ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रोहित शर्मा के घर आई खुशियां, दूसरी बार बने पिता, दिखी बेटे की पहली झलक

मुंबई भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के घर नई खुशियां आई है। क्योंकि उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। इस खबर के मीडिया में आते ही रोहित के फैन्स काफी खुश है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रोहित शर्मा को फैन्स बधाई दे रहे हैं। मालूम हो कि कपल का यह दूसरा बच्चा है। दंपति पहले से ही 6 साल की बेटी समायरा के माता-पिता हैं और उन्होंने आखिरी समय तक अपनी गर्भावस्था की खबर को गुप्त रखा था। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रोहित को बड़ी खुशी मिली है। हालांकि, रिपोर्ट्स का दावा है कि अपने मैच के शेड्यूल के कारण रोहित शर्मा बेटे के जन्म के कुछ दिन बाद ही ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो सकते हैं। गौरतलब है कि रोहित की अनुपस्थिति में, टीम इंडिया को केएल राहुल या अभिमन्यु ईश्वरन जैसे किसी खिलाड़ी के साथ ओपनिंग करनी होगी, जो दोनों ही इंडिया ए मैचों के दौरान मिले मौकों पर प्रभावित करने में विफल रहे हैं। इस बीच, अगर रोहित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए समय पर ऑस्ट्रेलिया नहीं जा पाते हैं, तो जसप्रीत बुमराह को टीम की कमान सौंपी गई है। हालाँकि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी विश्व क्रिकेट में सबसे अधिक प्रतीक्षित मुकाबलों में से एक बन गई है, लेकिन द्विपक्षीय श्रृंखला के आगामी संस्करण ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप योग्यता परिदृश्यों के कारण भी ध्यान आकर्षित किया है। खासतौर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर वाइटवॉश झेलने के बाद, मेन इन ब्लू को WTC फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए ऑस्ट्रेलिया में चार या अधिक मैच जीतने की आवश्यकता है। रोहित शर्मा को फैन्स ने दी जमकर बधाई सोशळ मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पर एक उपयोगकर्ता ने रोहित को शुभकामना देते हुए लिखा, "जूनियर हिटमैन के जन्म के लिए कप्तान हिटमैन को बधाई। भगवान उन्हें और उनके परिवार को आशीर्वाद दें।" एक अन्य एक्स उपयोगकर्ता ने टिप्पणी की कि हाल ही में कई भारतीय क्रिकेटरों के बच्चों के जन्म के साथ, एक संभावित अंडर 19 टीम पर काम चल रहा है। उन्होंने लिखा, "अक्कय, अगस्त्य, अंगद, जूनियर रोहित और इसी तरह। भारत की अंडर 19 टीम लगभग तय हो गई है।" एक अन्य उपयोगकर्ता ने लिखा, "बधाई हो कप्तान रोहित शर्मा!!! सभी समृद्धि और खुशी के साथ इस दुनिया में मिनी कप्तान का स्वागत है" recent visitors 70

भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच ने डिजिटल अरेस्ट मामले में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, 2 पकड़ाए

भोपाल भोपाल के गायत्री नगर में रहने वाले फील्ड इंजीनियर प्रमोद कुमार को उनके ही घर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 6 घंटे तक बंधक बनाने के मामले में पुलिस कानपुर देहात स्थित उनके गांव पहुंच गई। वहां 2 दिनों से डेरा डाले हुए है। पुलिस ने संदेह के आधार पर दो युवक गिरफ्तार। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गांव के अन्य लोग बड़ी संख्या में ऑनलाइन ठगी करने वाले नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच ने डिजिटल अरेस्ट के इस मामले में अलग-अलग नंबरों के आधार पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने बताया आरोपियों के गांव में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपियों ने इंजीनियर को धमकाने के लिए जिन तीन नंबरों का इस्तेमाल किया, वे सभी नंबर बंद हैं। ऐसे आरोपियों तक पहुंची पुलिस बुधवार दोपहर तक आरोपियों ने इंजीनियर प्रमोद कुमार को डिजिटल अरेस्ट कर 3.50 लाख रुपए की मांग की। इसी दौरान पुलिस ने आईपी एड्रेस के आधार पर उनकी लोकेशन ट्रेस कर ली थी। कानपुर पुलिस को भी तुरंत इस मामले का इनपुट दिया गया। हालांकि, पुलिस की दबिश से पहले ही आरोपी फरार हो चुके थे, और उनका नंबर तब से बंद है। हालांकि दो संदेहियों से पूछताछ की जा रही है, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है। पुलिस ने कानपुर देहात स्थित आरोपियों के गांव में रहने वाले एक दर्जन से अधिक लोगों से भी दो दिनों में पूछताछ की हैं। मोबाइल में किसका कॉल आ रहा, यह तक उन्हें पता था इंजीनियर प्रमोद कुमार ने बताया कि उन्हें एक कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। कॉलर ने कहा कि उनके नंबर से अलग-अलग लोगों को कॉल कर फिरौती मांगी जा रही है और उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। उसने उनका पता कन्फर्म कराया और मोबाइल पर आ रही वेटिंग कॉल के बारे में भी पूछा। कॉलर ने वेटिंग कॉल करने वाले का नाम भी बताया। इंजीनियर ने कहा, "मैं घबरा चुका था कि मेरे मोबाइल पर आ रही कॉल्स को भी पुलिस देख रही है। इतना ही नहीं, उन्होंने मेरे फोन में मौजूद दूसरी चीजों के बारे में भी बताया।" recent visitors 99

झांसी मेडिकल कॉलेज के चिल्‍ड्रन वार्ड मेंदर्द में डूबे अपने तलाश रहे जिगर के टुकड़ों को… 10 बच्चों की मौत

झांसी शुक्रवार रात को लोग जब सोने की तैयारी में तब, उस दौरान झांसी का मेडिकल कॉलेज नवजातों की चीखों से गूंज रहा था. ये नन्हीं से जान बोलकर भी अपना दर्द बयां नहीं कर सकते थे और न ही मदद  के लिए बुला सकते थे. तड़प-तड़प कर 10 बच्चों ने अपनी जान दे दी.  उत्तर प्रदेश के झांसी मेडिकल कॉलेज के चाइल्ड वार्ड (NICU- Neonatal Intensive Care Unit) में अचानक भीषण आग लगने से 10 बच्चे काल के गाल में समा गए. सवाल यह उठता है कि आखिर इन 10 मासूमों की मौत का जिम्मेदार कौन है? बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी. जांच के बाद भी हादसे के असली कारण का पता चल सकेगा. झांसी मेडिकल कॉलेज हादसे में त्रिस्तरीय जांच का आदेश दिया है. स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और मजिस्ट्रेट अलग-अलग जांच करेंगे. डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जांच के निर्देश दिए हैं.  दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होगी. शुक्रवार रात 10:30 बजे मेडिकल कॉलेज के SNCU स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट में आग लगी थी.हादसे में 10 नवजात शिशुओं की दर्दनाक मौत हुई और 39 को रेस्क्यू किया गया. बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में स्पार्किंग के बाद ब्लास्ट होने से आग भड़की. प्रत्यक्षदर्शी की आंखों-देखी हमीरपुर के रहने वाले भगवान दास उन लोगों में से हैं जिनके बेटे का बेटा, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती था. कल जब आग लगी तो भगवान दास वार्ड में ही मौजूद थे. शुरुआती जांच के आधार पर भले ही शॉर्ट सर्किट को वजह बताया जा रहा हो लेकिन भगवान दास इस घटना के अकेले चश्मदीद हैं और वो इसके पीछे की असली वजह बता रहे हैं. भगवान दास के मुताबिक, बच्चों के वार्ड में एक ऑक्सीजन सिलेंडर के पाइप को लगाने के लिए नर्स ने माचिस की तीली जलाई. जैसे ही उसकी तीली जली पूरे वार्ड में आग लग गई. आग लगते ही भगवान दास ने अपने गले में पड़े कपड़े से 3 से 4 बच्चों को लपेटकर बचाया, बाकी लोगों की मदद से कुछ और बच्चों को भी बचाया गया. एक्सपायर हो चुका था आग बुझाने वाला सिलेंडर हैरानी की बात ये रही कि आग लगने के बाद ना फायर अलार्म बजा ना ही वार्ड में रखे सिलेंडर किसी काम के थे. सिलेंडर पर 2019 की फिलिंग डेट है और एक्सपायरी 2020 की है. यानि फायर एक्सटिंग्विशर को एक्सपायर हुए साल साल हो चुके थे और खाली दिखाने के लिए ये सिलेंडर यहां रखे हुए थे. यूपी सरकार देगी 5 लाख की मदद यूपी की योगी सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है और घायलों को 50 हजार की सहायता राशि दी जाएगी.वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने की घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.   खाक में तब्दील हुआ NICU वार्ड जिस वार्ड में बच्चे रखे गए थे, उसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं. बच्चों को रखने वाली मशीनें पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं. पूरा वार्ड तहस-नहस हो गया है. लाइटें काटी हुई हैं.झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को हुए भीषण अग्निकांड में 10 नवजात शिशुओं की मौत हो गई, जबकि 17 बच्चे घायल हो गए. घायलों को बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय करीब 54 बच्चे नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (एसएनसीयू वार्ड) में भर्ती थे. वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती घटना की गंभीरता को देखते हुए एडीजी जोन कानपुर आलोक सिंह झांसी के लिए रवाना हो गए हैं. साथ ही, डीआईजी झांसी रेंज और झांसी मंडलायुक्त को मामले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मामले की विस्तृत रिपोर्ट शनिवार शाम तक तलब की है. उन्होंने राहत और बचाव कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए हैं और घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का आदेश दिया है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- पीड़ितों की आर्थिक मदद करेंगे झांसी मेडिकल कॉलेज में लगी आग पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, "फरवरी में इस अस्पताल का फायर सेफ्टी ऑडिट हुआ था। जून में मॉक ड्रिल भी हुई थी। हादसा कैसे और क्यों हुआ, इस बारे में जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अभी अस्पताल में 16 बच्चे हैं। 4 बच्चों को प्राइवेट हॉस्पिटल में भेजा गया है। 10 बच्चों की मौत हुई है। उनमें से 7 नवजात शिशुओं के शवों की पहचान हो गई है। 3 शवों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। उनके परिजनों से संपर्क कर पहचान की कोशिश की जा रही है। छह परिजनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। उनके मोबाइल फोन स्विच ऑफ हैं। हम उनके घर के पते पर संपर्क कर रहे हैं। पीड़ितों की पूरी आर्थिक मदद की जाएगी। सरकार इनके साथ है। हर स्थिति में हम पीड़ितों के साथ हैं।"     recent visitors 60

राजनीति में सफलता दिलाएगा बुध

आज के युग में सफल राजनीतिज्ञ वही होता है जो अपनी ओर जनता को आकर्षित कर चुनाव में अपने विरोधियों को हराकर जीत हासिल करे। जनता को आकर्षित करने एवं अच्छा भाषण देने के लिए बुध ग्रह का बलवान होना अतिआवश्यक है। बुध के प्रभाव से प्रत्याशी वाक्पटु एवं हाजिरजवाब रहता है, उसकी वाणी जनता का मन मोह लेती है इसलिए बुध बलवान वाला व्यक्ति अच्छा राजनीतिज्ञ एवं व्यापारी माना जाता है। बुध के द्वारा चुनावी प्रत्याशी सही समय पर अपनी बुद्धि-बल का प्रयोग कर सही निर्णय लेकर चुनावी संग्राम में विजय पाता है। बुध की अद्भुत क्षमता है कि यह जिस ग्रह के साथ रहता है, उसके प्रभाव में रम जाता है, शुभ ग्रहों के साथ बुध शुभ कहलाता है और पाप ग्रहों के सानिध्य में बुध पाप प्रभाव में रहता है। नवग्रह में बुध युवराज हैं, बुध की दो राशियां मिथुन और कन्या द्विस्वभाव राशियां हैं, द्विस्वभाव राशि एवं लग्न वाले जातकों को राजनीति में विशेष सफलता मिलती है क्योंकि अपने स्वभाव के दोहरेपन के कारण ये कभी भी कुछ भी निर्णय ले सकते हैं, एक पार्टी से लेकर दूसरी पार्टी में परिवर्तित हो सकते हैं। द्विस्वभाव राशियों की प्रकृति से युक्त चुनावी प्रत्याशी बड़े ही सुनियोजित तरीके से अपनी बातों से जनता को संतुष्ट कर सकता है। इन्हीं सब विशेष गुण के कारण बुध प्रधान व्यक्ति और बुध ग्रह की दोनों राशियों से संबंधित प्रत्याशी चुनावी मैदान में विशेष सफलता प्राप्त करते हैं। बुध के प्रबल होने पर और जन्मकुण्डली के दशम भाव, जो राजनीति का कर्म भाव कहा जाता है, से संबंध रखने पर व्यक्ति अच्छा वक्ता होता है। बुध निर्णय क्षमता, बुद्धि देता है और गुरु ज्ञान देता है, दोनों प्रबल होने पर वाणी में ओज व विद्वत्ता का समन्वय होता है, ऐसे नेताओं अथवा चुनावी प्रत्याशियों की भाषण कला जनता में विशेष लोकप्रिय होती है, उसी के बल पर वे जनमानस में अपना स्थान बनाते हैं। लाल किताब के अनुसार बुध मौकापरस्त ग्रह है, मौका देखकर ही परिस्थितियों के अनुसार कार्य करता है इसलिए बुध प्रधान चुनावी प्रत्याशी के पास चुनाव जीतने की असीमित योजनाऐं रहती हैं। सर्वोच्च राजयोग की श्रेणी में प्रसिद्ध राजनेताओं की जन्मपत्रिका में पंचमहापुरूष राजयोगों का योगदान रहा है, किसी भी चुनावी प्रत्याशी की कुण्डली में पंचमहापुरूष नामक राजयोग होने पर साधारण से साधारण परिवार में जन्मा व्यक्ति भी अद्वितीय सफलता प्राप्त कर महलों में निवास करता है और राजकाज सम्भालाता है। बुध द्वारा पंचमहापुरूष राजयोग में भद्र नामक राजयोग आता है, बुध ग्रह जब किसी भी प्रत्याशी की कुण्डली में अपनी मिथुन अथवा कन्या राशि में स्थित होकर केन्द्र में विराजमान हो तो भद्र नामक पंचमहापुरूष राजयोग प्रत्याशी को सफल राजनेता की श्रेणी प्रदान करता है। चुनावी मैदान में प्रत्येक प्रत्याशी जी-जान से चुनाव जीतने के लिए मेहनत एवं कर्म करता है, लेकिन लाख प्रयास एवं कर्म करने के बाद सफलता या असफलता उसके सितारों पर निर्भर है। बुध के साथ सूर्य मिलकर प्रत्याशियों की कुण्डली में बुधादित्य योग का सृजन करता है। प्रत्याशी बुद्धि-बल के माध्यम से जनता का हितैषी बन जाते हैं। ज्योतिषीय योगों के प्रभाव से प्रत्याशी अपनी बुद्धि-बल के साथ-साथ सूर्य के समान तेजस्वी रहता है। बुधादित्य योग में सूर्य और बुध की युति किसी भी राशि में हो सकती है। प्रत्येक राशि में सूर्य और बुध का बुधादित्य योग एकसमान फल नहीं प्रदान करता, बुद्धि एवं चतुराई का अनुपात विभिन्न राशियों में भिन्न-भिन्न रहता है, अन्य ग्रह स्थिति भी इसे प्रभावित करती हैं। recent visitors 74

छतरपुर पुलिस ने फरार इनामी बदमाश एवं फरार वारंटी को तलाश कर गिरफ्तार किया जा रहा

छतरपुर माह सितंबर में थाना गुलगंज क्षेत्र के बिजावर रोड बक्सवाहा हार से भैंसे चोरी संबंधी रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। आरोपियों से संबंधित जानकारी एकत्र की गई। आरोपी फरार हो गए थे जिनकी तलाश हर संभावित स्थानों में की जा रही थी। थाना गुलगंज पुलिस ने पशु चोरी के अपराध में फरार 4 आरोपी 1. प्रकाश यादव निवासी ग्राम किशनगढ़ थाना पिपट 2. पुष्पेंद्र यादव निवासी ग्राम किशनगढ़ थाना पिपट 3. रज्जू यादव निवासी ग्राम किशनगढ़ थाना पिपट 4. भज्जू राजपूत निवासी ग्राम भारतपुरा थाना बिजावर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी प्रकाश यादव एवं पुष्पेंद्र यादव के विरुद्ध पूर्व से मारपीट संबंधी चार-चार अपराध दर्ज हैं। आरोपियों को न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया। उक्त  कार्यवाही में एसडीओपी बड़ा मलहरा श्री रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गुलगंज उनि. गुरूदत्त शेषा , उनि डीपी व्यास, प्रआर. कैलाश राजपूत ,प्रआऱ प्रवेश तिवारी , रूपेश, राजाराम , आर. भरत कुमार बेदी , आर. सतीष , कृष्ण प्रताप सिंह , मुकेश, राहुल, शीलेन्द्र, कैलाश, घनश्याम, अवनीश की भूमिका रही। recent visitors 57

फार्म हाउस में पुलिस का छापा, 8 हुक्का पॉट के साथ फ्लेवर जब्त

रायपुर ग्राम पिरदा स्थित सतपाल फार्म हाउस में हुक्का पिलाया जा रहा था. सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने दबिश दी, जहां सात आरोपियों को गिरफ्तार कर 8 हुक्का पॉट के साथ दस हजार रुपए कीमत का 200 ग्राम फ्लेवर जब्त किया. फार्म हाउस में हुक्का पिलाए जाने की सूचना पर रायपुर पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के दिशा निर्देशन और एसएसपी संतोष सिंह के मार्गदर्शन पर विधानसभा थानांतर्गत ग्राम पिरदा में हुक्का पिलाने की सूचना पर एएसपी ग्रामीण कीर्तन राठौर, सीएसपी विधानसभा केशरी नंदन नायक और सीएसपी नया रायपुर करन उइके ने टीम तैयार कर मुखबिर द्वारा बताई गई जगह पर दबिश दी. पकड़े गए आरोपियों में शेख सागर पिता शेख नवाबुद्दीन (29 वर्ष), शोएब आलम पिता अली हैदर (29 वर्ष), मनु शर्मा पिता ओम प्रकाश शर्मा (24 वर्ष), श्रेष्ठ शर्मा पिता स्व. अजय शर्मा (24 वर्ष), अनमोल जदवानी पिता स्व. दिलीप जदवानी (24 वर्ष), विनेश लालवानी पिता देवपाल लालवानी (29 वर्ष) और संजय महानंद पिता अनुजा महानंद (39 वर्ष) शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 698/2024 धारा 4A, 4B, 21(1) कोटपा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है. recent visitors 109

आईपीएल नीलामी से 1 हजार खिलाड़ी बाहर! अब इन 574 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

मुंबई  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की मेगा ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की नई लिस्ट जारी कर दी गई है. इस बार यह मेगा नीलामी दो दिनों तक चलेगी. खिलाड़ियों की बोली सऊदी अरब के जेद्दा में 24 और 25 नवंबर को लगेगी. यह नीलामी भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगी. इस ऑक्शन के लिए 1574 खिलाड़ियों ने रज‍िस्टर्ड कराया था. इनमें से एक हजार खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है. अब सिर्फ 574 प्लेयर्स पर बोली लगेगी. यानी IPL ने इन खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है. इस बार सभी 10 टीमों के पर्स में कुल 641 करोड़ रुपए बाकी हैं. जबकि इन सभी टीमों को कुल 204 खिलाड़ी खरीदने हैं. इस बार नीलामी में ऋषभ पंत, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रव‍िचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल जैसे बड़े खिलाड़ी उतरेंगे. इन सभी ने भी खुद  को 2 करोड़ रुपए में खुद को ल‍िस्ट किया है. जबकि विदेशी प्लेयर्स की लिस्ट में ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, जोस बटलर, डेविड वॉर्नर, जेम्स एंडरसन, ट्रेंट बोल्ट, फाफ डु प्लेसिस जैसे स्टार शामिल हैं. IPL नीलामी में कौन सी टीम बिगाड़ेगी खेल? प्रत्येक फ्रेंचाइजी के पास अपनी टीम बनाने के लिए कुल 120 करोड़ रुपये का पर्स है. रिटेंशन के बाद पंजाब किंग्स (PBKS) के पर्स में मेगा नीलामी में खर्च करने के लिए सबसे ज्यादा 110.5 करोड़ रुपये बचे हैं. ऐसे में यही टीम है, जो बाकी फ्रेंचाइजी का खेल बिगाड़ सकती है. उसके पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए पैसों की कोई कमी नहीं रहेगी. वो चाहे तो 50 करोड़ में भी एक प्लेयर को खरीद सकती है. जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पर्स में 83 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स (DC) के पर्स में 73 करोड़, गुजरात टाइटन्स (GT) के पर्स में 69 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के पास 69 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पर्स में 55 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पास 51 करोड़, मुंबई इंडियंस (MI) के पर्स में 45 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के पास 45 करोड़ और राजस्थान रॉयल्स (RR) के पर्स में 41 करोड़ रुपये बाकी हैं. recent visitors 131