बार अरेस्ट हुए. माइक टायसन साल 1981 और 1982 के जूनियर ओलंपिक गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल करने में सफल रहे. फिर 1984 में टायसन ने न्यूयॉर्क में आयोजित नेशन गोल्डन ग्लव्स में जोनाथन लिटा को हराकर स्वर्ण पदक जीता. इसके धीरे-धीरे माइक टायसन ने बॉक्सिंग में अपना वर्चस्व स्थापित करना शुरू कर दिया. साल 1985 में महज 18 साल की उम्र में टायसन ने प्रोफेशनल बॉक्सिंग की शुरुआत की थी. विवादों में भी रह चुके हैं माइक टायसन बॉक्सिंग के साथ-साथ माइक टायसन विवादों में लगातार बने रहे. साल 1992 में माइक टायसन को बलात्कार का दोषी ठहराया गया था और छह साल जेल की सजा सुनाई गई थी. हालांकि उन्हें तीन साल बाद ही पैरोल पर रिहा कर दिया गया था. साल 1997 में एक मैच के दौरान टायसन ने गुस्से में विपक्षी बॉक्सर इवांडर हॉलीफील्ड का कान काट लिया था. टायसन ने हॉलीफील्ड के दाएं कान को इतने जोर से काटा था कि उसका कुछ पार्ट कटकर बॉक्सिंग रिंग में ही गिर गया था. माइक टायसन की निजी जिंदगी उतनी कामयाब नहीं रही है. माइक टायसन ने अबतक तीन बार शादी की है और वह आठ बच्चों के पिता बने. उन्होंने पहली बार 1988 में अभिनेत्री रॉबिन गिवेंस से शादी की लेकिन एक साल में दोनों की शादी टूट गई. फिर टायसन ने साल 1997 पेशे से डॉक्टर मोनिका टर्नर के साथ सात फेरे लिए. बाद में 2003 में टायसन ने मोनिका से भी रिश्ता तोड़ लिया. साल 2009 में टायसन ने एल. स्पाइसर से शादी की जो अबतक कायम है. बॉक्सिंग रिंग में शानदार प्रदर्शन के चलते टाइसन को आयरन माइक', 'किड डायनामाइट' और 'द बैडेस्ट मैन ऑन द प्लैनेट' जैसे निकनेम भी मिले.   recent visitors 87

देश की सबसे अमीर एक्ट्रेस जूही चावला, लेकिन आज भी जयललिता को टक्कर नहीं दे पा रही देश की एक्ट्रेस

मुंबई कुछ समय पहले Hurun India Rich List आई थी, और उसके मुताबिक, जूही चावला देश की सबसे अमीर एक्ट्रेस हैं। उनकी नेट वर्थ करीब 4600 करोड़ रुपये है। उन्होंने इंडिया की सभी हीरोइनों को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। अभी तक कोई भारतीय एक्ट्रेस ऐसी नहीं है, जिसकी नेट वर्थ एक हजार करोड़ रुपये के पास भी पहुंची हो। लेकिन एक ऐसी एक्ट्रेस थी, जो बेहद अमीर थी और उसके जितनी अमीर आज तक कोई एक्ट्रेस नहीं हुई। यहां तक कि जूही चावला भी उस एक्ट्रेस के जितना अमीर नहीं हैं। जानते हैं वह कौन थी? यह थीं तमिल और तेलुगू फिल्मों की स्टार जयललिता, जिन्होंने कई साल तक फिल्मी दुनिया के साथ-साथ लाखों लोगों के दिलों पर राज किया। वह तमिल और तेलुगू सिनेमा की तो टॉप स्टार थी हीं, बॉलीवुड में भी कई हिट फिल्में दी थीं। उन्होंने 15 साल की उम्र में एक्टिंग करियर शुरू किया था, और एमजीआर को अपना गुरु मानती थीं। एमजीआर के साथ जयललिता ने करीब 28 फिल्मों में काम किया था। अपने दौर की सबसे महंगी एक्ट्रेस, 10 हजार साड़ियां, 28 किलो सोना जयललिता अपने दौर की सबसे महंगी एक्ट्रेस थीं। लेकिन उनकी सबसे ज्यादा कमाई फिल्मों से नहीं, बल्कि पॉलिटिक्स में आने के बाद हुई थी। उनके पास एक से बढ़कर एक महंगी साड़ियां और जूते थे। जयललिता के घर जब CBI का छापा पड़ा था, तो उनके घर से 10 हजार साड़ियां और 28 किलो सोना बरामद हुआ था। जयललिता की संपत्ति आज के हिसाब से जूही चावला से भी थी ज्यादा साल 1997 में, चेन्नई में जयललिता के पोएस गार्डन स्थित घर पर छापे के बाद, अधिकारियों ने आरोप लगाया था कि उन्होंने 188 करोड़ रुपये की संपत्ति दिखाई थी, पर असल में उन्होंने 900 करोड़ की कुल संपत्ति जमा की थी। अगर आज के हिसाब से देखें, तो यह 5 हजार करोड़ रुपये होती है, जो जूही चावला की अथाह संपत्ति से भी अधिक है। जयललिता की जिंदगी पर 7 फिल्में, ऐश्वर्या ने भी निभाया था रोल जयललिता अपने जमाने की टॉप स्टार थीं, पर करियर के पीक पर पहुंचकर उन्होंने फिल्मों से रिटायरमेंट ले लिया था। पर जयललिता का चार्म और स्टारडम बरकरार रहा। उनकी जिंदगी पर सात बायोपिक अनाउंस की गईं, पर कुछ राजनीतिक दबाव के कारण रिलीज नहीं हो पाईं। हालांकि, कुछ जरूर फिल्मी पर्दे पर आईं। मणिरत्नम की 'इरुवर' भी जयललिता की जिंदगी पर आधारित थी। इसमें ऐश्वर्या राय ने उनका किरदार निभाया था। यह ऐश्वर्या की पहली फिल्म थी। recent visitors 68

चाय पीने निकले थे तीनों, छत्तीसगढ़-भिलाई में दोस्तों ने युवक को चाकू से गोदा

भिलाई. भिलाई में फिर एक बार फिर युवक की धारदार हथियार से वार कर हत्या का दी गई। रामनगर तालाब के पास अलसुबह एक युवक और नाबालिग ने मिलकर अपने ही दोस्त की चाकू से वार कर हत्या कर दी। तीनों दोस्त रामनगर मुक्तिधाम तालाब के पास चाय पीने के दौरान किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों दोस्तों ने मिलकर एक दोस्त की हत्या कर दी। पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। छावनी थाना और वैशाली नगर पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई। जहां पर तीनों दोस्तों में आपस में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में दो दोस्तों ने अपने दोस्त पर चाकू से हमला कर फरार हो गए। आस पास के लोगों ने घायल को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम रोहित सिंह जामुल निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद से फरार आरोपियों की पतासाजी करने पर आरोपी भागने की फिराक में पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर अपनी टीम के साथ पहुंचे और वैशाली नगर थाना पुलिस को भी मौके पर पहुंचने की सूचना दी। जिस स्थान पर घटना घटित हुई है। वहां दो थाना क्षेत्रों की सीमा है। जिसके बाद छावनी पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई। दोनो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। recent visitors 75

स्कूल के मैदान खुद रही थी कब्र, कब्रिस्तान बनाने की थी तैयारी, तभी कलेक्टर को पहुंचा कॉल, हो गया तगड़ा एक्शन

सागर  स्कूल को शिक्षा का मंदिर माना जाता है लेकिन तब क्या जब स्कूल को कब्रिस्तान बना दिया जाए। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले के सानौधा इलाके से सामने आया है। यहां के गिरवर में स्कूल परिसर के मैदान को कब्रिस्तान बनाने और यहां कब्र खोदकर मृतक को सुपुर्दे खाक करने की तैयारी का खुलासा हुआ है। जानकारी पर जब प्रशासन पहुंचा तो वहां मौजूद लोग विवाद करने लगे। प्रशासन ने कब्र को बंद कराकर मृतक को दफनाने के लिए दूसरी जगह दी है। हालांकि इस दौरान लोग विवाद करने पर अमादा हो गए थे। पुलिस और प्रशासन को काफी मशक्कत करना पड़ी, धमकी दी तब कहीं जाकर गांव वाले माने। मामले में बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संबंधितों को नोटिस भी जारी किए हैं। ये है पूरा मामला जानकारी के अनुसार जिले के सीमावर्ती गिरवर गांव में शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के मैदान में कुछ लोग किसी मृतक को दफनाने के लिए कब्र खोद रहे थे। किसी ने इसकी खबर मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य ओंकार सिंह को दी। उन्होंने तत्काल कलेक्टर संदीप जीआर को मामले की सूचना दी तो प्रशासन हरकत में आया। पुलिसकर्मी यहां पहुंचे और कब्र खोदने और सुपुर्दे खाक की प्रक्रिया रोकने की बात कही तो मृतक के परिजन व समाज के लोग पुलिस को ही धमकी देने लगे। धमकी के बाद एएसपी दलबल के साथ पहुंचे स्थानीय पुलिस से जब मामला नहीं संभला और लोग शव को थाने में रखकर प्रदर्शन की धमकी देने लगे तो मामला बिगड़ता देख एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा और प्रशासन का अमला भारी पुलिसबल के साथ गिरवर पहुंच गया। यहां उन्होंने समाज और परिवार के लोगों को समझाइश दी। लोगों का कहना था कि यहां हमारा कब्रिस्तान पहले से था, लेकिन इसके बाजू में स्कूल बना दी गई है। काफी मशक्कत के बाद लोग माने। प्रशासन ने उन्हें मृतक को दफनाने के लिए दूसरी जगह दी है। छुट्टी के दिन दफनाते हैं शव, 3 महीने पहले भी दफनाया था जानकारी अनुसार गिरवर के सरकारी स्कूल परिसर में दूसरी दफा कब्र खोदकर मृतक को दफनाने की तैयारी चल रही थी। बीते 14—15 अगस्त को सरकारी अवकाश के दिन यहां पर कब्र खोदकर गांव के किसी व्यक्ति को सुपुर्दे खाक किया गया था। कब्र पर पत्थर भी बकायदा लगाया गया था। अब शुक्रवार 15 नवंबर को भी छुट्टी का दिन था और स्कूल परिसर में कब्र खोदी जा रही थी। यदि समय पर सूचना नहीं मिलती तो लोग दफनाने की प्रक्रिया पूरी कर देते और स्कूल परिसर में दूसरी कब्र तैयार हो जाती। प्रशासन की गलती है, नोटिस जारी किए हैं मप्र बाल संरक्षण अधिकार आयोग के सदस्य ओंकार सिंह ने नवभारत टाइम्स को जानकारी देते हुए बताया कि गिरवर में करीब 3 महीने में दूसरी दफा शव दफनाने का काम चल रहा था। शुक्रवार को अवकाश था, अगस्त महीने में भी अवकाश के दिन ही शव दफनाया गया था। यह गलत है। प्रशासन को मौके पर जाकर देखना था, इसे रोकना था। उस समय रोका जाता तो अभी यह स्थिति नहीं बनती। मामले में आयोग ने संबंधितों को नोटिस जारी कर जवाब—तलब किया है। recent visitors 100

अक्षय कुमार को टॉम क्रूज ने कॉपी किया!

न्यूयॉर्क बॉलीवुड के ओजी खिलाड़ी अक्षय कुमार को हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज ने कॉपी किया, ऐसा उनके फैंस कह रहे हैं। 'मिशन: इम्पॉसिबल – द फ़ाइनल रेकनिंग' का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज होने के बाद, फैंस को तुरंत एक समानता नजर आई कि टॉम का हवाई जहाज में किया गया स्टंट अक्षय कुमार के 2000 में 'खिलाड़ी 420' में किए गए स्टंट से बहुत में खा रहा था। 'मिशन: इम्पॉसिबल 8' के टीजर में, एथन हंट (टॉम क्रूज) क्लासिक क्रूज से हवा में एक प्लेन से लटक जाता है, जिसे लोगों को देखने में तो बहुत मजा आया लेकिन उन्हें अब उनका ये स्टंट अक्षय जैसा लग रहा है। अक्षय के फैंस ने सोशल मीडिया पर ऐलान कर दिया कि टॉम ने उन्हें कॉपी किया है। एक Redditor ने लिखा- अक्षय ने इसे कूल होने से पहले किया था और क्रूज से भी पहले। जबकि एक ने बॉलीवुड स्टार को 'एथन हंट की प्रेरणा' करार दिया। फैंस अक्षय की हालिया फिल्मों के सेलेक्शन पर भी काफी कुछ बोल गए, उन्होंने कहा- शायद क्रूज ही वह कारण है जिसकी वजह से हमें एक और खिलाड़ी फिल्म की जरूरत है। बहुत हो गया सेल्फी और बच्चन पांडे। एक ने कहा- टॉम क्रूज के पास सारा बजट है, लेकिन अक्षय में हिम्मत थी। अक्षय को भी पसंद हैं हॉलीवुड स्टंट दोनों के स्टंट के साथ-साथ उनके कपड़ों की भी बात हुई कि ये भी सेम ही लग रहे हैं, फैंस ने हर फ्रेम को देखा। यहां तक कि अक्षय ने खुद एक बार हॉलीवुड के असाधारण स्टंट पर कमेंट भी किया था। एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'स्टंट पर खर्च की गई रकम हमारे 2-3 फिल्मों के बजट के बराबर है और सिर्फ शूटिंग का खर्च नहीं, बल्कि सीन की प्रैक्टिस पर खर्च की गई रकम भी। ऐसा नहीं है कि हम यह नहीं कर सकते। अगर हम चाहें तो यह कर सकते हैं।' 'मिशन: इम्पॉसिबल 8' रिलीज डेट 'मिशन: इम्पॉसिबल 8' के 23 मई, 2025 को रिलीज होने के साथ, इस बात पर बहस जारी है कि इसे बेहतर किसने किया – अक्षय या टॉम। चाहे आप टीम खिलाड़ी हों या टीम क्रूज, एक बात तो तय है कि इन ऊंची उड़ान वाले स्टंटों ने दुनिया भर में फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। recent visitors 75