दिशा पाटनी के पिता से 25 लाख का फ्रॉड, आयोग का अध्यक्ष बनाने के नाम पर ठगी

मुंबई बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के पिता और रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर जगदीश पाटनी बड़ी ठगी का शिकार हो गए हैं. दिशा के पिता को सरकारी आयोग में उच्च पद दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी कर ली गई है. ठगी को लेकर दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी ने शुक्रवार शाम को बरेली कोतवाली थाने में FIR दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. धोखाधड़ी पर क्या बोले अधिकारी? इस पूरे मामले पर कोतवाली थाना प्रभारी डी.के शर्मा ने बताया- शिवेंद्र प्रताप सिंह, दिवाकर गर्ग, जूना अखाड़े के आचार्य जयप्रकाश, प्रीति गर्ग और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी और जबरन वसूली का मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी की पूरी कोशिश कर रही है और मामले की सख्त कार्रवाई कर रही है. दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी बरेली के सिविल लाइंस में परिवार सहित रहते हैं. शिकायत के अनुसार, उनका कहना है कि वो आरोपी शिवेंद्र प्रताप सिंह को पर्सनली जानते थे. शिवेंद्र ने ही उन्हें दिवाकर गर्ग और आचार्य जयप्रकाश से मिलवाया था. दिशा के पिता से कैसे वसूले 25 लाख? शिकायत में आगे कहा गया है कि आरोपी ने दावा किया था कि उसके राजनीतिक संबंध काफी मजबूत हैं. उसने जगदीश पाटनी को सरकारी आयोग में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष या इसी तरह के प्रतिष्ठित पद दिलाने का आश्वासन दिया था. जगदीश का भरोसा जीतने के बाद 5 लोगों के ग्रुप ने कथित तौर पर उनसे 25 लाख रुपये लिए, जिसमें 5 लाख रुपये नकद और 20 लाख रुपये तीन अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवाए थे. लेकिन, जब तीन महीने तक कोई प्रोसेस आगे नहीं हुआ, तो आरोपियों ने ब्याज सहित पैसे लौटाने का वादा किया था. हालांकि, पुलिस ने बताया कि जब जगदीश ने अपना पैसा वापस मांगा तो वो लोग उन्हें धमकियां देने लगे और उनके साथ एग्रेसिवली बर्ताव करने लगे. जगदीश पाटनी ने ये भी आरोप लगाया है कि ठगों ने उन्हें गुमराह किया और अपने एक साथी हिमांशु नाम के शख्स को 'विशेष कार्य अधिकारी के रूप में पेश किया, ताकि उनके राजनीतिक संबंधों के झूठे दावों को पुख्ता किया जा सके. बता दें कि जगदीश पाटनी यूपी पुलिस से सीओ पद से रिटायर्ड हुए हैं. बड़ी धोखाधड़ी का संदेह होने पर जगदीश पाटनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस अब मामले की जांच कर रही है.   recent visitors 63

CG श्रम विभाग का आज कोरबा में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन

कोरबा छत्तीसगढ़ श्रम विभाग (Chhattisgarh Labour Department) द्वारा 16 नवंबर को दोपहर 12 बजे राजीव गांधी ऑडिटोरियम ट्रांसपोर्ट नगर, कोरबा (Korba) में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. इसमें उद्योग, वाणिज्य और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन (Lakhan Lal Devangan) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. श्रमिक सम्मेलन (Labour Conference) में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत 13 योजनाओं के 82,973 श्रमिकों को 45 करोड़ 40 लाख 20 हजार 993 रुपये डीबीटी के माध्यम से प्रदान किया जाएगा. इसी तरह छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल अंतर्गत 153 श्रमिकों को 20 लाख 33 हजार रुपये की राशि, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल अंतर्गत 1900 श्रमिकों को एक करोड़ की राशि से लाभान्वित किया जाएगा. सम्मेलन में कुल 85026 हितग्राहियों को 46 करोड़ 60 लाख 53 हजार 993 रुपये की राशि से लाभान्वित किया जाएगा. सम्मेलन में कोरबा जिले सहित अन्य जिलों के हितग्राही भी शामिल होंगे. इन योजनाओं से किया जाएगा लाभान्वित कोरबा में आयोजित होने वाले खास सम्मेलन में निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना, निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए निशुल्क गणवेश एवं पुस्तक कॉपी हेतु सहायता राशी योजना, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना, लाभार्थी श्रमिक देय लाभांवित संख्या, मिनीमाता महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना, मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना, आदि से लाभान्वित किया जाएगा. recent visitors 57

भारत ने तोड़ा अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड, सीरीज के साथ टीम इंडिया एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब रही

नई दिल्ली सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने शुक्रवार रात उस समय इतिहास रचा जब चौथे टी20 में टीम ने मेजबानों को 135 रनों से धूल चटाई। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने T20I फॉर्मेट में साल 2024 का अंत किया। यह भारत की इस साल की T20I आखिरी सीरीज थी। इस सीरीज के साथ टीम इंडिया एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब रही। यह रिकॉर्ड है एक साल में सबसे ज्यादा रन रेट से रन बनाने का। इस मामले में लगातार दूसरे साल टीम इंडिया ने अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा है। टीम इंडिया ने साल 2024 में 9.55 के रन रेट के साथ रन बनाए। एक साल में सबसे ज्यादा रन रेट से रन बनाने की इस लिस्ट में टीम इंडिया ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। भारत ने इससे पहले साल 2023 में 9.23 तो 2022 में 9.20 के रन रेट से रन बनाए थे। वेस्टइंडीज इस लिस्ट में चौथे तो न्यूजीलैंड पांचवे पायदान पर है। एक साल में सबसे ज़्यादा T20I रन-रेट (कम से कम 20 मैच) 9.55 – 2024 में भारत 9.07 – 2024 में वेस्टइंडीज 8.91 – 2022 में न्यूजीलैंड इस जीत के साथ भारत ने सीरीज पर तो 3-1 से कब्जा किया साथ ही ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा T20I मैच जीतने वाला देश भी बना। जी हां, भारत की यह साउथ अफ्रीका पर T20I में 18वीं जीत है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने इस देश के खिलाफ सर्वाधिक 17 T20I जीते थे। भारत अब कंगारुओं को पछाड़ इस लिस्ट में टॉप पर पहुंच गया है। बता दें, टीम इंडिया की यह T20I में कुल 160वीं जीत है। इसी सीरीज का तीसरा मैच जीतकर भारत ने विदेशी सरजमीं पर 100 T20I जीतने का भी रिकॉर्ड बनाया था। रनों के मामले में साउथ अफ्रीका की सबसे बड़ी हार चौथे टी20 में भारत ने साउथ अफ्रीका को 135 रनों से रौंदा, यह मेजबानों की टी20 क्रिकेट के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी हार है। इससे पहले साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया ने 2023 में 111 रनों से धूल चटाई थी। 135 बनाम भारत जोबर्ग 2024 * 111 बनाम ऑस्ट्रेलिया डरबन 2023 107 बनाम ऑस्ट्रेलिया जोबर्ग 2020 106 बनाम भारत जोबर्ग 2023 रनों के मामले में भारत की सबसे बड़ी जीत वहीं बात भारत की करें तो यह टीम इंडिया की टी20 में न्यूजीलैंड और आयरलैंड के बाद तीसरी सबसे बड़ी जीत है। 168 रन- बनाम न्यूजीलैंड 2023 143 रन- बनाम आयरलैंड, 2018 135 रन- बनाम साउथ अफ्रीका 2024 recent visitors 148

283 रन और 23 छक्के… तिलक-सैमसन ने गेंदबाजों की निकाली धूल, बनाया T20I का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

जोहानिसबर्ग सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 4 मैचों की टी20 सीरीज में 3-1 से हरा दिया है. सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार (15 नवंबर) को जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने 135 रनों से जीत दर्ज की. यह रनों के लिहाज से अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम की सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले 14 दिसंबर 2023 को इसी मैदान पर 106 रनों से हराया था. मौजूदा मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. इसके बाद टीम इंडिया ने 284 रनों का टारगेट सेट किया. जवाब में साउथ अफ्रीका टीम 18.2 ओवर में 148 रन ही बना सकी और मैच गंवा दिया. अफ्रीका के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए. जबकि भारतीय टीम के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को 2-2 सफलताएं मिली. हार्दिक पंड्या, रमनदीप सिंह और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट लिए. साउथ अफ्रीकी टीम का स्कोरकार्ड: (148 रन, 18.2 ओवर) बल्लेबाज गेंदबाज रन बनाए विकेट पतन रीजा हेंड्रिक्स क्लीन बोल्ड अर्शदीप सिंह 0 1-1 रयान रिकेल्टन कैच- संजू सैमसन हार्दिक पंड्या 1 2-1 एडेन मार्करम कैच- रवि बिश्नोई अर्शदीप सिंह 8 3-10 हेनरिक क्लासेन LBW आउट अर्शदीप सिंह 0 4-10 डेविड मिलर कैच- तिलक वर्मा वरुण चक्रवर्ती 36 5-96 ट्रिस्टन स्टब्स LBW आउट रवि बिश्नोई 43 6-96 एंडिले सिमेलाने कैच- रवि बिश्नोई वरुण चक्रवर्ती 2 7-105 गेराल्ड कोएत्जी कैच- संजू सैमसन अक्षर पटेल 12 8-131 केशव महाराज कैच- तिलक वर्मा अक्षर पटेल 6 9-141 लुथो सिपम्ला कैच- अक्षर पटेल रमनदीप सिंह 3 10-148 संजू-तिलक के शतकों से बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा (36) ने ओपनिंग में 73 रनों की पार्टनरशिप की. इसके बाद संजू ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर रिकॉर्ड 93 गेंदों पर नाबाद 210 रनों की साझेदारी कर डाली. संजू सैमसन ने 51 बॉल और तिलक वर्मा ने 41 गेंदों पर शतक जमाया. संजू सैमसन ने 56 गेंदों पर 109 रनों की आतिशी पारी खेली. जबकि तिलक ने 47 गेंदों पर 120 रन जड़ दिए. संजू का यह टी20 इंटरनेशनल करियर का तीसरा शतक रहा, जो उन्होंने पिछले 5 मैचों में जमाए हैं. दूसरी ओर तिलक वर्मा का यह दूसरा शतक रहा. उन्होंने भी यह दोनों सेंचुरी इसी सीरीज में लगातार लगाई हैं. जबकि अफ्रीकी टीम के लिए एकमात्र विकेट लुथो सिपम्ला ने लिया. टी20 इतिहास में पहली बार ICC फुल नेशन मेंबर टीमों के बीच में किसी टीम के दो बल्लेबाजों ने एक साथ शतक जमाए हैं. यह इतिहास हो गया है. ओवरऑल इस फॉर्मेट में ऐसा तीसरी बार हुआ है. दूसरा रिकॉर्ड भारतीय टीम ने इस मैच में 1 विकेट पर 283 रन बनाए. यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 में सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले 2 अक्टूबर 2022 को 3 विकेट पर 237 रन बनाए थे. भारतीय टीम का स्कोरकार्ड: (283/1, 20 ओवर) बल्लेबाज गेंदबाज रन बनाए विकेट पतन अभिषेक शर्मा कैच- हेनरिक क्लासेन लुथो सिपम्ला 36 1-73 अफ्रीका के खिलाफ 6 सीरीज से हारा नहीं है भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज में भारतीय टीम का रिकॉर्ड धांसू है. पिछली 6 सीरीज (मौजूदा मिलाकर) से भारतीय टीम हारी नहीं है. इस तरह साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम अजेय रथ पर सवार है. पिछली 6 द्विपक्षीय टी20 सीरीज में से 3 में भारत को जीत मिली है. जबकि 3 टी20 सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुई हैं. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 10 द्विपक्षीय टी20 सीरीज (मौजूदा मिलाकर) खेली गईं. इस दौरान भारत ने 5 और अफ्रीका ने 2 जीती हैं. 3 सीरीज ड्रॉ रही हैं. भारतीय टीम को आखिरी बार अक्टूबर 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज में हार झेलनी पड़ी थी. इसके बाद से टीम हारी नहीं है. टी20 मैचों में भी भारतीय टीम बेमिसाल बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ और उसके घर में दोनों ही मामलों में भारतीय टीम का टी20 मैचों में रिकॉर्ड धांसू है. दोनों टीमों के बीच अब तक 31 टी20 मैच हुए, जिसमें भारत ने 18 जीते और 12 हारे हैं. जबकि साउथ अफ्रीका में भारतीय टीम ने कुल 19 टी20 मैच खेले, जिसमें से 13 जीते और सिर्फ 5 हारे हैं. इसी देश में भारत ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप भी जीता था. भारत-अफ्रीका के बीच टी20 में हेड-टु-हेड कुल टी20 मैच: 31 भारत जीता: 18 साउथ अफ्रीका जीता: 12 बेनतीजा: 1 अफ्रीका में भारतीय टीम का टी20 रिकॉर्ड कुल टी20 मैच: 19 जीते: 13 हारे: 5 बेनतीजा: 1 recent visitors 100

धीरेंद्र शास्त्री ने चिंता जताते हुए कहा यदि हम अभी नहीं जागे तो हम अल्प संख्यक बन जायेंगे इससे बचना जरूरी

छतरपुर हिंदू राष्ट्र की बात करने वाले बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री अपनी कथा के माध्यम से हिंदुओं को एक जुट होने का संदेश लंबे समय से दे रहे हैं अब उन्होंने बागेश्वर धाम से ओरछा तक हिंदू एकता पदयात्रा निकालने का फैसला किया है ये पदयात्रा 21 नवम्बर से 29 नवम्बर तक होगी, उन्होंने कहा है कि इस पदयात्रा में वे हिंदुओं से एकता की भिक्षा मांगेंगे, साथ ही वे बिछड़ों और पिछड़ों को गले लगायेंगे। मीडिया से बात करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, हिंदुस्तान में रहने वाले लोगों को हिन्दुस्तानी होने का गर्व कराने, जाति पाति, ऊँच नीच , भेद भाव, अंध विश्वास जैसी रूढ़िवादिता को मिटाने के लिए बिछड़े और पिछड़ों को गले लगाने के लिए जन जागरूकता जरूरी है, इसलिए हम 21 नवम्बर से 29 नवम्बर तक 160 किलोमीटर की पदयात्रा निकाल रहे हैं , उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि यदि हम अभी नहीं जागे तो हम अल्प संख्यक बन जायेंगे इससे बचना जरूरी है। बोले- एक समय आयेगा जब हिंदू भारत में ही अल्पसंख्यक हो जायेगा धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि हिंदू 90 से 80 प्रतिशत से नीचे आ गए है और इस्लाम को मानने वाले 6 से 22 प्रतिशत हो गए है, दुनिया में 65 इस्लाम देश है 95 इसाई देश हैं लेकिन पूरी दुनिया में हिंदुओं के लिए कोई भी देश नहीं है, यदि सूरीनाम, कम्बोडिया, इंडोनेशिया, नेपाल, फिजी, मॉरिशस जैसे देशों में रहने वाले हिन्दुओं पर यदि वहां की सरकार अत्याचार करती है जैसे कनाडा में हिंदुओं पर हो रहा है तो वे कहाँ जायेंगे इसलिए एक हिंदू राष्ट्र जरूरी है । हमको और आपको इसी समय जागने की जरुरत धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा इस देश में हिंदुओं के खिलाफ प्रायोजित तरीके से षड्यंत्र चल रहा है ऐसे विधर्मी लोग जिन्हें हिंदुत्व से दिक्कत है, वन्दे मातरम बोलने से दिक्कत है, जिन्हें राष्ट्रगान गाने से दिक्कत है, जिन्हें जगवा ए हिंद चाहिए वो लोग अपनी संख्या बढ़ा रहे हैं ज्यादा बच्चे पैदा कर रहे हैं और विदेशों में रहने वाले रोहिंग्या जैसों को भारत में बसाकर भारतीय नागरिक बनाकर वोट बैक को बढ़ाकर अपनी सत्ता जमाना चाहते हैं इसलिए भारत की सरकार को हमको और आपको इसी समय जागना होगा। फिर दोहराया मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है   बागेश्वर बाबा ने मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है बयान पर जवाब देते हुए कहा कि मक्का मदीना में हमें नहीं घुसने देते, यदि आप इतने  ही उदारवादी हो तो मक्का मदीना में हमारी दुकाने लगवा दो आपकी मजारों के सामने हिंदुओं की दुकान लगवा दो हम गरीब ही है,  जिन्हें त्रिवेणी का ज्ञान नहीं,  संतों के मान का पता नहीं, कथा का पता नहीं तो वे हिंदुओं के कार्यक्रमों में जाकर क्या करेंगे धंधा कर मूत्र काण्ड करेंगे थूक कांड करेंगे? हम तुम्हारे यहाँ नहीं घुसते तुम हमारे यहाँ नहीं घुसो। बुलडोजर पर सुप्रीम कोर्ट से पुनर्विचार करने का आग्रह किया   बुलडोजर से जुड़े सवाल पर धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा अपराधियों की कोई जाति नाह होती उसके कोई सपने नहीं होते उसके सपने सिर्फ अपराध होते है  चकनाचूर किये जाने चाहिए हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कुछ नहीं कहेंगे क्योंकि हमारे दादा परदादा ने संविधान को स्वीकार किया है और ये देश संविधान से चलता है लेकिन हम प्रार्थना करेंगे की एक बार वो पुनर्विचार करे । recent visitors 37

खंडवा में देह व्यापार का चल रहा था गंदा खेल, चार महिलाओं को देह व्यापार में शामिल पाया गया, पुलिस ने गिरफ्तार किया

खंडवा शहर के पॉश एरिया आनंद नगर स्थित एक मकान में देह व्यापार करते हुए चार महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार उक्त स्थान पर करीब तीन से चार माह से देह व्यापार किया जा रहा था। ग्राहकों से महिलाएं मोबाइल फोन के जरिए संपंर्क करती थी। चार में से दो महिलाएं खंडवा, एक छिंदवाड़ा और एक भोपाल की बताई जा रही है। सीएसपी अभिनव बारंगे के अनुसार पिछले तीन से चार महीनों से यह रैकेट चलाया जा रहा था। चार महिलाओं को देह व्यापार में शामिल पाया गया है। पुलिस ने एक मुखबिर को ग्राहक बनाकर मकान में भेजा था। उनमें जैसे ही बातचीत हुई, तो पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार महिलाओं को हिरासत में ले लिया।   इन शहरों की रहने वाली हैं महिलाएं गिरफ्तार की गई महिलाओं में दो खंडवा, एक छिंदवाड़ा और एक भोपाल की निवासी हैं। सीएसपी ने बताया कि ये महिलाएं कुछ समय पहले तक खंडवा में भी रह चुकी थीं। महिलाओं का मुख्य काम था ग्राहकों से मोबाइल फोन के जरिए संपर्क करना और फिर उन्हें आनंद नगर स्थित मकान में बुलाना। पुलिस की जांच जारी पुलिस ने इस सेक्स रैकेट के चलने के तरीके की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिलाएं ग्राहकों से मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क करती थीं, लेकिन पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वे किस प्रकार और कितने समय से इस रैकेट को चला रही थीं। मोघट थाना पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य संदिग्धों को भी तलाश रही है। पुलिस की सख्त चेतावनी पुलिस अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और शहर में इस प्रकार के रैकेट को चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। recent visitors 72

राज ठाकरे ने कहा, रैली करने की मुझे अनुमति नहीं मिली, इसकी बजाए मैं मुंबई और ठाणे विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करूंगा

महाराष्ट्र महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव प्रचार के दौरान महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा कि 17 नवंबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में अपनी रैली नहीं करेंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि चुनाव आयोग (EC) ने इसकी अनुमति नहीं दी है. ठाकरे ने कहा इसके बजाए वह मन से उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर मुंबई और ठाणे विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे. रैली की बजाय दौरा करूंगा- राज ठाकरे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राज ठाकरे ने कहा, "रैली करने की मुझे अनुमति नहीं मिली है और मेरे पास बैठक करने के लिए 1.5 दिन ही शेष है, ऐसे में 1.5 दिनों में रैलियां करनी मुश्किल है. इसकी बजाए मैं मुंबई और ठाणे विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करूंगा." गौरतलब है कि शिवसेना (यूबीटी) और मनसे ने 17 नवंबर को प्रसिद्ध शिवाजी पार्क में रैली आयोजित करने की अनुमति मांगी थी, जिसे लेकर दोनों ही पार्टियों के प्रस्तावित कार्यक्रमों के लिए चुनाव आयोग की अनुमति नहीं मिली है. 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के प्रचार 18 नवंबर को शाम 5 बजे तक समाप्त हो जाएंगे.   17 नवंबर को बाल ठाकरे की पुण्यतिथि साल 1966 में शिवसेना की स्थापना के बाद से ही बाल ठाकरे की पहली दशहरा रैली का स्थल शिवाजी पार्क ही था. मैदान पर दशहरा रैली तभी से ही शिवसेना की पहचान बन गई. शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे चचेरे भाई हैं. पिछले हफ्ते उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी ने 17 नवंबर को शिवाजी पार्क में एक रैली करने के लिए चुनाव आयोग से अनुमति मांगी थी. 17 नवंबर के दिन ही शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की पुण्यतिथि भी है. साल 2012 में मृत्यु के बाद बाल ठाकरे का अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क में ही किया गया था.  recent visitors 114